LATEST NEWS

केक काटकर मनाया बैंक का 80 वा स्थापना दिवस, बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का दिया आश्वासन ।

Celebrated the 80th foundation day of the bank by cutting a cake, assured better service to the bank customers. हरिप्रसाद गोहेआमला । रविवार आल इंडिया बैंकिंग एम्पलाइज यूनियन के निर्देशानुसार हमारे सभी साथियों के मार्गदर्शक एम पी बैंक एम्प्लाइज के महा सचिव साथी वो के शर्मा , बैंक ऑफ इंडिया खंडवा आंचल के अध्यक्ष साथी प्रमोद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आमला के केनरा बैंक शाखा में वरिष्ठ जनों एवं बैंक ग्राहकों की गरिमामय उपस्थिति में बैंक कर्मियों ने केक काटकर ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज का 80 वा स्थापना दिवस गौरवशाली एवं भव्य तरीके से मनाया। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया,केनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक , यूनियन बैंक के साथियों के साथ सभी शाखाओं के ग्राहक मौजूद रहे । स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने वरिष्ठ गणमान्य नागरिक बैंक ग्राहक भी मौजूद रहे । इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गणमान्य नागरिक पूर्व चीफ़ ब्लाक मेडिकल आफिसर (अस्थि रोग विशेषज्ञ ) डॉक्टर बीपी चौरीया ने उपस्थित बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और 80 वे स्थापना दिवस की बैंक कर्मियों को बधाई प्रेषित की । इस मौके पर बैंक के ग्राहकों के साथ रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर शिव राम साहू,पूर्व लोको पायलट बब्बू यादव, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष, गुणवंत सिंह चड्ढा , पूर्व शिक्षक अशोक झा, मार्शल आर्ट ब्लैक बैल्ट सुरेश सागर ,धनराज टीकारे ,कृष्णा सोनी, दीपक,नीलेश जी, जानेमाने पेंटर बाबू गुडु विश्वकर्मा जी,पंकज जैन, अजय जौंजारे, दिलीप चौकिकर,दीपक जी,अनुज खंडागरे , डेप्युटी मैनेजर लोकेश जी, बैंक ऑफ इंडिया के खंडवा आंचल के उपाध्यक्ष श्री मनोज वाधवा , केनरा बैंक मैनेजर सातनकर, मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बैंक ऑफ इंडिया के मनोज वाधवा जी ने किया और सभी ग्राहकों को अच्छी ,सुलभ बैंकिंग सेवा देने का आश्वासन देकर दिया,सभी का आभार व्यक्त किया इस भव्य आयोजन के लिए एमपी बैंक एम्पलाइज के उपाध्यक्ष साथी प्रमोद चतुर्वेदी ने साथी मनोज वाधवा एवं टीम के प्रति साधुवाद एवं आभार प्रेषित किया ।

मध्य प्रदेश का पारा 44 डिग्री पहुंचा, आज 5 जिलों में चलेगी लू, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

mp weather today मध्य प्रदेश में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है।प्रदेश में शनिवार को भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले। रतलाम, गुना, सागर, दमोह, सीधी में लू का असर रहा। वहीं शिवपुरी सबसे गर्म रहा यहां का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिन ऐसा हा रहेगा प्रदेश का मौसममौसम विभाग के सीनिकय वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि गर्म हवाओं की वजह से पारे में बढ़ोतरी हुई है। सुबह से ही सूरज की तेज धूप चुभने लगती है। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी बढ़ जाती है। इस कारण दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि तीन दिन के बाद पारे में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी रहेगी। प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहरशहर अधिकत तापमाशिवपुरी 44.0 डिग्रीसागर-में 42.8 डिग्री,नर्मदापुरम 42.8 डिग्रीमंडला 42.6 डिग्रीखजुराहो 42.6 डिग्री सबसे गर्म रहा शिवपुरीएमपी में शनिवार को दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। शिवपुरी सबसे गर्म रहा। वहीं, कुल 26 शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। सागर-नर्मदापुरम में 42.8 डिग्री, मंडला-खजुराहो में 42.6 डिग्री, नौगांव में 42.5 डिग्री, दमोह में 42.4 डिग्री, उमरिया में 42.3 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, रायसेन में 41.8 डिग्री, खरगोन में 41.6 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, रतलाम में 41.4 डिग्री, शाजापुर में 41.3 डिग्री, धार, मलाजखंड में 41.1 डिग्री, सिवनी में 40.6 डिग्री, बैतूल में 40.5 डिग्री, सतना में 40.3 डिग्री, छिंदवाड़ा में 40.2 डिग्री और नरसिंहपुर में पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.4 डिग्री, इंदौर में 40.2 डिग्री, ग्वालियर में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 40.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसमतीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।

मानसिक रोगियों को बिजली के झटके देना बंद, संगीत और गेम्स से करेंगे इलाज

Electric shocks will be stopped for mental patients, they will be treated with music and games बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में अब मानसिक रोगियों का इलाज पारंपरिक तरीकों की जगह आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा है। यहां विद्युत झटकों की बजाय अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के माध्यम से इलाज किया जाता है। इसके साथ ही म्यूजिक थेरेपी, डांस, गायन और रचनात्मक गतिविधियों के जरिये मरीजों का मानसिक उपचार किया जा रहा है। गेम्स खिलाकर भी रोगियों की मानसिक स्थिति का आकलन किया जाता है। इन उन्नत तकनीकों और पद्धतियों की वजह से यह संस्थान एक मॉडल मानसिक चिकित्सालय के रूप में उभर कर सामने आया है, जहां अत्याधुनिक मशीनें भी उपलब्ध हैं। डीन ने किया चिकित्सालय का निरीक्षणमेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद यंघोरिया ने मानसिक चिकित्सालय का दौरा किया और यहां की सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी डॉक्टर वी.एस. पाल ने जानकारी दी कि पहले गंभीर मानसिक रोगियों का इलाज बिजली के झटकों से किया जाता था, जिसमें मरीज को कुर्सी से बांधकर इलाज किया जाता था। लेकिन अब इस पुरानी पद्धति को छोड़ते हुए इलेक्ट्रो-कन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी) की आधुनिक तकनीक अपनाई गई है, जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों के माध्यम से होती है और अधिक सुरक्षित व प्रभावी मानी जाती है। टेली मानस सेवा से चौबीसों घंटे मुफ्त परामर्शमानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए इंदौर के बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में टेली मानस सेवा भी उपलब्ध है, जो 24 घंटे निशुल्क परामर्श प्रदान करती है। मरीज या उनके परिजन टोल फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। अस्पताल के ऑक्यूपेशनल थेरेपी कक्ष में मरीजों को कागज से फूल, दीये और ग्रीटिंग कार्ड जैसे रचनात्मक आइटम बनाने को प्रोत्साहित किया जाता है। इन गतिविधियों से रोगियों में रचनात्मकता के साथ-साथ मानसिक सुधार भी तेजी से होता है। म्यूजिक और गेम्स से मिल रहा मानसिक संतुलनचिकित्सालय में म्यूजिक थैरेपी के माध्यम से भी रोगियों का इलाज किया जा रहा है। गायन और नृत्य के दौरान मरीजों की शारीरिक भाषा और चेहरे के भावों से उनकी मानसिक स्थिति को समझा जाता है। डॉक्टर पाल के अनुसार, म्यूजिक थैरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसके साथ ही, स्टाफ की निगरानी में मरीजों को विभिन्न गेम्स भी खिलाए जाते हैं, जिससे उनकी मानसिक एकाग्रता और स्थिरता में सुधार होता है। ये नवाचार मरीजों को न सिर्फ उपचार देते हैं, बल्कि उन्हें जीवन की ओर भी वापस लाते हैं।

आमला नपा अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिख पूछा,मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन क्या शासकीय निधि से हो रहा, या भाजपा पार्टी फंड से ?

Amla Municipal Chairman wrote a letter to the Collector and asked

Amla Municipal Chairman wrote a letter to the Collector and asked, is the Chief Minister’s Kanya Vivaah being organised from government funds or from BJP party funds? जताई नाराजगी , समिति से बाहर रखने पर उठाए सवाल । (हरिप्रसाद गोहे) /आमला ! मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर अब सियासी तकरार शुरू हो गई है । 25 अप्रैल को ग्राम कनोजिया, काजली (देवगांव) में आयोजित होने जा रहे सामूहिक विवाह समारोह को लेकर नगरपालिका परिषद आमला के अध्यक्ष नितिन गाडरे ने आयोजन समिति में खुद को नज़रअंदाज़ किए जाने पर कड़ा ऐतराज़ जताया है।प्राप्त जानकारी अनुसार गाडरे ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पूछा है कि क्या यह आयोजन शासकीय निधि से हो रहा है या फिर भाजपा के पार्टी फंड से ? उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि जिले की सभी जनपद पंचायतों में जहां भाजपा समर्थित पदाधिकारी व पूर्व नपा अध्यक्ष को स्थान दिया गया है, जबकि वर्तमान आमला नगरपालिका अध्यक्ष को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है ।“शासन का कार्यक्रम या पार्टी का प्रचार?” नपा अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा, “यदि यह कार्यक्रम सरकारी पैसे से हो रहा है, तो फिर नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को आयोजन समिति में क्यों नहीं जोड़ा गया? क्या अब शासकीय योजनाएं भी पार्टी लाइन पर संचालित होंगी?” गाडरे ने इस निर्णय को न केवल असंवैधानिक बताया, बल्कि इसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमा के खिलाफ भी करार दिया। “सम्मान की मांग, राजनीति से परे” पत्र में उन्होंने यह भी मांग की कि आयोजन समिति में तत्काल संशोधन कर आमला नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भी शामिल किया जाए, जिससे कार्यक्रम गरिमामय और समावेशी रूप से संपन्न हो सके। इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है—सुधार की दिशा में कदम उठाता है या यह मामला और तूल पकड़ता है।

कुपोषण से मुक्ति की दिशा में कदम: C-MAM मॉडल और समुदाय सहभागिता के माध्यम से बाल पोषण जागरूकता कार्यक्रम

Step towards freedom from malnutrition

Step towards freedom from malnutrition: Child nutrition awareness programme through C-MAM model and community participation जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्र.-04, सेक्टर-02 खेरमाई वार्ड के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में “C-MAM(समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन मॉड्यूल)के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन तथा जीवन के प्रथम 1000 दिवस के महत्व” थीम पर आधारित विविध गतिविधियों का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर किया गया। समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में आज तृतीय मंगल दिवस पर “अन्नप्राशन दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 6 माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का सामूहिक अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की माता, पिता,अभिभावकों से बच्चों के आहार की बारंबारता, उसकी प्रकृति के विषय में चर्चा की गई। उन्हें जानकारी दी गई की 6 माह के बाद बच्चों के वृद्धि तथा विकास तेजी से होता है।जिसके लिए मां का दूध ही केवल पर्याप्त नहीं होता है। यही वह समय है जबकि बच्चों को ऊपरी आहार की शुरूआत करने की आवश्यकता होती है। बच्चों का भोजन सादा होना चाहिए। इसमें मिर्च मसाले का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए तथा बच्चों के भोजन की प्रकृति अर्द्धठोस होनी चाहिए। बच्चों के आहार की मात्रा, बारंबारता, भोजन में खाद्य विविधता एवं स्वच्छता विषय पर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में शारीरिक माप दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें निर्धारित बच्चों का वजन ऊंचाई लेकर उनका पोषण स्तर ज्ञात किया गया तथा बच्चों के पोषण स्तर के संबंध में माता-पिता से चर्चा की गई बच्चों के पोषण स्तर के आधार पर माता-पिता तथा देखभालकर्ता को आवश्यक समझाइश/परामर्श भी दिया गया। केंन्द्र क्रमांक-30 में ‘वीएचएसएनडी दिवस’ का आयोजन किया गया। जहां एएनएम की उपस्थिति में वार्ड अंतर्गत समस्त चिन्हांकित सेम बच्चों की भूख की जांच की गई तथा भूख की जांच में फेल बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र(NRC) रेफर किया गया। साथ ही नवीन चिन्हांकित सेम,मेंम बच्चों को एएनएम की उपस्थिति में दवाओं का वितरण किया गया एवं पूर्व में C-MAM कार्यक्रम में पंजीकृत बच्चो को प्रदाय दवाओ के अनुपूरन का फॉलो अप एवं निर्धारित साप्ताहिक फॉलो अप भी किया गया। वीएचएसएनडी दिवस पर चिन्हांकित 0 से 6 वर्ष तक के सभी सेम, मैंम तथा गंभीर कम वजन के बच्चों,के माता पिता तथा अभिभावको को कुपोषण के संकेतो,लक्षणों,दुष्प्रभाव तथा उससे बचाव के उपायो तथा उपचार के संबंध में आवश्यक परामर्श दिए गए।

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई डॉ अम्बेडकर की 135 वीं जयंती ।

BJP Aaja Morcha celebrated 135th birth anniversary of Dr. Ambedkar.

BJP Aaja Morcha celebrated 135th birth anniversary of Dr. Ambedkar. हरिप्रसाद गोहेआमला । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर बस स्टैंड और नगर पालिका स्कूल परिसर में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया ।इसके साथ ही अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अजा मोर्चा द्वारा परिसर में साफ सफाई कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण चौकीकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले, राजेंद्र ढ़ोलेकर, प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले,शिवपाल उबनारे, नितिन खातरकर,रामपाल मोड़क, भानु चंदेलकर, नितिन देशमुख,बसंत ओढ़ूकले, हरि मालवीय, विनोद परदेशी, भोला वर्मा, हेमंत गुगनानी, संजय राठौर, जोगेंद्र ठाकुर, मनोज कश्यप, मधुकर महाजन, अशोक झा, लिखीराम साहू, सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरमहु गोली कांड के आरोपी गिरफतार ,टियागो कार एवं देशी पिस्टल जप्त

Tiramahu firing case accused arrested

Tiramahu firing case accused arrested, Tiago car and country-made pistol seized हरिप्रसाद गोहेआमला। थाना आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम तिरमहु में घटना दिनांक 07/04/2025 को तीन आरोपियों ने दिन दहाड़े गोलीकांड की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे । घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रख आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी आमला सत्य प्रकाश सक्सेना द्वारा दो टीमों का गठन किया गया । पुलीस को विवेचना के दौरान जानकारी मिली की इस वारदात में श्यामलाल घोघडे उर्फ गोलू के साथ ग्राम बोपालवाड़ी निवासी दशरथ राठौर उर्फ श्याम तथा ग्राम सोनतलाई निवासी नितेन्द्र परमार उर्फ आर्यन भी शामिल थे । पुलीस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण (सीडीआर, टोल नाका वीडीपी आदि) के आधार पर उपनिरीक्षक अमित पवार, उपनिरीक्षक नितिन पटेल, प्रआर 292 वसंत उईके, आर 395 नागेंद्र सिंह एवं आर 452 विवेक टेटवार की टीम उड़ीसा के पुरी समुद्रतट रवाना की गई। टीम ने तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता का उपयोग करते हुए तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया और दिनांक 13.04.2025 को घटना में प्रयुक्त टियागो कार एवं देसी पिस्तौल जब्त करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने में आमला पुलिस ने सफलता अर्जित की है । पूछताछ में सहआरोपियों श्याम राठौर और आर्यन परमार ने बताया कि श्यामलाल घोघडे ने उन्हें अपराध में शामिल होने के लिए 50-50 हजार रुपये देने का वादा किया था, जिनमें से 10-10 हजार रुपये अग्रिम रूप में दिए गए थे।बताया गया घटना का मूल कारण मुख्य आरोपी श्यामलाल घोघडे और आहत के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश है वहीं आरोपी श्यामलाल घोघड़े के विरुद्ध पूर्व से ही थाना आमला में कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। क्या है पूरा मामला ।थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना दिनांक 07.04.2025 को दोपहर लगभग 04:00 बजे ग्राम देवगांव निवासी दुर्गेश पिता घनश्याम सरले (उम्र 26 वर्ष) को सफेद टियागो कार से आए तीन बदमाशों में से एक ने पीछे से पीठ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 247/25 धारा 109, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी श्यामलाल घोघडे निवासी देवगांव एवं दो अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आहत को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला से जिला चिकित्सालय बैतूल तथा तत्पश्चात एम्स भोपाल रेफर किया गया, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी होने के कारण इलाज जारी है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना को पुलिस ने एक सनसनीखेज अपराध मानते हुए गहनता से विवेचना प्रारंभ की थी ।

हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई 

Hanuman Jayanti is celebrated with great joy  जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। देश भर में आज हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना एवं भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं जबलपुर में हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाई गई,वहीं शहर में भी अनेकों स्थानों पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण किए गए,उसी कड़ी शहर स्थित कालादेही बरगी में हनुमान मंदिर,पर भी पूजा अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया यहां सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रही,मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई,वहीं कालादेही बरगी हनुमान मंदिर संस्थान के अध्यक्ष राम भजन चौकसे व  राम गणेश चौकसे,भोगी राम चौकसे,शिव गोपाल चौकसे, शिबू चौकसे,राम भूषण चौकसे,सुशील चौकसे,राम शिरोमणि चौकसे,संतोष कुमार चौकसे परमानन्द दुबे एवं समस्त युवा मंडल  ने हमें बताया कि, विगत कई वर्षों से हनुमान जयंती पर ऐसे आयोजन करते आ रहे हैं,मुख्य रूप से भंडारे का आयोजन किया गया,भंडारा 12 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया

पैराडाइज स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन ।

Legal literacy camp was organised in Paradise School.

Legal literacy camp was organised in Paradise School. न्यायधीश ने बच्चो को विभिन्न कानूनों के संबंध में दी जानकारी । हरिप्रसाद गोहेबैतूल/आमला, ब्यूरो रिपोर्ट। आज स्थानीय पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमला कोर्ट से जज सुश्री चारु व्यास के द्वारा कोर्ट की प्रक्रिया, पास्को कानून तथा यातायात सम्बन्धी विभिन्न कानूनों के संबंध में छात्र छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया गया । विद्यार्थियों द्वारा कानून से संबंधित अपनी जिज्ञासा को विभिन्न प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की गई । जज मैडम द्वारा पास्को कानून जो की नाबालिग बच्चों से संबंधित है की जानकारी विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को प्रदान की गई । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका श्री सुनील करारे, श्री राजेश नागले, श्री संदीप देवड़े, श्री आशीष माकोड़े, श्रीमती ममता पावर, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती लीना मिश्रा श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती माधुरी सांडे, श्रीमती मंजू चौहान , कुमारी लतिका साहू, कुमारी खुशबू साहू, श्रीमती दुर्गा देशमुख, कुमारी शिखा यादव, श्रीमती राजकन्या माथनकर, श्री अभिकेश सातनकर आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे । मंच संचालन एवं आभार श्री रोहन सिंह चौहान द्वारा किया गया ।

पोषण पखवाड़ा में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लेकर बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट

During the Nutrition Fortnight

During the Nutrition Fortnight, Digambar Jain Social Group adopted Anganwadi Centre and presented educational material to the children जीतेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रमांक-04, सेक्टर-02 में परियोजना अधिकारी रीतेश दुबे के मार्गदर्शन में “पोषण पखवाडा” कार्यक्रम के अवसर पर “दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, संस्कारधानी” महाकौशल विंध्य रीजन के अध्यक्ष अवकाश जैन,तथा सदस्य सतीश वर्धमान,अमित पारस, प्रदीप जैन,अरविंद नावेल्टी,लष्मी , संदीप जैन,राजेन्द्र के सौजन्य से “अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम” के तहत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-32,लाल स्कूल साठिया कुआँ, हनुमानताल वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खेलने हेतु आवश्यक खिलौने तथा शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। ताकि खेल-खेल के माध्यम से बच्चो को अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जा सके।जिससे बच्चो का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा। “सप्तम पोषण पखवाड़ा” कार्यक्रम अंतर्गत हनुमानताल वार्ड पार्षद श्रीमती कविता रैकवार जी की उपस्थिति में उपस्थित महिलाओं,किशोरी बालिकाओं तथा बच्चों से “पोषण संवाद” किया गया। जिसमें महिलाओं को सही पोषण आहार,आहार में विविधता रखने, संतुलित थाली, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। जीवन के प्रथम 1000 दिवस के महत्व पर विशेष चर्चा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जन समुदाय से 10 दिवसीय शारीरिक माप दिवस के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई।कार्यक्रम के अवसर पर पार्षद महोदया द्वारा उपस्थित जन समुदाय को “पोषण शपथ” दिलाई गई। तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को NRC में भर्ती कराने हेतु माता-पिता को समझाइश दी गई।पार्षद महोदया द्वारा बच्चो को “पोषण मटका” कार्यक्रम के तहत बिस्किट के पैकेट प्रदान किये गए।कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती आरती पांडेय,वार्ड अंतर्गत समस्त कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रही।

एमपी में जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण, नल जल योजना पूरी तरह फेल

tap water scheme fails completely

Water crisis in MP, villagers yearn for every drop of water, tap water scheme fails completely सीहोर ! आष्टा ब्लॉक मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर ग्राम नानजीपुरा ग्राम पंचायत कुरली कला इस ग्राम के लोग आज भी बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं. इस गांव में पीएचई विभाग की नल जल योजना पूरी तरह फेल हो गई है. इस ग्राम में पीएचई विभाग के बोर से पाइपलाइन में पानी नहीं जा रहा है. पाइपलाइन जगह-जगह से फट चुकी है. ग्रामीणों ने बार-बार पीएचई विभाग को अवगत करवाया. साथ ही 181 पर भी शिकायत की, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. पीएचई विभाग के अधिकारी भी गांव का दौरा करके आ गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई. पुराने प्रयास, अधूरे वादे लगभग दो वर्ष पूर्व, ग्राम की महिलाएं खाली मटके लेकर आष्टा पहुंची थीं और उस समय के जिला पंचायत अध्यक्ष तथा वर्तमान विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर को आवेदन सौंपा था. विधायक के निर्देश पर गांव में एक बोर खनन भी हुआ, लेकिन उसमें पानी नहीं निकला. उसी दिन ग्रामीणों ने तत्कालीन विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय को भी आवेदन दिया था, जिनके निर्देश पर ग्राम में मनरेगा योजना के अंतर्गत एक कुएं का निर्माण शुरू हुआ, पर दुर्भाग्यवश वह कुआं आज भी अधूरा पड़ा हुआ है. महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से कुआं पूर्ण होना था लेकिन आज तक यह कुआं अधूरा पड़ा हुआ है. अगर इस कुआं की पूर्ण गहराई हो जाती तो आज ग्रामीणों को पीने का पानी मिल जाता इन सभी समस्याओं को लेकर 2 साल बाद आज फिर ग्राम नानजीपुरा की महिलाएं क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के कार्यालय पहुंची वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था हेतु अपनी बात रखी. महिलाओं ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन इसके साथ ही सभी महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंचीं. वहां पर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन देकर पीने के पानी की व्यवस्था करवाने की बात कही. परेशान महिला पीएचई विभाग के दफ्तर भी जा पहुंचीं. पीएचई विभाग की मैडम ने कहा कि मैं ठेकेदार से बात करके आपके गांव की नल जल योजना ठीक करवाती हूं. साथ ही पीएचई विभाग के ब्लॉक समन्वयक मंगलेश दुबे ने भी विश्वास दिलाया कि कल हम सभी लोग आपके ग्राम नामजीपुरा में आएंगे और नल जल योजना को देखेंगे और जल्द ही इसका निराकरण करवाएंगे. अब यह देखना होगा कि क्या संबंधित विभागों के अधिकारी और ठेकेदार इन निर्देशों का पालन करते हैं या फिर नानजीपुरा के ग्रामीणों को आने वाले दिनों में भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहना पड़ेगा. ग्रामीणों की आशाएं एक बार फिर जागी हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों पर अमल कब तक होगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा.

दूधिया रोशनी से जगमगाया आमला का रेल्वे खेल मैदान ।

Amla’s railway playground glowed with milky light. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के रेल्वे कालोनी क्षेत्र स्थित रेलवे खेल मैदान में बुधवार से रात्रि कालीन टेनिसबाल क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारभ हुआ । उक्त आयोजित प्रतियोगिता नगर पालिका परिषद आमला एवं रेल्वे इंस्टीट्यूट आमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जिसमे ऑनर द्वारा आकसन कर बेहतर टीमों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी रेल्वे स्टेडियम में दूधिया रोशनी में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति ने नगर की खेल प्रेमी जनता से उपस्थित हो प्रतियोगिता को सफल बनाने अपील की है । नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आमला विधायक डाक्टर योगेश पंडाग्रे द्वारा किया गया।प्रतियोगिता रात्रि में दूधिया रोशनी में आयोजित होंगी जिसमे अंचल के ग्रामों से लेकर जिले से खिलाड़ी पहुंच अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद आमला अध्यक्ष नितिन गाडरे, सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे, आमला नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सारणी नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद अलका मानकर, पद्मनी भंमरकर, संजय राठौर, सुनील उईके, अमित हुरमाडे, राकेश धामोडे शैलेंद्र राठौर, रोमी बिलगिए ,मयूर सुरजेकर, सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों और फ्लाईओवर की दी सौगात

Union Minister Nitin Gadkari gave the gift of roads and flyovers to Madhya Pradesh धार ! मध्यप्रदेश वासियों को आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करोड़ों रूपए की सड़कों और फ्लाईओवर की सौगात दी है। जिसमे उज्जैन-बदनावर फोरलेन का नाम भी शामिल है। यह फोरलेन 1352 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो गया। जिसको बनाने में करीबन दो साल का समय लगा। 69.1 किमी लंबे यह फोरेलाने हाईब्रिड एन्युइटी मॉडल पर आधरित है। एक घंटे से भी कम में दूरी होगी पूरी बता दें कि लोकार्पण कार्यक्रम एक फैक्ट्री के सामने नवीन सर्कल पर किया गया। जिसमे केंद्रीय मंत्री के साथ साथ कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, केंद्रीय महिला-बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस फोरेलाने के शुरू होने से अब उज्जैन-बदनावर की दूरी एक घंटे से भी कम में पूरी होगी। इन सड़कों का भी किया लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री ने उज्जैन-बदनावर खंड पर नवनिर्मित 4 लेन सड़क का लोकार्पण करने के साथ साथ उज्जैन-गरोठ के खेड़ा खजुरिया से सुहागड़ी तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, उज्जैन-गरोठ के सुहागड़ी से बर्डिया अमरा तक 4/6 लेन ग्रीनफील्ड हाई-वे, जीरापुर-सुसनेर-मध्यप्रदेश एवं राजस्थान बॉर्डर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क और बाकानेर घाट पर पेव्ड शोल्डर के साथ अतिरिक्त 3 लेन सड़क का भी लोकार्पण किया। इन कामों का होगा शिलान्यास इसी कार्यक्रम में संदलपुर-नसरुल्लागंज खंड पर 4-लेन सड़क, चंदेरी-पिछोर खंड पर पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन सड़क, इंदौर-गुजरात खंड पर 7 फ्लाई ओवर एवं अंडरपास, शाजापुर, कनासिया एवं एमआईडीसी इंडस्ट्रीयल एरिया में 3 फ्लाई ओवर, अंडरपास तथा रसलपुर जंक्शन पर फ्लाई ओवर के कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा. https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1910257889408663608

‘नर्सिंग शिक्षा की हालत शर्मनाक’, नेता प्रतिपक्ष ने Nursing Scam को लेकर सरकार को फिर घेरा, कहा- 300 से ज्यादा कॉलेज थे, अब सिर्फ 95 बचे

‘The condition of nursing education is shameful’, the Leader of Opposition again cornered the government over the Nursing Scam भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नर्सिंग घोटाले को लेकर सरकार को जमकर घेरा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा की हालत शर्मनाक है! यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नाकामी का नतीजा है। एमपी में कभी 300 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेज थे, अब सिर्फ 95 बचे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर नर्सिंग घोटाले को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा की हालत शर्मनाक है! BJP सरकार की नाकामी का नतीजा – कभी 300 से ज़्यादा नर्सिंग कॉलेज थे, अब सिर्फ़ 95 बचे हैं।’ सिंघार ने आगे कहा कि ‘CBI जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया, सैकड़ों कॉलेज मानकों पर खरे नहीं उतरे और बंद हो गए। घोटाले के बाद छात्रों का भरोसा इतना टूट गया कि 2023-24 में एक भी दाखिला नहीं हुआ – पूरा सेशन शून्य रहा! जो सरकार शिक्षा नीति पर बड़ी-बड़ी बातें करती है, उसी के राज में शिक्षा की ये दुर्दशा क्यों?’ उन्होंने मध्य प्रदेश बीजेपी को टैग करते हुए पूछा कि ‘युवाओं का भविष्य यूं बर्बाद क्यों हो रहा है ?’ https://twitter.com/UmangSinghar/status/1910213082942521781

महिला ने पुजारी की चप्पलों से की तड़ातड़ पिटाई, पंडित जी ने मां का आशीर्वाद माना

The woman beat the priest with slippers, the priest accepted it as his mother’s blessing सागर ! बुंदेलखंड के प्रसिद्ध रानगिर के हरसिद्धि माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस वजह से श्रद्धालुओं को घंटों लंबी-लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. वीआईपी दर्शन करने वालों के कारण उनका इंतजार और लंबा हो जाता है. इस चैत्र नवरात्रि में वीआईपी दर्शन करने वालों पर श्रद्धालुओं का आक्रोश कई बार सामने आया. इससे परेशान होकर आखिरकार एक महिला ने मंदिर के पुजारी की ही पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. क्या है मामला?सागर के रहली विकासखंड स्थित रानगिर के हरसिद्धि मंदिर में शुरुआत से ही मेले में कई तरह की घटनाएं सामने आईं. मेले में अव्यवस्था, पार्किंग, ठेकेदार द्वारा महिला से मारपीट जैसी घटनाएं सामने आई. सबसे ज्यादा विवाद वीआईपी दर्शन के कारण देखने को मिले. इसको लेकर आम श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश था. दरअसल, यहां पूर्णिमा तक मेला चलता है और नवरात्रि के बाद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु जवारे विसर्जन के लिए पहुंचते हैं. एक महिला वीआईपी दर्शन को लेकर इतनी नाराज हो गई कि उसने मंदिर के पुजारी अनिल शास्त्री को चप्पलों से पीट दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जहां कई श्रद्धालु पुजारी की पिटाई को जायज ठहरा रहे हैं. वहीं, कई लोग इस घटना को गलत करार दे रहे हैं. पुजारी ने नहीं की किसी से शिकायतसोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वीडियो है. हालांकि इस मामले में मंदिर प्रबंधन और मेला प्रबंधन करने वाली रहली जनपद पंचायत द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं, कोई पक्ष पुलिस या कहीं शिकायत करने भी नहीं पहुंचा है. लेकिन वीडियो में साफ तौर पर दिखा रहा है कि महिला मंदिर के पुजारी अनिल शास्त्री को जमकर पीट रही है और फिर पुजारी महिला से बचते हुए भागते नजर आ रहे हैं. पुजारी ने कहा, यह माता का आशीर्वादइस मामले में पुजारी अनिल शास्त्री का कहना है कि “मंदिर का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. मैं उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं. जो भी हुआ है, वह हरसिद्धि माता की कृपा से हुआ है. कई बार महिलाओं को भाव आ जाते हैं. हो सकता है कि महिला ने ऐसी स्थिति में मारपीट की हो. मैं इसे माता का आशीर्वाद मान रहा हूं. बाकी आप इसे जो चाहें वो समझे.”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet