LATEST NEWS

विपक्षी पार्टियों को राजीव कुमार का शायराना जवाब, ‘वो बिना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं’

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता की शुरूआत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकंतत्र बहुत सुंदर बगिया है, अपने वोटों से ऐसे ही सजाते रहें। हम 90 करोड़ वोटर्स के आंकड़े को पार कर चुके हैं, जल्द ही एक अरब का आंकड़ा पार कर लेंगे। दिल्लीवालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली दिल से वोट करेगी। ईवीएम पर बोलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम पर सब जवाब होने के बाद भी कहा गया कि इसे मैनिपुलेट किया जा सकता है। वोटर टर्नआउट 5 बजे के बाद बढ़ जाता है। कई इलाकों में वोटर बढ़ गए। राजीव कुमार ने कहा कि काउंटिंग में मिसमैच हो गया, कहीं कम गिन लिए, कहीं ज्यादा गिन लिए गए। सभी सवालों का जवाब आज देंगे। ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को जवाब ईवीएम पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने कहा कि चुनाव से 7-8 दिन पहले ईवीएम तैयार की जाती है। हर दल को वोटर लिस्ट के बारे में जानकारी दी जाती है। एजेंट के सामने ईवीएम में चुनाव चिन्ह डाले जाते हैं। एजेंट के सामने ही ईवीएम सील की जाती है। कोर्ट ने भी कहा कि ईवीएम हैक नहीं की जा सकती। ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। राजीव कुमार ने आगे कहा कि ईवीएम में अवैध वोट डालने की संभावना नहीं है। ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। इसे मतदान के बाद सील कर दिया जाता है और इसमें वायरस नहीं जा सकता। “””आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं,झूठ के गुब्बारों को बुलंदी मिलें, कोई शिकवा नहीं,हर परिणाम में प्रमाण देते है,पर वो बिना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं! ईवीएम मशीनों में दर्ज मतों की गिनती फॉर्म 17सी के साथ की जाती है। फॉर्म 17सी मतदान एजेंटों को मतदान समाप्त होने के बाद दिया जाता है। इसमें उस मतदान केंद्र पर हुए मतदान का रिकॉर्ड होता है। इस तरह, मतदान और मतगणना के दौरान पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाती है। मतदान प्रतिशत में छेड़छाड़ करना नामुमकिन है। मतदान खत्म होने से पहले, मतदान अधिकारियों को कई काम करने होते हैं। इसलिए, शाम 5 बजे के आंकड़ों को अंतिम मतदान प्रतिशत से तुलना करना सही नहीं है। मतदान खत्म होने के बाद, हर मतदान केंद्र पर मतदान एजेंटों को फॉर्म 17सी दिया जाता है। इस फॉर्म में उस मतदान केंद्र पर हुए मतदान का रिकॉर्ड होता है।””” – राजीव कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दिल्ली में रखा प्रस्ताव बोले- ‘Bhopal के बड़ा तालाब में डूबा है प्राचीन नगर’

भोपाल. बड़ा तालाब की अथाह जलराशि में एक प्राचीन नगर डूबा हुआ है। इस दावे के साथ भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने संसद की स्थायी समिति को एक प्रस्ताव दिया है। शहरी मामलों की स्थायी समिति की बैठक में शर्मा ने पानी के भीतर सर्वेक्षण कर इस धरोहर को सामने लाने की वकालत की है। नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हुई बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि तालाब के किनारों पर दो बुर्ज और प्राचीन दीवारों के रूप में उस नगर के अवशेष अब भी मौजूद हैं। इसको लेकर वैज्ञानिक अध्ययन और खोज कराई जानी चाहिए, ताकि भोपाल की विरासत पर पड़ा पर्दा उठ सके। भोपाल राजा-महाराजाओं की नगरी सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि भोपाल राजा-महाराजाओं की नगरी रही है। यहां 11वीं सदी की धरोहरें हैं। प्राचीन काल से ही इस शहर का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इनका संरक्षण, संवर्धन और सुंदरीकरण किया जाना चाहिए। बड़ा तालाब में ऐसी धरोहरों के अवशेष मौजूद हैं, जिनको लेकर कई वर्षों से दावे किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही इतिहासकार भी समय-समय पर मांग उठाते रहे हैं। इसकी खोज होना बहुत जरूरी है। शर्मा ने कहा कि कई पुरातत्वविद बताते हैं कि इसमें वैदिक नगर बसा हुआ था। गोंड कालीन किले की दीवारें व बुर्ज भी इसके किनारे पर दिखाई देते हैं। ऐसे में इसकी वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराना जरूरी है। गोंड काल की धरोहरें पुरातत्वविद पूजा सक्सेना का कहना है, ‘बड़ा तालाब के किनारे जो बुर्ज व दीवारें दिखाई देती हैं, उनके गोंड कालीन होने की संभावना है। संभव है कि बड़ा तालाब के किनारों पर गोंड राजाओं ने महल आदि बनवाया हो। यह सभी अध्ययन और खोज का विषय है। यह बात सही है कि भोपाल में 11वीं सदी की धरोहरों के अवशेष मौजूद हैं।’ इसमें मरीन आर्कियोलॉजी के विशेषज्ञों से पानी के भीतर सर्वे कराना था। विशेषज्ञों की उपलब्धता के अभाव में केंद्र स्तर पर यह प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ। बाद में यह ठंडे बस्ते में चला गया।

HMPV: नागपुर में दो संदिग्ध मामले आए सामने, कर्नाटक-तमिलनाडु-गुजरात के बाद महाराष्ट्र में एचएमपीवी की दस्तक

नई दिल्ली। चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में भी एचएमपीवी संक्रमण का मामला सामने आया है। नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है। इनकी उम्र सात और 13 साल बताई जा रही है। स्वास्थ्य उप निदेशक शशिकांत शंभरकर ने बताया कि निजी अस्पताल में बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब इन दोनों संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट को नागपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया है। इन राज्यों में आ चुके इतने मामले सामने भारत में पहले ही तीन एचएमपीवी मामलों का पता चल चुका है। इनमें से दो मामले बंगलूरू और एक मामला अहमदाबाद से सामने आया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इसकी पुष्टि की। इसके अलावा, तमिलनाडु में भी दो संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। बता दें, देश भर में श्वसन संबंधी बीमारियों की निगरानी के लिए चल रहे निगरानी प्रयासों के तहत इन मामलों का पता चला था। हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं: जेपी नड्डा इस सबके बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा था, हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पड़ोसी देशों में वायरस की हालात पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं, सभी कदम उठा रहे हैं, हमारी सभी पहलुओं पर निगरानी है। ये कोई नया वायरस नहीं है, 2001 में ही वायरस की पहचान हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने एक्सपर्ट के हवाले से स्पष्ट किया कि एचएमपीवी कई सालों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। यह सांस के जरिए, हवा के जरिए फैलता है। यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। यह वायरस सर्दियों और मौसम बदलने के शुरुआती महीनों में ज्यादा फैलता है। चीन में एचएमपीवी के मामलों की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं: स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा था, ‘हालात की समीक्षा के लिए चार जनवरी को स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई। देश की स्वास्थ्य सिस्टम और निगरानी नेटवर्क सतर्क हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।’

छत्तीसगढ़ में जारी हुई भाजपा जिलाध्यक्षों की लिस्ट, नारायणपुर में महिला को दी कमान

रायपुर  भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बस्तर के साथ संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। नारायणपुर से संध्या पवार को जिलाध्यक्ष चुना गया है। दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता बनाए गए। संतोष अभी जिला महामंत्री और गीदम निवासी हैं। इससे पहले रविवार को बीजापुर और कांकेर के अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी है। कांकेर में महेश जैन और बीजापुर में घासीराम नाग अध्यक्ष बनाए गए हैं। वेद प्रकाश पांडे को बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष घोषित किया गया है। 49 वर्षीय वेदप्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष का करीबी माना जाता है। वे 2003 में भारतीय युवा मोर्चा बकावंड मंडल के अध्यक्ष बनाए गए थे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री और 2019 से जिला महामंत्री हैं। बस्तर स्थित पार्टी कार्यालय में इसकी घोषणा की गई। भाजपा जिला संगठन चुनाव के प्रभारी विक्रम उसेंडी की उपस्थिति में नामों का एलान किया गया। इससे पहले भाजपा कार्यालय में सुबह से चहल-पहल रही। अध्यक्ष पद के दावेदार पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र से भी मंडलों के पदाधिकारी पहुंचे। नारायणपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की कमान महिला को मिली है। छोटे डोंगर की संध्या पवार अध्यक्ष बनाई गई हैं। पूर्व में वे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं। जातिगत और राजनीतिक समीकरण में सधे भाजपा के 15 जिलाध्यक्ष आगामी पंचायत-निकाय चुनाव से पहले भाजपा का संगठन का चुनाव जारी है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद रविवार को भाजपा ने प्रदेश के 15 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें जातिगत और राजनीतिक समीकरण को साधते हुए सूची जारी हुई है। प्रदेश भाजपा के 36 सांगठनिक जिले हैं। बाकी जिलों में छह जनवरी को चुनाव पूरा करने का दावा है। रमेश ठाकुर को रायपुर शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ठाकुर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर-दक्षिण के विधायक सुनील सोनी के करीबी माने जाते हैं। संगठन चुनाव के जिला प्रभारी शिव रतन शर्मा ने रायपुर शहर जिला अध्यक्ष की सर्वसम्मति से नियुक्ति की है। रमेश ठाकुर रायपुर शहर जिले के महामंत्री हैं। जिला संगठन चुनाव प्रभारी व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। विधानसभा चुनाव के पहले ठाकुर पार्टी के विभिन्न अभियानों में सक्रिय रहे हैं। इसी तरह रायपुर ग्रामीण से श्याम नारंग को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्याम पेशे से वकील हैं। जनवरी से पहले हो जाएगा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने जिला अध्यक्षों की सूची विधिवत रूप से जारी की है। पारख ने कहा कि इन 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी विधिवत हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं, के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है। पारख ने बताया कि छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 10 जनवरी से पहले होने का है।

आज मध्य प्रदेश में भाजपा के 40 जिला अध्यक्षों की घोषणा !

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्षों की 35 से 40 नामों की सूची मंगलवार को जारी की जाएगी। इसकाे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में दो घंटे तक मंथन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने जिला अध्यक्षों के नामों पर विचार-विमर्श किया। सूची फाइनल हो गई है, इसे स्वीकृति के लिए दिल्ली भेजा गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से भी सूची शामिल नामों को स्वीकृति मिल गई है। नामों की सूची सोमवार को जारी की जानी थी, लेकिन कुछ नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण सूची रोक दी गई। घोषणा से पहले ही मंदसौर में शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला जिला अध्यक्षों के 15 से अधिक नामों पर अब भी सहमति नहीं बनी है। ऐसे में पहली सूची 35 से 40 नामों की ही जारी की जाएगी। शेष नामों पर पुनर्विचार कर अंतिम रूप दिया जाएगा। सागर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रीवा, नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष के एक से अधिक नामों पर पार्टी नेताओं के बीच खींचतान के बीच फिलहाल इन जिलों में जिला अध्यक्ष की घोषणा बाद में की जा सकती है। इधर, जिला अध्यक्ष की घोषणा से पहले ही पंडित राजेश दीक्षित को मंदसौर जिला अध्यक्ष की बधाई वाले फ्लेक्स तैयार कर लिए गए हैं। सोमवार को इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। 12 जिलों के अध्यक्ष को पुन: मिल सकता है मौका भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मप्र के 12 जिला अध्यक्ष बदले थे। इसमें छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, मैहर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पाढुर्णा, हरदा, इंदौर ग्रामीण, बुरहानपुर, बड़वानी और रतलाम में नए जिला अध्यक्ष बनाए गए। ऐसे में इनमें से अधिकांश जिलों में जिला अध्यक्षों को पुन: मौका दिया जा सकता है। सामाजिक व राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास बताया जा रहा है कि भाजपा ने संभागवार सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास किया है। प्रत्येक संभाग में तीन से आठ जिले हैं। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के अलावा महिला को मौका देने का प्रयास है। हालांकि जहां महिला सांसद व महापौर है, वहां पुरुष को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की डेट का एलान आज 2 बजे चुनाव आयोग करेगा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा। चुनाव आयोग ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान और मतगणना की तारीख घोषित की जाएगी। मान जा रहा है कि राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 6 फरवरी को मतदान हो सकता है और 8 फरवरी को मतगणना हो सकती है। दिल्ली में विधानसभा की कुल सीट 70 राजधानी दिल्ली में 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप ने 2015 में कुल 70 सीट में से 67 पर जीत दर्ज की थी। तब भाजपा को सिर्फ 3 सीट मिली थी और कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का डंका बजा था। तब केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीट जीती थी। भाजपा की झोली में 8 सीट गई थी, जबकि कांग्रेस एक बार फिर खाली हाथ रही थी। वहीं, दिल्ली में बीते पांच साल में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। शराब नीति कांड में केजरीवाल समेत बड़े नेताओं की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा है। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को सीएम बनाया गया है। वोटर्स लिस्ट को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगातार हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा केंद्र में सत्ता में होने का गलत फायदा उठा रही है।  

Earthquake: तिब्बत में 7.1 तीव्रता के भूकंप, 53 लोगों की मौत

तिब्बत नेपाल की सीमा से सटे तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्र शिजांग में मंगलवार को भूकंप ने तबाही मचा दी। 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। अब तक 53 लोगों के मरने और 38 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार भूकंप का असर तिब्बत के शिगात्से शहर पर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बड़ी-बड़ी इमारतें भूकंप के कारण गिर गई हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के डिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के कई इलाकों में देखने को मिला। यहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में बिहार, पश्चिम बंगाल व उत्तर भारत के कई हिस्सों और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों लोग सहम गए। नेपाल में दिखा असर नेपाल की राजधानी में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके लगे, तो लोग घरों से बाहर जान बचाने के लिए भागे। वह सड़कों व खुले स्थानों पर जाकर खड़े हो गए। काठमांडू की रहने वाली मीरा अधिकारी ने एएनआई को बताया कि मैं उस समय सो रही थी (जब भूकंप आया)। बिस्तर हिल रहा था और मुझे लगा कि मेरा बच्चा बिस्तर हिला रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने उतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन खिड़की हिल रही थी। मुझे एहसास हुआ कि यह भूकंप है। मैंने फिर जल्दी से अपने बच्चे को बुलाया और घर खाली कर दिया। हम भागकर खुले मैदान में आ गए।  

घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी, आने दिनों में कोहरे और बारिश से राहत नहीं, येलो अलर्ट

नई दिल्ली दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें ने वाले दिनों में भी मभी कोहरे और बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। इसके अलावा पारा तेजी से लुढ़केगा जिसके चलते ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसमें घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तापमान भी सीधा 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। दिल्ली में आज यानी सोमवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इसके चलते कोहरे से लोगो को थोड़ी राहत मिली। लेकिन मंगलवार को फिर घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 7 जनवरी आईएमडी ने 7 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज तिया जा सकता है। इसी के साथ दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 जनवरी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जनवरी को तापमान एक डिग्री और कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दिन भी मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी देते हुए पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9-10 जनवरी 9-10 जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है। 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और 10 जनवरी को 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान दोनों दिन 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 11-12 जनवरी आईएमडी के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आंधी तूफान या बारिश आने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री बढ़ सकता जबकि अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री नीचे जा सकता है। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भारत में अब तक HMPV के कुल 6 मामले सामने आ चुके, चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमण के शिकार

नई दिल्ली चीन में फैले वायरस ने भारत में भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हाल ही में चेन्नई में इस वायरस के दो नए केस सामने आए हैं। इन दो को मिलाकर भारत में अब तक HMPV के कुल 6 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले दो मामले बेंगलुरु, एक मामला गुजरात और एक पश्चिम बंगाल से सामने आ चुका है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बच्चे ह्यूमन मेटान्यमोवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों का इलाज फिलहाल चेन्नई में ही चल रहा है। यह दोनों ही मामले अलग-अलग अस्पतालों से सामने आए हैं। हम फिलहाल इस पर और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेडीकल ऑफिसर पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय पड़ोसी देश में जारी केसों की वृद्धि पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं।

महाकुंभ के लिए बड़ी सौगात: एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है, भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान

भोपाल मध्यप्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही राजधानी भोपाल से प्रयागराज के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। सीधी उड़ान की सुविधा मिलने से महाकुंभ में जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में फ्लाइट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर होकर यूपी के प्रयागराज जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सीधे भोपाल से प्रयागराज के लिए प्रस्ताव भेजा है। तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी से भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रोजाना 100 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही की उम्मीद है।   इंदौर से प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा महाकुंभ शुरू होने से पहले 11 जनवरी से इंदौर के लिए प्रयागराज से उड़ान सेवा शुरू होगी। हर शनिवार रात 8:05 बजे इंदौर से उड़ान भरकर 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। सोमवार को शाम 7:40 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर रात 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।   13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत होगी। सनातन सभ्यता के सबसे बड़े पर्व में से एक महाकुंभ के शुभारंभ का इंतजार सभी को है। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कल ली गई है। वहीं इस बार श्रद्धालु इस महाकुंभ में आने के लिए उत्साहित और लालायित भी हैं। क्योंकि इस बार का महाकुंभ विशेष है। पूरे 144 साल बाद विशेष संयोग के चलते इस बार के महाकुंभ कि विशिष्टता बढ़ गई है।   साधु-संतों का आगमन शुरू इधर, महाकुंभ में देश और दुनिया के कोने-कोने से साधु और संतों का आगमन शुरू हो चुका है। महाकुंभ में आस्था और भक्ति के अनेक प्रकार के रंग देखने को मिल रहे है। कुंभ मेले में भांति-भांति के साधु-संत और बाबा पहुंचे रहे है, जो मेले की शोभा बढ़ा रहे है। संगम नगरी में पहुंचे बवंडर बाबा, चाबी वाले बाबा, अनाज वाले बाबा और साइकिल वाले बाबा आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। हर तरफ देश के दूरदराज इलाके से पहुंचे साधु-सतों और बाबाओं की चर्चा हो रही है।

चित्रकूट में श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित, 750 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा पर्यटन स्थल

भोपाल मध्य प्रदेश के चित्रकूट को 750 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं 100 करोड़ की लागत से 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क भी बनाया जाएगा। वहीं 151 फीट की ऊंची श्री राम की प्रतिभा भी स्थापित की जाएगी। पूरे नगर में श्रीराम की छवि होगी। सतना के चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्री राम की तपोभूमि में स्थलों के विकास, आधुनिक परिवहन सेवाओं पर 750 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएंगे। इस परियोजना का मुख्य आकर्षण 80 एकड़ में बनने वाला रामायण एक्सपीरियंस पार्क है। जो करीब 100 करोड़ की लागत से बनेगा। जहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस पार्क में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही 5डी-3डी प्रजेंटेंशन, होलोग्राम और लाइट-साउंड शो के जरिए रामायण काल की घटनाओं को जीवंत किया जाएगा। इस पार्क में भगवान श्री राम की 151 फीट की प्रतिमा भी लगाई जाएगी, जो कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।   संतों के लिए ध्यान केंद्र और 1000 संतों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। जहां एक हजार से ज्यादा साधु संत ठहर सकेंगे। वहीं आधुनिक पर्णकुटी, सांस्कृतिक केंद्र, आध्यात्मिक लाइब्रेरी और हर्बल गार्ड भी बनाए जाएंगे। हनुमान धारा में 24 करोड़ की लागत से मल्टी फैसिलिटी सेंटर और मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा।

बाघ को शिकार करता देख पर्यटकों के छूटे पसीने, कोहरे में भी सटीक निशाना मारा, कांपते हाथों से बनाया वीडिओ

पन्ना देश दुनिया में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि आसानी से बाघ दिखने की वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व में देश के कोने-कोने से पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघों के दीदार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पीटीआर आए पर्यटकों को देखने को मिला। पर्यटकों ने बाघ पी-141 को एक हिरण का शिकार करते हुए देखा। पर्यटकों ने इस रोमांचित और रोंगटे खड़े कर देने वाले पाल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि बाघ पी-141 बड़े ही शातिर तरीके से घात लगाकर एक हिरण का शिकार करता है और पल भर में ही उसे मौत के घाट उतार देता है। फिर पर्यटकों के बीच से ही बाघ अपने शिकार को खाने के लिए ले जाता है।

अब मैनपाट में पर्यटन को लगेंगे पंख, बढ़ावा देने शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगी मॉल रोड

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के चलते सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने नववर्ष और उसके बाद मैनपाट के हर कोने में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। सरगुजा संभाग के अलावा ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी लोग मैनपाट की खूबसूरती देखने पहुंचे। प्रकृति की गोद में रचे-बसे इस हिल स्टेशन में वर्षभर मौसम खुशनुमा रहता है। मगर, बारिश और ठंड के मौसम में यह छुट्टियां मनाने के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है। अब मैनपाट में पर्यटन को और बढ़ावा देने शिमला-मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए स्थल निरीक्षण कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट में पहाड़ियां, नदी-झरने, चारों ओर फैली हरियाली को लेकर सैलानियों में खास आकर्षण बना रहता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नए प्रयास किए जा रहे हैं। सैलानियों के ठहरने की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा रिजॉर्ट शैला और करमा का निर्माण किया गया है। इससे आसानी से लोगों को रहने की सुविधा मिल सके। दो स्थल चिह्नित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। मैनपाट महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मैनपाट में मॉल रोड बनाने की घोषणा की गई थी। पर्यटन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मॉल रोड के लिए दो साइट का निरीक्षण किया गया है, जिसमें पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से तिब्बती मंदिर तक मार्ग और पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से निजी होटल तक मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्ताव भेजा गया है। पर्यटन के साथ रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर शिमला-मनाली हिल स्टेशन के मॉल रोड बेहद प्रसिद्ध हैं। वहां स्थानीय मार्केट आकर्षण के केंद्र हैं। मैनपाट में मॉल रोड बन जाने से एक और आकर्षण का केंद्र बनेगा। अक्सर शिमला मनाली जैसे हिल स्टेशनों के मॉल रोड का एहसास अब मैनपाट आने वाले पर्यटकों को भी होगा। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों और मार्केट को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से तेजी से बढ़ेगी।

आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, भोपाल से महाकुंभ के साथ वाराणसी के लिए रवाना होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 6 फरवरी 2025 को इंदौर से “महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर और पुरी यात्रा” के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहाँ यात्री इस पर सवार हो सकते हैं। आठ रातों और नौ दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता और पुरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किया है। स्लीपर इकॉनमी श्रेणी के लिए ₹24,500 प्रति व्यक्ति, 3एसी स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए ₹34,400 प्रति व्यक्ति और 2एसी कम्फर्ट श्रेणी के लिए ₹42,600 प्रति व्यक्ति शुल्क रखा गया है। इस सर्व-समावेशी पैकेज में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, गुणवत्तापूर्ण बसों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग सेवाएं शामिल हैं। महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईआरसीटीसी की टेंट सिटी की अलग से बुकिंग भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या अधिकृत एजेंट के माध्यम से कराया जा सकता है।  

मंत्री परमार ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा, शासकीय संस्थानों में ही परीक्षाएं करवाई जाए

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं महाविद्यालयों में गुणवत्ता वृद्धि के लिए आगामी तीन माह की कार्ययोजना बनाकर वास्तविक आवश्यकता अनुरूप उपलब्ध बजट का उपयोग सुनिश्चित करें। मंत्री श्री परमार सोमवार को मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत बरबड़े सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षाएं शासकीय संस्थानों में ही आयोजित की जाएं। उन्होंने परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री परमार ने कहा कि महाविद्यालयों के समग्र विकास में पूर्व विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी प्रयास किए जाएं। श्री परमार ने कहा कि समस्त पात्र विद्यार्थियों को विभागीय छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की दिशा में अधिकाधिक प्रयास करें। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट आवंटन, व्यय की स्थिति एवं आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के लिए विभागीय तैयारियों की गहन समीक्षा की। श्री परमार ने महाविद्यालयों में प्रयोगशालाओं के उन्नयन एवं मरम्मत आदि कार्यों में आवश्यकतानुरूप उपलब्ध बजट का उपयोग करते हुए महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन, शैक्षणिक एवं अकादमिक गुणवत्ता सुधार के लिए महाविद्यालयों में विभिन्न निर्माण एवं सुधार आदि कार्यों को समयावधि पर पूर्ण करने को कहा। मंत्री श्री परमार ने महाविद्यालयों की प्रवेश क्षमता, प्रवेशित छात्र संख्या एवं उपलब्ध सीटों पर युक्तियुक्तकरण के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा कर महाविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचना अनुरूप क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने विधि महाविद्यालयों की स्थिति एवं व्यावसायिक महाविद्यालयों के संचालन की समीक्षा कर उत्तरोत्तर गुणवत्ता वृद्धि के लिए नीतिगत रूप से व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा है। मंत्री श्री परमार ने सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों के प्रवेश की तैयारियों की समीक्षा कर, “कॉलेज चलो अभियान” को सफल बनाने एवं सकल नामांकन अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने के लिए कहा। श्री परमार ने विभागीय गतिविधियों के ऑनलाइन मोड की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालयों के पूर्व विद्यार्थियों के एलुमिनाई कार्यक्रम आयोजन करने एवं संबंधित महाविद्यालय के विकास में उनकी सहभागिता करवाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा। श्री परमार ने विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय डेटा सेंटर “विद्या समीक्षा केंद्र” बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन के निर्देश दिए। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों के संयोजन से, नियत समयावधि की “शिक्षक प्रशिक्षण नीति” तैयार करने की बात की। उन्होंने महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर संकाय वृद्धि एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रारंभ करने को लेकर व्यापक चर्चा की। श्री परमार ने विभिन्न छात्रवृति योजनाओं एवं लोकसेवकों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री परमार ने परिवीक्षा अवधि समाप्ति से वंचित लोकसेवकों की नियमानुसार परिवीक्षा अवधि समाप्ति की प्रक्रिया नियत समयावधि पर पूर्ण करने को कहा। श्री परमार ने विभागीय अधिकारियों को सभी मापदंडों के अनुरूप उच्च पद का प्रभार दिए जाने की प्रक्रिया नियत समयावधि पर पूर्ण करने को भी कहा। उन्होंने विभाग से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री परमार ने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में पदों की पूर्ति की जानकारी प्राप्त कर, रिक्त पदों की पूर्ति प्रक्रिया नियत समयावधि पर पूर्ण किए जाने लिये भी कहा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet