IPL 2022 : ईशान को सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ मिले, शार्दूल 10.75 करोड़ में, फुल डिटेल्स
बेंगलुरु। IPL 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 41 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली।
ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है। ईशान के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बिके दीपक चाहर। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा। मिडिल ऑर्डर बैट्समैन और विकेटकीपर निकोलस पूरन के लिए भी लंबी लड़ाई चली। करीब 8 मिनट की बोली के बाद पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा।
IPL मेगा AUCTION में अब तक बिके अहम खिलाड़ी…
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले युजवेंद्र चहल को 6.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। लेग स्पिनर के लिए मुंबई, राजस्थान और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल तक RCB के लिए खेलते हुए चहल को 6 करोड़ मिलते थे।
75 लाख के बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को 5.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। राहुल के लिए SRH, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और मुंबई ने बोली लगाई थी। पिछले साल राहुल को मुंबई से 1.9 करोड़ रुपए मिलते थे।
1 करोड़ के बेस प्राइस वाले कुलदीप यादव को 2 करोड़ में दिल्ली कैपटिल्स ने खरीदा। चाइनामैन गेंदबाज के लिए पंजाब और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनकी सैलरी 5.8 करोड़ रुपए थी।
बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को 2 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ था और उनके लिए दिल्ली और राजस्थान ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनको 1 करोड़ रुपए मिलते थे।
लॉर्ड शार्दूल के नाम से मशहूर हो चुके 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले शार्दूल ठाकुर को 10.75 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। इनके लिए पंजाब, गुजरात और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई थी। पिछले साल CSK से खेलते हुए ठाकुर को 2.6 करोड़ मिलते थे।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले भुवनेश्वर कुमार को 4.20 करोड़ में SRH ने खरीदा। भुवी के लिए राजस्थान, मुंबई, SRH और लखनऊ ने बोली लगाई थी। स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार को SRH से 8.50 करोड़ मिलते थे।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के पेसर मार्क वुड को 7.50 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। वुड के लिए लखनऊ के अलावा दिल्ली ने बोली लगाई थी। 2018 में वुड को CSK की ओर से 1.50 करोड़ मिलते थे।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को 7.75 करोड़ में RCB ने खरीदा। चेन्नई, लखनऊ, मुंबई, RCB और दिल्ली के बीच जोरदार बोलियां लगीं। IPL 2021 में CSK के लिए खेलते हुए हेजलवुड की सैलरी 2 करोड़ थी।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। फर्ग्यूसन पर गुजरात और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनको केवल 1.60 लाख मिलते थे।
1 करोड़ के बेस प्राइस वाले प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। शानदार फॉर्म में चल रहे कृष्णा पर लखनऊ और राजस्थान ने बोली लगाई थी। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनको केवल 20 लाख मिलते थे।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले दीपक चाहर को 14 करोड़ में CSK ने खरीदकर अपने साथ जोड़ा। स्विंग में माहिर चाहर डेथ ओवर्स में तेज रन भी बना सकते हैं। उन पर हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई और राजस्थान ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनकी सैलरी 80 लाख थी।
1 करोड़ के बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन को 4 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। नटराजन के ऊपर SRH और गुजरात ने बोली लगाई थी। पिछले साल SRH से खेलते हुए उनकी सैलरी 40 लाख थी।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले विकेटकीपर ईशान किशन को 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। ईशान पर मुंबई और पंजाब ने बोली लगानी शुरू की थी। पिछले साल उनकी आईपीएल सैलरी 6.20 करोड़ थी।
1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। पूरन पर CSK, SRH और KKR ने बोली लगाई थी। पिछले साल पंजाब किंग्स से खेलते हुए उनकी सैलरी 4.2 करोड़ थी।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ में RCB ने खरीदा। RCB के अलावा चेन्नई ने भी उनके ऊपर बोली लगाई थी। KKR के लिए खेलते हुए उनकी सैलरी 7.40 करोड़ थी।
1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को 6.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। बेयरस्टो पर दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनकी सैलरी 2.20 करोड़ थी।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले अंबाती रायडू को 6.75 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। पिछले साल भी अंबाती CSK का ही हिस्सा थे। अंबाती पर उनकी चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनको चेन्नई से 2.20 करोड़ मिलते थे।
1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले वॉशिंगटन सुंदर पर पंजाब, गुजरात और हैदराबाद ने दांव लगाया था। सुंदर को SRH ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल RCB से सुंदर को 3.20 करोड़ मिलते थे।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 6.50 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मार्श पर SRH और गुजरात ने भी बोली लगाई। पिछले साल हैदराबाद में मार्श की सैलरी 2 करोड़ रुपए थी।
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। पंड्या पर पंजाब, SRH और गुजरात ने भी बोली लगाई। पांड्या की मुंबई इंडियंस में सैलरी 8.8 करोड़ थी।
हसरंगा पर पंजाब और RCB ने बोली लगाई थी। पिछले साल हसरंगा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे थे। पिछले साल RCB में उनकी सैलरी 50 लाख रुपए थी।
कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई, चेन्नई, लखनऊ और राजस्थान के बीच जबर्दस्त होड़ देखने को मिली। होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल हैदराबाद में उनकी सैलरी केवल 75 लाख रुपए थी।
घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बारिश करने वाले नीतीश राणा को KKR ने 8 करोड़ में खरीदा। राणा का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था और पिछले साल तक उनकी IPL सैलरी 3.40 करोड़ थी।
पडिकल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। CSK और RCB के बाद मुंबई ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।
वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पर दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले हेटमायर को 8.50 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। आईपीएल 2021 में इनको दिल्ली से 7.75 करोड़ मिलते थे। वैल्यू में 1 करोड़ इजाफा हुआ।
1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को लखनऊ ने 4.40 करोड़ में खरीदा। इनकी वैल्यू वैल्यू 58% कम हुई।
श्रेयस अय्यर इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बने हैं। जिन्हें 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर की सैलरी 7 करोड़ थी।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर पर दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगानी शुरू की और अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में वार्नर को 12.50 करोड़ में रुपए मिलते थे। उनकी वैल्यू 50% कम हो गई है।
विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को 6.75 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। लखनऊ, चेन्नई, मुंबई ने बोली लगाई। बाजी नई टीम लखनऊ के हाथों ही लगी। मुंबई इंडियंस में डिकॉक की सैलरी 2.80 करोड़ रुपए थी। डिकॉक की वैल्यू में 141% का इजाफा हुआ है।
अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा। फाफ को टीम कैप्टन भी बना सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स में फाफ की सैलरी 1.60 करोड़ थी। फाफ के ऊपर RCB के अलावा दिल्ली ने भी बोली लगाई थी। उनकी वैल्यू 337% बढ़ गई है।
2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स में शमी की सैलरी 4.80 करोड़ रुपए थी। शमी पर RCB ने शुरू की थी, इसके बाद गुजरात, लखनऊ, कोलकाता भी रेस में कूद पड़ी। अंत में गुजरात ने बाजी मारी।
कगिसो रबाडा की बोली सबसे ऊंची लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 4.20 करोड़ में मिलते थे। उनकी वैल्यू 120% बढ़ गई है।
पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ में खरीदा। कमिंस को KKR ने 15.50 करोड़ में खरीदा था, इस बार उनकी 50% सैलरी कम हो गई है।
न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पिछले साल मुंबई इंडियंस में बोल्ट को 2.20 करोड़ रुपए मिलते थे। ट्रेंट बोल्ट की वैल्यू 150% बढ़ गई है।
नीलामी में यंगिस्तान पर भी धन वर्षा
युवा ओपनर देवदत्त पडिकल को बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले पडिकल की बोली 40 सेकंड में ही 4 करोड़ पार कर गई थी। इसी तरह हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, पिछले साल उनकी सैलरी 20 लाख थी यानी अब इसमें 53 गुना इजाफा हुआ है। नीतीश राणा को 8 करोड़ में KKR ने खरीदा।
नीलामी करा रहे एंकर ह्यूज लड़खड़ाकर गिरे
आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी घटना घट गई। पूरी नीलामी की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है। ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया है। अब यह 3.45 बजे दोबारा शुरू किया गया। अब इसे चारु शर्मा एंकर कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ऑक्शन की चौंकाने वाली बातें
बड़े नाम बिके नहीं: पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। आईपीएल 2021 के दौरान बीच सीजन के दौरान ही चेन्नई ने उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। पिछले साल स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। रेयर टैलेंट वाले हसरंगा पहले 10 करोड़ी विदेशी: हसरंगा लेग स्पिनर होने के साथ-साथ पावर हिटर भी हैं। दो रेयर स्किल सेट का कॉम्बिनेशन।
मनीष पांडे की वैल्यू 58% कम हुई:1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे पर दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ ने बोली लगानी शुरू की। अंत में लखनऊ ने 4.60 करोड़ में मनीष को खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में पांडे की सैलरी 11 करोड़ रुपए थी। कई बार इन पर सेल्फिश खेलने के आरोप लगते रहे हैं, लिहाजा बहुत बड़ी रकम हासिल नहीं कर सके। इनकी वैल्यू 58% कम हुई।