LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पर्यावरण विभाग की समीक्षा, औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाले डिस्चार्ज का प्लांट में ही हो ट्रीटमेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल का बड़ा तालाब हमारी समृद्ध धरोहर का हिस्सा है, सर्वे कराकर इसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बड़े तालाब के आस-पास हो रहे अवैध निर्माण और सीहोर से बड़े तालाब में आने वाले जल को अवरूद्ध करने वाली संरचनाओं के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। सभी जिम्मेदार अधिकारी भोपाल ताल के आस-पास हो रही निर्माण गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें और उनके विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास में हुई पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, सचिव पर्यावरण श्री नवनीत मोहन कोठारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की नदियों तथा अन्य जल संरचनाओं को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए इनके आस-पास की औद्योगिक इकाईयों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित हो कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा उनके यहां से निकलने वाले डिस्चार्ज का प्लांट में ही ट्रीटमेंट किया जाए, बड़े होटलों पर भी यह व्यवस्था लागू हो। बैठक में सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत क्षिप्रा तथा कान्ह नदी के जल की गुणवत्ता की निरंतर मॉनिटरिंग तथा इस संबंध में जनजागृति के लिए विशेष गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरचनाओं में जल जीवों, जल वनस्पतियों की स्थिति और जल की गुणवत्ता के अध्ययन के लिए विश्वविद्यालयों को भी साथ जोड़ा जाए। नदियों के आस-पास हो रही खनन गतिविधियों को नियंत्रित करना आवश्यक है। इसके साथ ही खनन के बाद छोड़े दिए गए गड्ढों को भरने के लिए नगरीय निकाय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का दायित्व निर्धारित किया जाए। खनन के बाद छूटे स्थानों को तालाब के रूप में विकसित किया जा सकता है, इससे आस-पास के क्षेत्र के जल स्तर में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, देवास और सागर के साथ-साथ सिंगरौली और मंडीदीप की वायु गुणवत्ता सुधार के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किसानों को नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पर्यावरण विभाग, कृषि विभाग के साथ अभियान चलाए। नगरीय क्षेत्र में धूल व प्रदूषण को कम करने के लिए निर्माण गतिविधियों में विशेष सावधानी बरती जाए तथा रेडीमिक्स कांक्रीट के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने पुराने वाहनों से हो रहे प्रदूषण की ओर भी सतर्क रहने की आवश्यकता बताई। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 10 तालाबों क्रमश: भोज वेटलैण्ड भोपाल, इंदौर के सिरपुर वेटलैण्ड तथा यशवंत सागर, शिवपुरी के साख्य सागर, जाधव सागर और माधव सागर, दतिया के सीता सागर, अशोकनगर के सिंध सागर, रतलाम के अमृत सागर और सागर के सागर तालाब को वेटलैण्ड नियमों के प्रावधान अनुसार अधिसूचित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रामसर साइट की संख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश के पहले पांच राज्यों में है। वेटलैण्ड एटलस-2021 के अनुसार प्रदेश में 13 हजार 565 वेटलैण्ड्स के भौतिक सत्यापन और सीमांकन का कार्य प्रगति पर है।  

अडानी के खिलाफ UAE की कंपनी को झटका- धारावी परियोजना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

मुंबई सुप्रीम कोर्ट ने धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) के निर्माण कार्य पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए अडानी ग्रुप के पक्ष में निर्णय दिया। यूएई स्थित सेकलिंक टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परियोजना का काम पहले ही शुरू हो चुका है और कुछ रेलवे क्वॉर्टर्स का ध्वस्तीकरण भी किया जा चुका है। अपनी याचिका में सेकलिंक ने महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसकी पहले की बोली रद्द कर दी गई थी और परियोजना अडानी प्रॉपर्टीज लिमिटेड को सौंप दी गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश दिया कि परियोजना से संबंधित सभी भुगतान सिंगल एस्क्रो खाते से किए जाएं। मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ ने मौखिक रूप से कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला उचित था, क्योंकि रेलवे लाइन का भी विकास कर परियोजना में शामिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और अडानी प्रॉपर्टीज को नोटिस जारी किया है और मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है। सेक्लिंक टेक्नोलॉजीज ने दावा किया था कि उसने 2019 में धारावी पुनर्विकास के लिए 7,200 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जिसे महाराष्ट्र सरकार ने रद्द कर दिया और 2022 में नई निविदा जारी की, जो अडानी समूह को दी गई। सेक्लिंक ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह अपनी बोली को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए तैयार है। कोर्ट ने सेक्लिंक को अपनी संशोधित बोली का विवरण एक हलफनामे में जमा करने का निर्देश दिया। यह परियोजना मुंबई के धारावी क्षेत्र, जो एशिया का सबसे बड़ा स्लम माना जाता है, को आधुनिक शहरी केंद्र में बदलने की योजना है। अडानी समूह की रियल एस्टेट कंपनी, अडानी प्रॉपर्टीज, ने नवंबर 2022 में सबसे ऊंची बोली लगाकर इस परियोजना में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी, जबकि महाराष्ट्र सरकार के पास शेष 20 प्रतिशत हिस्सा है।

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने रोहित ब्रिगेड को सलाह दी है और कुछ कम‍ियों को सुधारने की बात कही

दुबई भारत-न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मार्च को चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का फाइनल होना है. लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत के द‍िग्गज ओपनर रहे सुनील गावस्कर ने रोहित ब्रिगेड को सलाह दी है और कुछ कम‍ियों को सुधारने की बात कही है. गावस्कर ने कहा- भारत ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं चारों मैच आसानी से जीते भी हैं. लेकिन रोहित शर्मा का फॉर्म थोड़ा गड़बड़ है. रोहित ने चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के 4 मुकाबलों में 26 के औसत से 104 रन बनाए हैं. जहां उनका हाइएस्ट स्कोर 41 रहा है. गावस्कर ने कहा- जब आप सलामी बल्लेबाजों को देखते हैं, तो पाते हैं कि उन्होंने भारतीय टीम को उस तरह की शुरुआत नहीं दी जिसकी उन्हें उम्मीद थी. ऐसा नहीं हुआ है, मुझे लगता है कि वहां कुछ कमी है. गावस्कर ने इसके साथ ही दूसरी कमी भी बताई. उन्होंने कहा- नई गेंद के साथ पहले 10 ओवरों में विकेट लेना चाह रहे हैं, लेकिन ऐसा भी नहीं हो रहा है. वहीं गावस्कर ने यह भी कहा- बीच के ओवरों में हमें विकेट नहीं मिले, हालांकि रन नहीं बन रहे थे, इसलिए ये ऐसे एर‍िया हैं जिनमें आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, इससे फाइनल जीतने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी. वहीं गावस्कर ने इस दौरान टीम में 4 स्प‍िनर्स को ख‍िलाने की वकालत की. गावस्कर ने कहा- मुझे लगता है कि इसमें 4 स्पिनर होंगे. ऐसा होना ही चाहिए, अब बदलाव क्यों होगा? चक्रवर्ती के शामिल होने से पता चलता है कि वे कितने प्रभावी हो सकते हैं, इसल‍िए अब टीम में क्यों बदलाव होना चाह‍िए. “कई एरियों में सुधार की दरकार” एक चैनल से बातचीत में सनी बोले, “टीम इंडिया का प्रदर्शन त्रुटिहीन नहीं रहा है.जब आप ओपनरों को देखते हैं, तो उन्होंने टीम को वैसी शुरुआत नहीं दी है, जिसकी उनसे उम्मीद थी. ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ है. इसी तरह मेरा साफ तौर पर मानना है कि नई गेंद के साथ भी खामी है. शुरुआती दस ओवरों में आप नई गेंद के साथ दो-तीन विकेट लेना चाहते हो, लेकिन यह नहीं हो रहा है”, उन्होंने कहा, “मिड्ल ओवरों  में हमने विकेट नहीं चटकाए हैं. हालांकि, रनों के बहाव पर अंकुश लगाया है, लेकिन विकेट भी आना जरूरी है. इसलिए यहां कई एरिया हैं, जिनमें आप सुधार कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो भारत के खिताब जीतने के आसार बेहतर होंगे.” “टीम में किसी बदलाव की जरूरतन नहीं” गावस्कर ने यह भी कहा कि प्रबंधन को फाइनल में इलेवन में ज्यादा बदलाव न करते हुए पिछले दो मैचों की तरह चार स्पिनरों के साथ ही मैदान पर उतरना चाहिए. उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि वह चार स्पिनरों के साथ खलेने जा रहे हैं और ऐसा होना ही चाहिए. बदलाव की जरूरत ही क्यों है?”, सनी बोले, “वरुण और कुलदीप को खिलाने ने दिखाया है कि वे कितने प्रभावी हो सकते हैं. साथ ही, वनडे या किसी भी फॉरमेट में में विकेट टेकिंग गेंद डॉट बॉल (खाली गेंद) होती हैं. ऐसे में किसी बदलाव की जरूरत नहीं हैं.”  ‘प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए’ गावस्कर का यह भी मानना है कि भारत को फाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए और चार स्पिनरों को खिलाने के फॉर्मूले पर टिके रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव दोनों के शामिल होने से भारत के आक्रमण को मजबूती मिली है और उन्हें विजयी संयोजन के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि चार स्पिनर होंगे। कुलदीप के समावेश ने दिखाया है कि वे कितने प्रभावी हो सकते हैं।’ ‘रोहित लंबे समय तक बल्लेबाजी करें’ गावस्कर ने रोहित को सलाह दी कि वे टीम को तेज शुरुआत प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय लंबे समय तक बल्लेबाजी करें। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित के दृष्टिकोण का बचाव किया और कहा कि स्टार बल्लेबाज को उनके इम्पैक्ट पर आंका जाता है, न कि उनके नंबरों पर। गावस्कर हालांकि इस टिप्पणी से प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने कहा कि अगर रोहित जैसा बल्लेबाज 25-30 ओवर तक क्रीज पर टिकता है तो वह खेल को विरोधियों से दूर ले जाएगा और इसे भी अपने गेमप्ले में शामिल किया जाना चाहिए। ‘रोहित को उतनी सफलता नहीं मिली’ उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जिसका वह पिछले दो साल से पालन कर रहे हैं। इसकी शुरुआत भारत में विश्व कप से हुई और वह इस फॉर्मूले पर कायम हैं। उन्हें कुछ सफलता मिली है, हालांकि शायद उतनी नहीं जितनी उम्मीद थी। वह अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिनके पास कई तरह के शॉट हैं जो खेल में कई अन्य लोगों के पास नहीं है।’ गावस्कर ने कहा, ‘रोहित 25 ओवर भी बल्लेबाजी करते हैं तो भारत 180-200 के आसपास होगा। कल्पना कीजिए कि अगर उन्होंने तब तक केवल कुछ विकेट गंवाए हों। जरा सोचिए कि वे क्या कर सकते हैं! वह भारत के स्कोर को 350 या उसके पार पहुंचा सकते हैं।’ गावस्कर ने कहा कि रोहित को 25-30 रन बनाकर खुश नहीं होना चाहिए और उनकी टीम के लिए उनका प्रभाव कहीं अधिक होना चाहिए। ‘रोहित 25-30 ओवर तक बल्लेबाजी करें’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें इस पर भी विचार करने की जरूरत है। मैदान पर उतरकर आक्रामक खेलना एक बात है, लेकिन खुद को 25-30 ओवर तक बल्लेबाजी का मौका देने के लिए कहीं न कहीं विवेक होना चाहिए। अगर वह ऐसा करते हैं तो वह खेल को विपक्षी टीम से दूर ले जाएंगे। इस तरह का प्रभाव मैच जिताने वाला होता है। मैं जानना चाहता हूं कि एक बल्लेबाज के रूप में, क्या आप 25-30 रन बनाकर खुश हैं? आपको नहीं होना चाहिए! इसलिए मैं उनसे यही कहूंगा, टीम पर आपका प्रभाव और भी अधिक होगा यदि आप सिर्फ सात, आठ या नौ ओवर के बजाय 25 ओवर तक बल्लेबाजी करें तो।’   चैम्प‍ियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की संभाव‍ित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती                                  अब तक … Read more

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 1158 वर-वधु परिणय सूत्र में बंधे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 1158 वर-वधु को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक साथ इतने जोड़ों का परिणय सूत्र में बंधना अपने आप में रिकॉर्ड बनने जैसा है। पाणिग्रहण संस्कार और निकाह के एक साथ आयोजन ने सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। विवाह के इस सामूहिक आयोजन से अपव्यय पर रोक लगती है और सामाजिक एकता का संदेश भी जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। कृषि उपज मंडी पंधाना में हुए कार्यक्रम में 1158 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 1137 का विवाह एवं 21 जोड़ों का निकाह हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विवाह 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है। उन्होंने कहा कि परिवार में आ रही वधू का बेटी के समान प्रेम और सम्मान दिया जाए तथा बेटी भी अपने सास-ससुर को माता-पिता मानकर कुटुंब परंपरा का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन की ओर से प्रत्येक वर-वधु को 51 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें से 49 हजार रुपये सीधे उनके खाते में डाले जा रहे हैं। उन्होंने नव-दंपतियों से आव्हान किया कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लें और स्वयं के तथा अपने परिवार के जीवन स्तर को उन्नत करने के लिए हर संभव प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां नर्मदा की गोद में विराजित ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग, दादाजी धूनीवाले और पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की सुमधुर आवाज ने खंडवा जिले की विशेष पहचान दी है। विख्यात साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी साहित्यिक प्रतिभा और वीर टंट्या मामा के अदम्य साहस ने इस धरा को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और खंडवा के अधिकारियों-कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  

बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा अब बारी मथुरा-वृंदावन की है

 मथुरा मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया है. भगवान श्रीकृष्ण की नगरी रंगों में डूब चुकी है. बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए, जहां उन्होंने लड्डू होली का आनंद लिया. इस दौरान सीएम योगी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर फूलों वाली होली खेलते नजर आए. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जैसे अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है, जैसे प्रयागराज तीर्थों का राजा बन गया है, जैसे काशी का कायाकल्प हुआ, वैसे ही अब बारी मथुरा-वृंदावन की है.   वहीं, दिल्ली की यमुना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा की दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार है, अब यमुना मैया और भी ज्यादा निर्मल होंगी. मोदी जी ने 2014 में आने के बाद विरासत और विकास की नई परंपरा को भारतवासियों का प्रदान किया है., जिसका परिणाम महाकुंभ के भव्य आयोजन में देखने को मिला, काशी में देखा है, अयोध्या में देखा है, आज मथुरा और ब्रजभूमि में देखने को मिला है.   आपको बता दें कि ब्रज में 40 दिन रंगोत्सव चलता है. बरसाना में होली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कल यहां लठमार होली खेली जाएगी. इस बीच आज सीएम योगी मथुरा पहुंचे. बरसाना में राधा रानी के दर्शन के बाद उन्होंने रंगोत्सव का शुभारंभ किया. मथुरा में वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए. मथुरा दौरे के दौरान श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज से एक वीडियो सामने आई, जिसमें सीएम योगी श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा कर रहे हैं. वहीं, श्रद्धालु नाचते-गाते-झूमते दिखाई दिए. लोग होली के रंग में सराबोर नजर आए. इस दौरान आसपास भारी पुलिस बल भी तैनात रहा. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के भव्य आयोजन के बाद आज मैं होली की शुभकामनाएं देने और राधा रानी के चरणों में नमन करने बरसाना आया हूं. हमारी ब्रजभूमि भारत के सनातन धर्म की अगाध श्रद्धा की भूमि है.  

होली पर दिए बयान की वजह से फिर चर्चा में CO अनुज चौधरी, जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे- रामगोपाल यादव

संभल होली को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सियासत शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अनुज चौधरी ने ही तो दंगा कराया है. वो कह ही रहे थे कि गोली चलाओ, गोली चलाओ. जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे. आपको बता दें कि बीते दिन संभल जिले में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के दौरान सीओ अनुज चौधरी ने होली और ईद के मद्देनजर असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर किसी को रंगों से दिक्कत है तो वो होली वाले दिन घर में ही रहे. कानून-व्यवस्था बिगड़ी तो पुलिस सख्त एक्शन लेगी. सीओ अनुज चौधरी के इस बयान के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव पीडीए कार्यक्रम में शामिल होने फिरोजाबाद पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि संभल में जो हिंसा हुई उसमें अनुज चौधरी जैसे पुलिसवालों की लापरवाही और बयानबाजी थी. रामगोपाल यादव ने कहा कि अनुज चौधरी खुलेआम संभल में पुलिसवालों से कह रहे थे कि गोली चलाओ. इसलिए जब कभी व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल जाएंगे. उत्‍तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ महीनों से विवादित ढांचे की वजह से देश और दुनिया में सुर्खियों में छाया हुआ है। संभल में सीओ पद पर तैनात अनुज चौधरी भी अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनका होली को लेकर दिया गया ताजा आदेशों की खासी चर्चा हो रही है। वह तमाम विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। अनुज चौधरी का कहना है कि होली साल में एक बार आने वाला त्‍योहार है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। अगर किसी को होली के रंगों से परेशानी है तो उसे उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। जो लोग बाहर निकलते हैं, उन्‍हें खुले विचारों वाला होना चाहिए क्‍योंकि त्‍योहार एक साथ मनाने के लिए होते हैं। अंतरराष्‍ट्रीय कुश्‍ती में भारत का मान बढ़ा चुके अनुज चौधरी खेल कोटे से उत्‍तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए हैं। वह अपनी लंबी चौड़ी कद काठी, फिटनेस और बेधड़क अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह 2002 और 2010 नेशनल गेम्‍स में दो सिल्‍वर मेडल जीत चुके हैं। साथ ही एशियाई चैंपियनशिप में दो कांस्‍य पदक जीत चुके हैं। 1997 से 2014 तक वे कुश्‍ती में नेशनल चैंपियन रहे। 2001 में उनको लक्ष्‍मण अवॉर्ड और 2005 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। 2012 में वह खेल कोटे से (सीओ) डिप्‍टी एसपी बनाए गए। जब आजम ने कहा- अखिलेश यादव का एहसान याद है? इससे पहले अनुज चौधरी यूपी के कद्दावर कैबिनेट मंत्री आजम खान से बहस को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। दरअसल, आजम खान सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ मुरादाबाद कमिश्‍नर से मिलने जा रहे थे। इस दौरान सीओ सिटी रहते हुए अनुज चौधरी ने उनसे कहा कि सिर्फ 27 लोग ही अंदर जा सकते हैं। इस पर आजम खान नाराज हो गए। उन्‍होंने कहा कि समाजवादियों ने ही पहलवानों की प्रतिभा को पहचाना था। अखिलेश यादव का एहसान याद है? इस पर अनुज चौधरी ने भी बेधड़क जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि एहसान कैसा। मुझे अर्जुन अवार्ड मिला है। किसी के एहसान से अर्जुन अवार्ड नहीं मिलता है। आजम और अनुज चौधरी के बीच बहस का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। संभल हिंसा के दौरान पैर में लगी थी गोली बीते साल संभल में जब विवादित ढांचे के सर्वे को लेकर हिंसा और बवाल हुआ था, तब कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी। इसमें संभल सीओ अनुज चौधरी भी शामिल थे। उनके पैर में गोली लगी। इस दौरान मीडिया से बाचचीत में अनुज चौधरी ने कहा कि हम मरने के लिए पुलिस में नहीं आए हैं। हमारा भी परिवार है। बच्‍चे हैं। बचाव में गोली चलाएंगे। हमें आत्‍मरक्षा का अधिकार है। अनुज चौधरी मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव के रहने वाले हैं। अनुज चौधरी का बयान सीओ अनुज चौधरी ने संभल में कहा था- जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है. मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा… तो वो उस दिन घर से ना निकले. अगर निकले तो उसका बड़ा दिल होना चाहिए. जिस तरह पूरे साल मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है, उसी तरह से होली का भी इंतजार हिंदू पक्ष करता है. होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है… कहकर मनाई जाती है. उन्होंने आगे कहा- ईद में भी लोग सेवईयां बनाते हैं, गले मिलते हैं. एक दूसरे के यहां जाते हैं. दोनों पक्ष हिंदू मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें. अनावश्यक किसी पर रंग न डालें. अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उसपर भी न डालें. सीओ ने कहा था कि जिसको रंग से परहेज हो वह व्यक्ति घर से बाहर ना निकले. जिस किसी में रंग को झेलने की कैपेसिटी हो वही व्यक्ति घर से निकले. यह बात बिल्कुल ध्यान में रखना है कि किसी भी हाल में शांति-व्यवस्था ना बिगड़े. रामगोपाल का सरकार पर निशाना वहीं, रामगोपाल यादव ने महाकुंभ में नाविक के 30 करोड़ कमाने के दावे को लेकर सरकार पर निशाना साधा. साथ ही दिल्ली में बीजेपी सांसद द्वारा घर की नेम प्लेट पर सड़क का नाम बदलने पर भी कटाक्ष किया. जबकि, अपने विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर कहा कि आजमी ने जो बोला है मीडिया ने उसको सही से नहीं दिखाया.   शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त संभल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीओ अनुज चौधरी ने कहा, “अगर किसी को होली के रंग से परहेज है, तो वह अपने घर में ही रहे। इससे न केवल शांति बनी रहेगी, बल्कि एक अच्छा संदेश भी जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी पक्ष की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।    

मंत्री कंषाना ने कहा खरीफ 2025-26 के लिए सोयाबीन, कपास और मक्का के बीज की कार्य योजना तैयार कर ली जाए

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि नकली बीज विक्रय और किसानों द्वारा गेहूं एवं चने की फसल की नरवाई खेतों में जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाये। मंत्री कंषाना ने अधिकारियों को यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। कृषि मंत्री कंषाना में कहा कि खरीफ 2025-26 के लिए सोयाबीन, कपास और मक्का के बीज की कार्य योजना तैयार कर ली जाए। केंद्रीय योजनाओं के प्रदान किए गए लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में गेहूं के लिए स्थापित किए गए उपार्जन केंद्रों पर किसानों की बैठने एवं पानी की उचित व्यवस्था की जाए। मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का बेहतर संचालन किया जाए और किसानों के खेतों की मिट्टी का अधिकाधिक परीक्षण सुनिश्चित करें। फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक भी किया जाए। बैठक में इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि और जिलों के उप संचालक कृषि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

सीएम की सुरक्षा दस्ते में तैनात भैयालाल प्रजापति को डीएसपी मुख्यालय पदस्थ कर दिया गया

भोपाल  मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव की सिक्योरटी और बढ़ा दी है।अब सीएम की सुरक्षा में तीन नए डीएसपी तैनात होंगे, जबकि एक डीएसपी को हटाया जाएगा। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बदलाव के बाद अब सीएम की सुरक्षा का कोटा भी पूरा हो गया है।चुंकी मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में छह डीएसपी के पद स्वीकृत हैं, जिसमें से दो पद रिक्त थे।अब उनकी सुरक्षा में 3 नए डीएसपी तैनात अफसरों किए गए है जिससे जितने पद खाली थे वे भर गए है। वही सीएम की सुरक्षा दस्ते में तैनात भैयालाल प्रजापति को डीएसपी मुख्यालय पदस्थ कर दिया गया है। इन 3 अफसरों को मिला सीएम की सुरक्षा का जिम्मा मध्य प्रदेश गृह विभाग ने सीएम की सुरक्षा में तैनात एक डीएसपी को हटाकर तीन नए डीएसपी की पोस्टिंग की है। गुरुवार को शासन द्वारा जारी आदेश में एसडीओपी भांडेर-दतिया कर्णिक श्रीवास्तव को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा पदस्थ किया गया है। एसडीओपी पवई-पन्ना सौरभ रत्नाकर और सहायक सेनानी आर-एपीटीसी इंदौर हेमेंद्र सूर्यवंशी को भी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा पदस्थ किया गया है।ये तीनों अधिकारी अभी अलग-अलग जिम्मेदारियों में थे, लेकिन अब इन्हें सीएम मोहन की सुरक्षा में तैनात किया गया है। फरवरी में सामने आया था सीएम की सुरक्षा में चूक का मामला दरअसल, फरवरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास रुद्रसागर क्षेत्र में बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बल भी तैनात किया गया था, इसी दौरान एक संदिग्ध युवक कोट पेंट पहने सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम मोहन यादव के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था, युवक के गले में एक आईडी कार्ड और हाथ में वॉकी-टॉकी भी था। जैसे ही एडिशनल एसपी नितेश भार्गव की नजर उस पर पड़ी पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर महाकाल थाना भेज दिया गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मार्च से आरंभ हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मार्च से आरंभ हो रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रश्नों और ध्यानाकर्षण आदि के जवाब तथ्यात्मक और तर्कपूर्ण ढंग से दिए जाएं। उन्होंने लंबित शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन और लोक लेखा समिति की सिफारिशों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पंद्रह दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी, इस सत्र में 5 विधेयक प्रस्तुत होना संभावित हैं। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया तथा विधि एवं विधायी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 मार्च को महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि की अंतरित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मार्च महिला दिवस पर उन उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किया है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला, बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय पुरस्कार का वितरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रूपये की मासिक किश्त का अंतरण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिये राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में माह मार्च 2025 की 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में लगभग 1552.73 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।  

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और बस यात्रा देने की बजट में घोषणा

जम्मू जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्य घाटे वाला बजट पेश किया, जिसमें 2025-2026 के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये के खर्च की घोषणा की गई। केंद्र शासित प्रदेश के बहु-क्षेत्रीय कल्याण और विकास पर जोर दिया गया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त विभाग भी संभाल रहे अब्दुल्ला ने विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर की सभी महिलाओं को एक अप्रैल से ई-बसों सहित सभी सरकारी परिवहन में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी। विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रशंसा की। जम्मू-कश्मीर का साल 2018 के बाद से यह पहला वार्षिक बजट है। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच, अब्दुल्ला ने एक फारसी दोहे के साथ अपना भाषण शुरू किया और कहा, “मैं आज वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं, जो सात वर्षों में सामूहिक सरकार का पहला बजट है। हालांकि यह एक सम्मान की बात है, लेकिन मैं इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जम्मू-कश्मीर के वित्त का संरक्षक होने के साथ आने वाली जिम्मेदारी के भार से अच्छी तरह वाकिफ हूं।” 1,12,310 करोड़ रुपये का शुद्ध बजट उन्होंने कहा कि यह एक नए और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के लिए एक रोड मैप है, जो हमारे लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सतत विकास के लिए एक मजबूत नींव रखता है। अब्दुल्ला ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल शुद्ध बजट अनुमान 1,12,310 करोड़ रुपये है, जिसमें वेज एंड मीन्स एडवांस और ओवरड्राफ्ट के प्रावधान शामिल नहीं हैं।” शून्य घाटे वाले बजट पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा, “अपेक्षित राजस्व प्राप्तियां 97,982 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्तियां 14,328 करोड़ रुपये हैं। इसी तरह, राजस्व व्यय 79,703 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 32,607 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।” जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में शून्य घाटे वाला बजट पेश किया, जिसमें 2025-2026 के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये के खर्च की घोषणा की गई। केंद्र शासित प्रदेश के बहु-क्षेत्रीय कल्याण और विकास पर जोर दिया गया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त विभाग भी संभाल रहे अब्दुल्ला ने विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर की सभी महिलाओं को एक अप्रैल से ई-बसों सहित सभी सरकारी परिवहन में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी। विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रशंसा की। जम्मू-कश्मीर का साल 2018 के बाद से यह पहला वार्षिक बजट है। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच, अब्दुल्ला ने एक फारसी दोहे के साथ अपना भाषण शुरू किया और कहा, “मैं आज वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं, जो सात वर्षों में सामूहिक सरकार का पहला बजट है। हालांकि यह एक सम्मान की बात है, लेकिन मैं इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जम्मू-कश्मीर के वित्त का संरक्षक होने के साथ आने वाली जिम्मेदारी के भार से अच्छी तरह वाकिफ हूं।” 1,12,310 करोड़ रुपये का शुद्ध बजट उन्होंने कहा कि यह एक नए और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के लिए एक रोड मैप है, जो हमारे लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सतत विकास के लिए एक मजबूत नींव रखता है। अब्दुल्ला ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल शुद्ध बजट अनुमान 1,12,310 करोड़ रुपये है, जिसमें वेज एंड मीन्स एडवांस और ओवरड्राफ्ट के प्रावधान शामिल नहीं हैं।” शून्य घाटे वाले बजट पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा, “अपेक्षित राजस्व प्राप्तियां 97,982 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्तियां 14,328 करोड़ रुपये हैं। इसी तरह, राजस्व व्यय 79,703 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 32,607 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।” ‘समावेशी विकास को प्राथमिकता’ अनुमानों के बारे में बातते हुए उन्होंने कहा कि सकल प्राप्तियां 1,40,309.99 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें 28,000 करोड़ रुपये के ओवरड्राफ्ट के प्रावधान शामिल हैं। अब्दुल्ला ने इस बात पर जोर दिया कि बजट में समावेशी विकास, राजकोषीय विवेक और बुनियादी ढांचे, कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और डिजिटल शासन में रणनीतिक निवेश को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य क्षेत्रीय असमानताओं को पाटना, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और निवेश और नवाचार को आकर्षित करने के लिए व्यवसाय के अनुकूल माहौल को बढ़ावा देना है।”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिभा ने सिंघार के खिलाफ कोर्ट में लगाए आरोप, महिला मित्र से जुड़ा मामला

भोपाल  विपक्ष के नेता उमंग सिंघार पर उनकी पत्नी प्रतिभा मुदगल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रतिभा ने सुप्रीम कोर्ट में 142 पन्नों की याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने सिंघार पर अपनी कथित महिला मित्र सोनिया भारद्वाज की जान लेने का आरोप लगाया है। प्रतिभा का दावा है कि एक आईपीएस अधिकारी की मदद से सिंघार ने इस घटना दूसरा रूप दे दिया। यह मामला 2021 का है, जब सोनिया का शरीर सिंघार के बेडरूम में मिला था। पुलिस जांच पर भी प्रतिभा ने सवाल उठाए हैं। प्रतिभा मुदगल ने सुप्रीम कोर्ट में जो याचिका दायर की है, उसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हैं। याचिका में बताया गया है कि सोनिया के बेटे आर्यन ने 18 मई 2021 को डीजीपी को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में आर्यन ने साफ तौर पर लिखा था कि उनकी मम्मी की जान ली गई है। लेकिन सिंघार ने अपने रिश्तेदार और पुलिस अधिकारियों की मदद से मामले को दूसरा रूप दे दिया। सिंघार पर वकील के गंभीर आरोप प्रतिभा के वकील वीवी गौतम ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार और उनके कुछ साथी नेताओं का एक गिरोह है। यह गिरोह हाई-प्रोफाइल महिलाओं को फंसाकर उनका शोषण करता है। वकील के मुताबिक सोनिया भी इसी गिरोह का शिकार हुईं। 2021 में गई सोनिया भारद्वाज की जान सोनिया भारद्वाज की मौत 2021 में हुई थी। उनका शव उमंग सिंघार के बेडरूम में मिला था। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे अपनी जान लेना बताया, लेकिन सोनिया के बेटे आर्यन द्वारा डीजीपी को लिखे पत्र में मामला कुछ और निकला। 142 पेज की याचिका में प्रतिमा ने 2022 में जबलपुर हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत उमंग सिंघार को क्लीन चिट दी गई थी। इस मामले को लेकर दैनिक भास्कर ने सिंघार की पत्नी प्रतिमा मुद्गल और उनके वकील वकुल गौतम से बात की। प्रतिमा ने कहा- मुझे भी मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया था। यहां तक कि जान से मारने की कोशिश की गई थी। मैं सुप्रीम कोर्ट के सामने सारे सबूत रखूंगी। अब जानिए, सिंघार की पत्नी ने क्या कहा… मुझे भी जान से मारने की कोशिश की भास्कर ने जब सिंघार की पत्नी प्रतिमा मुद्गल से बात की तो उन्होंने बताया- सिंघार ने मुझसे 16 अप्रैल 2022 को भोपाल में शादी की थी। शादी के बाद सिंघार का बर्ताव बदल गया। वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मुझे धक्का देते थे और कई बार जान से मारने की धमकी भी देते थे। 26 अक्टूबर 2022 को मेरे पति ने शराब पीकर मुझे कई बार बोला कि जमीन में जो कट्टा गढ़ा है, उसे लेकर आओ। आज तुम्हारा काम खत्म कर देते हैं। उसके बाद मेरा हाथ पकड़ा और मुझे जबरदस्ती बालकनी से लटका दिया था। मैंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी। इस पूरे मामले की शिकायत मैंने धार थाने में की थी। सोनिया केस में निष्पक्ष जांच हो इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतिमा के वकील वकुल गौतम ने तर्क दिया- प्रतिमा मुद्गल को फरवरी के दूसरे हफ्ते में पता लगा कि सोनिया भारद्वाज के मामले में दर्ज एफआईआर रद्द हो गई है। प्रतिमा चाहती हैं कि सोनिया केस में निष्पक्ष जांच हो। जांच भी सीबीआई या दूसरी ऐसी एजेंसी करें, जिसमें सरकार का दखल न हो। सभी तथ्य सामने आना चाहिए। जिससे पता लगे कि ये हत्या है या आत्महत्या। सभी सबूतों का अच्छे से इन्वेस्टिगेशन हो। क्यों लग रहा है कि सोनिया ने खुदकुशी नहीं की, ये हत्या है प्रतिमा के वकील वकुल गौतम का कहना है कि उमंग सिंघार के घर पर लिव-इन-पार्टनर सोनिया भारद्वाज का शव मिला था। परिस्थितिजन्य सबूत इस तरफ इशारा कर रहे थे कि ये एक मर्डर था। मगर, पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 में मामला दर्ज किया था, जो सुसाइड की धारा थी। अब आईपीसी की जगह बीएनएस लागू हो गया है। उस समय उमंग सिंघार के रिश्तेदार एमपी पुलिस में बड़े ओहदे पर तैनात थे। ऐसा लगता है कि उनकी मदद से हत्या के केस को आत्महत्या में कन्वर्ट कर दिया गया। वकुल गौतम ने आरोप लगाया- सिंघार का अतीत ये है कि सिंघार और उनके करीबी नेताओं का एक संगठित गिरोह है, जो हाई प्रोफाइल महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता है। उसके बाद या तो शादी करते हैं या लिव-इन-रिलेशन में रखते हैं। इसके बाद उस महिला को टॉर्चर किया जाता है। इसी क्रम में सोनिया भारद्वाज की हत्या की गई है।   सोनिया ने पहले पति को छोड़ा, दूसरी शादी भी नहीं चली सोनिया की जिंदगी की कहानी में ऊंचे ख्वाब और निजी जिंदगी की परेशानियां शामिल थीं। वह एक ऐसी महिला थी, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहती थी लेकिन उसकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। सोनिया ने अपने पहले पति संजीव को छोड़कर दूसरी शादी एक बंगाली शख्स से की थी, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चला। वह अपने बेटे आर्यन से बहुत प्यार करती थी और उसकी परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी। आर्यन तब शिमला में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। बेटे की पढ़ाई का पूरा जिम्मा सोनिया ने अकेले ही उठाया था। सोनिया और उमंग सिंघार की पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। एक दिन मार्केटिंग कंपनी के काम के सिलसिले में सोनिया भोपाल आई थी। यहां वह कांग्रेस नेता उमंग सिंघार से मिली। इसके बाद दोनों दो साल तक एक दूसरे के संपर्क में रहे। साल 2020 में उमंग सिंघार और सोनिया भारद्वाज की सगाई हुई थी। क्या है मामला नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर के बेडरूम में एक महिला का शव मिला। 16 मई 2021 को मिले इस शव की पहचान सोनिया भारद्वाज के रूप में की गई। वे उमंग सिंघार की लिव इन पार्टनर Umang Singhar live in partner थीं। पुलिस ने तब आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या का केस दर्ज किया गया था। याचिकाकर्ता का आरोप है कि तब उमंग सिंघार के एक ​​परिचित अधिकारी ने हत्या को सुसाइड का केस बनाने में सहायता की थी। पुलिस में मामला दर्ज होने … Read more

कार्तिकेय-अमानत की शादी, बारात में खूब नाचे शिव-साधना, सिंधिया थिरके

भोपाल /जोधपुर  केंद्रीय मंत्री और मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय और अनुपम बंसल की बेटी अमानत शादी के बंधन में बंध गए। राजस्थान के जोधपुर जिले के शाही उम्मेद भवन पैलेस में गुरुवार रात को दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को सात वचन दिए और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। इस शाही समारोह में देश प्रदेश के कई बड़े नेता, उद्योगपति और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले कार्तिकेय रथ पर सवार होकर अमानत को लेने के लिए बारात के साथ निकले। बारात में शिवराज सिंह समेत पूरा चौहान परिवार और तमाम बड़े नेता झूमते नजर आए। शाही अंदाज से उम्मेद भवन पैलेस से घोड़ों, ऊंट और लवाजमे के साथ की बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। वरमाला के बाद हुई फेरों की रस्म जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को कार्तिकेय की बारात उम्मेद भवन पैलेस के लांसर लॉन से रवाना हुई। दूल्हे कार्तिकेय के लिए दो घोड़े की बग्गी सजाई गई थी। साथ ही बारात के शाही लवाजमे में एक दर्जन से अधिक घोड़े, ऊंट और पालकियां भी थीं। बारात में शिवराज सिंह जमकर थिरके। उन्होंने अपने छोटे बेटे कुणाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खूब डांस किया। कुछ देर बाद लांसर लॉन से रवाना कार्तिकेय की बारात बद्री लान पहुंची, जहां वरमाला की रस्म हुई। इसके बाद फेरों की रस्म की गई। एक दूसरे का हाथ थामकर कार्तिकेय और अमानत ने सात फेरे लिए। दोनों की शादी की रस्में मप्र से जोधपुर पहुंचे पंडितों ने कराईं। इस शादी शादी के लिए उम्मेद भवन पैलेस को खास तौर से सजाया गया था। दिग्गजों की शिरकत शादी में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज शामिल हुए. वहीं,  राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा समेत मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई मंत्रियों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया. गुरुवार सुबह से मेहमानों का आगमन शुरू हुआ, जिसमें 12 चार्टर विमान जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरे. भव्य आयोजन और रंगारंग माहौल बता दें कि शिवराज मंगलवार को पत्नी साधना, बेटे कार्तिकेय और 35 परिजनों के साथ जोधपुर पहुंचे. बंसल परिवार ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. मंगलवार से रस्में शुरू हुईं, बुधवार को संगीत की रंगारंग शाम हुई और 6 मार्च को सात फेरे संपन्न हुए. बारात में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी ने मारवाड़ी धुनों पर ठुमके लगाए, जिसे देख मेहमानों ने तालियां बजाईं. जोधपुर की मिठाइयां, केर-सांगरी और बाजरे का सोगरा मेहमानों को परोसा गया. सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद रही. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यवस्थाओं पर नज़र रखी. उम्मेद भवन, जो प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और नीता अंबानी के आयोजनों का गवाह रह चुका है, फिर से शाही ठाठ का प्रतीक बना. इस अवसर पर शिवराज ने कहा, “आज का दिन मेरे और धर्मपत्नी साधना के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली और हर्षोल्लास से भरा है. मेरे हृदय में गर्व और आत्मीयता के भाव उमड़ रहे हैं, मेरे बेटे कार्तिकेय आज गृहस्थ जीवन के पवित्र बंधन में बंध गए हैं और अमानत बेटी बनकर हमारे घर आ रही है.” आगे के आयोजन शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान और 18 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में रिसेप्शन होगा. यह आयोजन दो परिवारों के मिलन के साथ-साथ राजनीति और उद्योग जगत के संगम का प्रतीक बन गया. सिंधिया का डांस इस समारोह की खास झलक रहा. बारात में जमकर किया गया डांस कार्तिकेय की बारात में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शिवराज सिंह चौहान ने गले लगाया। साथ ही शिवराज सिंह ने उनके साथ डांस भी किया। इस दौरान बैंड की स्वर लहरियों और ढोल नगाड़ों की थाप के बीच शिवराज की पत्नी साधना सिंह और सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे भी थिरकी नजर आईं। बेटे की शादी में शिवराज सिंह जोधपुरी सूट में सज-धज कर तैयार हुए। वहीं, बारातियों के लिए विशेष तौर से जोधपुरी साफा का इंतजाम किया गया था। इस विवाह समारोह में जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह भी शामिल हुए, उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में पहुंचे महमानों के रुकने का इंतजाम उम्मेद भवन पैलेस, होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में किया गया था।    रामचरित मानस की भेंट इससे पहले गुरुवार को संगीत और मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसमें कार्तिकेय और अमानत ने पिता शिवराज सिंह को रामचरित मानस भेंट की। इस गिफ्ट को देखकर शिवराज भावुक हो गए। उन्होंने बेटे और बहू को नया जीवन शुरू करने से पहले सीख देते हुए कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। बता दें कि इससे एक दिन पहले बुधवार को शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी था। कई वीआईपी मेहमान विवाह समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय और शूज कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत के विवाह समारोह में कई हस्तियां शामिल हुईं। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ . प्रेमचंद बैरवा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खीमसर, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल सांसद आलोक शर्मा समेत कई अन्य नेता और मंत्री शादी समारोह में शामिल हुए।  

सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में पिछले 3 तीन से लगी आग ने लिया विकराल रूप, खाली कराए गए मकान

उदयपुर उदयपुर में सज्जनगढ़ की पहाड़ियों में तीन दिनों से लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन दावानल थमने का नाम नहीं ले रहा। गर्मी की शुरुआत के साथ ही पहाड़ियां सुलगने लगी हैं। मंगलवार को सज्जनगढ़ के गोरेल्ला चौकी क्षेत्र की पहाड़ियों में आग लग गई थी, जो कुछ ही देर में आसपास फैल गई। आग बुझाने के लिए मंगलवार शाम से ऑपरेशन जारी है, लेकिन बढ़ती लपटों को देखते हुए आसपास के सभी मकानों को खाली करा लिया गया है। गुरुवार दोपहर उदयपुर जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। उदयपुर के सभी फायर स्टेशनों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण असल पॉइंट तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। हवा के रुख के साथ आग तेजी से फैल रही है। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे आग इतनी भड़क गई कि लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। प्रशासन को लोगों को घर खाली कराने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई लोग मवेशियों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। आग के विकराल रूप के कारण पूरा इलाका धुएं से ढका हुआ है और लोगों ने दो दिनों से आसमान साफ नहीं देखा। प्रशासन ने इलाके में एहतियातन बिजली कनेक्शन भी काट दिए हैं। उदयपुर जिला प्रशासन लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है और राहत कार्य जारी है।  

गुनहगार तहव्वुर राणा की अर्जी फिर खारिज,अमेरिकी कोर्ट में प्रत्यर्पण रोकने की मांग की थी, कहा- पाकिस्तानी मुस्लिम हूं, भारत गया तो मारा जाऊंगा

वाशिंगटन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से 2008 मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को बड़ा झटका लगा है. भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की उनकी याचिका खारिज कर दी गई है. जज एलेना कगान ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका खारिज की. 26/11 मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनके प्रत्यर्पण पर इमरजेंसी स्टे लगाया जाए. याचिका में तहव्वुर राणा ने कहा था कि अगर मुझे भारत प्रत्यर्पित किया गया तो मुझे प्रताड़ित किया जाएगा. मैं भारत में ज्यादा सर्वाइव नहीं कर पाऊंगा. तहव्वुर राणा ने याचिका में क्या कहा था? राणा ने अमेरिकी कोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में कहा था कि पाकिस्तान मूल का मुस्लिम होने की वजह से उसे भारत में बहुत अधिक प्रताड़ित किया जाएगा. ह्यूमन राइट्स वॉच 2023 की वर्ल्ड रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की बीजेपी सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुस्लिमों के साथ भेदभाव करती है. याचिका में कहा गया था कि भारत की सरकार लगातार तानाशाही होती जा रही है और इसके पर्याप्त कारण हैं कि भारत सरकार को सौंपे जाने पर उसे प्रताड़ित किया जाएगा. तहव्वुर राणा ने कहा था कि वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रहा है. वह पार्किंसंस की समस्या से भी जूझ रहा है. ऐसी जगह नहीं भेजा जाए, जहां राष्ट्रीय, धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर उन्हें निशाना बनाया जाएगा. कौन है तहव्वुर राणा? तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. उसने आर्मी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की और पाकिस्तान आर्मी में 10 साल तक बतौर डॉक्टर काम काम किया. लेकिन तहव्वुर राणा को अपना काम पसंद नहीं आया और उसने ये नौकरी छोड़ दी. भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाला तहव्वुर राणा अभी कनाड़ा का नागरिक है. लेकिन हाल में वह शिकागो का निवासी था, जहां उसका बिजनेस है. अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक, उसने कनाड़ा, पाकिस्तान, जर्मनी और इंग्लैंड की यात्राएं की है और वहां रहा है, वह लगभग 7 भाषाएं बोल सकता है. अदालत के दस्तावेज बताते हैं कि 2006 से लेकर नवंबर 2008 तक तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान में डेविड हेडली और दूसरे लोगों के साथ मिलकर साजिश रची. इस दौरान तहव्वुर राणा ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हरकत उल जिहाद ए इस्लामी की मदद की और मुंबई आतंकी हमले की प्लानिंग की और इसे अमली जामा पहनाने में मदद की. आतंकी हेडली इस मामले में सरकारी गवाह बन गया है. 26 नवंबर 2008 को क्या हुआ था? 26 नवंबर 2008 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था. आतंकियों के इस हमले को नाकाम करने के लिए 200 एनएसजी कमांडो और सेना के पचास कमांडो को मुंबई भेजा गया था. इसके अलावा सेना की पांच टुकड़ियों को भी वहां तैनात किया गया था. हमले के दौरान नौसेना को भी अलर्ट पर रखा गया था. मुंबई के आतंकी हमले को नाकाम करने के अभियान में मुंबई पुलिस, एटीएस और एनएसजी के 11 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे. इनमें एटीएस के प्रमुख हेमंत करकरे, एसीपी अशोक कामटे, एसीपी सदानंद दाते, एनएसजी के कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसआई विजय सालस्कर, इंसपेक्टर सुशांत शिंदे, एसआई प्रकाश मोरे, एसआई दुदगुड़े, एएसआई नानासाहब भोंसले, एएसआई तुकाराम ओंबले, कांस्टेबल विजय खांडेकर, जयवंत पाटिल, योगेश पाटिल, अंबादोस पवार और एम.सी. चौधरी शामिल थे.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet