LATEST NEWS

वार्ड पार्षद ने कच्चे मार्गों पर मुरूम डस्ट डालने नपा से की मांग, बोली पार्षद सुनना पड़ता है जनता की खरी खोटी बाते।

Ward councilor demanded from the municipality to put gravel dust on unpaved roads, said councilor has to listen to harsh words from the public. हरिप्रसाद गोहेआमला। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही नगर के कच्चे एवं मुख्य मार्गों पर जल भराव एवं कीचड़ की समस्याएं नगर के विभिन्न वार्डो से सामने आ रही है। लोगों हो रही परेशानी का ठीकरा वार्ड के रहवासी वार्ड पार्षद पर फोड़ उन्हें खरी खोटी बाते तक सुना रहे हैं बावजूद न तो इस और नापा अध्यक्ष का ध्यान है और नहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की इस और नजर हैं । जिस कारण वार्ड के रहवासी कच्चे आम रास्ते से जान जोखिम में डालकर आवागमन करने मजबूर हैं । जनहितेशी इस सड़क समस्या पर भगत सिंह वार्ड क्रमांक (9) की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने गुरुवार नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे के नाम संबोधित ज्ञापन नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिंजवे को सौप नगर के आवागमन करने वाले कच्चे मार्गो पर यथा शीघ्र मुरूम डस्ट डलवाकर रहवासियों के लिए चलने लायक सड़क बनाने की मांग की हैं । देखना यह होगा कब तक नपा अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सड़क समस्या का निराकरण करते है जिसका रहेगा इंतजार ।सोपे ज्ञापन के माध्यम से पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने बताया गुरुवार नपा कार्यालय पहुंच अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम एक पत्र सौंपा गया जिसमें वार्ड क्रमांक 9 के साथ-साथ नगर के समस्त कच्चे मार्गो पर डस्ट मुरूम डलवाने की मांग की गई । वहीं पार्षद ने पत्र में लिखा है नगर पालिका की लेट लतीफी का खामियाजा नगर के समस्त पार्षदों को वार्ड वासियों की खरी खोटी सुनकर भुगतना पड़ता है । नगर पालिका अपनी कुंभकरणीय नींद में जब तक नहीं जगती है जब तक नगर वासी आंदोलन न करें और समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित न हो पार्षद ने लिखा है कि इन कच्चे रास्तों से बच्चे बूढ़े महिलाओं का आगमन होता है जिन्हें रास्ते में कीचड़ होने के कारण काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। पार्षद ने वार्ड क्रमांक 9 के निम्न स्थान सहित नगर में डस्ट मुरूम डलवाने की मांग की रेलवे रेस्ट हाउस से रेलवे हॉस्पिटल मोड तक माल गोदाम क्षेत्र में। बल्लाचाल पुलिया से बडाईचाल तक, नाग मंदिर एवं हनुमान मंदिर तक मटन मार्केट की गली में।रश्मि सात्नकर के मकान से रतनलाल जी के मकान तक इसी के साथ पार्षद ने नगर के समस्त सम्माननीय पार्षदों की आवश्यकता अनुसार नगर में डस्ट मुरूम डालने की मांग की है। पार्षद ने लिखा है कि पत्र पर अति शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी पत्र सौंपने के बाद पार्षद ने अपने क्षेत्र का निरीक्षण किया ।

सेवानिवृति पर कन्या शाला परिवार ने किया विदाई समारोह का आयोजन।

Kanya Shala family organized farewell ceremony on retirement. शिक्षकों ने बड़े बाबूजी के कार्यों की सराहना कर उनके कार्यकाल को किया याद। हरिप्रसाद गोहेआमला। शासकीय कन्या शाला बेसिक स्कूल आमला में पदस्थ रहे सहायक ग्रेड टू बड़े बाबूजी रमेश बरडेआज अपने शासकीय सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए। सोमवार कन्या शाला परिवार बेसिक स्कूल आमला द्वारा उनके शाला के लिए दिए योगदान एवं समर्पण को सम्मानित करने के लिए विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा उन्हें साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं उनके शाला में कर्तव्य निर्वहन के दौरान किए गए कार्यों को सांझा कर उनके कार्यों की प्रसंशा कर सरहनीय बताया। वहीं सेवानिवृत बाबूजी ने उपस्थित जनों का उत्साह वर्धन कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से शाला के प्राचार्य दयानंद हारोडे, जन शिक्षक मानवेंद्र सिंह सिसोदिया, शिक्षक महेश गोहे, दिनेश सोनारे,रितेश खंडाग्रे, पियूष, साबरे मैडम संदीप चोकीकर, राजेश देशमुख, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

एस, बी आई आमला ने किया पेंशनर मिलन समारोह का आयोजन, सुनी समस्या, किया निराकरण ।

S.B.I. Amla organized pensioners’ meet, listened to their problems and resolved them. हरिप्रसाद गोहेआमला। पेंसनर हमारे समाज की अमूल्य धरोहर है उनकी चिंता करना हमारा नैतिक कर्तव्य है उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इस बात का हम ध्यान रखते हैं । इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से हम पेंशनरों की समस्या को सांझा करते है और उनका निराकरण करते हैं । उक्त आसय के विचार भारतीय स्टेट बैंक आमला द्वारा आयोजित पेंशनर मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के सूत्रधार शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक आमला तुलसीदास जोंजारे ने कही । गौरतलब हो की शनिवार मध्य रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला मे आयोजित पेंशनर मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक बैतूल सुदीप मुसरे उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता के पी सिसोदे कर रहे थे । वहीं मंचासीन तुलसीदास जौंजारे शाखा प्रबंधक आमला एवं बोडखी शाखा के प्रबंधक दीपक चङोकार उपस्थित थे.। इस मौके पर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रेलवे आमला के सचिव प्रकाश डाफने ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को रखा। वही शेख खालिक ने भी पेंशनरों की समस्याओं को रखा और भारतीय स्टेट बैंक के इस आयोजन की सराहना की। समारोह मे पेंशनर की समस्याओं को सुना गया एवं तत्काल निराकरण किया गया.। भारतीय स्टेट बैंक शाखा आमला के फील्ड ऑफिसर सुरेंद्र मालवीय द्वारा पेंशन लोन से संबंधित जानकारी दी, मिश्रीलाल नरवरे ने कहा की पेंशनर को कोई समस्या आती हैं तो वे सीधे मुझसे बात कर सकते है। इस अवसर पर संदीप मुसरे क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा पेंशनर की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया. आयोजन मे रेल्वे पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रकाश डाफ्ने अध्यक्ष नारायण नावंगे सचिव अनंतपरसाद उपाध्यक्ष आलमखान महादेव पंडागरे मधुकर मौखेडे पी बी डोंगरे जितसिंग एम जी चढोकार उपसचिव सुखलाल मौर्य, श्रीराम गाठीया रविकांत डाफणे, प्रकाश अतुलकर,रामरतन जोंजारे अशोक परिहार साबलेजी, दिलीप चौकीकर महीला संगठन अध्यक्ष नफीसा शाह, चन्द्रकला हरसूले सरिता,भागा बाई सुनिता ऊईके, उमाबाई, मंगला पौनीकर, और,अन्य पेंशनर उपस्थित थे इसे सफल बनाने मे मुख्य कार्य बबलू चौकीकर, एवं किशोर यादव ने किया साथ ही कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी अपना उदबोधन दिया एवं पेंशनरो की समस्याओ से अवगत कराया,उपस्थित पेंशनरों ने इस अवसर पर कार्यक्रम के सूत्रधार तुलसीदास डोंगरे शाखा प्रबंधक जी के कार्यों की प्रशंसा की और उनके कार्यकाल को सर्वश्रेष्ठ बताया और कहा कि जोंजारे जी बैंक के सभी ग्राहकों का ध्यान रखते है उनकी समस्याओं को सुनते और उनका त्वरित निराकरण करते है सभी के प्रति उनका स्नेही भाव रहता है। मंच का संचालन मनोज विश्वकर्मा द्वारा किया गया ।

लाईफ कैरियर स्कूल में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस, योग से हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे

International Yoga Day organised at Life Career School, Yoga keeps our body healthy: MLA Dr Yogesh Pandagre. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के भीमनगर क्षेत्र स्थित लाईफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि आमला सारणी विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में शनिवार लाईफ कैरियर स्कूल परिसर में ग्यारहवा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यकृम में विशिष्ट अतिथि बतौर विकास खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद साहू, विकास खंड स्रोत समन्वयक आमला मनीष धोटे संस्था प्रमुख एडवोकेट साहिद उल्ला बेग,, की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ प्रदेष के यशस्वी मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के संदेश वाचन प्रसारण के साथ हुआ। ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्धारा योग के महत्व को रेखांकित करते हुए देश वासियों को उदबोधित किया गया। बाद वरिष्ठ शिक्षक एवं योग गुरु बीआर देशमुख द्धारा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जन समुदाय को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन में विद्यायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने कहा । हम सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए। योग से हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है, मन शांत रहता है , तथा एकाग्रिता विकसित होती है । वहीं बीइओ धीरेंद्र साहू ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो तन एवं मन को संतुलित रखने में सहायक है। बीआरसी मनीष घोटे ने कहा कि योग एक समग्र प्रक्रिया है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देती है । इसका उद्देश्य व्यक्ति में जागरूकता आत्मनियमन और उच्च चेतना विकसित करना है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद आमला के प्रभारी सीएम ओ प्रकाश देशमुख , प्रदीप ठाकुर, सतीश हारोड़े, तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शिक्षक, शिक्षिकाए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन शिक्षक शिवप्रसाद गुजरे ने किया एवं आभार यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रश्मि सोनी ने उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया ।

उद्गम से प्रारंभ बेल सुद्धि अभियान का पूर्ण आहुति के साथ खेड़ली बाजार में हुआ समापन ।

The Bel purification campaign which started from the origin, concluded with full sacrifice in Kherli Bazaar. हरिप्रसाद गोहेआमला। अखिल विश्‍व गायत्री परिवार द्वारा ग्राम बेलमंडई बेल उदग्म स्थल से प्रारम्‍भ होकर मानसून के नजदीक आने से खेड़ली बाजार के शमशान घाट और बेल नदी की सफाई कर इस अभियान की पूर्णाहुति की गई । गायत्री परिवार बोरदेही के रमेश सूर्यवंशी लाला ने ग्रामीणों और श्रमदानियों से आमला में हो रहें 108 कुण्‍डीय गायत्री महायज्ञ की सफलता के निमित्‍त कम से कम दो पौधें लगाकर उनकी वृद्धि होने तक तरूपुत्र/तरूमित्र बनकर अपनी जिम्‍मेदारी का निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम खेड़ली बाजार के डॉ झरबड़े ने बताया की गायत्री परिवार अपना उदाहरण समाज के सामने रख रहा है प्रत्‍येक एक का समर्थन हो तब परिवर्तन हो चले। इस आयोजन में ग्राम पंचायत खेड़ली बाजार के सरपंच अतुल पारखे नवीन बिहारियां डा नरेन्‍द्र सूर्यवंशी लक्ष्‍मीनारायण बिहारिया आदि परिजन मौजूद रहे। इस दौरान वकिल राजेन्‍द्र उपाध्‍याय ने सभी परिजनों को प्‍लास्टिक मुक्‍त समाज हेतु शपथ दिलवाई कि अब हम पूजन सामग्री प्‍लास्टिक में बंद कर नदियों में नही फेकेंगें और पंचायत इस हेतु एक अलग कुंड की व्‍यवस्‍था करें । नर्मदा सोंलंकी ने इस गोष्‍ठी का संचालन किया उन्‍होने बताया कि नवचेतना केन्‍द्र कुजबा के परिजन दिपक साहू, कृष्‍णा करोले ,दिलिप साहू, राहुल साहू, राजेश कंभारे, राकेश नायक अधिवक्‍ता संजय पंडोले ,राकेश नायक, गणेश उपराले ग्राम पंचायत सचीव कर्मचा‍री व जिला युवा प्रकोष्‍‍ठ के निलेश कुमारी मालवीय व उत्‍पादन के क्षेत्र में राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार प्राप्‍त पश्‍चिमी कोयला क्षेत्र के जी आर खादीपुरे सेवानिवृत रेल्‍वे कर्मचारी अशोक कुमार पाल मोहम्‍मद शफी खान समेंत अनेक परिजन उपस्थित रहे । कुजबा नवचेतना केन्‍द्र के बलवंतराव साबले ,दिनेश चिल्‍हाटे, लक्ष्‍मण चढ़ोकार, बारक्‍या चिल्‍हाटे, संतोष चिल्‍हाटे, सम्‍पतराव चढ़ोकर ,वामनराव चढोकर, भगवान वागदे, काशीनाथ चिल्‍हाटे ,उत्‍तमराव चिल्‍हाटेआदि परिजनों ने ग्राम कुजबा में नवचेतना केन्‍द्र के पिछे स्थित नदी में स्‍वच्‍छता अभियान हेतु संकल्‍प लिया। ग्राम पंचायत के सरपंच अतुल पारखे ने बताया कि वे जल्‍द खेड़ली बाजार रोड से शमशान घाट तक सड़क निर्माण कर उसके दोनों ओर 108 पीपल, बरगद व पाकड़ समेंत बेल आदि के पौधे लगाने का आश्‍वासन दिया। उन्‍होने बताया की घाट सफाई और पुताई आदि का कार्य प्रारम्‍भ है और श्रमदालियों के सहयोग से बदल गई तस्‍वीर अब घाट एक मनोरम दृश्‍य में परिवर्तित हो गया।

हरि कथा योजना समिति के बैनर तले गायत्री लान में आयोजित हो रहा राम कथा का आयोजन ।

Ram Katha is being organised in Gayatri Lawn under the banner of Hari Katha Yojana Samiti. राम कथा का मूल उद्देश्य, समाज में संस्कारो का द्वीप प्रज्वलित करना (संगीता किशोरी जी)निकाली नगर में भव्य शोभा यात्रा । हरिप्रसाद गोहेआमला। दूरस्थ वनांचल एवं जनजातीय क्षेत्रों में राम नाम की अलख जगाने वाली वनवासी व्यास कथाकारसंगीता किशोरी जी ने कहा कि श्री राम कथा का मूल उद्देश्य समाज में संस्कारो का द्वीप प्रज्वलित करना है एवं जन मानस को प्रभु श्री राम जी के द्वारा स्थापित आदर्श एवं मर्याद के पालन के लिए प्रेरित करना है। नगर के गोविंद कालोनी क्षेत्र स्थित गायत्री मैरिज लान में शनिवार दिनांक 14/06/2025 से सुश्री संगीता किशोरी जी के मुखारबिंद से मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र एवं सनातन संस्कारों को केंद्रित श्री राम कथा का आयोजन हरि कथा योजना समिति आमला एवं नगर की प्रबुद्ध धर्म प्रेमी जनता के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है ।जहा कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रथम दिवस मात्र शक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में कसारी मोहल्ला स्थित भगवान श्री राम के मंदिर से समिति द्वारा भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल पहुंच संपन्न हुई । गायत्री लॉन गोविंद कालोनी आमला में आहूत श्री राम कथा के प्रथम दिवस पर श्रीराम दरबार एवं मां भारती की विधिवत पूजन के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। व्यास पीठ से कथा वाचक सु श्री संगीता किशोरी जी ने आप सभी राम भक्तों से श्री राम कथा में सम्मिलित हो कर पुण्य लाभ अर्जित करेने की अपील की है ।

दुकान संचालक की मनमानी से राशन उपभोक्ता परेशान, समय पर नहीं खुलती नांदपुर राशन दुकान ।

Ration consumers are troubled by the arbitrariness of the shop operator, Nandpur ration shop does not open on time. हरिप्रसाद गोहे  आमला/ बेतूल। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित अंधारिया अंतर्गत आने वाली नांदपुर राशन दुकान में दुकान संचालक की मनमानी से नियमित एवं निर्धारित समयानुसार राशन दुकान का संचालन नहीं किया जा रहा है जिस कारण दुकान से राशन लेने आने वाले राशन उपभोक्ता परेशान है। यह समस्या बीते लंबे समय से बनी हुई है बावजूद इस और न तो स्थानीय प्रशासन की नजर है और न ही खाद्य विभाग की विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते अंधरिया राशन दुकान संचालक अपनी मनमर्जी से दुकान का संचालन कर राशन उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा हे। महिलाओं ने नांदपुर राशन दुकान संचालक की कार्यप्रणाली से न खुश होकर शनिवार बंद राशन दुकान के समक्ष घंटो बैठकर प्रदर्शन किया और राशन दुकान संचालक पर कार्यवाही की मांग की गई। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्राम देवठान, अंधारिया की महिला राशन उपभोक्ताओं ने बताया नांदपुर दुकान संचालक द्वारा हमेसा ही हमे निर्धारित समय अनुसार राशन नहीं दिया जाता है, दुकान पर दुकान संचालन का सूचना बोर्ड तो लगाया है लेकिन पटल पर दुकान खुलने, बंद होने का समय चस्पा नंही है, न ही दुकान संचालक का मोबाइल नंबर ही मजबूरी में कही से नंबर लेकर लगाया जाता है तो दुकान संचालक द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। शनिवार एक सैकड़ा से अधिक महिला सुबह से दोपहर दो बजे तक राशन लेने दुकान खुलने का इंतजार करती रही लेकिन दुकान नही खुली थी। जब राशन दुकान संचालक नांदपुर से उनका पक्ष जानने संपर्क किया गया तो उन्हों फोन रिसीव नहीं किया। ग्राम नांदपुर राशन दुकान संचालक द्वारा दुकान संचालन में अगर अनिमितत्ता बरती जा रही है तो जांच करवाई जाएंगी  शैलेंद्र बड़ोनिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला ।

ई- केवाईसी लक्ष्य से कोसो दूर ग्राम पंचायतें, कलेक्टर के आदेश की जिम्मेदार कर रहे अवेहलना ।

Gram Panchayats are far away from e-KYC target, those responsible are ignoring the Collector’s orders. हरिप्रसाद गोहेआमला । शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को लेने अब समग्र ई के वायसी कराना अनिवार्य है । जिसको लेकर नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्य प्रगतिरत है। ई केबायसी कार्य को 10 जून तक सत प्रतिशत पूर्ण करने जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 30 मई को एक आदेश जारी कर ग्राम पंचायत, सेल्समैन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , कोटवार और नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। बावजूद मैदानी अमले एवं जिम्मेदार विभाग प्रमुखों की अनदेखी के चलते समग्र ई केबायसी कार्य जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतो में कछुआ चाल से चल रहा है। जिला कलेक्टर के आदेश पर गठित दलीय सदस्यों द्वारा अमल नहीं करने से लोग ई के वायसी कराने नहीं पहुंच रहे है । ऐसे में कैसे होगा लक्ष्य पूर्ण यह बात एक गंभीर प्रश्न का विषय है। ये है स्तिथिअगर बात करे पंचायतवार ग्राउंड रिपोर्ट की तो समग्र ई के वायसी कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट निर्धारित लक्ष्य से बेहद कम है। ग्राम पंचायत कनोजिया, खानपुर ग्राम में कुल 954 पात्र हितग्राही है जिसमे दिनांक 10/06/2025 तक महज 146 हितग्राहियों ने अभी तक अपनी ई समग्र केवायसी करवाई है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव गणपति अलोने ग्राम रोजगार सहायक किशोर सूर्यवंशी ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया ग्राम पंचायत में प्रतिदिन ई समग्र के वायसी कार्य किया जा रहा हैं । कनोजिया, खानापुर ग्राम से अभी तक 146 लोगों ने ई के वायसी करा ली है निर्धारित लक्ष्य कुल 954 हितग्राहियों का है। कार्य प्रगति बढ़ाने गठित दलीय सदस्य आगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार एवं अन्य का साथ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में आंगवाड़ी केंद्र क्रमांक (2)पहुंच कार्यकर्ता से जानकारी लेनी चाही गई तो केंद्र तो खुला मिला लेकिन कार्यकर्ता कार्य स्थल पर मौजूद नहीं थी वहीं केंद्र क्रमांक (1) की कार्यकर्ता सर दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने ई के वायसी कार्य में सहयोग प्रदाय करने की बात कही । ग्राम पंचायत अंधरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम में समग्र ई केवायसी का कुल 1267 निर्धारित लक्ष्य है ग्राम पंचायत में प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है आज दिनांक तक 200 लोगों ने केवायसी करा ली है दलीय सदस्यों का सहयोग नहीं मिल रहा है । वहीं ग्राम पंचायत नांदपुर की अगर बात करे तो यहां लोग समग्र ई के वायसी करवाने तो पहुंचा रहे लेकिन ग्राम पंचायत में जिम्मेदार मौजूद नही मिलने से हितग्राहियों को परेसानियो का सामना करना पड़ रहा है। चर्चा के दौरान ग्राम रोजगार सहायक रामकिशोर पुंडे ने बताया ग्राम र्मे 1000 समग्र ई केवायसी का लक्ष्य है अभी तक 200 लोगो ने समग्र ई के वायसी करा ली है । क्या कहते है जिम्मेदारग्राम पंचायतों में ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक समग्र ई पंजीयन कार्य कर रहे है अभी तक ग्राम पंचायतों में 66 प्रतिशत ई समग्र के वायसी कार्य पूर्ण हो गया है।संजीत कुमार श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला । अगर आंगनवाड़ी भवन खुला है वहा कार्यकर्ता मौजूद नहीं है तो आप मुझे फोटो भेजिए में कल ही नोटिस पत्र जारी करूंगा ।निर्मल सिंह ठाकुर परियोजना अधिकारी आमला ।

बुजोर्गो का सम्मान कर मनाया फादर्स डे,लगाया एक पौधा पिता के नाम ।

Celebrated Father’s Day by respecting the elders, planted a tree in the name of father. एक वृक्ष बिना किसी अपेक्षा के जीवन भर छाव देता है ,उसी तरह पिता भी अपने पूरे जीवन में परिवार के लिए अडिग खड़ा रहता हैं ( संयोजक डाक्टर संदीप गोहे ) हरिप्रसाद गोहे  आमला/बैतूल । फ़ादर्स डे के अवसर पर सामाजिक संगठन सेव इंडिया फैमिली बैतूल (एसआईएफ बैतूल) द्वारा यहां स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम में पिता के नाम एक पौधा कार्यक्रम आयोजित कर वृद्धजनों का सम्मान किया गया, इस अवसर पर वृद्धजनों के साथ मिलकर केक काटा गया, वही उनके सम्मान में पौधा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम की  शुरुआत वृद्धजनों को फूलमालाएं पहनाकर और सम्मान देकर की गई। इज दौरान वृद्धजनों के साथ मिलकर केक काटा गया और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन भी कराया गया। आयोजन का उद्देश्य उन वृद्ध पुरुषों को सम्मान देना था, जिन्होंने अपने जीवन का संपूर्ण योगदान परिवार और समाज के लिए दिया, लेकिन आज उपेक्षा का जीवन जीने को विवश हैं। पौधा रोपण के जरिए इन पिताओं को श्रद्धांजलि दी गई, जो जीवनभर परिवार के लिए त्याग और छांव की मिसाल बने रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संदीप गोहे ने बताया कि एसआईएफ बैतूल इस आयोजन को हर वर्ष करता है, लेकिन इस बार पौधा रोपण को विशेष महत्व दिया गया। उन्होंने कहा कि जैसे एक वृक्ष बिना किसी अपेक्षा के जीवनभर छांव देता है, वैसे ही एक पिता भी अपने पूरे जीवन में परिवार के लिए अडिग खड़ा रहता है। समाज को अब पुरुषों की भावनाओं को भी समझना होगा। इस आयोजन में चंद्रप्रकाश झारे, राजेश उपराले, रूपेश पवार, संचित सोनी, अभिषेक वाल्मीकि, विजय साहू, दिलीप पुआर और देवी प्रसाद मालवीय ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी सराहना मिली। उपस्थित लोगों ने इसे समाज के लिए एक नई मिसाल और प्रेरणा बताया, जिससे यह संदेश जाता है कि पितृत्व भी पूजनीय है और हर पिता अपने जीवन में वटवृक्ष की तरह होता है, जो बिना किसी अपेक्षा के जीवनभर देता ही रहता है।

सिंदूर घाट के नाम से जाना जाएगा प्रतिमा विसर्जन घाट , गायत्री परिवार के आग्रह पर नपा अध्यक्ष ने अलग विसर्जन घाट बनाने दिया आश्वासन

The statue immersion ghat will be known as Sindoor Ghat यज्ञ से वातावरण का परिष्‍कार होता है –गायत्री परिवार हरिप्रसाद गोहे आमला । जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्‍तर्गत श्रमदान करके नितिन गाडरे ने गायत्री परिवार के निवेदन पर पूजन सामग्री विसर्जन की अलग व्‍यवस्‍था के साथ अलग विसर्जन घाट बनाने का आश्‍वासन दिया । इस मौके पर आमला के विभिन्‍न धार्मिक और सामाजिक संगढनों ने श्रमदान कर जल सवंर्धन का संदेश दिया जिससे आने वाली पीड़ी को भरपूर पेयजल मिल सकें जल संवर्धन और जनजागृति के उद्देश्‍य से अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जन अभियान परिषद प्रगतिशील व्‍यापारी संघ आमला अधिवक्‍ता संघ एवं अन्‍य संगठनो ने प्रचुर मात्रा में प्लास्टिक की पन्नियां और पूजन सामग्री को निकाल कर रमली रोड के मूर्ति विसर्जन घाट को साफ सुथरा किया इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ शिशुपाल ढढोरे ने कहा कि जलाशय एवं घाटों को सहेजना प्रत्‍येक का कर्तव्‍य जिससे आने वाले समय में शुद्ध पानी हमें मिलता रहें जल गंगा संवर्धन अभियान में नदी/घाट की सफाई करना हमारा कर्तव्‍य है । गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोडे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्रमदान कर कर जागरूकता का संदेश दिया। गायत्री परिवार आमला के ट्रस्टी ठाकुरदास पवार , युवा प्रकोष्ठ निलेश कुमार मालवीय और नर्मदा प्रसाद सोलंकी , कैलाश धाकड़ , राजेश मालवीय, परसोड़ा के कृष्ण माथनकर, रमली के जगदीश दोडके अधिवक्ता नितिन देशमुख शमी खान मनोज कश्यप, मनोज विश्वकर्मा, जन अभियान के नितेश साहू प्रगतिशील व्यापारी संगठन से यशवंत चडोकर, रमेश पुंडे, गोलू देशमुख पूर्व जनपद सदस्‍य ससुन्द्रा आदि परिजन मौजूद रहें।एनजीओ संचालक ममता बचले ,भावना बचले, पवन गोरले ने ओम साईं विजन की ओर से श्रमदान किया। पंडित राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि नदीयो का केवल पूजन ही नहीं बल्कि उनकी साफ सफाई भी एक अनिवार्य कर्त्तव्य है शिवराम सिंह उपनिरीक्षक रेल्‍वे सुरक्षा बल ने श्रमदान कर साफ सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्‍होने बताया कि पेयजल प्‍लास्‍टिक मुक्‍त हो जिससे आने वाली पीड़ी भी शुद्ध पेयजल प्राप्‍त कर सकें। कार्यक्रम में जितेन्‍द्र शर्मा सतीश देशमुख धनराज धौलपुरिया मुकद्दम और नगर पालिका परिषद आमला के कर्मचारियों ने श्रमदान कर कचरा घाट से निकालकर निश्‍तार की व्‍यवस्‍था बनाई।

पिता के नाम एक पौधा: कार्यक्रम मातोश्री वृद्धाश्रम में मनाया जाएगा फादर्स डे

A plant in the name of father: Father’s Day will be celebrated in Matoshree old age home हरिप्रसाद गोहेआमला/बैतूल ! फादर्स डे के अवसर पर रविवार 8 जून को सेव इंडियन फैमिली बैतूल(एसआईएफ बैतूल) द्वारा सुबह 10 बजे मातोश्री वृद्ध आश्रम में पिता के नाम एक पौधा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी एसआईएफ बैतूल द्वारा फादर्स डे मातोश्री वृद्ध आश्रम में ही मनाया जाएगा, लेकिन इस बार पिता के नाम पौधारोपण की एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के नाम एक पौधा लगाएंगे।कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुज़ुर्गों के साथ बैठकर भोजन किया जाएगा और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया जाएगा। सदस्य इन बुज़ुर्गों के अनुभव सुनेंगे और समाज में पुरुषों की भूमिका पर संवेदना के साथ चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में शामिल सदस्य अपने पिता के साथ बिताए पलों, उनकी सीख, त्याग और भावनाओं को भी साझा करेंगे। एसआईएफ बैतूल की ओर से अपील की गई है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसे पुरुष, पिता या भाई हैं जो किसी झूठे केस, मानसिक या सामाजिक दबाव, या कानूनी उलझनों से पीड़ित हैं, तो उन्हें इस आयोजन में जरूर शामिल करें। यह कार्यक्रम उनके लिए भावनात्मक सहयोग और जागरूकता का मंच बन सकता है। एसआईएफ बैतूल द्वारा पुरुषों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8882498498 जारी किया गया है, जिस पर पीड़ित पुरुष सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

मेहरा समाज प्रतिनिधि मंडल ने किया एसपी झारिया का भव्य स्वागत, दी शुभकामनाएं ।

Mehra Samaj delegation gave a grand welcome to SP Jharia and extended best wishes to him. हरिप्रसाद गोहेआमला । जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल एस पी निस्घल एन झारिया को मिली नवीन पदौन्नत्ती पर मेहरा समाज संगठन बैतूल द्वारा उनके कार्यालय पहुंच सौजन्य भेंट कर एस पी का स्वागत कर उन्हें मिली पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई । गौरतलब हो की इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेहरा समाज संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने एस पी झरिया को डाक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेट कर उन्हे शुभकामनाएं दी । इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रांतीय अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक नागले,प्रांतीय नोडल जी सी पूर्वे जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश बेले,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्रभान बडौदे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे,जिला कोषाध्यक्ष राजेश ढ़ोलेकर , सहित मेहरा समाज समिति जिला बैतूल के पदाधिकारी एवं समस्त सामाजिक बंधुओ ने पुष्प गुच्छ सहित फूल माला से भव्य स्वागत किया।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला द्वारा रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया

On World No Tobacco Day, Akhil Vishwa Gayatri Pariwar Amla organized an awareness campaign through a rally हरिप्रसाद गोहेआमला ! अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला के परिजनो, अन्य सामाजिक संगठनो ने मिलकर विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के लिए रैली के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया ! गायत्री परिवार जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने कहा की अखिल विश्व गायत्री परिवार के सप्तसूत्रीय कार्यक्रमो के अंतर्गत नशा निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है ! नशा मुक्ति अभियान प्रभारी टी के चौधरी ने कहा कि इस दिवस को पूरे जिले की तहसील समन्वय समितियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, रैली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाता है ! तहसील समन्वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया की 31 मई शनिवार को बाजार चौक बोडखी से रैली प्रारम्भ कि गई ! गायत्री परिवार ट्रस्ट आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े ने पूज्य सभी को संबोधित कर रैली के संबंध मे जानकारी दी ! पूर्व ट्रस्टी ठाकुरदास पवार ने गायत्री परिवार के सत संकल्पों को पढ़कर सुनाया तत्पश्चात जागरूकता वाहन रैली बोडखी के मुख्य मार्ग से होकर रेल्वे स्टेशन के रास्ते मुख्य बाजार आमला होकर तहसील कार्यालय पहुची| रैली के समापन पर समन्वय समिति के भरत धोटे ने सभी उपस्थित परिजनो को धन्यवाद ज्ञापित किया ! रैली मे समाज सेवी राजेंद्र उपाध्याय, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ नीलेश मालवीय, बोडखी से अमित मालवीय, भरत रावत, मनोज विश्वकर्मा, गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य किशन सराटकर, केशोराव दवन्डे, अनिल कुमार, राजेश मालवीय, ऋषभ पवार, कैलाश धाकड़, पवन टिकारे, ग्राम तोरणवाड़ा से भीम नागपुरे, ससुन्द्र से संतोष कनाठे, फकीरिया धींडोडे, केन्द्रीय विद्यालय आमला के अरुण खातरकर, रोशन पटवारी, जेएनएम कॉलेज आमला के अरविंद पाटनकर, सुरेश विजयकर, नगरपालिका आमला के उल्लास जोशी, शिव गुजरे, रमेश देशमुख, सूर्यवंशी ढोलेवार समाज के भोलाराम कोकाटे, अजय आसोले कृष्ण लीला फ़ाउंडेशन, जन अभियान परिषद तथा अन्य संस्थाओं के परिजन शामिल हुए !

जिले में पहली बार पुरुषों के हक में आयोजित हुआ एक कुर्सी मर्दों के नाम कार्यक्रम

For the first time in the district a program in the name of men was organized in favor of men हरिप्रसाद गोहेआमला । सेव इंडियन फैमिली बैतूल (एसआईएफ बैतूल) की टीम ने मंगलवार को आमला में पहली बार पुरुषों के मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक उपेक्षा के खिलाफ एक कुर्सी मर्दों के नाम नामक प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल टीम ने अमला-एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्ज़ी मुकदमों, घरेलू हिंसा में पुरुषों पर झूठे आरोप, और बढ़ते मानसिक उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चिंता जताई गई। ज्ञापन में यह मांग रखी गई कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच हो और पुरुषों के पक्ष को भी समान गंभीरता से सुना जाए। कार्यक्रम में दो नए और चौंकाने वाले मामलों का खुलासा भी हुआ। पहला मामला आमला के हर्षित सोनी का है, जिनकी शादी के महज तीन दिन बाद ही उनकी पत्नी बिना किसी पूर्व सूचना के घर छोड़कर चली गई। अब वह न तो लौट रही है और न ही किसी प्रकार का संवाद कर रही है। उल्टा हर्षित को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। दूसरा मामला आमला के ही 19 वर्षीय युवक उदय पठाहे का है। इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय बाद लड़की ने उसी युवक पर बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया, जिसके चलते उसे 20 दिन जेल में बिताने पड़े। अब वही लड़की फिर से उसी घर में रह रही है और युवक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पुरुषों की पीड़ा को अक्सर किया जाता है नजरअंदाज कार्यक्रम में उपस्थित एसआईएफ संस्था के प्रमुख, साइकोलॉजिस्ट, सोशल वर्कर, मेंस राइट्स एक्टिविस्ट डॉ. संदीप गोहे ने कहा कि समाज में पुरुषों की पीड़ा को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, जबकि वे भी झूठे मामलों और सामाजिक दबाव का शिकार होते हैं। उन्होंने कहा कि एसआईएफ का प्रयास है कि हर उस पुरुष को न्याय दिलाया जाए जो किसी भी प्रकार के अन्याय से पीड़ित है। इस अवसर पर एसआईएफ बैतूल टीम के प्रमुख सदस्य रूपेश पवार, बिश्वजीत मंडल, हितेश सोनी, बाबूलु बाचले, दिलीप पवार, उदय पठाहे और देवी प्रसाद मालवीय उपस्थित थे।

अखिल विश्‍व गायत्री परिवार,कृष्‍ण लीला फाऊंडेशन एवं हसलपुर ग्राम पंचायत के बैनर तले चलाया स्वक्षता अभियान ।

Water source purification campaign was carried out in Hasalpur pond under Jal Ganga Conservation Campaign. जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हसलपुर तालाब में चलाया जल स्त्रोत शुद्धि अभियान । पंचायत ने जारी किया फरमान , तालाब में प्लास्टिक डालना प्रतिबंध, निर्देशों का उलंघन करने पर देना होगा जुर्माना । अभियान के दौरान विसर्जन सामग्री, प्‍लास्‍टीक पन्‍नीयों से पटा मिला हासलपुर तालाब । हरिप्रसाद गोहे आमला । जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अंचल के विभिन्न ग्रामों में स्वयं सेवी संस्था, जागरूक समाज सेवी, संगठन एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों द्वारा श्रमदान कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को सार्थक बना क्षेत्र के जल मग्न नदियों, तालबो, कूपो, बावड़ियों को पुनर्जीवित कर स्वक्ष सुंदर रूप देकर जल उपयोगी जल स्रोत बनाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय पहल है । अभियान अंतर्गत रविवार ग्राम पंचायत हसलपुर स्थित जलमग्न तालाब में अखिल विश्व गायत्री परिवार आमला,कृष्ण लीला फाउंडेशन आमला, एवं ग्राम पंचायत हासलपुर के सहयोग से वहा स्थित तालाब से विसर्जन सामग्री एवं प्लास्टिक पन्नी को तालाब से बाहर निकाल जल सुद्धि अभियान चलाया गया । गौरतलब हो की जल स्‍त्रोतो की शुद्धि के लिए चलाए जा रहें शुद्धि अभियान में तालाब में सालों पहले विसर्जन की गई पूजन सामग्री पन्‍नीयों में बंधी मिली जिसे श्रमदान कर बाहर निकाला गया। हसलपुर सरपंच सरस्‍वती बेले ने कहा की तालाब में प्‍लास्‍टिक विसर्जन पर प्रतिबंध के साथ जुर्माना लगाया जायेगा । विदित हो कि विगत 2 माह से अखिल विश्‍व गायत्री परिवार, कृष्‍णलीला फाऊंडेशन एवं विभिन्‍न ग्राम पंचायतो के सहयोग से जल शुद्धि अभियान चलाया जा रहा है जिससे प्रकृति का सौंदर्य पुन: उसे लौटाया जा सकें। वरिष्‍ट वकिल,समाजसेवी राजेंद्र उपाध्‍याय ने बताया कि गायत्री परिवार एवं विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संगढनो के सहयोग से आमला विकासखण्‍ड में जल स्‍त्रोतो की शुद्धि का अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्‍य जहां जल स्‍त्रोता की शुद्धि करना है वहीं जनमानस में जनस्‍त्रोतां के प्रति जागरूकता लाना है। अखिल विश्‍व गायत्री परिवार के एस पी डढोरे एवं वैध ठाकुरदास पंवार ने बताया कि जल स्‍त्रोतो की शुद्धि अखिल विश्‍व गायत्री परिवार के सप्‍त सूत्री आंदोलनों में से एक आंदोलन है जिसके अन्‍तर्गत प्राकृतिक जल स्‍त्रोतो की सफाई और व्‍यवस्‍था श्रमदान और जनसहयोग से प्रत्‍येक गांव और नगर में की जानी है। जिला युवा प्रकोष्‍ठ के निलेश कुमार मालवीय और नर्मदा सोलंकी ने इस एक दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम के माध्‍यम से युवाओं का आव्‍हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित कुएं तालाब बावली नदी बरसाती नालों की सफाई कर इस आंदोलन को गति दें और आने वाली पीड़ी के लिए निर्मल जल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। इस अभियान में गायत्री परिवार और अन्‍य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर निर्मल जल अभियान चलायें। जल स्‍त्रोतों की सफाई हेतु श्रमदान में पंहुचे ग्राम के कोटवार निर्मल बेले पत्रकार अजय बचले सनील नागले सदाराम झरबडे सुरेंद्र कापसे अधिवक्‍ता संघ के पूर्व अध्‍यक्ष मोहम्‍मद शफी खान अशोक पाल आदि परिजनों ने श्रमदान कर जल स्‍त्रोतो की सफाई का संकल्‍प लिया । इन्होंने क्या कहा आज रविवार विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों, समाज सेवियों, श्रमदानियो एवं ग्राम पंचायत हसलपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम में स्थित तालाब पर श्रमदान कर साफ सफाई कर जल श्रोत सुध्दि अभियान चला तालाब के सफाई की गई।आगे से तालाब में प्लास्टिक पन्नी डालना पूर्णतः प्रतिबंध है नियमों का उलंघन करने वालो को जुर्माना देना होगा ।सरस्वती निर्मल कुमार बेले सरपंच ग्राम पंचायत हासलपुर ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet