LATEST NEWS

अभिषेक शर्मा की शतक से भारत ने दूसरे टी20 में 100 रन से की जीत हाशिल

नई दिल्ली भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार वापसी की है। पहला मैच 13 रन से गंवाने वाली भारतीय टीम ने रविवार को दूसरे मुकाबले में 100 रन से जीत हासिल की। ओपनर अभिषेक शर्मा की (47 गेंदों में 100, सात चौके, आठ सिक्स) तूफानी सेंचुरी के दम पर भारत ने 235 का लक्ष्य रखा। जवाब में जिम्बाब्वे टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आवेश खान तीन-तीन विकेट चटकाए। स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर वॉशिगंटन सुंदर ने एक-एक शिकार किया। जिम्बाब्वे का एक प्लेयर रनआउट हुआ। इससे पहले, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रन जुटाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल (2) दूसरे ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी का शिकार बने। इसके बाद, अभिषेक और ऋतुराज गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की दमदार साझेदारी की। अभिषेक को मसाकाद्जा ने 14वें ओवर में आउट किया। उनके जाने के बाद बैटिंग के लिए आए रिंकू सिंह ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी की। गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 11 चौकों और एक सिक्स की बदौलत नाबाद 77 रन बनाए। रिंकू 22 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और पांच सिक्स जमाए। भारत पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। शुभमन ब्रिगेड रविवार को हिसाब चुकता करने की फिराक में है। भारत ने 100 रन से जीता मुकाबला भारत ने 100 रन से मुकाबला अपने नाम किया है। जिम्बाब्वे की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर ल्यूक जोंगवे (33) रहे।

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के बीच मची भगदड़, 400 श्रद्धालु घायल, एक की मौत

पुरी पुरी रथ यात्रा के दौरान एक अघटन की खबर सामने आयी है। प्रभु बलभद्र जी के रथ खींचे जाने के दौरान अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे 400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिर गए। इस दौरान एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई है। सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 50 से अधिक भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है, जबकि अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।श्रद्धालु भक्त ओडिशा के बाहर की होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मृतक भक्त का परिचय नहीं मिल पाया है। भगवान जगन्नाथ के साथ बैठते हैं बलभद्र और सुभद्र रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई-बहन बलभद्र और सुभद्रा मौजूद हैं। रथों को खींचने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंच गए हैं। अब से कुछ ही देर में रथ को खींचना शुरू किया जाएगा। गुंडिचा मंदिर पर यात्रा का समापन होगा। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ का रथ खींचते हैं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा का एक प्रमुख त्योहार है। इसकी मान्यता बहुत है, क्योंकि देश के कोने-कोने से भक्त इसको मनाने आते हैं। रथ को हजारों श्रद्धालु मोटे-मोटे रस्से से खींचते हैं। रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ-साथ उनके भाई-बहन बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्ति होती है। रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। उसके बाद भगवान फिर से मंदिर में जाते हैं।

महुआ मोइत्रा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ीं, नए आपराधिक कानूनों के तहत FIR दर्ज, जाने क्या है मामला

नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाथरस कांड के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा के खिलाफ किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर महुआ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नए आपराधिक कानून के तहत महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। यूपी के हाथरस में पिछले दिनों ‘भोले बाबा’ के सत्संग में भगदड़ मच गई थी, जिसके बाद 121 लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा घटनास्थल पर पहुंची थीं। सामने आए वीडियो में रेखा शर्मा के लिए किसी और ने बारिश से बचाने के लिए छाता पकड़ा हुआ था। इस पर महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा था कि वह अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद महुआ ने अपने पोस्ट को हटा लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपनी अध्यक्ष रेखा शर्मा के विरुद्ध तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की आपत्तिजनक टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा था। एनसीडब्ल्यू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है और यह गरिमा के साथ रहने के एक महिला के अधिकार का उल्लंघन है। आयोग ने पाया कि यह टिप्पणी भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 के अंतर्गत आती है।” एनसीडब्ल्यू ने कहा कि वह अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है और मोइत्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है। एनसीडब्ल्यू ने लिखा था, ”मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और तीन दिनों के भीतर आयोग को एक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट से अवगत कराया जाना चाहिए।” इसके बाद, ‘एक्स’ पर एनसीडब्ल्यू के पोस्ट पर ‘रिपोस्ट’ करते हुए मोइत्रा ने लिखा कि दिल्ली पुलिस आए, कृपया इन स्वत: संज्ञान आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करें। अगर आपको अगले तीन दिनों में त्वरित गिरफ्तारी करने के लिए मेरी आवश्यकता हो तो मैं नदिया में हूं।” एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष पर स्पष्ट रूप से तंज कसते हुए महुआ ने कहा, ”मैं अपना छाता खुद संभाल सकती हूं।” एक अन्य पोस्ट में मोइत्रा ने शर्मा द्वारा किए गए पोस्ट के कई ‘स्क्रीनशॉट’ साझा किए और कहा कि उन पोस्ट के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

तमिलनाडु के बसपा नेता की हत्या पर पुलिस को संदेह, ‘गैंगस्टर अर्कोट की मौत का बदला लेने की हत्या?’

चेन्नई/पेरंबूर. तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीबीआई जांच की मांग की है। इस बीच, चेन्नई पुलिस ने इस घटना में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसे संदेह है कि पिछले साल गैंगस्टर अर्कोट सुरेश की हत्या से यह मामला जुड़ा हो सकता है। सुरेश की हत्या का बदला लेने के लिए आर्मस्ट्रांग को मौत के घाट उतारा जा सकता है। इस हत्या की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया था कि बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार शाम सवा सात बजे उस समय हत्या कर दी गई, जब वह यहां पेरंबूर में बन रहे अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान इस हमले में उनके साथ मौजूद चार लोग भी घायल हो गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि आर्मस्ट्रांग को उनके समर्थकों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया था और बाद में वहां उनकी मौत हो गई। आठ लोगों को गिरफ्तार किया उत्तरी चेन्नई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) असरा गर्ग ने बताया, ‘हम पूछताछ कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि पूर्व में की गई हत्या के कारण बसपा नेता की जान ली गई है। हमने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने सात खून से सने हथियार, एक जोमैटो टी-शर्ट, एक जोमैटो बैग और तीन बाइक जब्त की हैं, जिनका अपराध करने में इस्तेमाल किया गया था।

सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा को दोनों देश उत्सुक, पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया के पहले दौरे पर जताई खुशी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ऑस्ट्रिया के दौरे पर जाने वाले हैं। यह बीते 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला ऑस्ट्रिया दौरा है। दौरे से पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि दोनों देशों में लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून का शासन के साझा मूल्य वे आधार हैं, जिस पर दोनों देश करीबी साझेदारी का निर्माण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के उस सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आई है, जिसमें नेहमर ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक होने की बात कही थी। ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर साझा पोस्ट में लिखा ‘मैं अगले सप्ताह वियना में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। यह यात्रा एक विशेष सम्मान है, क्योंकि 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है और भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’ ऑस्ट्रियाई चांसलर ने कहा, ‘हमारे पास अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग के बारे में बात करने का अवसर होगा।’ पीएम मोदी ने लिखा- सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे कार्ल नेहमर को जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘धन्यवाद, चांसलर कार्ल नेहमर। इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया का दौरा करना वास्तव में सम्मान की बात है। मैं हमारे देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर हमारी चर्चा का इंतजार कर रहा हूं।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून का शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं, जिस पर हम और भी करीबी साझेदारी का निर्माण करेंगे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 8 और 9 जुलाई को मास्को की यात्रा करेंगे। उसके बाद 9 और 10 जुलाई को अपनी पहली यात्रा के लिए ऑस्ट्रिया जाएंगे।

प्रदेश के 240 जलाशयों में 163 की हुई जियो टैगिंग 77 की बाकी

भोपाल. प्रदेश के जलाशयों की जियो टैगिंग की जाएगी। इस कार्य को सितंबर, 2024 तक पूरा करना होगा। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 52 जिलों में कुल 240 जलाशय हैं जिनमें से 163 की ऑनलाइन जियो टैगिंग हो गई है और 77 की होनी है। इस कार्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने सभी मैदानी कार्यपालन यंत्रियों को निर्देश जारी किए हैं। लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन मानिटरिंग जियो टैगिंग के बाद जलाशयों को मंत्रालय में बने सिचुएशन सेंटर से जोड़ा जाएगा और इनकी ऑनलाइन मानिटरिंग भी की जा सकेगी। इसके लिए जलाशयों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसमें बांधों में किसी दरार या फिर जलस्तर का पता लगाने का काम आनलाइन किया जा सकेगा। इधर, नगरीय विकास एवं आवास विभाग भी शहर के जल संरचनाओं की मोबाइल एप से जियो टैगिंग करवा रहा है। जल संरचनाओं के किनारों को अतिक्रमण से बचाने और नदी-तालाबों के कटाव को रोकने के लिए हरित क्षेत्र पार्क का विकास जैसे कार्य किए जाएंगे।

बिना शर्त स्थायी युद्ध विराम की करेगा बातचीत, इस्राइल से जंग के बीच हमास का रुख नरम

गाजा. हमास और इस्राइल बीते नौ महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस बीच, हमास का रुख कुछ नरम होता दिख रहा है। वह किसी भी समझौते पर पहुंचने से पहले इस्राइल पर लगातार स्थायी युद्धविराम के लिए दबाव डालने की अपनी जिद पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार है। गाजा में युद्ध विराम तक पहुंचने के लिए चल रहे प्रयासों में यह बयान एक महत्वपूर्ण पल है। हमास लगातार कई मांगे रखता आ रहा है। हालांकि अब वह बिना किसी शर्त के एक अस्थायी युद्ध विराम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संशोधित दृष्टिकोण से समझौते के प्रारंभिक चरण के दौरान स्थायी युद्धविराम पर बातचीत जारी रखने की अनुमति मिल जाएगी, जिसके छह सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण बात यह है कि मध्यस्थ अस्थायी युद्धविराम के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेंगे, गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने में सुविधा प्रदान करेंगे, तथा वार्ता जारी रहने तक इस्राइली सैनिकों की वापसी की निगरानी करेंगे। मसौदे में कहा गया है कि 16वें दिन से पहले, इस समझौते के दूसरे चरण के कार्यान्वयन की शर्तों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो जाएगी। पहले चरण के पांचवें सप्ताह के अंत से पहले यह बातचीत पूरी हो जानी चाहिए। कतर में हो रहीं बैठक हमास के रुख में यह बदलाव कतर में इस्राइल और हमास के प्रतिनिधियों के बीच फिर से शुरू हुई वार्ता के बीच आया है। बता दें, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से व्यापक समझौते पर मध्यस्थता के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा करने की अनुमति मिलने के बाद यह बातचीत फिर से शुरू हुई। एक रिपोर्ट के अनुसार, मोसाद के निदेशक डेविड बार्निया ने मध्यस्थों से मिलने तथा युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को शामिल करते हुए संभावित नए समझौते की शर्तों पर चर्चा करने के लिए कतर की यात्रा की। वहीं एक इस्राइली मसौदा प्रस्ताव का विवरण स्थानीय मीडिया में सामने आया है। इसमें एक तय समय सीमा के भीतर बातचीत शुरू करने के प्रावधान शामिल हैं। हालांकि, इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने से परहेज किया है। हमास और इस्राइल के बीच एक समझौते को सुरक्षित करने के प्रयासों को हाल के महीनों में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। नेतन्याहू पर इस्राइली बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए दक्षिणपंथी मंत्रियों और बंधकों के परिवारों सहित विभिन्न क्षेत्रों से दबाव है। यह है मामला हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 37000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

कंपनियों को Bold और बड़े अक्षरों में बतानी होगी नमक-चीनी और फैट की मात्रा, FSSAI लाया पैकेज्ड फूड के नए नियम

नई दिल्ली. भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों (Packaged Food) के लेबल पर नमक, चीनी और संतृप्त वसा (Saturated Fat) के बारे में बोल्ड अक्षरों के साथ ही बड़े फॉन्ट में जानकारी देने को अनिवार्य करने की तैयारी कर रहा है. नियामक ने शनिवार को इस संबंध में लेबलिंग के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी है. एफएसएसएआई के अध्यक्ष अपूर्व चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित खाद्य प्राधिकरण की 44वीं बैठक में यह फैसला लिया गया. इसमें पोषण संबंधी जानकारी लेबलिंग के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक (लेबलिंग और प्रदर्शन) विनियम, 2020 में संशोधन को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया. संशोधन का मकसद उपभोक्ताओं को उत्पाद के पोषण मूल्य को अच्छी तरह समझने और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाना है. मोटे अक्षरों में देनी होगी जानकारी इस संशोधन से संबंधित मसौदा अधिसूचना अब सुझावों एवं आपत्तियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा. कुल चीनी, कुल संतृप्त वसा और सोडियम सामग्री की जानकारी प्रतिशत में दी जाएगी और इसे मोटे और बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा. आपको बता दें कि एफएसएसएआई झूठे और भ्रामक दावों को रोकने के लिए समय-समय पर सलाह जारी करता है. इनमें ‘हेल्थ ड्रिंक’ शब्द को हटाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट को भेजी गई सलाह शामिल है. इसके अलावा, सभी खाद्य व्यवसाय ऑपरेटरों (एफबीओ) को फलों के रस के लेबल एवं विज्ञापनों से ‘शत-प्रतिशत फलों के रस’ से संबंधित किसी भी दावे, गेहूं का आटा/परिष्कृत गेहूं का आटा जैसे शब्द के उपयोग, खाद्य वनस्पति तेल आदि के लिए पोषक तत्व संबंधी दावे को हटाना अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया है. ये सलाह और निर्देश एफबीओ द्वारा भ्रामक दावों को रोकने के लिए जारी किए गए हैं. खतरनाक है पैक्ड फूड मार्केट में तमाम ऐसे प्रोडक्ट बिकते हैं, जिनकी पैकेजिंग तो हेल्थी चॉइस के रूप में होती है, लेकिन उनमें कई ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो नुकसान पहुंचाते हैं. हालांकि, सभी प्रोडक्ट्स खुद को हेल्दी बताकर ही अपनी मार्केटिंग करते हैं. आप कभी भी कोई पैकेज्ड फूड खरीदते हैं तो उसके लिए लेबल जरूर चैक करना चाहिए. 0- पैक्‍ड फूड को लंबे समय तक सुरक्षित बनाएं रखने के लिए इसमें केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं. 0- कई तरह के पैक्‍ड फूड में सोडियम की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है इसलिए इन्‍हें खरीदते समय न्‍यूट्रीशियस फैक्‍ट्स को जरूर चेक कर लें. 0- जिन डिब्‍बाबंद खाने की चीजों में फ्रक्‍टोज कॉर्न सीरप और नमक मौजूद हो ऐसी खाने की चीजों को न खरीदें या इनका इस्‍तेमाल कम करें. 0- पैक्‍ड केक, कुकीज, हाई कैलोरी चिप्‍स, कैंडी आदि चीजों को लेबल देखकर ही खरीदें. 0- फ्रेश न होने के कारण ऐसी खाने की चीजों में पोषक पदार्थों की कमी होती है और इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी बहुत अधिक होती है.

पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर, मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर

अल्मोड़ा/रानीखेत उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। अल्मोड़ा-रानीखेत में भारी बारिश के कारण रामनगर – भतरौंजखान मोटर मार्ग पर मोहान के पास पुल टूटकर नदी में गिर गया। पुल गिरने की वजह से रामनगर से वाया मोहान रानीखेत अल्मोड़ा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बंद हो गया है। इसके बाद यहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। इस मार्ग से जाने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी हालात पर नजर बनाए हैं। उन्होंने आपदा विभाग और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। आपदा प्रबंधन और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, प्रदेश में अलकनंदा, मंदाकिनी, काली, गंगा सहित सभी नदियों का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तेजी से बढ़ रहा है। गंगा नदी जहां ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब हैंं, तो वहीं काली नदी और अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जो लोग नदियों के किनारे या उसके आसपास रह रहे हैं उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

खुलासा: चीन अपनी विस्तारवाद की नीति से बाज नहीं आ रहा, पैंगोंग झील के पास करने लगा खुदाई

नई दिल्ली चीन अपनी विस्तारवाद की नीति से बाज नहीं आ रहा है। एक तरफ भारत के विदेश मंत्री के साथ चीनी विदेश मंत्री वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी गतिरोध का समाधान निकालने के लिए बैठक करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास फिर अपनी हरकतें बढ़ा दी हैं। चीनी सेना यहां लंबे समय तक रहने के लिए खुदाई कर रही है। उसने यहां हथियार और ईंधन के भंडारण के लिए भूमिगत बंकर बनाए हैं। वहीं, अपने बख्तरबंद वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए कठोर आश्रयों का निर्माण किया है। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है। पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर पहाड़ों के बीच बसा सिरजाप में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का बेस है। यह झील के आसपास तैनात चीनी सैनिकों का मुख्यालय है। इसे भारत द्वारा दावा किए गए क्षेत्र में बनाया गया है। यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगभग 5 किमी दूर स्थित है। मई 2020 में एलएसी पर गतिरोध शुरू होने तक इस क्षेत्र में कोई नहीं रहता था। ब्लैकस्काई द्वारा प्रदान की गई तस्वीरों के अनुसार, 2021-22 के दौरान बनाए गए बेस में भूमिगत बंकर हैं। इनका उपयोग हथियार, ईंधन या अन्य आपूर्ति को स्टोर करने के लिए किया जा सकता है। इसी साल 30 मई को ली गई एक तस्वीर में एक बड़े अंडरग्राउंड बंकर के आठ प्रवेश द्वार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। एक और छोटा बंकर है, जिसमें पांच प्रवेश द्वार हैं। दोनों आसपास ही स्थित है। ब्लैकस्काई के एक विश्लेषक ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, “बेस में बख्तरबंद वाहनों की पार्किंग की सुविधा, परीक्षण रेंज, ईंधन और गोला-बारूद भंडारण की व्यवस्था है।” विश्लेषक ने कहा कि बेस को सड़कों और खाइयों के एक व्यापक नेटवर्क से जोड़ा गया है। यह बेस गलवान घाटी से 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। जहां जून 2020 में एक क्रूर झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।  कम से कम चार चीनी सैनिक मारे गए थे। तस्वीरों पर भारतीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। पैंगोंग झील के आसपास के क्षेत्र में तैनात एक पूर्व भारतीय सेना कमांडर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि चीन द्वारा भूमिगत बंकरों के निर्माण में वृद्धि सैन्य दृष्टि से बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा, “आज के युद्ध के मैदान में उपग्रहों या हवाई निगरानी प्लेटफार्मों का उपयोग करके सब कुछ सटीक रूप से देखा जा सकता है। हमारे पास ऐसा कोई भूमिगत आश्रय नहीं है। बेहतर सुरक्षा बनाने के लिए सुरंग बनाना ही एकमात्र तरीका है।” मामले से परिचित लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भारत ने 2020 में गतिरोध शुरू होने के बाद से सैन्य गतिशीलता बढ़ाई है। रसद सहायता के लिए अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न सड़कें, पुल, सुरंगें, हवाई क्षेत्र और हेलीपैड बनाए हैं।  

झमाझम बारिश ने चारों-तरफ पानी-पानी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, रेस्क्यू कर निकाले लोग, अनेक शहरों से कटा संपर्क

श्योपुर, बड़ौदा, सोंईकलां जिले में दो दिन तक हुई झमाझम बारिश ने चारों-तरफ पानी-पानी कर दिया। बड़ौदा में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए। पूरा बड़ौदा टापू बन गया। अस्पताल, थाना परिसर से लेकर लोगों के घरों में 4 फीट तक पानी भर गया। ऐसे हालातों में लाेगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बड़ौदा में 40 करीब छात्र-छात्राएं ऐसे थे जिनकी कॉलेज परीक्षा थी। उन्‍हें एसडीआरएफ टीम व जनप्रतिनिधियों ने रेस्क्यू कर निकाला और परीक्षा देने काॅलेज पहुंचाया। कलेक्‍टर के साथ पहुंचे अन्‍य अधिकारी मानपुर में अस्पताल अस्पताल के रास्ते पर पानी भरने से तीन गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू कर निकाला गया। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से खातौली पुलिया से चार फीट से ऊपर पानी जा रहा था, जिस वजह से श्योपुर का कोटा से दिनभर संर्पक कटा रहा। बड़ौदा में बारिश से हालात बिगड़ने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी अभिषेक आनंद मौके पर पहुंच गए और पल-पल का अपडेट लेकर हालातों पर नजर रखे रहे। पांच घंटे में चारों-तरफ पानी ही पानी बता दें कि गुरुवार रात 9 बजे से शहर में शहर में झमाझम बारिश हो रही थी। शनिवार की रात 10 बजे से इतनी तेज बारिश शुरू हुई कि पांच घंटे में चारों-तरफ पानी ही पानी हो गया। शहर में अमराल नदी में अचानक पानी बढ़ने से गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा करने गए मंदिर के पुजारी बाढ़ में फंस गए। एसडीआरएफ टीम ने सड़क पर नाव चलाकर रेस्क्यू कर पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ौदा में सबसे ज्‍यादा हालत खराब बारिश से सबसे ज्यादा बाढ़ के हालात बड़ौदा में हुए। यहां 24 में घंटे हुई बारिश से सड़कों, घरों, स्कूलों, थाना और अस्पताल में पानी भर गया। 3 अगस्त 2021 को आई बाढ़ त्रासदी का याद कर लोग डर के मारे रातभर घरों की छतों पर बैठे रहे। बड़ौदा के बाजार में चार फीट तक पानी भर गया है। इससे दुकानों रखा सामान भीग गया। सामान हटाने का समय ही नहीं मिला दुकानदारों को सामान खाली करने का समय भी नहीं मिला। घरों में पानी भरने से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बड़ौदा में बड़ौदा-बारां हाइवे पर थाने के सामने पानी के बहाव से रोड कट जाने की वजह से आवागमन बाधित रहा। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को बस स्टैंड होकर गुजरना पड़ा। लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सुमन, नायब तहसीलदार मनीषा मिश्रा, आरआइ दिव्यराज धाकड़, पटवारी विनोद भूषण सहित स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत की। 38 छात्र-छात्राओं को रेस्क्यू कर पहुंचाया परीक्षा देने पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण बड़ौदा नगर में चारो तरफ पानी भर गया। चारों तरफ से निकलने के रास्ते बंद हो गए। ऐसे में 38 छात्र-छात्राएं ऐसे थे, जिनका आज सुबह 9 बजे से काॅलेज का पेपर था। चारों तरफ पानी भरने से छात्र-छात्राएं फंस गए। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला। इसके अलावा नगरपरिषद अध्यक्ष जनप्रनिधि सहित स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए काॅलेज पहुंचाया। रेस्क्यू कर कुल 38 छात्र-छात्राओं काे बाहर निकाला गया।  

ताहिया लेकर पहुंचे राघवदास मठ के पुजारी, भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में पहांडी रस्म शुरू

पुरी/नई दिल्ली. पुरी के अलावा गुजरात के अहमदाबाद, पूर्वोत्तर में त्रिपुरा, झारखंड की राजधानी रांची, वाराणसी और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई अन्य राज्यों में भी रथयात्राएं निकाली जाती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने देशवासियों को रथ यात्रा शुरूआत की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस्कॉन द्वारा आयोजित रथ यात्रा में भाग लेंगी। अहमदाबाद की डीसीपी कोमल व्यास ने जगन्नाथ रथयात्रा आयोजन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा, ‘अहमदाबाद स्मार्ट सिटी के कैमरे शहर में पहले से ही लगे हुए हैं, और रथ यात्रा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्हें समायोजित और ज़ूम किया गया है। जब एक जगह पर बड़ी भीड़ इकट्ठा होती है और अपने मोबाइल नेटवर्क का उपयोग करती है, तो कनेक्टिविटी प्रभावित होती है। ऐसे में पुलिस का काम बिना किसी बाधा के हो, इसके लिए हम अपने वीएचएफ सेट का उपयोग करते हैं। हम बंधे हुए हीलियम गुब्बारों का भी उपयोग कर रहे हैं। हमने जुलूस का विहंगम दृश्य प्राप्त करने के लिए हीलियम गुब्बारे पर एक कैमरा लगाया है। हमने सभी पुलिस वाहनों में जीपीएस लगाया है। अहमदाबाद की मुख्य रथ यात्रा के अलावा, शहर में 7 और रथ यात्राओं की योजना बनाई गई है। रथ यात्रा के अलावा, हमने राज्य में आयोजित की जा रही 4 विभिन्न प्रकार की भर्ती परीक्षाओं का भी प्रबंधन और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया है। रथ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 24000 कर्मियों की भर्ती की गई है।’ पहांडी रस्म शुरू– महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए पहांडी रस्म शुरू हो गई है। इसके साथ ही महाप्रभु को परंपरा के अनुसार, राघवदास मठ द्वारा तैयार किया गया ताहिया पहनाया जाएगा। ताहिया फूलों का बना मुकुट होता है, जिसे रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ को पहनाया जाता है। ‘पहांडी’ परंपरा के अनुसार, सबसे पहले श्री चक्रराज सुदर्शन को रथ पर चढ़ाया जाता है। उनके बाद भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ पर चढ़ाया जाता है। नृत्य हॉल से सात सीढ़ियों वाले उत्तरी निकास पर, तीनों देवता एकत्रित होते हैं और फिर रथयात्रा शुरू होगी। पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुरी के एसपी पिनाक मिश्रा ने कहा, ‘आज हम भगवान श्री जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा मना रहे हैं। जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, इस रथ यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पुरी आएंगे। हमने व्यापक पुलिस व्यवस्था की है। हमने पुलिस व्यवस्था को कई महत्वपूर्ण खंडों में विभाजित किया है। भीड़ नियंत्रण और विनियमन के लिए व्यवस्था की गई है। यातायात और पार्किंग से संबंधित मामलों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भारत की राष्ट्रपति पुरी का दौरा करेंगी। इसलिए राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, कई अन्य गणमान्य व्यक्ति पुरी का दौरा करेंगे। हम कई एजेंसियों के संपर्क में हैं और हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम तटरक्षक बल, तटीय सुरक्षा, रेलवे सुरक्षा के साथ समन्वय में हैं।’

महाराष्ट्र सरकार ने पेश किया एंटी पेपर लीक बिल… अधिकतम 10 साल की सजा, 1 करोड़ का जुर्माना

नई दिल्ली पेपर लीक की खबरों के बीच महाराष्ट्र सरकार एक बेहद अहम बिल लाने जा रही है। इसके जरिए पेपर लीक के साथ परीक्षा में गलत साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी है। यह बिल खासतौर पर नौकरी वाली परीक्षाओं के लिए प्रभावी होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में रेवेन्यू अधिकारी पद के लिए हुई परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगा था। इस परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों ने फुल मार्क्स से ज्यादा नंबर हासिल किए थे। महाराष्ट्र कांपटीटिव एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) बिल, 2024 में तीन से पांच साल की जेल और  10 लाख जुर्माने का प्रावधान है। महाराष्ट्र के इस बिल में प्रदेश सरकार द्वारा कराए जाने वाले सभी कांपटिटिव एग्जाम्स को कवर किया गया है। इसमें एमपीएससी और टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट भी शामिल है। बिल के तहत सभी जुर्म गैर-जमानती होंगे। परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने में संलिप्त पाए जाने पर संस्थान प्रमुखों को 3 से 10 साल की जेल हो सकती है। इसके अलावा उनके ऊपर एक करोड़ रुपए का जुर्माना भी लग सकता है। सर्विस प्रोवाइडर के दोषी पाए जाने पर उसे चार साल तक कांपटिटिव एग्जाम कराने से डिबार किया जा सकता है। इसके अलावा उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। शुक्रवार को पेश किए गए इस बिल में सभी तरह के अनुचित साधनों पर रोक के प्रावधान किए गए हैं। इसमें आंसर-की का लीक होना, कॉपी करना, आंसर शीट से छेड़छाड़, कंप्यूटर नेटवर्क से छेड़छाड़, फेक एग्जाम कराना और सीटिंग अरेंजमेंट को मैनिपुलेट करना शामिल है। साथ ही साथ एग्जाम सेंटर पर सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स से छेड़खानी या परीक्षा करा रहे लोगों को धमकी देना भी अपराध की श्रेणी में आएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बिल की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में पेपर लीक की समस्या से रोकने के लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।  

Xiaomi चुपके से भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ गया, कंपनी कार को बेंगलुरू में शोकेस करेगी

 बेंगलुरू Xiaomi चुपके से भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ गया है. इस कार को कंपनी ने पिछले साल के अंत में चीन में इंट्रोड्यूस किया था. कंपनी इस कार को भारत में अगले हफ्ते दिखा सकती है. हम बात कर रहे हैं Xiaomi SU7 की. हालांकि, कंपनी ने इस कार के लॉन्च और अनवील को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस कार को बेंगलुरू में शोकेस कर सकती है. कंपनी का कहना है कि अभी उनका इस कार को लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है. ब्रांड अगले हफ्ते बेंगलुरू में एक इवेंट कर रहा है, जहां इस कार को दिखा सकता है. चीन में लॉन्च हो चुकी है ये कार टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें, तो संभवतः कंपनी इस कार को भारत में शोकेस करके लोगों को रिस्पॉन्स देखना चाहती है. बता दें कि Xiaomi को भारत में आए दस साल हो गए हैं. कंपनी ने पहली बार 2014 में भारत में एंट्री की थी. वहीं Xiaomi SU7 को ब्रांड चीन में लॉन्च कर चुका है. चीन में कंपनी ने SU7 की डिलीवरी मार्च में शुरू की है. इसका बेस मॉडल 30 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ था. ये कार Tesla Model 3 से चीन में 4000 डॉलर (लगभग 3.3 लाख रुपये) सस्ता है. भारत लाने का क्या है मकसद? रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस कार को Xiaomi की ताकत दिखाने के लिए पेश कर रही है. कंपनी दिखाना चाहती है कि उनके पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स भी हैं. कंपनी अपने पोर्टफोलियो को शोकेस करना चाहती है, जिससे वो बता सके कि स्मार्टफोन के अलावा उनकी पकड़ दूसरे बड़े कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स में भी है. Xiaomi SU7 को कंपनी ने दो ऑप्शन में लॉन्च किया है. एक वेरिएंट सिंगल चार्ज में 668 किलोमीटर्स तक चल सकता है. वहीं एक्सटेंडेड रेंज वाले वेरिएंट में 800Km की रेंग मिलेगी. ये कार डिस्प्ले में होगी और इसके साथ ही कंपनी कई दूसरे होम अप्लायंस को शोकेस कर सकती है. स्मार्टफोन भी होगा लॉन्च बता दें कि कंपनी अगले हफ्ते 9 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है. ये ब्रांड का बजट फोन होगा, जो 15 हजार रुपये से कम बजट में आएगा. कंपनी Redmi 13 5G को लॉन्च करने वाली है. इसके साथ ही ब्रांड पावरबैंक और दूसरे प्रोडक्ट्स को इंट्रोड्यूस कर सकता है.  

David Lammy ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री, फ्री ट्रेड डील साइन करने जल्द आ सकते हैं भारत

लंदन ब्रिटेन में लेबर पार्टी सत्ता में लौट आई है. कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बने हैं. उन्होंने डेविड लैमी को विदेश सचिव (विदेश मंत्री) बनाया है. वह भारत और ब्रिटेन के द्वीपक्षीय संबंधों पर काफी मुखर रहे हैं. उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को “दोस्त” बताया और पिछले सप्ताह उन्होंने एक महीने के भीतर भारत दौरे की अपनी मंशा जाहिर की. ब्रिटिश विदेश मंत्री डैविड लैमी पिछले सप्ताह लंदन में इंडिया ग्लोबल फोरम को संबोधित कर रहे थे, जब उन्होंने भारत दौरे की अपनी मंशा का खुलासा किया था. उनके विदेश मंत्री बनने के बाद भारतीय विदेश मंत्री एज जयशंकर ने उन्हें बधाई भी दी और दोनों देशों के बीच इंगेजमेंट बढ़ाने और पार्टनर्शिप को मजबूत करने की बात कही. दिवाली 2022 में ही फाइनल होनी थी डील ब्रिटिश विदेश मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद डैविड लैमी ने कहा, “विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के लिए राज्य सचिव नियुक्त किया जाना मेरे जीवन का सम्मान है.” भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड डील पर बोरिस जॉनसन को घेरते हुए उन्होंने कहा था, “ट्रेड डील के बिना कई दिवाली आई और गई, कई बिजनेस इसका इंतजार कर रहे हैं.” दरअसल, यह ट्रेड डील जॉनसन के कार्यकाल से ही पेंडिंग है, जिन्होंने दिवाली 2022 तक इसे फाइनल करने का वादा किया था. ब्रिटिश मंत्री ने भारतीय मंत्रियों से की ये अपील ब्रिटिश मंत्री ने अपने एक भाषण में कहा था, “(वित्त) मंत्री (निर्मला) सीतारमण और (ट्रेड) मंत्री (पीयूष) गोयल को मेरा संदेश है कि लेबर पार्टी आगे बढ़ने के लिए तैयार है. चलिए हम फाइनली फ्री ट्रेड डील को पूरा करते हैं.” भारत को ब्रिटेन के लिए प्राथमिकता बताते हुए डैविड लैमी ने इकोनॉमिक, टेक्नोलॉजिकल और कल्चरल “सुपरपावर” बताया था. ब्रिटिश मंत्री ने भारत को बताया ‘महाशक्ति’ डैविड लैमी ने अपने भाषण में कहा था, “लेबर के साथ, बोरिस जॉनसन द्वारा एशिया में रुडयार्ड किपलिंग की उस पुरानी कविता को दोहराने के दिन खत्म हो गए हैं. अगर मैं भारत में कोई कविता सुनाऊंगा, तो वह टैगोर की होगी… क्योंकि भारत जैसी महाशक्ति के साथ सहयोग और सीखने के क्षेत्र असीमित हैं.” लेबर पार्टी को मिली है बंपर जीत आपको बता दें कि ब्रिटेन के आम चुनावों में की स्टार्मर की लेबर पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. 14 साल विपक्ष में बैठने के बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है. हाउस ऑफ कॉमंस की 650 सीटों के लिए हुए चुनाव में कीर स्टार्मर की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी मुख्य विपक्षी पार्टी लेबर पार्टी को 410 सीटों पर जीत मिली हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet