LATEST NEWS

शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन नोटिस, BJP ने भी किया प्रदर्शन

नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है. 25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतलाकीन सत्र हंगामेदार रहा है. आज यानी 20 दिसंबर को भी सत्र के आखिरी दिन सदन में जमकर हंगामा होने की संभावना है. डॉ. बीआर अंबेडकर और गुरुवार को संसद के बाहर हुई धक्कामुक्की के बाद सियासी दलों में भारी गुस्सा है. जिसे लेकर आज (गुरुवार) बीजेपी और विपक्ष  दल दोनों ही प्रदर्शन कर रहे हैं. जहां बीजेपी सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. तो वहीं विपक्ष विजय चौक से संसद तक मार्च कर रहा है. राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। निशिकांत दुबे ने आरोप है लगाया  कि राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। साथ ही, कल संसद में हुई झड़प के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई। FIR में राहुल पर एनडीए सांसदों को धक्का देने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप लगे हैं।   संसद परिसर में धक्का-मुक्की कल संसद परिसर में हुए हंगामे के दौरान बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रताप सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिससे वह मेरे ऊपर गिर गए और मुझे चोट लग गई। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल के व्यवहार को ‘गुंडागर्दी’ करार दिया।   अमित शाह के बयान पर विपक्ष नाराज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर संबंधी बयान ने विवाद को और गहरा दिया है। विपक्ष का कहना है कि शाह ने संविधान निर्माता का अपमान किया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा और अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। वहीं, अमित शाह ने विपक्ष पर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।   देशभर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन अमित शाह के बयान के खिलाफ देशभर में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किए। मुंबई और कोलकाता में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। मुंबई में हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, पटना में बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।   संसद में हंगामे के बाद सख्त निर्देश कल की घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में प्रदर्शन और झड़पों पर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सांसदों को गेट्स को अवरुद्ध न करने और संसद की गरिमा बनाए रखने के लिए कहा है।   प्रियंका गांधी की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन: शुक्रवार को प्रियंका गांधी अगुवाई में कांग्रेस के साथ ही इंडिया ब्लॉक में शामिल दूसरी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रियंका गांधी कल की तरह ही नीले कपड़ों में नजर आईं। विपक्षी सांसदों में हाथ में बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की। विजय चौक से संसद भवन तक मार्च किया। -सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, “यह एक फर्जी मामला है. हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की कोशिश कर रहे थे और हम सभी को रोका गयाय मुझ समेत कई सांसदों को भाजपा सांसदों ने धक्का देकर गिरा दिया. मैं गिर गया और मुझे हल्की चोटें भी आईं… बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान के ज्वलंत मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा एक नया संस्करण लेकर आ रही है कि राहुल गांधी ने एक महिला पर हमला कियाय यह पूरी तरह से निराधार है और हम संबंधित अधिकारियों को चुनौती देते हैं कि वे वीडियो फुटेज रिलीज करें. हमारे पास एक बेहतरीन सीसीटीवी कैमरा सिस्टम है.आप इसे पब्लिश क्यों नहीं करते और जनता को सच्चाई क्यों नहीं बता सकते?…” -इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान घायल सांसदों से मिलने के लिए आरएमएल अस्पताल पहुंचे हैं.  घायल भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत की ताजा हेल्थ कंडीशन पर आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने कहा, “दोनों की हालत बेहतर है. उनका बीपी नियंत्रण में है…वे फिलहाल आईसीयू में हैं. टीम उनकी निगरानी करेगी. उसके बाद वरिष्ठ डॉक्टर फैसला लेंगे…सीटी स्कैन और एमआरआई की दोनों रिपोर्ट सामान्य हैं…” – बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन के अपमान का नोटिस दिया है. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे नोटिस में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर चलाने का आरोप लगाया है. विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्पीकर को सौंपा गया है और मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की अपील की गई है. मांग की गई है कि जब तक समिति इस मामले में फ़ैसला नहीं करती, राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाए. -संसद में कल सांसदों के बीच हुई झड़प पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, “यह लोगों द्वारा तैयार की गई घटना थी. वे लोगों को सीढ़ियाँ चढ़ने से रोक रहे थे. वे धक्का-मुक्की कर रहे थे…कैसे कोई किसी को रोक सकता है संसद में जाने से. मैं इसकी गवाह हूं. मैं वहीं पर थी और बीजेपी वहां पर सांसदों को रोक रही थी. वो लोग धक्का दे रहे थे .” -अभी बीजेपी के दो जख्मी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत आरएमएल में भर्ती हैं, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. सारंगी ने कहा कि मैं सीढ़ियों पर खड़ा था. राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद मेरे ऊपर गिर गए, जिससे मैं गिर गया और चोट लग गई. -रामनोहर लोहिया अस्पताल में प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गई हैं. राहुल गांधी की गुंडागर्दी का ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा. मुझे समझ नहीं आता कि राहुल गांधी को गुंडागर्दी करके मिलेगा क्या? अब ऐसे सांसदों को पीटा जाएगा. ऐसा आचरण आज तक भारत के संसदीय इतिहास में देखने को नहीं मिला. बीजेपी और कांग्रेस के आरोप- प्रत्यारोप INDIA ब्लॉक के सांसद सुबह 10 बजे विजय चौक से संसद तक मार्च करेंगे और अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा … Read more

अजयगढ़ में खुलेंगे 100 सीटर कन्या और 50 सीटर बालक छात्रावास

भोपाल जनकल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में आयोजित जल कलश यात्रा, संत सम्मेलन और लोक कल्याण शिविर में 98 करोड़ रूपये के 13 विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि 25 दिसम्बर से बुन्देलखण्ड क्षेत्र की प्रगति के नये द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड का हर व्यक्ति खुशहाल होगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का खजुराहो में शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना क्षेत्र के अजयगढ़ में 100 सीटर कन्या और 50 सीटर बालक छात्रावास बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम में बुन्देलखण्डी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भगवान जुगल किशोर की पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुन्देलखण्ड विकास की बदौलत अब नये दौर में पहुंच रहा है। देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन से बुन्देलखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से वृहद स्तर पर सिंचाई एवं पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही बिजली उत्पादन, कई फसलों की पैदावार एवं पर्यटन क्षेत्र में विकास से नागरिकों का जीवन खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को पन्ना के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के खेल मैदान में जल कलश यात्रा, संत सम्मलेन एवं जनकल्याण पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 20 वर्ष से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से चंबल एवं मालवांचल में खुशहाली आएगी। 70 हजार करोड़ रूपए लागत की इस परियोजना का निर्माण भी अब निर्बाध रूप से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। धार्मिक क्षेत्र में भी विकास की अपार संभावना है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। तीर्थ क्षेत्रों के विकास के साथ सर्वसमाज एवं सर्वहरा वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी का प्रयास भी किया जा रहा है। गत दिनों में संभाग स्तर पर सफलतापूर्वक रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए गए हैं। इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा के दौरान भी निवेशकों को आगामी फरवरी माह में भोपाल में प्रस्तावित इंवेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया गया है। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुन्दलेखण्ड की जीवन रेखा साबित होगी। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को पेयजल सुविधा और किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन एवं सकारात्मक सोच के फलस्वरूप अन्य विकास योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार का भागीरथी प्रयास सराहनीय है। विभागीय प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पन्ना प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल पर जनकल्याण एवं विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिला प्रशासन के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। साथ ही आजीविका मिशन के स्टॉल में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर व्यंजन भी चखे। हीरा कार्यालय द्वारा यहां हीरा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर गत दिवस प्राप्त 17 कैरेट के हीरे का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, विधायक प्रह्लाद लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय सहित अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।  

Jaipur नेशनल हाइवे पर हादसा…दिल दहलाने वाला अग्निकांड 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में

जयपुर राजधानी जयपुर में आज सुबह भीषण दुर्घटना हुई. भांकरोटा इलाके में सुबह 5:30 बजे CNG से भरे एक कंटेनर को ट्रक में टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कंटेनर में भरी CNG गैस 400 से 500 मीटर दूर फैल गई. जहां कंटेनर से CNG गैस फैली वहां पर भीषण आग फैल गई. इस दौरान CNG से लगी आग ने 40 से अधिक गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें कई लोग तो ऐसे थे जिन्हें कुछ संभलने का मौका भी नहीं मिला और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. इस हादसे में करीब 23 से 24 लोग के घायल होने और 7 लोगों की आग से झुलसने से मौत की सूचना है, अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों का इलाज SMS हॉस्पिटल जयपुर के ICU में चल रहा है. कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज घटना स्थल से कुछ दूर रहने वाले गौरव कुमार ने बताया कि भिड़ंत के बाद कंटेनर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. कंटेनर के ब्लास्ट होते ही आसपास क्षेत्र की खिड़कियां कड़कड़ाने लगी. घटनास्थल पर चारों तरफ आग लगने के कारण आसमान केसरिया हो गया. चारों तरफ केमिकल की बदबू फैल गई, लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, कुछ ही पल में चारों तरफ चीख पुकार मचाने लगी. जब स्थानीय लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो सभी सन्न रह गए. 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दी आग की लपटें वहीं घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर रहने वाले आकाश जैन ने बताया कि कंटेनर और ट्रक की टक्कर के बाद अचानक जब कंटेनर में आग लगी तो इसके धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक आई. जब बाहर आकर बालकनी में देखा तो आंख की लपटें साफ-साफ नजर आ रही थी, आग की लपटों के कारण घटनास्थल के क्षेत्र में धुए का गब्बर उठ रहा था, जो बड़ा भयावह था. ‘चारों तरफ आग ही आग…’ हादसे के चश्मदीद सुनील ने आजतक से बात करते हुए पूरे भयानक मंजार के एक्सप्लेन किया है. चश्मदीद ने घटना के बारे में बात करते हुए बताया, “हम राजसमंद से जयपुर आ रहे थे. हमारे बस के बिलकुल पास में अचानक से ब्लास्ट हुआ. हमारे चारों तरफ आग ही आग थी और बस के अंदर भी आग आ चुकी थी.” उन्होंने आगे बताया कि हम बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो पता चला कि मेन गेट लॉक है. इसके बाद हम खिड़की तोड़कर बाहर निकले. हमारे साथ 8 से 10 लोग और भी बाहर निकले. कुछ लोग अंदर ही रह गए थे और कुछ लोग जल भी गए. राहत कार्य जारी आग लगने की घटना पर जयपुर डीएम जितेंद्र सोनी ने कहा, “करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंचीं. राहत कार्य जारी है. आग पर काबू पा लिया गया है और अब सिर्फ 1-2 गाड़ियां ही बची हैं. इस घटना में करीब 23-24 लोग घायल हुए हैं.” जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ हादसा यह अग्निकांड राजस्थान से गुजरने वाले जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हुआ था. दमकल की 20-22 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई हैं, लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी थी. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा. दोनों ज्वलनशील पदार्थ (एलपीजी और सीएनजी) लेकर आ रहे वाहनों के बाद ऐसी स्थिति बनी कि कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. करीब एक किलोमीटर के हाईवे पर ये तबाही का मंजर फैल गया. CM ने घटना पर जताया दुख हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने खुद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है. घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया. प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है.”

प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर 2024 को करेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना के 25 दिसंबर 2024 को खजुराहो में प्रस्तावित भूमि-पूजन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल खजुराहो मेला ग्राउण्ड का निरीक्षण भी किया। बैठक में भोजन की व्यवस्था, बस व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, हितग्राहियों की संख्या, आसपास के जिले के लोगों को शामिल करने की व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जल अभियान से आमजन जनता को जोड़ने के लिए संकल्प पत्र बांटे जाएं। उन्होंने एसपीजी की बैठक के उपरान्त समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम जो म.प्र. के लोकल सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित करें। बैठक में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम के रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थल एवं अन्य तैयारियों के ऊपर बिंदुवार प्रस्तुतीकरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के मेला ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी इतिहास में विश्व की नई इबारत लिखने जा रहे। जो नई घटना होगी और बुंदेलखंड के पूरे इलाके को सूखामुक्त करने के लिए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अटल जी की जयंती पर आ रहे है। इस परियोजना से साढ़े आठ लाख से अधिक हेक्टेयर जमीन को सिंचाई का लाभ मिलेगा और लाखों लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।  

नया साल शुरू होते ही आम उपभोक्ताओं की जेब पर और भार बढ़ने वाला, चाय से साबुन तक सब होगा महंगा

नई दिल्ली नया साल शुरू होते ही आम उपभोक्ताओं की जेब पर और भार बढ़ने वाला है। देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां, जैसे हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, गोदरेज कंज्यूमर, पारले प्रोडक्ट्स, नेस्ले, और अडानी विल्मर, अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। उत्पादन लागत और कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी का असर अब चाय पत्ती, साबुन, तेल और क्रीम जैसे रोजमर्रा के उत्पादों पर साफ दिखाई देगा। सितंबर 2024 में खाद्य तेल आयात पर ड्यूटी में 22% की वृद्धि के साथ ही पिछले एक साल में इसकी लागत में 40% तक का इजाफा हुआ है। इसी तरह, चीनी, गेहूं के आटे और कॉफी के उत्पादन पर भी महंगाई का असर देखा गया है। पारले और डाबर जैसे ब्रांड्स ने बढ़ाई कीमतें पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने पुष्टि की है कि कंपनी अपने उत्पादों की नई कीमतों के साथ पैकेजिंग तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी उपभोक्ताओं की मांग को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी। वहीं, डाबर ने हेल्थकेयर और ओरल केयर उत्पादों की कीमतें बढ़ाई हैं, जबकि नेस्ले ने अपने कॉफी प्रोडक्ट्स में बढ़ोतरी की है। ग्रामीण और शहरी बाजारों पर असर रिटेल डेटा के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में बढ़ती मांग ने अक्टूबर 2024 में एफएमसीजी सेक्टर को 4.3% की वार्षिक वृद्धि दी थी, लेकिन नवंबर में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। कंपनियों को उम्मीद है कि शहरी उपभोक्ता इन बढ़ी कीमतों को वहन कर पाएंगे।

प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए कंफर्म टिकट का हो गया इंतजाम! रेलवे ने जारी की स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

भोपाल मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में जाने की राह आसान करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो सके. इस संबंध में रेलवे विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेन की सूची भी जारी की गई है. पश्चिम रेल मंडल रतलाम के डीआरएम ने बताया कि जनवरी 2025 में प्रयागराज में आरंभ हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो, इसका ध्यान रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से बलिया के मध्य दोनों दिशाओं में  बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर-बलिया- कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. उज्जैन होते हुए पहुंचेगी इंदौर यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09371 डॉ. अम्बेडकर नगर-बलिया-कुंभ स्पेशल 22 एवं 25 जनवरी 2025 तथा 08 एवं 22 फरवरी 2025 को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलकर रतलाम मंडल के इंदौर , उज्जैन एवं शुजालपुर होते हुए अगले दिन बलिया पहुंचेगी.  इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09372 बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 एवं 26 जनवरी तथा 09 एवं 23 फरवरी 2025 को  बलिया से चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी. इन रेलवे स्टेशन से गुजरेगी ट्रेन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे. ये है महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 1. ट्रेन संख्‍या 09031/09032 उधना-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल (04 फेरे) ट्रेन संख्या 09031 उधना-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल उधना से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे बलिया पहुंचेगी. यह ट्रेन 17 जनवरी और 16 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09032 बलिया-उधना महाकुंभ मेला स्पेशल बलिया से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 12:45 बजे उधना पहुंचेगी. यह ट्रेन 18 जनवरी और 17 फरवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, विश्वामित्री, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09031 का वडोदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  2. ट्रेन संख्‍या 09019/09020 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल (16 फेरे) ट्रेन संख्‍या 09019 वलसाड-दानापुर महाकुंभ मेला स्पेशल वलसाड से 08:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:00 बजे दानापुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 08, 17, 21, 25 जनवरी और 08, 15, 19, 26 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्‍या 09020 दानापुर-वलसाड महाकुंभ मेला स्पेशल दानापुर से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09:30 बजे वलसाड पहुंचेगी. यह ट्रेन 09, 18, 22, 26 जनवरी और 09, 16, 20, 27 फरवरी, 2025 को चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  3. ट्रेन संख्‍या 09021/09022 वापी-गया महाकुंभ मेला स्पेशल (20 फेरे) ट्रेन संख्या 09021 वापी-गया महाकुंभ मेला स्पेशल वापी से 08:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे गया पहुंचेगी. यह ट्रेन 09, 16, 18, 20, 22, 24 जनवरी और 07, 14, 18, 22 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09022 गया-वापी महाकुंभ मेला स्पेशल गया से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:00 बजे वापी पहुंचेगी. यह ट्रेन 10, 17, 19, 21, 23, 25 जनवरी और 08, 15, 19, 23 फरवरी, 2025 को चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वलसाड, नवसारी, भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.  4. ट्रेन संख्‍या 09029/09030 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल (02 फेरे) ट्रेन संख्या 09029 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ मेला स्पेशल 17 फरवरी, 2025 को विश्वामित्री से 08:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे बलिया पहुंचेगी.  ट्रेन संख्या 09030 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला स्पेशल 18 फरवरी, 2025 को 23:30 बजे बलिया से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09029 का वडोदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.    5. ट्रेन संख्‍या 09413/09414 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल (10 फेरे) ट्रेन संख्या 09413 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी. यह ट्रेन 16 जनवरी और 05, 09, 14, 18 फरवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09414 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:30 बजे साबरमती पहुँचेगी. यह ट्रेन 17 जनवरी और 06, 10, 15, 19 फरवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे. 6. ट्रेन संख्‍या 09421/09422 साबरमती-बनारस (वाया गांधीनगर केपिटल) महाकुंभ मेला स्पेशल [06 फेरे] ट्रेन संख्या 09421 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुँचेगी. यह ट्रेन 19, 23 और 26 जनवरी, 2025 को चलेगी.  ट्रेन संख्या 09422 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01:25 बजे साबरमती पहुँचेगी. यह ट्रेन 20, 24 और 27 जनवरी 2025 को चलेगी.  यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गांधीनगर केपिटल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, … Read more

प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे कुवैत यात्रा पर, 43 साल बाद किसी PM का होगा दौरा

 नईदिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 दिसंबर को कुवैत के ऐतिहासिक दौरे पर जाएंगे. 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी. पीएम मोदी की यह यात्रा कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर हो रही है. भारतीय समुदाय और कुवैत नेतृत्व से बातचीत करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुवैत दौरे में भारतीय समुदाय के लोगों से और वहां के टॉप नेतृत्व से बातचीत करेंगे. कुवैत में 10 लाख से अधिक प्रवासी भारतीय रहते हैं. देश की अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय का सबसे बड़ा योगदान है. वैसे में उनके अधिकार पर भी पीएम मोदी बात करेंगे. कुवैत के विदेश मंत्री आए थे भारत उसके बाद कुवैत के विदेश मंत्री अबदुल्लाह अली अल-याहया ने दिसंबर के पहले हफ्ते में ही नई दिल्ली की यात्रा की थी। इस दौरे से यह संदेश देने की कोशिश है कि भारत ऊर्जा संसाधनों का अकूत भंडार रखने वाले इस देश के साथ अपने संबंधों को लेकर कितना गंभीर है। प्रधानमंत्री कुवैत में भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और कुवैत के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनकी जड़ें इतिहास में हैं और जो आर्थिक और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है। भारतीय समुदाय कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी। बता दें कि बीते दिनों कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। विदेश मंत्रालय की ओर से कुवैत के विदेश मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह यात्रा भारत और कुवैत के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) का एकमात्र देश है, जहां पीएम मोदी ने अभी तक दौरा नहीं किया है। कुवैत वर्तमान में जीसीसी का अध्यक्ष है। जीसीसी में कुवैत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, सऊदी अरब, ओमान और कतर भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि सितंबर में पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए के 79वें सत्र के मौके पर कुवैत राज्य के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मुलाकात की थी, जो दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। पीएम मोदी का दौरा क्यों है खास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुवैत दौरा बेहद खास माना जा रहा है. कुवैत खाड़ी सहयोग परिषद का प्रमुख सदस्य है और फिलहाल जीसीसी की अध्यक्षता भी कर रहा है. वैसे में भारत का संबंध जीसीसी सदस्य देशों से बेहतर हो जाएगा. साथ ही कुवैत भारत के लिए कच्चे तेल और LPG का सबसे प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश है. 43 साल पहले इंदिरा गांधी ने किया था कुवैत का दौरा 43 साल पहले 1981 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत का दौरा किया था. हालांकि 2009 में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी दौरा किया था.

इंदौर मेट्रो की बंगाली चौराहे से पलासिया तक अंडर ग्राउंड लाइन पर 1600 करोड़ रुपये की जरूरत

इंदौर  इंदौर मेट्रो का बंगाली चौराहे से पलासिया तक हिस्सा अंडर ग्राउंड करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए करीब 1600 करोड़ रुपये की जरूरत है। केंद्रीय आर्थिक कार्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार हमें इस संबंध में जो प्रस्ताव देगी, उस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। मंत्रालय की यह टीम पहली बार निरीक्षण के लिए इंदौर आई।  मंत्रालय के अन्य बहुपक्षीय संस्थाएं प्रभाग की अवर सचिव नीलिमा मिंज व सेक्शन ऑफिसर हिमांशु सिंह ने इंदौर मेट्रो डिपो व प्रायोरिटी कॉरिडोर के स्टेशन नंबर पांच व तीन का निरीक्षण किया। प्रायोरिटी कॉरिडोर के स्टेशनों का निरीक्षण वे इंदौर मेट्रो निर्माण कार्य की प्रगति से संतुष्ट दिखे। नेशनल डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के सदस्यों ने भी मेट्रो के कास्टिंग यार्ड, सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के सभी स्टेशनों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मेट्रो के प्रथम चरण में 17 किलोमीटर हिस्से के लिए एनडीबी ने 1600 करोड़ रुपये लोन के रूप में देना तय किया है। इसमें से एनडीबी अभी तक लगभग 50 फीसद राशि दे चुकी है। ऐसे में एनडीबी के सदस्य यह आकलन कर रहे हैं कि मेट्रो को दी गई राशि का उपयोग किस तरह हुआ है। एनसीआर, ग्रेटर नोएडा में कुछ नहीं था, मेट्रो बनी तो विकास हुआ, ऐसा यहां भी होगा केंद्रीय आर्थिक कार्य मंत्रालय की अवर सचिव नीलिमा मिंज ने कहा कि जब एनसीआर में ग्रेटर नोएडा में मेट्रो चलाई गई थी तो उस समय वह क्षेत्र भी इंदौर के आज के सुपर कॉरिडोर की तरह हुआ करता था। मेट्रो बनने के बाद वहां विकास हुआ। ऐसे में इंदौर में सुपर कॉरिडोर आज भले आउटर एरिया है, लेकिन यहां पर कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान आएंगे। रिक्त जमीन पर माल व अन्य निर्माण होंगे। यह भी भविष्य में रहवासी व व्यवसायिक हब के रूप में विकसित होगा। मंत्रालय के सेक्शन आफिसर हिमांशु सिंह ने बताया कि मेट्रो के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। इंदौर में मेट्रो का निर्माण कार्य ठीक चल रहा है। हम पहली बार मेट्रो का भौतिक व वित्तीय निरीक्षण करने के लिए आए हैं। अभी तक मेट्रो का कार्य संतोषजनक है। मेट्रो की रिंग बनने के बाद होगा फायदे का सौदा सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो के 5.9 किमी हिस्से पर फिलहाल कमर्शियल रन शुरू होना है। वहीं इसके बाद रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से में कमर्शियल रन होगा। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो का अंडर ग्राउंड हिस्सा बनने क बाद जब मेट्रो की रिंग तैयार हो जाएगी तो इस पर काफी ज्यादा संख्या में यात्री सफर करेंगे। उसके बाद इंदौर मेट्रो फायदे में होगी। शुरुआती स्तर पर मेट्रो स्टेशन पर विज्ञापन व दुकानों की बिक्री कर मेट्रो की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। यात्री किराए से मेट्रो को आय स्तर पर ज्यादा लाभ नहीं होगा।

डीओएम से देश में ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया

नईदिल्ली केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मानसून मिशन, मिशन मौसम और डीप ओशन मिशन (डीओएम) शुरू किए हैं। इनमें से डीओएम से देश में ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी है। डीप ओशन मिशन को भारत सरकार के ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए अहम परियोजना के रूप में देखा जा सकता है। वर्ष 2021 से डीप ओशन मिशन शुरू किया गया था पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र की योजना के रूप में 7 सितंबर 2021 से डीप ओशन मिशन शुरू किया गया था। दरसल ब्लू इकोनॉमी (Blue Economy) में मछली पकड़ना और अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं, जो देश के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं, डीओएम एक बहु-मंत्रालयी, बहु-विषयक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य गहरे समुद्र में रहने वाले और निर्जीव संसाधनों की खोज करना है ताकि ब्लू इकोनॉमी का समर्थन किया जा सके और महासागर संसाधनों का सतत दोहन किया जा सके। डीओएम के उद्देश्य गहरे समुद्र के संसाधनों की बेहतर समझ के लिए हैं, जिससे नीली अर्थव्यवस्था का विस्तार करने के प्रयासों में सहायता मिलेगी। डीओएम की गतिविधियाँ डीओएम की गतिविधियाँ ब्लू इकोनॉमी के घटकों, जैसे मत्स्य पालन, पर्यटन और समुद्री परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, जलीय कृषि, समुद्र तल संसाधन अन्वेषण गतिविधियाँ और समुद्री जैव प्रौद्योगिकी में मदद करेंगी। डीओएम के तहत विकसित की गई प्रौद्योगिकियाँ महासागरों की खोज करने और संभवतः ऊर्जा, मीठे पानी और रणनीतिक खनिजों जैसे निर्जीव संसाधनों का दोहन करने में मदद करेंगी। मिशन के तहत विकसित की जाने वाली सलाह सामाजिक और आर्थिक लाभों के लिए उपयोगी समुद्र के स्तर, तीव्रता और तूफानों की आवृत्ति आदि के बारे में मिशन के तहत विकसित की जाने वाली सलाह भारतीय तटीय क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक लाभों के लिए उपयोगी होगी। गहरे समुद्र में रहने वाले और निर्जीव संसाधनों की बेहतर समझ और कोबाल्ट, निकल, तांबा और मैंगनीज जैसे रणनीतिक खनिजों की खोज से इन संसाधनों के भविष्य के वाणिज्यिक दोहन का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। महासागर तापीय ऊर्जा रूपांतरण अध्ययन अपतटीय ऊर्जा और मीठे पानी के उत्पादन के लिए हैं। डीओएम के उद्देश्यों में गहरे समुद्र की प्रौद्योगिकियों का विकास है शामिल गहरे समुद्र मिशन ( डीओएम) के उद्देश्यों में गहरे समुद्र की प्रौद्योगिकियों का विकास शामिल है, जिसमें गहरे समुद्र में खनन के लिए प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ 6000 मीटर पानी की गहराई के लिए निर्धारित मानवयुक्त पनडुब्बी का विकास, महासागर जलवायु परिवर्तन सलाहकार सेवाओं का विकास, गहरे समुद्र में खनिज संसाधनों और समुद्री जैव विविधता की खोज, गहरे समुद्र में सर्वेक्षण और बहु-विषयक अनुसंधान पोत की खोज और अधिग्रहण, तथा समुद्री जीव विज्ञान और गहरे समुद्र प्रौद्योगिकी में क्षमता निर्माण के साथ-साथ महासागर जीव विज्ञान के लिए एक उन्नत समुद्री स्टेशन की स्थापना शामिल है। हो रहा है व्यापक सर्वेक्षण और अन्वेषण कार्य वहीं दूसरी ओर डीओएम के एक भाग के रूप में , निकेल, कोबाल्ट, तांबा, मैंगनीज इत्यादि से समृद्ध पॉलीमेटेलिक नोड्यूल्स (पीएमएन) के लिए मध्य हिंद महासागर बेसिन में और तांबा, जस्ता इत्यादि से समृद्ध पॉलीमेटेलिक सल्फाइड्स (पीएमएस) के लिए मध्य और दक्षिण पश्चिम भारतीय कटकों में व्यापक सर्वेक्षण और अन्वेषण कार्य किया जा रहा है। भारत ने 75,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए मध्य हिंद महासागर बेसिन में पीएमएन और 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए मध्य और दक्षिण पश्चिम भारतीय तटों में पीएमएस के अन्वेषण के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्र तल प्राधिकरण के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। गहरे महासागरीय संसाधनों की खोज और उनके सतत उपयोग के लिए प्रौद्योगिकियों का विकास करने से समुद्री संसाधनों का अति-शोषण नहीं होगा। ‘उच्च समुद्र’ संधि पर हस्ताक्षर को मंजूरी इसके अलावा, वर्ष 2021 में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत को राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से अलग जैव विविधता (BBNJ) समझौते या ‘उच्च समुद्र’ संधि पर हस्ताक्षर करने की मंज़ूरी दी। बीबीएनजे संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन (UNCLOS) के तहत एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे क्षेत्रों में समुद्री जैविक विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग को सुनिश्चित करना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय देश में बीबीएनजे समझौते के कार्यान्वयन का नेतृत्व करेगा।

अमेरिका-रूस के बाद चीन दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी परमाणु शक्ति, एक साल में जुटाए 100 हथियार

वॉशिंगटन मिडिल ईस्ट और यूरोप के कई देश फिलहाल जंग की मार झेल रहे हैं। बीते साल इजरायल ईरान और रूस यूक्रेन की जंग में दुनिया के कई देश उलझे रहे। इस दौरान पूरी दुनिया का ध्यान गाजा और यूक्रेन पर ही रहा। हालांकि इस बीच भी चीन अपनी चालबाजियों में जुटा रहा। अमेरिका में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल चीन की परमाणु शक्ति कई गुणा बढ़ गई है। यह रिपोर्ट बुधवार को सामने आई है जिसमें कई खुलासे और दावे किए गए हैं। पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन अपने परमाणु शक्ति बढ़ा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन ने ताइवान के खिलाफ आक्रमकता बढ़ा दी है। वहीं पिछले एक साल में चीन ने रूस के साथ नजदीकियां भी बढ़ाई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मई तक चीन के पास लगभग 600 परमाणु हथियार थे। दावा किया गया है कि 2030 तक यह आंकड़ा 1,000 से भी ज्यादा होगा। चीन ने 2020 की तुलना में तीन गुना किया परमाणु भंडार अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की इस रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने 2020 की तुलना में अपने परमाणु हथियारों का भंडार लगभग तीन गुना बढ़ाया है। यानी पिछले 4 साल में उसकी एटमी ताकत काफी बढ़ चुकी है। 18 दिसंबर को जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 में चीन के परमाणु बमों की संख्या 600 से ज्यादा हो चुकी है। 2030 तक चीन के पास होंगे 1000 परमाणु बम रिपोर्ट के मुताबिक, चीन जिस स्पीड से अपने परमाणु भंडार को बढ़ाने में लगा है, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि 2030 तक उसके पास 1000 से ज्यादा परमाणु बम होंगे। इनमें से कई एटम बम को ड्रैगन पूरी तरह से तैनाती वाले मोड में रखेगा। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी के मुताबिक, चीन न सिर्फ एटमी हथियार बढ़ा रहा है, बल्कि इन्हें कई तरह से डेवलप कर रहा है। ड्रैगन इस वक्त कम क्षमता वाली सटीक स्ट्राइक मिसाइलों से लेकर ICBM तक की प्रणालियों पर काम कर रहा है। सालभर पहले चीन के पास थे 500 परमाणु बम पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल पहले यानी 2023 तक चीन के पास परमाणु बमों की संख्या 500 के आसपास थी। यानी बीते एक साल में उसने 100 न्यूक्लिकर हथियार बना लिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन प्लूटोनियम का उत्पादन करने के लिए अपने फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टरों का इस्तेमाल कर सकता है। इतना ही नहीं, चीन की पीपुल्स रिपब्लिक आर्मी की बढ़ती ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी रेंज में अमेरिका के कई बड़े शहर हैं। चीन के लिए भ्रष्टाचार बना सबसे बड़ी चुनौती रिपोर्ट में कहा गया है कि तेजी से परमाणु बम बना रहे चीन के लिए भ्रष्टाचार सबसे बड़ी चुनौती है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2050 तक पीपुल्स आर्मी को दुनिया की सबसे बड़ी सेना बनाना चाहते हैं, लेकिन चीनी सरकार के साथ ही सेना में बढ़ते भ्रष्टाचार ने उनके लक्ष्य को पीछे धकेलने का काम किया है। चीन का आया जवाब इस रिपोर्ट पर चीन ने भी जवाब दिया है। चीन ने कहा है कि वह सेल्फ डिफेंस के लिए परमाणु रणनीति को अपनाता है। चीन ने हमेशा पहले आक्रमण ना करने की नीति का पालन किया है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी न्यूनतम स्तर पर अपनी परमाणु क्षमताओं को बनाए रखा है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने बुधवार को कहा कि पेंटागन की ऐसी रिपोर्ट कोल्ड वार की मानसिकता से भरी हुई हैं, जिसका चीन दृढ़ता से विरोध करता है। क्या प्लानिंग कर रहा चीन एक अमेरिकी अधिकारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बीजिंग तकनीकी रूप से लैस परमाणु शक्ति विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। परमाणु हथियारों की अपेक्षित संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। अधिकारी ने कहा कि चीन अलग-अलग तरह के लक्ष्यों पर हमला करने, अधिक नुकसान करने और जवाबी हमलों के लिए अधिक विकल्प रखने में सक्षम होने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने कई मौकों पर चीन से अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में अधिक पारदर्शी होने की अपील की है।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी और हरियाणा में भी पटाखों की बिक्री पर लगाया बैन

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एनसीआर में आने वाले यूपी और हरियाणा में भी पटाखों की बिक्री पर बैन लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अगले आदेश तक दोनों राज्यों में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। दरअसल गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के साथ-साथ अन्य शहरों में भी बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राजधानी में पूरे साल पटाखों के स्टॉक और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस पर कोर्ट ने कहा कि इसका असर तभी होगा, जब NCR के दूसरे शहरों में भी ऐसी ही रोक हो। इसलिए यूपी और हरियाणा भी ऐसा करें। राजस्थान ने भी लगाया है प्रतिबंध: कोर्ट लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि यह प्रतिबंध तभी प्रभावी होगा, जब एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा बनने वाले अन्य राज्य भी इसी तरह के उपाय लागू करेंगे। यहां तक ​​कि राजस्थान राज्य ने भी राजस्थान के उस हिस्से में इसी तरह का प्रतिबंध लगाया है, जो एनसीआर क्षेत्रों में आता है। फिलहाल हम उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्यों को उसी तरह का प्रतिबंध लगाने का निर्देश देते हैं, जैसा कि दिल्ली राज्य ने 19 दिसंबर 2024 के आदेश के तहत लगाया है।’ जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने दिल्ली वायु प्रदूषण मामले की सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण से निपटने के उपायों की समीक्षा की। सुनवाई के दौराम पटाखों पर साल भर के प्रतिबंध, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया। राज्यों को टीमें गठित करने का निर्देश इसके अलावा प्रदूषण से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए देश के सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अंतर्गत आने वाले राज्यों को आदेश दिया कि वे सभी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-4) के तहत प्रदूषण से बचने वाले उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। कोर्ट ने यह भी कहा कि इसके क्रियान्वयन के लिए विभिन्न अधिकारियों की टीमें गठित की जानी चाहिए। इन राज्यों में एनसीआर क्षेत्र में आने वाले यूपी और हरियाणा शामिल हैं। पीठ ने निर्देश देते हुए कहा कि हम एनसीआर राज्यों को GARP- IV उपायों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए पुलिस, राजस्व अधिकारियों की टीमों का गठन करने का निर्देश देते हैं। हम यह कहते हैं कि इस टीम में बनाए गए सदस्य इस न्यायालय के अधिकारी के रूप में काम करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा – छात्र शक्ति में ही राष्‍ट्र भक्ति समाहित होती है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छात्र शक्ति में ही राष्‍ट्र भक्ति समाहित होती है। विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा और व्‍यावहारिक ज्ञान के साथ निरंतर आगे बढे़ और चिंतन-मनन के साथ अपने कर्तव्‍य पथ पर अग्रसर हों। यह बात प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को तात्‍या टोपे नगर गुना में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्‍य भारत के 57वां प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुना में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई है। विद्यार्थी जीवन भविष्‍य को तय करता है। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्‍यावहारिक ज्ञान से परिपूर्ण होना चाहिए। हम सभी को राष्‍ट्रवादी विचारधारा के साथ समाज को एक नयी दिशा प्रदान करने का दायित्‍व निभाना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा‍कि भगवान श्रीकृष्‍ण को आदर्श मानकर उनके बताये मार्ग पर आगे बढे और अपने लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करें। विद्यार्थियों की शक्ति से ही भारत में लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई है। मताधिकार 18 वर्ष के युवाओं को प्राप्‍त हुआ है। शिक्षा व्‍यवस्‍था के व्‍यापारीकरण को समाप्‍त किया गया। साथ ही शिक्षा में सुधार के लिये आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा‍कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा हमारे प्राचीन आदर्शों को सहेजने तथा संस्‍कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के सराहनीय प्रयास किये गये है। उन्होंने शिक्षा की महत्‍ता को देश में स्‍थापित किया हैं। साथ ही नयी शिक्षा नीति तथा प्राचीन संस्‍कृति को सहेजने के लिये आवश्‍यक कदम उठाये हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुना जिले को तात्‍या टोपे विश्‍वविद्यालय की सौगात मिलने से विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के प्रति आगे बढ़ाने के रास्‍ते आसान होगे। उन्‍होनें कहा कि प्रदेश में 55 एक्‍सीलेंस कॉलेज प्रारंभ किये गये हैं। साथ ही कृषि संकाय की पढाई प्रारंभ करवाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉलेजों में रोजगार देने वाले कोर्स प्रारंभ करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में 15 वर्ष में 30 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किये गये। इन कॉलेजों में 5 हजार बच्‍चों की सीटें सुरक्षित रखी गई। आने वाले समय में 52 मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार युवाओं को लाभ दिलाये जाने की योजना पर सरकार कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में एक-एक इंच सिंचाई के लिये सरकार कार्य कर रही है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से सिंचाई के लिये पानी उपलब्‍ध करवाया जायेगा। इन परियोजना का भूमि-पूजन शीघ्र ही प्रधानमंत्री श्री मोदी करेगें। युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराने के लिये संभाग स्‍तर पर रीजनल इण्‍डस्‍ट्रीज कॉन्‍क्‍लेव का आयोजन कर उद्योगों के लिये उद्योगपतियों से निरंतर बातचीत हो रही हैं। उद्योगों की स्‍थापना के लिये सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्‍होनें कहा कि सरकार युवाओं के साथ संवाद स्‍थापित कर प्रदेश का विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिये कार्य करेगी। कार्यक्रम में श्री आशीष चौहान, श्री धर्मेंद्र राजपूत, श्री संदीप वैष्णव, सुश्री मोनिका शर्मा, श्री राजेश अग्रवाल, श्री यशवर्धन भार्गव, श्री वरुण सिंह, श्री शिवराज चंदेल उपस्थित रहे।  

पुलिस ने 41 मोटरसाइकिल साइलेंसर जब्त किए जिन पर पुलिस ने रोड रोलर चलवाकर नष्ट करा दिया

विदिशा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ विदिशा पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिले के विदिशा, गंजबासौदा और सिरोंज क्षेत्रों में पिछले एक महीने के दौरान पुलिस ने 41 मोटरसाइकिल साइलेंसर जब्त किए जिन पर गुरुवार को पुलिस ने रोड रोलर चलवाकर नष्ट करा दिया। बंदूक की गोली चलने जैसी तेज आवाज यातायात प्रभारी निरपत सिंह लोधी ने बताया कि यह सभी साइलेंसर भारी मोटरसाइकिलों में लगाए गए थे, जिन्हें मॉडिफाई करके अधिक शोर पैदा करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। इन साइलेंसरों से न केवल सामान्य आवाज़ के मुकाबले अधिक शोर होता था, बल्कि कई बार बंदूक की गोली चलने जैसी तेज आवाज भी सुनाई देती थी। इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा था, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को असुविधा हो रही थी।   मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यातायात विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों, जो दूसरों की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करती हैं। विदिशा में ऐसी पहली कार्रवाई नीमताल चौराहे पर 41 साइलेंसर लाइन से रखे गए, फिर रोड रोलर चलवा दिया। इसके बाद साइलेंसर सड़क पर पापड़ की तरह चिपक गए। विदिशा पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों से सराहना मिल रही है। लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई विदिशा में वे पहलीबर देख रहे है। ये कदम सड़क सुरक्षा और शांति बनाए रखने की दिशा में एक सही पहल है।

मध्यप्रदेश बनेगा मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म का केंद्र : प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

 अंतर्राष्ट्रीय डेलिगेट्स के साथ मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने पर हुआ मंथन।  इथोपिया और उज्बेकिस्तान से आए डेलीगेट्स से किए लक्ष्य साझा।  भोपाल. प्रमुख सचिव, पर्यटन और संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म का केंद्र बनेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन गन्तव्य स्थल अपने आप में वेलनेस स्थल है। यहां की प्राकृतिक नैसर्गिक सुंदरता और शांति के साथ आयुर्वेदीय जड़ी बूटियों और औषधीय वनोपज की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में स्वास्थ्य पर्यटन और वेलनेस से संबंधित अतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समूह और राज्य के हेल्थ, मेडिकल और टूरिज्म के प्रमुख हितधारकों को संबोधित कर रहे थे। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के द्रष्टिगत मध्यप्रदेश उच्च स्तरीय अंतराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं देने के लिए सक्षम है। साथ ही विदेश और अन्य राज्यों की तुलना में चिकित्सा सुविधाएं काफी सस्ती हैं । हमारे चिकित्सक अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं ।    प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने चिकित्सा और पर्यटन के सभी हितधारकों को साझा प्रयास कर मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने का आग्रह किया। साथ ही शासन द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ, ‘मेडिकल और वेलनेस’ के हित धारकों के बीच सहयोग के अवसरों को सृजित करना था। कार्यशाला में इस बात पर भी बल दिया गया कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, वहाँ उपलब्ध सेवाओं तथा उपचार के सम्पूर्ण पैकेज आदि की जानकारी वेबसाइट पर देने से बेहतर प्रचार प्रसार होगा। विदेशी प्रतिनिधियों ने उनके देश के साथ MoU करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।  इथोपिया और उज्बेकिस्तान से आए सभी डेलीगेट्स शुक्रवार को इंदौर में मेडिकल और वेलनेस की सुविधाओं और आवश्यक अधोसंरचनाओं पर अवसरों एवं संभावनाओं पर हितधारकों से चर्चा करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय गणराज्य उज्बेकिस्तान उप प्रमुख श्री शोखोबुद्दीन गुल्यामोव, श्री अब्दुजामोल जुराऐव, श्री एलूबाबोर बूनो और इथियोपिया के स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉ. आइरुसलेम बेफेकाडु येरडॉ, डॉ. टेजिना रेगास्सा शामिल हुए। सभी ने मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं आवश्यक अधोसंरचना सहित प्रयासों पर चर्चा की। मध्यप्रदेश में मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म की वर्तमान सुविधाओं एवं अवसरों पर प्रजेन्टेशन भी दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय डेलिगेट्स ने सुबह यूनेस्को विश्व धरोहर सांची की यात्रा की और शाम को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का अवलोकन भी किया ।     इसके साथ ही एमपी के स्टेकहोल्डर्स में उप संचालक आयुष डॉ. राजीव मिश्रा, गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन और सीईओ सीनियर प्रोफेसर कविता एन सिंह, अपोलो सेज हॉस्पिटल के मार्केटिंग प्रमुख श्री अरुण मोदी, ताज होटल्स के डीओएसएम श्री वरुण खंडेलवाल, गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन, सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर श्री आदित्य अग्रवाल, मेडिकल डायरेक्टर सिद्धार्थ रेडक्रॉस श्री सिद्धार्थ वार्ष्णेय, मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रुति वासुदेवन, पीपुल्स ग्रुप के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अशोक, बंसल हॉस्पिटल के डॉ. अतुल समैया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर भोजन वितरण वाहनों को रवाना किया, स्कूली बच्चों को प्रतीक स्वरूप मध्यान्ह भोजन वितरित किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का स्त्रोत आहार ही है। आहार की शुद्धता इसकी महत्ता को कई गुना बढ़ा देती है। आहार की शुद्धता का महत्व बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता में कहा है कि शुद्ध आहार से ही विचार की शुद्धता संभव है। अक्षय पात्र फाउंडेशन इस दृष्टि से स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के माध्यम से नवजीवन परोस रही है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के लिए भरपूर भोजन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षय पात्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर भोजन वितरण वाहनों को रवाना किया तथा 10 स्कूली बच्चों को प्रतीक स्वरूप मध्यान्ह भोजन वितरित भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के केंद्रीकृत किचन में पहुंचकर भोजन बनाने की स्वचालित प्रक्रिया का अवलोकन किया। वे दाल-रोटी बनाने की प्रक्रिया में सहभागी भी हुए। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत भोपाल नगरीय क्षेत्र की शासकीय शालाओं को इस बेस किचन से ही मध्यान्ह मध्यान भोजन सप्लाई होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा 76 कर्मचारियों की टीम और 38 वाहनों के माध्यम से भोपाल के 645 स्कूलों को शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त मिड-डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। एक साथ 40 हजार रोटियां तैयार करना, दाल और सब्जी बनाने में भी मशीनीकृत प्रक्रियाएं अपनाना अभिभूत करने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संतवृंद के माध्यम से भोजन बनाने की इस प्रक्रिया से पवित्र भाव का संचार भी होता है। अक्षय पात्र फाउंडेशन का यह संकल्प आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता वाले समाज के निर्माण में सहायक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एचइजी लिमिटेड के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर रवि झुनझुनवाला, अक्षय पात्र फाउंडेशन के संस्थापक और चेयरमेन पद्मश्री मधु पंडित दासा और भोपाल कलस्टर के अध्यक्ष आचार्य रतन दासा सहित फाउंडेशन के सभी सहयोगियों और कर्मचारियों का इस पुनीत सेवा के लिए अभिवादन किया। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री ने किया संबोधित पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा शालाओं में विद्यार्थियों को पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार उपलब्ध करा रहा है। फाउंडेशन द्वारा बच्चों की रूचि अनुसार भोजन से बच्चों को शालाओं से जोड़े रखने में भी मदद मिल रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet