LATEST NEWS

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सीएम राइज स्कूल ,और विधायक कार्यालय पर किया  ध्वजारोहण ।

MLA Dr Yogesh Pandagre hoisted the flag at CM Rise School and MLA office.

MLA Dr Yogesh Pandagre hoisted the flag at CM Rise School and MLA office. जनपद पंचायत में विधायक डॉ पंडाग्रे ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन , जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने फहराया तिरंगा । हरिप्रसाद गोहे  आमला । 78 वे स्वतंत्रता दिवस  के अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे विभिन्न आयोजन में सम्मिलित हुए एवं आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र समेत जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी । विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सर्वप्रथम उपनगरी बोडखी हवाई पट्टी स्थित विधायक निवास सह कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत् पूजन कर ध्वजारोहण किया बाद जनपद पंचायत आमला में आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । जनपद पंचायत कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियो कर्मचारियों की उपस्थिति में जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने  तिरंगा फहराया । सीएम राइज स्कूल आमला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने तिरंगा फहराया इस दौरान एन सी सी कैडेट्स ने सलामी दी ।  अपने संबोधन में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा  देश को आजादी लम्बे संघर्ष व असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान से मिली है आज का दिन उन वीरों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता का दिन है । यह तिरंगा हमारी आन बान शान एवं एकता का प्रतीक है इस पावन पर्व पर हमे देश की समृद्धि एवं विकास में अपने योगदान का संकल्प लेना चाहिए ।  इस दौरान विधायक डॉ पंडाग्रे ने विभिन्न  प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र छात्राओं का सम्मान किया व एन सी सी कैडेट्स के अनुशासन की प्रशंसा की एवं बच्चों के बीच जा कर उन्हे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ।  इस अवसर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव जनपद उपाध्यक्ष किसन सिंह रघुवंशी महामंत्री राजेश पंडोले, अशोक नागले समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि गणमान्य नागरिकगण समेत  अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के जोश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Children of Gurunanak School celebrated Independence Day with patriotic fervor

Children of Gurunanak School celebrated Independence Day with patriotic fervor हरिप्रसाद गोहे  आमला । नगर गुरुनानक हिंदी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक माध्यमिक उच्चतर विधालय  में 78वां स्वतंत्रता दिवस विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल संचालक रमेश कुमार नरवरे और मुख्य अतिथि सचिव एस.एस पन्डगरे ने स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का गायन किया गया और बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने देश के वीर सपूतों और आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। वहीं तिरंगा यात्रा के रूप में स्कूल के विद्यार्थी ने मुख्य मार्गो से तिरंगा यात्रा निकली विद्यालय के एनसीसी के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुतियां छात्रों ने दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सहित ,प्राचार्य मुकेश नाईक प्रधान पाठक घनश्याम साहू ,एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सभी बच्चों को मिठाई का भी वितरण किया गया। मंच संचलन आर.एस जैकब ने किया।

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा 

The tricolor waved with pride in Motherland Public School

The tricolor waved with pride in Motherland Public School हरिप्रसाद गोहे आमला । रतेड़ा रोड स्थित सी बी एस सी नवीन मान्यता प्राप्त मदरर्लैंड पब्लिक स्कूल एकेडमी आमला मे प्रतिवर्षानुसार इस बार भी धूम-धाम से आजादी का पर्व मनाया गया । मुख्य अतिथी एल.आर. माथनकर (पूर्व प्राचार्य) व समिती अध्यक्ष सुभाष  देशमुख की उपस्तिथी मे मा सरस्वती के तैल्य चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया गया । इस अवसर पर माननिय एल. आर. माथनकर जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, अतिथीयो के सम्मान के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वधर्म सद्भाव पर किया गया नाट्य मंचन , कक्षा 6वी -7 वी के विद्यार्थी लावण्या कापसे ,आर्या गव्हाडे , रामेशवर छेरकी सानिध्य कटारिया द्वारा प्रस्तुत किया गया जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा । ईसके साथ ही हमारे विदयार्थीयो द्वारा कराते कि भी प्रस्तुती दि गयी । नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा भारत माता ,लक्ष्मिबाई, महात्मागांधी एव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो कि वेश-भूषा मे प्रस्तुती दी गयी । सभी प्रतिभागियो को मेडल देकर सम्मानित किया गया ।  माथनकर जी ने छात्रो को संबोधीत कर राष्ट्रीय पर्व को गर्व से मनाने का संदेश दिया वहीं राजेंद्र उपाध्याय ने स्कूल विकास मे आने वाली कठिनाईयो को पार कर धैर्य के साथ आगे बढ्ने का संदेश दिया।समिती सचिव कविश  देश्मुख ने जीवन मे अनुशासन का महत्व बताया । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे विध्यालय व समिति के ओमप्रकाश रावत , विनय यदुवंशी,  सतिष देश्मुख , नरेंद्र सोनी विधालय प्रभारी प्राचार्या श्रीमती कुशवाह मेडम,  देवेंद्र सोनी ,शिवपाल खातरकर गीतंजली गुजरे व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन अभीराम यादव सर एवं छात्र शौर्य पट्वारी व छात्रा सिमोन कटारिया द्वारा किया गया ।

आमला लाबी में सैफ्टी सेमिनार का हुआ आयोजन ।

Safety seminar was organised in Amla Lobby.

हरिप्रसाद गोहे  आमला । आमला रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट,व ट्रेन मैनेजर लॉबी मे  “सैफटी सेमिनार” का आयोजन किया गया इस सेफ्टी सेमिनार में नागपुर मंडल से आए सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी  एस. के.मजूमदार  सेफ्टी काउंसलर लोको एस. एस. श्याम, परिवहन निरीक्षक सेफ्टी  यू. जी.गावंडे मुख्य कर्मी दल नियंत्रक आमला  ए.के.जैन स्टेशन प्रबंधक आमला  एस. के.गुप्ता लोको निरीक्षक  सी.एस. कुशवाह आदि ने भाग लिया, सेमिनार मे लगभग 50 से अधिक कर्मचारियों  की उपस्थिति रही/सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी की गरिमामय उपस्थित मे सभी कर्मचारियों को संरक्षा से जुड़े सभी गंभीर पहलुओ पर विस्तिरित जानकारी दी गई/एवम सभी को संरक्षा पूर्वक कार्य करने के लिए बताया गया जिसमे सभी कर्मचारियों ने  बढ- चढ़ कर भाग लिया ,इस सेमिनार मे कर्मचारियों द्वारा कार्य के दौरान आने वाली संस्याओ को भी रखा गया जिसका समाधान /निराकरण भी सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया l सेफ्टी सेमिनार मे संबोधन उपरांत मुख्य कर्मी दल नियंत्रक आमला  ए. के. जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।

लाइफ कॅरियर स्कूल द्वारा विशाल तिरंगा रैली का किया आयोजन

Life Career School organized a huge tricolor rally

हरिप्रसाद गोहे आमला ! मध्यप्रदेश शासन एवं शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार लाइफ कॅरियर सी. बी.एस.ई स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । तिरंगा रैली को थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना एवं नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष नितिन गाडरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया । तिरंगा रैली तहसील कार्यालय से प्रारंभ होकर न्यू मार्केट, जनपद पंचायत चौक, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, रेलवे कोलोनी तथा भीमनगर से होकर लाइफ कॅरियर सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पहुँचकर रैली का समापन किया गया । तिरंगा रैली में विधार्थियों ने महात्मा गाँधी पंडित जवाहर लाल नेहरू, भगतसिंह, चन्द्रशेखर आजाद, बाबा साहब अम्बेडकर, महाराणा प्रताप, झॉसी की रानी लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू, मदरटेरेसा, इन्दिरा गाँधी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, राधा कृष्ण आदि, की वेश भूषा धारण कर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया। तिरंगा रैली में स्कूल के विधार्थियों द्वारा देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर नारे लगाये गये। घोड़े पर सवार झॉसी की रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, भारत माता आदि की वेश भूषा में विधार्थी आकर्षण का केन्द्र रहे। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया जिनमें नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, रोहित हारोडे, राकेश शर्मा, मयूर सुरजेकर तथा बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष हीरामन नागपुरे, एडवोकेट राजेन्द्र उपाध्याय, म.प्र. हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग, एडवोकेट हसीब बेग तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भी शामिल हुए। तिरंगा रैली को सफल बनाने में थाना प्रभारी आमला श्री सत्यप्रकाश सक्सेना एवं समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। लाइफ कॅरियर सी.बी.एस.ई स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती चंदा सरकार एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी तथा सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने भी सहयोग प्रदान किया। दोनो ही स्कूलो के प्राचार्यों ने पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों, बार ऐसोसिएशन आमला, व्यापारी संघ, पालकगण एवं बढ़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया ।

सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति की टीम एस .एम .जे .के . पहुची सेमी फाइनल मे कल होगा फाइनल मैच

The team of Sushma Mahila Jan Kalyan and Bal Vikas Shikshan Samiti ASJK reached

The team of Sushma Mahila Jan Kalyan and Bal Vikas Shikshan Samiti ASJK reached the semi finals, the final match will be played tomorrow. हरिप्रसाद गोहेआमला । लाल बहदहुर स्टडियम बैतूल मैं डी एफ़ ए द्वारा मैच रखा गया । जिसमे एस एम जे के फुटबाल ( सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल शिक्षण समिति आमला ) की टीम और टेमनी टीम के बीच मुक़ाबल हुआ। जिसमे अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऐस एम जे के की टीम सेमी फाइनल मैं पहुची । मुख्य रूप से समिति की अध्यक्ष आराधना मालवी जी , प्रबल वर्मा सह सचीव, डी एफ़ ए के टेक्निकल हेड गेबरियल गोम्स जी उपस्थित रहे। रेफ़री निरंजन नंदा जी द्वारा किया गया ।

देशभक्ति का उमड़ा सैलाब , हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी ।

A wave of patriotism surged, students came out with the tricolour in their hands.

A wave of patriotism surged, students came out with the tricolour in their hands. पैराडाइज स्कूल ने तिरंगा रेली का किया आयोजन । हरिप्रसाद गोहे  आमला ।। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल आमला द्वारा आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । जिसमे पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओ के साथ बोडखी पुलिस चौकी प्रभारी  रघुवंशी जी अपने पूरे स्टाफ के साथ सम्मिलित हुवे ।  रैली के दौरान छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था । देशभक्ति से ओतप्रोत होकर छात्र छात्राओं ने  देश भक्ति के नारे लगाए  । रैली के दौरान आम लोगो का भी सहयोग एवं उत्साह देखने को मिला । रैली को सफल बनाने में विद्यालय के  प्रवीण दिघड़े, संदीप देवड़े, राजेश नागले, रोहन चौहान, ममता पवार, आशा विश्वकर्मा, मल्लिका पाल, लीना मिश्रा, हीरा कापसे, कु तेजस्विनी माथनकर, कु करुणा चौकीकर, तारिका गोहे, दुर्गा देशमुख, कु प्रज्ञा मकोड़े,पुष्पा पवार, कु खुशबू साहू आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर दौड़ लगायेगे बरेली के धावक

Runners of Bareilly will run with the national flag in their hands

Runners of Bareilly will run with the national flag in their hands हरिप्रसाद गोहेआमला/बरेली। घर पर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत बरेली नगर परिषद मैदान से एक दौड़ देश के नाम मैराथन दौड़ का भव्य शुभारंभ बुधवार 14/08/2024 प्रातः 7,30 बजे से होंगा । धावक रामप्रसाद गोहे से प्राप्त जानकारी अनुसार एक दौड़ देश के नाम मैराथन दौड़ नगर परिषद् बरेली से प्रारंभ होकर सिविल अस्पताल,पिपरिया नाका,एस बी आई बैंक,गोगिया जी के सामने से होकर शनि मंदिर,मेडिकल लाईन , तहसील कार्यालय के सामने से बायज स्कूल , एच डी एफ सी बैंक,डिवाइडर से होते हुए काली जी मंदिर, थाने के सामने से होकर तहसील कार्यालय पहुंच मैराथन दौड़ का समापन होंगा।उक्त आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागी अपने , अपने हाथों में तिरंगा रख दौड़ लगायेगे । उन्होंने बरेली क्षेत्र के युवाओं एवं दौड़ में रुचि रखने वालो से आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है ।

पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल में हाउस कैप्टन का चुनाव संपन्न : स्वतंत्रता दिवस पर विजेता हाऊस कैप्टन की घोषणा

Election of House Captain completed in Paradise Higher Secondary School.

Election of House Captain completed in Paradise Higher Secondary School. हरिप्रसाद गोहे आमला । पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल आमला में आज विधार्थी हाउस कैप्टन के चुनाव संपन्न हुए । जिसमे ब्लू, ब्राउन, ऑरेंज तथा ग्रीन हाउस के बालक एवं बालिका के हाउस कैप्टन का चुनाव छात्र/छात्राओ द्वारा किया गया । जिसमे कक्षा छटवी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपना वोट अपने पसंदीदा हाउस कैप्टन के उम्मीदवार को दिया । वोटिंग के लिए छात्र/छात्राओ में उत्साह देखने को मिला । सभी उम्मीदवारों द्वारा छात्र /छात्राओ के मध्य भविष्य में वे हाउस को आगे रखने के लिए वे क्या कर सकते है का वर्णन किया । स्कूल के शिक्षक शिक्षिका द्वारा छात्रों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया । चुनाव परिणाम की घोषणा 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान की जावेगी साथ ही विजेता छात्र छात्राओ को पुराने हाउस कैप्टन द्वारा हाउस का ध्वज प्रदान किया जवेगा ।चुनाव के दौरान छात्र छात्राओ ने चुुनाव प्रक्रिया स्वंम महसूस की । विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने चुनाव करवाने में चुनाव अधिकारी की भूमिका अदा की विद्यालय के शिक्षक श्री संतोष पांसे, श्री राजेश नागले, श्री प्रवीण दिघड़े, श्री अभिकेश सातनकार, श्री संदीप देवडे, श्रीमती लीना मिश्रा, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती तारीका गोहे, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती अंजू पवार, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती पुष्पा पवार, श्री सुनील करारे, श्रीमती हीरा कापसे, कु प्रिया झरबडे, कु,तेजस्विनी माथनकर, श्री रोहन चौहान, श्रीमती मंजू पवार, श्रीमती माधुरी सांडे, कु करुणा चौकीकर, कु प्रज्ञा मकोड़े, श्रीमती दुर्गा देशमुख, कु शिखा यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे ।

उपहार मे बांटे पौधे, झूला झूलकर , महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

Women celebrated Hariyali Teej by distributing plants as gifts and swinging.

हरिप्रसाद गोहे आमला ! बुधवार को बोड़खी मे आयोजित हरियाली तीज के इस कार्यक्रम मे आमला एवं बोड़खी क्षेत्र की महिलाएं बड़ी तादाद मे शामिल हुई। लोणारी कुनबी समाज संगठन के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने यहां पर झूला झूला तो एक-दूसरे को उपहार मे पौधे भी सौपें। उपस्थित महिलाओं ने इन पौधो की अपनी सुविधानुसार स्‍थान पर रौपकर इन्‍हें पूरी जिम्‍मेदारी के साथ पालनें का संकल्‍प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की अध्‍यक्ष मधुबाला धोटे ने कहा कि श्रावण मास का यह पवित्र त्‍योहार महिलाओं के वैवाहिक जीवन मे सुख-समृद्धि का त्‍योहार है इसलिए समाज परंपरागत रूप से यह त्‍योहार मनाता आ रहा है। कहा कि इस त्‍योहार से पारिवारिक जीवन सामंजस्‍य पूर्ण जीनें की कामना भी पूरी होती है। इस अवसर पर महिलाओं ने झूला झूलकर भी परंपराओं का निर्वहन करते हुए आनंद लिया। कार्यक्रम मे मीनाक्षी देशमुख संध्‍या साबले कल्‍पना वागद्रे बेबी देशमुख लता कुबड़े शीतल देशमुख लता देशमुख संगीता माथनकर कंचना पांसे कंचना खंडाग्रे संगीता पंडागरे शकुन देशमुख सहित बड़ी संख्‍या मे महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मनीषा चढ़ोकार ने किया।

सीएफ-डीएफओ सप्लायर्स के लिए नहीं जोड़ पाएंगे औचित्यहीन टेंडर की शर्ते

CF-DFO will not be able to add unreasonable tender conditions for suppliers

CF-DFO will not be able to add unreasonable tender conditions for suppliers उदित नारायणभोपाल। हर वित्तीय वर्ष में 70 से 80 करोड रुपए की चैनलिंक जाली, बारवेड वायर, टिम्बर पोल्स, रूट ट्रेनर्स, मिट्टी और गोबर खाद वगैरह की खरीदी में डीएफओ और सीएफ टेंडर की शर्तों में मनमानी नहीं कर सकेंगे। वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने पूरे प्रदेश में एक समान शर्तें लागू करवाने के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को 7 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास को सौंपने के निर्देश दिए हैं। वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने शर्तें बनाने के लिए 10 सदस्य कमेटी गठित की है। दिलचस्प पहलू यह है कि कमेटी में डीएफओ विजयानंतम टीआर दक्षिण बैतूल को शामिल किया गया है, जिन्होंने भी अपने वन मंडल के लिए जारी निविदा में अनावश्यक शर्तें जोड़ी हैं। इस कमेटी में उत्तम शर्मा एपीसीसीएफ सिंह परियोजना को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। शर्मा के अलावा राखी नंदा सीएफ सामाजिक वानिकी, राजेश राय सीएफ रीवा, कमल अरोरा सीएफ जबलपुर, आलोक पाठक सीएफ वन मंडल भोपाल, बृजेंद्र श्रीवास्तव सीएफ वन मंडल पूर्व छिंदवाड़ा, प्रदीप मिश्रा डीएफओ देवास, विजयानंतम टीआर दक्षिण बैतूल और नीथ्यानंतम डीएफओ पश्चिम मंडला को बतौर सदस्य शामिल किया है। उल्लेखनीय है कि वन बल प्रमुख और पीसीसीएफ को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि फील्ड में पदस्थ डीएफओ और सीएफ चहेते सप्लायर्स को वर्क आर्डर देने के लिए उनके मुताबिक निविदा में शर्तें जोड़ रहे हैं। इनमें ऐसी भी शर्तें जोड़ी गई, जो अनावश्यक होती है। मसलन, 10 प्रकार के आईएसओ और इपीएफओ का प्रमाण पत्र। आईएसओ की शर्तों को लेकर जब पीसीसीएफ विकास यूके सुबुद्धी ने कतिपय डीएफओ जब आईएसओ और इपीएफओ का प्रमाण पत्र के औचित्य पर सवाल किए तब टेंडर निरस्त कर दिए गए। इनमें से कुछ डीएफओ तो अभी भी अपनी मनमानी पर अड़े हुए हैं। सरकार के निर्देशों की अवहेलना राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि वायरवेट, चैनलिंक और पोल की खरीदी में लघु उद्योग निगम को प्राथमिकता दें किंतु 95% खरीदी जेम्स और ई टेंडर से हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लघु उद्योग निगम की दर और जेम (GEM) की दरों में डेढ़ गुना अंतर है। यानी लघु उद्योग निगम में वायरवेट किधर 83 रुपए से लेकर 85 रुपए तक निर्धारित की गई है। जबकि जेम (GEM) में ₹150 तक है। सरकार की मंशा यह भी है कि लघु और मध्यम उद्यमियों को इस कारोबार से जोड़ा जाए। मुख्यालय से लेकर फील्ड के अफसर टेंडर की शर्तों में ऐसी शर्ते जुडवा देते हैं जिसके चलते लघु और मध्यम उद्यमी प्रतिस्पर्धा की दौड़ से बाहर हो जाते हैं। चहेती फर्म को उपकृत करने जोड़ दी जाने वाली शर्तें हॉफ के आदेश का हवा में उड़ा रहे हैं डीएफओ वन मंडलों द्वारा ई-टेंडर अथवा जेएम (GeM) के लिए वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने नया आदेश जारी किया है। वन बल प्रमुख श्रीवास्तव के इस आदेश का अधिकांश डीएफओ पालन नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में आईटी शाखा ने एक पत्र लिखकर हॉफ को अवगत भी कराया है। आईटी शाखा ऐसे डीएफओ की सूची भी बना रहा है, वेबसाइट पर अपलोड नहीं कर रहे हैं। क्या है हॉफ के आदेश? हॉफ श्रीवास्तव ने इस आदेश कहा है कि प्रति वर्ष विभाग के विभिन्न कार्यों हेतु सामग्री का क्रय जेम के माध्यम से किया जाता है। जेम के माध्यम से क्रय की जाने वाली सामग्री की जानकारी से मुख्यालय अनभिज्ञ रहता है एवं इस कारण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्समय यदि टेंडर में कोई त्रुटि होती है, वनमंडलाधिकारियों को उचित निर्देश नही दिये जा पाते। अतः भविष्य में जेम के माध्यम से क्रय की जाने वाली सामग्री का टेंडर की जानकारी/विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर भी अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। दर्शन इसकी मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है, जिसके कारण डीएफओ अभी भी मनमानी कर रहे हैं। 18 से 20% धनराशि बंटते है कमीशन में चालू वित्त वर्ष में जंगल महकमे में करीब 60 से 70 करोड़ रूपए की चैनलिंक, बारवेड वायर और टिम्बर पोल्स की खरीदी में बड़े पैमाने पर कमीशन बाजी का खेल खेला जा रहा है। सबसे अधिक खरीदी कैंपा फंड से की जा रही है। इसके अलावा विकास और सामाजिक वानिकी (अनुसंधान एवं विस्तार ) शाखा से भी खरीदी होती है। विभाग के उच्च स्तरीय सूत्रों की माने तो कुल रिलीज बजट की 18 से 20% धनराशि कमीशन के रूप में टॉप -टू – बॉटम बंटती है। यानि सप्लायर्स को हर साल लगभग 10-12 करोड़ कमीशन में बांटने पड़ते हैं।

शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय : नवीन कक्ष में हुये कथित भ्रष्टाचार को लेकर युवा कांग्रेस आमला ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा 

Government Ambedkar College: Youth Congress Amla submitted a memorandum

Government Ambedkar College: Youth Congress Amla submitted a memorandum to the Sub-Divisional Officer regarding the alleged corruption in the new room आमला। शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय आमला में करोडो रुपयो की लागत से भवन निर्माण एवम् अन्य निर्माण कार्य हुये थे विगत दो वर्ष पूर्व लगभग ८-१० कमरो का निर्माण कार्य हुआ था, इन सभी कमरो में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, सभी कमरे छत से टपक रहे हैं, इसके अतिरिक्त अन्य खरीदी और निर्माण कार्य में भी मानक मापदंड से कम मापदंड की सामग्री का उपयोग किया गया है, समस्त निर्माण कार्य की जाँच अत्यंत आवश्यक हैं, शासन का करोडो रुपये लगने के बाद एक वर्ष के अंदर ही छत टपकने लगे दीवारो में शीलन आ जाये जो सामग्री खरीदी गई हैं और लगी हैं वह अनुपयोगी हो जाये। तो जाँच अत्यंत आवश्यक है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल आमला ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया ।

BJP Scheduled Caste Front Nagar Mandal Amla planted trees under the campaign 'One Tree in the Name of Mother'.

BJP Scheduled Caste Front Nagar Mandal Amla planted trees under the campaign ‘One Tree in the Name of Mother’. हरिप्रसाद गोहे  आमला। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर “एक पेड़ माँ के नाम”  देशव्यापी  अभियान आमला में भी चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल आमला ने वृक्षारोपण किया और पौधो के संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुए ट्री गार्ड भी लगाया । मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा द्वारा आज मप्र में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आमला ब्लॉक में विभिन्न स्थानों अजा मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा 1000 पौधे आमला ब्लॉक में लगाए जाएंगे । और उनका पालन पोषण किया जाएगा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात का 112 वां एपिसोड  । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों के साथ बूथ क्रमांक 123 पर सुना, मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक में विजयी खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साह वर्धन किया । साथ ही  एक पेड़ माँ के नाम अभियान की सफलता पर खुशी जाहिर की । इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले, राजेंद्र ढोलेकर, राजेश पंडोले, नितिन खातरकर, जयंत गोहे, मनोज कश्यप, विनोद परदेशी ,गीता ढोलेकर, रणधीर अतुलकर,मनोज दीवाने, अरुण उबनारे, शेखर पंडाग्रे, दीपक गाडरे, सहित मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

भाजपा नगर मंडल आमला ने कारगिल विजय दिवस पर किया शहीदो को नमन

BJP Nagar Mandal Amla paid tribute to the martyrs on Kargil Vijay Diwas.

BJP Nagar Mandal Amla paid tribute to the martyrs on Kargil Vijay Diwas. कारगिल विजय दिवस पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने किया शाहिद परिजनों का सम्मान । अमर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित कर भाजपा आमला के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया कारगिल विजय दिवस । हरिप्रसाद गोहेआमला । कारगिल युद्ध के 25 वर्ष पूरा होने पर भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पराक्रम के प्रतीक कारगिल विजय दिवस को उत्साह के साथ मनाया वही , शहीद स्मारक में युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त अमर शहीदों के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने आमला स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की जय, अमर शहीदो के जय घोष लगाए। वही विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने ग्राम आंधरिया में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजली अर्पित कर इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर के साथ शहीद परिजनों का सम्मान किया । इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने लेफ्टिनेंट कालिया और कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे शहीदों के बलिदानों को याद किया तो भाजपा नेता चिरोजि पटेल एव अशोक नागले ने कारगिल युद्ध के दौरान दुर्गम भौगोलिक एवं विषम परिस्थितियों के बीच भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस एव शौर्य से भरी घटनाओं का उल्लेख भारत के इतिहास में कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला । मंडल महामंत्री प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले ने कारगिल विजय दिवस रजत जयंती परअपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर वरिष्ठ भाजपा नेता चिरोंजी पटेल अशोक नागले हरी यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले संजय जैन भोला वर्मा गोपेंद्र सिंह राजेंद्र ढोलेकर मुकेश राठौर नितिन देशमुख मयूर सुर्जेकर गणेश नरवरे नरेंद्र सोनी प्रदीप चौहान विनोद परदेसी अखिलेश गीतकर नितिन खातरकर एल डी साबले जयंत गोहे हरि मालवीय अशोक परिहार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे ।

केंद्रीय विद्यालय छात्र परिषद का अलंकरण समारोह संपन्न

Investiture ceremony of Kendriya Vidyalaya Student Council concluded

Investiture ceremony of Kendriya Vidyalaya Student Council concluded हरिप्रसाद गोहेआमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल आमला मे छात्र परिषद के शपथग्रहण समारोह का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्राचार्य मदनमोहन कटियार ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राचार्य मदनमोहन कटियार ने सभी विद्यार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र परिवार समाज के साथ ही राष्ट्र के भविष्य होते है। छात्र परिषद का गठन एक सराहनीय कदम है। जिससे छात्रों में दायित्व और नेतृत्वबोध विकसित होता है । छात्र आत्मनिर्भर होकर राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्व और कर्तव्यों को बखूबी निभा सकता है । उन्होंने छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को प्रतिज्ञा दिलाई और अपेक्षा की कि विद्यालय का हर छात्र शैक्षणिक सामाजिक सास्कृतिक खेल कूद स्काउटिंग और एन सी सी मे अग्रिम स्थान बनाकर देश के विकास में अपना योगदान दें । विद्यालय के चारों सदन शिवाजी, टैगोर,अशोक और रमन हाउस के कप्तान और उपकप्तान को अलंकृत किया गया । शिवाजी सदन से हाउस कप्तान शिखर भालेकर और हिमांशी ,टैगोर सदन से मयंक यादव और श्रेया विश्वकर्मा, अशोक सदन से मयूर चौकीकर और इशिका,रमन सदन से पार्थ भाखरे और अदिति गाडवे चुने गए। विद्यालय केप्टन ब्वाज ईशान डोरके उपकप्तान आरुष सोनी, विद्यालय कप्तान गलर्स सृष्टि गायकी और उपकप्तान ताप्ती सूर्यवंशी, को चयनित करके दायित्व दिया गया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कंचन तिवारी और आभार प्रदर्शन श्रीमती तब्बसुम खान ने किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88