LATEST NEWS

महाकाल मंदिर में अग्नि और सूर्य की साक्षी में 17 फरवरी से शिव नवरात्र

उज्जैन शिव आराधना का महापर्व शिव नवरात्र 17 फरवरी को आरंभ होगा। मंगलवार के दिन गण्ड उपरांत वृद्धि योग की संयुक्त बेला में शुरू हो रहा पर्व नौ के बजाय 10 दिस दिन का रहेगा। विशेष यह है कि गण्ड योग के अधिपति अग्नि तथा वृद्धि योग के देवता सूर्य कहे गए हैं। अग्नि व सूर्य शिव के नेत्र कहे गए हैं। इसलिए इनकी साक्षी में देवाधिदेव की पूजा मनोवांछित फल प्रदान करने वाली मानी गई है। नवरात्र के 10 दिन विशिष्ट योग नक्षत्र में पार्थिव शिवलिंग की पूजा भी शुभ मानी गई है। पंचांगीय गणना व धर्मशास्त्र के निर्देशों का पालन कर शिव पूजा का लाभ लिया जा सकता है। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया फाल्गुन कृष्ण पंचमी से त्रयोदशी तक नौ दिन शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाता है। 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकाल एकमात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां शिवनवरात्र के रूप में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इसलिए अवंतिका तीर्थ में शिव नवरात्र के पूजन की विशेष मान्यता है। इन नौ दिनों में विधि विधान से शिव पूजा करने से मनुष्य के मानसिक, कायिक व वाचिक पापों का नाश होकर सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार 17 से 26 फरवरी तक शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाएगा। इन 10 दिनों में विशेष योग संयोग की साक्षी रहेगी। इसमें पूजन तथा साधना उपासना का संपूर्ण उल्लेख शिव महापुराण में दिया गया है। तिथि वृद्धि के चलते 10 दिन के नवरात्र भगवान शिव की विशिष्ट व काम्य पूजा रात्रि में की जाती है। इसलिए शिव नवरात्र में तिथि की गणना अहोरात्र के अनुसार की जाती है। यही कारण है, इस बार नवरात्र 10 दिन के रहेंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस कालखंड में अगर रात्रि के समय मात्र 24 मिनट भी साधना कर ली जाए तो ईश्वर की कृपा हो जाती है। वर्ण अनुसार बनाएं मिट्टी के शिवलिंग सांसारिक जीवन में दुख, कष्ट, व्याधि, पीड़ा अपमृत्यु के दोष से मुक्त होने के लिए पार्थिव शिवलिंग की पूजा करना चाहिए। इसका उल्लेख शिव महापुराण की विद्येश्वर संहिता में मिलता है। अगर चार वर्ण के अनुसार अलग-अलग रंग की मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण कर पूजा अर्चना की जाए तो अधिक फल प्राप्त होता है। अर्थात ब्राह्मण को सफेद मिट्टी, क्षत्रियों को लाल मिट्टी, वैश्य को पीली मिट्टी और अन्य को काली मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करके पूजन करना चाहिए। पूजा तीर्थ, शिवालय अथवा देवालय या पवित्र स्थान पर ही की जानी चाहिए।

भारत के तीन बड़े मिशन, 2026 में गगनयान व समुद्रयान और 2027 में Chandrayaan-4 होगा लॉन्च : मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली भारत सरकार ने तीन बड़े वैज्ञानिक मिशनों – गगनयान, समुद्रयान और चंद्रयान-4 की लॉन्चिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि गगनयान और समुद्रयान मिशन साल 2026 में और चंद्रयान-4 मिशन 2027 में लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-4 मिशन: चांद से पहली बार सैंपल लाने की तैयारी इससे पहले भारत चंद्रयान-1, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है। चंद्रयान-3 ने 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की थी। अब चंद्रयान-4 मिशन का मकसद चांद की सतह से मिट्टी और चट्टानों के सैंपल इकट्ठा कर उन्हें पृथ्वी पर लाना है। इस मिशन को दो भारी-भरकम LVM-3 रॉकेट के जरिए भेजा जाएगा। इसमें कुल 5 अलग-अलग मॉड्यूल होंगे जो इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रमा की सतह का गहराई से अध्ययन करने में मदद करेंगे। गगनयान मिशन: पहली बार भारतीयों की अंतरिक्ष यात्रा गगनयान भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है। इस मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा तक भेजा जाएगा और फिर उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाएगा। गगनयान का पहला मानव रहित मिशन इसी साल 2024 में लॉन्च होगा। इस मिशन में रोबोट ‘व्योममित्र’ शामिल होगा जो अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। भारत में तीसरा लॉन्च पैड बनाया जा रहा है और छोटे सैटेलाइट्स के लिए तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक नया लॉन्च स्टेशन भी तैयार किया जा रहा है। समुद्रयान मिशन: महासागर की गहराइयों में खोज भारत अब अंतरिक्ष के बाद समुद्र की गहराइयों में भी खोज करने जा रहा है। समुद्रयान मिशन के तहत तीन वैज्ञानिकों को 6,000 मीटर की गहराई तक समुद्र में भेजा जाएगा। यह मिशन दुर्लभ खनिज, कीमती धातु और नई समुद्री जैव विविधता खोजने में मदद करेगा। यह मिशन भारत के पर्यावरण संतुलन और आर्थिक विकास के लिए बहुत फायदेमंद होगा। भारत के लिए क्यों खास हैं ये तीन मिशन? चंद्रयान-4 से भारत पहली बार चांद की मिट्टी और चट्टानों के सैंपल लाकर उनका गहराई से अध्ययन करेगा। गगनयान से भारत अंतरिक्ष में इंसान भेजने वाले देशों (अमेरिका, रूस और चीन) की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। समुद्रयान से समुद्र की गहराइयों में मौजूद खनिज और संसाधनों की जानकारी मिलेगी जिससे देश को आर्थिक रूप से लाभ होगा। अंत में बता दे कि ये तीनों मिशन भारत को विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में और आगे ले जाएंगे और देश के विकास में बड़ा योगदान देंगे।  

आज प्रयागराज पहुंच महकूम में डुबकी लगाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

महाकुंभ नगर प्रयागराज महाकुंभ में देश और दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। आज गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला संगम नगरी पधार रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति महाकुंभ मेला का भ्रमण करेंगी और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। गुजरात सीएम आज लगाएंगे संगम में डुबकी बताया जा रहा है कि गंगा स्नान करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अक्षयवट और बड़े हनुमान जी के दर्शन करेंगी। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति प्रयागराज पहुंचेगी और उसके बाद मेला क्षेत्र के लिए रवाना होंगी। महाकुंभ में अब तक पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अखिलेश यादव, रवि किशन, सीएम योगी और उनका पूरा मंत्रिमंडल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर सीएम, कवि कुमार विश्वास, 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक समेत कई बड़ी हस्तियां संगम में स्नान कर चुकी हैं। पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के लिए देवताओं और असुरों के बीच 12 दिन घमासान युद्ध हुआ। अमृत को पाने की लड़ाई के बीच कलश से अमृत की कुछ बूंदें धरती के चार स्थानों पर गिरी थीं। ये जगह हैं प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार और नासिक। इन्हीं चारों जगहों पर कुंभ का मेला लगता है। जब गुरु वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में होते हैं तब कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित किया जाता है। जब गुरु और सूर्य सिंह राशि में होते हैं, तब कुंभ मेला नासिक में आयोजित होता है। गुरु के सिंह राशि और सूर्य के मेष राशि में होने पर कुंभ मेला उज्जैन में आयोजित होता है। सूर्य मेष राशि और गुरु कुंभ राशि में होते हैं, तब हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।

प्रयागराज रेलवे ने एकल दिशा प्लान को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़ाया

महाकुंभ नगर महाकुंभ 2025 में अमृत स्नान पर्वों के बाद भी संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में प्रयागराज पहुंच रही है। महाकुंभ की शुरुआत हुए 26 दिन हो चुके हैं, अब तक महाकुंभ में 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। इसके बाद भी प्रतिदिन महाकुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। महाकुंंभ में भीड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रयागराज रेलवे ने एकल दिशा प्लान को अगले आदेश तक लागू रखने की योजना बनाई है। सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों के स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्गों का निर्धारण किया है। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महाकुंभ के अमृत स्नान पर्वों के बीत जाने के बाद भी पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने वालों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज रेल मंडल ने अगले आदेश तक एकल दिशा प्लान लागू रखने का एलान किया है। रेल मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। मुख्य स्नान पर्वों की तरह ही प्रयागराज जंक्शन स्टेशन परिसर में यात्रियों का प्रवेश केवल सिटी साइड प्लेटफार्म नं. 1 से कराया जाएगा, जबकि निकास स्टेशन के सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म नं. 6 और 10 की ओर से ही होगा। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में तीर्थयात्रियों को प्लेटफार्म तक कलर कोडेड टिकट और आश्रय स्थल के माध्यम से ही पहुंचाया जाएगा। कलर कोडेड आश्रय स्थल दिशावार यात्रियों के गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक बनाए गए हैं, जिनमें अस्थाई टिकट घर, शौचालय और यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आरक्षित यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश गेट संख्या 5 से दिया जाएगा। साथ ही प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों से सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए ट्रेनों के निर्धारित समय से अतिरिक्त समय लेकर आने का अनुरोध किया है। इसके अलावा सिविल पुलिस के सहयोग से शहर में चलने वाले टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे भी तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन एकल दिशा प्लान के मुताबिक ही लाएं, ताकि शहर में जाम और स्टेशन परिसर में भगदड़ की स्थिति से बचा जा सके।  

दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू, शाह-नड्डा की बैठक

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद सबकी नजरें नई सरकार के गठन पर टिकी हुईं हैं। सबके जहन में एक ही सवाल है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इस बीच नई मुख्यमंत्री के शपथ लेने की तारीख भी सामने आई गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद हो सकता है। जानकारी मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे से लौटने के बाद यानी 13 फरवरी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसके लिए कई नामों पर चर्चा जोरों पर हैं ।भाजपा के नेताओं के अनुसार पीएम मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद ही भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इस बीच भाजपा में दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर भी मंथन शरू हो गया है। एक तरफ जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक की तो वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में जीत की बधाई देने के बाद सरकार को लेकर चर्चा हो सकती है। उधर जेपी नड्डा और अमित शाह ने भी सरकार बनाने को लेकर चर्चा की है। इससे एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में विचार-विमर्श किया था। पार्टी की शानदार जीत के बाद मोदी ने उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था। वीरेंद्र सचदेवा ने मांगा एलजी से मिलने का समय जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले जब उनसे सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया था उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पर फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायक उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं। बता दें, भाजपा ने चुनावों में हर क्षेत्र और अधिकतर समुदायों के बीच प्रभावशाली बढ़त हासिल की है, इसलिए उसके पास मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों की एक विस्तृत सूची है। विभिन्न राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों को चुनने में पार्टी के विकल्पों को अक्सर बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जाता है, ऐसे में राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि दिल्ली कोई अपवाद नहीं होगा। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने वाले जाट समुदाय के नेता प्रवेश वर्मा जैसे प्रमुख चेहरे और सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद एवं पवन शर्मा जैसे संगठन के अनुभवी नेताओं की चर्चा हो रही है, लेकिन भाजपा का इतिहास अपेक्षाकृत कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का रहा है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक, सिख या महिला पर भी विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2023 में मध्यप्रदेश और राजस्थान और पिछले साल ओडिशा समेत पिछले अनुभव के मद्देनजर ऐसे मामलों पर अटकलों के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना, जिससे अधिकांश राजनीतिक विश्लेषक हैरान रह गए। भाजपा नेता ने कहा, आप कभी नहीं जानते…राष्ट्रीय नेतृत्व एक बिल्कुल नया चेहरा लेकर आ सकता है, जो इस पद के लिए उपयुक्त हो और लोगों की भारी उम्मीदों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हो।

आदि शंकराचार्य द्वारा सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए कार्यों से न केवल धर्म के मूलभूत सिद्धांत पुनर्स्थापित हुए : यादव

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए किए गए कार्यों से न केवल धर्म के मूलभूत सिद्धांत पुनर्स्थापित हुए, बल्कि भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का अद्भुत कार्य भी हुआ। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा अद्वैत वेदान्त दर्शन के लोकव्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुम्भ क्षेत्र के सेक्टर 18 में स्थापित एकात्म धाम मंडपम्, हरीशचंद्र मार्ग में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर केंद्रित ‘शंकरो लोकशंकर:’ कथा का उद्घाटन कल मुख्यमंत्री डॉ यादव, श्री योगा नन्देश्वर मठ मैसूर के मठाधिपति श्री शंकर भारती महास्वामी की उपस्थिति में कल हुआ। कथा का वाचन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष, गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज कर रहे हैं।  

नक्सलियों के लिए नया साल बना मौत का बवंडर, मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सली, 40 दिन में 80 ढेर

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में फोर्स के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। खासकर नया साल तो उनके लिए मौत का बवंडर लेकर आया है। फोर्स के दबाव में नक्सली लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं और मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में जवानों और नक्सलियों के बीच रविवार को भीषण मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, जिसमें DRG, STF और बस्तर फाइटर के जवान शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में साल-2025 में इस घटना से पहले 49 नक्सलियों को मुठभेड़ में फोर्स ने मार गिराया है। नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को 2026 तक नक्सलवाद मुक्त कराने जवानों ने अभियान चला रखा है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार में अब तक 268 नक्सली मारे गए हैं। 750 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। एक हजार से अधिक नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 18 नक्सली मारे गए। वहीं 9 फरवरी- 2025 के मुठभेड़ को जोड़ ले तो यह संख्या 300 के करीब पहुंच गई है। जिस स्पीड से नक्सली मारे जा रहे हैं और सरेंडर कर रहे हैं उससे गृहमंत्री अमित शाह का टारगेट टाइम से पहले भी पूरा हो सकता है। उन्होंने 31 मार्च 2026 को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। 2024 में 219 और 2025 में 80 नक्सली मारे गए बस्तर पुलिस के मुताबिक साल 2025 में नक्सल मोर्चे पर अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में बस्तर सहित पूरे राज्य में 80 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 64 नक्सली बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए हैं। विगत 32 दिनों में कुल 25 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गए हैं। 20 और 21 जनवरी को गरियाबंद एनकाउंटर में कुल 16 नक्सली मारे गए। साल 2024 में कुल 219 नक्सलियों को मार गिराने में फोर्स को सफलता मिली थी। कब कब बड़ी सफलता – 05 जनवरी 2025 को मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। – 16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में 18 नक्सलियों को मार गिराया था। – 21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में दो दिनों में 18 नक्सली मारे गए थे। – 16 अप्रैल 2024 को कांकेर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे। – 30 अप्रैल को 9 घंटे तक चली मुठभेड़ जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। – 10 मई 2024 को बीजापुर के पीड़िया जंगल में 12 नक्सली ढेर – 25 मई 2024 को सुकमा और बीजापुर जिले में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर – 8 जून 2024 अबूझमाड़ के आमदई एरिया में 6 नक्सली मारे गए। – 10 मई 2024 बीजापुर में पुलिस फोर्स ने एनकाउंटर में 12 नक्सली मारे गए। – 15 जून को नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच मुठभेड़ में 8 नक्सलियों ढेर। – 3 सितंबर 2024 दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों से मुठभेड़, 9 माओवादी ढेर। – 5 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर…। यह मुठभेड़ भद्रादि-कोत्तागुड़ेम जिले के गुंडाला-करकागुड़ेम और मुलुगू के बीच हुई थी। – 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ के जंगल में 35 नक्सली ढेर…। देश में अब तक का सबसे बड़ा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ है। – 22 नवंबर 2024 को सुकमा जिले के थाना भेज्जी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

साड़ी वॉकथान आयोजन में करीब 5 हजार महिलाओं ने लिया भाग, यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए

जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। इस वॉकथान में करीब 5 हजार महिलाओं ने भाग लिया। लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा निकाल कर कई संदेश दिए। दरअसल भारतीय परिधान साड़ी को बढ़ावा देने के लिए साड़ी वॉकथान का आयोजन किया गया। आयोजन के तहत पर्यावरण संरक्षण, सनातन बचाने, पेड़ लगाने जैसे संदेश के साथ यात्रा निकली गई। यात्रा के दौरान महिला सशक्तिकरण, फिटनेस और सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया गया। आयोजन में खासकर जैन समाज की महिलाओं के साथ शहर के सभी समाजों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का MP में हुआ स्वागत, मुख्यमंत्री आवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की

भोपाल केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। आज उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश के शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विभिन्न योजनाओं के संचालन संबंधी सार्थक चर्चा हुई। कुछ देर बैठक के बाद सभी भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बजट में क्या मिला, इसकी जानकारी दी। इस दौरान सीएम ने 40 मेडिकल कॉलेज समेत प्रदेश को आगामी समय में क्या फायदा होगा, इसकी जानकारी भी दी।   खट्टर ने दिल्ली की जीत पर दी बधाई मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली की जीत पर सबसे पहले जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल ही दिल्ली में सफल परिणाम आया। मध्य प्रदेश की जीत भी सफल रही। जीत का क्रम आगे जारी रहेगा। 2003 से एमपी में बीजेपी आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी नया और बड़ा सोचते हैं। 10 साल में बजट तीन गुना बढ़ा। बजट में आवश्यकता के अनुसार नई स्कीम लेकर आए। हर वर्ग को ध्यान रखने का सिलसिला जारी है। GYAN गरीब युवा अन्नदाता नारी पर आधारित बजट है। व्यवस्था परिवर्तन से लोगों का जीवन सरल होगा। विश्वकर्मा योजन के तहत 5 हजार करोड़ का बजट केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “विश्वकर्मा योजन के तहत 5 हजार करोड़ का बजट है। युवाओं के लिए बजट को तीन गुना किया गया। भारत नेट प्रोग्राम शुरू किया गया जिससे गांव-गांव इंटरनेट पहुंचे। मेडिकल की 75 हजार सीटों को बढ़ाया जा रहा है। पैरामेडिकल स्टाफ को भी बढ़ाया जा रहा है। 5 IIT नए खोले जा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग पर 500 करोड़ का प्लान बनाया। स्किलिंग के कई नए प्रोजेक्ट बन रहे। इससे बेरोजगारी कम हो रही है। कामकाजी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। स्टार्टअप के लिए एक लाख करोड़ का फंड मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा, स्टार्टअप के लिए सुविधा बढ़ाई गई, एक लाख करोड़ का फंड बनाया। खेलो इंडिया का बजट भी बढ़ाया जिससे मेडल की संख्या बढ़ रही है। किसानों के लिए कई बड़े प्रावधान किए। यूरिया के लिए असम में 3 प्लांट लगाए जा रहे हैं। बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट पांच लाख की गई। किसानों के लिए डिजिटल अभियान चलाया जा रहा। बंगलादेशी समस्या! केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने देश में रह रहे बांग्लादेशियों पर कहा, “ये समस्या है…असम से कईयों को बाहर किया। सरकार इस पर उचित विचार कर रही है। स्वच्छता की रेटिंग के लिए राज्यों के लिए समय बढ़ाया जा सकता। फर्स्ट, सेकंड, थर्ड के बीच कंपीटिशन चलेगा। प्रेस कमीशन बनाने, रेलवे में छूट मिलने के सुझाव को आगे पहुंचाया जाएगा। भिक्षा को अपराध बताते हुए उन्होंने कहा कि दंडात्मक रूप से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए।” केजरीवाल पर साधा निशाना: बयान न देते तो 2-4 सीट मिल जाती केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केजरीवाल का स्वभाव दूसरे पर आरोप लगना है। हरियाणा से गंगा में जहर नहीं घुल रहा है। केजरीवाल इस तरह का बयान नहीं देते तो उनको 4–5 सीटे ज्यादा मिल जाती। हरियाणा के लोगों को केजरीवाल का बयान अपमान लगा। मामला कोर्ट में है। केजरीवाल को बुलाया है। केंद्रीय बजट में हर सेक्टर में मध्यप्रदेश को लाभ मिलेगा कपास उत्पादन से प्रदेश को बहुत लाभ मिलेगा, इसमें हर इकाई जोड़ेगी। बजट में औद्योगिक संरचना में सभी वर्कर को कवर किया गया। स्टार्टअप से प्रदेश के युवाओं को फायदा होगा। पर्यटन क्षेत्र में होम स्ट्रे से भी आय के साधन बढ़ेंगे। जल संरचनाओं से मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। केन बेतवा, पार्वती काली सिंध, ताप्ती परियोजना के लिए 2 लाख करोड़ मिल रहे। बैटरी उद्योग से प्रदेश को फायदा होगा। हेल्थ, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आएगी। AI सेक्टर से प्रदेश को लाभ मिलेगा। आने वाले समय में प्रदेश में 40 मेडिकल कॉलेज होंगे। शहरों के 25 साल के प्लान बनाए जा रहे। दाल उत्पादन से प्रदेश को जीवदान है,इससे ग्रोथ रेट बढ़ेगा। 8 दिनों में अन्नदाता के लिए नीति आ रही। युवा नीति, महिला नीति, गरीब नीति के तहत सरकार काम कर रही।  

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर निवेशकों के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे

भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को “अतिथि देवो भव उत्सव” के रूप में मनाने के लिए 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। “भोपाल एक साथ” टीम, जो कि शहर की प्रमुख नागरिक फोरम है, उसके सदस्य स्पर्श द्विवेदी ने बताया कि भोपाल का हर नागरिक इस उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है। शहर भर में इस समिट को लेकर सकारात्मक माहौल है, जहां निवेशकों के स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। इस समिट के माध्यम से भोपाल को वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण हब के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। शुरुआती चरण में पांच हजार अफसर और कर्मचारी काम में जुटे 100 आइएएस अफसरों ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। वे 10-12 घंटे काम कर रहे हैं। शुरुआती चरण की तैयारियों के लिए पांच हजार अधिकारी-कर्मचारी भी जुटे हैं। इसमें भोपाल जिला प्रशासन और नगर निगम के चार हजार से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। भोपाल से दिल्ली तक 18 इवेंट कंपनियों और उनके सैकड़ों कर्मचारियों की भी मदद ली जा रही है। 11 जनवरी 2023 को जीआइएस इंदौर में हुई थी। 300 विशेष और 85 वीवीआइपी लाइजनिंग अफसरों को जिम्मा फ्रंट फुट पर समिट का जिम्मा 1200 अधिकारी और कर्मचारी संभालेंगे। इनमें 300 अधिकारी विशेष जिम्मेदारियों के लिए होंगे। 70 अधिकारी विशिष्ट लाइजनिंग अधिकारी के रूप में काम करेंगे तो 85 से ज्यादा अधिकारी वीवीआइपी लाइजनिंग अधिकारी की भूमिका में रहेंगे। 200 अतिरिक्त प्रशासनिक कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। इन तैयारियों के बीच भोपाल के 84 होटल्स के 1397 कमरे भी तीन दिन 24 से 26 फरवरी तक ब्लॉक किए हैं। देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को यहां ठहराया जाएगा। अतिथियों को ठहराने की व्यवस्था राज्य पर्यटन निगम को दी गई है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा-गरीब परिवारों के लिए वरदान है मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी की समस्त जिम्मेदारी सरकार की है, प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं और धूमधाम से कन्याओं का विवाह/निकाह होता है। रीवा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 362 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, बेटियों और युवाओं की सरकार है। हर वर्ग की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। खाद्यान्न और नि:शुल्क इलाज की सुविधा के साथ ही पक्के आवास तथा हर घर में जल पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा 18 लाख रुपए खर्च किए गए हैं तथा प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए के मान से लगभग एक करोड़ 75 लाख रुपए बेटियों को दिए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम किए जाने में सभी को सहभागी बनना होगा। सभी लोग नियमित स्वास्थ्य की जाँच कराएं। अल्ट्रा साउंड जाँच कराकर माँ व बच्चे सुरक्षित रहें। उन्होंने अपेक्षा की कि एएनएम और आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और हम सभी स्वस्थ रीवा, स्वस्थ मध्यप्रदेश और स्वस्थ देश बनाने में सहभागी बनें। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन उपस्थित रहे।  

केंद्र सरकार ने बताया- अमेरिकी अधिकारियों ने 487 संभावित भारतीय नागरिकों के खिलाफ अंतिम निर्वासन आदेश जारी किए गए

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने आज घोषणा की कि अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया है कि 487 संभावित भारतीय नागरिकों के खिलाफ “फाइनल रिमूवल ऑर्डर” (अंतिम निर्वासन आदेश) जारी किए गए हैं। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब 104 भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित कर एक C-17 अमेरिकी सैन्य विमान के जरिए भारत भेजा गया, जहां उनके हाथ-पैर जंजीरों में जकड़े हुए थे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “हमें सूचित किया गया है कि 487 संभावित भारतीय नागरिकों के खिलाफ अंतिम निर्वासन आदेश जारी किए गए हैं। उनके कानूनी दर्जे और स्थिति के बारे में हमें कुछ जानकारी मिली है, और हम इन उपलब्ध आंकड़ों पर काम कर रहे हैं।” अमेरिकी सैन्य विमान से भारत भेजे गए प्रवासी 104 भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान जब अमृतसर पहुंचा, तो यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत पहली सामूहिक निर्वासन प्रक्रिया बन गई। ये प्रवासी अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर निर्वासित किया गया। रिपोर्टों के अनुसार, पूरी उड़ान के दौरान उन्हें हथकड़ियों और बेड़ियों से जकड़कर रखा गया था, और भारत पहुंचने के बाद ही उन्हें मुक्त किया गया। अमेरिका द्वारा सैन्य विमान के इस्तेमाल पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “यह निर्वासन प्रक्रिया पहले की उड़ानों की तुलना में थोड़ी अलग थी। अमेरिकी प्रणाली में इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान के रूप में वर्णित किया गया है।” निर्वासन पर केंद्र बनाम विपक्ष निर्वासन और उसे लागू करने के तरीके को लेकर भारत में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने सवाल उठाया कि सरकार ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए अपनी शर्तों पर कोई प्रयास क्यों नहीं किया। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए अपने रुख का बचाव किया, लेकिन विपक्ष ने तर्क दिया कि सरकार ने पहले संकटग्रस्त क्षेत्रों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा में इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा, “हर देश को अवैध रूप से रहने वाले अपने नागरिकों को वापस लेने की जिम्मेदारी निभानी होती है। अमेरिका में यह निर्वासन प्रक्रिया 2012 से लागू मानकों के तहत की गई है। ICE (यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) के नियमों के अनुसार, निर्वासन के दौरान हथकड़ी लगाने का प्रावधान है, लेकिन हमें सूचित किया गया है कि महिलाओं और बच्चों को नहीं बांधा गया।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार अमेरिकी अधिकारियों से लगातार संपर्क में है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्वासित भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार न हो। उन्होंने कहा,”हम सभी के हित में वैध प्रवास को बढ़ावा देना और अवैध प्रवास को हतोत्साहित करना जरूरी है।” प्रवासी भारतीयों के लिए नया कानून लाने की तैयारी भारत सरकार नए प्रवास कानून पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिससे वैध, सुव्यवस्थित और सुरक्षित प्रवासन को बढ़ावा दिया जा सके। लोकसभा में सोमवार को विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं, ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में ‘ओवरसीज मोबिलिटी (सुविधा और कल्याण) विधेयक, 2024’ लाने की सिफारिश की गई है। अमेरिका का पक्ष अमेरिका ने भारतीय प्रवासियों को सैन्य विमान से निर्वासित करने के अपने फैसले का बचाव किया है। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा, “हमारे देश के आप्रवासन कानूनों को लागू करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।” अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, “मैं उड़ान के विवरण में नहीं जा सकता, लेकिन मैं यह साझा कर सकता हूं कि अमेरिका के आप्रवासन कानूनों को निष्पक्ष रूप से लागू करना हमारी नीति है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी अवैध प्रवासियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।”

पांच सौ रुपये रोजाना कमाने वाला व्यक्ति को नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

इंदौर केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेघर परिवारों की आवास आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इसकी प्रतीक्षा सूची तैयार करने का कार्य जिले की 334 पंचायतों में 31 मार्च तक किया जाएगा। कच्चे मकान और बगैर छत वाले परिवारों का नाम सूची में जोड़ने के लिए 10 मापदंड तय किए गए हैं। किसी भी मापदंड को पूरा करने वाले सूची से बाहर होंगे। पहली बार इस सर्वे में दोपहिया रखने वाले परिवारों को शामिल किया जा रहा है, लेकिन यदि परिवार के किसी भी व्यक्ति की आमदनी 15 हजार प्रतिमाह से अधिक है, तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगा। यानी पांच सौ रुपये रोजाना कमाने वाला व्यक्ति योजना से बाहर होगा। सर्वेयर नियुक्त किया गया प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों की सूची का काम पंचायत स्तर पर सर्वेयर के माध्यम से शुरू किया है। इंदौर जिले में प्रत्येक पंचायत में एक सर्वेयर नियुक्त किया गया है। आवास प्लस पोर्टल पर सर्वे का कार्य राज्य स्तर से अप्रूवल प्राप्त व्यक्ति ही कर सकेगा। सभी हितग्राहियों की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसमें पक्के मकान, पक्की छत और दो कमरों से अधिक में रहने वाले परिवार योजना में शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को 2024-25 से 2028-29 तक बढ़ाया गया है। इसके लिए स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार की जा रही है। 2018 में हुआ था सर्वे जिले में आवासहीन लोगों की सूची तैयार करने का सर्वे 2018 में किया गया था। इस सूची के आधार पर प्रथम चरण में 2022 तक 12 हजार लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। 2024 में 2200 आवास का लक्ष्य जिला पंचायत को मिला था और इसके आदेश जारी किए जा चुके हैं। जनवरी 2025 में नौ हजार आवास का लक्ष्य फिर मिला है। इसकी प्रक्रिया की जा रही है। स्वयं भी कर सकेंगे आवेदन प्रत्येक पंचायत में सर्वेयर द्वारा हितग्राही की जानकारी आनलाइन आवास प्लस एप पर दर्ज करनी होगी। सर्वेयर स्वयं के आधार पर वेरिफिकेशन के बाद ही हितग्राही की जानकारी अपलोड कर सकेगा। यदि सर्वेयर जानकारी अपलोड करने में आनाकानी करता है, तो हितग्राही भी पोर्टल पर फेस वेरिफिकेशन कर स्वयं अपनी जानकारी अपलोड कर सकेंगे। यह सूची अलग से प्रदर्शित होगी। यह दस मापदंड पूरे करने वाले नहीं होंगे पात्र मोटर चलित तीन-चार पहिया वाहन। मशीनीकृत तीन-चार पहिया कृषि उपकरण। 50 हजार से अधिक का किसान क्रेडिट कार्ड। परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो। सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार। परिवार का कोई भी सदस्य 15 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक कमाता हो। आयकर भुगतान करता हो। व्यावसायिक कर का भुगतान करना। 2.5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि का स्वामी होना। पांच एकड़ या अधिक असंचित भूमि का स्वामी होना।  

विधानसभा चुनाव 2025: आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया, दिल्ली विधानसभा भंग, अधिसूचना जारी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी ने वापसी की है। पार्टी की हार के बाद आप नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना का अपना रिजाइन सौंपा है। वहीं LG ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अब दिल्ली के नए सदन का गठन किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। जिसके बाद आज रविवार को सीएम आतिशी मार्लेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सुबह 11 बजे राजभवन पहुंचकर उपराज्यपाल से मुलाकात की और अपना त्यागपत्र सौंपा। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 सीटों में से 22 सीट ही जीत सकी। वहीं 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की। बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में BJP ने 70 में से 48 सीटों पर अपना परचम लहराया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत कई बड़े चेहरों को हार का मुंह देखना पड़ा। केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा से नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 4000 से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। हालांकि आतिशी मार्लेना अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं।

बीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़, 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

बीजापुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet