LATEST NEWS

गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में ब्लाक स्तरीय संगठन शिविर का हुआ आयोजन ।

Block level organization camp was organized in Gayatri Prajnapeeth Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला। 06 अक्टूबर 2024 को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में एक दिवसीय तहसील स्तरीय संगठन शिविर गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में सम्पन्न हुवा। शिविर का शुभारंभ माँ गायत्री एवं परम पूज्य गुरुदेव के पूजन के साथ हुवा। प्रशिक्षण टोली का स्वागत मुख्य ट्रस्टी बी पी धामोड़े एवं ठाकुरदास पवार के द्वारा किया गया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने बताया कि जिले की सभी तहसील में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शांतिकुंज के मार्गदर्शन में तहसील स्तरीय टोली का गठन किया गया है। गायत्री प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी शिशुपाल डढोरे ने बताया कि आमला तहसील के लिये जिला समन्वय समिति के अजय पवार, रविशंकर पारखे के साथ अविनाश खंडागरे,रामशंकर बनखेड़े, जितेन्द्र सोनी जी की टोली के द्वारा संगठन एवं कार्यकर्ता विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में जम्बड़ा के धनराज चंदेल एवं उमराव गीते की संगीत टोली द्वारा प्रज्ञा गीतों का गायन किया। तहसील स्तरीय शिविर में नवचेतना केंद्र एवं प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में एडवोकेट अनिल पाठक,भरत धोटे, नीलेश मालवीय , नितिन देशमुख, ऋषभ पवार, सुनील गवहाड़े, केशवराव दवंडे, के सी रहड़वे, किसन सरातकर, महिला मंडल से अंजलि धोटे, वंदना डधोरे, विमला पवार,किरण टिकारे बोरदेही से रमेश सूर्यवंशी, बब्बू सोनी, कुजब से बलवंत साबले, दिनेश चिल्हाते,ससाबड़ से ओमप्रकाश घिंदोड़े, सुनील पटैया ने भाग लिया।

जुआ खेलते, अवैध शराब के साथ धराए आरोपी ।

The accused were caught gambling and with illegal liquor. हरिप्रसाद गोहेआमला । (तोरनवाड़ा, खानपुर ) । जिला पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर आमला पुलिस इन दिनों थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध मुहिम चला आरोपियों के विरुद्ध धर पकड़ कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है ।अभियान अंतर्गत दिनांक 04/10/2024 को 04 लोगों को अवैध शराब के साथ एवं 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है । पुलिस की कार्यवाही से अवैध गतिविधि संचालित करने वालों में हड़कंप है । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया द्वारा जिले मे अबैधानिक गतिविधियो के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान आमला पुलिस द्वारा दिनाँक 04/10/24 को कुल 04 लोगो को अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया एवं 04 व्यक्तियो को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया । दिनाँक 04/10/2024 को आमला पुलिस द्वारा आयुष पिता देवीराम गंगारे निवासी खानापुर आमला, सुदामा पिता गुरूदयाल ठाकरे को कुल 06 पेटी देशी शराब मात्रा 54 लीटर कीमत 21000 रू के साथ मुखवीर की सूचना पर से खानापुर रोड से गिरफ्तार किया गया एवं 01 टीव्हीएस स्टार सिटी मो.सा. जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नही है को भी जप्त किया गया। तथा आरोपीयो के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । साथ ही दिनाँक 04/10/24 को ही मुखवीर की सूचना पर राहुल बछले पिता लखन बछले निवासी ग्राम तोरनवाडा, कमलेश पिता भूरा जी नारे निवासी देवगाँव को सोसायटी के सामने तोरनवाडा से विकृय के लिये ले जाने हेतु झाडियो की ओढ मे रखी गई कुल 05 प्लास्टिक के केन मे भरी हुई 70 लीटर कच्ची शराब कीमती करीब 7000 रू की जप्त की गई तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी राहुल बचले के मोबाईल मे धनराशि के लेन देन के संदिग्ध प्रतीत होने वाली प्रविष्ठिया मिलने पर मोबाईल भी जाँच हेतु जप्त किया गया है । इसके साथ ही आमला पुलिस द्वारा कुल 04 व्यक्तियो रोशन पिता नवी मोहम्मद , राहुल पिता दिनेश चांदसुरे , संजू पिता रघुवीर कामडे , रमन पिता दशरू गंगारे को अबैध रूप से ताशपत्तो से जुआ खेलते हुये दैय्यत बाबा चबुतरे के पास आमला से गिरफ्तार कर 2560 रू जप्त किये गये है एवं आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत प्रकऱण पंजीबद्ध किया गया है ।उक्त कार्यवाही मे थाना आमला स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में शुरू हुआ नवरात्रि अनुष्ठान, दैनिक नवदुर्गा गायत्री महायज्ञ ।

Navratri rituals started in Gayatri Pragya Peeth Amla, daily Navadurga Gayatri Mahayagya. हरिप्रसाद गोहेआमला । आज नवरात्रि के पावन अवसर पर 24000 गायत्री मंत्र लघु अनुष्‍ठान , गायत्री चालीसा पाठ , 2400 गायत्री मंत्र लेखन व दुर्गा सप्तशती पारायण आदि साधनात्‍मक अनुष्‍ठान के संकल्‍प के साथ गायत्री महायज्ञ गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में सम्‍पन्‍न हुआ । इस पावन अवसर पर सैकड़ो परिजनों द्वारा अनुष्‍ठान प्रारम्‍भ किया गया।गायत्री परिवार के मुख्‍य ट्रस्‍टी बी पी धामोड़े ने बताया कि वंदनीय माता भगवती शर्मा जी और अखण्‍ड दीप के सताब्‍दी वर्ष में अखिल विश्‍व गायत्री परिवार लगातार बृम्‍हास्‍त्र साधना के साथ अनेकों साधनात्‍मक संकल्‍पों के साथ नियमित यज्ञ का क्रम संचालित कर रहा है। इस हेतु गायत्री प्रज्ञापीठ सुबह 04 बजें से निरन्‍तर रात्रि 09 बजें तक साधना हेतु खुला रहेंगा परिजन यहां आकर या अपने घर पर रहकर साधनाएं कर सकतें है। वहीं सहायक मुख्‍य ट्रस्‍टी वैध ठाकुरदास पंवार ने बताया कि गायत्री मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन यज्ञ एवं विभिन्‍न संस्‍कार नि:शुल्‍क करवायें जा रहें है जिस हेतु कोई भी परिजन गायत्री मंदिर प्रात: 07:30 से आकर विभिन्‍न संस्‍कार नि:शुल्‍क करवा सकतें है। विकासखण्‍ड समन्‍वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया कि अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति के निर्देशानुसार दिनांक 06 अक्‍टूबर, 2024 दिन रविवार को प्रात: 11:00 बजें से तहसील स्‍तरीय संगठन एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में आयोजित किया जाना है इस हेतु सम्‍पूर्ण विकासखण्‍ड से 100 परिजनों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

आमंत्रण विवाद में उलझा प्रसूति प्रतिक्षालय भवन लोकार्पण कार्यक्रम ।

विधायक ने किया प्रसूति प्रतिक्षालय भवन का लोकार्पण, नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष को आमंत्रित करना भूले बीएमओ साहब ? नगर के प्रथम नागरिक की उपेक्षा की शहर में हो रही आम चर्चा । Inauguration program of maternity ward building embroiled in invitation controversy. हरिप्रसाद गोहेआमला । हमेशा ही चर्चाओ में रहने वाले सिविल अस्पताल एवं वहा पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली में लापरवाही बरते जाने का बुधवार एक और मामला प्रकाश में आया है । यह लापरवाही जानबूझकर की गई या किसी के इसारे पर यह बात एक गंभीर प्रश्न के रूप में उभर कर सामने आई है । मामला बुधवार सिविल अस्पताल में नवनिर्मित प्रसूति प्रतिक्षालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर को आमंत्रित न कर उनकी उपेक्षा किए जाने का । जागरूक नागरिकों ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया सिविल अस्पताल में प्रसूति प्रतिक्षालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम पूर्णतः सरकारी था जिसमे सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि एवं विपक्ष के चुनें हुए जन प्रतिनिधि को आमंत्रण दे आमंत्रित किया जाना होता लेकिन बीएमओ ने सत्ता के जनप्रतिनिधि एवं उनके कार्यकर्ताओ को आमंत्रित कर भवन का लोकार्पण संपन्न करा दिया गया वहीं नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष को आमंत्रित न कर उनके पद की गरिमा एवं उनको अपमानित कर उनकी उपेक्षा की गई जो बीएमओकी घोर लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली को उजागर करता है । गोरतलब हो की प्रदेश सरकार जन प्रतिनिधियों के सम्मान हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है वही सरकार के नुमाइंदे सरकार की मंशा को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। क्या है पूरा मामला बुधवार सिविल अस्पताल आमला में नवीन प्रसूति प्रतिक्षालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन आयोजित हुआ था।लोकार्पण कार्यक्रम डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला के हस्ते संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सिविल अस्पताल आमला के बी एम ओ अशोक नरवरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बी एम ओ द्वारा इस लोकार्पण कार्यक्रम में आमला नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे सहित नगर पालिका के उपाध्यक्ष किशोर माथनकर को आमंत्रित नही किया गया था।यह स्थानीय जन प्रतिनिधि का अपमान है । बतादे लोकार्पण कार्यक्रम में सत्ता पक्ष से जुड़े छोटे से लेकर बड़े नेताओं को बुलाकर सम्मान दिया गया किंतु नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को न बुलाकर उनका अपमान किया गया। जन चर्चा यह भी है की आमला बी एम ओ की कार्यप्रणाली हमेशा से ही विवादास्पद रही है।अपनी हठधर्मिता के कारण ये कई बार विवादो मे आए।लोगो का कहना है की बीएमओ अपने आपको को अस्पताल का सुप्रीमो समझते है।सत्ता पक्ष के नेताओं से मधुर संबंध और कृपा पात्र होने के कारण आए दिन विवादो में रहने के बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती।आज सिविल अस्पताल साधन सम्पन्न होने के बाद भी बीएमओ की कार्यप्रणाली के कारण सुविधा विहीन है।आमला के नागरिकों और वरिष्ठ जनों ने इसे बीएमओ की घोर लापरवाही और जानबूझकर कर अपमानित करने की कारगुजारी करार दिया है । इस संबंध में जब खंड चिकित्सा अधिकारी आमला डॉक्टर अशोक नरवरे से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया जिस कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका । Read more : https://saharasamachaar.com/childrens-cleanliness-campaign-small-hands-big-message/ इन्होंने क्या कहा मुझे कोई आमंत्रण नहीं मिला और न ही मुझे इस संबंध में कोई जानकारी है” इस तरह की दूजे भाव वाली कार्यप्रणाली बीएमओ की घोर लापरवाही को उजागर करता है ।नितिन गाडरेअध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला । शहर में सरकारी कार्यालय में आयोजन हो रहा हो उसमे नगर के प्रथम नागरिक को न बुलाए जाना शर्म की बात है अधिकारी की इस तरह की लापरवाही सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारों में कार्य करने वाली कार्यप्रणाली को उजागर करता है जो गलत हैं । किशोर माथनकर उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद् आमला ।।

बच्चों का स्वच्छता अभियान: छोटे हाथ, बड़ा संदेश

Children’s cleanliness campaign: small hands, big message. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला स्थानीय पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल आमला में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमे स्कूल के आस पास विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई की गई । सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री के पी सिक्केवाल जी द्वारा किया गया । तत्पश्चात शिक्षको एवं छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई का कार्य उत्साह पूर्वक किया गया । इस अवसर पर श्री सिक्केवाल जी द्वारा सभी से अपील की के वे अपने आस पड़ोस में साफ सफाई रखे ।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के श्री संतोष पांसे, महेश देशमुख, राजेश नागले, अभिकेष सातनकार, संदीप देवड़े, श्री मकोड़े, अमन सर, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती माधुरी सांदे, श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती लीना मिश्रा, श्रीमती पायल सातनकार, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती प्रिया ठाकुर, श्रीमती प्रियंका बेडरे, श्रीमती बनायित, कुमारी करुणा चौकीकर, कुमारी अंजू पवार, कुमारी प्रिया झारबड़े, कुमारी तेजस्विनी माथनकर, कुमारी शिखा यादव, कुमारी खुशबू साहू, कुमारी कंचन चौकीकर आदि उपस्थित थे ।

प्रगतिशील व्यापारी संघ ने आमला मोक्षधाम में किया वृक्षारोपण…

Progressive Traders Association planted trees in Amla Mokshadham हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के विभिन्न संगठन को साथ लेकर प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला ने मोक्ष धाम परिसर में पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर 10 छायादार पौधे ट्रिगार्ड सहित लगाएं । जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं विभिन्न संगठन के लोग सम्मिलित हुए । प्रगतिशील व्यापारी संघ का मूल उद्देश्य पौधे लगाकर मोक्ष धाम परिसर में पहुंचने वाले लोगों के लिए पर्यावरण की शुद्धता एवं छाया हेतु पौधे लगाए जाना है,साथ ही जन सहयोग एवं आमला मोक्ष धाम समिति ,गौशाला समिति लायंस क्लब, जनकल्याण सेवा समिति, रामजन्मोत्सव समिति ,सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग लेकर मोक्ष धाम का विकास कर उसे सुंदर एवं रमणीय बनाना है जिससे यहां आने वाले लोगों को एक अच्छी अनुभूति हो सके आज प्रातः से ही प्रगतिशील व्यापारी संघ लायंस क्लब ,गौशाला समिति जन कल्याण सेवा समिति आमला मोक्ष धाम समिति, राम जन्मोत्सव समिति सहित विभिन्न सामाजिक सेवी लोग मोक्ष धाम पर पहुंचे और वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया एवं गड्ढे खोदकर पौधे लगाए गए जिसमें ट्रिगार्ड लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया गया । उसके पश्चात पौधों को पानी देकर उन्हें हर सप्ताह 5-5 लोगों के ग्रुप में आकर पानी देने का संकल्प लिया गया । सभी ने इस मोक्ष धाम को हरा भरा एवं रमणीय स्थल बनाने के लिए संकल्प लिया वहीं व्यापारी संघ द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित कर अधिक से अधिक सहयोग करने एवं सभी को इस पुनीत पावन कार्य से जोड़ने के लिए अनुरोध किया गया ।

कुडमुड़ नदी की सफाई कर लायंस, सार्थक सदस्यों ने किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ

Lions, Sarthak members started the service week by cleaning the Kudmur river. हरिप्रसाद गोहेआमला । 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर की सेवाभावी अग्रणी संस्था लायंस क्लब सार्थक आमला से जुड़े समिति सदस्यों ने कुडमुड़ नदी की सफाई कर आज से सेवा सप्ताह का शुभारंभ कर शहर में नई पहल की शुरुवात की है । गौरतलब हो की समिति सदस्य सप्ताह भर नगर में सफाई अभियान चला आमजन से भी शहर को स्वक्ष एवं सुंदर बनाने में सहयोग की अपील करेंगे । समिति से जुड़े उपाध्यक्ष लायन यस्वंत चड़ोकार से प्राप्त जानकारी अनुसार Read more : https://saharasamachaar.com/mehra-community-will-move-towards-progress-under-the-leadership-of-santu-pradeep-rathor लायंस क्लब आमला,सार्थक ने 2 अक्तूबर से सेवा सप्ताह का श्रीगणेश किया इस दिन प्रातः ही लायंस सदस्यों ने एकत्र होकर पूर्व प्रधानमंत्री सादगी की प्रतिमूर्ति स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की!बाद आमला की कूडमुड नदी में सफाई कर नदी में जमा कचरा इकट्ठा किया,इसके अलावा नदी पर बने पुल और सड़क को भी स्वच्छ किया ! इस अवसर पर लायन सदस्यों ने राहगीरों और नागरिकों से नदी में कचरा ना फेंकने का अनुरोध किया! इस मौके पर उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार ,पी आर ओ लायन विनय साहू एवं लायन मुस्फता मुस्तू ने बताया कि सेवा सप्ताह का दूसरा दिन 3अक्तूबर को प्लास्टिक मुक्त आमला की मुहिम के अंतर्गत किया जायेगा! आयोजन में लायन समन्वयक लायन जयंत सोनी ,कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन अनिल सोनी पटेल ,पी आर ओ लायन विनय साहू,प्रथम उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार , मुस्तफा मुस्तू ,अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे ।

संतु के नेतृत्व में प्रगति की ओर अग्रसर होंगा मेहरा समाज : प्रदीप राठौर

Mehra community will move towards progress under the leadership of Santu: Pradeep Rathore हरिप्रसाद गोहेआमला । नव नियुक्त मेहरा समाज जिला अध्यक्ष के स्वागत सम्मान का दौर जिले भर में जारी है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित भारत भारती के ज्ञान कृति पब्लिक स्कूल ने मेहरा समाज जिला अध्यक्ष के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर संतु सूर्यवंशी के मेहरा समाज जिला अध्यक्ष बनने पर स्कूल को और से धार्मिक ग्रंथ भेंट कर शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष के सम्मान में स्कूल के संचालक प्रदीप राठौर ने कहा संतु के नेतृत्व में मेहरा समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा । इस अवसर पर ज्ञान कृति पब्लिक स्कूल के संचालक प्रदीप राठौर, कृष्णा पार्धे, नरेंद्र पवार सहित समस्त स्टाफ द्वारा संतु सूर्यवंशी का शाल, श्रीफल और धार्मिक ग्रंथ देकर भव्य सम्मान किया गया। ज्ञात हो की संतु सूर्यवंशी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला स्वागत समारोह था, जिसमें मेहरा समाज समिति के प्रदेश सचिव चंद्रभान बडौदे, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारी, बालाचंद बब्लू और गोल्डी उज्जोने भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में ज्ञान कृति पब्लिक स्कूल के संचालकों और स्टाफ ने संतु सूर्यवंशी के समाज के प्रति योगदान और उनकी सेवाओं की सराहना की। स्कूल के संचालक प्रदीप राठौर ने कहा कि संतु सूर्यवंशी ने हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है और उनके नेतृत्व में मेहरा समाज और भी प्रगति की ओर अग्रसर होगा। साथ ही, उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रति उनकी निष्ठा को सराहा। यह भी पड़े : https://saharasamachaar.com/ashok-gohe-became-the-organization-minister-mahesh-bamne-will-take-charge-of-the-district-vice-president/ सम्मान समारोह में मेहरा समाज समिति के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रदेश सचिव चंद्रभान बडौदे और जिला कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारी ने भी संतु सूर्यवंशी को उनकी नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मिलकर समाज के हित में काम करने का संकल्प दोहराया। बालाचंद बब्लू और गोल्डी उज्जोने ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। समाज सेवा के क्षेत्र में संतु सूर्यवंशी की भूमिका संतु सूर्यवंशी, मेहरा समाज के उत्थान और विकास के लिए वर्षों से कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में समाज ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने समाज के प्रति अपने दायित्वों को और भी बेहतर तरीके से निभाने का संकल्प लिया और सभी का आभार व्यक्त किया। इस समारोह ने संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व का सम्मान किया, स्कूल और समाज के बीच बेहतर संबंधों की भी पहल की। स्कूल के सभी शिक्षक और स्टाफ ने इस अवसर को खास बनाते हुए समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने की बात कही।

अशोक गोहे बने संगठन मंत्री ,महेश बामने संभालेंगे जिला उपाध्यक्ष की कमान ।

Ashok Gohe became the Organization Minister

Ashok Gohe became the Organization Minister, Mahesh Bamne will take charge of the District Vice President. हरिप्रसाद गोहेआमला/आठनेर ! नव नियुक्त मेहरा समाज जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने अपना कार्यभार संभालने के बाद संगठन विस्तार में गति प्रदान की है। उनके द्वारा जिला स्तर सहित ब्लाक स्तरीय नियुक्ति कर मेहरा समाज संगठन को मजबूती प्रदाय करने का काम किया जा रहा है अध्यक्ष सूर्यवंशी की कार्यप्रणाली से जहा संगठन से जुड़े सदस्यों में हर्ष ही वही सामाजिक जनों में खाशा उत्साह देखा जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसारमेहरा समाज संगठन जिला बैतूल की जिला और ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन सामुदायिक मंगल भवन, आठनेर में किया गया। बैठक का शुभारंभ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के प्रथम नगर आगमन पर सामाजिक बंधुओं ने उनका भव्य स्वागत कर उनका सम्मान किया । बैठक में मेहरा समाज संगठन की जिला इकाई का विस्तार करते हुए अशोक गोहे को संगठन मंत्री और महेश बामने को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, ब्लॉक कार्यकारिणी आठनेर के गठन में लल्लू बामने को ब्लॉक अध्यक्ष, देव नागले को उपाध्यक्ष, और रमेश पंडोले को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी सामाजिक बंधुओं ने बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के नारे को दोहराते हुए समाज के लोगों को एकजुटता बनाए रखने की प्रेरणा दी गई।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्री भुतासिंह बड़ोदिया, सचिव जगदीश कोगे, कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता बिसोने, ब्लॉक अध्यक्ष भैंसदेही श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी, रेखा हरसूले, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत बेले, युवा प्रकोष्ठ सचिव गंगाराम घुडाले, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख चंद्रभान बदौड़े, किसान प्रकोष्ठ प्रमुख रामलाल पंडोले, बृजेश दीपक नागले, कैलाश बेले, चंद्रकला बेलकर, और कमलाकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य समाज को मजबूत करना और युवाओं को संगठन से जोड़ना था।

दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन।

A free camp for distribution of assistive devices was organized for the disabled.

A free camp for distribution of assistive devices was organized for the disabled. हरिप्रसाद गोहे  आमला । सोमवार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं एलिम्को के सहयोग से निर्मित दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जनपद पंचायत आमला में आयोजित किया गया । आयोजित शिविर में क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे,जनपद पंचायत आमला अध्यक्ष  गणेश यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संजीत श्रीवास्तव, सुश्री रोशनी वर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बैतूल ब्लाक प्रभारी अधिकारी उमेश मासोदकर, एलिम्को जबलपुर प्रभारी, डॉ कमल नयन, विवके गुप्ता आदि की उपस्थिति में जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल मोटराईज ट्राईसाईकिल -05, सामान्य ट्राईसाईकिल -17, कान की मशीन-13, सुगम्य केन- 01 (लाभार्थी – आशाराम रहड़वे), अस्थिबाधित- 12 वालकिन स्ट्रीक, बैसाखी-07, व्हीलचेयर-09 का वितरण किया गया । इस मौके पर अंराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस भी मनाया गया । इस दौरान माननीय विधायक पंडाग्रे  ने सभी लाभार्थीयों दिव्यांगजनों को उपकरण देते हुये पुष्पहार से स्वागत किया और बधाईया प्रेषित की साथ ही डॉ पंडाग्रे जी द्वारा मोटाराईज्ड ट्राईसाईकिल के लाभर्थी दिव्यांगजनों को हेलमेट भी पहनाया गया और समझाईश दी गई की सभी समय-समय पर आवश्यकता अनुसार बैटरी को चार्ज कर चलाकर आपकी गाडी को आराम से चलाने हेतू समझाईश दी। कार्यक्रम का आभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला द्वारा प्रकट किया गया है ।

विधायक डाॅ. पण्डाग्रे ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

MLA Dr. Pandagre administered the oath of cleanliness.

MLA Dr. Pandagre administered the oath of cleanliness. हरिप्रसाद गोहे  आमला । माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से समुचे राष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है, ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान 2024 दिनांक 17 सितम्बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक पुरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विविध स्वच्छता की गतिविधियाॅ प्रशासन एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में जनपद पंचायत आमला अन्तर्गत म.प्र. पर्यटन स्थल में शामिल माॅ रेणुका धाम ग्राम छावल में जनपद पंचायत आमला स्वच्छ भारत मिशन की टीम स्वच्छता प्रेरक एवं अन्य ग्रामीणजनों के सहयोग से माॅ रेणुका परिसर ग्राम छावल में साफ-सफाई एवं श्रमदान का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात माननीय क्षेत्रीय विधायक डाॅ. योगेश पण्डाग्रे का भव्य तुलादान कार्यक्रम भी सम्पन्न किया गया । इस कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पण्डाग्रे द्वारा उपस्थित विशाल जनसमुदाय के साथ स्वच्छता संवाद स्थापित करते हुये। ग्रामीणजनों को अवगत कराया गया कि, दिनांक 02 अक्टूबर 2014 से माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत में विशेष रूप से स्वच्छता की चिंता की गई और स्वच्छता को स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता अपनाने पर बल देने का कार्य किया गया । जिसके तहत आज गाॅव-गाॅव, शहर-शहर में स्वच्छता की बेहतर स्थिति परिलक्षित हो रही है। विधायक जी ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील करते हुये, कहाॅ कि स्वच्छता की शुरूवात सभी को अपने-अपने गांव गली आस-पास के परिवेश को साफ-सुथरा रखकर करना चाहिए।  इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव जनपद पंचायत आमला द्वारा स्वच्छता संवाद करते हुये कहाॅ कि, स्वच्छता स्वभाव से संस्कार तक बननी चाहिए उदाहरण दिया कि, आज इंदौर शहर में चार-पांच साल के बच्चे की आदत भी बन गई है कि, सुखा कचरा व गीला कचरा को दो अलग-अलग डस्टबिन में डालना है, यह आदत उनके संस्कार मे आ चुके है, इसी लिये इंदौर शहर भारत में लगातार स्वच्छता में प्रथम स्थान पर बने हुये है। इस कार्यक्रम में विधायक जी द्वारा समस्त जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक डाॅ. योगेश पण्डाग्रे, जनपद अध्यक्ष  गणेश यादव, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमति देवकी हरि यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला, संजीत श्रीवास्तव, विमल बछले, ब्लाक समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन एवं ग्राम पंचायत छावल के सरपंच  राजू कापसे, सरपंच संघ के अध्यक्ष सुखराम उईके, सरपंच संघ उपाध्यक्ष  मनोज रहडवे, वरिष्ठ प्रेरक  लखन यादव,  शेखर पण्डाग्र्रे,  हरि मोहबे, हरि नारायण चैरसिया, श्रीमति गायत्री खातरकर, श्रीमति कंचन, श्रीमति अनिता मोहबे, श्रीमति रंजनी सोनी, एवं अन्य समस्त स्वच्छता प्रेरक ग्रामीणजन बडी संख्या में उपस्थित रहे।

मोहल्ला सभाओं का आयोजन कर दिया स्वक्षता का संदेश।

The message of cleanliness was spread by organizing mohalla meetings.

The message of cleanliness was spread by organizing mohalla meetings. हरिप्रसाद गोहे  आमला । स्त्रोत प्रथक्किकरण व संवहनीय स्वक्षता के उद्देश्य को लेकर नगर पालिका परिषद् आमला द्वारा आज  स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में आवासीय संघों, स्वसहायता समूहों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया गया। स्वक्षता अभियान प्रभारी उल्लास जोशी ने बताया इस दौरान स्त्रोत पृथक्कीकरण व संवहनीय स्वच्छता को लक्षित किया गया, महिलाओ को अपने घर के साथ साथ अपने आस पड़ोस में और बच्चो को भी हमेशा स्वच्छता अपनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा तभी बदलाव आएगा, कार्य में सभी ने अपनी अपनी राय दी, साथ ही हमारे सफाई मित्रों जिसमे कार्य में अपनी अच्छी गुणवत्ता दिखाई उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यकर्म में नपा स्वास्थ प्रभारी उल्लास जोशी जी, गुजरे सर जी, स्वच्छता टीम और हमारे जनप्रतीनिधि उपस्थित रहे साथ स्वच्छता के संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।

देश का हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे : भारतीय किसान संघ

We will fill the country's reserves but will charge the full price Bharatiya Kisan Sangh 

We will fill the country’s reserves but will charge the full price Bharatiya Kisan Sangh  हरिप्रसाद गोहे  आमला। भारतीय किसान संघ आमला से जुड़े विभिन्न ग्रामों के किसानों ने आमला पहुंच धूमधाम से भगवान बलराम जयंती धूमधाम और उत्साह से मनाया इस मौके पर स्थानीय मैरिज लान में किसानों द्वारा सामूहिक बलराम जयंती मनाई गई बाद सैकडो से अधिक की संख्या में किसानों ने नगर के मुख्य मार्गो से होकर विशाल ट्रेक्टर रेली निकाली एवं रेली की के रूप में तहसील कार्यालय पहुंच किसान हितेसी समस्याओं का ज्ञापन सौं पागया । भारतीय किसान संघ से जुड़े मनोज नावँगे एवं अन्य वक्ताओं ने बताया आज भारी संख्या में जुड़े खेतिहर किसानों की मौजूदगी में धूमधाम से बलराम जानती मनाई गई इस मौके पर ट्रेक्टर रेली निकाल विभिन्न मांगो का ज्ञापन सोपा गया वहीं भगवान बलराम की झाकी सजाई गई थी जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

चंद्रशेखर बने असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ।

Chandrashekhar became the District President of Unorganized Workers and Employees Congress.

Chandrashekhar became the District President of Unorganized Workers and Employees Congress. हरिप्रसाद गोहे आमला। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ उदित राज जी की अनुशंसा पर आमला निवासी चंद्रशेखर सिंह चंदेल (चंदू ठाकुर) को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस बैतूल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आशा है कि आप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, आदरणीय राहुल गांधी जी एवं मध्य प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जीतू पटवारी जी की भावना एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य करते हुए संगठन एवं कांग्रेस पार्टी को गतिशीलता प्रदान करेंगे और असंगठित कामगारों एवं कर्मचारीयों के कल्याण हेतु अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे । आप अपने किए गए कार्यों के प्रतिवेदन से समय-समय पर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे । इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ईस्ट मित्रों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर नव दायित्व पर बधाई दी।

ह्यूमन चैन बनाकर दिया स्वच्छता का सन्देश, स्कूली बच्चों ने मानव श्रंखला बना ली स्वक्षता की शपथ।

school children took the oath of cleanliness by forming a human chain.

The message of cleanliness was given by forming a human chain, school children took the oath of cleanliness by forming a human chain. हरिप्रसाद गोहेआमला। शासन के निर्देशानुसार जिले भर की समस्त नगर पालिकाओं में स्वक्षता ही सेवा अभियान अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जागरूक करने स्वक्षता का संदेश नगर पालिका टीम द्वारा दिया जा रहा है वहीं स्कूली बच्चों द्वारा भी अभियान को सफल बनाने सहयोग किया जा रहा है। स्वक्षता अभियान को सफल बना शहर को नबर एक रैंकिंग में लाने नपा प्रभारी उल्लास जोशी को आवश्यक दिशा निर्देश दे शहर मे अभियान अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित किया जा रहा हैं वहीं विभिन्न माध्यमों से भी स्वक्षता अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नपा आमला के स्वक्षता प्रभारी उल्लास जोशी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत गुरुवार विभिन्न स्कूलों के छात्र ,छात्रओ द्वारा हयूमन चैन द्वारा स्वच्छता का सन्देश दिया साथ ही नपा अधिकारी वीरेंद्र तिवारी जी द्वारा निर्देश दिए गए, स्वच्छता प्रभारी उल्लास जोशी जी की देखरेख में शासन के आर्देशानुसार चल रही गतिविधीओ में आज छात्र, युवा व जनप्रतिनिधि की भागीदारी के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। लाइफ कैरियर स्कूल, यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्कूल और शास. गर्ल स्कूल के बच्चो के साथ मानव श्रंखला ( ह्यूमन चैन) बनाकर स्वच्छता की शपथ ली गई, ऐसी गतिविधियों से नई पीढ़ी के बच्चों में नए भारत को स्वच्छ भारत बनाने में अपने योगदान देने की इच्छा दिखाई देती है !

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88