LATEST NEWS

आमला टाऊन सब्र स्टेशन मेंटनेंस के चलते 11,00 बजे से 03 बजे तक शहर में विद्युत सप्लाई रहेंगी अवरुद्ध ।

Due to maintenance of Amla Town Sabre Station, power supply in the city will remain disrupted from 11:00 am to 3:00 pm. हरिप्रसाद गोहे  आमला। आमला नगर जोन अंतर्गत 33 केव्ही आमला टाऊन सब स्टेशन का एस.टी.एस संभाग बैतूल द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। जिस कारण दिनांक 09/10/2025 दिन गुरुवार को संपूर्ण आमला शहर में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी”ए ई मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी आमला विलास उईके से प्राप्त जानकारी अनुसार आमला नगर जोन अंतर्गत  33 के व्ही आमला सब स्टेशन का एस टी एस संभाग बैतूल द्वारा मेंटनेंस कार्य किया जाना है जिस कारण निम्नांकित क्षेत्र में निम्नानुसार विद्युत प्रदाय बाधित रहेंगी। समय 11बजे से 03 बजे तक प्रभावित क्षेत्र  11 केव्ही फीडर आमला टाऊन  मेन मार्केट, पीर मंजिल, मंगल भवन, गणेश कालोनी, समस्त आमला शहर क्षेत्र । 11केव्ही गोविंद कॉलोनी क्षेत्र,11केव्ही बोड़खी 10 पंप फीडर, गोविंद कालोनी, कुनबी मोहल्ला, ब्लाक कॉलोनी, समस्त आमला क्षेत्र शहर, आमला गंज,12, क्वॉटर, भीम नगर, बोड़खी, लोहार मोहल्ला , हसलपुर, जिराढाना , समस्त बोड़खी क्षेत्र 10 पंप फीडर ।

राहत वितरण में देरी पर किसानों का रोष, किसान संघ ने की त्वरित कार्रवाई की माँग।

Farmers angry over delay in relief distribution, farmers union demands immediate action. चंदा कुशवाह ( विशेष संवाददाता )नलखेड़ा ! जिले में सोयाबीन फसल के भारी नुकसान के बावजूद किसानों को अब तक राहत राशि नहीं मिल पाने से किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान संघ, जिला इकाई आगर मालवा ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की माँग की।संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि मौसमी बीमारियों पीलामोजक और असमय वर्षा के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। शासन के आरबी-6 (4) के प्रावधानों के तहत सर्वे कर राहत राशि का वितरण किया जाना था, लेकिन सर्वे कार्य नियमानुसार और उदारतापूर्वक नहीं किया गया, जिससे जिले के किसान राहत से वंचित रह गए।भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से माँग की है कि— सर्वे पत्रक, अनावरी रिपोर्ट और नेत्रांकन सर्वे के पंचनामों की प्रति प्रत्येक पटवारी हल्केवार किसान संघ को उपलब्ध कराई जाए।पूर्व में बनी रिपोर्टों का पुनः परीक्षण कर संशोधित रिपोर्ट राज्य शासन को भेजी जाए, ताकि वास्तविक प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।संघ ने कहा कि किसानों को नुकसान की भरपाई न मिलने से ग्रामीण अंचलों में निराशा और रोष बढ़ रहा है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान संघ जिला इकाई आगर मालवा किसानों के हितों की रक्षा हेतु धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।संघ ने आशा जताई कि प्रशासन इस विषय की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाएगा, ताकि किसानों को न्याय और राहत दोनों मिल सकें। ज्ञापन देने वाले प्रमुख पदाधिकारी: रामनारायण तेजरा, जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ जिला आगर मालवा जगदीश पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री, भारतीय किसान संघ, जिला आगर मालवा प्रमोद जोशी, जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, जिला आगर मालवा राघुसिंह चौहान, जिला मंत्री, भारतीय किसान संघ, जिला आगर मालवा

स्वर्णकार समाज ने प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने लिया संकल्प, घर से थैला लेकर चलने आमजन से की अपील।

The goldsmith community resolved to make the city plastic-free and appealed to the public to carry bags from home. हरिप्रसाद गोहेआमला । स्वर्णकार समाज आमला द्वारा मंगलवार समाज के आराध्य अज़ीमढ महाराज जी की जन्म जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक जानो की अगवाई में नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में रथ पर सवार महाराज अज़ीमढ जी की झांकी आकर्षण का केंद्र लग रही थी। नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी शोभा यात्रा का नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का समापन नगर स्थित दादा दयालु लॉन पहुंच कर हुआ। बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान स्वर्णकार समाज द्वारा किया गया। इस मौके पर समाज के लोगो द्वारा शहर की स्वच्छता एवं पर्यावरण सरंक्षण के उद्देश्य से नवाचार करते हुए प्लास्टिक मुक्त शहर का सन्देश दिया गया ।”न करिए अपने शहर को प्रदूषित व मैला—घर से निकलिए लेकर थैला”” समाज के वरिष्ठ जन कपड़े का थैला शहरवासियों को प्रदान करते हुए चल रहे थे, समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है, प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए स्वर्णकार समाज ने एक पहल की है,जो आगे भी विभिन्न स्तरों पर जारी रहेगी। समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्धजनों ने समाज की प्रगति को लेकर अपनी बात रखी। वरिष्ठों के विचारों के पश्चात स्वर्णकार समाज के भविष्य युवा पीढ़ी की बारी थी, समाज की परंपरा अनुसार शिक्षा,खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों व युवाओ को सम्मानित किया गया। समाज के बच्चों को सम्मानित करते हुए बुजुर्गो ने कहा कि जब नई और कम उम्र की प्रतिभाएं समाज का नाम रोशन करती है तो भरोसा और प्रगाढ़ हो जाता है कि समाज की नई पीढ़ी भी समाज को उसी तरह आगे ले जाती रहेगी जैसी पिछड़ी पीढ़ियों ने किया है। किसी भी समाज की समृद्धि उसमे नारी के महत्व से आंकी जाती है, मंगलवार को अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में समाज की नारिशक्तियो ने उत्साह के साथ बुजुर्ग माताओ का भी सम्मान एवं स्वागत किया गया के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। आयोजन स्थल पर बच्चों धार्मिक गीत पर पूरी कार्यक्रम मे समा बांदा सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सबका ध्यान आकर्षित किया एवं समिति के सदस्य द्वारा विधायक महोदय का स्मृति चिन्ह देकर समाज की ओर से उनका सम्मान किया गया स्वर्णकार समाज आमला के अध्यक्ष श्री लोकेश सोनी जी ने सभी आभार प्रकट किया भोजन प्रसादी के उपरांत ये भव्य आयोजन समाप्त हुआ।

रेलवे स्टेशन में आटो चालको की दादागीरी, मेन गेट पर लगा देते है आटो

Auto drivers are showing their dominance at the railway station, they park their autos at the main gate. रीवा ! रीवा रेलवे स्टेशन में आटो चालको की दादागीरी इस कदर है कि कोई विरोध करे तो मारपीट पर उतारू हो जाते है. ट्रेन के आने पर स्टेशन के मुख्य द्वार तक आटो लेकर पहुंच जाते है और यात्रियो से बदसलूकी करते है.इतना ही नही निर्धारित किराये से कहीं ज्यादा मनमानी किराया वसूला जाता है. गौरतलब है कि रीवा रेलवे स्टेशन में सुबह से ट्रेन आने का सिलसिला शुरू होता है और रात तक वंदे भारत से लेकर अलग-अलग ट्रेने पहुंचती है. यात्री जब स्टेशन से बाहर निकलते है तो मुख्य द्वार पोर्च के नीचे सटा कर आटो चालक आटो खड़ा कर लेते है जिससे पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है. यात्रियो का बैग पकड़ कर जबरन खीचते है अगर कोई विरोध कर दे तो उसके साथ गुट बनाकर मारपीट करने पर उतारू हो जाते है. आटो खड़े करने का स्थान रेलवे द्वारा निर्धारित किया गया है, बावजूद इसके आटो अंदर तक लेकर पहुंचते है. आये दिन विवाद की स्थित यहा निर्मित होती है. आटो चालक न तो वर्दी लगाते और न ही नेमप्लेट लगाते है. रेलवे पुलिस और चोरहटा थाने की पुलिस भी मौजूद नही रहती है, जिसके कारण आटो चालको की दादागीरी चलती है.

शहर की सडक़ो में गड्डे और हिचकोले खा रहे वाहन

Potholes and skidding vehicles on city roads रीवा ! शहर की ऐसी कोई सडक़ नही जहा गड्डे न हो, कालेज चौराहे से लेकर हर सडक़ो में गड्डे ही गड्डे नजर आते है. मरम्मत के नाम पर केवल लीपापोती होती है.गड्डो के बीच वाहन चालक हिचकोले खाने को मजबूर है. अभी दो दिन हुई बारिश में विकास की परत कालेज चौराहे में निकल गई. चौराहे में घुठने तक पानी भरा रहा. इसी तरह राजनिवास जाने वाली सडक़ में भी गड्डे हो गये है. अस्पताल चौराहा से जयस्तंभ तक जाने वाली व्यंकट मार्ग की डामर उखड़ गई है. कई जगह ऐसे गड्डे है जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है. बरसात के समय कई जगह सडक़े खराब हुई है जबकि कई जगह इसके पहले से ही सडक़ में गड्डे थे, जिन्हे नही भरा गया. सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर में की गई डामर पूरी तरह से उखड़ गई है. ऐसा नही है कि बरसात के चलते डामर उखड़ी है बल्कि घटिया डामर की गई थी जो कंक्रीट के ऊपर बिछाई गई थी, गर्मी में ही डामर की परत उड़ गई. इसी तरह पडऱा में बनाए गए ओवर ब्रिज गड्डो में तब्दील हो गई है. कई जान लेवा गड्डे बने, जिसके बाद कंक्रीट के ऊपर डामर की ठेगरी लगाकर गड्डे भरे गये.

ज्ञान के मंदिर को शर्मशार करने वाला टीचर निलंबित

Teacher suspended for bringing shame to the temple of knowledg देवास/ उदयनगर ! उदयनगर संकुल के शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी मोहल्ला बिसाली के शिक्षा के मन्दिर को शर्म सार करने वाला अश्लील वीडियो वाइरल होने के बाद सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया और एक जांच दल को भेजकर जांच करवाई तो वहां स्थानीय लोगो ने वीडियो के बारे में बताया कि यह वीडियो शिक्षक विक्रम कदम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का ही है, स्पष्ठ रूप से ग्रामीण जनो एव जांच दल में आये बीईओ नरेश प्रताप सिंह, संकुल प्राचार्य कन्हैयालाल परमार,ब्लाक समन्वयक सुभाष मालवीय,जनशिक्षा केंद्र प्रभारी कल्याण सिंह बुंदेला, जनशिक्षक महेश पालीवाल, दीपक सोलंकी ने वायरल वीडियो का मोके व स्कूल परिसर का अवलोकन कर स्पष्ठ रूप से कहा कि दोनो वायरल वीडियो विक्रम कदम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के ही है ,जो कि शिक्षा के मंदिर व शिक्षक जगत को शर्म सार कर देने वाली घटना हैऐसे कृत्य माफी के लायक नही हैग्रामीण जनो एव सरपंच आलावा ने अधिकारियों से इस विषय मे चर्चा कर लिखित में देकर कहा कि दोनों को यहां से हटाया जाए जो कि इस प्रकार के कृत्य बच्चो की मानसिकता पर बुरे असर डालते हैसाथ ही यहां पर नए शिक्षक की व्यवस्था की जाए वही आंगनवाड़ी सुपर वायजर उषा पण्डिया का कहना है कि आंगनवाड़ी झिरी मोहल्ला की कार्यकर्ता का आपत्तिजनक वीडियो के बारे मे पत्र जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा हैस्पष्टीकरण आने पर जो भी उचित कार्यवाही होगी कि जाएगी कथनबीईओ नरेश प्रताप सिंहवरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर अखबारों में प्रकाशित खबर की जांच में आये थे व जो की पूरी खबर व वायरल वीडियो सही पाया गया जिसका प्रतिवेदन बना कर वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे शिक्षक विक्रम कदम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैनिलंबित शिक्षक ने थाने पर आवेदन देकर वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ओर कहा है कि यह वीडियो AI से बनाया हुआ है । इसकी जांच करवाई जाए

आमला में धूमधाम से मनाई जाएंगी महाराज अजमीढ़ देव जयंती

Maharaj Ajmidh Dev Jayanti will be celebrated with great pomp in Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंगलवार स्वर्णकार समाज संगठन आमला के बैनरतले धूमधाम से महाराज अजमीढ़ देव जयंती, मनाई जाएंगी। संगठन के बंटी सोनी ने बताया स्वर्णकार समाज संगठन के बैनरतले दिनांक 7/10/25 को नगर में महाराज अजमीढ़ देव जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो सोनी मोहल्ला स्थित सोनी प्ले स्कूल से निकला जाएगा। बताया गया दोपहर 2.30 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो पुराना पुलिस थाना परिसर, मेन रोड पीर मजील चौक, चार बत्ति चौक, श्री राम मार्केट होते हुए रतेडा रोड स्थित दादा जी लान पहुंचेगी। जहां महाराज अजमीढ़ देव जी की पुजा अर्चना के बाद विभिन्न कार्यक्रम होंगे जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम ,प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, वृद्ध जनों का सम्मान, मात्र शक्तियों का सम्मान और भी अन्य कार्यक्रम होंगे बाद भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होंगा।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला एवं बाल विकास अधिकारी ₹20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lokayukta takes major action: Women and Child Development Officer arrested for taking bribe of ₹20,000 छिंदवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में विभागीय अधिकारियों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से धमकाकर रिश्वत लेने का आरोप लगा था, जिसकी जांच अभी जारी है। इसी बीच जुन्नारदेव से एक नया मामला सामने आया है। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सीमा पटले को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह राशि विभागीय कार्यों में अनियमितताओं को दबाने और फाइलें आगे बढ़ाने के एवज में मांगी गई थी। इस कार्रवाई में परियोजना अधिकारी के साथ तीन आंगनबाड़ी सहायिकाएं भी पकड़ी गई हैं। लोकायुक्त टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि विभाग में लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों ने पारदर्शिता और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे स्वास्थ्य मंत्री: जीतू पटवारी

Health Minister should resign on moral grounds: Jitu Patwari छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के परासिया तहसील में हुई दर्जनों बच्चों की मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को मृतक बच्चों के परिजनों से भेंट करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि हर हाल में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा से लेकर ड्रग कंट्रोलर, पी एस और स्वास्थ सचिव को निलंबित करने की कार्यवाही करे, तब लगेगा की प्रदेश की मोहन सरकार बच्चों की मौत के मामले में गंभीर है। मृतक बच्चों के परिजनों से श्री पटवारी ने वन टू वन बात करते हुए कहा सरकार अगर मृतक बच्चों के परिजनों के आसू पोछना चाहती है तो तत्काल परिजनों को एक एक करोड़ का मुहावजा देते हुए नागपूर में इलाजरत बीमार बच्चों की ईलाज की समुचित व्यवस्था कराए। जिले में अब तक किडनी फेल होने से मौत का आंकड़ा 18 के पार पहुंच गया है। लेकिन सरकारी आंकड़े कुछ ओर ही कह रहे हैं। 18 के पार पहुंच गया है। लेकिन सरकारी आंकड़े कुछ ओर ही कह रहे हैं।

सड़कों पर मौत का तांडव , मप्र में हर घंटे में एक जानलेवा दुर्घटना, हर दिन 150+ एक्सीडेंट, 38 से ज्यादा मौतें

Death on the roads: One fatal accident every hour in Madhya Pradesh, 150+ accidents daily, and over 38 deaths. भोपाल। मध्य प्रदेश 2023 में सड़क दुर्घटनाओं के मामले में देश के सबसे खतरनाक राज्यों में से एक रहा है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कुल 14,098 लोगों की मौत हुई, जो भारत की कुल आकस्मिक मौतों का 9.8 प्रतिशत है। 2022 की तुलना में दुर्घटनाओं में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट बताती है कि 2023 में मध्य प्रदेश में 54,763 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में 54,699 लोग घायल भी हुए। राज्य में आकस्मिक मृत्यु दर 49.8 रही, जो देश में छठी सबसे अधिक दर है। मध्य प्रदेश के हाईवे खतरनाकयात्रियों के लिए राजमार्ग सबसे खतरनाक साबित हुए। भारत की कुल सड़क दुर्घटना मौतों का 7 प्रतिशत केवल मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर दर्ज किया गया। शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच का समय विशेष रूप से जोखिम भरा रहा, इस दौरान 10,613 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसके अलावा, देश में हुई घातक बस दुर्घटनाओं में से 10.2 प्रतिशत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मिलाकर हुईं। छोटे वाहनों से ज्यादा हुए एक्सीडेंटखराब बुनियादी ढांचा और पर्यावरणीय कारक भी इन मौतों में योगदान करते हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, भारी और यात्री वाहनों के कारण बड़ी संख्या में मौतें हुईं। राज्य की सड़कों पर स्ङ्क/जीप और कारों से होने वाली दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या ट्रक/लॉरी/मिनी-ट्रक से होने वाली मौतों से अधिक थी। राजधानी भोपाल में भी बढ़ोतरीराष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 4.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि 2022 की तुलना में हुई है। कुल 2,906 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 196 लोगों की जान गई और 2,196 लोग घायल हुए। रात 9 बजे से आधी रात तक का समय सबसे खतरनाक रहा। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री सबसे ज़्यादा असुरक्षित पाए गए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भी भोपाल को ओवर-स्पीडिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में चौथे स्थान पर रखा था।

कम नुकसान प्रतिशत की रिपोर्ट—SLR के सख़्त आदेश का कमाल! ”

Low loss percentage reported—the magic of SLR’s strict order!” चंदा कुशवाह (संवाददाता)अगर मालवा ! ज़िले में किसानों के लिए राहत अब बस एक छलावा बनकर रह गई है। प्राकृतिक आपदा से फसलें चौपट हो गईं, किसान मुआवज़े की उम्मीद में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राहत मिलने के बजाय उन्हें सिर्फ़ बहलाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस पूरी स्थिति के पीछे ज़िला अधीक्षक भू-अभिलेख (SLR) प्रीति चौहान का ही दबाव है। जानकारी के मुताबिक, विभाग द्वारा शासन को भेजी गई कम नुकसान प्रतिशत वाली रिपोर्ट भी SLR मैडम के सख़्त निर्देशों पर ही तैयार की गई थी। यानी आंकड़ों में ‘कटौती’ कर्मचारियों ने अपनी मर्ज़ी से नहीं, बल्कि दबाव में की। कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि असली समस्या उनकी नहीं, बल्कि ऊपर से आने वाले आदेशों की है। “हम किसानों को सही नुकसान दिखाना चाहते हैं, लेकिन हमें निर्देश मिलता है कि नुकसान कम बताओ और किसानों को सिर्फ़ चक्कर कटवाओ। फिर जब हंगामा होता है तो दोष हम पर डाल दिया जाता है।” व्यंग्य की बात यह है कि जिस अधिकारी को जनता की शिकायतें सुननी चाहिए, दुख समझना चाहिए और किसानों की समस्या शासन तक साफ़ तौर पर पहुँचानी चाहिए, उनकी मंशा उलटी है—न शिकायत सुनने का इरादा, न दुख समझने का और न ही समस्या शासन तक पहुँचाने का। सूत्र बताते हैं कि SLR मैडम अपने कैबिन में कर्मचारियों को आने तक नहीं देतीं और दिनभर मोबाइल पर रील्स देखने में व्यस्त रहती हैं। किसानों की समस्याएँ फाइलों में धूल खाती रहती हैं और अधिकारी रीलों में ‘टारगेट’ अचीव करती रहती हैं। अब किसानों की नाराज़गी बढ़ने लगी है। कुछ किसान संघ प्रतिनिधियों ने SLR की वह रिपोर्ट मांगी है, जिसमें नुकसान का प्रतिशत घटाकर भेजा गया है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि आखिर किस दबाव में और किस मंशा से किसानों के साथ ऐसा अन्याय किया गया। किसानों का साफ कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आखिर सवाल यही है—क्या प्रशासन जनता के लिए है या जनता को गुमराह करने के लिए?

हजारों परिजन करेंगें साधना ,डलेगी चौबीस टन से ज्‍यादा आहुतियां

Thousands of family members will perform sadhana and offer more than twenty-four tonnes of sacrifices. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला के रेलवे स्टेडियम में आगामी 19 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम की समितियों का निर्धारण करने हेतु आज गोष्ठी संपन्न हुई।आयोजित जिला स्तरीय बैठक में गायत्री परिवार के छिंदवाड़ा उपजोन समन्वयक दिनेश देशमुख एवं जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों को मार्गदर्शन दिया। बैठक में जिले के विभिन्न तहसील के समन्वयक एवं गायत्री परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के लिए लगभग 19 समितियों का सर्व सम्मति से निर्माण किया गया। वहीं यज्ञ के लिए उपस्थित लगभग 31 गायत्री परिजनो ने अंशदान का संकल्प लिया। विदित हो कि 108 कुंडी गायत्री यज्ञ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से प्रमुख डॉ चिन्मय पंड्या शामिल होंगे। जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने जिले के सभी गायत्री परिजनों को यज्ञ में सहयोग का आवाहन किया है। यज्ञ शाला निर्माण और अंशदान हेतु पुरे जिले से बढनें लगें सहयोग के हाथ उपजोन समन्‍वयक दिनेश देशमुख ने बताया जरूरत पढ़ी तो बैतूल जिले की सीमाओं से सटें सभी जिलों के परिजन आकर करेंगें श्रमदान ।यज्ञ में श्रम दान करनें के लिए सभी का सहयोग श्रम और सहयोग जरूरी – डॉ कैलाश वर्माडॉ कैलाश वर्मा ने बताया कि अखिल विश्‍व गायत्री परिवार वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा एवं अखण्‍ड ज्‍योति की जन्‍मशताब्‍दी पुरे वर्ष मनायेगा उन्‍होने बताया कि जल्‍द ही जन्‍मशताब्‍दी पर्व पर बैतूल जिले से साधकों का जत्‍था जनवरी माह में तीन दिवसीय साधना करनें हरिद्वार पंहुचेगा।

आमला पुलिस ने कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध में मेडिकल दुकानों पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, की दुकानों की जाँच पड़ताल

Amla police conducted intensive checking campaign at medical shops regarding coldrif syrup, inspected the shops. हरिप्रसाद गोहेआमला। विकास खंड आमला अंतर्गत आने वाले ग्राम जामुन बिछवा निवासी बालक गर्भित पिता निखिलेश उम्र ढाई साल एवं ग्राम कलमेश्वरा निवासी बालक कबीर पिता कैलाश की कोल्ड्रिफ सिरप सेवन से हुई मौत को दृष्टिगत रख आमला पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्ष महोदय बैतूल वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन एवं नगर निरीक्षक आमला के मार्गदर्शन में रविवार आमला नगर अंतर्गत आने वाले विभिन्न मेडिकल स्टोरों में पहुंच कोल्ड्रिफ सिरप के संबंध मे मेडीकल दुकानो पर चैकिंग की गई तथा मेडीकल दुकानदारो को स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाईन का गंभीरता से पालन करने और कोल्ड्रिफ सिरप दुकानों में नहीं रखने व किसी भी व्यक्ति को नहीं बेचने हेतु समझाईस दी गई । उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आमला राजेश सातनकर, उनि. अमित पवार , प्रआर. 292 बसंत उईके , प्रआर. 139 कमल पासें द्वारा आमला एवं बोडखी क्षेत्र की मेडीकल दुकानो पर चैक किया व समझाईस दी गई ।

71 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर बिटिया मिशिका के जन्मदिन को बनाया खास

71 blood donors made daughter Mishika’s birthday special by donating blood enthusiastically. भोर भजन की पंक्ति तो साँझ आरती गीत…गायत्री मंत्र के जाप सी बेटी परम् पुनीत… हरिप्रसाद गोहेआमला । किसी कवि की ये पंक्तियां बेटियों से जुड़ी शुभता को इंगित करती है, और पिता के लिए तो बेटी से जुड़े ये भाव कई गुना बढ़ जाते है, आमला के व्यवसायी व समाजसेवी राजा राठौर भी अपनी बेटी के प्रति स्नेहिल भाव से परिपूर्ण हो प्रतिवर्ष उसके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते है, इसी क्रम में आज 5 अक्टूबर,दिन रविवार को उनके द्वारा बिटिया मिशिका के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राजा राठौर एवं जनसेवा कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 71 रक्तदाताओं ने बढ़, चढ़कर रक्तदान किया। राजा राठौर बताते है कि रक्तदान महादान ही नही बल्कि जीवनदान भी है, इसलिए मेरी इच्छा रहती है कि मेरी बेटी के जन्म वाले दिन रक्तदान शिविर आयोजित हो,ताकि इस शुभ दिन कुछ लोगो को जीवनदान मिल सके। विगत कुछ वर्षों से मैं इस दिन शिविर आयोजित कर रहा हूँ,और जनसेवा कल्याण समिति व अन्य संस्थाये व शहर के जिंदादिल रक्तदाता मेरे इस प्रयास को निरन्तर सफल बनाते जा रहे है। जनसेवा कल्याण समिति के राहुल धेण्डे व सागर चौहान बताते है कि थैलीसीमिया, सिकलसेल जैसी बीमारियों एव घायल रोगियों के लिये रक्त की निरन्तर आवश्कयता पड़ती रहती है, और रक्त की पूर्ति का एकमात्र जरिया रक्तदान है, और इस तरह अपने परिजनों के जन्मदिन या अन्य विशेष दिन रक्तदान शिविर आयोजित करना अपने आप मे अनूठा प्रयास है, परोपकार का परोपकार एवं दुआएं अलग से। समिति के अमित यादव व नितिन ठाकुर का कहना है आमला अब रक्तदान के गढ़ के रूप में पहचाना जाने लगा है, इसके लिए सभी रक्तदाता संस्थाए एवं रक्तदाता बधाई के पात्र है, हम देखते है कि पहले शहर में इक्का-दुक्का रक्तदान शिविर ही आयोजित होते थे और उसमें भी लोगो का समर्थन नही मिलता था, पर अब इसके बिल्कुल विपरीत शहर में रक्तदान की अलख जग रही है, युवा, महिलाएं व हर वर्ग में रक्तदान के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है। समिति के शुभम खातरकर और अनिल सोनपुरे बताते है हाल ही में नवरात्रि के उपवास निकले है,परन्तु इसके बावजूद भी रक्तदाताओं के उत्साह में कोई कमी दिखाई नही दी। सिविल हॉस्पिटल में आयोजित इस रक्तदान शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे, नपाध्यक्ष नितिन गाडरे , मनोज मालवे, व अन्य राजनेता, व्यापारिक संगठनो,धार्मिक संस्थाओ व सामाजिक समितियों के सदस्य रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिये पहुँचे। ब्लड बैंक अधिकारी अंकिता सीते,बैतूल ब्लड बैंक टीम से राजेश बोड़कड़े,मूरतलाल उइके, निलेश जावलकर व आमला हॉस्पिटल से लखन सिंह, राजू मानकर भी विशेष सहयोगियों के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही सभी अथितियों व रक्तदाताओं ने इस अवसर पर मिशिका राठौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान की और उज्ज्वल भविष्य की कामना ईश्वर से की। आयोजन को सफल बनाने में राजू मदान,अभिषेक टिकारे वैभव देशमुख, गोल्डी भाटिया, शौर्य सोनी, वंश सोनी, बंटी प्रजापति अजय नायडू, नीरज बारसकर व डॉ शिशिरकांत गुगनानी का सहयोग मिला।

जबलपुर : रानी दुर्गावती मित्र मंडल द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य विसर्जन

Jabalpur: Grand immersion of the idol of Goddess Durga by Rani Durgavati Mitra Mandal जितेंद्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता)जबलपुर। नवरात्रि उत्सव के समापन अवसर पर रानी दुर्गावती मित्र मंडल, गुलौआ चौक गढ़ा जबलपुर द्वारा विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा का रविवार को बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य विसर्जन किया गया। उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंडल परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं, वहीं बच्चे उत्साहपूर्वक माता की झांकी देखने पहुंचे। जैसे ही विसर्जन यात्रा का आरंभ हुआ, वातावरण माता के जयकारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा में शामिल बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने माहौल को और भी भव्य बना दिया। मंडल अध्यक्ष संजय राठौर ने बताया कि इस बार का आयोजन पूरी तरह सामूहिक प्रयास से सम्पन्न हुआ। इसमें पप्पू महाराज, मनोज पाटकर, दिनेश तिवारी, शीलू, संजू बड्ढा, गुड्डू कोरी, नितिन सिंह सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। यात्रा में क्षेत्रीय नागरिकों और गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। विसर्जन से पहले स्वस्ति वाचन और विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंडल द्वारा महाआरती कर माता की विदाई का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद प्रतिमा को पारंपरिक ढंग से विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम भी सक्रिय रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। नवरात्रि के नौ दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विसर्जन ने उत्सव को पूर्णता प्रदान की। इस अवसर पर मंडल और स्थानीय नागरिकों ने अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन का संकल्प लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88