LATEST NEWS

आपके पुराने फोन से होगी हजारों की कमाई, बस इन तरीकों को आजमाना मत भूलना

अगर आपके पास कोई पुराना फोन पड़ा है, जो किसी काम का नहीं और अलमारी या दराज में पड़ा धूल खा रहा है तो हम आपके लिए कुछ खास लेकर आए हैं। क्या आप जानते हैं कि यही पुराने मोबाइल आपके लिए कमाई का तरीका बन सकते हैं? आइए जानते हैं कि ऐसा कैसे संभव है। पुराने स्मार्टफोन को बेचें सबसे सीधा तरीका है पुराने फोन को बेच देना। लेकिन बात सिर्फ बेचने की नहीं, समझदारी से बेचने की है। Cashify, OLX और Quikr जैसे प्लेटफॉर्म पर आप अपने फोन की सही कीमत पा सकते हैं। इसके अलावा फोन की कंडीशन साफ-सुथरी हो, चार्जर हो और बॉक्स हो तो कीमत बेहतर मिलती है। रिफर्बिश्ड मोबाइल बिजनेस शुरू करें अगर आपके पास थोड़ी तकनीकी समझ है, तो आप पुराने मोबाइल को ठीक करके (repair/recondition) उन्हें दोबारा बेच सकते हैं। इसके लिए लोकल मोबाइल रिपेयर एक्सपर्ट से पार्टनरशिप करें। आप OLX या Facebook Marketplace पर थोक में पुराने मोबाइल खरीदकर ठीक करने के बाद उन्हें अच्छे दाम पर बेच सकते हैं। यूट्यूब चैनल के लिए करें यूज अगर आप क्रिएटिव हैं, तो पुराने फोन को एक प्रॉप या रिकॉर्डिंग डिवाइस की तरह भी यूज कर सकते हैं। मोबाइल से टेक रिव्यू, अनबॉक्सिंग या टिप्स से जुड़ा यूट्यूब चैनल शुरू किया जा सकता है। आप वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए भी पुराने फोन का कैमरा यूज कर सकते हैं। Adsense और Affiliate Marketing से इसमें अच्छी कमाई हो सकती है। पुराने मोबाइल को बनाएं सर्विलांस कैमरा या GPS ट्रैकर आप पुराने स्मार्टफोन को होम सिक्योरिटी के लिए IP कैमरा में बदल सकते हैं। Alfred, Manything या Presence जैसे ऐप्स से फोन को कैमरा बनाया जा सकता है। आप गाड़ी, बाइक या बच्चों के बैग में पुराने मोबाइल को GPS ट्रैकर की तरह भी यूज कर सकते हैं। यह सिस्टम दूसरों के लिए इंस्टॉल करके सर्विस चार्ज भी कमाया जा सकता है। मोबाइल पार्ट्स बेचें और स्क्रैप से कमाएं अगर कोई स्मार्टफोन पूरी तरह खराब है, तो भी उसके पार्ट्स बिक सकते हैं। डिवाइस के स्क्रीन, बैटरी, कैमरा, मदरबोर्ड जैसे कंपोनेंट्स अलग-अलग बेचे जा सकते हैं। लोकल रिपेयर शॉप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे eBay पर आपको खरीदार मिल जाएंगे। ऐसे हर पार्ट का अलग दाम होता है, जिससे खराब मोबाइल से भी कुछ पैसे बनाए जा सकते हैं।  

बालों पर लगाएं मेथी दाना वाला हेयर मास्क, हर कोई पूछेगा लंबे-घने बाल पाने की ट्रिक

अच्छे बाल पाने के लिए केयर करना बहुत जरूरी है। बालों के झड़ने की समस्या के अलावा महिलाएं बालों के पतलेपन से परेशानी हैं। कुछ महिलाओं के बाल तो लंबे होते हैं लेकिन घने और मोटे न होने की वजह से स्कैल्प दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप थिक हेयर ग्रोथ चाहती हैं तो बालों पर मेथी दाना और कलौंजी से बने हेयर मास्क को लगाना शुरू कर दें। यहां सीखिए मेथी दाना वाले हेयर मास्क को बनाने और लगाने का तरीका। इस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच मेथी दाना 1 चम्मच कलौंजी 1 इंच अदरक 2 चम्मच चावल का आटा जरूरत के मुताबिक पानी कैसे बनाएं ये हेयर मास्क इस हेयर मास्क को बनाने के लिए मेथी दाना और कलौंजी के बीजों को पानी में भिगो दें। कम से कम 1 घंटे के लिए इन बीजों को पानी में भीगा रहने दें। भीगने के बाद ये बीज फूल जाएंगे। तो इन्हें ब्लेंडर जार में डालें। इसके साथ चावल का आटा भी डालें। ध्यान रखें की बीजों के साथ उसके पानी को भी ब्लेंडर में डालना है इसलिए भिगोते समय सिर्फ उतने ही पानी का इस्तेमाल करें जितने में बीज भीग जाएं और थोड़ा एक्सट्रा पानी बचे। अब अच्छे से इन तीनों चीजों को ब्लेंड कर लें। एक पेस्ट बन जाने के बाद इस मास्क को कॉटन कपड़े से छान लें। अगर मास्क ज्यादा पतला हो जाए तो चिंता न करें बस इसमें एक पका केला मिला दें। गाढ़ा हेयर मास्क तैयार है। कैसे लगाएं अगर आपने काफी दिनों से अपने बालों को वॉश नहीं किया है तो हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को शैम्पू से साफ कर लें और फिर इन्हें 80 परसेंट तक सुखा लें। अब नम बालों पर इस मास्क को जड़ों से लेकर सिरे तक समान रूप से लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर अच्छी तरह शैम्पू से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप महीने में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

ठंडा पानी गर्मियों में आखिर क्यों पीना है अच्छा, जान लेंगे तो शुरू कर देंगे पीना

ठंडे पानी को पीने के हमेशा नुकसान बताए जाते हैं। लेकिन ऐसा नही है, एक नियत टेंपरेचर का पानी अगर पिया जाए तो ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। कई रिसर्च में पता चला है कि खास मौकों पर ठंडा पानी पीने से बॉडी को फायदा भी होता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में रूम टेंपरेचर से ठंडे तापमान का पानी शरीर को ये 5 तरह के फायदे दे सकता है। जिसे जानने के बाद आप भी ठंडा पानी इन मौकों पर पीना शुरू कर देंगे। एक्सरसाइज के वक्त 2012 की स्टडी के मुताबिक एक्सरसाइज के बीच में कुछ घूंट ठंडे पानी की पीने से बॉडी ओवरहीट होने से बचती है और वर्कआउट करना आसान हो जाता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में एक्सरसाइज करने से बॉडी तेजी से हीट होती है। जिससे शरीर जल्दी थक जाता है। थोड़ा सा ठंडा पानी आपके वर्कआउट को आसान बना देता और आप पूरी एक्सरसाइज कर पाते हैं। हार्ट बर्न के लिए पिएं ठंडा पानी खाना खाने के बाद काफी सारे लोगों को सीने में जलन या एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। सीने में जलन से बचने के लिए थोड़े से घूंट ठंडे पानी के लेना अच्छा होता है। हालांकि, एक स्टडी के मुताबिक ठंडे पानी को अगर मुंह में कुछ देर के लिए रखकर कुल्ला कर लिया जाए। तो इससे एसिडिटी और हार्ट बर्न की प्रॉब्लम में आराम मिलता है। दरअसल, ठंडे पानी की मदद से वेगस नर्व्स स्टिमुलेट होती हैं और स्टमक एसिड न्यूट्रलाइज हो जाता है। जिससे एसिड रिफ्लक्स का अटैक भी कम हो जाता है। तो अगली बार जब हार्ट बर्न या एसिडिटी बने तो ठंडे पानी को पीने की बजाय कुल्ला करें। इससे राहत मिलेगी। वेट लॉस में मदद वेट लॉस करना चाहते हैं लेकिन ठंडा-ठंडा कुछ पीने का मन करता है तो उस वक्त किसी शुगरी ड्रिंक को पीने की बजाय ठंडा पानी पिएं। ये पानी आपके कैलोरी इनटेक को कम कर कुछ कैलोरी को बर्न करने में मदद करेगा। क्योंकि बॉडी को अपने अंदर के टेंपरेचर को मेंटने करने के लि कैलोरी को बर्न करने की जरूरत पड़ेगी। इसलिए जब कुछ शुगरी ड्रिंक गर्मी में पीने का मन करे तो ठंडा पानी पिएं। हाइड्रेटिंग और रिफ्रेशिंग तपती गर्मी में रूम टेंपरेचर से थोड़ा सा ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर तेजी से हाइड्रेट होता है और साथ ही रिफ्रेशमेंट भी मिलती है। ब्रेन फंक्शन स्मूद हो जाता है शरीर को मिलने वाला हाइड्रेशन माइंड को भी रिफ्रेश करता है। जिससे ब्रेन फंक्शन स्मूद हो जाता है और आप तेजी से काम कर पाते हैं। तो अगली बार ठंडा पानी पीने का मन करें तो इन मौकों पर पीकर फायदे उठाएं।  

सैमसंग जल्द ही ला रहा तीन बार मुड़ने वाला फोन

नई दिल्ली सैमसंग जल्द अपना तीन बार मुड़ने वाला फोल्डिंग फोन लेकर आने वाला है। इस फोन को ट्राई फोल्ड कहा जाता है। इस तरह का फोन पहले Huawei ने Mate XT Ultimate के नाम से पेश किया था। अब सैमसंग इस कड़ी में अगला नाम होगा। सैमसंग अपने इस फोन में ड्युअल हिंज डिजाइन देगा, जिसकी मदद से यह फोन दो बार फोल्ड हो सकेगा। दो बार फोल्ड होकर खुलने के बाद यह फोन से सीधे टैबलेट के साइज में बदल जाएगा। जल्द आने वाले इस खास फोन के बारे में डिटेल में जानते हैं। कब हो सकता है लॉन्च? सैमसंग के ट्राई फोल्ड फोन के बारे में ज्यादा जानने से पहले जान लेते हैं कि यह फोन लॉन्च कब होगा। इस बारे में सैमसंग की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन टिप्स्टर योगेश बरार ने X पर बताया है कि यह फोन 2025 की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। इस लिहाज से इस फोन के सितंबर के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। इससे पहले खबरें आई थीं कि सैमसंग अपना ट्राईफोल्ड फोन Z सीरीज की सातवीं जेनरेशन के लॉन्च के बाद लाएगा। क्या हो सकती है कीमत टिप्स्टर के अनुसार इस फोन की कीमत करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक हो सकती है। वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि इस फोन का प्रोडक्शन बहुत ही सीमित संख्या में होगा और इसे पहले दक्षिण कोरिया के बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि इसके लॉन्च के समय यह भारत में भी साथ में लॉन्च किया जाएगा। इस कीमत पर आने वाले इस फोन को जाहिर तौर पर आम पब्लिक के लिए नहीं बल्कि टेक लवर्स के लिए बनाया जाएगा। कीमत के मामले में यह फोन सैमसंग या ऐपल के प्रीमियम फोन्स के दाम से भी ऊपर है। नॉर्मल फोल्ड फोन से कैसे अलग सैमसंग का नया ट्राई फोल्ड फोन अभी तक के नॉर्मल फोल्ड फोन से कई मायनों में अलग होगा। इस फोन में सैमसंग पहली बार ड्युअल हिंज डिजाइन का इस्तेमाल करेगा। इस ड्युअल हिंज डिजाइन की वजह से फोन Z के आकार में खुलेगा। अभी तक के फोल्ड फोन का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा है कि यह फोन के साइज को उसके दुगने आकार का बना देता है। वहीं ट्राई फोल्ड फोन एक फोन को दुगने आकार के साथ-साथ टैबलेट के साइज में भी बदल पाएगा। यह जेब में टैबलेट लेकर चलने जैसा होगा।

अर्थराइटिस के दर्द से पाना है छुटकारा तो महिलाओं को करने चाहिए ये 9 काम, फिट हो जाएंगे घुटने

आज अधिकांश बीमारियों की जड़ हमारा लाइफस्टाइल है। जिसमें अर्थराइटिस की समस्या भी शामिल है। अर्थराइटिस जोड़ों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में दर्द के साथ सूजन आने लगती है। लंबे समय तक जब हम इस दर्द को इग्नोर कर देते हैं तो ये गंभीर बीमारी यानी अर्थराइटिस का रूप ले लेती है। जिससे कई बार हम अपने डेली टास्क को करने में भी असमर्थ हो जाते हैं। पहले इस बीमारी को सिर्फ उम्रदराज लोगों से ही जोड़ कर देखा जाता था। लेकिन अब बच्चे, बड़े सब इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। जिसका पीछे शारीरिक गतिविधियों में कमी मुख्य वजह है। ऐसे में जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। इस संबंध में सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर प्रियंका आर्या द्वारा कुछ योग आसन बताए जा गए हैं, जिन्हें करके आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकती हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज  इसके लिए सबसे पहले सुखासन मुद्रा में बैठें।  फिर वायुमुद्रा बनाने के लिए दोनों हाथों की इंडेक्स फिंगर को अंगूठे के नीचे अच्छे से प्रेस करें।  वहीं बाकी की उंगलियों को सीधे रखें।  फिर कमर को सीधा रखकर ब्रीद इन व आउट करें।  ध्यान दें ब्रीद इन के समय आपको अपने पेट को फुलाना है, वहीं ब्रीथ आउट करते वक्त आपको अपने पेट को अंदर की तरफ करना है।  थोड़ी देर इसका अभ्यास करने के बाद धीरे धीरे अपनी आंखों को खोलें। क्लिकिंग  सुखासन मुद्रा में बैठकर सबसे पहले हैंड क्लिकिंग करेंगे।  इसके लिए हाथों को खोलें व बंद करें।  फिर ब्रीद इन करते हुए हाथों को खोलना है और ब्रीद आउट करते हुए हाथों को बंद करना है।  फिर अपने हाथों को धीरे से नीचे रखें। रिस्ट बैंडिंग  इस आसान में हमें सबसे पहले अपने हाथों को आगे करना है।  फिर ब्रीद इन के समय कलाई को नीचे की तरफ करना है और ब्रीद आउट के समय कलाई को ऊपर की तरफ करें।  फिर धीरे से अपने हाथों को नीचे रखें। रिस्ट रोटेशन  इसके लिए आप अपने हाथों को आगे करके अंगूठे को अंदर बंद करके मुट्ठी बंद करें।  अब हमें इन्हें पांच बार क्लॉक वाइज घुमाना है।  फिर इसे एंटी क्लॉक वाइज करते हुए पांच बार और दोहराएंगे।  फिर हाथों को नीचे रखकर आराम देंगे। एल्बो बैंडिंग  सबसे पहले दोनों हाथों को आगे रखें।  फिर हथेली को फेस की तरफ करके ब्रीदिंग के साथ एक बार एल्बो को बंद करें।  फिर ब्रीदिंग के साथ एक बार खोलें।  इसे पांच बार दोहराएं।  फिर हाथों को नीचे रखें। स्ट्रेचिंग  इसमें हम अपने दोनों हाथों को पहले साइड में रखेंगे।  फिर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ लेकर जाएंगे।  ऊपर की तरफ हाथों को खींचकर ब्रीद इन व आउट करें।  ऐसा पांच बार करें और फिर हाथों को नीचे लाकर रिलैक्स करें। एंकल रोटेशन  इसमें दोनों पैरों को सामने की तरफ फैला लें।  फिर पंजों को पांच बार क्लॉक वाइज घुमाना है।  फिर इन्हें पांच बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं।  अंत में पैरों को रिलैक्स करें। हॉफ बटरफ्लाई  इसमें आप अपने दाएं पैर को मोड़ कर बाएं जांघ पर रखें।  इस पोजिशन में आपकी दाईं एड़ी कमर के पास होनी चाहिए।  बाएं हाथ से दाएं पंजे को पकड़े और दाएं हाथ से दाईं जांघ को नीचे की तरफ धक्का दें।  फिर घुटने को थोड़ा सा नीचे की ओर होल्ड करें।  कुछ सेकेंड बाद घुटने को नॉर्मल पोजीशन में ले आएं और दूसरे पैर के साथ यही प्रक्रिया दोहराएं। नी रेज  इसके लिए सबसे पहले सीधे लेट कर अपने एक पैर के घुटने को मोड़ें।  इस दौरान आपके मुड़े पैर की एड़ी कूल्हे के पास आ जाएगी।  फिर आप स्ट्रेप या दुपट्टा लेकर उसे घुटने के पास रखें।  दुपट्टे से खींचकर घुटने को पेट की तरफ लाएं।  फिर धीरे-धीरे नीचे ले जाएं और दूसरे पैर से भी ऐसा करें।  

WhatsApp पर आपकी पहचान आपका फोन नंबर नहीं अब आपकी ID होगी

नई दिल्ली अभी तक WhatsApp पर आपकी पहचान आपका फोन नंबर होता था लेकिन अब ऐसा ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। WhatsApp एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए अब WhatsApp यूजरनेम सेट करने का फीचर लेकर आने वाला है। इस फीचर को इस्तेमाल करते हुए यूजर अपना फोन नंबर WhatsApp से हाइड कर पाएंगे। इसके बाद आप बिना अपना फोन नंबर दिखाए किसी से भी चैट कर पाएंगे। इस तरह का फीचर पहले ही Telegram ऐप पर उपलब्ध है। अब यह WhatsApp पर भी आने वाला है। क्या है नया फीचर? अभी तक WhatsApp पर आपका फोन नंबर ही आपकी पहचान होता था। आप चाहे किसी से भी बात करें वह आपका फोन नंबर देख सकता था। WhatsApp ने अब इसे बदलने का फैसला लिया है। अब आप WhatsApp पर अपने लिए एक यूजरनेम सेट कर पाएंगे। इसके बाद जब भी कोई आपसे चैट करेगा, तो उसे आपका नंबर नहीं बल्कि आपका यूजरनेम दिखाई देगा। यह यूजरनेम फीचर खास तौर पर ग्रुप चैट्स या नए लोगों से कनेक्ट होने में मददगार होगा। नए फीचर से जुड़े कुछ नियम WhatsApp अपने इस नए फीचर से जुड़े कुछ नियम भी लाने वाला है। इस नियम के मुताबिक यूजरनेम में कम से कम एक लेटर होना चाहिए और यह “www” से शुरू नहीं हो सकता। इसमें सिंबल्स लिमिटेड होंगे, सिर्फ लोअरकेस लेटर्स, नंबर्स, अंडरस्कोर और पीरियड्स के इस्तेमाल की अनुमति होंगी। एक बार आपका यूजरनेम एक्सेप्ट हो जाएगा तो आपको कन्फर्मेशन भी मिलेगा। मिलेगी सुरक्षा की एक और लेयर बता दें कि पिछले दिनों इस अपडेट से संबंधित एक जानकारी सामने आई थी कि यूजरनेम सेट करने वाले यूजर अपने यूजरनेम पर एक कोड भी सेट कर सकेंगे। इस कोड की वजह से कोई भी अनजान शख्स आपको मैसेज नहीं भेज पाएगा। यूजरनेम पर कोड सेट करने के बाद किसी भी शख्स को आपको मैसेज भेजने से पहले उस कोड को एंटर करना होगा। इससे लोगों की प्राइवेसी में एक लेयर और जुड़ जाएगी। WhatsApp लगातार अपने यूजर्स की प्राइवेसी को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए काम कर रहा है। कब आएगा नया फीचर WhatsApp के इस यूजरनेम फीचर को आने में अभी समय है। फिलहाल यह बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसकी जानकारी WABetaInfo ने दी है, जो कि WhatsApp के आने वाले फीचर्स के बारे में बताने वाला एक विश्वसनीय स्त्रोत है। अपने WhatsApp पर इस अपडेट को पाने के लिए अपना WhatsApp ऐप अप टू डेट रखें।

OPPO K13x जल्द भारत में लॉन्‍च करेगी ओपो

नई दिल्ली ओपो भारत में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। इसका नाम OPPO K13x होगा। कंपनी ने लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म नहीं किया है। यह बताया है कि अपकमिंग ओपो फोन, टिकाऊ होने के साथ-साथ अच्‍छी परफॉर्मेंस देगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, OPPO K13x में लंबी चलने वाली बैटरी दी जाएगी। एआई-पावर्ड कैमरा फीचर्स इस फोन में होंगे। यह अल्‍ट्रा फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी का कहना है कि नया ओपो फोन उन यूजर्स की जरूरत पूरी करेगी, जिन्‍हें परफॉर्मेंस के साथ एक ऐसी डिवाइस चाहिए जो ड्यूरेबल हो यानी गिरने पर टूटने के चांस कम रहें। हर मौसम में साथ निभाए। फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस ओपो ने इस फोन के किसी फीचर से पर्दा नहीं हटाया है। लेकिन कंपनी जिन चीजों पर फोकस करने जा रही है, उससे अनुमान है कि इसमें 6500 एमएएच या उससे बड़ी बैटरी ऑफर की जाएगी। यह फोन 67 वॉट तक चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आ सकता है, ताकि कठिन मौसमी हालात में भी फोन की परफॉर्मेंस में कमी ना आए। ओपो K13 स्‍मार्टफोन में स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 4 च‍िपसेट दिया गया है। ऐसे में K13x से भी हम स्‍नैपड्रैगन चिपसेट की उम्‍मीद कर रहे हैं। फोन में 8 जीबी तक रैम दी जा सकती है, ताकि डेली परफॉर्मेंस में लैग की दिक्‍कत ना आए। प्राइस इन इंडिया OPPO K सीरीज 20 हजार रुपये की प्राइस रेंज में अधिक फोकस्‍ड है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि फोन को 20 हजार रुपये वाली प्राइस कैटिगरी में लाया जाएगा। हालांकि यह सभी सिर्फ कयास हैं। कंपनी ने कुछ भी कन्‍फर्म नहीं किया है और हमें आधिकारिक प्रतिक्र‍िया का इंतजार करना चाहिए। क्‍योंकि ओपो का कोई लॉन्‍च जून में अबतक सामने नहीं आया है, इसलिए यह डिवाइस इसी महीने दस्‍तक दे सकती है। वैसे भी अगले महीने रेनो सीरीज भारत में लॉन्‍च होने जा रही है, तो कंपनी उससे पहले मिड रेंज में नया फोन ला सकती है।  5G फीचर्स ओपो ने अप्रैल में Oppo K13 5G को लॉन्‍च किया था। इसे 17999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था। फोन में 6.7 इंच का एमोलेड फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। 8GB LPDDR4X रैम इसमें मिलती है और 256 जीबी तक स्‍टोरेज है। फोन में 7 हजार एमएएच बैटरी दी गई है। 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है। यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करता है। फोन में स्‍टीरियो स्‍पीकर्स, आईआर ब्‍लास्‍टर की सुविधा है।

छोटी-छोटी फोन परेशानियों के लिए बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, बस डायल करें ये कोड

नई दिल्ली अब फोन की छोटी-छोटी फोन परेशानियों के लिए बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं। अगर आप कुछ खास कोड पता हों, तो आपका स्मार्टफोन खुद ही बता सकता है कि उसमें क्या गड़बड़ी है। यह कोड आपके फोन के हार्डवेयर, स्क्रीन, सेंसर, बैटरी और बाकी कई फीचर्स को चेक करने में आपकी मदद कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ आपको अपने फोन के लिए सही कोड का पता होना चाहिए। अगर आप भी इस ट्रिक को जान जाएंगे, तो फोन को चेक करवाने के लिए आपको बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं मारने पड़ेगे। चलिए जानते हैं हर ब्रांड के स्मार्टफोन के लिए जरूरी कोड्स के बारे में। Samsung स्मार्टफोन्स के लिए हर फोन में एक हिडन टेस्ट मेन्यू होता है। इसका इस्तेमास सर्विस सेंटर पर फोन की समस्या के बारे में जानने के लिए किया जाता है। हर फोन के हिडन टेस्ट मेन्यू तक पहुंचने के लिए अलग कोड का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले Samsung के स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले कोड के बारे में जानते हैं। अगर आप सैमसंग का हिडन टेस्ट मेन्यू एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको *#0*# डायल करना होगा। इसके बाद आपके सैमसंग के फोन में हिडन मेन्यू खुल जाएगा। जहां आप फोन की डिस्प्ले, बैटरी, अलग-अलग सेंसर्स आदि को चेक कर पाएंगे। यहां एक बात गौर करने लायक है कि अगर आपके सैमसंग फोन में ऑटो ब्लॉकर फीचर ऑन है, तो आप इस हिडन टेस्ट मेन्यू तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसके लिए आपको अपने फोन में ऑटो ब्लॉकर फीचर को ऑफ करना होगा। Oppo, Vivo, Realme और OnePlus के फोन के लिए Realme, Oppo और OnePlus के फोन को चेक करने के लिए आप डायलर में *#808# कोड डाल सकते हैं। वहीं Vivo के फोन के लिए *#558# या *#*#7777#*#* को़ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे एक सर्विस टेस्ट मोड खुलता है, जहां डिस्प्ले, कैमरा, सेंसर, वाइब्रेशन, माइक जैसी चीजों को चेक किया जा सकता है। यह कोड फोन की परफॉर्मेंस जांचने का सबसे आसान तरीका है। Xiaomi, Redmi और Poco के स्मार्टफोन्स के लिए अगर आपके पास Xiaomi, Redmi या Poco का फोन है, तो उसका हिडन टेस्ट मेन्यू एक्सेस करने के लिए डायलर में *#*#6484#*#* या *#*#4636#*#* कोड डालें। इससे आप फोन के सभी फीचर्स जैसे स्क्रीन, साउंड, सेंसर, कैमरा आदि को चेक कर पाएंगे। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि फोन के किस हिस्से में परेशानी है। Infinix और Techno स्मार्टफोन्स के लिए Infinix और Tecno स्मार्टफोन्स में हार्डवेयर टेस्ट के लिए डायलर में *#9646633# कोड डालना होगा। इससे MTK Engineer Mode खुलता है, जहां आप ऑडियो, नेटवर्क, सेंसर, कैमरा और दूसरी तकनीकी चीजों को चेक कर पाएंगे। यह तरीका फोन की असली परफॉर्मेंस चेक करने में मदद करता है। Motorola के स्मार्टफोन के लिए Motorola स्मार्टफोन में हार्डवेयर और सिस्टम टेस्ट करने के लिए *#*#2486#*#* कोड डायल करें। इससे फोन का Engineer Mode खुल जाता है। इस मोड में आप स्क्रीन, कैमरा, बैटरी, साउंड और सेंसर जैसी चीजों को चेक कर सकते हैं। यह कोड फोन की हालत जानने के काम आता है।

आंखों के नीचे के काले घेरे इस नुस्खे से हो जाएंगे छूमंतर

मेरी आंखों के नीचे पहले कभी काले घेरे नहीं रहे हैं। पर, पिछले कुछ महीनों से मैं इनसे परेशान हो गई हूं। न ही मेरा स्क्रीन टाइम ज्यादा है और न ही मैं कम सोती हूं। कृपया कुछ घरेलू नुस्खे बताएं, जिनकी मदद से एक माह के भीतर ये काले घेरे गायब हो जाएं। डार्क सर्कल के लिए सिर्फ कम नींद या फिर स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल ही जिम्मेदार नहीं होता। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी, थायरॉइड की समस्या और विटामिन-बी, के, ई और डी की कमी भी आंखों के नीचे के काले घेरे के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आप बिना सन्सक्रीन के लंबे समय तक धूप में रहती हैं, तो भी आपके आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। आंखों को रगड़ने और तनाव के कारण भी यह समस्या हो सकती है। आंखों के नीचे के काले घेरे को ठीक करने के लिए कच्चे आलू को कद्दूकस करके आंखों के नीचे लगाकर कुछ देर छोड़ दें। कच्चे आलू में एक एंजाइम होता है, जो ब्लीच का काम करता है। नियमित रूप से कच्चे आलू के इस्तेमाल से आपको काले घेरे से छुटकारा मिल जाएगा। अगर आप चाहें तो रात में सोने से पहले कच्चे दूध में रुई को डुबोएं और उसे आंखों के नीचे कुछ देर रखें। कच्चे दूध में भी त्वचा की रंगत को सुधारने की क्षमता होती है। इसके अलावा एलोवेरा जेल में थोड़ा-सा नारियल तेल या बादाम का तेल मिलाकर उससे आंखों के नीचे वाले हिस्से का मसाज करें। इससे भी डार्क सर्कल को दूर करने में मदद मिलेगी।

गरीबी और असफलता में जीवन बितता है इन आदतों वाले लोग

इंसान अपनी आदतों का ही बाय प्रोडक्ट होता है। जहां कुछ आदतें उसे जीवन में सफलता और खुशियों की ओर ले जाती हैं तो वहीं अपनी ही कुछ गलत आदतों के चलते वो जीवन में बहुत पीछे छूट जाता है। दरअसल इंसान की आदतें ही उसका व्यक्तित्व और व्यवहार तय करती हैं, जो समाज में उसके सम्मान और स्थान दोनों को तय करते हैं। कई बार इंसान किसी दूसरे की वजह से नहीं बल्कि अपनी ही कुछ आदतों के चलते अपनी तरक्की का रास्ता खुद रोक देता है। कई बार तो ऐसा लगता है मानों अपना सबसे बड़ा दुश्मन वो खुद ही बन बैठा है। आज हम कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो यदि आपके अंदर हैं तो आपको तुरंत उनसे दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इन्हीं आदतों के बारे में। अपनी गलतियों का दोष दूसरों पर डालना अगर आप भी अपनी गलतियों का दोष अक्सर दूसरों पर ही डाल देते हैं तो समझ लें कि आप अपनी ही सफलता के रास्ते में बाधा बन रहे हैं। जो लोग कभी अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं वो असल में कभी अपनी गलतियों से कुछ सीख ही नहीं पाते। दूसरों पर दोष मढ़ते-मढ़ते कई बार इतनी देर हो जाती है कि इंसान कहीं का नहीं रहता। अंत में ये अपनी लोग अपनी असफलता के लिए दूसरों को कोसते हुए ही नजर आते हैं। हमेशा नेगेटिव सोच रखना अगर लाइफ को ले कर आपका नजरिया बहुत नेगेटिव है या यूं कहें कि आप हर चीज में कोई ना कोई नेगेटिविटी ढूंढने के आदी हैं, तो यकीन मानिए आप अपने ही सबसे बड़े दुश्मन हैं। नकारात्मक सोच और नजरिया रखने वाले लोगों के हाथ अक्सर जीवन में निराशा, हताशा और असफलता ही लगती है। वो कहते हैं ना कि कोई भी काम पहले दिमाग से ही शुरू होता है। ऐसे में जब तक आप किसी चीज को ले कर अच्छा और पॉजिटिव सोचेंगे ही नहीं तब तक भला वो होगा भी कैसे। आलस और काम को टालने की आदत आपने सुना ही होगा कि आलस्य से बड़ा मनुष्य का शत्रु कोई और हो ही नहीं सकता। बात में पूरी सच्चाई भी है। आपकी आलस करने और काम को टालने की एक आदत, आपको जीवन में इतना पीछे ला कर खड़ी कर सकती है कि शायद उसका अंदाजा आपने कभी लगाया भी ना हो। कहते हैं ना ‘काल करे जो आज कर, आज करे सो अब ‘। तो जीवन में सफल होना है तो इस छोटी सी बात को गांठ बांध लें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास हर इंसान में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है लेकिन हद से ज्यादा कॉन्फिडेंस भी व्यक्ति को नीचे गिराने का काम करता है। कई बार ओवर कॉन्फिडेंस के चलते इंसान ऐसी-ऐसी हरकतें कर बैठता है, जो बाद में उसी को नुकसान पहुंचाती हैं। अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चलते वो अक्सर खुद को ही सही समझता है, जिससे ना तो वो कुछ नया सीख पाता है और ना ही लोगों को अपने आगे कुछ समझता है। यही अहंकार और हद से ज्यादा कॉन्फिडेंस इंसान की दुर्गति का कारण बनता है। अतीत और भविष्य को ज्यादा महत्व देना कुछ लोग वर्तमान में रहने की बजाए या तो अपने अतीत में बने रहते हैं या फिर भविष्य को ले कर ओवरथिंकिंग करते रहते हैं। ये दोनों ही आदतें व्यक्ति की सफलता में बाधा बनती हैं। ऐसे लोग अक्सर अपने पास्ट या फ्यूचर में फंसे रह जाते हैं, जिसकी वजह से ये वर्तमान में मौजूद अवसरों को खो देते हैं। दिमाग में भविष्य को ले कर ज्यादा ओवर थिंकिंग करने से स्ट्रेस और एंग्जाइटी के सिवाय कुछ भी हाथ नहीं लगता।  

क्या हैं सैटेलाइट इंटरनेट, जाने इसके फायदे और नुकसान

नई दिल्ली भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन (SatComm) सेवाएं देने के लिए आधिकारिक लाइसेंस जारी कर दिया है, हालांकि इसकी जानकारी फिलहाल पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी है। सरकार या स्टारलिंक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत में एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट स्टारलिंक लॉन्च तो हो रहा है लेकिन जियो और एयरटेल इसके विरोध में हैं। आइए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर सैटेलाइट इंटरनेट क्या है और कैसे काम करता है? क्या है सैटेलाइट इंटरनेट? सैटेलाइट इंटरनेट एक प्रकार की इंटरनेट सेवा है, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए सैटेलाइट (उपग्रह) का उपयोग किया जाता है। यह उन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने में मदद करता है जहां पारंपरिक ब्रॉडबैंड या मोबाइल नेटवर्क सेवाएं उपलब्ध नहीं होतीं, जैसे दूरस्थ गांव, पहाड़ी इलाके या समुद्री क्षेत्र। सैटेलाइट इंटरनेट कैसे काम करता है सैटेलाइट इंटरनेट में एक सैटेलाइट डिश और मॉडेम की आवश्यकता होती है। जब यूजर्स कोई इंटरनेट रिक्वेस्ट करते हैं, जैसे किसी वेबसाइट को खोलना, तो यह रिक्वेस्ट पहले सैटेलाइट डिश से एक सैटेलाइट तक भेजा जाता है। सैटेलाइट यूजर्स की रिक्वेस्ट को धरती पर स्थित नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर (NOC) पर भेजता है। यह सेंटर इंटरनेट से जुड़ा होता है। वहां से आवश्यक डेटा एकत्रित कर सैटेलाइट के माध्यम से वापस यूजर्स की डिवाइस तक भेजा जाता है। सैटेलाइट द्वारा भेजा गया डेटा यूजर्स की डिश पर रिसीव होता है फिर मॉडेम इसे डिकोड करता है और इसे यूजर्स के कंप्यूटर या अन्य डिवाइस तक पहुंचाता है। सैटेलाइट इंटरनेट के प्रमुख हिस्से     ग्राउंड स्टेशन: ये स्टेशन सैटेलाइट को डेटा भेजते और प्राप्त करते हैं और इन्हें NOC कहा जाता है।     सैटेलाइट: सैटेलाइट को धरती की कक्षा में रखा जाता है और यह दूरसंचार के लिए इस्तेमाल होता है।     यूजर डिवाइस: यूजर्स के पास एक सैटेलाइट डिश और मॉडेम होता है जो सैटेलाइट से सिग्नल भेजने और प्राप्त करने के लिए जरूरी होता है। सैटेलाइट इंटरनेट के फायदे     दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी: यह उन क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है जहां केबल या मोबाइल टावर की पहुंच नहीं होती।     मोबिलिटी: आप इसे कहीं भी सेट कर सकते हैं जहां सैटेलाइट सिग्नल उपलब्ध हो। सैटेलाइट इंटरनेट के नुकसान     लेटेंसी (विलंब): सिग्नल को सैटेलाइट तक और वापस आने में समय लगता है, जिससे विलंब (Latency) बढ़ सकता है।     मौसम पर प्रभाव: खराब मौसम, जैसे बारिश या बर्फबारी, सिग्नल की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं।  

इन पौधों को जरूर बनाएं अपने किचन गार्डन का हिस्सा

आपका किचन किसी खजाने से कम नहीं। यह वो जगह है जहां हर बीमारी का इलाज मिलता है और हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन। लेकिन अगर आप अपने किचन के गार्डन को और भी इफेक्टिव बनाएं तो आपका किचन भी किसी अलादीन के खजाने से कम भी नहीं होगा। जानिए कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें आपको अपने किचन गार्डन जरूर शामिल करना चाहिए…. तुलसी:– तुलसी एक पारंपरिक पौधा है। तुलसी का महत्व हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा है। इस पौधे की आपको ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती। तुलसी एक औषधीय पौधा है जिससे आप ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से निजात पा सकते हैं। एलोवेरा:- एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसकी देखभाल करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत-मशक्कत नहीं करनी पड़ती। इसे एक प्रॉपर जगह देकर आप उगा दें और पानी देते रहें। कुछ दिन बाद आप देखेंगी कि पौधा अपने आप अपनी जगह से फैलता जा रहा है धनिया:- धनिया आपके खाने को एक नया स्वाद देता है। लगभग हर खाने में हाउसवाइव्स धनिए का इस्तेमाल जरूर करती हैं। ऐसे में ये साफ और स्वच्छ धनिया होना आपकी जरूरत होनी चाहिए। इसलिए कोशिश करें कि धनिया आप अपने किचन गार्डन में ही उगाएं। पुदीना:- पाचन संबंधी दिक्कतों में पुदीना बहुत कारगर है। इसे एक बड़े गमले में उगाएं क्योंकि यह तेजी से फैलता है। ताजा पुदीना के पत्तों का इस्तेमाल आप चाय में, चटनी के रूप में और सब्जी को एक नया टेस्ट देने के लिए कर सकते हैं।  

सफल और धनवान बनने के लिए अपनाए सुबह की ये आदतें

दिन की शुरुआत कैसी है इसका असर बाकी के पूरे दिन पर पड़ता है। आपने खुद भी नोटिस किया होगा कि जिस दिन आप नेगेटिविटी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं, उस दिन सारा दिन बेकार ही जाता है और आप कुछ भी काम ढंग से नहीं कर पाते। इसलिए एक अच्छे मॉर्निंग रूटीन का होना बहुत ही जरूरी है। सफल लोगों में एक आदत आपको कॉमन देखने को मिलेगी कि उन सभी एक फिक्स मॉर्निंग रूटीन होता है, जिसे वो रोज बिना रुके फॉलो करते हैं। यही एक-एक दिन फॉलो किया गया रूटीन उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है। अगर आपको भी लाइफ में बहुत आगे जाना है तो अपने दिन की शुरुआत को बेहतर बनाने के लिए एक हेल्दी और कंसिस्टेंट मॉर्निंग रूटीन फॉलो करने की आदत डालें। यहां कुछ ऐसी ही मॉर्निंग हैबिट्स बताई गई हैं, जिन्हें आपको अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। ब्रह्ममुहुर्त में उठने की डालें आदत दिन की हेल्दी और पॉजिटिव शुरुआत के लिए सुबह जल्दी उठना बहुत जरूरी है। पहले के समय में लोग सूर्योदय से पहले बिस्तर त्याग देते थे लेकिन बदलते समय के साथ लोगों में ये आदत कहीं खो सी गई है। हालांकि अगर आप अपनी लाइफ में पॉजिटिव बदलाव देखना चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालना जरूरी है। सुबह जल्दी उठने से ना सिर्फ स्वास्थ्य सही रहता है बल्कि दिनचर्या भी मेंटेन रहती है। सुबह जल्दी उठने पर आप शांत मन से अपने पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं और बिना हड़बड़ी के अपने दिन भर के काम को आसानी से निपटा सकते हैं। पॉजिटिव एनर्जी के साथ करें दिन की शुरुआत वो कहते हैं ना दिन की शुरुआत जैसी होगी पूरा दिन वैसा ही होगा। इसलिए सुबह की शुरुआत हमेशा पॉजिटिव एनर्जी के साथ करनी चाहिए। सुबह नेगेटिव थॉट्स और उलझनों को दूर रखकर, पॉजिटिव एनर्जी और अच्छे ख्यालों के साथ दिन की शुरुआत करने से पूरे दिन पॉजिटिविटी बनी रहेगी। साथ ही आपकी इस आदत का आपके मेंटल हेल्थ पर भी बहुत ही पॉजिटिव इफेक्ट पड़ेगा। इसलिए सुबह आंख खुलने के बाद सबसे पहले ईश्वर को एक नए दिन के लिए धन्यवाद करें और फिर पॉजिटिविटी के साथ अपने दिन की शुरुआत करें। खाली पेट पीएं पानी अच्छी दिनचर्या के लिए स्वास्थ्य का अच्छा होना बहुत जरूरी है। इसलिए सुबह की शुरुआत अपने हेल्थ का ध्यान रखने के साथ करें। इसके लिए सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पीएं। दरअसल रात भर सोने के बाद सुबह शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से बॉडी से टॉक्सिंस बाहर निकलती है और बॉडी हाइड्रेटेड होती है। इससे शरीर को दिन भर के लिए एनर्जी मिलती है और काम बेहतर ढंग से काम कर पाते हैं। रोज करें एक्सरसाइज शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। इसलिए सुबह के समय थोड़ा सा टाइम एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। सुबह फ्रेश होने के बाद थोड़ी देर एक्सरसाइज करें। इससे शरीर और दिमाग दोनों रिलैक्स होगा। बॉडी में फ्लैक्सिबिलिटी आएगी और शरीर को दिन भर के लिए एनर्जी मिलेगी। कहते हैं ना कि एक हेल्दी शरीर में ही हेल्थ माइंड पाया जाता है। तो बस जीवन में सफलता की पीछे दौड़ना है तो पहले अपने शरीर की और ध्यान देने की भी आदत डालें। मेडिटेशन करना भी जरूरी शरीर को स्वस्थ रखने के साथ दिमाग को स्वस्थ रखना भी जरूरी है। इसके लिए सुबह की रूटीन में मेडिटेशन को शामिल करना बहुत जरूरी है। रोजाना सुबह के समय थोड़ा टाइम मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें। इससे दिमाग से स्ट्रेस कम होता है, माइंड रिलैक्स होता है, साथ ही सोचने और समझने की शक्ति बढ़ती है। रोजाना मेडिटेशन करने से आप अपने लक्ष्य पर बेहतर ढंग से फोकस कर पाते हैं और बाकी लोगों की तुलना में सफलता की और अधिक तेजी से आगे बढ़ते हैं।  

वीवो टी4 अल्‍ट्रा जल्द भारत में होगा लॉन्‍च

नई दिल्ली  कई दिनों से चर्चाओं में चल रहा स्‍मार्टफोन ‘वीवो टी4 अल्‍ट्रा’ भारत में 11 जून को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म कर दिया है। कुछ फीचर्स भी आउट हो गए हैं, जिनमें यह दावा है कि अपकमिंग वीवो स्‍मार्टफोन में सेगमेंट का पहला 10एक्‍स टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। जो प्रमोशन इमेजेस सामने आई हैं, उसमें एक चीटीं को मैक्रो कैमरा से क्‍लिक किया हुआ दिखाया गया है। फोटों में चीटीं की आंखें भी साफ दिख रही हैं। अब यह तो फोन रिव्‍यू के बाद ही पता चलेगा कि टी4 अल्‍ट्रा का कैमरा कितना प्रभावी है। कंपनी इस फोन में 100एक्‍स जूम देने वाली है। vivo T4 Ultra फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस vivo T4 Ultra के कुछ फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस को कंपनी ने कन्‍फर्म किया है। बताया है कि वीवो टी4 अल्‍ट्रा में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जाएगा, जोकि सोनी आईएमएक्‍स921 सेंसर होगा। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। फोन में 8 मेगापिसल का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा होगा। 50 मेगापिक्‍सल का एक और 3एक्‍स पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जाएगा। उसमें ओआईएस के साथ ईआईएस यानी इलेक्‍ट्रॉनिक इमेज स्‍टैबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा। दावा है कि सेगमेंट में पहला फोन होगा वीवो टी4 अल्‍ट्रा जिसमें 10एक्‍स टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। vivo T4 Ultra में प्रोसेसर vivo T4 Ultra को मीड‍ियाटेक डाइमेंस‍िटी 9300 प्‍लस चिपसेट से पैक किया जाएगा। यह टी3 अल्‍ट्रा स्‍मार्टफोन में दिए गए 9200 प्‍लस चिपसेट का अपग्रेड होगा। दावा है कि टी4 अल्‍ट्रा में आ रहे चिपसेट ने AnTuTu पर 20 लाख पॉइंट्स स्‍कोर किए हैं। कंपनी ने यह संकेत भी दिया है कि वीवो टी4 अल्‍ट्रा को 40 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में लाया जा रहा है। ध्‍यान देने वाली बात है कि टी3 अल्‍ट्रा फोन को 32 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया है। इस कीमत में अब कंपनी वी सीरीज के फोन ऑफर कर रही है। जाहिर तौर पर वीवो टी सीरीज में आने वाले फोन थोड़े महंगे बिकेंगे। नए वीवो फोन को फ्लिपकार्ट पर टीज कर दिया गया है। फोन की सेल वीवो इंडिया के ऑनलाइन स्‍टोर पर भी होगी। वीवो टी4 अल्‍ट्रा के बैटरी साइज पर अभी कुछ कन्‍फर्म नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में 7 हजार एमएएच बैटरी के संकेत दिए गए हैं। कुछ रिपोर्टों में 6 से 6500 एमएएच बैटरी की बात है। आने वाले दिनों में और फीचर्स कन्‍फर्म हो सकते हैं।

OnePlus का पहला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च

नई दिल्ली OnePlus के फैन्स के लिए बड़ी खबर है। आज OnePlus 13s लॉन्च होने जा रहा है और उससे पहले ही वनप्लस के कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अलग-अलग खबरें आने लगी हैं। बता दें कि OnePlus 13s को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। यह OnePlus का पहला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होने वाला है, जो कि दमदार स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इस फोन की एक अलग ही हाइप पब्लिक के बीच देखने को मिल रही है। इस फोन को लेकर यूजर्स का उत्साह इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स के लिए एक उम्मीद जगाता है। कुछ समय पहले तक माना जा रहा था कि भारत में कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की मार्केट अच्छी नहीं है। वहीं अब OnePlus 13s को लेकर पब्लिक का क्रेज कुछ अलग ही कहानी कह रहा है। क्या रहेगी कीमत OnePlus 13s की ऑफिशियल कीमत के बारे में अभी किसी को कुछ नहीं पता है। हालांकि अलग-अलग सूत्रों से इसे लेकर जानकारी मिल रही है। तमाम खबरों को देखते हुए माना जा सकता है कि OnePlus के इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की कीमत 50 से 55 हजार रुपये के बीच होगी। ऐसा भी संभव है कि इसकी शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये हो और इसका टॉप वेरिएंट 55 से 65 हजार रुपये तक का हो। हालांकि इस बारे में फिलहाल पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। कीमत की पूरी जानकारी आपको कल लॉन्च के बाद दी जा सकेगी। Apple हुआ फेल, क्या OnePlus होगा कामियाब? OnePlus 13s का क्रेज देखते हुए एक्सपर्ट्स का कहना है कि OnePlus उस काम में कामियाब हो सकता है, जिसमें Apple फेल हो गया था। दरअसल Apple ने भी कुछ साल पहले अपने मिनी मॉडल लॉन्च किए थे लेकिन दो ही मॉडल्स के बाद Apple ने अपनी मिनी सीरीज को डिस्कंटीन्यू कर दिया था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या Oneplus का कॉम्पैक्ट फोन कुछ बेहतर करके दिखा पाएगा? Apple मिनी और OnePlus के कॉम्पैक्ट फोन का फर्क जानकारों का मानना है कि OnePlus 13s उन कमियों की पूर्ति करने वाला है जो कि Apple ने अपनी मिनी सीरिज में छोड़ी थी। OnePlus फ्रेश और नए डिजाइन के साथ इस फोन को लॉन्च करेगा। वहीं Apple ने अपनी मिनी सीरीज में नॉच वाला पुराना डिजाइन ही यूजर्स को दिया था। इससे मिनी फोन की छोटी स्क्रीन और छोटी लगने लगती थी। इसके अलावा OnePlus इस फोन में पहली बार अलर्ट स्लाइडर की जगह एक्शन बटन जैसा फीचर देने जा रही है। इससे भी यूजर और OnePlus के फैन इस फोन की ओर आकर्षित होंगे। साथ ही OnePlus 13s का नया कैमरा मॉड्यूल और 6200mah की संभावित बैटरी पूरा गेम बदल सकती है। इससे फोन नया और बैटरी बैकअप के मामले में स्ट्रांग हो जाएगा। इन कमियों को सुधारने की वजह से OnePlus की कहानी Apple से अलग हो सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet