LATEST NEWS

पुलिस टीम रिमांड पर लाने रवाना, राजस्थान-बूंदी में शिक्षक की हत्या का मुख्य आरोपी डीडवाना में गिरफ्तार

बूंदी. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बेडकर सर्कल लंका गेट पर  4 नवंबर को हुई शिक्षक मनीष मीना की हत्या के मुख्य आरोपी गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी ने मनीष की चाकू घोंपकर हत्या की थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। डीडवाना पुलिस ने बीकानेर में एक मकान में छापेमारी करते हुए शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीडवाना पुलिस अधीक्षक हनुमानप्रसाद मीणा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और कहा कि मुख्य आरोपी को डीडवाना से बूंदी लाने के लिए बूंदी पुलिस अधीक्षक सहित सदर थाना पुलिस टीम रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गुरुप्रीत सिंह फरार होने में सफल रहा।डीडवाना पुलिस ने मनीष मीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुरुप्रीत सिंह को पकड़ने के बाद बूंदी पुलिस को सूचना दी। बूंदी पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई अन्य स्थानों पर दबिश दी थी लेकिन आरोपी पुलिस टीमों से पहले फरार हो जाता था। आखिरकार डीडवाना पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। शिक्षक मनीष मीना की हत्या के बाद मीना समाज ने बूंदी में जंगी धरना प्रदर्शन किया था।

एफएसएल जांच के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान-सिरोही के जावाल नगर पालिका में बांटे फर्जी पट्टे

सिरोही. नगर पालिका जावाल में फर्जी पट्टा प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरलूट पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यह गिरफ्तारी की गई। मामले में सहवाग पुत्र दिनेश कुमार राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस इस मामले में अग्रिम जांच कर और जानकारियां जुटा रही है। इससे पूर्व जांच के दौरान प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ कर रिकॉर्ड प्राप्त किया गया तथा जारी फर्जी पट्टों के संबंध में एफएसएल जांच करवाई गई, जिसमें उक्त पट्टे फर्जी पाए गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में 10 मई 2024 को नगर पालिका शिवगंज, जिला सिरोही के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी महेन्द्र कुमार राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वे उस समय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जावाल के पद पर कार्यरत थे। इस अवधि में उसके द्वारा अन्य कार्यों के साथ-साथ अलग-अलग कानूनों में पट्टे भी जारी किए थे, उनके द्वारा अंतिम पट्टा स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत 6 अक्टूबर 2023 को जारी किया था। उसके बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण 6 अक्टूबर 2023 के बाद कोई पट्टा जारी नहीं किया था। इसके बाद उनका स्थानांतरण नगर पालिका शिवगंज में हो गया, जहां उन्होंने अपना कार्य ग्रहण किया था। वह अब तक नगर पालिका शिवगंज में कार्यरत हैं। 8 मई 2024 को वर्तमान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जावाल के एक पत्र के माध्यम से पता चला कि विकास पुत्र मोहनलाल माली निवासी जावाल को जारी पट्टा संख्या 355 दिनांक 13 अक्टूबर 2023 पर अध्यक्ष एवं महेंद्र राजपुरोहित के हस्ताक्षर झूठे होने बाबद तथ्य अंकित किए गए थे। इस पर उन्होंने नगर पालिका कार्यालय जावाल जाकर रिकॉर्ड का अवलोकन किया तो पता चला कि उक्त पट्टे की पत्रावली व अन्य दस्तावेज नगर पालिका जावाल में दर्ज नहीं हैं एवं पट्टे पर उसके हस्ताक्षर फर्जी एवं कूटरचित किए हुए हैं। इसके अलावा यह पट्टा न तो उन्होंने जारी है न ही उस पट्टे पर उन्होंने कभी हस्ताक्षर किए हैं। उसके कार्यकाल में स्टेट ग्रांट एक्ट में प्रस्तुत आवेदन पत्रावलियों का तथा इस एक्ट में जारी पट्टों का इन्द्राज नगर पालिका जावाल के संधारित रजिस्टरों में किया हुआ है। उसके बावजूद इस व्यक्ति एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा उसकी जानकारी व सहमति के बिना फर्जी व कूटरचित तरीके से हस्ताक्षर कर पट्टे प्राप्त किए हैं। इस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी द्वारा जांच की गई थी।

फल-सब्जी विक्रेताओं ने भी रखा बंद, राजस्थान-शाहपुरा में जलझूलनी एकादशी के जुलूस पर मस्जिद से पत्थरबाजी का विरोध

शाहपुरा. भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में बीते चार दिनों से सर्व हिंदू समाज का धरना-प्रदर्शन जारी है। दो माह पूर्व जलझूलनी एकादशी पर बेवाण के धार्मिक जुलूस पर समुदाय विशेष के धर्मस्थल से पत्थरबाजी की घटना को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन ने अब व्यापक रूप ले लिया है। शनिवार को महिलाओं और युवाओं के प्रदर्शन के बाद आज रविवार को जहाजपुर के सब्जी और फल विक्रेताओं ने भी जहाजपुर बंद का समर्थन कर दिया है। इसके चलते जहाजपुर में सब्जी और फल की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। प्रदर्शन का असर अब व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। रविवार को सब्जी और फल विक्रेताओं ने भी बंद का समर्थन कर दिया, जिससे कस्बे में सब्जी और फल मिलना बंद हो गया है। यह पूरा मामला करीब दो महीने पहले जलझूलनी एकादशी के दौरान पीतांबर श्याम के धार्मिक जुलूस पर मस्जिद के भीतर से हुए पत्थरबाजी से शुरू हुआ था। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की थी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। हिंदू संगठनों ने प्रशासन के समक्ष 14 सूत्रीय मांगें रखी थीं, जिनमें जुलूस पर पत्थरबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना शामिल था। प्रशासन की ओर से इन मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण यह आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को महिलाओं ने थाने के बाहर रैली निकालकर प्रदर्शन किया था। देर रात युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला और मोबाइल टॉर्च जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर मुख्य मार्ग से रैली निकाली और थाने का घेराव भी किया। कस्बे में इस आंदोलन के चलते राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। यह क्षेत्र भीलवाड़ा लोकसभा सीट के सांसद दामोदर अग्रवाल का गृह क्षेत्र है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद आंदोलन जारी रहने से सियासी चर्चाएं गरमा गई हैं। शनिवार देर रात जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और प्रशासन की कार्रवाई का विवरण साझा किया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने उनकी बातों से असहमति जताई और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं शाहपुरा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को जहाजपुर थाना अधिकारी नरपत राम को हटाकर मनीष देव को नया थाना अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद पिछले दो महीने की कार्रवाई का विवरण साझा किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। विहिप के जिला मंत्री शशिकांत पत्रिया व बजरंगदल के जिला संयोजक श्यामलाल गुर्जर का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी 14 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं करता, आंदोलन जारी रहेगा। बजरंग दल के अध्यक्ष श्याम गुजर ने कहा, यह आंदोलन हिंदू समाज की अस्मिता और न्याय के लिए है। हमारी मांगें पूरी होने तक हम शांत नहीं बैठेंगे। आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी ने इसे और व्यापक बना दिया है। प्रदर्शन में शामिल मायादेवी ने कहा कि हम अपने हक और सम्मान के लिए यहां खड़े हैं। प्रशासन की उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने और रैलियों के कारण कस्बे में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। जहाजपुर का यह आंदोलन केवल धार्मिक मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासनिक उदासीनता और सामाजिक असंतोष का प्रतीक बन चुका है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कैसे करता है और कस्बे में शांति बहाल करने के लिए क्या कदम उठाता है।

टिकट न मिलने पर बुकिंग विंडो पर किया हंगामा, राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर में उमड़े पर्यटक

सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में इन दिनों पर्यटकों की खासी भीड़ जुट रही है, जिसके चलते रणथंभौर की टिकट बुकिंग विंडो पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने टिकट विंडो पर जमकर हंगामा किया और वनाधिकारियों एवं कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने रणथंभौर के वनाधिकारियों और कार्मिकों को भ्रष्ट एवं चोर तक बता दिया। वहीं पर्यटन से जुड़े वनाधिकारियों ने पर्यटकों के आरोपों को सिरे से नकार दिया है तथा संख्या से अधिक पर्यटक आने व अवेलेबल टिकट के आधार पर बुकिंग किए जाने की बात कही। पर्यटन विंडो पर टिकट नहीं मिलने से नाराज पर्यटकों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर टिकट ब्लैक करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। पर्यटकों के अनुसार विभाग ने टिकट बुकिंग विंडो से टिकट देना निर्धारित किया हुआ है, लेकिन विभाग की टिकट खिड़की से पर्यटकों को टिकट नहीं मिल रहा है। टिकट नहीं मिलने से करीब 20 से 25 मिनट तक पर्यटकों का जमकर हंगामा देखने को मिला। पर्यटकों ने वन विभाग पर टिकटों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया और कहा कि यहां टिकट की कालाबाजारी का गड़बड़झाला पिछले दो सालों से चल रहा है। पर्यटकों ने टिकट विंडो पर हंगामा करते हुए अपने सभी लोगों को रणथंभौर आने से मना किया और यहां की अव्यवस्था के बारे में लोगों को बताने की बात कही। मामले को लेकर रणथंभौर के उप वन संरक्षक पर्यटन प्रमोद धाकड़ ने बताया कि वीकेंड के दौरान रणथंभौर में पर्यटकों की ज्यादा ही भीड़ रहती है। जिसके चलते विभाग की ओर से 15 पर्यटक वाहन बढ़ाकर जंगल में भेजे जा रहे हैं। फिलहाल 15 में से 9 कैंटर पार्क भ्रमण के लिए भेजे जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने से सभी पर्यटकों को टिकट मिलना संभव नहीं है।

सुरक्षा कड़े के इंतजाम, राजस्थान-टोंक के उनियारा थप्पड़ कांड में नरेश मीणा को पूछताछ के लिए लाई पुलिस

टोंक. टोंक जिले के समरावता में हुए थप्पड़ कांड को लेकर चर्चित नरेश मीना से कोतवाली पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। उन्हें जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत उनियारा पुलिस द्वारा थाने लाया गया। मामले में उनियारा सीओ रघुवीर सिंह भाटी द्वारा पूछताछ की जा रही है।कोतवाली थाने में पुलिस का कड़ा सुरक्षा इंतजाम किया गया है। देर रात नरेश मीणा का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इस दौरान नगरफोर्ट थाने में दर्ज चार अलग-अलग मामलों में भी उनसे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता मतदान केंद्र पर नरेश मीना ने एरिया मजिस्ट्रेट को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद गांव में भारी उपद्रव हुआ था और पुलिस ने नरेश मीना को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक नरेश मीणा को आज देवली के अवकाशकालीन कोर्ट में पेश किया जा सकता है। यह पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए जाने की संभावना है। नरेश मीणा के खिलाफ नगरफोर्ट थाने में दर्ज चार अलग-अलग मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

बार-बार जांच बदलकर बलात्कारी को बचा रही पुलिस, राजस्थान-बूंदी विधायक ने लगाया आरोप

बूंदी. हिंडौली विधायक अशोक चांदना ने पुलिस पर महिला से बलात्कार के मुख्य आरोपी को बचाने एवं पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। चांदना ने इस मामले में पुलिस महानिरीक्षक सहित जिले के पुलिस अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया है और कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता की शह पर पुलिस बलात्कार के मामले की जांच बार-बार बदल रही है और आरोपी को बचा रही है। चांदना ने पुलिस पर पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने व उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप भी लगाया है। चांदना ने शनिवार दोपहर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इस मामले का ज्ञापन मुख्यमंत्री व राज्य पुलिस निदेशक को भेजा है। यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ मुख्यमंत्री व पुलिस निदेशक के समक्ष धरना देंगे। चांदना ने बताया कि दबलाना थाना में 8 अप्रैल 2024 को मेंडी पंचायत के अमरपुरा गांव निवासी पीड़ित महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ जबरन बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें दबलाना पुलिस व हिंडौली पुलिस उपअधीक्षक ने घटना को प्रमाणित माना था। बाद में पुलिस अधीक्षक ने दो बार जांच अधिकारी बदल दिए। इसके बाद महानिरीक्षक कोटा रेंज ने 23 अक्टूबर को उक्त प्रकरण की पुनः जांच बदलते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर को पत्रावली जांच के लिए सुपुर्द कर दी। चांदना ने कहा कि पुलिस को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाना चाहिए, जिसकी जगह पुलिस ओएसडी के इशारे पर बार-बार जांच बदल रही है। वहीं आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं और राजीनामे के लिए दबाव बना रहे हैं।

कोई SC, ST, OBC नहीं सब हिंदू एक है, सब भारतीय एक है : रामभद्राचार्य

 जयपुर जयपुर में कथा कहने आए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि सरकारों को जाति के आधार पर आरक्षण ख़त्म कर आर्थिक आधार पर देना चाहिए और ये जल्दी होनेवाला है. उन्होंने कहा कि हमने सवर्ण समाज में जन्म लेकर पाप नहीं किया है. रामभद्राचार्य यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, ‘शत प्रतिशत नंबर लाकर सवर्ण का बच्चा जूता सीए और चार प्रतिशत लाकर एससी का बच्चा नौकरी पाए. इसको समाप्त करना हीं होगा और ये होगा. कोई SC, ST, OBC नहीं सब हिंदू एक है, सब भारतीय एक है. आर्थिक आधार पर आरक्षण कर दो. तब यह जाति वाला गृह युद्ध अपने आप समाप्त हो जाएगा.’ राजस्थान के सीएम को लेकर किया चौंकाने वाला दावा उन्होंने आगे कहा, ‘ब्राह्मण मुख से निकला है, क्षत्रिय भुजा से वैश्य जंघा से और शूद्र चरण से. चरण पर सिर झुकता है तो वो अपवित्र कैसे हो गया. हिंदुओं में कोई छूआछूत नहीं है. 80 परसेंट देश में हिंदू करना होगा फिर सारी समस्या ख़त्म हो जाएगी.’ रामभद्राचार्य ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने कहा, ‘जानते हैं जब मुख्यमंत्री की चर्चा चल रही थी कि राजस्थान का सीएम कौन बनेगा तो मैंने उपर बात की और कहा कि राजस्थान का मुख्यमंत्री ब्राह्मण को बनाओ. सभी ने कहा कि कैसे होगा? वसुंधरा जी कैसा मानेंगी? तब हमने कहा कि उन्हीं के मुंह से कहलवाओ और इस तरह से मेरे समझ से राजस्थान को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री मिला.’ इस मौक़े पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मज़बूत करने की भी अपील की.

वाटर गन से किया पानी का छिड़काव, राजस्थान-अलवर में ग्रेप 3 लागू होने से 150 खदानें बंद

अलवर. एनसीआर रीजन में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) 3 लागू होने के बाद अलवर पर भी इसका भारी असर पड़ा है। अलवर में विभिन्न विभागों में चल रहे करीब 97 करोड़ के  निर्माण कार्य एकाएक रुक गए। वहीं 40 स्टोन क्रशर भी नहीं चले। अब इन्हें खुलने का इंतजार है। ग्रेप 3 में सभी तरह के स्टोन क्रशर, खनन और निर्माण संबंधित गतिविधियां बन्द है। विभागों ने आदेशों की पालना के लिए निरीक्षण भी किया। खनिज अभियन्ता मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को करीब दस खानों की जांच की गई थी। इनमें से सभी लगभग बन्द मिली। जो बन्द नहीं थी, उनको बन्द कराया गया। पूरे अलवर में करीब 150 खाने है और आगामी आदेश तक इनको बन्द रखने के लिए कह दिया गया है। वहीं नगर निगम, यूआईटी और रीको ने सड़क किनारे मिट्टी उड़ने से रोकने के लिए वाटर गन से पानी का छिड़काव भी कराया। ग्रेप 3 में अस्पतालों और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां चलती रहेंगी। इसमें जेल चौराहे पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम जारी रहेगा। इस पर 192 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में 36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सीसीयू और 100 बेड के वार्ड का काम चलता रहेगा। ग्रेप 3 के आदेश जारी होने के बाद यूआईटी के 50 करोड़ रुपये के काम रुक गए है। इनमें अरावली विहार में डामरीकरण और 160 फिट रॉड का काम, अम्बेडकर नगर में डामरीकरण का काम, शांति कुंज की सड़क की चौड़ाई सहित करीब तीन दर्जन से अधिक काम शामिल है। मिनी सचिवालय के पास 40 करोड़ की लागत से बन रही कोर्ट बिल्डिंग का काम और नगर निगम द्वारा 7 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण और रिपेयरिंग का काम बंद हो गया है। एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप 3 के लागू होने से कुल मिलाकर मोटा नुकसान अलवर को हुआ है। पहले जिला कलेक्टर ने भी इस संबंध में कई बार जिले को चेताया था, लेकिन तब लोग कलेक्टर की चिंता को हल्के में ले रहे थे। कलेक्टर द्वारा स्व्च्छता और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्लीन अलवर और अतुल्य अलवर जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए गए।

रोहतक में होगी 68वीं राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता, राजस्थान-केकड़ी में टीम का गठन

केकड़ी. 68वीं 17 वर्ष छात्र-छात्रा राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता को लेकर राजस्थान की टीम के खिलाड़ियों को यहां केकड़ी के पटेल मैदान पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता 22 से 27 नवंबर तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित होगी। यह प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय पायलेट विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित किया गया है। शिविराधिपति एवं प्रधानाचार्य अशोक जेतवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रों की टीम को हनवन्त सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एवं छात्राओं की टीम को पिंकी कुमारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दोनों ही वर्गों की टीमें हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबले में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होनें बताया कि राजस्थान की टीम में खिलाड़ियों का चयन कर टीमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। दोनों ही वर्गों में शुरुआती तौर पर 28-28 खिलाड़ी सूचीबद्ध किए गए थे, जिनमें से खेल कौशल व प्रदर्शन के आधार पर 18-18 खिलाड़ियों का चयन कर टीम को अंतिम रूप दिया गया। राजस्थान की टीम में केकड़ी के भी दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित राज्य दल 20 नवंबर को रोहतक के लिए रवाना होगा, जहां 22 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होगा। राजस्थान हाॅकी टीम 17 वर्ष छात्र छात्र टीम में आर्यन चौधरी, परमेश्वर चौधरी, एजाज बिसायती, गगनदीप सिंह, मनीष, आदित्य प्रताप सिंह, सोनू बलाई, मनीष सियाग, अर्जुन, बबलू, हर्षदीप सिंह, करणवीर सिंह, विजयपाल, आदित्य राय, हिमांशु, अंकित राठौर, तनवीर व आदित्य शामिल किये गए हैं। राजस्थान हाॅकी टीम 17 वर्ष छात्रा छात्रा टीम में रविना, मनभर, पूजा जाट, सोनू, सुनिता, योगिता, अनुष्का, पुष्पा कंवर, सोनिया, प्रियंका, अंजलि, ममता, यशवी, स्नेहा, खुशबू, पायल, मुस्कान व पिंकी चौधरी शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। केकड़ी जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा इस शिविर की देखरेख कर रहे हैं। इस आयोजन के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की नई हॉकी प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। यह प्रशिक्षण न केवल खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता को निखारेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से भी तैयार करेगा। शिविर का सफल आयोजन भविष्य में केकड़ी को भी खेल क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा। शिविर में राष्ट्रीय स्तर के कोच आने से केकड़ी के खिलाड़ियों को भी कुछ नया सीखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि हॉकी खेल में केकड़ी के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। इन खिलाड़ियों में राधामोहन शर्मा, रामनिवास सेन, किशोरीलाल यादव, हंसराज मेधवंशी, ओमप्रकाश अग्रवाल, रतनलाल वर्मा सहित कई नाम शामिल हैं, जिन्होंने हॉकी में केकड़ी का नाम रोशन कर इस शहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी। ये खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के साथ भी शिविर में भाग ले चुके है। इनमें से कई खिलाड़ी अब दिवंगत हो गए हैं।

तीन आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, राजस्थान-बीकानेर में परिवार से मांगी 50 लाख की फिरौती

बीकानेर. बीकानेर जिले में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हदां थाना क्षेत्र का है, जहां 06 नवंबर 2024 को रात करीब 10:46 बजे और 07 नवंबर 2024 को सुबह 8:54 बजे परिवादी को अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और संदेश के जरिए धमकियां दी गईं। आरोपियों ने 24 घंटे में फिरौती नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सांदू (आरपीएस) के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी ओमप्रकाश और साइबर सेल प्रभारी दीपक यादव की अगुवाई में तकनीकी विश्लेषण और सूचना के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया गया। पुणे और बीकानेर से आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने मुख्य आरोपी सतपाल उर्फ सतु को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया, जबकि लालसिंह और विक्रम को बीकानेर से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने परिवादी को डराकर पैसे हड़पने की योजना बनाई थी। फिरौती के पैसे से वे मौज-मस्ती करना चाहते थे। आरोपियों ने कई बार व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकियां दीं और परिवादी के घर की रैकी भी की। पुलिस ने इस मामले में सतपाल उर्फ सतु (19 वर्ष), निवासी खिंदासर, थाना हदां,लालसिंह (22 वर्ष), निवासी खिंदासर, थाना हदां, विक्रम (22 वर्ष), निवासी खजोड, थाना हदां, बीकानेर को गिरफ्तार किया है। सतपाल और लालसिंह पर पहले भी फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी थानाधिकारी ओमप्रकाश, साइबर सेल प्रभारी,सउनि दीपक यादव, सउनि नैनूसिंह, हेड कांस्टेबल प्रकाश,कानि. गणेश और कानि मोडाराम कानि निर्मल कानि कुलदीप,कानि राणाराम, कानि दीपाराम,कानि करणी की अहम भूमिका रही।

संविधान का सम्मान करना सीखें राहुल गांधी, राजस्थान-बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का हमला

बीकानेर. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संविधान को सही तरीके से नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को संविधान के चैप्टर और आर्टिकल तक का पता नहीं है। उन्होंने सिर्फ संविधान लहराने का काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में संविधान दिवस को गरिमा के साथ मनाया। मेघवाल ने राहुल गांधी पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, “मोदी जी संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन राहुल गांधी इसे केवल एक औपचारिकता के रूप में देखते हैं। देश का अपमान करना छोड़ें और यदि हमारी आलोचना करनी है, तो तथ्यों के साथ करें।” ये बातें मेघवाल ने बीकानेर में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर इन लाइब्रेरी आडिटोरियम के नवीन भवन का शिलान्यास के दौरान कही। देवली थप्पड़ कांड पर बोले मेघवाल देवली में उप चुनाव के दौरान एसडीएम को नरेश मीणा द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर मेघवाल ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। दोषी को सज़ा जरूर मिलेगी। अपराधी को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।” खड़गे के बयान पर टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “खड़गे के बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। जब मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तब भी वे सरकार गिराने और अस्थिरता की बातें करेंगे। यह उनकी आदत बन चुकी है।” गहलोत पर भी साधा निशाना अर्जुनराम मेघवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर भी इशारों में कहा, “सब जानते हैं कि गहलोत किस तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्हें भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए।”केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भगत सिंह से तुलना का पोस्टर हो रहा ट्रेंड, राजस्थान-जयपुर में मीणा की रिहाई को लेकर निकलीं रैलियां

जयपुर. नरेश मीणा की गिरफ्तारी अब जातिगत गोलबंदी का रूप लेती जा हरी है। उनके समर्थक अब मीणा समाज के नेताओं को फोन कर समर्थन की मांग कर रहे हैं। इसके कई वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। वहीं नरेश के समर्थन में मीणा समाज की तरफ से आज देवली-उनियारा सहित कई जगहों पर रैलियां निकाली जा रही हैं। रैलियों में जो पोस्टर लहराए जा रहे हैं उनमें नरेश मीणा को भगत सिंह की तरह पेश किया जा रहा है। यही नहीं उनके समर्थन में स्थानीय भाषा में गाने भी तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन के लिए अब यह ट्रेंड बड़ी मुश्किल खड़ी कर रहा है। शुक्रवार को नरेश को उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने नरेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरेश के खिलाफ 10 धाराओं में केस नरेश के खिलाफ पुलिस ने 10 अगल-अलग धाराओं में मुकदमें दर्ज किए हैं। इसके अलावा उनके पूर्व के मुदकमों पर भी अब गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौजूदा घटनाक्रम में नरेश मीणा के खिलाफ हत्या का प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी बड़ी धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कई अधिवक्ता अब नरेश के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रहे हैं। एसडीएम पर भी उठ रहे सवाल पूरे घटनाक्रम में एसडीएम की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऑन कैमरा एसडीएम अमित चौधरी ने यह स्वीकार किया है कि जिला कलेक्टर के कहने पर उन्होंने कुछ लोगों को समरावता में वोट डालने के लिए कहा था। चुनाव से जुड़े विशेषज्ञ कह रहे हैं कि एसडीएम ने चुनावी नियमों के बाहर जाकर यह काम किया है इसके लिए वे दोषी हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर किया दीपदान, राजस्थान-जयपुर में यज्ञ वेदी कुण्ड हुआ रोशन

जयपुर। गलता जी तीर्थ में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ वेदी कुण्ड पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित थे। साथ ही,  विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह पूर्वक इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया व भारत की सनातन परंपरा से रूबरू हुए। इस अवसर पर गालव ऋषि जी मंदिर में पुष्प मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर में सुंदर सजावट भी की गई। गालव ऋषि जी कुंड पर 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया गया। इस अवसर पर नगर निगम जयपुर हेरिटेज की मेयर श्रीमती कुसुम यादव, आयुक्त नगर निगम हेरिटेज श्री अरुण हसीजा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर श्री आशीष कुमार सहित नगर निगम एवं देवस्थान विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मेयर द्वारा गालव ऋषि जी की आरती उपरांत कुंड पर दीपदान किया गया और आयोजन के उपरांत भक्तजनों को जिला प्रशासन द्वारा प्रसाद वितरित किया गया।

हर साल पूरी भव्यता से आयोजित होगा मेला, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर मेले में पहुंचीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर को अयोध्या और काशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर पशु मेला प्रतिवर्ष पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अन्तर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला.2024 के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर का पूरे विश्व में विशिष्ट महत्व है। जगतपित ब्रह्मा की नगरी पुष्कर करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है। राज्य सरकार पुष्कर के विकास के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। पुष्कर का विकास अयोध्या एवं काशी की तर्ज पर सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। पुष्कर विकास की बड़ी रूपरेखा तैयार कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल 6 लाख से अधिक देशी.विदेशी पर्यटक व श्रद्धालुओं ने मेले में भाग लिया है। वर्ष 2019 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में आए हैं। पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से हर साल मेले को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इस साल 20 हजार से ज्यादा विदेशी पर्यटक भी मेले में आए हैं। देश के प्रत्येक व्यक्ति की भावना पुष्कर से जुड़ी हुई है। मेले और पुष्कर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुष्कर मेले का इतना प्रचार.प्रसार किया जाएगा कि भारत आने वाला व्यक्ति पुष्कर आने की इच्छा रखे। यहां संसाधन भी उसी अनुरूप विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार देश और राजस्थान में पर्यटन विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मिल कर काम कर रहे हैं। राजस्थान में पर्यटन विकास के लिए बजट में 5 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश रावत ने कहा कि पुष्कर मेले को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति है। इस बार मेला पूरी तरह सफल रहा है।  जगतपिता ब्रह्मा की नगरी तीर्थराज पुष्कर का भव्य विकास किया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। श्री रावत ने कहा कि पुष्कर का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। सभी को साथ लेकर समन्वित रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इससे पूर्व मेले में रस्साकस्सी, मटका दौड़, चम्मच रेस और लोक नृत्यों की शानदान प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मसूदा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत, नगर परिषद सभापति श्री कमल पाठक, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं ज्योति ककवानी एवं प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। ——————

युवा-किसा-मजदूर कल्याण में हैं प्रतिबद्ध, राजस्थान-मुख्यमंत्री ने की सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों की समीक्षा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं व मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राज्य सरकार अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं व श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों एवं राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग तैयारियों में तेजी लाएं एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग तय समय पर अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा करें एवं नियमित रूप से उनकी मॉनिटरिंग करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दें। सचिव अपने प्रभार वाले जिलों के एमओयू की करें मॉनिटरिंग बैठक में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत विभिन्न विभागों एवं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही प्री-समिट में होने वाले एमओयू को धरातल पर लागू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी सचिव अपने विभाग एवं अपने प्रभार वाले जिलों में किए गए एमओयू की मॉनिटरिंग करें। रोजगार उत्सव की तैयारियों को दें अंतिम रूप श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उत्सव के तहत करीब 30 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 70 हजार से अधिक नई भर्तियों की सौगात देने जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को विज्ञप्ति जारी करने संबंधी कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने इस दौरान दी जाने वाली नियुक्तियों की स्थिति को लेकर भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम, अटल एंटरप्रिन्योरशिप प्रोग्राम, आई-स्टार्ट के अंतर्गत लीप (लर्न एण्ड प्रोग्रेस) प्रोग्राम, टीओपी (टारगेट ओलंपिक पोडियम) योजना एवं स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से इस संबंध में प्रगति की जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से फोकस करते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिलों के लिए इन श्रेणियों में चिन्हित तत्वों के संबंध में भी कार्यवाही करें। महिलाओं और श्रमिकों को मिलेगा आर्थिक सम्बल मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत 1 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता देने, 45 लाख स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ करने, लाड़ो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम किश्त का हस्तांतरण सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने श्रमिक कल्याण की दिशा में भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े 1.5 लाख श्रमिकों को 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरण, स्कूटी वितरण, निःशक्तजनों को सहायक सामग्री व सहायता उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। 25 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास बैठक में श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस सरकार के 1 साल पूरा होने के उपलक्ष पर किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त के साथ ही राजस्थान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत 5 हजार 500 फार्मपौण्ड के लिए डीबीटी हस्तांतरण सहित अन्य अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण, नए डेयरी बूथों का आवंटन, 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स की स्थापना और एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों का उद्घाटन की तैयारी के संबंध में भी समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 25 हजार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण श्रीमती अपर्णा अरोरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती श्रेया गुहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री आनंद कुमार, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) श्री आलोक गुप्ता एवं पुलिस महानिदेशक श्री उत्कल रंजन साहू सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet