LATEST NEWS

लखनऊ के मुंह से आशुतोष-विपराज ने छीनी जीत, आखिरी पांच ओवरों में पलट दी हारी हुई बाजी, पंत हुए मायूस

 नई दिल्ली  आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने हैरतअंगेज बल्लेबाजी करते हुए सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के मुंह से जीत छीन दिल्ली कैपिटल्स को दे दी। इन दोनों की तूफानी पारियों के दम पर दिल्ली ने आईपीएल-2025 के अपने पहले मैच में लखनऊ को 1 विकेट से हरा दिया। दिल्ली को जीत के लिए 210 रन चाहिए थे। उसने अपने पांच विकेट 65 रनों पर ही खो दिए थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने कुछ लड़ाई लड़ी। हालांकि वह 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर 113 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। यहां से आशुतोष और विपराज ने जो अटैकिंग बैटिंग की है उसने सभी को हैरान कर दिया और दिल्ली को वहां से जीत दिलाई जहां से किसी को उम्मीद नहीं थी। ये दिल्ली की लखनऊ के खिलाफ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। लखनऊ के लिए निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें छह चौके और सात छक्के शामिल रहे। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 36 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और इतने ही छक्के जड़े। दिल्ली के लिए कोई भी मार्श और पूरन वाला काम नहीं कर सका। नहीं मिली अच्छी शुरुआत दिल्ली के पास जैक फ्रेसर मैक्गर्क और फाफ डु प्लेसी की सलामी जोड़ी है। ये दोनों अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने दिल्ली का पूरा गेम बिगाड़ दिया। नीलामी में ठाकुर को किसी ने नहीं खरीदा था। मोहसिन खान के चोटिल होने के बाद वह टीम में आए और इस मैच में खेले। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने मैक्गर्क (1) को बड़ोनी के हाथों में कैच कराया। इसके बाद उन्होंने अभिषेक पोरेल को पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता तक नहीं खोल सके। समीर रिजवी को एम सिद्धार्थ ने अपना शिकार बनाया और दिल्ली को तीसरा झटका दिया। अक्षर और डुप्लेसी भी फेल उम्मीद अब डुप्लेसी और कप्तान अक्षर से थी। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स मार उम्मीद भी जगाई। ज्यादा तेजी दिखाने के चक्कर में अक्षर, दिग्वेश राठी का शिकार बने। अक्षर ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। रवि बिश्नोई ने डुप्लेसी को डेविड मिलर के हाथों कैच करा दिल्ली तो पांचवां झटका दिया। डुप्लेसी ने 18 गेंदों पर 29 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को रास्ते पर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ज्यादा आगे नहीं जा सके। सिद्धार्थ की गेंद ने उनके डंडे उड़ा दिए। स्टब्स ने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए। आशुतोष और विपराज निगम ने बांधा दिल्ली की टीम ने अभी भी हार नहीं मानी थी। आशुतोष शर्मा और विपराज निगम तेजी से रन बना टीम को जीत दिलाने की कोशिश में लगे हुए थे। इन दोनों ने 22 गेंदों पर 55 रन जोड़े। तभी 16वें ओवर के बाद टाइम आउट हुआ और इसके बाद पहली गेंद पर विपराज गलत शॉट खेल दिग्वेश का शिकार बने। उन्होंने 15 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर बिश्नोई ने स्टार्क को आउट कर दिल्ली को आठवां झटका दिया। आशुतोष ने 18वें ओवर की आखिरी तीन गेंद पर छक्का, चौका और छक्का मार एक बार फिर दिल्ली को मैच में ला दिया। आखिरी दो ओवरों में दिल्ली को जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। कुलदीप 19वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर दो रन लेकर आशुतोष ने अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आशुतोष ने छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई। लखनऊ का तूफान इससे पहले, पहली पारी खेलने उतरी लखनऊ ने विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में तूफान ला दिया। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी ने टीम को तेज शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 46 रन जोड़े। विपराज निगम ने मार्करम को आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 15 रन बनाए। इसके बाद आया असली तूफान। मार्श और पूरन ने फिर दिल्ली के गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली। मार्श ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने टीम का स्कोर 133 रनों तक पहुंचा दिया। मुकेश कुमार ने मार्श को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर लखनऊ को दूसरा झटका दिया। उनके बाद आए कप्तान पंत खाता तक नहीं खोल सके। हालांकि, पूरन एक छोर से मार रहे थे और लग रहा था कि लखनऊ आसानी से 230 के पार जाएगी। पूरन को मिचेल स्टार्क ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड कर लखनऊ को चौथा झटका दिया। यहां से फिर दिल्ली ने वापसी की। मिलर ने पहुंचाया 200 पार दिल्ली ने फिर बडोनी (4), ठाकुर (0), शाहबाज अहमद (9) के विकेट जल्दी खो लिए और यहां लगने लगा कि लखनऊ अब 200 के पार भी नहीं जा पाएगी। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर रवि बिश्नोई भी आउट हो गए और उनके रूप में लखनऊ ने अपना आठवां विकेट खोया। आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने दो छक्के मार टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। दिल्ली के लिए स्टार्क ने तीन विकेट लिए। कुलदीप के हिस्से दो विकेट आए। निगम और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

पंत और केएल राहुल होंगे आमने-सामने, दिल्ली और लखनऊ में होगा रोमांचक मुकाबला

विशाखापत्‍तनम  नए कप्तान और नई टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम सोमवार को जब आमने-सामने होगी तो उनका लक्ष्य आईपीएल के नए सत्र का आगाज जीत से करना होगा। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जबकि दिल्ली की टीम अपने दो घरेलू मैच यहां खेलेगी। अपने आईपीएल करियर में अभी तक केवल दिल्ली की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की टीम की कमान संभाल रहे हैं जिसने उन्हें नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अपनी महंगी कीमत के कारण पंत का चर्चा में रहना लाजमी है, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज इन सब बातों को दरकिनार कर अच्छा प्रदर्शन करके सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहेगा। पंत-राहुल पर नजरें पंत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। दूसरी तरफ के एल राहुल हैं जो पिछले दो सत्र में लखनऊ की कमान संभालने के बाद इस बार एक खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। दिल्ली की टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है, लेकिन बल्लेबाजी में राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। दिल्ली की टीम में दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी हैं जो पिछले साल तक आरसीबी की कमान संभाल रहे थे। दिल्ली ने उन्हें उपकप्तान बनाया है। कागजों पर मजबूत दिल्‍ली कागजों पर दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आती है क्योंकि उसके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़‍ियों का अच्छा संयोजन है। दूसरी तरफ लखनऊ के पास केवल छह विदेशी खिलाड़ी हैं। दिल्ली को बल्लेबाजी में जहां डु प्‍लेसिस के अनुभव का फायदा मिलेगा वहीं गेंदबाजी में उसके पास ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। करुण नायर की मौजूदगी में दिल्ली का मध्यक्रम मजबूत नजर आता है जिसमें राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं। दिल्ली की गेंदबाजी इकाई भी मजबूत नजर आ रही है, जिसके स्पिन विभाग में भारत के दो अनुभवी स्पिनर अक्षर और कुलदीप यादव शामिल हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में स्टार्क के अलावा टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार और दुशमंत चमीरा शामिल हैं। लखनऊ इन पर रहेगा निर्भर लखनऊ को उम्मीद होगी कि उनके भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़‍ियों के साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श केवल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध हैं। ऐसे में लखनऊ को डेविड मिलर और एडेन मार्करम की दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ के पास विस्फोटक बल्लेबाज है, जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकता है। उनके अलावा लखनऊ की टीम में आयुष बडोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद के रूप में अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं।  बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसका रहेगा जलवा? पढ़ें पिच रिपोर्ट नए कप्तान और नई टीम के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सोमवार को जब यहां आमने-सामने होगी तो उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सत्र का आगाज जीत से करना होगा। यह लगातार दूसरा वर्ष होगा जबकि दिल्ली की टीम अपने दो घरेलू मैच यहां खेलेगी। अपने आईपीएल करियर में अभी तक केवल दिल्ली की टीम से खेलने वाले ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की टीम की कमान संभाल रहे हैं जिसने उन्हें आईपीएल की नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। अपनी महंगी कीमत के कारण पंत का चर्चा में रहना लाजमी है लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज इन सब बातों को दरकिनार कर अच्छा प्रदर्शन करके सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहेगा। पंत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। दूसरी तरफ केएल राहुल हैं जो पिछले तीन सत्र में लखनऊ की कमान संभालने के बाद इस बार एक खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। दिल्ली की टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया है लेकिन बल्लेबाजी में राहुल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। तो आइये ऐसे में आपको बताते हैं कि विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाज या गेंदबाजों में किसके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की पिच रिपोर्ट विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी साबित होती है। यहां पर बल्ले और गेंद के बीच अच्छा बैटल देखने को मिलता है। यहां पर पिछले सीजन हुए दोनों मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे थे। काली मिट्टी की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी फायदा हो सकता है। वहीं बल्लेबाज भी यहां खुलकर खेलते हैं और चौके-छक्के की बारिश करते हैं। वाइजेग की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल रहती है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 दिल्ली ने जीते हैं जबकि 4 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के विशाखापत्तनम में हुए हैं 15 मैच विशाखापत्तनम में अब तक आईपीएल के 15 मैच हुए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 8 मैच जीते हैं और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 7 मैच जीते हैं। कोई भी मैच बिना नतीजे या टाई के खत्म नहीं हुआ है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है। स्टेडियम में सबसे बड़ा टीम स्कोर 272 (केकेआर ने पिछले सीजन दिल्ली के खिलाफ बनाया था) रन रहा है, जबकि सबसे बड़ा सफल लक्ष्य 173 रन रहा है। ये आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मैच हो सकते हैं। यहां पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों टीमों के पास हावी होने का मौका होता है। दिल्‍ली और लखनऊ की संभावित प्‍लेइंग 11 दिल्‍ली कैपिटल्‍स – जैक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्‍लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, अक्षर पटेल (कप्‍तान), आशुतोष शर्मा, समीर र‍िजवी, कुलदीप यादव, मिचेल स्‍टार्क और टी नटराजन। लखनऊ सुपरजायंट्स – युवराज चौधरी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्‍तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्‍दुल समद, शाहबाज अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्‍नोई और शमार जोसेफ।

खलील की गेंद पर विकेट गंवाने वाले हिटमैन के लिए आईपीएल में यह 18वां डक रहा

चेन्नई आईपीएल-2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लो स्कोरिंग रोमांचक रहा। मुंबई ने 23 मार्च 2025 को चेन्नई में एमएस धोनी की टीम के खिलाफ 9 विकेट पर 155 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेले, जबकि पूर्व कप्तान  सिर्फ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित शर्मा को खलील अहमद ने किया शून्य पर आउट, शर्मनाक रिकॉर्ड मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हाल ही में अपनी कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे रोहित शर्मा से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं। MI पिछले साल IPL 2024 में सबसे नीचे रही थी और इस हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी। टीम चाहती थी कि रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं। फ्लिक शॉट खेलने में रोहित शर्मा आउट ऐसा हालांकि नहीं हो सका। खलील अहमद ने रोहित शर्मा को शुरुआत में ही परेशान कर दिया। चौथी गेंद पर खलील अहमद ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर थी और रोहित शर्मा अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वह गेंद को ठीक से मार नहीं पाए और शिवम दुबे ने मिड-विकेट पर आसानी से कैच ले लिया। ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक भी हो चुके हैं 18 बार शून्य पर आउट इस तरह रोहित शर्मा IPL में 18 बार शून्य पर आउट हुए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उनके बाद सुनील नरेन और पीयूष चावला का नंबर आता है, जो 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। राशिद खान और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।   इन 16 गेंदबाजों ने किया है रोहित शर्मा को शून्य पर आउट मुरली कार्तिक (KKR) ने 2008 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया जैक्स कैलिस (KKR) ने 2010 में रोहित को 0 (6) रन पर आउट किया डग बोलिंगर (CSK) ने 2012 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया विनय कुमार (KKR) ने 2015 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2015 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया स्टुअर्ट बिन्नी (RR) ने 2015 में रोहित को 0 (5) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2016 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया सैमुअल बद्री (RCB) ने 2017 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया उमेश यादव (RCB) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया जोफ्रा आर्चर (RR) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया रविचंद्रन अश्विन (RR) ने 2020 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया मुकेश चौधरी (CSK) ने 2022 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया ऋषि धवन (PBKS) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया दीपक चाहर (CSK) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया ट्रेंट बोल्ट (RR) ने 2024 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया खलील अहमद (CSK) ने 2025 में रोहित को 0 (4) पर आउट किया

आज आईपीएल का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, कौन करेगा पहला वार?

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। जहां इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग के हाथों में होगी। वहीं, हैदराबाद के लिए पैट कमिंस यह भूमिका निभाएंगे। वैसे अपनी मजबूत बल्लेबाजी और विस्फोटक अंदाज के चलते हैदराबाद इस मैच में फेवरिट होगी। लेकिन राजस्थान को भी कम आंकना गलत होगा। पिच और मौसम का मिजाज कैसा हैदराबाद में पिछले आईपीएल सीजन में रनों की खूब बारिश हुई थी। यहां औसत रन रेट 10.54 था। यहां तक कि हैदराबाद की टीम ने एलएसजी के खिलाफ 166 रनों का स्कोर मात्र 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। आज हैदराबाद में मौसम गर्म रहने का अनुमान है और बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है। ऐसे में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अबकी बार 300 पार? सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब मैदान में होती है तो बड़े स्कोर की उम्मीद अपने आप बढ़ जाती है। इस साल भी उनके पास धाकड़ बल्लेबाजों की फौज है। इसमें ट्रेविस हेड से लेकर अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े नाम हैं। ऐसे में एसआरएच फैन्स को उम्मीद रहेगी कि अबकी बार स्कोर 300 के पार पहुंच जाए। संजू की खलेगी कमी राजस्थान को अपने कप्तान संजू सैमसन की भी कमी खलेगी जो उंगली में चोट के कारण विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाएंगे। ऐसे में वह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतर सकते हैं। ऐसे में मैदान पर रणनीति बनाने में उनकी कमी टीम को खलेगी जरूर। राजस्थान के गेंदबाजों की परीक्षा सनराइजर्स के पास दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इनमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन शामिल हैं जो किसी भी तरह के आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं। यहां पर राजस्थान के गेंदबाजों की खूब परीक्षा होगी। रियान पराग दिखा पाएंगे दम? रियान पराग आईपीएल के पहले तीन मैचों में राजस्थान के कप्तान की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह इस भूमिका में कितना खरे उतर पाते हैं। पिछले सीजन में रियान पराग की बल्लेबाजी का नया रूप दिखा था। इसके बाद वह टीम इंडिया तक पहुंचे। अब इस सीजन में एक नई चुनौती सामने होगी।

ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा?, केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला आज

कोलकाता दुनिया की सबसे रंगारंग लीग आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज आज होगा जब गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भिड़ेगी। केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबला भारतीय समयानुसार साढ़े 7 बजे शुरू होना है, मगर ओपनिंग सेरेमनी के चलते मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है। आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले पर बारिश का भी साया है। कोलकाता के कुछ हिस्सों में इस समय ऑरेंज अलर्ट जारी है, ऐसे में रिपोर्ट्स हैं कि यह मैच रद्द भी हो सकता है। हालांकि फैंस चाहेंगे कि यह मैच पूरा हो और उन्हें 2008 की तरह आईपीएल 2025 का भी आगाज देखने को मिले। आइए KKR vs RCB की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- केकेआर वर्सेस आरसीबी पिच रिपोर्ट कोलकाता के इस एतिहासिक मैदान की पिच वैसे तो बल्लेबाजों को फेवर करने के लिए मानी जाती है, मगर शुरुआत में यहां गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है। यहां अधिकतर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है क्योंकि इस मैदान पर रनचेज काफी आसान हो जाती है। ओस इस रन चेज में अहम भूमिका निभाती है, मगर बीसीसीआई के नए नियम के चलते कप्तानों की सोच बदल सकती है। बता दें, बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार असर मैदान पर ओस ज्यादा हो तो अंपार्यस दूसरी पारी में 10वें ओवर के बाद बॉलिंग टीम को नई गेंद सौंप सकते हैं। ईडन गार्डन्स आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्ड्स पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 38 (40.86%) रनचेज करते हुए जीते गए मैच- 55 (59.14%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 49 (52.69%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 44 (47.31%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 163 केकेआर वर्सेस आरसीबी हेड टू हेड कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत आईपीएल में अभी तक कुल 34 बार हुई है जिसमें केकेआर ने 20 तो आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं। अगला मुकाबला केकेआर के घर में होने वाला है तो ऐसे में उनके पास अपनी लीड को बढ़ाने का मौका रहेगा। केकेआर वर्सेस आरसीबी स्क्वॉड केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), मोइन अली, वैभव अरोड़ा, क्विंटन डी कॉक, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, सुनील नरेन, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, चेतन सकारिया, रिंकू सिंह, लवनीथ सिसोदिया, वरुण चक्रवर्ती। आरसीबी: रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, मनोज भांडागे, स्वास्तिक चिकारा, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, लुंगी एनगिडी, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, यश दयाल।  

बारिश के कारण IPL के पहले मैच के साथ-साथ धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी पर भी खतरा मंडरा रहा

कोलकात  दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत आज  यानी 22 मार्च से होगी. गत चैंपियंन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 का पहला मैच खेला जाएगा. हालांकि, इस मैच पर संकट के काले बादल छा गए हैं. बारिश के कारण मैच के साथ-साथ धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी पर भी खतरा मंडरा रहा है. KKR vs RCB मैच पर मंडराया बारिश का खतरा दुनिया भर के फैंस क्रिकेट के उत्सव IPL के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस पर आईपीएल का फीवर पूरे जोरों पर है. कैश रिच लीग का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. हालांकि, शनिवार को कोलकाता में पार्टी कम हो सकती है क्योंकि एक्यूवेदर ने मैच के दिन कोलकाता में 90% बारिश और 54% गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. 22 मार्च के लिए कोलकाता का मौसम पूर्वानुमान एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 22 मार्च को कोलकाता में शाम को बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वेबसाइट ने बारिश की 90% संभावना जताई है – जो लगभग 2 घंटे तक चलेगी और गरज के साथ बारिश होने की 54% संभावना है. बंगाल में अगले कुछ दिनों तक तूफान और बारिश का अनुमान है. कोलकाता सहित पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है. पूरे राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में जलवाष्प बंगाल की हवा में प्रवेश कर गई है, जिसके कारण 22 मार्च तक कोलकाता में बिजली, वर्षा और गरज के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है. जिसके कारण सीएबी को मैच के धुलने का खतरा सता रहा है. मैदान को पूरी तरह से ढक दिया गया है. ओपनिंग सेरेमनी पर भी छाए संकट के काले बादल बता दें कि, ईडन गार्डन्स में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी और पहले मैच की तैयारियां पूरी हो गई हैं. ड्रेस रिहर्सल चल रहा है. ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल, दिशा पटानी के साथ करण औजला परफॉर्म करने वाले हैं. लेकिन, तूफान और बारिश के कारण आईपीएल का सितारों से सजा जश्न फीका पड़ सकता है. 6 बजे से ओपनिंग सेरेमनी, 7 बजे होगा टॉस केकेआर और आरसीबी के बीच कल कोलकाता में खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा. वहीं, मुकाबले की पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी. वहीं, शाम 6 बजे से भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाना है. लेकिन, इसी शाम के समय ही बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. जिसके कारण मैच को रद्द भी किया जा सकता है.  

IPL में पहली बार बड़ा बदलाव- अब इस मैच तक टीमें बदल सकेंगी खिलाड़ी, पहली बार बड़ा बदलाव

नई दिल्ली IPL 2025 में एक नया नियम लागू हुआ है, जो खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट से जुड़ा हुआ है। इस नियम के तहत, टीमें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती हैं। कई फ्रेंचाइजी ने इस नियम का इस्तेमाल किया और चोटिल या अनफिट खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। बता दें कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज उमरान मलिक फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए और उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) ने भी अपनी टीम में बदलाव किया और कॉर्बिन बॉश को PSL छोड़कर मुंबई इंडियंस से जोड़ा गया। आइए जानते हैं कि IPL 2025 में यह रिप्लेसमेंट नियम क्या हैं और कैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान टीमों में एंट्री पा सकते हैं। IPL 2025 के नए रिप्लेसमेंट नियम सीजन-एंडिंग इंजरी या बीमारी: अगर किसी खिलाड़ी को ऐसी चोट या बीमारी हो जाती है जिससे वह पूरे सीजन नहीं खेल सकता, तो टीम उसे रिप्लेस कर सकती है। 12 लीग मैचों तक बदलाव की सुविधा: 2025 के नियमों के अनुसार, पहले 12 लीग मैचों के दौरान खिलाड़ी बदले जा सकते हैं। पहले यह सीमा सिर्फ 7वें मैच तक थी। रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP): रिप्लेसमेंट के तौर पर सिर्फ वही खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं, जो BCCI के रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP) में शामिल हों। सैलरी सीमा: रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की सैलरी उस खिलाड़ी से अधिक नहीं हो सकती, जिसकी जगह उसे टीम में शामिल किया जा रहा है। सैलरी कैप और कॉन्ट्रैक्ट के नियम टीम के सैलरी कैप पर असर नहीं: बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की फीस मौजूदा सीजन के सैलरी कैप में शामिल नहीं होती। भविष्य के लिए कॉन्ट्रैक्ट: अगर टीम अगले सीजन के लिए रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाती है, तो उसकी फीस टीम के कुल सैलरी कैप में जुड़ जाएगी। IPL 2025 के लिए रिप्लेसमेंट की बढ़ती जरूरत IPL में चोटिल खिलाड़ियों की समस्या आम बात है, और इस नए नियम के तहत टीमें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपने स्क्वाड को संतुलित कर सकती हैं। IPL 2025 में कई टीमों ने इस नियम का फायदा उठाते हुए नए खिलाड़ियों को जोड़ा है, जिससे टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो सकता है।  

IPL में इंदौर का जलवा कायम, रजत ,आवेश खान, वेंकटेश अय्यर सहित यह खिलाड़ी मचाएंगे धमा चौकड़ी

 इंदौर रजत पाटीदार के बाद आईपीएल टूर्नामेंट में इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर के वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का उपकप्तान बनाया गया है। इस संबंध में टीम ने सोमवार को ऐलान किया। इस टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया है। मेगा ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में बिके वेंकटेश अय्यर इस बार आईपीएल सीजन (18वें) के दूसरे सबसे महंगे और केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले दिन से ही कप्तान बनाए जाने की चर्चाएं थीं। केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 2024 के सीजन में चैंपियन बनी थी, उन्हें इस बार ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। इस IPL सीजन ऐसी रहेगी केकेआर टीम     अजिंक्य रहाणे (कप्तान)     वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान)     अन्य खिलाड़ी     सुनील नरेन रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक इंदौर के तीन खिलाड़ी आईपीएल में आईपीएल के 18वें सीजन में रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर के अलावा तीसरे खिलाड़ी आवेश खान हैं। वे इस बार लखनऊ से खेलेंगे। तेज गेंदबाज आवेश खान को लखनऊ ने 9.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में उन्होंने राजस्थान के लिए 16 मैचों में 19 विकट लिए थे। अजिंक्य KKR के 9वें कप्तान अंजिक्य रहाणे KKR के 9वें कप्तान होंगे। उनसे पहले सौरव गांगुली, ब्रेंडन मैक्कुलम, गौतम गंभीर, जैक्स कैलिस, दिनेश कार्तिक, ऑएन मॉर्गन, श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 8 पिछले कप्तानों में 2 ही प्लेयर टीम को ट्रॉफी जिता सके हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम ने 2012 और 2014 में खिताब जीता। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 2024 में टीम को चैंपियन बनवाया। बता दें, अजिंक्य की कप्तानी में महाराष्ट्र ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी, जबकि मप्र की टीम इसमें उपविजेता रही थी। तब मप्र टीम के कप्तान रजत पाटीदार थे। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं। रणजी टीम मप्र के कप्तान इंदौर के रजत पाटीदार थे, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) का कप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत ने कहा कि खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां कई लीजेंड्स को लीड करने का मौका मिलेगा। मध्यप्रदेश के इंदौर के युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार (31 साल) को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना कप्तान घोषित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरसीबी के ऑफियशियल अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 21 मार्च से शुरू हो रहा है। रजत को IPL-2025 के लिए आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा है। रजत 2021 से आरसीबी के साथ हैं। रजत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के 2024-25 सीजन में मध्यप्रदेश के कप्तान रहे हैं। कई लीजेंड्स को लीड करने का मिलेगा मौका रजत ने कहा कि मेगा ऑक्शन में मुझे सिलेक्ट नहीं किया गया तो मैं निराश हो गया था। डर था कि मेरा आईपीएल में सिलेक्शन होगा कि नहीं। फिर मुझे रिप्लेसमेंट के रूप में पिक किया गया। दूसरा चांस मिलने पर बहुत कॉन्फिडेंट था कि जब मैं यहां तक आया हूं तो आगे भी जा सकता हूं। खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां कई लीजेंड्स को लीड करने का मौका मिलेगा। मैं बहुत कुशल तरीके से सभी को साथ लेकर कप्तानी करूंगा। मेरा सफर काफी ऊपर-नीचे रहा है। खुद पर भरोसा करता हूं, यही मेरी ताकत है और आगे भी रहेगी।

आईपीएल के साथ-साथ बसीसीआई भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना के लिए टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का बना रही प्लान

नई दिल्ली टीम इंडिया अभी तो दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेल रही है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल मे नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को कई और जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह को छोड़ दें तो टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेली है, लेकिन आईपीएल 2025 के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की तैयारी भी बोर्ड कराना चाहता है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दो महीने तक आईपीएल में व्हाइट बॉल से क्रिकेट होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को लाल गेंद वाली गतिविधियों में भी शामिल होना पड़ सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आईपीएल सत्र के दौरान खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट, लाल गेंद के प्रारूप से जुड़े रहने के लिए रणनीति पर काम कर रहा है। यह संभावना है कि खिलाड़ियों को कभी-कभार लाल गेंद के अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि इंग्लैंड का दौरा अहम है। बीसीसीआई का लक्ष्य न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से मिली टेस्ट सीरीज हार के सिलसिले को तोड़ना है। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा। इसके करीब 25 दिन बाद से भारतीय टीम को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। योजना का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाएगा, इसका सटीक विवरण गोपनीय रखा जा रहा है, लेकिन ओवरलैपिंग सिस्टम के संबंध में कुछ प्रारंभिक बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। बीसीसीआई योजनाकारों के सहयोग से भारतीय टीम मैनेजमेंट के प्रमुख लोगों के बीच दुबई में चर्चा हुई, जहां खिलाड़ी वर्तमान में चैंपियंस ट्रॉफी अभियान में व्यस्त हैं। रविवार को दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद निर्णयकर्ताओं के बीच इन मिश्रित गतिविधियों के रोडमैप पर संक्षिप्त चर्चा हुई। 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद अतिरिक्त बैठकें होने की उम्मीद है। आईपीएल दो सप्ताह से भी कम समय बाद शुरू होने वाला है। बीसीसीआई आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने पर फोकस करने देती है, लेकिन इस बार चीजें थोड़ी सी अलग हो सकती हैं। बीसीसीआई के लिए चिंता का कारण यह भी है कि आईपीएल के बाद जितनी सीरीज भारत ने इंग्लैंड में खेली हैं, उनमें से ज्यादातर सीरीजों में हार मिली है। 2011 में भारत ने 4-0 से सीरीज गंवाई, 2014 में 3-1 से मेजबान जीते और 2018 में फिर से टीम इंडिया को 4-1 से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, 2021 और 2022 में खेली गई सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। यही कारण है कि बीसीसीआई नई योजना पर विचार कर रही है।

क्रिकेट किंग बना बीसीसीआई, आईपीएल बनी पैसा लीग, पाक के डिफेंस बजट से अधिक आईपीएल 2024 का रेवेन्यू

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन के लिए हुई नीलामी में कुछ ही घंटों में 639.15 करोड़ लुटाए गए। 10 टीमों ने दुनियाभर के क्रिकेटरों के बैंक अकाउंट को भरने में कोई कोताही नहीं की। पैसों की बरसात के बीच ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम में गए तो श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये के साथ पंजाब किंग्स टीम में शामिल हुए। दूसरी ओर, पाकिस्तान की क्रिकेट लीग पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल का भी ऑक्शन होना है। माना जा रहा है कि जो आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिके हैं उन बड़े नामों पर पीएसएल की टीमों की नजरें हैं। यानी आईपीएल से जो बचे हैं वह पीएसएल में अपनी किस्मत आजमाएंगे। खैर, ये तो वो बातें हैं, जो आप जानते हैं। जो नहीं जानते हैं वह यह है कि आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों का कुल रेवेन्यू पिछले सीजन यानी 2023 से डबल हो गया है। टॉफ्लर के अनुसार, आईपीएल 2024 का रेवेन्यू 6,797 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले सीजन 3,082 करोड़ से दोगुना है। इस राशि को अगर और भी आसान तरीके से समझना हो तो यूं समझें कि आईपीएल 2024 का रेवेन्यू पाकिस्तान के रक्षा बजट जितना रहा। यह वह रक्षा बजट है, जिसके दम पर वह उछलता-कूदता है। जी हां, हैरान होने की जरूरत नहीं है। एक पाकिस्तानी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का 2024 में रक्षा बजट 7.64 बिलियन यूएस डॉलर यानी 2,122 अरब पाकिस्तानी रुपये था। अगर इसे भारतीय रुपये में बदला जाए तो 6497 करोड़ रुपये होता है। यानी पाकिस्तान के रक्षा बजट से अधिक भारतीय क्रिकेट लीग की 10 टीमों का रेवेन्यू है, जिसकी कीमत में हर साल दोगुना बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस तरह से क्रिकेट किंग बना बीसीसीआई, आईपीएल बनी पैसा लीग  रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों ने इस उछाल का श्रेय लीग की बढ़ती लोकप्रियता को दिया, जो स्मार्ट मीडिया डील और आकर्षक स्पॉन्सरशिप डील की वजह से हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), डिज्नी स्टार और वायकॉम 18 के बीच 2022 में रिकॉर्ड 48,390 करोड़ का मीडिया राइट्स की डील हुई थी, जो अब मिलकर JioStar बन गया है। प्रसारण राजस्व के अलावा BCCI ने टाटा समूह, My11Circle, Ceat और AngelOne सहित प्रमुख ब्रांडों के साथ बहु-वर्षीय स्पॉन्सरशिप डील से 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। ‘दिन दोगुना रात चौगुना’ बढ़ रही आईपीएल की कीमत ब्रांड फाइनेंस की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल का ब्रांड मूल्य 2023 की तुलना में 2024 में 13% बढ़कर 12 बिलियन डॉलर (7.64 बिलियन डॉलर पाकिस्तान का रक्षा बजट इसके आगे लड्डू है) तक पहुंच गया है, जो 2009 में इसके 2 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन से अधिक है। उल्लेखनीय रूप से चार फ्रेंचाइजी- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), मुंबई इंडियंस (एमआई), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने ब्रांड मूल्य में 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर आंख दिखा रहा है पाकिस्तान यहां बताना जरूरी है कि पाकिस्तान को होने वाली क्रिकेट से कमाई भारत पर ही निर्भर है। आईसीसी की कमाई का बड़ा हिस्सा भारत से जाता है। इसके बावजूद वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से भारत के इनकार करने के बावजूद तरह-तरह की शर्तें रखने की नाकाम कोशिशें और ड्रामे करने से बाज नहीं आ रहा है। हालांकि, रिपोर्ट की मानें तो आईसीसी इस बात पर फैसला कर चुका है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल से खेला जाएगा। भारत की एक लाइन में शर्त यह है कि सीमा पर अपने क्षेत्र से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर पाकिस्तान लगाए। इंडियन ‘पैसा’ लीग में टीमों का रेवेन्यू टीम रेवेन्यू प्रॉफिट/लॉस गुजरात टाइटंस 776 -57 मुंबई इंडियंस 737 109 कोलकाता नाइटराइडर्स 698 175 लखनऊ सुपरजायंट्स 695 59 चेन्नई सुपर किंग्स 676 229 पंजाब किंग्स 664 252 राजस्थान रॉयल्स 662 142 सनराइजर्स हैदराबाद 659 NA रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 650 221 दिल्ली कैपिटल्स 580* 195* नोट: फाइनेंशियल ईयर-2024, आंकड़े करोड़ में हैं, सोर्स: टॉफ्लर      

दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर हुई

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग की ब्रांड वैल्यू में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दुनिया की सबसे फेमस टी20 लीग की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़कर 12 बिलियन डॉलर (1.01 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। आईपीएल की 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू थी। ब्रांड वैल्यूएशन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस की नई रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार आईपीएल की चार टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड वैल्यू 100 मिलियन डॉलर के पार गई है। पिछले साल आईपीएल की ब्रांड वैल्यू ने पहली बार 10 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। वहीं 2009 में वैल्यू 2 बिलियर डॉलर के करीब थी। अन्य टीमों में राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू 30% बढ़कर 81 मिलियन डॉलर हो गई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की ब्रांड वैल्यू 24% बढ़कर 80 मिलियन डॉलर हो गई। नई फ्रेंचाइजी, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की ब्रांड वैल्यू क्रमशः 69 मिलियन डॉलर और 60 मिलियन डॉलर है। पंजाब किंग्स 49% की वृद्धि के साथ 68 मिलियन डॉलर के साथ टॉप- 10 में शामिल है।

रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन अब आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे

रीवा रीवा के उभरते हुए क्रिकेटर कुलदीप को मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स टीम ने खरीद लिया है. कुलदीप सेन आने वाले सीजन में अब पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. पंजाब किंग्स ने कुलदीप सेन को 80 लाख रुपए में खरीदा है, कुलदीप अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. कुलदीप सेन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए थी. इससे पहले कुलदीप राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. पिता चलाते है सैलून कुलदीप सेन रीवा के हरिहरपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता सैलून चलाते है, कुलदीप को बचपन से ही क्रिकेट में रूचि थी. कुलदीप के पिता रामपाल ने एक बार बताया था कि उन्हें लगता था कि उनका बेटा घर से निकलकर स्कूल जाता है. फिर उन्हें पता चला की कुलदीप का सिलेक्शन स्टेट लेवल क्रिकेट टीम में हो गया है. कुलदीप को पिता को जब यह पता चला तो उन्होंने उन्हें डांट भी लगाई, लेकिन कुलदीप के क्रिकेट के प्रति प्यार को देखकर उन्हें झुकना पड़ा. पिता ने कही ये बात उन्होंने बताया कि कुलदीप ने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी. उसने इस बात का कभी ख्याल नहीं रखा कि उसे भूख या प्यास लगी है. उसने शुरू से ही क्रिकेट को जुनून की तरह लिया. शुरुआत में लगता था कि वह सफल होगा कि नहीं, लेकिन वक्त आते-आते उसकी सफलता ने घर में खुशियां ला दीं. उन्होंने कहा कि अब पूरा घर उसके और अपने सपनों को पूरा करे में जी-जान लगा रहा है. गौरतलब है कि, कुलदीप के पिता आज भी सैलून चलाते हैं. कुलदीप ने क्रिकेट खेल कर कमाए हुए पैसों से अपने पिता के लिए एक नया सैलून खुलवाया है. यहां दुकान के नाम के साथ-साथ कुलदीप का नाम भी अंकित है. बल्लेबाज बनने की थी इच्छा कुलदीप जब अपने कोच से पहली बार मिले तब वे उनके पास बल्लेबाजी सीखने के लिए गए थे. लेकिन उनके कोच एरिल ने उन्हें सलाह दी कि कुलदीप को गेंदबाजी करनी चाहिए. कोच की सलाह को मानते हुए उन्होंने गेंदबाजी शुरू की और गेंदबाजी में माहिर हो गए. वहीं कोच ने बताया था कि कुलदीप गरीब परिवार से आते थे. तब उन्होंने फीस न लेने की ठान ली. तेज गेंदबाजी है पहचान कुलदीप सेन 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर है. कुलदीप अपने लंबे कद व फास्ट बॉलर होने के कारण मैदान में चर्चा का विषय रहते है. कुलदीप सेन ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दिसंबर 2022 में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था. आपको बता दें कि उन्हें रीवांचल एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है.

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश भी IPL से हो रहा ‘साइड लाइन’, किसी ने नहीं खरीदा एक भी खिलाडी

 मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन सोमवार (25 नवंबर) को सऊदी अरब के जेद्दा में खत्म हुआ. दो दिन तक चले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर कुल 182 खिलाड़ी खरीदे. इस बार जहां ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ में खरीदा. इस तरह वो IPL इतिहास के सबसे मंहगे क्रिकेटर बन गए हैं. दूसरे सबसे मंहगे क्रिकेटर श्रेयस बने, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा. वहीं दूसरी ओर एक देश ऐसा भी रहा है, जिसका कोई खिलाड़ी नहीं बिका. बड़ी बात तो यह रही कि इस देश के 12 प्लेयर नीलामी में उतरे थे, लेकिन 2 खिलाड़ियों को छोड़कर किसी और का नाम भी बोली के लिए नहीं लिया गया. पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश भी हो रहा ‘साइड लाइन’ इस तरह कह सकते हैं कि इस देश को ‘चुपचाप’ साइड लाइन कर दिया गया. हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश की, जहां तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर अत्याचार का मामला काफी गहराता जा रहा है. हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू पुजारी और इस्कॉन के पूर्व प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर हंगामा मचा हुआ है. इसी बीच IPL का मेगा ऑक्शन आ गया, जिसमें 12 बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था. इनमें मुस्ताफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन का नाम ही बोली के लिए आया था, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. बाकी 10 खिलाड़ियों में लिटन दास, तस्कीन अहमद, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, शोरिफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब जैसे स्टार भी शामिल रहे. मगर इनमें से किसी का भी नाम बोली तक नहीं पहुंचा. किसी ने भी इनको नहीं खरीदा. इस तरह कह सकते हैं कि पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश भी IPL से साइड लाइन होता जा रहा है. यदि ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में बांग्लादेशी क्रिकेटर्स पर भी IPL में बाहर रहने का खतरा मंडरा सकता है. इस लिस्ट के जरिए जानिए कौन सा बांग्लादेशी प्लेयर किस बेस प्राइस के साथ IPL नीलामी में उतरा था. IPL मेगा ऑक्शन में उतरने वाले बांग्लादेशी क्रिकेटर बांग्लादेशी प्लेयर बेस प्राइस (INR) मुस्ताफिजुर रहमान (अनसोल्ड) 2 करोड़ तस्कीन अहमद 1 करोड़ शाकिब अल हसन 1 करोड़ मेहदी हसन मिराज 1 करोड़ शोरिफुल इस्लाम 75 लाख तंजीम हसन साकिब 75 लाख मेहदी हसन 75 लाख नाहिद राणा 75 लाख रिशाद हुसैन (अनसोल्ड) 75 लाख लिटन दास 75 लाख तौहीद हृदोय 75 लाख हसन महमूद 75 लाख एक ही IPL सीजन खेल सके पाकिस्तानी क्रिकेटर बता दें कि IPL का पहला सीजन 2008 में खेला गया था. तब पाकिस्तान के कुल 11 खिलाड़ी आईपीएल में खेले थे. 2008 आईपीएल सीजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे और राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में मौका नहीं दिया गया है. इस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल के पहले यानी 2008 सीजन में पहली और आखिरी बार मौका मिला था. IPL के पहले सीजन में 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने धमाल मचाया था. यह प्लेयर सलमान बट, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, उमर गुल, कामरान अकमल, यूनुस खान, सोहेल तनवीर, मोहम्मद आसिफ, शोएब मलिक, शाहिद आफरीदी और मिस्बाह उल हक हैं. तो क्या बांग्लादेशी क्रिकेटर्स को जान-बूझकर अनदेखा किया गया है, क्योंकि ऑक्शन के बाद उनकी बोली तक नहीं लगाई गई। शाकिब अल हसन जैसे क्रिकेटर, जो पहले आईपीएल में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उन्हें इस बार खरीदार नहीं मिल पाए, जिससे निराशा और बढ़ गई। हालांकि, कई प्रशंसकों का कहना है, कि बांग्लादेशी क्रिकेटर्स ने पिछले दिनों काफी खराब खेल दिखाया है और ना बिकने की वजह उनका प्रदर्शन है, ना की बांग्लादेश की मौजूदा हालात से कोई लेना देना है। बांग्लादेश ने पिछले दिनों जब भारत के साथ तीन टी-20 मैच खेले थे, उस दौरान उनका काफी खराब प्रदर्शन रहा था और ना ही बल्लेबाज अपना कोई प्रभाव छोड़ पाए थे और ना ही गेंदबाज। बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हैं हमले विवाद को और हवा देने वाली बात यह है कि ढाका में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की हाल ही में हुई गिरफ़्तारी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को हमलों, उनकी संपत्ति के विनाश और व्यवस्थागत भेदभाव का सामना करना पड़ा है, जिससे अशांति बढ़ रही है।     भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोग आईपीएल फ्रैंचाइजी से अल्पसंख्यकों पर हमलों में कथित मिलीभगत के कारण बांग्लादेशी खिलाड़ियों का बहिष्कार करने का आग्रह कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “अगर आतंकवाद के कारण पाकिस्तान को आईपीएल से बाहर रखा जाता है, तो बांग्लादेश को हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए इसी तरह के परिणाम भुगतने चाहिए।” बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बाहर रखने से खेल और राजनीति के बीच के संबंध की ओर ध्यान खिंचा है। आईपीएल ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बाहर रखा है, लेकिन यह घटना इस बात पर प्रकाश डालती है, कि किस तरह व्यापक सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे खिलाड़ियों के चयन को प्रभावित कर सकते हैं।  

आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में शामिल होने वाले 574 खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की: बीसीसीआई

नई दिल्ली बीसीसीआई ने सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 मेगा नीलामी में शामिल होने वाले 574 खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की। शॉर्ट-लिस्ट किए गए खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। 10 फ्रैंचाइजी के रोस्टर में अधिकतम 204 स्लॉट भरे जाने बाकी हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए 70 स्लॉट उपलब्ध हैं, जबकि 2 करोड़ रुपए उच्चतम आरक्षित मूल्य है, जिसमें 81 खिलाड़ी उच्चतम ब्रैकेट में रहना पसंद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि टीमों के चयन के लिए सूची में अनुभवी सितारों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का भी नाम शामिल किया गया है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इस साल की शुरुआत में अपना आखिरी टी20 मैच खेलने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के 10 साल बाद पहली बार आईपीएल नीलामी में शामिल होने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईपीएल 2025 नीलामी में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इनका बेस प्राइज 1.25 करोड़ है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस, इंग्लैंड के जेमी ओवरटन और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के साथ 40 साल से अधिक उम्र के केवल तीन अन्य क्रिकेटरों ने इस सूची में जगह बनाई है। आईपीएल के अनुभवी सितारे डेविड वार्नर और रविचंद्रन अश्विन इस सूची में अगले स्थान पर हैं, जो 38 साल की उम्र में इस मेगा नीलामी में शामिल हुए हैं। इनमें ओवरटन और नबी का बेस प्राइज 1.5 करोड़ जबकि, डु प्लेसिस, वार्नर और अश्विन का बेस प्राइज  2 करोड़ है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी दूसरी ओर बिहार के 13 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी 16 वर्षों में आईपीएल नीलामी सूची में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। हाल ही में इस युवा खिलाड़ी ने तब सुर्खियां बटोरीं जब वह अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए, उन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारत अंडर-19 के लिए एक युवा टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने और 2 शतक लगाने वाले ​​मुंबई के सनसनीखेज खिलाड़ी आयुष म्हात्रे 17 साल की उम्र में आईपीएल 2025 की नीलामी में दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। तमिलनाडु के आंद्रे सिद्धार्थ और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज क्वेना मफाका शीर्ष 4 में हैं, दोनों की उम्र 18 साल है। इन सबका बेस प्राइज 30 लाख है।

वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की आईपीएल में ‘घर वापसी’ हुई, मुंबई इंडियंस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘घर वापसी’ हुई है। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2025 से पहले म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह पहले भी एमआई के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वह एमआई के मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे। एमआई ने बुधवार को एक बयान में कहा, ”पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा की जोड़ी बहुत ही खतरनाक है। म्हाम्ब्रे ने भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को दुनिया की सबसे बेहतरीन लाइनअप में बदलने में अहम भूमिका निभाई। वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली कोचिंग टीम का हिस्सा रहे और अब मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। वह हेड कोच महेला जयवर्धने के नेतृत्व में कोचिंग टीम में मलिंगा के साथ काम करेंगे।” बता दें कि म्हाम्ब्रे साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एमआई की कोचिंग टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने जब 2013 में पहली आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और चैंपियंस लीग टी20 (2011, 2013) जीती, तब भी म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ से जुड़े थे। मुंबई में जन्मे म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 1996-98 में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल पांच इंटरनेशल विकेट चटकाए। पांच बार की आईपीएल चैंपियन एमआई ने हाल ही में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जयवर्धने को फिर से अपना हेड कोच नियुक्त किया। वह 2017-2022 तक मुंबई के हेड कोच रहे। फ्रेंचाइजी ने 2017, 2019 और 2020-21 में आईपीएल खिताब जीता था। जयवर्धने ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को रिप्लेस किया, जो दो साल तक एमआई के मुख्य कोच थे। मुंबई का पिछले सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet