LATEST NEWS

शिक्षा माफिया पर बड़ा एक्शन: जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मालिक और समिति सचिव गिरफ्तार

Big action on education mafia: Joy Senior Secondary School owner and committee secretary arrested जबलपुर: मध्यप्रदेश में शिक्षा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एक और बड़े निजी स्कूल पर शिकंजा कसा है। शहर के प्रतिष्ठित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मालिक और समिति सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को जबलपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया, जिसमें स्कूल द्वारा मनमानी फीस वृद्धि और अन्य अनियमितताओं का पर्दाफाश किया गया। प्रशासन की सख्त कार्रवाई जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ यह बड़ा कदम उठाया है। जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाफ विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसके आधार पर जॉय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। फीस जांच समिति का बड़ा खुलासा स्कूल फीस जांच समिति द्वारा की गई जांच में पाया गया कि 2017-18 से अब तक स्कूल ने अभिभावकों से 25 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त फीस वसूली की है। यह फीस स्कूल प्रबंधन द्वारा व्यक्तिगत भोग-विलास के लिए इस्तेमाल की गई। इस अतिरिक्त आय का उपयोग लक्जरी वाहनों की खरीद और दुबई ट्रिप जैसे महंगे शौक पूरा करने में किया गया। फर्जी जानकारी और दबाव बनाने का आरोप जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल द्वारा ऑडिट रिपोर्ट में झूठी जानकारी दी गई थी। इसके अलावा, स्कूल प्रबंधन ने जानबूझकर विद्यार्थियों के स्कूल बैग का वजन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुस्तकों की खरीद का दबाव डाला। साथ ही, फर्जी ISBN नंबर वाली किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर भी दबाव बनाया गया। अभिभावकों को अतिरिक्त फीस लौटाने का निर्देश प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वह अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करे। जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी और एडिशनल एसपी आनंद कलादगी ने यह जानकारी दी। शिक्षा माफिया पर प्रशासन की मुहिम यह कार्रवाई प्रदेश में शिक्षा माफिया के खिलाफ प्रशासन की मुहिम का हिस्सा है। इससे पहले भी कई निजी स्कूलों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है, जिससे शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जिम्मेदारी को बढ़ावा मिल सके। जबलपुर में जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि राज्य सरकार और प्रशासन शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। यह कदम न केवल शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए भी एक सशक्त संदेश है।

जबलपुर केंद्रीय जेल में हाथ धुलाई दिवस के मौके पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Awareness program towards cleanliness completed on the occasion of Hand Washing Day in Jabalpur Central Jail जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता) जबलपुर ! नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में 15 अक्टूबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर जी के मार्गदर्शन में किया गया। पूर्वी खंड के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में बंदियों ने “अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस” के महत्व को समझाते हुए अस्वच्छ हाथों से होने वाले विभिन्न रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने स्वरचित निबंध, लेख, कविता और लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके साथ ही, 101 बंदियों ने सही तरीके से हाथ धोकर “हाथों को स्वच्छ रखने” का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का संयोजन एवं मंच संचालन कल्याण अधिकारी श्रीमती सरिता घारू द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि, “रोजमर्रा के जीवन में जाने-अनजाने हमारे हाथ कई वस्तुओं एवं व्यक्तियों के संपर्क में आते हैं, जिससे वे अदृश्य रोगाणुओं से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए, विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव हेतु समय-समय पर सही तरीके से हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है।” इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर, उप जेल अधीक्षक श्री मदन कमलेश, सहायक जेल अधीक्षक श्री प्रशांत चौहान, और अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों को हाथ धोने के महत्व के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल बंदियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास था, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी दी।

नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम: जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल जबलपुर में रेडक्रॉस सोसायटी की पहल

De-addiction awareness program: An initiative of Red Cross Society in Central Jail Jabalpur under the guidance of Jail Superintendent Akhilesh Tomar जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर जी के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, केन्द्रीय जेल जबलपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैदियों के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें पुनर्वास की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने नशा मुक्ति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और इससे जुड़ी सामाजिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, कैदियों को नशे से मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रेरणादायक कहानियाँ और अनुभव साझा किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि पं. राममूर्ति मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी के द्वारा बंदी एवं नशा पीड़ितों को नशा मुक्त रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही राकेश बारी जी के द्वारा सभी को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बतलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र चौबे ने नशे होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी व सुश्री समृद्धि बघेल ने नशे से होने वाले मानसिक नुकसान के बारे में बतलाया कि नशा पीड़ित की किस प्रकार से मानसिकता खराब हो जाती है और वह अपना बुरा कर बैठता है। कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश के द्वारा नशे से होने वाले अपराध के विषय में जानकारी दी कि अधिकतर अपराध नशे के कारण ही होते हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन मनोवैज्ञानिक तेजसिंह ठाकुर के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सहायक जेल अधीक्षक हिमांशु तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीतेश लखेरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा, “नशा एक सामाजिक बुराई है, और इससे केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज का भी नुकसान होता है। हमें मिलकर इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास करने होंगे।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जेल प्रशासन न केवल कैदियों को सुरक्षित रखने का काम करता है, बल्कि उनके पुनर्वास और सुधार की दिशा में भी काम करता है, ताकि वे एक बेहतर जीवन जी सकें। कार्यक्रम में कई कैदियों ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए, और इस पहल के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्हें यह महसूस हुआ कि नशे की लत से छुटकारा पाकर वे एक नया और स्वस्थ जीवन शुरू कर सकते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कैदियों को नशा छोड़ने के लिए परामर्श और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह कार्यक्रम जेल प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त प्रयासों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस तरह के कार्यक्रमों से कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

जबलपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली में ” राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन “

"Organization of National Nutrition Month" at Community Health Center Kotwali

“Organization of National Nutrition Month” at Community Health Center Kotwali जितेन्द्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता )जबलपुर ! एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रमांक-04 सेक्टर-02 छेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली में उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक माननीय अभिलाष पांडे जी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में “राष्ट्रीय पोषण माह” के उपलक्ष्य में परियोजना अधिकारी श्री रीतेश दुबे जी के मार्गदर्शन में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थ, मौसमी फल,सब्जी, टेक होम राशन, मोटे अनाज, दूध तथा दूध से निर्मित पदार्थ आदि से पौष्टिक व्यंजनों को तैयार कर प्रदर्शित किया गया। पोषण प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य-स्थानीय जनसमुदाय को पौस्टिक आहार,पोषण तथा स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक करना था।कार्यक्रम में पोषण आहार के प्रति जन जागरूकता हेतु पोषण शपथ,रैली,मानव श्रंखला का निर्माण, पोषण वाटिका की स्थापना, पोषण युक्त खाद्य तथा मोटे अनाज से रंगोली निर्माण,स्तनपान की महत्ता पर धात्री मात्राओं के लिए सत्र आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अभिलाष पांडेय जी,हनुमानताल वार्ड की पार्षद श्रीमती कविता रैकवार, जवाहर गंज वार्ड पार्षद श्री मति रजनी साहू, कोतवाली स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल ऑफिसर श्रीमती साक्षी निगम,महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती आरती पांडेय, श्री मति खुशबू ठाकुर ,श्रीमती सविता अग्रवाल, श्रीमती पूजा चौरसिया एवं सेक्टर-02 की समस्त कार्यकर्ता ,सहायिका एवं स्थानीय जन समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शासकीय मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय में विशेष उद्यमिता शिविर आयोजित किया गया

A special entrepreneurship camp was organized at Government Mankunwarbai Arts and Commerce Autonomous Women's College

A special entrepreneurship camp was organized at Government Mankunwarbai Arts and Commerce Autonomous Women’s College जीतेन्द्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता )जबलपुर । शासकीय मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सावन मास में विशेष उद्यमिता शिविर आयोजित किया गया। इस विशेष उद्यमिता शिविर में मुख्य अतिथि डॉ अभिलाष पांडेय, माननीय विधायक, उत्तर मध्य जबलपुर, श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर, माननीय अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, डॉ संतोष जाटव, अतिरिक्त संचालक जबलपुर संभाग, दी संध्या चौबे, प्राचार्य, शासकीय मानकुंवरबाई बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री कोमलचंद्र जैन जी का सम्मान भी संस्था द्वारा किया गया। छात्राओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया। इसी उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं, क्राफ्ट आइटम्स, राखी आदि के स्टाल लगाए गए तथा उन्हें बाजार व्यवस्था से परिचित करा कर स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया। डॉ अभिलाष पांडेय, माननीय विधायक ने कहा की प्रतिस्पर्धा के इस दौर में स्वरोजगार का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वरोजगार से न केवल हम स्वयं का धनोपार्जन करते हैं अपितु दूसरों की भी रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार इस तरह के उद्यमिता शिविर छात्राओं के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराते हैं, जिससे छात्राएं कौशल विकास, उद्यम, रोजगार तथा स्वरोजगार आदि के अवसर निर्मित करती है। इस अवसर पर केंद्रीय कारागार के कैदी भाइयों द्वारा निर्मित वस्तुओं का भी स्टॉल महाविद्यालय में लगाया गया, जिसमें उनकी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर ही महाविद्यालय की छात्राओं को राखी बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर सुलेखा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस तरह के विशेष उद्यमिता शिविर समय-समय पर आयोजित होते हैं, जिनसे छात्राएं रोजगार तथा स्वरोजगार के लिए अवसर प्राप्त करती है. एवं उनमें आत्मविश्वास जागृत होता है, तथा उनके कौशल विकास पर भी वह कार्य करती है जो कि आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ महाविद्यालय की छात्राओं का भी सम्मान किया गया। इस उद्यमिता शिविर में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ सदस्य डॉ नेहा शाक्य, कपिल नेमा का सहयोग रहा। उद्यमिता शिविर में छात्राओं ने अपने स्टाल लगाए।

नर्सिंग कॉलेज प्रवेश को लेकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करता शिक्षा विभाग : 10 माह से परिक्षा परिणाम का इंतजार

Education department playing with the future of students regarding nursing college admission: Waiting for exam results since 10 months जबलपुर/भोपाल ! मध्य प्रदेश में बहुचर्चित नर्सिंग महाघोटाले में एक के बाद एक नई परतें खुल रही है। घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई अफसरों की संलिप्तता उजागर होने के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब इंजीनियरिंग-मेडिकल की तर्ज़ पर नर्सिंग स्टूडेंट्स की स्टेट लेवल पर परीक्षा होगी। सीएम के इस फैसले पर नर्सिंग महाघोटाले के व्हिसलब्लोअर रवि परमार ने सवाल खड़े किए हैं रवि परमार ने कहा कि सीएम इस ऐलान के माध्यम से घोटाले से ध्यान भटकाना चाहते हैं। परमार ने तर्क दिया कि पहले से ही शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए व्यापम ( पीईबी ) के माध्यम से प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है। लेकिन मध्य प्रदेश में लापरवाही का यह आलम है कि 2022-23 सत्र के लिए 7,8,9 जुलाई 2023 में करवाएं गई परीक्षा के परिणाम आज तक जारी नहीं हुए हैं छात्राएं सभी जगह गुहार लगा चुके । परमार ने कहा कि सीएम ने केंद्र के नर्सिंग एक्ट के अनुसार राज्य में आयोग गठित करने का ऐलान किया है। लेकिन इसकी क्या गारंटी है कि राज्य द्वारा आयोग गठन के बाद भ्रष्टाचार रुक जाएगा। क्योंकि शिक्षा माफिया जब सीबीआई अफसरों को खरीद सकते हैं तो आयोग में उन्हीं के लोग चेयरमैन होंगे। नर्सिंग घोटाले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की जा रही है लेकिन घोटाले के जनक मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक खंडेलवाल रजिस्ट्रार पुष्पराज सिंह बघेल के खिलाफ ना तो कोई एफआईआर दर्ज की गई और ना ही कोई जांच शुरू हुई है हैरानी की बात है कि दोनों यथावत कुलपति रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत भी हैं रवि परमार ने मुख्यमंत्री से मांग कि मध्यप्रदेश के हजारों नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए तत्काल उनके परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देश दें वहीं मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति रजिस्ट्रार और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार सुनिता शिजू और चन्द्रकला दिगवया पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने के निर्देश दें ‌।‌

वाईल्डलाईफ हैल्थ एवं फॉरेन्सिक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन :वीयू विश्वविद्यालय

Three-day training program on Wildlife Health and Forensics organized: VU University विषेश संवाददाताजीतेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर ! स्कूल ऑफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक एण्ड हैल्थ, ना.दे.प.चि.वि.वि., जबलपुर के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनाँक 20.05.2024 से आयोजित किया जा रहा है, जो पर्यावरण, वन एवं जल परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित (Sponsered) की गई है। जो मूलतः Introduction to Wildlife Health and Forensics विषय से संबंधित है। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से विटनरी साईंस एवं वाइल्डलाईफ सांइस के M.V.Sc. तथा Ph.D. के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रषिक्षण का उद्देष्य युवाओं को वर्तमान में वाईल्डलाईफ हैल्थ एवं फॉरेन्सिक की स्थिति से अवगत कराना है। इस प्रषिक्षण के तहत् हम वन्यपा्रणियों के रोग एवं निदान, अपराधियों के पास से जप्त की गई वन्यप्राणियों की अवैध सामग्री एवं वाईल्ड एनिमल को ट्रक्यूलाईज करना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जावेगी। इस प्रषिक्षण के तहत् फील्ड टूर में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मण्डला भ्रमण के दौरान विभिन्न वन्यप्राणी के बारे में जानेंगे। यह प्रषिक्षण 20-22 मई 2024 तक चलेगी। प्रषिक्षण का शुभारंभ नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सीता प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया। इस मौके पर नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलसचिव डॉ. एस. के. जोशी, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, जबलपुर के अधिष्ठाता, डॉ. आर. के शर्मा, स्कूल ऑफ वाईल्डलाईफ फॉरेंसिक एण्ड हैल्थ, ना.दे.प.चि.वि.वि., जबलपुर की संचालिका डॉ. शोभा जावरे तथा इस प्रषिक्षण कार्यक्रम के आयोजक, डॉ. देवेंद्र पोधाडे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित स्पीकर तथा पूर्व संचालक, डॉ. ए.बी. श्रीवास्तव द्वारा प्रषिक्षणार्थियों को वन्यजीव एवं फॉरेंसिक विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। अथितियों का स्वागत डॉ. सोमेष सिंह, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. काजल कुमार जादव, डॉ. निधि राजपूत तथा डॉ. अमोल रोकडे़ आदि ने किया तथा सभा का संचालन, डॉ. निधि राजपूत एवं आभार प्रदर्षन डॉ. काजल कुमार जादव द्वारा किया गया।

मतदान केंद्र के अंदर के फोटो वायरल करना पड़ा भारी, पीठासीन अधिकारी निलंबित

Photos from inside the polling station had to go viral, presiding officer suspende जबलपुर में मतदान केंद्र के अंदर के फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने पीठासीन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबलपुर। जबलपुर में जारी लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बीच चुनावी ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी को मतदान केंद्र के अंदर के फोटो शेयर करना भारी पड़ गया। जिसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, मतदान केन्द्र क्रमांक 173 पर तैनात पीठासीन अधिकारी रतन कुमार ने मतदान केन्द्र के अंदर के फोटो खिंचवाकर अपने मोबाइल नम्बर से किसी वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किए थे। मामले में अधिकारियों को शिकायत मिलने पर जांच करवाई गई। जिसके बाद सेक्टर अधिकारी हेमंत अमहिया द्वारा मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जो शिकायत सही पाई गई। वर्जित है मोबाइल का उपयोगबता दें कि मतदान केंद्र में मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित है। नियम का उल्लंघन करने पर पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर मतदान अधिकारी क्रमांक -1 को पीठासीन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

राजपूत करणी सेवा ने मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला दहन किया ,एवं आक्रोश देखने को मिला

Rajput Karni Seva burnt the effigy of Minister Purushottam Rupala जबलपुर ! भाजपा सरकार में गुजरात के मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला जी ने छात्राणियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है नारी किसी भी समाज की हो नारी का सम्मान हमेशा होना चाहिए ऐसे मंत्रियों की कोई जरूरत नहीं है जो नारियों का सम्मान नहीं करते हैं एक तरफ मोदी जी नारी सम्मान की बात करते हैं और दूसरी तरफ उनके मंत्री अपशब्द भाषा छात्राणियों के खिलाफ करते हैं ऐसे मंत्री पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए लोक सभा सीट कटी जानी चाहिए गुजरात से मोदी जी से यही आग्रह है कि ऐसे सांसद की टिकट काट देनी चाहिए ऐसी जानकारी जो के नारी सम्मान के जगह उनके बारे में आप शब्द बातें करते है सहारा समाचार जबलपुर से जीतेन्द्र सिंह श्रीवास्तव की प्रदेश अध्यक्ष से वार्तालाप , जबलपुर जिला अध्यक्ष संजू सिंह राजपूत. प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह. संभाग अध्यक्ष विशाल सिंह सोलंकी मीडिया से वार्ता करते हुए

करणी सेना का वार्षिक होली मिलन संपन्न

Karni Sena’s annual Holi meet concludes जबलपुर ! प्रतिवर्ष अनुसार श्री राजपूत करणी सेना जबलपुर द्वारा प्रज्ञा मंडपम में वार्षिक होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । करणी सेना के जिला अध्यक्ष संजू राजपूत ने बताया की होली मिलन के माध्यम से स्वजातीय बंधुओं एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया गया है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करणी सेना के संभाग अध्यक्ष श्री विशाल सिंह जी एवं जिला अध्यक्ष महिला मधु देवी सिंह द्वारा की गई ।इस दौरान क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह, श्री अभिषेक सिंह (गुरुजी), श्रीमती माला राकेश सिंह जी, श्रीमती रूपलेखा चौहान जी, दिलीप सिंह जी, अमित सिंह जी, अर्पित सिंह रक्षित सिंह अंकित परिहार, सुजीत सिंह, शिवम परिहार आदि बड़ी संख्या में क्षत्रिय राजपूत समाज उपस्थित रहा ।

जबलपुर कलेक्टर के आदेश की एसडीएम व तहसीलदार ने उड़ाई धज्जियां, दोनों सस्पेंड

Jabalpur Collector’s order flouted by SDM and Tehsildar जबलपुर में कलेक्टर के आदेश पर सील हुई पटाखा दुकानों को एसडीएम और तहसीलदार ने खुलवाया. उनकी अभी जांच भी पूरी नहीं हो पाई थी. लापरवाही बरतने पर एसडीएम और तहसीलदार को निलंबित किया गया. मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एसडीएम को निलंबित करने का मामला सामने आया है. एसडीएम पुष्पेंद्र अहाके पर पटाखा व्यापारियों को अनिश्चित लाभ पहुंचाने का आरोप है. एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने कलेक्टर दीपक सक्सेना के आदेश के विपरीत जाकर पटाखा व्यापारियों की सील की गई दुकानों को खोल दिया. जिसकी वजह से पटाखा व्यापारियों को अपने स्टॉक को इधर-उधर करने में मदद मिल गई. मामले को लेकर तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे को भी निलंबित किया गया है. संभागीय कमिश्नर अभय वर्मा के मुताबिक, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) अधारताल पुष्पेन्द्र अहाके एवं तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे को शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. संभागायुक्त ने यह कार्रवाई कलेक्टर दीपक सक्सेना से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की है. बता दें कि पिछले दिनों हरदा की घटना के बाद जबलपुर शहर के कठौंदा स्थित बारहमासी पटाखा संग्रहण एवं विक्रय दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं होने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा उन्हें सील करने के निर्देश दिए गए थे. जांच पूरी हुए बिना ही खुलवा दीं दुकानेंलेकिन अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अधारताल ने स्टॉक का सत्यापन किए बगैर तथा सक्षम स्वीकृति प्राप्त किए बिना सील की गई दुकानें खुलवा दी थीं. हरदा हादसे के बाद जिला प्रशासन ने थोक पटाखा बाजार की दुकानें सील की थी. बिना पूरी जांच किए एसडीएम और तहसीलदार ने पटाखा बाजार की दुकानों की सील को खोल दिया. जबकि इन दुकानों के स्टॉक में भी कमी मिली थी. इन दुकानों की सील पूरी जांच और स्टॉक रजिस्टर से मिलान के बाद खोली जानी थी. एसडीएम पुष्पेंद्र अहाके और तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे के निलंबन आदेश में कहा गया है कि यह शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन व शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही है. इसमें अभी माना गया है कि दोनों अधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों को अपने अवैध स्टॉक को इधर-उधर करने में मदद की है. शासन के नियमों एवं निर्देशों के विपरीत कार्रवाई की गई. जिसकी वजह से दोनों का निलंबन किया गया है.

1100 फीट लंबी चुनरी की जाएगी अर्पित, लोक निर्माण मंत्री होंगे शामिल

1100 feet long chunri will be offered Public Works Minister will be involved जबलपुर। पुण्य सलिला मां नर्मदा जी के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर आज जबलपुर में कई भव्य कार्यक्रम होंगे। जगह-जगह मां नर्मदा की प्रतिमा रखी गई है। कई स्थानों पर भंडारे भी होंगे। मां नर्मदा जयंती पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी के साथ चुनरी यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान मां नर्मदा को 1100 फीट लंबी चुनरी भी अर्पित की जाएगी।  राकेश सिंह सुबह 11.30 बजे नर्मदा पूजन करेंगे, इसके उपरांत दोपहर 12 बजे उमाघाट में 1100 फीट लंबी चुनरी मां नर्मदा को अर्पित करेंगे। बताया जा रहा है कि नर्मदा जयंती के अवसर पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दर्शन करने के लिए गौरीघाट पहुंच सकते हैं। जाने मां नर्मदा का इतिहास सबिंदु सिन्धु सुस्खल तरंग भंग रंजितम… द्विषत्सु पाप जात जात कारि वारि संयुतम… कृतान्त दूत काल भुत भीति हारि वर्मदे… त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे। नर्मदा मां मात्र नदी ही नहीं हैं, बल्कि कंकर-कंकर में शंकर को प्रकट करने वाली हैं, अपने पावन तट पर आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जी को सनातन संस्कृति को दिशा देने वाली रचनाओं की प्रेरणा प्रदान करने वाली हैं, साथ ही अन्नदाताओं को समृद्धि प्रदान करने वाली हैं। पवित्र नदियों में स्नान से पुण्य फल प्राप्ति की मान्यता है, जबकि मां नर्मदा के दर्शन से ही कहीं ज्यादा पुण्य मिल जाता है। कल-कल, छल-छल प्रवाहित अविरल धारा हमें जीवन, समृद्धि और खुशहाली देती है, साथ ही सतत आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है। सहायक नदियों को समाहित करती मां नर्मदा आगे बढ़ती हैं और मानों संदेश देती हैं कि हम सभी को साथ लेकर चलें। मां नर्मदा की प्रेरणा से जब हम सृजन के लिए आगे बढ़ते हैं तो समाज का हर वर्ग साथ देने आता है। मध्यप्रदेश के अमरकंटक उद्गम कुंड से मां नर्मदा प्रवाहमान होती हैं, और विन्ध्य व सतपुड़ा के पहाड़ों, जंगलों को पार करते हुए ओंकारेश्वर से आगे बढ़कर गुजरात में प्रवेश करके खम्भात की खाड़ी तक जाती हैं। लगभग 1,312 किलोमीटर की यह यात्रा लोक कल्याण, सतत परिश्रम और समर्पण का संदेश देती है। यह यात्रा कब शुरू हुई, इसका अंदाजा भी लगाना संभव नहीं है। नर्मदा नदी ने प्रकृति को, मानव सभ्यता को और मध्य प्रदेश को इतना कुछ दिया है कि उसकी न गणना की जा सकती है, न कल्पना। यह संकल्प जरूर लिया जा सकता है कि हम भी मां नर्मदा की सेवा से अपना जीवन धन्य करें। नर्मदा घाटी में मानव सभ्यता का न केवल विकास हुआ है, बल्कि हमारे वैभवशाली इतिहास को समेटे नगरों ने भी आकार लेते हुए समृद्धि के प्रतिमान स्थापित किए हैं। महिष्मती (महेश्वर), नेमावर, हतोदक, त्रिपुरी, नंदीनगर, भीमबैठका आदि ऐसे कई प्राचीन नगर हैं, जहां उत्खनन में 2200 वर्ष पुराने प्रमाण मिले हैं। मां नर्मदा की सेवा के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जाए और अनुशासनात्मक जीवन शैली अपना लें, तो काफी बदलाव संभव है। नदी के जल को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए हम दूषित पदार्थों को नदी तक पहुंचने ही न दें, धार्मिक आस्था के नाम पर कोई भी अनुपयोगी वस्तु नदी में प्रवाहित न करें। यह नदी पहाड़ों और जंगलों में विशाल वृक्षों के जड़ों में संचित जल के माध्यम से पल्लवित हैं, ऐसे में हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें, यह सेवा ही मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञ होने के लिए पर्याप्त है। मां नर्मदा वर्ष पर्यंत हमें जीवन देने के लिए ही प्रवाहमय रहती हैं। मां नर्मदा के रौद्र रूप में भी सृजन की अद्भुत संभावना है। आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा नर्मदाष्टक की रचना इसका प्रमाण है। कम उम्र में वेदांत और उपनिषद देने वाले आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी जन्म स्थान केरल से चलकर अमरकंटक के रास्ते पवित्र धरा मध्य प्रदेश पहुंचे थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में वेदांत दर्शन की व्याख्या कर सहस्त्राधिक रचनाएं दीं। देश के चारों कोनों पर चार पीठों की स्थापना कर देश को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोया। वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक देखें, तो मां नर्मदा के विस्तृत तट पर अनेक ऋषि, मुनि गणों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ घोर तपस्या की और अपने तब को फलीभूत भी किया है। मां नर्मदा के पावन तट का एक-एक कण पुण्य प्रताप से ओजस्वी है। नर्मदा पुराण के अनुसार माँ नर्मदा को 13 नामों से जाना जाता है। जिनमे शोण, महानदी, मंदाकनी, महापुण्य प्रदा त्रिकुटा, चित्रोपला, विपाशा, बालवाहिनी, महार्णव विपाषा, रेवा, करभा, रुद्रभावा और एक जो हम सभी जानते है नर्मदा । अनेको पौराणिक ग्रंथो के अनुसार कई बार प्रलय से संसार का अंत हुआ और कई बार भगवान शिव ने संसार को पुनः स्थापित किया लेकिन माँ नर्मदा कभी क्षीण नहीं हुई। हर बार वह संसार की उत्पत्ति में भोलेनाथ के साथ रही और तब श्रृष्टि की पुनः रचना के बाद भोले नाथ ने उन्हें वरदान देते हुए कहा की तुम्हारे दर्शन से पाप रुपी रोगो से मनुष्यो को मुक्ति मिलेगी। सभी पापो को नष्ट करने वाली महानदी नर्मदा दक्षिण दिशा की और निकल गई। घोर महार्णव में दिखाई देने के कारण माँ महार्णव कहलाई।

प्रदेश को 10,405 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

State will get gift of National Highway projects worth Rs 10,405 crore जबलपुर ! केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल और जबलपुर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में 10 हजार 405 करोड़ रुपये की लागत से 724 किलोमीटर लंबी 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का विकास होगा। भोपाल में 8 हजार 38 करोड़ रुपये की लागत से 498 किलोमीटर लंबी 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम लाल परेड मैदान एवं जबलपुर में 2 हजार 367 करोड़ रुपये की लागत से 226 किलोमीटर लंबी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में एनएच-46 के अयोध्या बायपास खंड का 6-लेन चौड़ीकरण, एनएच-146बी के शाहगंज से बाड़ी खंड का चार-लेन चौड़ीकरण, एनएच-552 (विस्तारित) के मध्य प्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-752सी पर सुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-552 (विस्तारित) पर अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-552 (विस्तारित) के गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-56 के दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खंड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एनएच-347ए मुलताई से मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम से एनएच-539 के टीकमगढ़-झांसी सड़क पर स्थित जामनी नदी पर पुल का निर्माण, चदिया घाटी से कटनी बायपास तक (पेव्ड शोल्डर के साथ) 2 लेन सड़क उन्नयन कार्य, एनएच-339 के बमीठा से खजुराहो हिस्से का चार-लेन चौड़ीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं गुलगंज बायपास से बरना नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, बरना नदी से केन नदी तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, शहडोल से सगर टोला तक दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क उन्नयन कार्य, एनएच-44 (म.प्र.) के अंतर्गत ललितपुर-सागर-लखनादौन खण्ड में कुल 23 पुल सर्विस रोड का निर्माण, एनएच-44 के सुकतारा, खुरई और खवासा में कुल 3 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बंजारी घाटी (एनएच-44) पर 2 ब्लैक स्पॉट का सुधार कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से महाकौशल क्षेत्र के गेहूं और धान कृषि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों तक कनेक्टिविटी आसान होगी, कटनी के कोयला खदान उद्योग को लाभ मिलेगा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, ओरछा, राष्ट्रीय पेंच टाइगर कॉरिडोर तक कनेक्टिविटी आसान होगी, बुधनी टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज और वुड क्रॉफ्ट व्यापार को लाभ मिलेगा साथ ही मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली राज्यों के बीच व्यावसायिक एवं नागरिक यातायात सुगम होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet