LATEST NEWS

अगर इस सप्ताह में चीजें सही होती हैं तो आईपीएल का 18वां सीजन फिर से शुरू होगा, लेकिन स्थान बदले जायेंगे

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक सप्ताह के लिए आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया है। इसके पीछे का कारण भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा सैन्य तनाव है। बीसीसीआई ने अभी के लिए आईपीएल को सस्पेंड किया है, लेकिन बोर्ड एक प्लान पर विचार कर रहा है। अगर इस सप्ताह में चीजें सही होती हैं तो आईपीएल का 18वां सीजन फिर से शुरू होगा, लेकिन इस बार स्थानों में बदलाव किए जाने की संभावना है। बीसीसीआई देश के ईस्टर्न और साउदर्न हिस्से में आईपीएल के बाकी मैचों का आयोजन करा सकती है। मौजूदा हालातों को देखकर ऐसा लगता नहीं है कि आईपीएल 2025 एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। अगर शुरू होता है तो फिर बीसीसीआई वेन्यू घटा सकती है, लॉजिस्टिक, टाइम और सिक्योरिटी को देखते हुए आईपील कुछ ही शहरों तक सीमित किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने दावा किया है कि बीसीसीआई एक आकस्मिक योजना पर काम कर रही है। ऐसे मामलों (राष्ट्रीय सुरक्षा) में एक सप्ताह का समय बहुत लंबा समय है। सूत्र ने दावा किया कि अगर लीग फिर से शुरू होती है तो बोर्ड कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में शेष आईपीएल 2025 मैचों की मेजबानी करने पर भी विचार कर रहा है। सूत्र ने कहा, “ऐसे मामलों में एक सप्ताह का समय काफी लंबा होता है। बोर्ड आकस्मिक योजना तैयार कर रहा है, लेकिन शुरुआती संकेत यह हैं कि अगर अगले सप्ताह लीग फिर से शुरू होती है तो बीसीसीआई कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में आईपीएल के बाकी मैच आयोजित करने पर विचार कर रहा है। अगर सीमा पर हालात सामान्य होते हैं, तो बोर्ड मूल स्थानों को भी बरकरार रख सकता है।” बता दें कि आईपीएल 2025 के अभी 12 लीग मुकाबले और 4 प्लेऑफ्स के मैच बाकी हैं, जो देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित होने हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था, जिसे ब्लैकआउट के कारण रद्द कर दिया गया। धर्मशाला से एक मैच की मेजबानी पहले ही एयरपोर्ट बंद होने के कारण छिन गई थी। पंजाब और मुंबई के मैच को अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था।

बीसीसीआई आईपीएल 2025 पर आज अंत‍िम निर्णय लेगा

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को बीच में ही कैंस‍िल किया जा सकता है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक हुई है. आज (9 मई) को बीसीसीआई आईपीएल 2025 पर कोई अंत‍िम निर्णय ले सकता है. BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेड‍ियम में मुकाबला होना है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये मुकाबला होगा या नहीं. ध्यान रहे भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण ही 8 मई (बुधवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया. वहीं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों को धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को प्राथमिकता के आधार पर लाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की है. इस पर नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ  ने भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था पंजाब और दिल्ली की IPL टीमों को ले जाने के लिए एक खास ट्रेन पठानकोट से दिल्ली चलाई जाएगी. सुरक्षा कारणों से इसके समय और रूट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. BCCI का आया भारत-पाकिस्तान के ताजा हालात पर बयान भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने मौजूदा हालात पर गुरुवार को बयान दिया. उन्होंने कहा-सब कुछ ध्यान में रखते हुए हमने यह मैच रद्द करने का फैसला किया है. अभी हालात ठीक नहीं हैं, इसीलिए हमने 8 मई का मैच रद्द किया है. पड़ोसी देश हालात को खराब करने की कोशिश कर रहा है. खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम वह सब करेंगे जो राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में होगा. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसके अनुसार ही फैसला लेंगे.’ PSL-IPL का एक साथ हो रहा आयोजन इस साल इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है. पीएसएल 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई और इसका फाइनल मुकाबला 18 मई को होगा. जबकि आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हुआ और खिताबी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद पीएसएल का ड्राफ्ट हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ये खिलाड़ी अनसोल्ड रहे थे. पहलगाम आतंकी हमले का जवाब है ऑपरेशन सिंदूर ध्यान रहे 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जहां 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. इसके बदले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 6 और 7 मई की दरम्यानी रात मिसाइल हमले किए थे, इसमें  कई आतंकवादी ढेर हो गए थे. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को भारत के सीमाई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने तमाम हमलों को नाकाम कर दिया. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में हमले किए, और यहां तक की कराची के पोर्ट तक को तबाह कर दिया गया. भारत ने पाकिस्तान के कुल 3 फाइटर प्लेन ध्वस्त कर द‍िए. इनमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल हैं, साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान उनके ही पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया.

पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आज धर्मशाला में खेला जायेगा, प्लेऑफ की रेस पर क्या पड़ेगा असर?

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का 58वां मैच आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। मौजूदा पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ की रोमांचक रेस को देखते हुए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। इस मैच के बाद या तो गुजरात टाइटंस से नंबर-1 का ताज छीन जाएगा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी नुकसान होगा या फिर मुंबई इंडियंस टॉप-4 से बाहर हो जाएगी। जी हां, पंजाब वर्सेस दिल्ली मुकाबले का असर GT, RCB और MI पर पड़ने वाला है। ऐसे में इस मुकाबले पर हर किसी की निगाहे होंगी। पंजाब किंग्स जीती तो क्या होगा? श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स अगर दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में धूल चटाने में कामयाब रहती है तो वह आरसीबी और जीटी को पछाड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लेगी। पंजाब के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 15 अंक है, दिल्ली पर जीत दर्ज करते ही उनके खाते में 12 मैचों में 17 अंक हो जाएंगे। इसी के साथ उन्हें प्लेऑफ का भी टिकट मिल सकता है। पंजाब की जीत से गुजरात टाइटंस दूसरे तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स जीती तो क्या होगा? अगर अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो वह मुंबई इंडियंस को पछाड़ टॉप-4 में अपनी जगह बना लेंगे। दिल्ली के नाम फिलहाल 11 मैचों में 13 अंक है, अगर वह पंजाब को हराते हैं तो उनके नाम 12 मैचों में 15 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह प्लेऑफ के काफी नजदीक पहुंच जाएंगे। PBKS vs DC मैच धुला तो क्या होगा? धर्मशाला में होने वाला PBKS vs DC मैच अगर बारिश की भेंट चढ़ता है तो दोनों टीमों में 1-1 अंक बांट दिया जाएगा। इस स्थिति में पंजाब किंग्स 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर बनी रहेगी। पंजाब के अलावा गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी इतने ही अंक होंगे, मगर बेहतर नेट रन रेट के चलते जीटी और आरसीबी टॉप-2 में बनी रहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी मैच धुलने के बाद पांचवें स्थान पर रहेगी, उनका नेट रन रेट भी मुंबई इंडियंस से अच्छा नहीं है।

PBKS की सातवीं जीत, लखनऊ को 37 रन से हराया; अर्शदीप को तीन और उमरजई को दो विकेट मिले

लखनऊ  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 54वां मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गई है. इस मैच में टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन की तूफानी 91 रनों की पारी के बदौलत लखनऊ के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी लखनऊ की टीम 7 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी. ऐसी रही लखनऊ की पारी 237 रनों के जवाब में उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खऱाब रही. तीसरे ही ओवर में लखनऊ को पहला झटका लगा जब मिचेल मार्श बिना खाता खोले ही अर्शदीप का शिकार बन गए. इसके बाद इसी ओवर में एडेन मार्करम भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें अर्शदीप ने बोल्ड किया. इसके बाद 5वें ओवर में लखनऊ को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब अर्शदीप ने निकोलस पूरन को भी चलता किया. इसके बाद कप्तान पंत से उम्मीद थी. लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश किया. पंत के बल्ले से केवल 18 रन निकले और वो अपना विकेट फेंक कर चले गए. इसके बाद 10वें ओवर में डेविड मिलर के रूप में लखनऊ को 5वां झटका लगा. लेकिन इसके बाद अब्दुल समद और आयुष बदोनी के बीच 41 गेंद में 81 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 16वें ओवर में अब्दुल समद 45 रन बनातर आउट हो गए. लेकिन एक छोर पर आयुष टिके रहे. उन्होंने 40 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली और आखिरी ओवर में उनका विकेट गिरा. लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पंजाब किंग्स ने ये मैच 37 रनों से जीत लिया और अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में आकाश महाराज सिंह ने प्रियांश आर्य को चलता किया. प्रियांश के बल्ले से केवल 1 रन ही निकले. लेकिन इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश ने तूफानी बल्लेबाजी की. इंग्लिश ने छक्कों की हैट्रिक भी लगाई. लेकिनव 5वें ओवर में आकाश ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया. लेकिन दूसरे छोर पर प्रभसिमरन टिके रहे. प्रभसिमरन ने 30 गेंद में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 13वें ओवर में पंजाब को तीसरा झटका लगा जब अय्यर 25 गेंद में 45 रन बनाकर दिग्वेश का शिकार बने. वहीं, इसके बाद नेहाल वढ़ेरा ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन 16वें ओवर में प्रिंस यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया. नेहाल के बल्ले से 16 रन निकले. लेकिन एक छोर पर प्रभसिमरन सिंह डटे रहे. उन्होंने 48 गेंद पर 91 रन बनाए और 19वें ओवर में उनका विकेट गिरा. अपनी पारी में प्रभसिमरन ने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य दिया.

गिल-बटलर की जोरदार पारी, गुजरात ने हैदराबाद को 38 रन से हराया

अहमदाबाद  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-51 में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 38 रनों से हरा दिया. 2 मई (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 225 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए वो छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वो टीम के काम नहीं आई. गुजरात अब टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स की 10 मैचों में ये सातवीं जीत रही. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की 10 मैचों में ये सातवीं हार रही. गुजरात टाइटन्स अब अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नौवें नंबर पर है. मुंबई इंडियंस बेहतर नेट रनरेट के चलते अंकतालिका में पहले नंबर पर है. इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो चुका है. टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही. ‘इम्पैक्ट सब’ ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 27 बॉल पर 49 रनों की पार्टनरशिप की. प्रसिद्ध कृष्णा ने हेड को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया. हेड ने चार चौके की मदद से 16 गेंदों पर 20 रन बनाए. ईशान किशन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर गेराल्ड कोएट्जी की गेंद पर चलते बने. तेज गेंदबाज कोएट्जी का गुजरात टाइटन्स के लिए ये डेब्यू मुकाबला था. यहां से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन पर ये जिम्मेदारी थी कि वो तेजी से रन बनाए. अभिषेक लय में लग रहे थे और उन्होंने 28 गेंदों पर फिफ्टी पूरी, लेकिन वो नाजुक मौके पर आउट हो गए. अभिषेक को अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा ने चलता किया. अभिषेक ने चार चौके और 6 छक्के की मदद से 41 बॉल पर 74 रन बनाए. अभिषेक और क्लासेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की पार्टनरशिप हुई. अभिषेक शर्मा के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन (23) का भी विकेट गंवा दिया. फिर अनिकेत वर्मा (3) और कामिंदु मेंडिस (0) भी सस्ते में आउट हो गए. यहां से सनराइजर्स हैदराबाद का जीत पाना बेहद मुश्किल था और वही हुआ. कप्तान पैट कमिंस (19*) और नीतीश रेड्डी (21*) केवल हार का अंतर कम कर सके. गुजरात टाइटन्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट झटके. ईशांत शर्मा और गेराल्ड कोएट्जी को भी एक-एक विकेट मिला.  IPL प्लेऑफ की रेस में कायम है सनराइजर्स हैदराबाद मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ये 10 मैचों में सातवीं हार रही. सनराइजर्स हैदराबाद के सिर्फ 6 अंक हैं और वो दस टीमों की अंकतालिका में नौवें पायदान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद को लीग स्टेज में 4 मुकाबले और खेलने हैं. अब फैन्स के मन में ये सवाल जरूर होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है? तो इसका जवाब है- हां. लेकिन इसके लिए सनराइजर्स हैदराबाद को किस्मत का भी सहारा चाहिए… आमतौर पर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए होते हैं. लेकिन कभी-कभी 14 अंकों पर भी टीमें क्वालिफाई कर जाती हैं, अगर उनका नेट रन रेट (NRR) अच्छा हो. जैसे कि पिछले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुरुआती आठ मैचों में से केवल एक ही जीत पाई थी. लेकिन, उसने अपने आखिरी छह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई. सनराइजर्स हैदराबाद को 14 अंकों तक पहुंचने के लिए बाकी के चार मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, ताकि उसका नेट रनरेट (NRR) सुधर सके. वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद का NRR -1.192 है. हालांकि ये भी शायद पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि उसका भाग्य अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा. सनराइजर्स हैदराबाद को उम्मीद करनी होगी कि उसके अलावा अधिकतम 3 टीमें  ही 14 या उससे ज्यादा अंक हासिल करें. बता दें कि गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के पास पहले से ही 13 या उससे अधिक अंक हैं. यदि ये चारों टीमें 14 से अधिक अंकों पर पहुंच जाती हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी. इन टीमों से जुड़े मैचों पर भी सनराइजर्स हैदराबाद को नजर रखनी होगी. सनराइजर्स हैदराबाद को अब दिल्ली कैपिटल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मुकाबले खेलने हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी मैचों का शेड्यूल 5 मई बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे 10 मई बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे 13 मई बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे 18 मई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, शाम 7.30 बजे अंपायर से दो बार भिड़ गए कप्तान शुभमन गिल शुभमन गिल ने खोया आपा, दो बार अंपायर से भिड़े गुजरात-हैदराबाद मैच में अंपायर्स के फैसले पर विवाद भी हुआ. इसके केंद्र में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल रहे. इस मैच में दो मौकों पर शुभमन गिल अंपायर से बहस करते दिखे. पहली बार शुभमन गिल ने उस समय आपा खोया, जब वो रनआउट होकर पवेलियन लौट रहे थे. यह वाकया गुजरात टाइटन्स की पारी में 13वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुआ. उस ओवर में स्पिनर जीशान अंसारी की आखिरी गेंद को जोस बटलर ने लेग साइड में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन बॉल शॉर्ट फाइन लेग की ओर अंदरूनी किनारा लेकर गई. ऐसे में शुभमन गिल और बटलर रन लेने के लिए दौड़ पड़े. उस एरिया में मौजूद हर्षल पटेल ने गेंद को तेजी से कलेक्ट किया और स्ट्राइकर एंड पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन को दिया. हालांकि रन आउट करने की कोशिश में क्लासेन का दस्ताना भी स्टम्प से लगा, साथ ही गेंद पर भी स्टम्प पर हिट हुई. शुभमन गिल क्रीज से बाहर थे, लेकिन ये पूरी तरह स्पष्ट नहीं था कि  हेनरिक क्लासेन के दस्ताने ने बेल्स गिराया या गेंद के स्टम्प पर लगने से गिल्लियां गिरीं. टीवी अंपायर माइकल गॉफ ने कई फ्रेम देखने के बाद शुभमन गिल को आउट करार दिया. रिव्यू के दौरान शुभमन शांत और … Read more

धोनी की CSK ने रचा शर्मनाक इतिहास, प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 49वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. सीएसके की टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल सकी और 190 पर सिमट गई थी. चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक लगाई और एक ओवर में 4 विकेट झटके थे. इसके जवाब में उतरी पंजाब ने अय्यर की तूफानी पारी के दम पर ये मैच 20वें ओवर में चेज कर लिया. ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी 191 के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन ने कमाल की शुरुआत की. दोनों के बीच 44 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 5वें ओवर में खलील ने प्रियांश का विकेट झटका. प्रियांश ने 23 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन के बीच शानदार साझेदारी हुई. दोनों ने 10 ओवर में पंजाब का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया. लेकिन 13वें ओवर में प्रभसिमरन का विकेट गिर गया. प्रभसिमरन ने 54 रनों की पारी खेली. लेकिन एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर टिके रहे. उन्होंने 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई. इसके बाद नेहाल वढ़ेरा भी सस्ते में आउट हो गए. लेकिन अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. अय्यर ने 42 गेंद में 72 रनों की आतिशी पारी खेली और 19वें ओवर में उनका विकेट गिरा. लेकिन उनकी इस पारी के दम पर पंजाब ने ये मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया. इस हार के साथ ही चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है. ऐसी रही चेन्नई की बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में चेन्नई को पहला झटका लगा जब शेख रसीद को अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया. रसीद के बल्ले से केवल 11 रन ही निकले. इसके बाद अगले ही ओवर में आयुष म्हात्रे भी अपना विकेट गंवा बैठे. आयुष के बल्ले से 7 रन आया. इसके बाद जडेजा अच्छी लय में दिख रहे थे. लेकिन छठे ही ओवर में बरार ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. जडेजा के बल्ले से 17 रन आए. हालांकि, इसके बाद सैम करन और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच एक अच्छी साझेदारी पनपी. हालांकि, 15वें ओवर में ब्रेविस का विकेट गिरा और 78 रनों की पार्टनरशिप टूट गई. लेकिन दूसरे छोर पर सैम करन टिके रहे. सैम करन ने 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा. फिफ्टी जड़ने के बाद करन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. 18वें ओवर में उनका विकेट गिरा. करन ने 47 गेंद में 88 रनों की तूफानी पारी खेली. दुबे के साथ भी उनकी 46 रनों की साझेदारी हुई. एमएस धोनी के बल्ले से 11 रन निकले. उन्होंने चहल के ओवर में एक छक्का लगाया. लेकिन इसके बाद चहल ने हैट्रिक लगाई. 19वें ओवर में चहल ने कुल 4 विकेट झटके. चेन्नई की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 190 रन पर ही सिमट गई. चेपॉक में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेलते हुए एक ही ओवर में चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इस ओवर में उन्होंने हैट्रिक भी पूरी की, जो आईपीएल में उनकी दूसरी हैट्रिक थी. इससे पहले उन्होंने 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में हैट्रिक ली थी. एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज अमित मिश्रा (SRH vs PWI, पुणे 2013) – युजवेंद्र चहल (RR vs KKR, ब्रेबोर्न 2022) – आंद्रे रसेल (KKR vs GT, नवी मुंबई 2022) – युजवेंद्र चहल (PBKS vs CSK, चेन्नई 2025) आईपीएल में सर्वाधिक हैट्रिक – अमित मिश्रा – 3 (2008, 2011, 2013) – युवराज सिंह – 2 (2009) – युजवेंद्र चहल – 2 (2022, 2025) आईपीएल में सर्वाधिक 4+ विकेट हॉल – युजवेंद्र चहल – 9 – सुनील नारायण – 8 – लसिथ मलिंगा – 7 – कगिसो रबाडा – 6 पंजाब किंग्स के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज – युवराज सिंह – 2 – अमित मिश्रा – 1 – सैम करन – 1 – युजवेंद्र चहल – 1 चहल का यह प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उनकी टीम के लिए भी गेम-चेंजर साबित हुआ है. उनकी गेंदबाजी ने पंजाब किंग्स को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई हैं और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है. बता दें कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. सीएसके की टीम पूरे 20 ओवर नहीं खेल सकी और 190 पर सिमट गई थी. चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक लगाई और एक ओवर में 4 विकेट झटके थे. इसके जवाब में उतरी पंजाब ने अय्यर की तूफानी पारी के दम पर ये मैच 20वें ओवर में चेज कर लिया. प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 मैच में 8वीं हार के साथ ही आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। सीएसके ने मुंबई के खिलाफ जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद उसका हाल बेहाल हो गया। सीएसके उसके बाद नौ मुकाबलों में से केवल एक लखनऊ के खिलाफ लखनऊ में जीत दर्ज कर सकी और 8 मुकाबले गंवा दिए। इसके साथ ही उसका आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो गया।​ चेपॉक में मिली लगातार पांच हार सीएसके ने आईपीएल इतिहास में पहली बार अपने घरेलू मैदान में लगातार पांच मैच गंवाए हैं। इससे पहले साल 2008 में चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर 7 में से चार मैच गंवाए थे। 18 साल बाद घर पर सीएसके का हाल बेहाल हुआ है। चेन्नई को आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ घर पर हार मिली है।​ लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं हुई एंट्री चेन्नई सुपर किंग्स 18 साल के आईपीएल के इतिहास में लगातार दूसरी बार प्लेऑफ से बाहर हो गई है। पिछले सीजन आखिरी वक्त में आरसीबी ने नेट रन रेट के आधार पर सीएसके को पीछे छोड़ दिया था। 2020 के बाद तीसरी बार सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने में … Read more

KKR ने DC को 14 रन से हराया, डुप्लेसिस ने 62 रन बनाए; नरेन को तीन विकेट

नई दिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 48वें मैच में मंगलवार (29 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 साल बाद जीत दर्ज की। इससे पहले वह 2017 में जीती थी। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने अच्छी पारी खेली। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाफ डुप्लेसिस ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। चोट के बाद अक्षर पटेल ने शानदार पारी खेली। विपराज निगम ने भी शानदार पारी खेली। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स 9 मैच में 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। उसे 2 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है। कोलकाता नाइट राइडर्स के 10 मैच में 9 अंक हो गए हैं। वह 7वें नंबर पर है। उसे 1 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। अनुकूल रॉय ने पहले ही ओवर में अभिषेक पोरेल को रसेल के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर आए करुण नायर 15 और केएल राहुल सात रन बना पाए। चौथे विकेट के लिए फाफ डुप्लेसिस को कप्तान अक्षर पटेल का साथ मिला। दोनों के बीच 42 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी हुई। नरेन ने अक्षर को अपना शिकार बनाया। वह चार चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फाफ डुप्लेसिस ने 31 गेंदों में इस सत्र का अपना दूसरा पचासा पूरा किया। वह 45 गेंदों में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली के लिए विप्रज निगम ने 38 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने एक रन, आशुतोष शर्मा ने सात रन और मिचेल स्टार्क खाता खोले बगैर आउट हो गए। वहीं, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव क्रमश: दो और एक रन बनाकर नाबाद रहे।

वैभव की आँधी में उडा गुजरात, रचे कई कीर्तिमान, पांच हार के बाद जीता RR

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. वैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उनकी इस पारी के दम पर राजस्थान ने गुजरात के 210 रनों के टोटल को महज 16वें ओवर में ही 8 विकेट रहते चेज कर लिया. वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलते हुए मात्र 30 गेंदों में शतक ठोका था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 37 गेंदों में शतक जमाया था. वहीं डेविड मिलर ने 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 38 गेंदों में शतक बनाया था. शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज वैभव ने यह शतक महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में लगाया. यानी सबसे कम उम्र में टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम आ गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विजय जोल के नाम था, जिन्होंने 2013 में महाराष्ट्र की ओर से मुंबई के खिलाफ 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था. वहीं, बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमन ने 2020 में 18 साल और 179 दिन की उम्र में शतक बनाया था, जबकि फ्रांस के गुस्ताव मकेऑन ने 2022 में 18 साल और 280 दिन की उम्र में स्विट्जरलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था. 17 गेंदों में ही लगाई फिफ्टी वहीं, वैभव ने अर्धशतक लगाने के लिए भी महज 17 गेंदों का सामना किया. इस दौरान वैभव ने 3 चौके और 6 छक्के जडे. वैभव ने 17 गेंद में फिफ्टी लगाई जो आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक था. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल के इतिहास में लगाई गई ये दूसरी सबसे तेज फिफ्टी थी. इसके अलावा आईपीएल में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम दर्ज हो गया है. वैभव ने 14 साल और 32 दिन की उम्र में आईपीएल में फिफ्टी लगाई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था, जिन्होंने 17 साल 175दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी. सूर्यवंशी के शतक में बने कुल 8 रिकॉर्ड, तूफान के बाद की शांत में वैभव को पिछले साल नवंबर में हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले, 12 साल और 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू कर वे भारत के चौथे सबसे युवा फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर बने थे. वहीं इस मैच में सूर्यवंशी ने अपनी पारी की धीमी शुरुआत के बाद ईशांत शर्मा के एक ओवर में 28 रन ठोककर 13 गेंदों में 35 रन पूरे किए. उन्होंने महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी बनाई. इसके बाद वे और आक्रामक हो गए और सिर्फ 18 गेंदों में 50 से 100 तक पहुंच गए. उन्होंने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा कर आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (30 गेंदों में शतक, 2013) हैं. सूर्यवंशी अंततः 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस विस्फोटक पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे. यानी 94 रन केवल चौके और छक्के से आए. आइये उनकी इस शानदार पारी में बने कुल रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं- टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे युवा शतकवीर बने 14 साल और 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले वे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था. यह टी20 क्रिकेट इतिहास में सातवां सबसे तेज शतक है. सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 2024 में एस्टोनिया के लिए साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक लगाया था. वैभव ने सिर्फ 17 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो आईपीएल इतिहास में पांचवीं सबसे तेज फिफ्टी है. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए, जो आईपीएल इतिहास में चौथी सबसे बड़ी संख्या है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे. इसके अलावा, आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने साझा कर लिया है. इससे पहले, मुरली विजय ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे. रन चेज में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड आईपीएल के किसी रन-चेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब उनके नाम है. उन्होंने सनथ जयसूर्या (2008 में CSK के खिलाफ 11 छक्के) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इसके साथ ही, वे 18 साल से कम उम्र में टी20 क्रिकेट में 10 या अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. एक शतक में बाउंड्री से आए सबसे ज्यादा रन वैभव ने 35 गेंद की अपनी सेंचुरी में कुल 11 छक्के और 7 चौके लगाए. 11*6= 66 और 7*4= 28 रन. यानी कुल 94 रन केवल बाउंड्री से आए. यह आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक शतक में बाउंड्री प्रतिशत के हिसाब से कुल रन के मामले में सबसे ज्यादा है. उन्होंने 100 रन बनाने में 93 प्रतिशत रन केवल बाउंड्री से बनाए.   आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज 100+ पारी सूर्यवंशी ने 265.78 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे तेज 100+ पारी है. 2010 में यूसुफ पठान ने 37 गेंदों में शतक लगाते हुए 270.07 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, जबकि 2013 में डेविड मिलर ने 38 गेंदों में 101* रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट … Read more

DC और RCB के बीच रोमाचंक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 6 विकेट से बाजी मारी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.  इस मैच में आरसीबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 19वें ओवर में क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली की फिफ्टी के दम पर इसे चेज कर लिया. ऐसी रही आरसीबी की पारी 163 रनों के जवाब में उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ही ओवर में अक्षर पटेल ने बेथल का विकेट झटका. बेथल के बल्ले से केवल 12 रन निकले. इसके बाद उसी ओवर में देवदत्त पड्डिकल भी बिना खाता खोले अक्षर पटेल का शिकार बन गए. वहीं, चौथे ही ओवर में रजत पाटीदार भी रन आउट हो गए. यानी दो ओवर के भीतर ही आरसीबी को तीन झटके लगे. लेकिन इसके बाद क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली के बीच एक साझेदारी पनपी. दोनों के बीच 83 गेंदों में 113 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने आरसीबी की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि, कोहली ने फिफ्टी जड़ने के बाद 18वें ओवर में अपना विकेट गंवा दिया. लेकिन क्रुणाल पंड्या टिके रहे. पंड्या ने 47 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, कोहली ने 51 रन बनाए और 4 चौके लगाए. 19वें ओवर में आरसीबी ने इस मुकाबले को जीतकर दो अंक जोड़े. ऐसी रही दिल्ली की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ही ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक पोरेल आउट हो गए. उन्हें हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया, जिनके पास अब पर्पल कैप आ गई है. इसके बाद अगले ही ओवर में करुण नायर का विकेट गिर गया. नायर के बल्ले से केवल 4 रन आए. इसके बाद फाफ और केएल राहुल के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 10वें ओवर में फाफ का विकेट क्रुणाल पंड्या ने चटकाया. फाफ ने 22 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल भी केवल 15 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार हो गए. 14वें ओवर में उनका विकेट गिरा. इसके बाद केएल राहुल से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन राहुल के बल्ले से 39 गेंद में केवल 41 रन निकले. लेकिन इसके बाद स्टब्स ने एक छोटी आतिशी पारी खेली, जिसके दम पर दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा. अंकतालिका के टॉप पर पहुंची आरसीबी इस जीत के साथ ही आरसीबी अब अंकतालिका के टॉप पर पहुंच गई है. 10 मैच में आरसीबी ने 7 जीत हासिल की है और 14 अंक हैं. जबकि गुजरात के 8 में से 6 जीत के साथ 12 अंक है. वहीं, दिल्ली अब चौथे पायदान पर खिसक गई है. 9 में से उसकी 6 जीत है और 12 अंक हैं. लेकिन रन रेट के मामले में मुंबई उससे आगे है.

CSK को हरा हैदराबाद ने रचा इतिहास, 18 साल में पहली बार चेपॉक में दी धोनी की टीम को मात

चेन्नई आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर चेपॉक स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज की. हैदराबाद ने 155 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ईशान किशन ने 44 रनों की शानदार पारी खेली. यह जीत हैदराबाद के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अब तक खराब था.   चेन्नई की बल्लेबाजी ढह गई टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 19.5 ओवर में 154 रनों पर सिमट गई. यह 2019 के बाद पहला मौका है, जब चेपॉक में चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई. डेब्यू करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 और रवींद्र जडेजा ने 21 रन बनाए. हैदराबाद के गेंदबाज हर्षल पटेल ने 4 विकेट चटकाए, वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए.   हैदराबाद की मजबूत बल्लेबाजी 155 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, लेकिन ईशान किशन ने 44 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला. नितीश कुमार रेड्डी और कमिंदु मेंडिस ने अंत में नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई. चेन्नई के गेंदबाज नूर अहमद और खलील अहमद ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन वे हैदराबाद को रोक नहीं पाए.   चेन्नई का हेड-टू-हेड में दबदबा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी है. दोनों टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने हुईं, जिसमें चेन्नई ने 15 और हैदराबाद ने 6 मुकाबले जीते. चेपॉक में इससे पहले खेले गए सभी 5 मैच चेन्नई ने जीते थे. इस जीत ने हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है.  इस मैच में चेन्नई और हैदराबाद दोनों को एक जैसी शुरुआत मिली। चेन्नई ने भी अपना पहला विकेट बिना किसी स्कोर के खो दिया था। शेख रशीद को मोहम्मद शमी ने आउट कर दिया था। वहीं खलील ने दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आयुष महात्रे के हाथों कैच करा चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम को संभाला। अंशुल कम्बोज ने हेड को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। क्लासेन हुए फेल सारी उम्मीदें अब हेनरिक क्लासेन पर टिकी थीं। लेकिन वह भी फेल हो गए। क्लासेन सात रन ही बना सके। दूसरे छोर पर तेजी से रन बना रहे ईशान किशन अपना अर्धशतक पूरा करते दिख रहे, लेकिन कर नहीं सके। नूर अहमद की गेंद पर बाउंड्री पर सैम करन ने उनका शानदार कैच लपका। अनिकेत वर्मा 19 रनों से आगे नहीं जा सके और नूर अहमद का शिकार बने। नीतीश कुमार रेड्डी और कामिंडू मेंडिस ने अंत में नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। मेंडिस ने 22 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। नीतीश ने 13 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली जिसमें दो चौके शामिल रहे। चेन्नई की बल्लेबाजी लड़खड़ाई पहली गेंद पर रशीद का विकेट खोने के बाद चेन्नई ने सैम करन को तीसरे नंबर पर भेजा लेकिन उसका ये दांव चला नहीं। करन हर्षल पटेल की गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हो गए। रवींद्र जडेजा को कामिंडू मेंडिस को 21 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। ब्रेविस ने आते ही तेजी से रन बनाए, लेकिन मेंडिस के अद्बभुत कैच में उनको अर्धशतक लगाने नहीं दिया। अंत में किसी तरह दीपक हुड्ड़ा ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाते हुए टीम को 150 का स्कोर पार कराया, लेकिन बाकी सब फेल हो गए। एमएस धोनी छह, कम्बोज दो, नूर अहमद दो जल्दी आउट हो गए। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट लिए। जयदेव उनादकट और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और मेंडिस के हिस्से एक-एक विकेट आया।

दिल्ली ने लखनऊ को दी शिकस्त, 8 विकेट से दर्ज की जीत

लखनऊ डियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-40 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऋषभ पंत की लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी दिल्ली ने 18वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया. केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार फिफ्टी जड़ी. ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी 160 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ओवर में ही करुण नायर अपना विकेट गंवा बैठे. मार्करम ने उनका विकेट झटका. इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों अच्छी लय में दिखे. पोरेल ने 32 गेंद  में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 12वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. लेकिन एक छोर पर केएल राहुल टिके रहे. उन्होंने 40 गेंद में अर्धशतक जमाया. नाबाद भी रहे. वहीं, पोरेल का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए पहुंचे अक्षर ने भी तूफानी बल्लेबाजी की. इसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया. ऐसी रही लखनऊ की पारी टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही. एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने तूफानी शुरुआत की. दोनों ने हर गेंदबाज को आंड़े हाथों लिया. एडेन मार्करम ने महज 30 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी.  दोनों बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 90 रन जोड़े, लेकिन मारक्रम अपना विकेट गंवा बैठे. मार्करम ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े. लेकिन इसके बाद आईपीएल में अबतक धमाल मचाने वाले निकोलस पूरन मैदान में पहुंचे. उन्होंने कुलदीप को दो चौका भी जड़ा. लेकिन 12वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें अपना निशाना बनाया. पूरन के बल्ले से केवल 9 रन ही निकले. इसके बाद अब्दुल समद भी 2 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, इसी ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को भी चलता किया मार्श के बल्ले से 45 रन निकले. एक समय लखनऊ ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 90 रन बना लिए थे. लेकिन अगले 10 ओवर में लखनऊ की टीम केवल 70 रन ही जोड़ पाई. वहीं, 27 करोड़ी ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए तब आए जब सिर्फ दो गेंद का खेल बचा था उसमें भी वो खाता नहीं खोल सके और आउट हो गए. जबकि लखनऊ को तेजी से रन बनाने की दरकार थी. हालांकि, आखिरी ओवर में आयुष बदोनी ने तीन लगातार चौके लगाकर आतिशी बल्लेबाजी की जिसके दम पर लखनऊ ने दिल्ली को 160 रनों का लक्ष्य दिया है.

कोलकाता की शर्मनाक हार, गुजरात ने उसे 158 रन पर रोका

कोलकाता  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सोमवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 39 रनों से करारी शिकस्त दी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में हुआ. इस मैच में टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गिल की 90 और साई सुदर्शन की शानदार फिफ्टी के दम पर केकेआर के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी केकेआर 8 विकेट गंवाकर 158 रन ही बना सकी. ऐसी रही केकेआर की बल्लेबाजी 199 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में सिराज ने गुरबाज को चलता किया, उनके बल्ले से केवल एक रन ही निकला. इसके बाद नरेन और रहाणे ने पारी को संभालने की कोशिश की . लेकिन राशिद खान ने छठे ओवर में नरेन का विकेट झटक लिया. नरेन ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए. इसके बाद वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे के बीच एक छोटी साझेदारी हुई लेकिन 23.75 करोड़ के अय्यर एक बार फिर फ्लॉप रहे. वो 14 रन बनाकर 12वें ओवर में साई किशोर का शिकार हो गए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने फिफ्टी लगाई.लेकिन 13वें ओवर में ही उनका विकेट साई किशोर ने लिया. रहाणे ने 37 गेंद में 50 रन बनाए. इसके बाद रसेल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. रसेल सिर्फ 21 रन बना सके और राशिद खान का शिकार हो गए. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में रमनदीप और मोईन अली को आउट कर केकेआर की उम्मीदें भी खत्म कर दीं. कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवार 158 रन ही बना सकी. ऐसी रही है गुजरात की बल्लेबाजी टॉस के बाद पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत कमाल की रही. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ही टच में दिखे. दोनों ने आतिशी शुरुआत की और केकेआर के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 10 ओवर में दोनों ने बिना विकेट गंवाए 89 रन जोड़े. गिल ने महज 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया. वहीं, साई सुदर्शन ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए. हालांकि, 13वें ओवर में गुजरात को पहला झटका लगा जब साई सुदर्शन 52 के निजी स्कोर पर आउट हुए. लेकिन इसके बाद बटलर और गल ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तेजी से रन बनाने शुरू किए. गिल ने 55 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली और 18वें ओवर में आउट हुए. इसके बाद राहुल तेवतिया खाता भी नहीं खोल सके और आउट हो गए. हालांकि, बटलर एक छोर पर टिके रहे. जिनकी आतिशी पारी के दम पर गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रनों का टारगेट केकेआर के सामने रखा था.

कोहली और पडिक्कल ने पेश किया फिटनेस का शानदार नमूना, टॉप-4 में फिर से बनाई अपनी जगह

चंडीगढ़ विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की दमदार फिफ्टी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की इस सीजन में 8 मैचों में से 5वीं जीत है। वहीं पंजाब को सीजन में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 157 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए दिग्गज विराट कोहली और देवदत्त ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 73 रनों की नाबाद पारी खेली। आईपीएल में विराट कोहली का यह 101वां फिफ्टी था। कोहली अंत तक बल्लेबाजी करते हुए रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा पडिक्कल ने टीम के लिए 35 गेंद में 61 रनों की पार खेली। अपनी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने भाग कर पूरे किए 4 रन रविवार को खेले गए डबल हेडर के पहले मुकाबले में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब की पारी में तीसरे ओवर के दौरान अर्शदीप सिंह अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। देवदत्त ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया था लेकिन बाकी के गेंदों पर कम रन बने थे। हालांकि अंतिम गेंद पर पडिक्कल ने डीप मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़े। पहले दोनों बल्लेबाज तीन रन लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बाउंड्री पर फील्डर नेहाल वढेरा ने पैर से गेंद रोका और तेज गति होने के कारण आगे निकल गए, जिससे दोनों बल्लेबाजों को चौथे रन के लिए वापस आने का मौका मिल गया। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दौड़कर चार रन पूरे किए। उनके विकेट के बीच तेज रफ्तार दौड़ देखकर हर कोई हैरान रह गया। मैच की बात करें तो विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया। इसी के साथ आरसीबी ने दो दिन पहले अपने घर मिली शिकस्त का भी मेजबानों से बदला लिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर 7 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया। इस जीत के साथ ही RCB के पास अब पॉइंट्स टेबल में 10 अंक हो गए हैं। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी रही मैच में बेअसर आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। पंजाब की तरफ से कुल 7 गेंदबाजों ने बॉलिंग, जिसमें से सिर्फ 3 को ही सफलता मिल पाई। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। इसके अलावा और कोई भी गेंदबाज आरसीबी को परेशान नहीं कर पाई, जिसके कारण पंजाब किंग्स को यह मुकाबला गंवाना पड़ गया। RCB के खिलाफ पंजाब की बैटिंग रही साधारण आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही। पंजाब की टीम क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा की स्पिन गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से असहाय नजर आई। यही कारण है कि पंजाब किंग्स को छह विकेट पर 157 रन ही बना पाई। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा लेग स्पिनर सुयश ने भी 26 रन देकर दो विकेट लिए। पंजाब के लिए ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 33 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे जबकि शशांक सिंह ने नाबाद 31 रन बनाए। जोश इंग्लिस (29), मार्को येनसेन (नाबाद 25) और प्रियांश आर्य (22) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। प्रभसिमरन और प्रियांश ने पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक खेल से पंजाब की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।

18 अप्रैल का दिन आईपीएल के लिए है बेहद खास, आज के ही दिन हुआ था आगाज, ब्रैंडन मैक्कुलम की चली थी आंधी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के दशकों पुराने इतिहास में 18 अप्रैल का दिन बेहद खास है. इसी दिन साल 2008 में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हुई थी. आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित उस पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम का जलवा देखने को मिला था. मैक्कुलम की आंधी में ढह गई थी आरसीबी ब्रैंडन मैक्कुलम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने उतरे और रनों का अंबार लगा दिया. मैक्कुलम ने सिर्फ 73 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 13 छक्के और 10 चौके निकले. मैक्कुलम की यादगार पारी के दम पर सौरव गांगुली की अगुवाई वाली केकेआर ने तीन विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम 15.1 ओवर्स में महज 82 रनों पर ढेर हो गई और उसे 140 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी राहुल द्रविड़ कर रहे थे, जो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के मौजूदा हेड कोच हैं. मैक्कुलम को उनकी ऐतिहासिक इनिंग्स के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था. आईपीएल का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. ऑस्ट्रेलिया के महानतम स्पिनर शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी. तब राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 विकेट से शिकस्त दी थी. वह मुकाबला 1 जून 2008 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया. उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी. धोनी मौजूदा आईपीएल सीजन में भी ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स बनी थी आईपीएल की पहली चैम्पियन, फोटो: X आईपीएल का पहला ही सीजन बेहद सफल एवं रोमांचक रहा. आगे चलकर फैन्स का रुझान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की ओर इस कदर बढ़ा कि यह लीग लोकप्रियता के शीर्ष पर जा पहुंचा. आईपीएल ललित मोदी की सोच थी. ग्लैमर और चकाचौंध के तड़के के बीच इस लीग में इतना पैसा बरसा कि दुनिया देखती ही रह गई. आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की रेवेन्यू में चार चांद लगा दिया. ऐसे में बाकी देशों के बोर्ड आर्थिक तौर पर बीसीसीआई से कोसों पीछे छूट गए. विवादों से भी रहा है आईपीएल का नाता आगे चलकर बाकी देशों ने भी आईपीएल के मॉडल को अपनाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिली. आईपीएल के अबतक 17 सीजन हो चुके हैं और 18वां सीजन जारी है. खास बात यह है कि आईपीएल में आज बेंगलुरु के ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर होनी है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही आईपीएल का आगाज हुआ था. आईपीएल के मुकाबले तो हिट होते चले गए, लेकिन दूसरी तरफ कई विवादों में भी यह लीग घिरी रही. आईपीएल 2010 फाइनल के बाद ललित मोदी को बीसीसीआई से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. ललित मोदी पर पैसे की हेराफेरी सहित कई आरोप लगे थे. बता दें कि ललित मोदी 2008 से 2010 तक यानी पहले तीन सीजन में आईपीएल के चेयरमैन और कमिश्नर रहे थे. फिर सबसे बड़ा विवाद साल 2013 में सामने आया, जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा. उस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद को अवैध सट्टेबाजी में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

रोहित शर्मा ने 26 रन बनाकर भी इतिहास रच गए… वानखेड़े में पूरा किया ‘स्पेशल शतक’

मुंबई मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (17 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम की मुश्किल प‍िच पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर चार विकेट से जीत दर्ज की. विल जैक्स मैच के असली हीरो रहे. ज‍िन्होंने 3-0-14-2 के महत्वपूर्ण स्पेल के बाद 36 (26 गेंद, 3x4s, 3x6s) की शानदार पारी खेलकर निर्णायक भूमिका निभाई. वहीं इस मुकाबले के दौरान मुंबई ने रनचेज करते हुए वानखेड़े स्टेड‍ियम में एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया. SRH की टीम ने अब तक के आईपीएल सीजन में यही बात साब‍ित की है कि वो अपने घर में शेर है. रोहित शर्मा ने भी इस दौरान एक ऐसा कीर्तिमान बनाया, जो वानखेड़े में पहली बार बना. सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 162 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए, वो पंड्या की गेंद पर कैच आउट हुए. अभ‍िषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन मात्र दो रन पर स्टंप आउट हो गए. जबकि उनके पार्टनर ट्रेव‍िस हेड पूरी पारी में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. पंड्या के ओवरस्टेपिंग के कारण नो-बॉल पर कैच आउट होने के बावजूद हेड इसका फायदा उठाने में विफल रहे और 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए. वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए ग्रिप और टर्न प्रदान कर रही थी और धीमी गेंदों ने तेज गेंदबाजों को फायदा पहुंचाया, जिसके कारण सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को पारी के अधिकांश समय रन बनाने के ल‍िए संघर्ष करना पड़ा. लेकिन आखिरी पांच ओवरों में 57 रन बनाकर SRH ने संघर्ष लायक स्कोर जरूर बना दिया. MI की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4-0-21-1, ट्रेंट बोल्ट 4-0-29-1 और विल जैक्स ने 3-0-14-2 ने शादार स्पेल फेंका. 18वें ओवर में आया पहला छक्का MI की गेंदबाजी इतनी कमाल थी कि उनकी पारी का पहला छक्का 18वें ओवर में आया. जो SRH की पारी का सबसे बेहतरीन ओवर था. तब हेनरिक क्लासेन (28 गेंदों पर 37 रन, 3x4s, 2x6s) ने 21 रन लेकर चाहर के आंकड़े (4-0-47-0)  खराब कर द‍िए.  अंतिम ओवर में अनिकेत वर्मा ने दो छक्के लगाए और पैट कमिंस ने एक छक्का लगाकर पंड्या के महत्वपूर्ण 22 रन बटोरे. मुंबई इंडियंस की सनराइजर्स हैदराबाद पर धमाकेदार जीत अभिषेक-क्लासेन ने खेली अच्छी पारी सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 162 रन बनाए. हैदराबाद को पहली ही गेंद पर झटका लग जाता, लेकिन विल जैक्स ने दीपक चाहर की गेंद पर अभिषेक शर्मा का कैच टपका दिया. अभिषेक ने इस जीवनदान का फायदा उठाया और कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले. शुरुआती 6 ओवरों में हैदराबाद ने बिना विकेट खोए 46 रन बना डाले. मुंबई इंडियंस को पहली सफलता कप्तान हार्दिक पंड्या ने दिलाई, जिन्होंने अभिषेक शर्मा को चलता किया. अभिषेक ने 7 चौके की मदद से 28 गेंदों पर 40 रन बनाए. अभिषेक और हेड के बीच पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 59 रनों की पार्टनरशिप हुई. फिर विल जैक्स ने ईशान किशन (2) को सस्ते में आउट कर दिया. विल जैक्स ने मुंबई को एक और बड़ी सफलता दिलाई, जब उन्होंने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा. हेड ने तीन चौके की मदद से 29 बॉल पर 28 रन बनाए. नीतीश रेड्डी बिल्कुल भी लय में नहीं दिखे और वो 19 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने. अब हेनरिक क्लासेन पर जिम्मेदारी की थी कि वो हैदराबाद को एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाएं. क्लासेन ने निराश नहीं किया और 18वें ओवर में 21 रन बनाए, जो दीपक चाहर ने फेंका था. हालांकि वो अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर बोल्ड हो गए. हेनरिक क्लासेन ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली. क्लासेन के आउट होने के बाद अनिकेत वर्मा (18*) और कप्तान पैट कमिंस (8*) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए, जिसके चलते हैदराबाद 160 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. हार्दिक पंड्या, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला. मुंबई का रनचेज कैसा रहा? रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले इस मुकाबले में अपनी लय दिखाई और 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए, वहीं उनके साथी ओपनर रयान रिकेल्टन ने शानदार 31 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने दो छक्के और इतने ही चौके लगाकर 26 रन (15 गेंदों पर) बनाए. कप्तान हार्दिक पांड्या ने सिर्फ नौ गेंदों पर 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और MI को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. तिलक वर्मा (नाबाद 21) ने फिर MI को जीत दिलाई, मुंबई ने रनचेज 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाकर कंपलीट कर ल‍िया. आईपीएल में किसी मैदान पर रनचेज करते हुए सबसे ज़्यादा जीत: मुंबई इंडियंस (MI) – 29 जीत (वानखेड़े स्टेडियम, 47 मैच) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 28 जीत (ईडन गार्डन्स, 40 मैच) राजस्थान रॉयल्स (RR) – 24 जीत (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, 31 मैच) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 21 जीत (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, 41 मैच) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 21 जीत (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, 32 मैच) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 20 जीत (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, 31 मैच) इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हैदराबाद से बाहर प्रदर्शन SRH इस सीजन (2025) में अब तक कोई भी अवे मैच (हैदराबाद के अलावा) मैच नहीं जीत पाई है – दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार – व‍िशाखापत्तनम – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ़ हार – कोलकाता – मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार – वानखेड़े, मुंबई MI vs SRH मुकाबले में बने अन्य रिकॉर्ड – रोहित शर्मा आईपीएल में टीम की जीत के दौरान 4000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. दूसरे भारतीय ख‍िलाड़ी व‍िराट कोहली हैं, ज‍िन्होंने RCB के ल‍िए 120 पार‍ियों में 4492 रन बनाए हैं. -160+ रन का लक्ष्य पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा जीत आईपीएल में दर्ज करने वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) बन गई है. पंजाब ने 81 मैचों में 34 बार, RCB ने 77 में से 31 बार और दिल्ली ने 95 में से 31 बार ऐसा किया है. – रोहित शर्मा … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet