LATEST NEWS

रेलवे यूनियनों के मान्यता चुनाव में वोटिंग शुरू, श्रमिक हितों की रक्षा के लिए रेलवे कर्मचारी साथी, नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन को मतदान करें – राजेश आर रावत

Voting begins in the recognition elections of railway unions, railway employees to protect workers’ interests, vote for National Railway Mazdoor Union – Rajesh R Rawat हरिप्रसाद गोहेआमला ! रेलवे में यूनियन मान्यता के लिए बुधवार से तीन दिवसीय मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है । छह दिसंबर तक चलने वाली इस मतदान में हजारों रेलकर्मी मतदान करेंगे।मतदान के इस महायज्ञ में अपना वोट डालने के उपरांत नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के नार्थ साइड चुनाव प्रभारी राजेश आर रावत ने रेलकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों के सुख-दुख में हर संभव मददगार एन.आर.एम.यू. के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना बहुमूल्य वोट नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन को देकर, अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिये।

ट्रेकमेंटनर साथियों के कार्यस्थल पहुंच महामंत्री ने उनके सवालों को समझा, एवं अपने अनुभव से समस्या का हल बताया।

Reaching the workplace of Trekmentner colleagues, the General Secretary understood their questions and explained the solution to the problem from his experience. हरिप्रसाद गोहेआमला,छिंदवाड़ा ! रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव को दृष्टिगत रख नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन महामंत्री मजदूर मसीहा कामरेड वेणु पी नायर, मंडल सचिव कामरेड एस के झा मंडल अध्यक्ष कामरेड मनोज चोइथानी, मान्यता चुनाव प्रभारी ( नार्थ साईड ) कामरेड राजेश आर रावत एवं टीम सदस्य कामरेड दिगंबर घाटोड़े,वैभव अलने,राकेश झड़बड़े,आतिश घरघटे, व साथी कामरेड़ो के साथ नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन जुनारदेव शाखा के कामरेड़ो के साथ मिलकर छिंदवाड़ा, गांगीवाड़ा,परसिया के ट्रेकमेंटनर साथियों के पास उनके कार्यस्थल पहुंच उनके सवालों को समझा गया। इस दौरान महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर ने रेल साथियों से वन टू वन चर्चा का उनके सवाल जाने एवं कामरेड नायर ने अपने पुराने अनुभवो से रेल साथियों को उनकी समस्या का मौके पर हल भी बताया । इस मौके पर उपस्थित रेल साथियों से आगामी मान्यता चुनाव में नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के पक्ष में मतदान करने अपील की । इस मौके पर महामंत्री ने कहा यूनियन NRMU ही क्यों चाहिए NRMU ने रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान NRMUनहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद

आमला : रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव की बढ़ी सरगर्मियां ।

Increased enthusiasm for railway union recognition elections. हरिप्रसाद गोहेआमला । जैसे जैसे रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव की तारीख नजदीक आ रही वैसे वैसे यूनियन संगठनों ने मतदाताओं को रिझाने ताकत झोकना शुरू कर दिया है। कोई नुक्कड़ सभा लेकर रेल कामगारों से अपनी यूनियन के पक्ष में मतदान करने अपील कर रहा तो कोई रेल कामगारों के कार्यस्थल पहुंच यूनियन की उपलब्धि बता अपने पक्ष में मतदान करने कामगारों से अपील कर रहा है। गोरतलब हो की नागपुर मंडल में प्रमुख रूप से नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन एवं सेंट्रल रेल्वे मजदूर यूनियन के बीच आमने सामने का रोचक मुकाबला देखा जाता रहा है बहरहाल दोनो ही मजदूर यूनियन अपने अपने झंडे के बैनरतले रेल कामगारों से अपने, अपने पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे हैं । आगामी दिनों में देखना होगा की कामगारों ने किस यूनियन का दिया साथ किसको मिलेंगी रेल यूनियन की मान्यता जिसका अभी करना होंगा इंतजार। आपको बतादे यूनियन मान्यता चुनाव क्रमशः 4,5,6 दिसंबर को सेक्शन वाइस होना है वहीं मतों की गणना एवं परिणामों की घोषणा नागपुर मंडल स्तर पर पूर्ण होंगी। नेशनल रेल्वे यूनियन ने झोंकी ताकत नार्थ साईड चुनाव प्रभारी कामरेड राजेश आर रावत से प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन कोंकण रेलवे के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर एवं नागपूर मंडल परिषद के विचारों से प्रभावित होकर कल शाम कॉमरेड दीपक बालाजी परतेती सिनियर सेक्शन इंजीनियर वर्धा जो कि पांढुरना के रहवासी हैं, कॉमरेड दीपक बालाजी परतेती के नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन से जुड़ने से युवा वर्ग को सीधा और साफ़ इशारा जाता हैं कि युवाओं का सम्मान और युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन वचन बद्ध हैं और मान्यता चुनाव प्रभारी(नॉर्थ) साइड कॉमरेड राजेश आर रावत, युवाओं के लिए ताज़ा उदाहरण हैं अपने पुराने अनुभवों से सभी समस्याओं का हल… नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन,सभी रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कई कॉमरेडो ने कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान ने.रे.म.यू.नहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद

राजेश आर रावत एवं टीम का परिजनों ने किया भव्य स्वागत ।

The family members gave a grand welcome to Rajesh R Rawat and the team. हरिप्रसाद गोहेआमला। नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन मान्यता चुनाव नार्थ साईड प्रभारी कामरेड राजेश आर रावत को बनाए जाने पर सामाजिक, ग्रामिणजनो एवं ईस्ट मित्रो में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब हो की कामरेड राजेश आर रावत मूलतः आमला विकास खंड के ग्राम खापा ग्राम के स्थाई निवासी है । कामरेड राजेश आर रावत ,महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर,मंडल अध्यक्ष कामरेड मनोज चोइथानी, मंडल सचिव कामरेड एस के झा के मान्यता चुनाव प्रचार प्रसार पर प्रथम बार आमला नगर आगमन पर परिजनों एवं ईस्ट मित्रो ने ग्राम कजली जोड़ पर एकत्रित होकर कामरेड राजेश आर रावत एवं उनकी टीम का फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामपाल मोड़क भाजपा किसान मोर्चा आमला मंडल अध्यक्ष ,रामदास कापसे,मनोज रहड़वे ग्राम खापा खतेड़ा सरपंच संघ उपाध्यक्ष आमला राजू कापसे ग्राम छावल सरपंच,रामदास तुलसीराम माथानकर ग्राम काजली, मनोज नावंगे जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ राजेश रावत ग्राम छावल राजू पोटफोड़े , मारोति खवादे,मुकेश मोड़क, बंटी कापसे, राजेश रहड़वे,सुखदेव पटवारी, मुकेश रहदवे,प्रेम शंकर बेदरे,टीकाराम रहदेवे आदि मौजूद रहे।सभी ग्राम वासियों ने नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन के चुनाव चिन्ह लेंप पर ही वोट देने अपील की ।

विधिक साक्षात्कार शिविर का हुआ आयोजन।

Legal interview camp was organized. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के युनिवर्षल पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आयोजित किया गया । यह आयोजन सत्र न्यायालय आमला की न्यायाधीश सुश्री चारू व्यास के मुख्य आतिथ्य तथा हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रश्मी सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस मौके पर न्यायधीश सुश्री चारू व्यास ने बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को मोटर यान, पाक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम आदि कानूनों की विस्तृत जानकारी दी । न्यायाधीश सुश्री चारू व्यास ने विधिक साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जब लोगों को इस बात की जानकारी दी जायेंगी की कानून हमे क्या प्रदान करता है । तभी वे अपने साथ होने वाले अन्याय के प्रति सचेत होंगे । वहीं अपने विशिष्ट आतिथ्य उदबोधन में एडवोकेट शाहिद बेग ने कहा की कानूनी साक्षरता मानवाधिकारों को प्रदर्शित करने का प्रभावी साधन है। यह लोगों को उनके नागरिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को पहचानने में मदद करती है । कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन शिक्षिका मोनिका जोशी ने किया वहीं आभार एडवोकेट हसीब बेग ने जताया । मंगलवार को लाईफ कैरियर स्कूल में सविधान दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल के बालक बालिकाओं ने अपने भाषण वा कविताओं की प्रस्तुति दी ।

यूनियन क्यों तथा लाल झंडे वाली ही क्यों पर महामंत्री ने डाला प्रकाश ।

The General Secretary threw light on why the union and why only the red flag. हरिप्रसाद गोहेआमला। नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन रनिंग एवं लाईन मुख्य शाखा आमला के बैनरतले सोमवार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मुख्य शाखा परिसर में आयोजित किया गया। आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि एन आर एम यू महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर मौजूद रहे । इस दौरान आमला शाखा द्वारा आमला नगर प्रवेश स्थल से रेलवे स्टेशन तक भब्य मोटर साइकिल रैली निकाली गई जो देखते ही बन रही थी। इस दौरान परिसर में कर्मचारियों को तीन वीडियो क्लिप दिखाई गई जिससे कर्मचारियों को यूनियन के द्वारा किये गए सामाजिक कार्य,NRMU/AIRF यूनियन का इतिहास, कर्मचारियों के लिए किये गए कार्य तथा दूसरी यूनियन/संघ द्वारा की गई गद्दारी से अवगत कराया गया। इस मौके पर यूनियन प्रतिनिधि एवं रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे । कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कामरेड वेणु पी नायर ने कहा यूनियन क्यों तथा लाल झंडे वाली यूनियन ही क्यों ? को विस्तार से समझाया तथा भारतीय रेल बचाना है, भारतीय रेल के कर्मचारि के रूप में ही सेवानिवृति लेना है तो NRMU के चुनाव चिन्ह LAMP पर मुहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।एन आर एम यू शाखा आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 25/11/2024 को खिरसादोह से 15.00 बजे आदरणीय महामन्त्री कॉमरेड वेणु पी नायर जी नागपुर मंडल अध्यक्ष कॉमरेड मनोज चौइथानी, मंडल सचिव कॉमरेड एस के झा, युवा संयोजक कॉमरेड रोहित काटे, वर्धा शाखा के सह सचिव कॉमरेड अभिषेक थूल के साथ आमला के लिए सड़क मार्ग से निकले। आमला से पहले मार्ग मे लालावाडी ग्राम मे छावल गाँव के सरपंच, खापा के सरपंच तथा ग्राम पंचायत सदस्य ने पुष्पहार तथा शॉल से महामंत्री का स्वागत किया वहीं शाम 18.00 बजे आमला प्रवेश करते ही NRMU के कार्यकर्ताओं ने ढोल तासे, पटाखे तथा जोरदार नारों से महामंत्री का स्वागत किया ।NRMU के शाखा परिसर पहुँचने पर आदरणीय महामन्त्री जी का इंतजार कर रहे सैकड़ो कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम समापन के बाद 21.00 बजे आमला से नागपुर के लिए अपनी टीम के साथ सड़क मार्ग से महामंत्री रवाना हुए।

एनआरएमयू का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार ,महामंत्री वेणु पी नायर आमला में विशाल आम सभा को करेंगे संबोधित।

NRUM workers conference on Monday, General Secretary Venu P Nair will address a huge public meeting in Amla. हरिप्रसाद गोहे आमला। एनआरएमयू का कार्यकर्ता सम्मेेलन आज 25 नवंबर सोमवार को एनआरएमयू प्रांगण आमला में आयोजित होगा। कार्यक्रम में महामंत्री वेणु पी नायर भी मौजूद रहेगे। चुनाव प्रभारी राजेश रावत ने बताया सम्मेलन मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से एआईआरएफ, एनआरएमयू के गौरवशाली इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही साथ मुख्यालय और मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। मान्यता चुनाव प्रभारी नॉर्थ (साइड) राजेश आर.रावत ने सभी साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

कर्मचारी हित में किए कार्यों को दृष्टिगत रख एन. आर.एम.यू के पक्ष में मतदान करने कर्मचारियों कर रहे अपील ।

Keeping in view the work done in the interest of the employees, N.R.M.U. is being appealed to the employees to vote in favour of it. एन आर एम यू शाखा जुनारदेव ने किया जनसंपर्क शुरू, चुनाव प्रभारी राजेश आर रावत के मार्गदर्शन में कर रहे प्रचार प्रसार । हरिप्रसाद गोहे  आमला/जुनारदेव । आगामी दिनांक 4,5,6 दिसंबर को प्रस्तावित रेल्वे यूनियन मान्यता चुनाव सरगर्मियां बढ़ने लगी है । इधर नार्थ क्षेत्रांतर्गत आने वाली एनआरएमयू शाखा जुनारदेव ने मान्यता चुनाव को द्रतिगत रख क्षेत्र में चुनावी दौरे की शुरुवात कर कर्मचारियों के बीच पहुंच सघन जन संपर्क कर प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है । एन आर एम यू की मान्यता चुनाव प्रचार प्रसार मुहिम का असर क्षेत्र के छिंदवाड़ा,गांगीवाड़ा खीरसाडोह की गैंग यूनिट में देखा गया ।प्राप्त जानकारी अनुसार नेशनल रेलवे मजदूर युनियन शाखा जुन्नारदेव द्वारा आज आगामी 4,5 एवं 6 दिसम्बर को प्रस्तावित रेलवे युनियन मान्यता चुनाव के मद्देनजर शाखा क्षेत्र के छिंदवाड़ा, गांगीवाड़ा एवं खीरसाडोह की गैंग यूनिट में प्रचार एवं जनसंपर्क कर NRMU कर्मचारी हित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए आगामी चुनाव में नेशनल रेलवे मजदूर युनियन के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई । उक्त प्रचार कार्यक्रम में मंडल कार्यालय नागपुर से पधारे उत्तर चुनाव क्षेत्र के प्रभारी कॉम. राजेश आर. रावत, शाखा के सचिव कॉम. राकेश सूर्यवंशी, शाखा के कॉम. के.पी. बेहेरा, कॉम. एस.के. वर्मा, कॉम. अश्विनी सोनी, कॉम. आशीष गढ़वाल,कॉम. अनिल सोनी, कॉम. आशीष सूर्यवंशी, कॉम. हरीश बघेल, कॉम. निश्चय चौहान, कॉम. मोहन पाटिल इत्यादि ने भाग लिया  इस दौरान महामंत्री कॉमरेड वेणु पी नायर जी का जो विचार हैं,उसे पूरा करने के लिए नागपूर मंडल परिषद,कॉम मनोज चोइथानी जी पूरी टीम में जोश का संचार कर रहे एक रेल एक यूनियन… एक रेल नेक यूनियन… इंकलाबी यूनियन NRMU  नहीं चाहिए अनेक यूनियन…

आमला: कामरेड राजेश आर रावत को मिली मान्यता चुनाव ( नार्थ ) प्रभारी की कमान।

Comrade Rajesh R Rawat gets recognition as Election (North) in-charge. हरिप्रसाद गोहे  आमला। आगामी दिनों में रेल्वे मजदूर यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव होना है। ऐसे में नेशनल रेल्वे मजदूर संगठन ( नार्थ ) साईड ने नैशनल रेल्वे मजदूर यूनियन महामंत्री कामरेड वेणु पी नायर, नागपूर मंडल अध्यक्ष मनोज चोईधानी की अनुसंशा पर मूलतः आमला के ग्राम खापा खतेड़ा निवासी श्रमिक नेता कामरेड राजेश आर रावत को मान्यता चुनाव में ( नार्थ ) साईड से चुनाव प्रभारी बना उनको चुनाव की अहम जवाबदारी सौंपी है ।  कामरेड नेता राजेश आर रावत की कार्यप्रणाली सदैव संगठन एवं मजदूर हित में कार्य कर संगठन को गति प्रदान करना है उनकी नियुक्ति पर कामगारों एवं यूनियन प्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है। मिली जानकारी अनुसार एन आर एम यू मान्यता चुनाव प्रभारी (नॉर्थ) श्रमिक नेता भाई राजेश आर रावत को एन आर एम यू महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर, नागपूर मंडल अध्यक्ष कॉमरेड मनोज चोइथानी द्वारा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जो हम सभी जिला बैतूल निवासियों के लिए गर्व का दिन हैं हम सभी आपका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं, कॉमरेड राजेश आर.रावत को आत्मसम्मान पुनः एन आर एम यू कि वजह से मिला, टीम एन आर एम यू ने बहुत ही मिलनसार जुझारू व्यकित्व को चुना है इसका लाभ पूरे नागपूर मंडल को यक़ीनन मिलेगा,कॉमरेड राजेश आर.रावत अपने नेक कार्यों की वजह से लोगों के दिलों पर राज करते हैं,इसका एहसास बहुत कम समय में नॉर्थ साइड के सभी कॉमरेडो को हुआ । इस मौके पर नव नियुक्त चुनाव प्रभारी का सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया वहीं कामरेड राजेश आर रावत ने सभी का उत्साह वर्धन कर उनका आभार जताया ।

विशाल बाल मेले में विद्यार्थियों ने लगाए एक से बढ़कर एक स्टॉल ।

Students set up multiple stalls in the huge children’s fair. हरिप्रसाद गोहेआमला। भीमनगर स्थित लाईफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी एवं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस के मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया । इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा गरबा नृत्य एवं गायन की शानदार प्रस्तुति दे उपस्थित जनों का मन मोहा वहीं इस दौरान विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया था। जिसमे विद्यार्थियों द्वारा व्यंजनों, पेय पदार्थों तथा विभिन्न खेलों के कोई 100 स्टाल सजाएं थे। जो आयोजित बाल मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । लाईफ केरियर स्कूल से प्राप्त जानकारी अनुसार लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी. बी. एस. ई.स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में “विशाल बाल मेला” का आयोजन प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष में लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई.स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया यह कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र बडोनिया के मुख्य आतिथ्य ,थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना ,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, हरि मोहन निरंजन टी.आई.आर.पी.एफ., एम.के .पाटिल टी आई जी आर पी शिवराम सिंह सब इंस्पेक्टर आर. पी. एफ. के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशाल बाल मेले मे विभिन्न व्यंजनो एवं पेय पदार्थो तथा विभिन्न खेलों के लगभग 100 स्टाल विद्यार्थियो द्वारा लगाए गए ।बाल मेले के दौरान विद्यार्थियों द्वारा गरबा, नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।छिंदवाड़ा की गायिका श्रीमती अंजू विश्वकर्मा ने आकर्षक गीतों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर , समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा ,पार्षद श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा , पार्षद सुनील उईके ,पार्षद रोहित हारोडे, लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल की प्राचार्या श्रीमती छंदा सरकार, यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला की प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर के एडवोकेट शाहीद उल्ला बेग तथा विद्यालय के शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सोनिका जोशी एवं रितु गुगनानी ने किया हसिब बेग ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया ।

पूर्व भाजपा विधायक मानेकर को मिली महाराष्ट्र चुनाव में अमरावती जिला की दरियापुर विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी

Former BJP MLA Manekar got the responsibility of Dariyapur assembly constituency of Amravati district in Maharashtra elections. हरिप्रसाद गोहेआमला। आगमी दिनों में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जिले से भी कार्यकर्ताओं और भाजपा पूर्व विधायकों को महाराष्ट्र चुनाव की जवाबदेही दी है। गौरतलब हो की आमला पूर्व विधायक चैतराम मानेकर को पार्टी द्वारा अमरावती जिला की दरियापुर विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी पार्टी द्वारा दी गई है।जो दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंच भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के लिए कार्य कर प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे । आमला पूर्व विधायक चैतराम मानेकर से प्राप्त जानकारी अनुसार उन्होंने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया मुझे पार्टी संगठन से महाराष्ट्र चुनाव में अमरावती जिले की दरियापुर विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी दी है जिसके पालनार्थ में आज बुधवार दिनांक 13/11/2024 को महाराष्ट्र चुनाव के लिए रवाना हो गया हु। मेरे द्वारा अमरावती जिला के दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के समर्थन में प्रचार प्रसार किया जायेगा ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विशेष कैंप का निरीक्षण, बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश ।

Deputy District Election Officer inspected the special camp, gave necessary instructions to the BLO. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण में मतदाता सूची को लेकर आज रविवार विशेष कैंप का आयोजन आयोजित किया गया था । आयोजित कैंप का निरक्षण करने जिला उप निरीक्षण अधिकारी आमला पहुंचे थे । प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 10/11/2024 को आमला विधान सभा क्षेत्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा मतदाता सूची अंतर्गत आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण किया गया जिसमें अंबाडा, हसलपुर,नगरीय क्षेत्र में महात्मा गांधी वार्ड,सुभाष वार्ड का निरीक्षण कर बीएलओ को नियमानुसार नाम जोड़े जाने एवं ई पी रेशे ,जेंडर रेशे पर ध्यान दिया जाकर मतदाता सूची को त्रुटियां विहीन बनाने पर समझाइश दी गई ।

हौसले अगर बुलंद हो तो कोई भी बड़ी कामयाबी पाना बहुत आसान होता- बनकर

If your courage is high then it would be very easy to achieve any big success – by becoming यूपीएससी में सफल हुए हिमांशु सिंह ठाकुर का हुआ सम्मान । हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल/ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना प्रभारी राजेश बनकर ने कहा कि हिमांशु सिह ठाकुर को यूपीएससी से मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में अस्सिटेंट डायरेक्टर (कॉरपोरेट लॉ) जैसे महत्वपूर्ण पद पाने में मिली सफलता यह बताती है कि यदि हौसले बुलंद हो तो कोई भी बड़ी कामयाबी पाना बहुत आसान सा हो जाता है. श्री बनकर स्टेशन परिसर में हिमांशु सिंह के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन प्रंबधक वी.के.वाकड़े ने की. इसके पूर्व हिमांशु का करतल ध्वनि के बीच थाना प्रभारी राजेश बनकर आदि ने शाल,श्रीफल से सम्मान किया.विदित हो कि वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह ठाकुर एवं उषा सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह ने बीते माह यूपीएसएसी द्वारा अस्सिटेंट डायरेक्टर (कॉरपोरेट लॉ) के 12 पदो के लिए घोषित हुए परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया 10 वीं रैंक प्राप्त की थी. हिमांशु को मिली सफलता प्रेरणा का काम करेगी आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश बनकर ने अपने संबोधन में कहा कि हिमांशु को मिली सफलता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों में प्रेरणा का काम कर उन्हें आगे बढने का सकारात्मक संदेश देगी. उन्होंने हिमांशु से उम्मीद जताई कि वे जिले के बच्चों को अपना बेहतर करियर बनाने में समय-समय पर मार्गदर्शक देते रहेंगे.मेहनत से लक्ष्यों का पाना आसान कॉरपोरेट लॉ में अस्सिटेंट डायरेक्टर के लिए चयनित हिमांशु सिंह ठाकुर ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने पर आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश बनकर को धन्यवाद देते हुए कि कहा कि जिले में अच्छी शैक्षणिक संस्थाएं हैं जो पढाई के साथ-साथ विद्यार्थियों का करियर बनाने पर भी काम कर रही हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे से शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बनाने के लिए तैयारी में जुटने का आव्हान किया. मेहनत से लक्ष्यों को पाना आसान है. मैने सफलता प्राप्त की है तो अन्य लोगों के लिए भी सफलता प्राप्त करना संभव है.कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता स्टेशन प्रंबधक वी.के.वाकड़े ने अपने संबोधन में हिमांशु सिंह को मिली शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ की गई तैयारी के कारण उन्हें सफलता मिली है. उन्होंने बच्चों से आव्हान करते हुए कहा कि वे भी कड़ी मेहनत कर सफलता का झंडा बुलंद कर जिले एवं परिवार का नाम रोशन करेंगे.समय और पैसों की कद्र जिसने की उसका भविष्य उज्जवल हिमांशु सिंह के पिता वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि जो भी बच्चा करियर बनाने में लगने वाला महत्वपूर्ण समय और अपने माता-पिता के पैसों की कद्र करना सीख लेंगे तो निश्चित ही ऐसे बच्चों का भविष्य उज्जवल रहेगा . उन्होंने हिमांशु को मिली सफलता के पीछे समर्पण के साथ की गई मेहनत पर प्रकाश डाला.इनके उदगार ने बढ़ाया मनोबल सम्मान समारोह में रेलवे के एसएसई टेलीकाम अनुराग दुबे, वाणिज्य निरीक्षक पंकज कुमार,एसएसई सिग्नल पी.आर.डांगे, डायटिशियन एवं समाजसेवी मनोज वाधवा ने अपने संबोधन में हिमांशु को मिली कामयाबी पर बधाई देते हुए बच्चों से अपना भविष्य बनाने के लिए लक्ष्य तय कर सफलता प्राप्त करने का आव्हान किया. कार्यक्रम में आरपीएफ के संतोष पटेल,पंकज जैन, दिलीप चौकीकर,देवेंद्र सिंह ठाकुर,श्री रावत आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन मनोज वाधवा ने किया।

नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ले जा रहा है: प्राचार्य कटियार

Drug addiction is taking the future of the young generation into darkness: Principal Katiyar हरिप्रसाद गोहेआमला । नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल आमला में जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया । इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य मदन मोहन कटियार ने उपस्थित सभी बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई ,साथ ही उन्होंने नशा के प्रकार, उससे होने वाले दुष्प्रभाव और उससे बचने के तौर तरीकों की चर्चा करते हुए बच्चों से अपील की कि वे समाज के हर व्यक्ति को यह संदेश दें कोई भी व्यक्ति नशा से अपना जीवन बर्बाद ना करें। उन्होंने कहा की नशा युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में ले जा रहा है नशे का शिकंजा धीरे-धीरे युवाओं को जकड़ता जा रहा है यह एक धीमे जहर की भांति शरीर को खोखला कर देता है। आज की युवा पीढ़ी सिगरेट, तंबाकू ,शराब चरस ,अफीम ,गांजा जैसे अनेक नशीले पदार्थों के साथ मोबाइल का अंधाधुंध प्रयोग कर रहे हैं जो आने वाले पीढ़ी के लिए अच्छा नहीं है। नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक नुकसान करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को पतन कीओर ढकेल देता है । समाज में अपराध का मुख्य कारण भी नशा ही माना गया है। इसलिए हमें वर्तमान पीढ़ी को इससे बचाना है और देश के निर्माण में सबका योगदान लेना है। विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने भी बच्चों से अपील की कि सबको नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अपना ध्यान पढ़ाई लिखाई और माता-पिता की सेवा में लगाना है और नशा करने वालों को रोकना है रोकना है और उन्हें समाज निर्माण के रास्ते पर लाने का प्रयास करना है पहले युवा विद्यालय और कॉलेज में गुटखा सुपारी पान तंबाकू का सेवन शौक और मस्ती में करने लगते हैं लेकिन बाद में इसकी उन्हें लत लग जाती है और वह नशे के साथ-साथ शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने लगते हैं नशा मुक्ति भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जनसाधारण को नशे के दुष्प्रभाव से जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रूप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी अपना योगदान दे सके सभा में विद्यालय के शिक्षक श्री के , के, साहू, सिनटू बलदेवा, ज्योति परमार, लावण्या ,तनुश्री सरकार, मनीष कुमार, रुपेश चौधरी मीरा झा, चंदा, नर्मदा प्रसाद सोलंकी सहित सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन तिवारी और श्रीमती तबस्सुम खान ने किया।

स्वर्गीय पंकज उसरेठे को दी भाव भरी श्रद्धांजलि।

Heartfelt tribute to late Pankaj Usrethe. हरिप्रसाद गोहेआमला। । जनसेवा कल्याण समिति के आधार स्तम्भ एवं रक्तक्रान्ति के अग्रदूत रहे स्वर्गीय पंकज उसरेठे की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें समाजसेवियों,पशुप्रेमियों एवं युवावर्ग द्वारा भावभरी श्रद्धांजलि प्रदान की गई। अपने जीवनकाल में खून वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध रहे स्वर्गीय पंकज का जीवन छोटा जरूर रहा परन्तु उनके द्वारा किये गए सेवाकार्यो और परोपकारी प्रयासो ने आमला में ही नही बल्कि जिलेभर में कई सारे आयाम रच दिए। उनके कार्यो की ही गूंज है जो तीन वर्ष बाद भी उनकी स्मृति को शहरवासी जीवंत रखे हुए है, इसका उदाहरण उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देखने को मिला,जहां शहर भर के समाजसेवी एकत्र हुए एवं स्वर्गीय पंकज को नम आंखों से याद किया। जनसेवा कल्याण समिति के राहुल धेण्डे व सागर चौहान ने बताया कि जनसेवा कल्याण समिति के आधार स्तम्भ या यूं कहें आमला में समाजसेवा के आधार,पंकज उसरेठे को दुनिया से गए आज तीन वर्ष हो गए,पर इस बात को मानने को आज भी मन नही करता,ऐसा लगता है मानो पंकज आसपास ही कहीं है।अमित यादव व नितिन ठाकुर ने कहा कि वैसे दुनिया में एक मात्र चीज निश्चित है वो है मृत्यु, पर अनिश्चित है उसका समय, लेकिन पंकज भाई जैसे सेवाभावी व्यक्तित्व वाले शख्स को यूं अचानक जाते हुए देखते है तो लगता है कि भगवान से भी गलती हो जाती है। श्रद्दांजलि सभा मे पंकज के व्यक्तित्व के बारे में बोलते हुए शिक्षक व समाजसेवी रामानंद बेले ने कहा कि यूं तो आज से तीन वर्ष पूर्व पंकज भाई का निधन नही हुआ था,अपितु सेवाभाव और समर्पण की एक पूरी धरोहर खत्म हो गई थी उस रोज…….शहर के जानेमाने एडवोकेट व समाजसेवी राजेन्द्र उपाध्याय जी ने स्वर्गीय पंकज को फरिश्ता बताया एवं उनके जीवनकाल को आदर्श जीवनकाल की संज्ञा भी उन्होंने दी। गोल्डी भाटिया,बंटी मिश्रा व यश कार्ले ने बताया कि हमें विश्वास है पंकज भाई हमारे आसपास ही कहीं है, उन्हें हम आज यही संदेश पहुँचाना चाहते है कि हम सब आपको बहुत मिस करते है पंकज भाई और हमे भरोसा है आप भी उस लोक से परोपकार और सेवा के कार्यो को निश्चित ही मिस करते होंगे। ज्ञात हो कि छोटी उम्र में ही स्वर्गीय पंकज उसरेठे जिस भाव व अपनत्व से सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहते थे,वे अपने आप मे ही प्रतिमान है। उनके नेतृत्व में जनसेवा कल्याण समिति जिले भर में अग्रणी संस्था के रूप में पहचानी गई, रक्तक्रान्ति का जो जज्बा उनके प्रयासों से युवावर्ग में पहुँचा उसकी महक आज शहर में आयोजित होने वाले प्रत्येक रक्तदान शिविर में महसूस होती है, पशुओं के प्रति उनकी संवेदना उन्हें देवत्व के समतुल्य रखती थी,वहीं जरूरतमंद या बीमारों की सेवा करना उनकी दिनचर्या का मुख्य हिस्सा था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88