LATEST NEWS

डाक्टर मनोज वाधवा बने आल इंडिया पंजाबी कामयूनिटी बैतूल जिला अध्यक्ष ।

Dr. Manoj Wadhwa became All India Punjabi Community Betul District President. हरिप्रसाद गोहे  आमला । अखिल भारतीय संगठन आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कामयूनिटी टोहना विधानसभा महिला अध्यक्ष सूर्यवंशी स्वीटी मेहता की अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वाधवा ने संस्थापक सूर्यवंशी कमल हांडा की अनुमति ब दिशा निर्देशन में मध्यप्रदेश में दस्तक दी। एवं आमला के बैंक कर्मचारी, समाजसेवी श्री हनुमान गौशाला आमला के संस्थापक, बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ यूनियन खंडवा जोन के उपाध्यक्ष , मध्यप्रदेश बैंकिंग एंप्लाई यूनियन में बैतूल जिला के उपाध्यक्ष , पोषण और फिटनेस में डॉक्टरेट सूर्यवंशी डाक्टर सर मनोज वाधवा को बैतूल जिला अध्यक्ष बनया गया उनकी नियुक्ति पर सामाजिक जनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष है । अध्यक्ष पद की अहम जवाबदारी मिलने पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज वाधवा ने संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महा सचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूर्यवंशी परमजीत कोचर का आभार जताया और उनको विश्वास दिलाया कि जो भरोसा उन्होंने मुझ पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा व उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाने की बात कही ।

पहले हुआ आक्सन में चयन, फाइनल मुकाबला जीत सन्नी इलेवन बनी आमला की नंबर वन टीम ।

First the selection was done in the auction, after winning the final match Sunny Eleven became the number one team of Amla. हरिप्रसाद गोहे  आमला । रेल्वे कालोनी स्थित गुरु वाल्मिक खेल मैदान में महाकाल समिति बोडखी आमला द्वारा आमला में प्रथम बार आकस्न द्वारा चुनी गईं ब्लाक स्तरीय टीमों के लिऐ टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन आयोजित किया गया था । आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य तहसील स्तरीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बढ़ावा देना था। मिली जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में आठ आनारो ने अपनी अपनी टीमों को प्रवेश दिलाया था । जिसमें सम्पूर्ण आमला ब्लाक के शहर सहित अंचलों के विभिन्न ग्रामों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था । प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर सन्नी इलेवन आमला की नंबर एक टीम बनी वहीं दूसरे स्थान पर गुलशन इलेवन आमला की टीम रही । गौरतलब हो की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया । जिसमे गुलशन इलेवन आमला ने टास जीतकर सन्नी इलेवन आमला को बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया । सनी इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 84 रनो का लक्ष्य गुलशन इलेवन को दिया था । लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलशन इलेवन महज  39 रनो पर सिमट गई और मुकाबला सन्नी इलेवन ने अपने नाम किया । फाइनल मुकाबले में अंकित झरबड़े की घातक गेंदबाजी के सामने गुलशन इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके अंकित ने 1,5 ओवर की गेंद बाजी में 4 रन देकर बहुमूल्य 4 विकेट लिए जिन्हे मुकाबले में मेन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । वहीं राहुल ने टूर्नामेंट में 12 विकेट लिऐ जिन्हें बतौर मेन आफ द सीरीज किताब से नवाजा गया और बेस्ट ऑलराउंडर निखिल को नवाजा गया । अयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही सनी इलेवन टीम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के हस्ते 31000  हजार रूपए नगद राशि वहीं उप विजेता गुलशन इलेवन को 15000 हजार रूपए राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । सन्नी इलेवन के आनर सन्नी भ्मभरकर ने  कैप्टन शिवम् बचले सोहेल खान विनय घोघरे अल्ताफ खान, निखिल,रतीश, सत्यजीत, बसीम मामू,बंटी,हेतू, अविनाश झरबडे हुसैन, टिंकू,अंकित,राहुल, चिंटू को जीत के लिए बधाई प्रेषित की ।

स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन से आत्म निर्भर बनेंगे युवा,कार्यशाला का हुआ आयोजन ।

Youth will become self-reliant through Swami Vivekananda Yuva Shakti Mission, workshop was organised. हरिप्रसाद गोहे  आमला । डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति मिशन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य मध्यप्रदेश के युवाओं को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा प्रदान कर कौशल विकास कर रोजगार हेतू तैयार करना एवं चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास पैदा कर आत्मनिर्भर बनाना है । कार्यशाला में प्राचार्य प्रो. गुलाराव डोंगरे ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ती मिशन का शुभारंभ 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री जी डॉ. मोहन यादव के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि मिशन का उद्देश्य युवाओं को समग्र विकास के अवसर प्रदान करना है । कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पी.पी.टी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से मिशन के उद्देश्य, लक्ष्य, मिशन के स्तम्भ पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन दिखाया गया। कार्यशाला का संचालन डॉ. राजेन्द्र गिरि गोस्वामी ने किया और कार्यशाला के प्रभारी डॉ. पंचम सिंह कवडे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. जगदीश उइके, डॉ. जगदीश पटैया, प्रो. लोकेश झरबडे, प्रो. गीता माली, डॉ. मनोजसिंह राणा,  सतीश बागडे, डॉ. संजय भटकर, डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ. राजेश आर्य, डॉ ज्योति दातिर, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. अनिता मानकर, प्रो. देविका देशमुख प्रो. सतीश भूमरकर,  प्रणय राउत,  रवि भटकर, जूबेर कुरैसी,  भूपेन्द्र चौकिकर  हजारी लाला भलावी एवं बहुसंख्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

वार्ड पार्षद ने विधायक के नाम लिखा पत्र , वार्ड विकास कार्यों के लिए 10,10 लाख रुपए राशि देने की मांग ।

Ward councilor wrote a letter to the MLA हरिप्रसाद गोहे  आमला । भगत सिंह वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से आमला विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को पत्र लिखकर वार्ड विकास के कार्यों के लिए 10,10 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से देने की मांग की गई । पार्षद खुशबू अतुलकर ने सौपे पत्र के माध्यम से बताया  नगर पालिका द्वारा पत्र के माध्यम से सभी पार्षदों को अवगत कराया गया है कि माननीय विधायक महोदय द्वारा सभी वार्डों में 3, 50 की राशि प्रत्येक वार्डो के विकास कार्य के लिए दी जा रही है और समस्त पार्षदों से विकास कार्यों की सूची बना के सात दिन में नगर पालिका कार्यालय में जमा करने को कहा गया है । पार्षद ने बताया कि मेरे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से विधायक महोदय को पत्र लिखकर समस्त वार्डों में 10-10 लाख देने की मांग की गई है क्योंकि वार्डों में नालिया सड़के विद्युत पोल और  सौंदर्यकरण जैसे बहुत सारे कार्य करवाने हैं जो की इतनी कम राशि में नहीं हो सकता है । पार्षद ने बताया कि फंड के अभाव में इतने समय में सभी पार्षद गण अपने-अपने वार्डों में कुछ ज्यादा कार्य नहीं कर पाए बहुत दिनों से समस्त सम्माननीय पार्षद गण विधायक निधि से अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य करने की राह देख रहे हैं जिसमें विधायक जी द्वारा साढे तीन लाख रूपए देना ऊंट के मुंह में जीरे जैसी कहावत हो जाएगी इसीलिए मेरे द्वारा विधायक महोदय को पत्र देकर राशि बढ़ाने की मांग की गई है । पार्षद ने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि विधायक महोदय वार्डों के विकास कार्य की ओर ध्यान देते हुए आवश्यक राशि बढ़ाने की कोशिश करेंगे आगे पार्षद ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि विधायक महोदय जी द्वारा नगर वासियों को नगर पालिका के लिए जगह और करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई है जो कि बहुत बड़ा सहरानिय कार्य है इसके लिए मैं नगर पालिका परिषद और अमला नगर वासियों की ओर से विधायक महोदय जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करती हूं ।

वनग्राम क्षेत्र के निवासरत अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को स्थाई पट्टा दिए जाने एवं पट्टा नवीनीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

Scheduled Castes and Tribes residing in forest village areas हरिप्रसाद गोहे आमला । मध्य प्रदेश मेहरा समाज के प्रदेश प्रवक्ता छन्नू बेले ने बैतूल कलेक्टर के नाम तहसीलदार आमला के माध्यम से सौपे जापान में बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा वनग्राम भूमि में निवासरत लोगों को स्थाई पट्टा देकर वनग्राम में कृषि योग्य भूमि आदिवासी परिवार को दो से ढाई एकड़ तक दिए जाने के आदेश शासन द्वारा कई वर्षों पूर्व जारी किए गए हैं लेकिन आज दिनांक तक कई अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोग हैं जिन्हें वर्षों से निवास करने के बाद भी वनग्राम में भूमि का पट्टा नहीं दिया गया है । और जिन लोगों को पूर्व में पट्टे दिए गए थे उनके पट्टे आज तक वन विभाग एवं आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है । बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का आभाव होने के कारण आज भी आदिवासी वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित हो रहे है शासन स्तर पर कई उच्च पद आरक्षित वर्ग के लिए रिक्त होने के बाद भी शासन उन्हें अभियान के माध्यम से अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को पदों पर नियुक्त नहीं कर रही है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले ग्राम के लोगों में आक्रोश है पट्टे के लिए वन विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हो गए हैं लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शासन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर वनों को बचाने का प्रयास कर रही है लेकिन वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही से उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। जिसका मुख्य कारण है कि वन ग्राम के क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को रोजगार न मिलने के कारण अपने परिवार के लालन-पालन के लिए वनों से जलाऊ लकड़ी काटकर बेचने का कार्य किया जा रहा है बैतूल जिला एक आदिवासी बाहुल्य जिला है जहां पर अधिकांश वन ग्राम क्षेत्र में आदिवासी वर्ग निवास करता है जो आज भी अपनी सुविधाओं से वंचित है। अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश मेहरा समाज के प्रदेश प्रवक्ता छन्नू बेले पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल धुर्वे खुन्नु धुर्वे रतनसिंह धुर्वे बलवंत धुर्वे बिसन धुर्वे रघुनाथ दरसिमा उदल भादू सीरजलाल सदाराम रतन सोनी रूपलाल सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे बेले द्वारा बताया गया कि मांग पूरी न होने पर संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है ।

खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में अग्रणि र्भुमिका पर ऊर्जास्विता सम्मान से नवाजी गई आराधना

Aradhana awarded Urjaswita Samman for her leading role in sports and social activities हरिप्रसाद गोहेआमला। बैतूल जिले के आमला में संचालित सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षण समिति आमला के बैनर तले संस्था अध्यक्ष आराधना मालवीय द्वारा आमला शहर सहित अंचल के विभिन्न ग्रामों में पहुंच वहा निवासरत बालक बालिकाओं को शिक्षा खेल एवं अन्य गतिविधियों में प्रोत्साहित करने निरंतर कार्य किया जाता रहा है। उत्कृष्ट एवं बेहतर कार्य प्रणाली के चलते युवाओं का भी समर्थन संस्था को मिल रहा है । वहीं समिति अध्यक्ष आराधना मालवी द्वारा किए गए कार्यों की बदौलत उन्हें राजधानी भोपाल में निर्मला भूरिया जी द्वारा ऊर्जस्विता सम्मान से नवाजा गया । गौरतलब हो की अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान, भोपाल के साथ मिलकर ऊर्जस्विता सम्मान समारोह आयोजित आयोजित किया गया । जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 26 महिलाओं का सम्मान किया गया । बतादे आराधना मालवी लड़कियों और लड़कों को खेलों में अवसर प्रदान करती हैं ।उन्होंने 100 से अधिक लड़कों और लड़कियों का समर्थन किया हैं । और उनके लिए मैच आयोजित करती हैं । वहीं सुषमा महिला जन कल्याण एवं बाल विकास शिक्षा समिति द्वारा पोषण का सही ज्ञान देती हैं। यह समिति लड़कियों और महिलाओं की क्षमता को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करती है, ताकि दीर्घकालिक परिवर्तन लाया जा सके। हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा, खेल कल्याण, शिक्षा, जीवनयापन को बढ़ावा देने पर नीतिगत रूप से जोर देते हैं। लिए तथा कोरोना काल के दौरान 45 से अधिक गांव मैं राशन तथा चिकित्सा सेवा प्रदान कि है इन्ही कार्यो के इन्हें कई सारे पुरस्कार भी मिले है।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। आईएचएम के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, प्रफुल्लित तीर्थ के पीठाधीश स्वामी मनेश्वरानंद और छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) सुधीर अग्रवाल विशेष अतिथि थे। यहां मार्गी वॉट्स कार्टर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। स्वागत भाषण सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने दिया और अतिथियों को स्वागत भी किया। मौके पर सचिव आईएफएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) डॉ. एके भट्टाचार्य भा मौजूद थे ।

शिवानी दीदी के कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न,लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में 6 फरवरी को होंगा भव्य आयोजन ।

Meeting concluded regarding Shivani Didi’s program, A grand event will be organized on 6th February at Lal Bahadur Shastri Stadium Betul. हरिप्रसाद गोहे  आमला/बैतूल। विश्व विख्यात अध्यात्मिक वक्ता राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी शिवानी दीदी के आध्यात्मिक महा सम्मेलन का भव्य आयोजन बैतूल स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल में दिनाक 06 फरवरी को आयोजित होना है । आयोजन को लेकर भाग्यविधाता भवन बैतूल में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई । प्राप्त जानकारी अनुसार ब्रह्माकुमारीज़ की विश्व विख्यात आध्यात्मिक वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का आगमन गुरुवार 6 फरवरी 2025  को बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होने जा रहा है। इस  विशाल आध्यात्मिक महासम्मेलन का आयोजन शाम 5:00 बजे से किया जाना तय हुआ है। इस आयोजन को लेकर के आज ब्रह्माकुमारीज के *भाग्य विधाता भवन* में एक प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बैतूल के माननीय विधायक हेमंत खंडेलवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविकांत उईके, नायब तहसीलदार एस एस उईके, एसडीओपी शालिनी परस्ते, बैतूल बाजार थानाप्रभारी अंजना धुर्वे, गंज थाना प्रभारी रविकांत डहरिया, पी डब्ल्यू डी अधिकारी अखिलेश कवड़े समेत पटवारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोजन स्थल पर बैठक व्यवस्था एवं कार्यक्रम के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी ने अपने अपने विभागों के अनुसार कार्यक्रम में व्यवस्थाओं जैसे ट्रैफिक,सुरक्षा,सफाई,पेय जल, एम्बुलेंस, अग्निशमन आदि की चर्चा की एवं इस विशाल आध्यात्मिक आयोजन को पूर्ण करने में अपनी जिम्मेदारी एवं सहभागिता सुनिश्चित की।   दस हजार से अधिक संख्या में लोगों के आने की संभावना ब्रह्माकुमारीज बैतूल की मुख्य प्रशासिका संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया की कार्यक्रम में आने के लिए भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन दर्ज किया जा रहे हैं और लोग प्रवेश के लिए ब्रह्मा कुमारीज केंद्र आकर के एंट्री पास निशुल्क एंट्री पास लेकर जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की संख्या एवं लोगों का उत्साह देखकर इस कार्यक्रम में 10 से 12000 लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। इतने बड़े जन समुदाय को संभालने के लिए प्रशासन के सहयोग की हमें आवश्यकता है इसीलिए इस बैठक का आयोजन किया गया। मंजू बहन जी ने इस बैठक के लिए माननीय विधायक हेमंत खंडेलवाल जी एवं उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया।

सोशल मिडिया के योद्धा ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

Social media warriors welcomed the newly appointed district president हरिप्रसाद गोहे  आमला/बैतूल। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार का आज जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचकर जिले के सोशल मीडिया  योद्धा ने तिलक लगाकर व भाजपा के अंग वस्त्र भेंट कर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया इस दौरान सोशल मीडिया योद्धा  प्रमुख मनीष मिसर ने कहा कि  यह संचार का एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह द्रुत गति से सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, जिसमें हर क्षेत्र की खबरें होती हैं, को समाहित किए होता है। सोशल मीडिया  सकारात्मक भूमिका अदा करता है जिससे किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है।मनीष मिसर,कमलेश राठौर,पवन राठौर,रवि सोनी,कुणाल शर्मा, विजय खंडेलवाल,ज्योति यदुवंशी,वंदना देशमुख,मीना राठौर ,रानी राठौर ,पूनम पवार,पूजा मिश्रा,वन्दना बारस्कर,पिंकी पाल सहित सोशल मीडिया योद्धा उपस्थित थे, अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने सोशल मीडिया योद्धा का स्वागत के लिए आभार जताया,

MP: स्कूल बस पलटने से 12 छात्र घायल, 8 की हालत नाजुक, ड्राइवर पर केस दर्ज

MP: 12 students injured as school bus overturns, condition of 8 critical, case registered against driver Betul School Bus Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार (24 जनवरी) को स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे घायल हो गए. इनमें से कुछ स्टूडेंट को काफी चोट आई है. दुर्घटना के बाद बच्चों को बस का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. साईंखेड़ा थाना प्रभारी राजन उईके ने बताया कि प्रगति कॉन्वेंट स्कूल की बस छात्रों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छोड़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान निमनवाड़ा और खेड़ी कोर्ट के बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना के समय 20 बच्चे गाड़ी में बैठे हुए थे. इनमें से 12 छात्रों को चोट पहुंची. स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस का कांच फोड़कर बाहर निकला गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. 8 बच्चों को गंभीर चोट बताई जा रही है. उनका मुलताई अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से ये दुर्घटना हुई है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शराब के नशे में था बस ड्राइवर! इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के समय बस ड्राइवर नशे की हालत में था. उसने दुर्घटना स्थल के पहले भी बस को काफी तेज गति से दौड़ा कर सड़क से गुजर रहे वाहनों को कट मारा था. स्कूल बस में गाइडलाइन का पालन नहीं स्कूली बस को लेकर नियमों के पालन के लिए हमेशा समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता रहा है लेकिन यह भी जानकारी मिली है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. गाइडलाइन के मुताबिक ये स्कूल बस संचालित नहीं हो रही थी. इस मामले में जांच के बाद आगे कार्रवाई की बात कही जा रही है.

अंबेडकर महाविद्यालय ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी जी की जन्म जयंती, किया सामूहिक सूर्य नमस्कार ।

Ambedkar College celebrated Swami Ji’s birth anniversary as Youth Day and performed Surya Namaskar collectively. हरिप्रसाद गोहे  आमला। युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती रविवार को भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । वहीं छात्र छात्राओं की मौजूदगी में महाविद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार कर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई । आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जन भागीदारी अध्यक्ष डाक्टर भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय आमला मुक्ता ढोलेकर उपस्थित रही। मुक्ता ढोलेकर ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में म कहा आप सभी जीवन में स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करे इस दौरान उन्होंने स्वामी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला वहीं योग के बारे में बात करते हुए  कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए योग के माध्यम से हम अपने शरीर को और मन को भी स्वस्थ रखें । महाविद्यालय के प्राचार्य जी आर डोंगरे ने कहा हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के योगदान और उनके विचारों को याद करने, उन्हें युवाओं के बीच प्रेरित करने का मौका होता है। साल 1984 में इस दिन को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में घोषित होने के बाद से ही इसे पूरे देश में मनाया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनभागीदारी अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर, समिति के सदस्य अशोक झा ,अपर्णा बोस,महाविद्यालय के शिक्षक आदरणीय डॉ पीके मिश्रा ,डॉ जगदीश पटैया ,डॉ लोकेश झड़बड़े ,डॉ मनोज राणा ,डॉ सतीश बागड़े ,श्रीमती गीता माली ,डॉ पंचम कावड़े,डॉ आलम सर,शिक्षक आशीष सोनी , सोनपुरे मेडम समस्त शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थे ।

संभाग स्तर से चयनित आरती का माडल अब राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगा ।

Aarti’s model selected from the divisional level will now represent at the state level. हरिप्रसाद गोहे  आमला । जन शिक्षा केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला अंतर्गत आने वाली  शासकीय माध्यमिक शाला रंभा खेड़ी में अध्यनरत कक्षा छठवीं की छात्रा कुमारी आरती पिता माधोराव साहू ने शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक सर शैलेंद्र दवंडे मार्ग दर्शक शिक्षक देवेंद्र शरणागत, मार्गदर्शक शिक्षिका आरती खवसे , जन शिक्षक गुरु मानवेंद्र सिंह सिसोदिया के सफल एवं कुशल मार्गदर्शन में गणित विषय का माडल मैजिक बोर्ड के माध्यम से तैयार कर विभिन्न संख्याओं पर आधारित माडल का प्रदर्शन जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पचमढ़ी जिला नर्मदा पुरम में कर गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं बैतूल सहित अमला का नाम पचमढ़ी में रोशन किया छात्रा को मिली इस उपलब्धि पर शाला परिवार, जन शिक्षा केंद्र आमला व अमला नगर वासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है । मिली जानकारी अनुसार संभागीय स्तर पर पहली बार विकास खण्ड आमला की शाला शासकीय माध्यमिक शाला रम्भाखेड़ी की छात्रा कुमारी आरती साहू ने विज्ञान प्रदर्शनी पंचमढ़ी में विषय गणित में प्रदेश स्तर के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया।गौरतलब हो की शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रम्भाखेड़ी की छात्रा कुमारी आरती साहू पिता माधोराव साहू ने मार्गदर्शक शिक्षक देवेन्द्र कुमार शरणागत के मार्गदर्शन में संभागीय स्तर पर, विज्ञान प्रदर्शनी में पहली बार विषय गणित में प्रथम स्थान प्राप्त कर  विकास खण्ड आमला का परचम लहराया है।  कुमारी  आरती साहू ने गणित का मॉडल मैजिक बोर्ड के माध्यम से विभिन्न संख्याओं पर आधारित मॉडल का प्रदर्शन, डाइट पचमढ़ी में किया। जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित हुई। इस प्रदर्शनी का यह पांचवा चरण था। पहला चरण शाला स्तर पर दिनांक 14 अक्टूबर को, दूसरा चरण जन शिक्षा केंद्र स्तर पर 5 से 9 नवंबर के बीच, तीसरा चरण विकासखंड स्तर पर 13 से 19 नवंबर के बीच, चौथा चरण जिला स्तर पर 29 से 31 दिसंबर के बीच संपन्न हुआ। इन सभी चरणों में शाला की बालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अगले चरण में राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए बालिका ने जिला व विकासखंड का नाम रोशन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी नागरिकों ने बालिका को शुभकामनाएं दी।

हाई स्कूल टापर मारोती विधायक के हस्ते हुआ पुरस्कृत ।

High school topper was awarded by Maroti MLA. टापर को शील्ड, छात्र क्षत्राओ को विधायक ने साइकिल का किया वितरण, आगे भी बेहतर परीक्षा परिणाम लाने किया प्रोत्साहित। हरिप्रसाद गोहे  आमला। आमला सारणी विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे ने हाई स्कूल खारीमाल में आयोजित निः शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहा सरकार की इस योजना के आने के बाद नवनिहालो के जीवन स्तर में बदलाव आया है वहीं सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में भी ग्रामीण जानो को विस्तार पूर्वक बताया । विधायक ने आगे भी बेहतर परीक्षा परिणाम लाने छात्र छात्राओं को प्रेरित किया । इस मौके पर गत वर्ष के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में टापर रहे छात्र मारोती सोनवंशी को विधायक डाक्टर योगेश   पंडाग्रे ने बेहतर परीक्षा परिणाम लाने पर शील्ड देकर सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया एवं छात्र के उज्वल भविष्य की कामना की । इस दौरान विधायक ने खारीमाल हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाला में अध्यनरत ग्रामों वा दूरस्थ अंचलों से आने वाले  ( 27 ) छात्र /छात्राओं को निः शुल्क साइकिल का वितरण कर उन्हे प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गणेश यादव,जनपद पंचायत आमला के उपाध्यक्ष व जनपद शिक्षा समिति के अध्यक्ष महोदय  किशन सिंह रघुवंशी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  यशवंत यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हरि यादव , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि  महेश मर्सकोले ,जनपद पंचायत सदस्य  नंदकिशोर इवने , ग्राम पंचायत लादी के सरपंच महोदय राजू कुमार शीलू , ग्राम पंचायत लादी के उप सरपंच महोदय  दिलवर उइके , विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय एल.एन. प्रजापति, संस्था प्राचार्य शैलेंद्र सूर्यवंशी ,समस्त शिक्षक गण, ग्रामवासी गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे साइकिल वितरण समारोह के अंत में संस्था के प्राचार्य महोदय  शैलेंद्र सूर्यवंशी  द्वारा आभार व्यक्त किया गया | इन्होंने क्या कहा  शनिवार साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें माननीय विधायक महोदय के हस्ते कक्षा नवमी के 27 छात्र छात्राओ को  निः शुल्क साईकिल एवं रतेडा कला हाई स्कूल में बीस साइकिल का वितरण किया गाया । शैलेंद्र सूर्यवंशी प्राचार्य हाई स्कूल खारीमाल ।

माध्यमिक शाला देवगांव की बालिकाओं का संभागीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन ।

Excellent performance of girls of Madhyamik School Devgaon at divisional level. हरिप्रसाद गोहे  आमला । आमला ब्लॉक के जम्बाडा जन शिक्षा केंद्र अंतर्गत संचालित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला देवगांव की बालिकाओं ने शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों एवम विज्ञान प्रदर्शनी में लगातार दूसरी बार अपना परचम लहरा संभाग स्तर पर माध्यमिक शाला देवगांव एवं आमला का नाम रोशन किया है बालिकाओं की इस उपलब्धि पर उन्हें शाला परिवार सहित सामाजिक जनों ने बधाई प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की । दहेज प्रथा पर आधारित नाटिका का किया मंचन  मिली जानकारी अनुसार कक्षा आठवीं की छात्राओं में कृतिका, प्राची, निधि और कंचन ने डाइट पचमढ़ी में आयोजित प्रदर्शनी में दहेज प्रथा पर आधारित एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें द्वितीय स्थान दिलाया और राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ। चरणबद्ध सफलता का सफर: यह विज्ञान प्रदर्शनी कुल पांच चरणों में आयोजित हुई: 1. शाला स्तर – 14 अक्टूबर 2. जन शिक्षा केंद्र स्तर – 5 से 9 नवंबर 3. विकासखंड स्तर – 13 से 19 नवंबर 4. जिला स्तर – 29 से 31 दिसंबर 5,संभाग स्तरीपचमढ़ी से 9 से 10 जनवरी द्वितीय पुरस्कार । गोरतलब हो की हर चरण में देवगांव की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। समाज ने दी बधाई  सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज का गौरव: संभागीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने और राज्य स्तर पर चयनित होने पर शाला परिवार और सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज ने बालिकाओं को विशेष रूप से बधाई दी। समाज ने इन बालिकाओं की सफलता को गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ब्लाक जिला स्तर पर बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर संभागीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर शाला सहित आमला का नाम गौरानवित किया में उनके उज्वल भविष्य की कामना करता हु । ( रितेश कुमार चौकीकर प्रधान पाठक माध्यमिक शाला देवगांव )

पैराडाइज स्कूल के छात्रों ने किया कॉलेज का भ्रमण

Paradise School students visited the college कालेज चलो अभियान अंतर्गत रहा भ्रमण , विद्यार्थियों ने जानी आवश्यक जानकारी । हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला आज स्थानीय पैराडाइज स्कूल के छात्र छात्राओं ने शासकीय भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया । जहां छात्र छात्राओं के द्वारा भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान प्रयोगशाला, ई लाइब्रेरी का अवलोकन महाविद्यालय के प्रोफेसरों के मार्गदर्शन में किया । छात्र छात्राओं का यह भ्रमण महाविद्यालय के कॉलेज चलो अभियान के तहत किया गया । भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्स की जानकारी प्राप्त की तथा अपने मन में कॉलेज के प्रति आई जिज्ञासा को शांत किया । छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी आर डोंगरे, प्रोफेसर ए के मिश्रा, प्रोफेसर निधि चौहान, प्रोफेसर गिरी, प्रोफेसर झरबडे, प्रोफेसर खान, तथा प्रोफेसर गीता माली तथा अन्य प्रोफेसरों के द्वारा भविष्य हेतु अत्यंत उपयोगी जानकारी प्रदान की गई । महाविद्यालय में प्रवेश के दौरान लगने वाले विभिन्न दस्तावेज के बारे में जानकारी प्रोफेसर द्वारा प्रदान की गई । महाविद्यालय के भ्रमण के दौरान विद्यालय के महेश देशमुख, रोहन चौहान, राजेश नागले, श्रीमती आशा विश्वकर्मा तथा श्रीमती पुष्पा पवार छात्र छात्राओं के साथ थे ।

महामहिम राष्ट्रपति के नामे सौपा ज्ञापन “पी.सी.डब्ल्यू.जे.” आमला ने, ।

Memorandum submitted to His Excellency the President “P.C.W.J.” Amla, हरिप्रसाद गोहेआमला। “तू गलती से भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू मत कर देना, मेरे कलम के लिए ऐ दोस्त, कही देश भर में क्रांति की मशाल न जल जाए, क्योंकि तेरी फितरत शांति की नही, आग लगाने की है” चुकी चौथी पालिका के साथ खेल खेलना तेरी फितरत बंन गई, जिसका नतीजा किसी भ्रष्टचार सड़क ठेकेदार की ठेकेदारी को उजागर करता चौथी पालिका का शिपासलर या पत्रकार को आजीवन काल के गाल में समा दिया गया। फिर भी छत्तीसगढ़ सरकार मौन दिखाईं देने लगी। चुकी छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्या के मामले में अखिल भारतीय संघटन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के आमला अध्यक्ष एवम साथी पदधिकारियों ने‌ महामहिम राष्ट्रपति के नामे अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौपा है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है, कि छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश चंद्रकार के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए, और पत्रकार के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर पीड़ित परिवार के साथ उचित न्याय किया जाए। चुके प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को अवगत कराया है, कि पत्रकार मुकेश चंद्रकार ने सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को उजागर किया था। ठेकेदार द्वारा किए गए इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के बाद मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्या कर शव को सेफ्टी टैंक में फेंक दिया गया। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने मांग की है, कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा सुनिश्चित की जाए, साथ ही देशभर में आए दिन पत्रकारों पर बढ़ती हिंसक घटनाओं को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करे, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। चुकी एक पत्रकार देशहित में समाज के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना सत्य को उजागर करता है, जिसकी सुध लेने वाला शायद भारत वर्ष में कोई दिखाईं नहीं दे रहा, जिसका पुरा लाभ असामाजिक तत्व उठते हुए दिखाईं दे रहें हैं। भारत सरकार को ज्ञात होना चाहिए की प्रभावी रूप से पत्रकार दुनिया की छवि को वास्तविकता पर सुचारू रूप से पेश करते हैं। पत्रकारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए हिंसा और धमकी का सामना आए दिन करना पड़ता है या पड रहा है। पत्रकारों को जिन खतरों का सामना करना पड़ता है, उनमें हत्या, अपहरण , बंधक बनाना, उत्पीड़न, धमकी, जबरन गायब कर दिया जाना, तक शामिल हैं, फिर भी पत्रकार वास्तविक समझ के साथ अपना दायत्व पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हैं। जिस तरह से पत्रकारों के पास शक्ति होती है, और पत्रकार जिम्मेदारी से उपयोग करने की सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कदम उठाते है। पत्रकारों के पास जनता की धारणाओं को प्रभावित करने की शक्ति है, और साथ ही पत्रकार सच बताने और लोगों की आवाज़ सुनने और सरकार तक पहुंचाने का कार्य भी ज़िम्मेदारी के साथ करते हैं। प्रेस के प्रसार के अधिकार में प्रसार की मात्रा तय करने की स्वतंत्रता भी शामिल है।चुके भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1) (ए) के तहत, पत्रकारों को भाषण और अभिव्यक्ति की आज़ादी मिली हुई है, जैसे प्रकाशित करने का अधिकार, सूचना प्रसारित करने का अधिकार, सूचना प्राप्त करने का अधिकार, इसी तरह भ्रष्टचार उजागर करने का अधिकार जिसका भयावह परिणाम छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश चंद्रकार की निर्मम हत्या कर दी गई, और छत्तीसगढ़ सरकार की शायद मुंह से जुबान गायब हो गई। जिसे भारी आक्रोश के साथ प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पदधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर महामहिम राष्ट्रपति से पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग करते हुएछत्तीसगढ़ के यूवा पत्रकार मुकेश चंद्रकार के हत्यारों को फांसी देते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के आमला अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा, आमला नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र असोले, भूपेन्द्र पांडेय, रूपेश सोनी, संतोष राठौर, गोलू सोनी, दिलीप चौकीकर, नितिन खातरकर, मंगेश, पंकज अग्रवाल, राजू खातरकर, आकाश सोनी, अनिल साहू, दुर्गा प्रसाद जुंजारे, मदन साहू, ओर सभी पत्रकार साथी उपास्थित रहे। सरकार के प्रति भारी आक्रोश के साथ पत्रकारों ने कहा कि एक पत्रकार समाज के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना सत्य उजागर करता है। ऐसे में सरकार का दायित्व है, कि वह पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करते हुए दोषियों पर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही करे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet