LATEST NEWS

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत 27 घायल, पिकअप में सवार होकर सगाई में जा रहा था परिवार

Jabalpur Accident जबलपुर ! मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मृतकों में महिला समेत तीन बच्चे शामिल हैं. वहीं घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं समेत 27 लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरी घटना, बरेला थाना क्षेत्र के महगवां इलाके की है. जहां एक पिकअप में सवार होकर सभी लोग सगाई करने मंडला जा रहे थे. इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर 4 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया. जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना में 27 लोग घायल हैं. हादसे में घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं. पूरा परिवार तिलवारा थाना क्षेत्र के ऐंठाखेड़ा का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है. घायलों के परिजन राजकुमार नरेती ने बताया कि ऐंठाखेड़ा से सभी लोग बरेला के चुरईखानी गांव सगाई में जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ी की स्टेयरिंग फेल हो गई. वाहन में बच्चे समेत 30 लोग सवार थे. तीन की मौत हो गई है. जिसमें मेरसिंह कुलस्ते, हिरोंदाबाई, धूमकेती रामेश्वर मुरारी की मौत हो गई.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के विवाह समारोह में हुईं शामिल

President Draupadi Murmu reached Bageshwar Dham, attended the marriage ceremony of 251 daughters छतरपुर। बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह की घड़ी आ गई है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी और उनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है। आज जब हमारा देश वूमन डेवलपमेंट से वूमन लीड डेवलपमेंट की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें। बेटियों के विवाह की खुशियां फैलीचारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली हैं। बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सभी जमाइयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बरात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। फाइट कराकर ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेशअमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा। ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरुष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें : ऋतंभरा22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं। धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं : विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं।

13 जीवनरक्षक दवाइयां निकली अमानक, मध्य प्रदेश में इनके उपयोग पर लगाई रोक

13 life saving medicines turned out to be substandard, their use banned in Madhya Pradesh इंदौर। भोपाल की ड्रग टेस्टिंग लैब में 13 जीवनरक्षक दवाइयां अमानक निकली हैं। इस कारण इनके उपयोग पर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इनमें से कुछ दवाइयों के सैंपल ड्रग विभाग ने एमवाय अस्पताल से भी सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत लिए थे। मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम ने जीवनरक्षक दवाएं, सलाइन और सिरिंज अमानक पाए जाने पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को भेजे हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं में हार्मोन बढ़ाने वाली दवाइयों के साथ ही एनेस्थिसिया के इंजेक्शन भी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक डेक्सट्रोस 5 प्रतिशत (बैच नंबर- एमपी230801055), नार्मल सलाइन 0.9 प्रतिशत (बैच नंबर-एमपी22063102), डिस्पोजेबल सिरिंज विथ निडल 2 एमएल (बैच नंबर- आर2203171), केटेमाइन हाइड्रोक्लोराइड 10 एमजी (बैच नंबर- वी22197), माइक्रोनाइज्ड प्रोगेस्ट्रोन 100 एमजी (बैच नंबर यूएचटी22004), सोडियम बिकार्बोनेट इंजेक्शन (बैच नंबर-1322038), नाइट्रोग्लिसरिन इंजेक्शन 25 एमजी (बैच नंबर-एआई22328), एस्प्रिन लो डोज 75 एमजी (बैच नंबर-एपीएसटी1012) आदि पर रोक लगाई है। डॉक्टरों पर एमवायएच में भर्ती मरीज से मारपीट का आरोपअक्सर शिकायत आती रहती हैं कि एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। मंगलवार को ऐसी घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड में भर्ती एक मरीज के साथ डॉक्टरों ने मारपीट की और बिना इलाज के उसे भगा दिया। मरीज 34 वर्षीय दीपक मोरे निवासी परदेशीपुरा की बस इतनी गलती थी कि वह पैर का पट्टा खोलकर शौचालय गया था। मरीज हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टर ने जिस पैर में चोट लगी, उसे ही मोड़ दिया। मारपीट का आरोप विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन कुशवाह की यूनिट में जूनियर डॉक्टरों पर लगाया गया है। मामले में अस्पताल अधीक्षक को मरीज की पत्नी ने लिखित शिकायत की है।

साहबराव चिल्हाटे बने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष ।

Sahebrao Chilhate became the block president of Madhya Pradesh State Employees Union. हरिप्रसाद गोहेआमला । जनपद चौक स्थित नगरपालिका परिषद माध्यमिक शाला आमला में जिले से आये मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला बैतूल के अध्यक्ष सचिन राय,पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन,जिला अध्यक्ष रवि सरनेकर संघर्षिल पर्यवेक्षक एस के वर्मा, पर्यवेक्षक प्रकाश सिंह देवड़े की उपस्थिति में एवं उनके दिशा-निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आमला की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संघ के प्रमुख ब्लाक अध्यक्ष साहेबराव चिल्हाटे,सचिव दिनेश सोनारे,कोषाध्यक्ष राजू उईके,उपाध्यक्ष नत्थू उईके,कमलेश उईके,अशोक खातरकर, सहसचिव शैलेन्द्र दवन्डे,तहसील अध्यक्ष गौरी टिकारिया संघठन मंत्री विनीता वाल्के,सुखदेव काकोडिया,मीडिया प्रभारी मनीषा चढ़ोकर,प्रवक्ता अनिता चिल्हाटे,सक्रिय कार्यकर्ता उर्मिला डोंगरे,सत्यवती धुर्वे,सक्रिय सलाहकार व सदस्य मोहन सातपुते,कार्यकारिणी सदस्य क्रमशः यशपाल खातरकर,सतीश परते,रामराव देशमुख,भीमराव सातनकर,सुरेश राजपाली,गोरेलाल उईके,कैलाश सलाम,कलीराम इवने,श्यामसिंह धुर्वे व नारायण लोखंडे को सर्व सहमति से बनाया गया,संघ के गठन के अवसर परअन्य विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित रहे । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन राय ने संघठनो में कसावट के साथ शासन/प्रशासन से प्रथम नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता के लिए एकजुट होने व NMOPS के जिला अध्यक्ष रवि सरनेकर ने विरष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाली हेतु समस्त शिक्षक,कर्मचारी,अधिकारियों प्रत्येक को एकजुटता के साथ संघ को तन-मन-धन के साथ सहयोग प्रदान करने का आव्हान किया तथा सभी उपस्थित विभागों के प्रतिनिधियो ने हर विभाग में मध्यरादेश राज्य कर्मचारी संघ,आमला में कार्यकारिणी गठन करने पर व शिक्षा विभाग में संकुल स्तर पर प्रभारी बनाये जाकर प्रत्येक शिक्षक/कर्मचारी/अधिकारियों की सहभागिता के साथ संघठन को मजबूती प्रदान करने प्रस्ताव पास किया। इस अवसर पर संघ के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष साहेबराव चिल्हाटे ने कार्यक्रम का संचालन व नव नियुक्त ब्लाक सचिव दिनेश सोनारे ने सभी उपस्थितों का आभार प्रदर्शन व्यक्त किया।

महाराणा प्रताप की वीरता जन जन तक पहुंचे यही प्रयास:जसपाल सिंह सिसोदिया।

This is the effort to spread the bravery of Maharana Pratap to the masses: Jaspal Singh Sisodia. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन । हरिप्रसाद गोहेआमला । वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण की तैयारियों को लेकर महाराणा प्रताप स्मारक समिति की बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर आमला के सभाकक्ष मे रखा गया था । आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के प्रमुख जसपाल सिंह सिसोदिया उपस्थित थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह सोलंकी ने की। बैठक में जसपाल सिंह सिसोदिया ने बताया आगामी 5 मार्च को मुलताई विकासखंड के ग्राम बाड़े गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा । आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, विशेष अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उईके, विशिष्ट अतिथि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सेवा भारती संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी एवं अभा क्षत्रिय महासभा अरविंद सिंह भदोरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहेगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा मेधावी विद्यार्थियों, खेल, पर्यावरण, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा।इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए अनिल सिंह कुशवाह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी और वर्तमान पीढ़ी शूरवीर महाराणा प्रताप की वीरता से परिचित हो इनकी वीरता जन जन तक पहुंचे इस हेतु यह अनावरण का कार्यक्रम रखा गया है आप सभी अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु पहुंचे यही आग्रह है। बैठक को प्रमुख रूप से आयोजन समिति से जुड़ी मुक्ता ढोलेकर और मनोज विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया।बैठक में जसपाल सिंह सिसोदिया,अनिल सिंह कुशवाहा,मुक्ता ढोलेकर,मनोज विश्वकर्मा, अनीता पाटिल,घनीराम गढ़ेकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

GIS 2025: ‘मप्र के टूरिज्म सेक्टर में निवेश कभी निराश नहीं करेगा’…सेशन में बोले पर्यटन मंत्री शेखावत; जानें

GIS 2025: ‘Investment in Madhya Pradesh’s tourism sector will never disappoint’… Tourism Minister Shekhawat said in the session; know टूरिज्म सेक्टर के सेशन में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के पर्यटन मंत्री धमेंद्र सिंह लोधी की मौजूदगी में कई बड़े ग्रुपों ने निवेश के प्रस्तावों के करार किए। बता दें कि कुल 4468 करोड़ के निवेश प्रस्ताव टूरिज्म विभाग को प्राप्त हुए। एएमडी बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि प्रस्ताव होटल, रिजॉर्ट, क्रूज सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों के लिए प्राप्त हुए। वहीं ऑरेंज काउंटी ग्रुप ने मांडव में रिजॉर्ट लाने की घोषणा की। यह ग्रुप 100 करोड़ का निवेश करेगा। केवीडब्लू ग्रुप ने नर्मदा नदी में क्रूज संचालन का करार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भौगोलिक रूप से मध्य प्रदेश बड़ा है। हमने टूरिज्म को बढ़ाने के लिए आंतरिक विमान सेवा शुरू की है। एयर एम्बुलेंस भी शुरू की है। हमने अभ्यारण की संख्या बढ़ाई है। टाइगर, तेंदुआ और घड़ियाल सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में है। उज्जैन में 3300 हेक्टेयर में धार्मिक सिटी बनाई जा रही है। हम पर्यटन को तीर्थाटन से जोड़ चुके है। हम पर्यटन में लगातार नए कीर्तिमान बना रहे है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हम भारत के हितों से समझौता न करने की नीति पर चल रहे है। हर सेक्टर में हम आगे बढ़ रहे है। टूरिज्म सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था का ड्राइवर बन रहा है। भारत की ताकत बढ़ गई है। यह विश्व महसूस कर रहा है। दुनिया का सबसे ज्यादा टूरिस्ट फ्रांस में जाता है। दूसरे नंबर पर स्पेन है। भारत में डोमेस्टिक टूरिज्म की अपार संभावना है। मध्य प्रदेश के टूरिज्म सेक्टर में निवेश कभी निराश नहीं करेगा। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मैं पैदा बिहार में हूँ, कर्मस्थली मुंबई है, लेकिन मध्य प्रदेश में जुड़ाव है। एमपी सच पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश में 14 यूनेस्को हेरिटेज साइट है। अब प्रदेश सरकार वाटर और इको टूरिज्म पर जोर दे रही है। संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में भी पर्यटन विभाग पांच विश्व कीर्तिमान बना चुका है।

सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा कर रहे शिव महापुराण का आरंभ, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

Shiv Mahapuran katha Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज (24 फरवरी) से शुरू होगी. इसको ध्यान में देखते हुए अगले 7 दिनों तक सिहोर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को कुछ इलाकों में डायवर्ट करने की एडवाइजरी जारी की है. सिहोर पुलिस की एडवाइजरी 24 फरवरी की सुबह से 4 मार्च की सुबह तक प्रभावी रहेगा. सिहोर पुलिस ने शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए कुबरेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करें. साथ ही ट्रैफिक गाइडलाइंस का पालन करें. सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि कुबेरेश्वर धाम में शिव महापुराण कथा के कारण डायवर्जन और नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है. यह प्लान आने वाले 7 दिनों तक प्रभावी रहेगा. सिहोर पुलिस की ट्रैफिक प्लान का असर छोटे और बड़े वाहन चालकों पर पड़ेगा. भोपाल, इंदौर, देवास, उज्जैन से कुबरेश्वर धाम सीहोर कथा स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए नियमित मार्ग हाईवे से होकर बिना डायवर्जन के सीधे कुंबरेश्वर धाम कथा स्थल तक पहुंचेंगे. सिहोर के इन इलाकों में रूट डायवर्जन ​का दिखेगा असर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग के मुताबिक भोपाल तरफ से आने वाले भारी वाहन थाना-परवलिया अंतर्गत मुबारकपुर जोड़ एवं थाना-खजूरी अंतर्गत तुमड़ा जोड़ के साथ श्यामपुर-कुरावर-ब्यावरा-शाजापुर-मक्सी से होकर देवास इंदौर के लिए अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं.इसी तरह देवास, इंदौर से आने वाले भारी वाहन देवास से मक्सी-शाजापुर-ब्यावर-कुरावर-श्यामपुर होते हुए भोपाल जा सकते हैं.सीहोर के सिटी एसपी निरंजन सिंह ने पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा को देखते हुए उसमें शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से कहा है कि वो ट्रैफिक गाइडलाइंस का पालन जरूर करें. ऐसा न करने पर संभावित परेशानियों के लिए वो खुद जिम्मेवार होंगे. उन्होंने कहा कि सफर के दौरान पुलिस से मिले सुझावों पर भी वाहन चालक अमल करें.

देश के ‘दिल’ में आज निवेश की दरियादिली, पीएम करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ

Global Investors Summit : देश के ‘दिल’ में बसे प्रदेश में सोमवार को निवेशक दरियादिली दिखाएंगे। पहली बार भोपाल में हो रही 8वीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) की थीम ‘अनंत संभावनाएं’ रखी गई हैं। राजधानी के मानव संग्रहालय में करीब सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीआइएस का शुभारंभ करेंगे। वे एक घंटा जीआइएस में रहेंगे। इस दौरान वे उद्योगपतियों को संबोधित भी करेंगे। इससे पहले मप्र की औद्योगिक व निवेश क्षमता को प्रदर्शित करने वाली 5 मिनट की वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। नवीकरणीय ऊर्जा और आइटी समिट में शामिल होंगे। शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ डिनर होगा। दो दिन की समिट में 34 देशों के राजनयिक और वाणिज्य दूतों के साथ अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी, बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, आइटीसी के सीएमडी संजीव पुरी समेत देश-विदेश के उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। समिट में 30 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें उद्योग जगत के 3,903 विशेष आमंत्रित व 8,046 डेलीगेट्स हैं। 300 से अधिक गेस्ट ऑफ ऑनर, 133 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी, 3398 स्टार्टअप्स प्रतिनिधि, 562 एनआरआइ व मप्र के प्रवासी, समेत 10,491 प्रतिभागी आएंगे। समापन मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शाम 4.30 से 6 बजे तक होगा।निवेश प्रदेश बनेगा एमपी बच्चों की परीक्षा, इसलिए 15 मिनट देर से जाएंगे कार्यक्रम मेंप्रधानमंत्री मोदी ने भोपालवासियों का दिल जीत लिया। उन्होंने स्कूली बच्चों की परीक्षा देख जीआइएस के शुभारंभ कार्यक्रम का समय 15 मिनट बढ़ा दिया। अब वे सोमवार सुबह 9.45 बजे राजभवन से निकलेंगे। 10.15 बजे मानव संग्रहालय पहुंचेंगे। 10.30 बजे जीआइएस का शुभारंभ करेंगे। पहले उन्हें सुबह 10.15 बजे शुभारंभ करना था। उन्हें पता चला कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से है। ट्रैफिक में हुए बदलाव से बच्चों को परेशानी होगी। यह देखकर उन्होंने समय में तब्दीली कराई।बड़े उद्योगपतियों से बड़े निवेश की आसयूनिकॉर्न के एमडी-सीईओ भी: 15 से अधिक यूनिकॉर्न बने स्टार्टअप के एमडी-सीईओ भी आ रहे हैं। बोट के को-फाउंडर अमन गुप्ता, अपना के बिजनेस हेड कौशिक बनर्जी, फॉर आई के सीईओ गौतम कुमार, ईज माय ट्रिप के को-फाउंडर निशांत पिट्टी, जेरोधा के दिनेश पाई समेत अन्य भी शामिल होंगे।7 विभागीय समिट और 10 थीमेटिक सेशन: समिट में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 7 विभागीय सम्मेलन और 10 विशिष्ट थीमेटिक सत्र होंगे। प्रमुख सत्रों में फार्मा, मेडिकल डिवाइस, परिवहन-लॉजिस्टिक, कपड़ा उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, खनन, एमएसएमई, शहरी विकास और प्रवासी मध्यप्रदेश शामिल हैं।अंतरराष्ट्रीय राजनयिक और वाणिज्य दूत करेंगे भागीदारीजीआइएस में 34 देशों के राजनयिक प्रतिनिधि, उच्चायुक्त, काउंसल जनरल और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अफसर भी रहेंगे। प्रमुख भागीदार देशों में जापान, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर है। समिट में टॉप कंपनियों के 300 से अधिक अध्यक्ष, एमडी, सीईओ शामिल होंगे। इनमें सीएमडी जेके टायर, बालकृष्ण गोयनका अध्यक्ष, वेल्सपेन वर्ल्ड, एमके अग्रवाल, एमडी ग्रासिम, कैलाश झंवर, एमडी अल्ट्राटेक, सुचिता ओसवाल जैन, उपाध्यक्ष वर्धमान, रंजिदर गुप्ता ट्राइडेंट, सीएमडी ब्लू स्टार, पार्थ प्रतिम सेन गुप्ता, एमडी बंधन बैंक आदि शामिल हैं।

पीएम मोदी ने किया बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन, बोले- ‘कुछ ताकतें देश और धर्म को कमजोर करने में लगीं हैं’

छतरपुर(PM Modi Bageshwar Dham Visit)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन किया। इसके पहले उन्होंने बालाजी मंदिर में पूजन किया। इस दौरान आयोजित सभा में बुंदेलखंड के छतरपुर-टीकमगढ़ के अलावा निवाड़ी, सागर, झांसी आदि जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पीएम बोले- इस बार बालाजी का बुलावा आया हैप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में बुंदेली में सभी को राम-राम कर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे वीरों की इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। यह हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का यह केंद्र आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैंउन्होंने कहा कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मजाक उड़ाता है। बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी ना किसी वेश में रहते रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने एकता का मंत्र दियाये लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिर पर, हमारे संत और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं। ये लोग हमारी परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं। हमारे समाज को बांटना, उसकी एकता को तोड़ना ही इनका एजेंडा है। इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि अब उन्होंने मानवता को लेकर एक और संकल्प लिया है। अब बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा। हमारे मंदिर, हमारे मठ ये एक ओर पूजन और साधना के केंद्र रहे हैं। तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के केंद्र रहे हैं। महाकुंभ की हर तरफ चर्चापीएम ने कहा कि महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। अब तक करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई है और संतों के दर्शन किए हैं। यह एकता का महाकुंभ है। आने वाली सदियों तक 144 वर्ष के बाद हुआ महाकुंभ, एकता के महाकुंभ के रूप से प्रेरणा देता रहेगा।

आमला श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सोपा ज्ञापन , की कार्यवाही की मांग ।

Amla Shramjeevi Journalist Union demanded action on SOPA memorandum regarding indecent comments on news published in newspapers. हरिप्रसाद गोहेआमला । श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा ग्राम पंचायत नांदपुर के सचिव सुमेर सिंह बघेले द्वारा सोशल मीडिया ग्रुप मे अखबार में प्रकाशित समाचार पर अभद्र टिप्पणी करने एवं संवाददाता, समाचार के संबंध में बिना किसी साक्ष्य के झूठे आरोप लगाने एवं अखबार में प्रकाशित खबरों का रूप एवं संवाददाता की छवि धूमिल करने एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के संदर्भ की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचाने को लेकर श्रमजीव पत्रकार संघ आमला द्वारा शनिवार थाना प्रभारी आमला को ज्ञापन सौंपा गया एवं सचिव पर समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित खबरों पर अभद्र टिप्पणी करने एवं समाचार पत्रों की विश्वसनीयता भंग करने हेतु उचित कार्रवाई कीए जाने मांग की गई ज्ञापन सौंपते समय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष गुणवंत सिंह चड्ढा, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन देशमुख, जितेंद्र शर्मा, दिलीप पाल, बबलू निरापुरे, संदीप वाईकर , दुर्गा प्रसाद जोंजारे एवं अन्य समाचार पत्रों के संवाददाता उपस्थित रहे ।

पेपर पर आ रहे इन्वेस्टमेंट… कांग्रेस ने निवेश के दावों पर उठाए सवाल, एमपी जीआईएस को लेकर गरमाई सियासत

Investments coming on paper… Congress raises questions on investment claims भोपाल ! कांग्रेस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा आयोजित छह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन आयोजनों में बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो हुईं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस ने दावा किया कि इन समिट में राज्य का पैसा पानी की तरह बहाया गया, लेकिन निवेश नाममात्र का ही आया। भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार में ही मध्य प्रदेश ने बीमारू राज्य का ठप्पा छोड़ा है और अब सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। यह बहस मोहन यादव सरकार के पहले जीआईएस के ठीक पहले छिड़ी है, जिसका उद्घाटन 24 और 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कांग्रेस ने जारी किए आंकड़ेकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘मध्य प्रदेश निवेश सम्मेलन: वादे, दावे और हकीकत’ नामक एक दस्तावेज भी जारी किया। इस दस्तावेज में कांग्रेस ने आंकड़ों के साथ अपने दावों को पुख्ता करने की कोशिश की है। क्या बोले जीतू पटवारीजीतू पटवारी ने कहा कि मोहन यादव की सरकार में खूब खर्चा हो रहा है। पिछले छह सम्मेलनों की तरह इस बार भी करोड़ों रुपये खर्च करके उद्योगपतियों और निवेशकों की मेहमाननवाजी की जा रही है। सरकारी खजाना ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर खाली किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने भी साधा निशानाउमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार हर महीने 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लेती है। जीआईएस पर बेतहाशा पैसा खर्च कर रही है। सिंघार ने कहा कि लेकिन अगर हम 2003 से अब तक के 6 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रिकॉर्ड देखें, तो जमीनी स्तर पर सफलता दर शून्य प्रतीत होती है। उन्होंने आगे कहा कि 2003 से 2016 तक पहले पांच निवेशक सम्मेलनों में 17.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों का दावा किया गया था। इसके बाद 2023 में इंदौर में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लगभग 15.40 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया। यानी लगभग 32 लाख करोड़ रुपये का निवेश मध्य प्रदेश की धरती पर आने का दावा किया गया। जबकि हकीकत यह है कि 2003 से 2023 तक केवल 3.47 लाख करोड़ रुपये ही आए, जो सरकार द्वारा प्राप्त कुल निवेश प्रस्तावों का केवल 10% है।

जय भवानी जय शिवाजी से गूंज उठा जम्बाडा, ग्राम में निकाली भव्य शोभायात्रा ।

Jambada resonated with Jai Bhavani Jai Shivaji, a grand procession was taken out in the village. हरिप्रसाद गोहे  आमला। शिवाजी जयंती के अवसर पर आज ग्राम जम्बाड़ा जय भवानी जय शिवाजी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। ग्राम जम्बाड़ा में शिवाजी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं ग्राम में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में घोड़े पर सवार होकर शिवाजी की विशाल शोभा यात्रा निकली गई। शोभा यात्रा में बैंड बाजा डी जे की धुन पर देशभक्ति गीतों ने शोभा यात्रा को और भावपूर्ण बना दिया।शोभा यात्रा ग्राम के युवा सरपंच रामचंद्र देशमुख के नेतृत्व में निकाली गई। शोभा यात्रा अंत में ग्राम में स्थित शिवाजी प्रतिमा के समक्ष पहुंची यहां पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।बाद में मिष्ठान का वितरण हुआ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे आदि शामिल थे।सभी ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सरपंच रामचंद्र देशमुख,धन्ना जी डोंगरे, अजेश चढ़ोकार, मयूर सराटकर, मोहित गव्हाड़े ,धीरज अडलक, नारायण जी डोंगरे रामदयाल सोनी उपसरपंच दीपक वा,  सचिव सरवन मर्सकोले,जी आर एस दौलत डेगे,सहित  समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।

60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ धराया एक आरोपी, भेजा जैल ।

One accused caught with 60 litres of illegal raw liquor and sent to jail. हरिप्रसाद गोहे  आमला । आगामी होली पर्व के मधेनजर जिले में शांति एवं बेहतर कानून व्यव्स्था बनाएं रखने ज़िला पुलीस अधीक्षक निश्ल एन झरिया के निर्देश पर अपराधो की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलीस द्धारा जिले भर में सघन अभियान चलाया जा रहा है । मुहीम का असर आमला पुलिस थाना  क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्रामो में देखा जा रह है । रंगे हाथों धराया एक  थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 19 फरवरी 2025 को अवैध शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को धर दबोचने में सफलता मिली हैं । पुलीस ने गिरफ्तार आरोपी घनश्याम पिता शेरशीह चौहान ( उम्र 34 वर्ष ) निवासी ग्राम अंबाडा को पकड़कर उसके कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की गई घटना का विवरण बोडखी पुलिस चौकी प्रभारी उनि नितिन पटेल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना को अवगत कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी मुलताई मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में बोडखी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी घनश्याम को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम का रहा योगदान इस कार्रवाई में उनि नितिन पटेल, प्र.आर. 210 विकास वर्मा, प्र.आर. 555 संतोष मालवीय, आर. 452 विवेक टेटवार एवं आर. 641 पलक सोलंकी की अहम भूमिका रही। गौरतलब हो की बैतूल पुलिस का अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जिलेवासियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

डाक्टर मनोज वाधवा बने आल इंडिया पंजाबी कामयूनिटी बैतूल जिला अध्यक्ष ।

Dr. Manoj Wadhwa became All India Punjabi Community Betul District President. हरिप्रसाद गोहे  आमला । अखिल भारतीय संगठन आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कामयूनिटी टोहना विधानसभा महिला अध्यक्ष सूर्यवंशी स्वीटी मेहता की अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वाधवा ने संस्थापक सूर्यवंशी कमल हांडा की अनुमति ब दिशा निर्देशन में मध्यप्रदेश में दस्तक दी। एवं आमला के बैंक कर्मचारी, समाजसेवी श्री हनुमान गौशाला आमला के संस्थापक, बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ यूनियन खंडवा जोन के उपाध्यक्ष , मध्यप्रदेश बैंकिंग एंप्लाई यूनियन में बैतूल जिला के उपाध्यक्ष , पोषण और फिटनेस में डॉक्टरेट सूर्यवंशी डाक्टर सर मनोज वाधवा को बैतूल जिला अध्यक्ष बनया गया उनकी नियुक्ति पर सामाजिक जनों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष है । अध्यक्ष पद की अहम जवाबदारी मिलने पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज वाधवा ने संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महा सचिव सूर्यवंशी ज्योति कमल हांडा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूर्यवंशी परमजीत कोचर का आभार जताया और उनको विश्वास दिलाया कि जो भरोसा उन्होंने मुझ पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा व उम्मीद से भी अधिक कार्य करके दिखाने की बात कही ।

पहले हुआ आक्सन में चयन, फाइनल मुकाबला जीत सन्नी इलेवन बनी आमला की नंबर वन टीम ।

First the selection was done in the auction, after winning the final match Sunny Eleven became the number one team of Amla. हरिप्रसाद गोहे  आमला । रेल्वे कालोनी स्थित गुरु वाल्मिक खेल मैदान में महाकाल समिति बोडखी आमला द्वारा आमला में प्रथम बार आकस्न द्वारा चुनी गईं ब्लाक स्तरीय टीमों के लिऐ टैनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन आयोजित किया गया था । आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य तहसील स्तरीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बढ़ावा देना था। मिली जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में आठ आनारो ने अपनी अपनी टीमों को प्रवेश दिलाया था । जिसमें सम्पूर्ण आमला ब्लाक के शहर सहित अंचलों के विभिन्न ग्रामों से खिलाड़ियों ने भाग लिया था । प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर सन्नी इलेवन आमला की नंबर एक टीम बनी वहीं दूसरे स्थान पर गुलशन इलेवन आमला की टीम रही । गौरतलब हो की प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया । जिसमे गुलशन इलेवन आमला ने टास जीतकर सन्नी इलेवन आमला को बल्लेबाजी करने आमंत्रित किया । सनी इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 84 रनो का लक्ष्य गुलशन इलेवन को दिया था । लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलशन इलेवन महज  39 रनो पर सिमट गई और मुकाबला सन्नी इलेवन ने अपने नाम किया । फाइनल मुकाबले में अंकित झरबड़े की घातक गेंदबाजी के सामने गुलशन इलेवन के बल्लेबाज टिक नहीं सके अंकित ने 1,5 ओवर की गेंद बाजी में 4 रन देकर बहुमूल्य 4 विकेट लिए जिन्हे मुकाबले में मेन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । वहीं राहुल ने टूर्नामेंट में 12 विकेट लिऐ जिन्हें बतौर मेन आफ द सीरीज किताब से नवाजा गया और बेस्ट ऑलराउंडर निखिल को नवाजा गया । अयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की फाइनल विजेता रही सनी इलेवन टीम को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आमला नितिन गाडरे के हस्ते 31000  हजार रूपए नगद राशि वहीं उप विजेता गुलशन इलेवन को 15000 हजार रूपए राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया । सन्नी इलेवन के आनर सन्नी भ्मभरकर ने  कैप्टन शिवम् बचले सोहेल खान विनय घोघरे अल्ताफ खान, निखिल,रतीश, सत्यजीत, बसीम मामू,बंटी,हेतू, अविनाश झरबडे हुसैन, टिंकू,अंकित,राहुल, चिंटू को जीत के लिए बधाई प्रेषित की ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet