LATEST NEWS

हम सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन सवाल है कि पानी को कहां संग्रहित करेंगे?”: असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार की सख्त प्रतिक्रिया का समर्थन करते हुए कहा कि अब वक्त है कि पाकिस्तान को ठोस और निर्णायक जवाब दिया जाए। उन्होंने सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले का स्वागत करते हुए इसे साहसिक कदम बताया। साथ ही उन्होंने सरकार से यह सवाल भी पूछा कि अगर हम पाकिस्तान को पानी नहीं देंगे तो उसे कहां स्टोर करेंगे। ओवैसी ने कहा, “पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को शरण दी जाती है, सरकार को अब किसी संकोच के बिना कार्रवाई करनी चाहिए। हम सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन सवाल है कि पानी को कहां संग्रहित करेंगे?” ओवैसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून भारत को आत्मरक्षा में वायु और समुद्री नाकेबंदी करने का अधिकार देता है और भारत को हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध जैसे कठोर कदम भी उठाने चाहिए। हालांकि, इस दौरान ओवैसी ने बेसरान घास के मैदान में CRPF की अनुपस्थिति और QRT (त्वरित प्रतिक्रिया दल) के एक घंटे की देरी से पहुंचने पर सवाल उठाए। उन्होंने इस हमले को टारगेटेड और सांप्रदायिक करार दिया। ओवैसी ने कहा, “हमलों के दौरान लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मारी गई। ये सामान्य आतंकवाद नहीं, सांप्रदायिक हिंसा है।” उन्होंने कश्मीरियों और घाटी के छात्रों के खिलाफ झूठा प्रचार बंद करने की अपील की। साथ ही जोर देकर कहा कि आतंकवादियों की कड़ी निंदा जरूरी है, लेकिन निर्दोष लोगों को निशाना बनाना नहीं। बैठक में शामिल रहे नेता जेपी नड्डा, एस जयशंकर, किरण रिजिजू, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लिया। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के लोकप्रिय पर्यटन स्थल में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। हमले की जिम्मेदारी TRF (The Resistance Front) ने ली है, जिसे पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा माना जाता है।

शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे अपने राज्यों में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार करें और इसे केंद्र को सौंपें

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश भर के सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल पहचान करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उठाया गया है। शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे पाकिस्तानी नागरिकों की सूची केंद्र सरकार को भेजें ताकि उनके वीजा तुरंत रद्द किए जा सकें और उन्हें देश से बाहर निकाला जाए। पहलगाम हमले के बाद सख्त कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसारन में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय पर्यटकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया है और इसके जवाब में कई कठोर कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी-वाघा सीमा चौकी को बंद करना, पाकिस्तानी सैन्य सहायकों को नई दिल्ली से निष्कासित करना और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है। वीजा रद्द करने की प्रक्रिया गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे अपने राज्यों में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की सूची तैयार करें और इसे केंद्र को सौंपें। सरकार ने पहले ही घोषणा की है कि 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी नागरिकों के सभी मौजूदा वीजा रद्द कर दिए जाएंगे, जबकि मेडिकल वीजा 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेंगे। इसके अलावा, भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान से जल्द से जल्द वापस लौटने की सलाह दी गई है। राज्यों से त्वरित कार्रवाई की मांग शाह ने मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और अपने-अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और उनके वीजा रद्द करने की प्रक्रिया में कोई देरी न हो। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस मामले में राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि यह प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। पाकिस्तान के साथ राजनयिक तनाव पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को और कम कर दिया है। भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के सैन्य सलाहकारों को निष्कासित कर दिया और इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या को 55 से घटाकर 30 करने का फैसला किया है। जवाब में, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया और भारत के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियों को निलंबित कर दिया। पाकिस्तान ने भारत के सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के फैसले को “युद्ध की कार्रवाई” करार दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा रुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के बाद कहा कि इस हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को “कल्पना से परे सजा” दी जाएगी। उन्होंने बिहार के मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों को बख्शा नहीं जाएगा।” मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। विपक्ष का समर्थन कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है और केंद्र सरकार के कदमों का समर्थन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना होगा। पार्टी ने 25 अप्रैल 2025 को देश भर में कैंडललाइट मार्च का आयोजन किया ताकि हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी जा सके और आतंकवाद के खिलाफ एकता का संदेश दिया जा सके। अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया पहलगाम हमले की कई देशों ने निंदा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस इस दुख की घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के लिए “यात्रा न करें” की सलाह जारी की है और भारत के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति में कोई ढील नहीं बरतेगी। गृह मंत्री शाह की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का फैसला इस दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ सकता है, क्योंकि दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ जवाबी कार्रवाइयों में जुटे हैं।

आरएसएस चीफ ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात पर बल देते हुए कहा- हमारे पास शक्ति है तो यह दिखानी होगी

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मौजूदा संघर्ष धर्म और अधर्म के बीच है, न कि केवल किसी संप्रदाय या धर्म के नाम पर। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग धर्म पूछकर लोगों की हत्या करते हैं, वे कट्टरपंथी हैं, और ऐसा आचरण राक्षसी प्रवृत्ति का परिचायक है। आरएसएस चीफ ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की बात पर बल देते हुए कहा कि अगर हमारे पास शक्ति है तो यह दिखानी होगी। आरएसएस चीफ ने कहा, “यह लड़ाई संप्रदायों या धर्मों के बीच नहीं है। इसका आधार जरूर धर्म और संप्रदाय है, लेकिन यह वास्तव में धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है।” उन्होंने आगे कहा, ”भारतीय सैनिकों या नागरिकों ने कभी किसी की धर्म पूछकर हत्या नहीं की। हिंदू कभी भी धर्म पूछकर हत्या नहीं करते। जो लोग धर्म पूछकर लोगों की हत्या करते हैं, वे कट्टरपंथी हैं, और ऐसा आचरण राक्षसी प्रवृत्ति का परिचायक है।” उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे दिल में दर्द है। हम गुस्से में हैं लेकिन बुराई को नष्ट करने के लिए ताकत दिखानी होगी। रावण ने अपना इरादा नहीं बदला तो और कोई विकल्प नहीं था। राम ने उसे सुधारने का मौका दिया था और उसके बाद मारा था।’’ राम-रावण प्रसंग से दी मिसाल मोहन भागवत ने रावण के प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा, “रावण भगवान शिव का भक्त था, वेद जानता था, लेकिन उसका मन और बुद्धि परिवर्तन को तैयार नहीं थे। ऐसे राक्षस का अंत राम ने किया, क्योंकि परिवर्तन के लिए कभी-कभी विनाश आवश्यक होता है।” उन्होंने कहा कि राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों का अंत ही देश और धर्म की रक्षा के लिए जरूरी है। मोहन भागवत ने कहा, “देश के हर नागरिक के मन में दुख और क्रोध होना स्वाभाविक है, क्योंकि राक्षसों के विनाश के लिए अपरिमित शक्ति की आवश्यकता होती है।” उन्होंने ने इस बात पर भी जोर दिया कि कुछ लोग चेतना और तर्क से परे होते हैं और ऐसे लोगों में कोई सुधार संभव नहीं होता, सिर्फ कठोर कार्रवाई ही उनका समाधान है।

वीर सावरकर पर SC की राहुल गांधी को नसीहत, हमें आजादी दिलाई थी और आप ऐसा बर्ताव कर रहे हैं, दोबारा ऐसा ना हो

नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने नसीहत दी है। शुक्रवार को अदालत ने कांग्रेस नेता से कहा कि वीर सावरकर जैसे लोगों ने हमें आजादी दिलाई थी और आप उनके साथ इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं। यही नहीं राहुल गांधी को नसीहत देते हुए अदालत ने कहा कि भविष्य में कभी ऐसी टिप्पणी मत करना, अन्यथा अदालत उसका स्वत: संज्ञान ले सकती है। वीर सावरकर पर राहुल गांधी की माफीवीर वाली टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक न उड़ाएं। बेंच ने राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा कि क्या राहुल गांधी को पता है कि महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों से संवाद में खुद के लिए ‘आपका वफादार सेवक’ शब्द का इस्तेमाल किया था। शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी गैरजिम्मेदाराना थी। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। हालांकि अदालत ने इस मामले में उन्हें राहत भी दी है। बेंच ने सावरकर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ जारी समन रद्द करने से इनकार करने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाई है। इसके साथ ही इस मामले में यूपी सरकार को भी सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया था। अदालत बोली- महात्मा गांधी ने भी खुद को बताया था ‘अंग्रेजों का वफादार नौकर’ दरअसल यह पूरा मामला 2022 में शुरू हुआ था। तब राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के अकोला में एक रैली की थी। इसमें उन्होंने वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने एक चिट्ठी दिखाते हुए कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों का नौकर बने रहने की बात कही थी। इसके साथ ही डरकर माफी भी मांगी थी। गांधी-नेहरू ने ऐसा नहीं किया, इसलिए वे सालों तक जेल में रहे। इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एक अधिवक्ता ने केस कर दिया था। हालांकि अदालत ने केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को नसीहत दी और ऐतिहासिक तथ्य भी गिनाए। बेंच ने कहा कि क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों के साथ संवाद में खुद को ‘वफादार नौकर’ बताया था।

भोपाल में जुमे की नमाज में पहलगाम हमले में मारे गए लोंगो को श्रद्धांजलि, मुस्लिमों में काली पट्टी बांध पढ़ी नमाज

भोपाल जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश और शोक की लहर फैल गई है। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटक मारे गए, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे देश ने इस हमले को इंसानियत पर हमला बताया है। इसको लेकर 25 अप्रैल 2025 को राजधानी भोपाल के इमामी गेट चौराहे पर दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया । इस दौरान प्रदर्शनकारी काली पट्टी बांधकर आतंकवाद का पुतला दहन हुआ । सोशल एक्टिविस्ट अनवर पठान एवं उनके साथियों ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देशभक्ति का परिचय दें और आतंक के विरुद्ध एकजुटता दिखाएं। इसके अलावा, शहर के कई मुस्लिम युवक जुमे की नमाज़ के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। पहलगाम अटैक, उलेमा बोर्ड बोला-पाकिस्तान का बहिष्कार हो भोपाल स्थित मसाजिद कमेटी के अंतर्गत आने वाले दारुल क़ज़ा और दारुल इफ्ता ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने मुस्लिम समाज की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री से मांग की कि हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील भी की। पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ देश भर में भारी गुस्सा और आक्रोश है। लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शहरों में बाजार बंद कर विरोध जताया जा रहा है। इस बीच, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है। आतंकवादी शैतान होता है-इलियासी इलियासी ने कहा, ‘यह बहुत ही दुखद हमला है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हम सबको एक होकर इसका मुकाबला करना होगा। हमने तमाम मस्जिदों से खास तौर पर जामा मस्जिदों से, मदरसों से गुजारिश कर दी है कि जुमे की नमाज में उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जो लोग इस हमले में शहीद हो गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की जाएगी। तमाम इमाम आतंकवाद के खिलाफ खड़े होकर ऐलान करेंगे। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकवादी शैतान होता है। पाकिस्तान भारत में जिस तरह आतंकवाद फैलाता है, उसे जवाब देने के लिए भारत तैयार है। जवाब जरूर दिया जाएगा। देश को एक होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा।’

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि लश्कर ए तैयबा के अतीत में पाकिस्तान के साथ कुछ लिंक मिले

कराची पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक हैरान करने वाला इकबालिया बयान दिया है. ब्रिटेन स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने माना है कि पाकिस्तान का आतंकवाद को सपोर्ट करने और टेरर फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है. स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग 30 साल से इस गंदे काम को अमेरिका के लिए करते आ रहे हैं. भारत के साथ ऑल आउट वार की बात करने वाले ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा खत्म हो चुका है. ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि लश्कर ए तैयबा का अतीत में पाकिस्तान के साथ कुछ लिंक मिले हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि अब ये आतंकी संगठन खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ लश्कर का लिंक मिलने का ये मतलब नहीं है कि हम इसको मदद करते हैं. जब ख्वाजा आसिफ से पूछा गया है कि लश्कर से निकले एक दहशतगर्दी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है. तो उन्होंने कहा कि जब मूल संगठन ही नहीं रहा तो ऑफशूट संगठन कहां से आता है. बता दें कि लश्कर से निकले TRF नाम के आतंकी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है, जहां 22 अप्रैल को 26 बेगुनाह सैलानियों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान जब रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से पूछा गया कि क्या आप मानते हैं कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषण देने का एक लंबा इतिहास रहा है? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन देता रहा है. उन्होंने कहा, “हम तीन दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं, ब्रिटेन के लिए भी.” ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ये हमारी गलती थी और इससे हमें नुकसान हुआ. इसके पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ये कहकर अपने मुल्क की गलती को सही साबित करने की कोशिश की कि अगर पाकिस्तान सोवियत यूनियन के खिलाफ अफगानिस्तान में शामिल नहीं होता या फिर 9/11 में साथ नहीं होता तो पाकिस्तान पर कोई उंगली नहीं उठा पाता. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पहलगाम हमले को भारत की साजिश बताया और कहा कि हमारी एजेंसियों का मानना है कि ये काम भारत ही कर रहा है. स्काई न्यूज से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान का आतंकियों को साथ देने का पुराना इतिहास रहा है. इस पर उनका क्या कहना है. इसके जवाब में ख्वाजा आसिफ ने दुनिया के बड़े मुल्कों पर ही दोष मढ़ना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि बड़े देशों के लिए इस क्षेत्र में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए पाकिस्तान को दोष देना आसान है. जब 80 के दशक में हम उनकी तरफ से सोवियत यूनियन के खिलाफ लड़ रहे थे तो आज के ये सारे आतंकी वाशिंगटन में मेहमाननवाजी के मजे ले रहे थे. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इसके बाद 9/11 अटैक हुआ. एक बार फिर से वही चीज रिपीट की गई. तब हमारी सरकार ने गलती की. तब इन आतंकियों का अमेरिका ने प्रॉक्सी के रूप में इस्तेमाल किया. तब अमेरिका इनको मोहरे के रूप में इस्तेमाल करता था. ये एक ही संगठन के लोग थे.

बीसीसीआई अब भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता, कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में तो नहीं

नई दिल्ली पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद रिपोर्ट्स हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक पत्र लिखकर एक बड़ा कदम उठाया है, जिसमें उनसे आग्रह किया गया है कि वे आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में न रखें। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अब भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता, कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में तो नहीं। हालांकि, अगला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट सितंबर में है, जिसमें भारत वुमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान ने आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जाएगा। बात मेंस क्रिकेट की करें तो, अगला आईसीसी टूर्नामेंट 2025 में है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है। जाहिर है इस टूर्नामेंट के लिए भी पाकिस्तान भारत नहीं आएगा। हालांकि, BCCI के लिए तत्काल चिंता एशिया कप है, जो सितंबर में भारत की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। हालांकि क्रिकबज ने पहले बताया था कि टूर्नामेंट पूरी तरह से न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें दुबई और श्रीलंका संभावित वेन्यू हैं। एशिया कप का आखिरी एडिशन 2023 में वनडे वर्ल्ड कप से पहले खेला गया था, जो हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया था और दोनों टीमें मेगा इवेंट में दो बार भिड़ीं, एक बार लीग चरण में और फिर सुपर फोर में। दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और संयोग से पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में असफल रहा। इसके बाद भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

बिलासपुर जिले के 50 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू

बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का वर्चुअल शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने प्रदेश के ग्रामीणों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के चयनित  ग्राम पंचायतो से सीधा संवाद किया। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की भी शुरुआत की जिसमें सीएससी की सेवाओं के साथ वित्तीय समावेशन सेवाएं भी साथ में चालू की गई।  जिसके तहत नगद आहरण , राशि हस्तांतरण , बीमा , पेंशन , जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। प्रदेश स्तर पर 1460 एवं जिले में ग्राम स्तर पर 50 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई।       मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से योजना के सुचारू कियान्वयन आर्थिक एवं सामाजिक लाभ पर चर्चा की। साय द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु संकल्प एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में  ग्रामीण विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में माननीय प्रधानमंत्री जी के बिहार के मधुबनी से उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।                     कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, सभी पंच गण, ग्राम के गणमान्य नागरिक, महतारी वंदन के हितग्राही, प्रभारी उप संचालक श्रीमती शिवानी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा युवराज सिंह करा.अधिकारी शिव कपूर मरकाम , ग्राम पंचायत सचिव सालिक राम , जिले की डीपीएम नरेंद्र जायसवाल,  वी एल ई  विकेंद्र मौजूद थे।

इंदौर में किन्नरों के बीच बड़ा विवाद, एक किन्नर गुट ने दूसरे गुट पर लगाया एचआईवी के इंजेक्शन लगाने का आरोप

इंदौर पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नरों के एक गुट ने किन्नरों के दूसरे गुट पर एचआईवी से संबंधित संक्रमित इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं. गुरुवार को किन्नर गुट ने इस मामले की शिकायत इंदौर के पंढरीनाथ थाने पर की है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं किन्नर गुट ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है. किन्नरों ने लगाए गंभीर आरोप इंदौर के नंदलाल पूरा में रहने वाला किन्नर समाज पंढरीनाथ थाने पहुंचा. उनकी बात सुन पुलिस भी हैरान रह गई. किन्नर गुट की गुरु ने आरोप लगाते हुए कहा कि ”किन्नरों का एक गुट उनके चेलों को परेशान कर रहा है. यहां तक कि हमें हमारी धार्मिक आस्था भी बचाने में समस्या आ रही है. घर में घुसकर हमें जान से मारने की धमकी देते हैं. नॉनवेज खाने का दवाब डालते हैं. हमसे कहते हैं कि हमारा कहना मानो या फिर इंदौर छोड़कर चले जाओ. उनकी बात नहीं माने पर हमारे चेलों को एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) से संबंधित संक्रमित इंजेक्शन लगा रहे हैं. जिससे कुछ किन्नरों को HIV भी हो गया.” सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे पीएम-सीएम के पास किन्नर गुरु का कहना है कि, ”पुलिस आवेदन ले लिया है लेकिन केस दर्ज नहीं किया. पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है जांच के लिए, उसके बाद केस दर्ज करने की बात कही है. गुरु का कहना है कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई और हमें न्याय नहीं मिला तो हम इंदौर में चक्काजाम करेंगे. भोपाल में सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाएंगे. किन्नरों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि, ”कुछ किन्नर समाज से जुड़े लोग आए थे, उनके द्वारा एक आवेदन दिया गया है. उन्होंने वहीं रहने वाले कुछ अन्य किन्नरों पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं. आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.” एसीपी हेमंत चौहान ने आगे बताया, ”गुरुवार को ही इनकी मल्टी से एक किन्नर को विजयनगर थाना पुलिस ने 307 आईपीसी की धारा के प्रकरण में गिरफ्तार किया है. किन्नर के खिलाफ 2023 में केस दर्ज हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही किन्नर थाने आए और ज्ञापन सौंपा.”

वार्डवासी सक्रिय रूप से कर रहें प्रशासन का सहयोग, अतिक्रमण हटाने दिखा रहे ं सहभागिता

कवर्धा : सामूहिक प्रयास से हो रहा शहर का विकास, कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण के लिए वार्डवासियों से अतिक्रमण हटाने अपील की कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष ने घर-घर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने आग्रह किया वार्डवासी सक्रिय रूप से कर रहें प्रशासन का सहयोग, अतिक्रमण हटाने दिखा रहे ं सहभागिता कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज ठाकुर देव चौक से पैदल चलकर सड़क निर्माण कार्य में खुद को भागीदार बनाया। प्रशासन, वार्डवासी, वरिष्ठ नागरिक और पाषर्दों ने मिलकर अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया, जिसमें वार्डवासियों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। इस अवसर पर शहर के ठाकुर देव चौक, घोठिया और नए बस स्टैंड मार्ग पर हो रहे सड़कों के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री साय सरकार के प्रयासों के तहत “समृद्ध कवर्धा-सुव्यवस्थित कवर्धा“ मॉडल पर शहर का समग्र विकास किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से कवर्धा शहर में परिवर्तन के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस विकास कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर को एक नई दिशा देने में मदद करें। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भी वार्डवासियों को विश्वास दिलाया कि यह सड़क निर्माण कार्य शहर की व्यवस्था और विकास के लिए आवश्यक है, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान अपर कलेक्टर व कवर्धा एसडीएम मुकेश रावटे, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, सीएमओं रोहित साहू, पार्षद रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, सुनील साहू, डोनेश ठाकुर, हरीश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, वार्डवासी उपस्थित थे। सड़क निर्माण कार्य के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वार्डवासियों से सड़क चौड़करण के लिए अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने इस प्रयास में सक्रिय रूप से सहयोग किया है और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में सहभागिता दिखाई है। कलेक्टर ने बताया कि यह कदम सड़क को चौड़ा करने और शहर के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि नई सड़क के निर्माण से कवर्धा शहर को सुसज्जित और आधुनिक रूप मिलेगा, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया कि अतिक्रमित स्थान को ही हटाया जाएगा, ताकि सड़क का विस्तार हो सके। इसके परिणामस्वरूप, व्यापार, व्यवसाय और आवागमन में सुधार होगा, और कवर्धा के नये हाईटेक बस स्टैंड की उपयोगिता भी बढ़ेगी, जिससे जिले के नागरिकों और बाहरी यात्रियों को भी अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस पहल से न केवल कवर्धा शहर में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि यह शहरवासियों के लिए एक नई राह भी खोलेगा, जिससे समग्र रूप से शहर की छवि और व्यवस्था में बेहतरी आएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में सभी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों के समर्थन से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और इसके बाद कवर्धा नगर “समृद्ध कवर्धा-सुव्यवस्थित कवर्धा“ के मॉडल पर विकसित होगा। उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक बनाई जा रही नवीन चौड़ी और पक्की सड़क कवर्धा शहर के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगी। यह मार्ग शहरवासियों के लिए आवागमन में सुगमता और सुविधा प्रदान करेगा। चौड़ी सड़क बनने से व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही, यह मार्ग शहर के अन्य हिस्सों को हाईटेक बस स्टैंड से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रियों और दैनिक यात्रियों के लिए यह मार्ग सुरक्षित और तेज होगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सड़क निर्माण कार्य का किया अवलोकन, दिए निर्देश शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को ठाकुरदेव चौक से जुनवानी हाईटेक बस स्टैंड तक 11 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क का स्थल अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर और अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। निर्माण सामग्री से लेकर लेवलिंग, ड्रेनेज और डामरीकरण तक हर स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी, मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को कम से कम असुविधा हो। नगर सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है कवर्धा कबीरधाम जिले का प्रमुख नगर कवर्धा, “समृद्ध कवर्धा – सुव्यवस्थित कवर्धा“ के मॉडल शहर के रूप मे कवर्धा को विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से नगर को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। 11 करोड़ रूपए की लागत से 4.20 किलोमीटर ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक की चौड़ी और पक्की सड़क इस योजना का एक अहम हिस्सा है, जिससे आवागमन सुगम होगा और यातायात दबाव कम होगा। इस मार्ग के उन्नयन से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और हाईटेक बस स्टैंड का बेहतर कनेक्टिविटी से लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण कार्य से कवर्धा शहर के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती सड़क के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को भी नियंत्रित किया जाएगा, और यह कवर्धा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। नए सड़क मार्ग से हाईटेक बस स्टैंड तक पहुंचना और भी आसान होगा, जिससे स्कूली छात्रों, व्यापारियों, यात्रियों और अन्य वर्गों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह सड़क कवर्धा के यातायात तंत्र का मजबूत हिस्सा बनेगी, जिससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य शहरों से जुड़ने वाले मार्ग और भी प्रभावी होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, और समय की बचत होगी।

बांदीपुरा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान दो सुरक्षाकर्मी घायल, इलाके को चारों तरफ से घेरा

श्रीनगर  जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा के कुलनार बाजीपोरा इलाके में आज शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जैसे ही आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली वैसे ही सेना के जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. उन्होंने आगे बताया कि आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी. उसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदीपुरा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. बता दें, पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक का यह चौथा एनकाउंटर है. सुरक्षाबल किसी भी तरह आतंकियों को उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे. इससे पहले उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था. सेना हर समय गश्त लगा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है. सीमा पर सेना के जवान हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं. सेना और पुलिस के जवान एलओसी पर पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. इससे पहले सेना ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे जानकारियां जुटाई जा रही हैं. बता दें, मंगलवार को पहलगाम में आतंकी संगठन टीआरएफ ने निहत्थे सैलानियों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है.

इंदौर : छप्पन दुकान में सूअर और पाकिस्तानी नागरिकों का प्रवेश वर्जित

इंदौर  मंगलवार को पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद जब पूरा देश शोक में डूबा हुआ था, तब इंदौर में एक फूड स्टॉल के बाहर लगे साइनबोर्ड ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जिस पर लिखा था, “छप्पन दुकान में सुअरों और पाकिस्तानी नागरिकों का प्रवेश वर्जित है।” इंदौर की मशहूर फूड स्ट्रीट छप्पन दुकान पर पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की एक नकली तस्वीर छपी है, जिस पर सुअर का चेहरा है। यह पोस्टर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और लोग सेल्फी लेने के लिए उमड़ रहे हैं। ‘हम प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा कर रहे हैं…’ पोस्टर के पीछे की मंशा को स्पष्ट करते हुए छप्पन दुकान एसोसिएशन की अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि उन्होंने (पाकिस्तान ने) भारतीयों को उनकी आस्था के लिए निशाना बनाया है, इसलिए यह उनके खड़े होने और न्याय की मांग करने का तरीका है। शर्मा ने कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।” कड़े विरोध प्रदर्शन में, फूड स्ट्रीट के विक्रेताओं और कर्मचारियों ने भी काली पट्टियां बांधकर हमले में मारे गए पीड़ितों के प्रति एकजुटता और शोक व्यक्त किया। स्थानीय अधिवक्ता लोकेश मंगल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में घोषणा की कि हमले से जुड़े किसी भी आतंकवादी को मार गिराने वाले किसी भी भारतीय को, चाहे वह सैनिक हो या नागरिक, एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। 100 आतंकवादियों के लिए 100 करोड़ रुपये! मंगल ने कहा कि अगर 100 आतंकवादी मारे गए तो वह 100 करोड़ रुपए देगा। मंगल ने कहा, “हम सुरक्षा के लिए टैक्स देते हैं। क्यों न उसमें से कुछ अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाए?” उन्होंने चुनौती के तहत राष्ट्र की रक्षा में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता देने का भी वादा किया। 22 अप्रैल 2025 को हुए कायराना आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।

भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए, रतलाम से भी 33 पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत

रतलाम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाक परस्त आतंकी हमले में देश के विभिन्न राज्यों के 26 पर्यटकों की मौत के बाद केंद्र सरकार की ओर से जो कदम उठाए गए हैं, उनमें से एक के तहत रतलाम रेंज के तीन जिलों में 33 पाकिस्तानियों को देश छोड़ना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इस आशय का निर्णय बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में किया था। इसके साथ ही कई अन्य निर्णय भी केंद्र सरकार ने लिए हैं।  वीजा और पाकिस्तानियों की बात है तो रतलाम, मंदसौर और नीमच में इस समय 33 पाकिस्तानी दो तरह के वीजा पर आए हुए हैं। पुलिस विभागीय सूत्रों के अनुसार खूफिया तंत्र और पुलिस रिकॉर्ड ने जब ऐसे पाकिस्तानियों की जानकारी जुटाई तो यह तथ्य सामने आए कि तीनों ही जिलों में इस समय 33 पाकिस्तान एलटीवीपी और विजिट वीजा पर आए हुए हैं। स्पष्ट गाइड लाइन नहीं पाकिस्तानियों पर फिलहाल क्या कार्रवाई की जाना है या इन्हें डिपोर्ट करना है इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट गाइड लाइन न होने से पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति है। पुलिस अफसर भी निरंतर वरिष्ठ कार्यालय से संपर्क कर रहे हैं कि आगे किस तरह की कार्रवाई करें। केंद्र ने पाकिस्तानियों को तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने का जो आदेश दिया है, वह अभी निचले स्तर पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय पुलिस ने अपने स्तर पर पूर्व तैयारी कर 33 पाकिस्तानियों की जानकारी जुटाई है, ताकि उपर से आदेश आते ही इस पर तत्काल अमल किया जा सके। विजिट वीजा पर भारत आने के बाद रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले में रहने वाले आठ लोग इसी माह जाने वाले हैं। इनमें विजिट वीजा की अवधि खत्म होने पर रतलाम से छह जने इसी माह और मंदसौर से तीन लोग तुरंत रवाना हो रहे हैं।हेब की मूर्ति स्थापित की जाएगी। LTVP और विजिट वीजा पर 33 पाकिस्तानी रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में इस समय कुल 33 पाकिस्तानी नागरिक एलटीवीपी (लॉन्ग टर्म विजिट पास) और विजिट वीजा पर रह रहे हैं। एलटीवीपी वीजा धारकों में रतलाम से 13 महिलाएं और 1 बच्चा, मंदसौर से 4 पुरुष और 6 महिलाएं, तथा नीमच से 1 महिला शामिल हैं। कुल मिलाकर एलटीवीपी वीजा पर 4 पुरुष, 20 महिलाएं और 1 बच्चा हैं। वहीं विजिट वीजा पर रतलाम से 2 पुरुष और 3 महिलाएं, मंदसौर से 1 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल हैं। विजिट वीजा धारकों की कुल संख्या 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा है। डीआईजी रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह के अनुसार, अभी तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार केंद्र सरकार ने केवल सार्क वीजा रद्द किया है, नार्मल वीजा को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। कई तरह के वीजा इस समय रतलाम रेंज में एलटीवीपी वीजा और विजिट वीजा वालों की जानकारी सामने आई है। एलटीवीपी वीजा लांग टर्म विजिट पास होता है जबकि विजिट वीजा घुमने-फिरने या देश में विजिट करने के हिसाब से मिलता है। सार्क वीजा में सार्क संगठन के देशों के नागारिकों के लिए वीजा होता है। इस मामले में रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में सार्क वीजा वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है। एलटीवीपी और विजिट वीजा वाले जरूर रह रहे हैं।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया

भोपाल ध्यप्रदेश में 26 अप्रैल से बारिश का दौर शुरू होगा, जो 3 दिन तक चल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की वजह से मौसम बदलेगा। हालांकि, प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी रहेगी और लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अन्य शहरों में तेज गर्मी रहेगी। बारिश और तेज गर्मी का दौर रहेगा सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अगले चार दिन तक प्रदेश में कहीं तेज लू का असर रहेगा तो कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में 40 डिग्री के पार प्रदेश में गुरुवार को तेज गर्मी रही। भोपाल समेत कई शहरों में दिन इतने गर्म रहे कि सड़कों का डामर तक पिघल गया। छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे ज्यादा गर्मी वाले टॉप-2 शहर रहे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी को छोड़ दें तो सभी शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक ही रहा। पचमढ़ी में तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन में 41.6 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर और जबलपुर में 40.8 डिग्री रहा।

पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर  पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी कि उक्त आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाला कमेंट्स किया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आतंकी हमले की घटना की पूरे देश में निंदा की जा रही है।     इस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर सोशल मीडिया पर हाेने वाले पोस्ट व कमेंट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान 23 अप्रैल को फेसबुक पर मो. ओसाफ द्वारा कमेंट्स किया गया था।     इस कमेंट्स को लेकर हनुमानताल सिंधी कैंप निवासी अभय श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस ने मक्का नगर आनंद नगर निवाासी मो. ओसाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।     सीएसपी गोहलपुर सुनील नेमा ने कहा कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। वह पेशे से नेत्र देखभाल में विशेषज्ञ का कार्य करता है। ये लिखा आरोपी ने सोशल मीडिया में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान एक महिला हमले में मारे पति के शव के करीब गमगीन बैठी है जिसको लेकर आरोपित ने ये कमेंट किया।- ‘जो औरत लाश के पास खड़े होकर रो रही है, उसकी जांच होनी चाहिए। हो सकता है, उसने ही शूटर को हायर किया हो और मौका मिलते ही अपने पति को मरवा दिया हो।’ प्रदेश भर में सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, जिलों को किया गया अलर्ट     जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा नरसंहार की घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को बहुत सतर्क रहने के लिए कहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एडीजी, जोन आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है।     इसमें खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के साथ बेहद सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त घटना के विरोध में प्रदेश में होने वाले प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के लिए कहा गया है, जिससे कहीं भी स्थिति बिगड़ने नहीं पाए।     कानून-व्यवस्था की दृष्टि से सभी जिलों में एसपी समीक्षा कर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।     संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस कड़ाई से नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर चलने वाले संदेशों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है।     भ्रामक संदेश भेजने वालों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि रात्रि गश्त बड़े पुलिस अधिकारियों को भी जाने के निर्देश दिए गए हैं।     सार्वजनिक और भीड़ वाले स्थल जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर भी पुलिस अच्छे से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार पर भरोसा रखें, दोषियों को बड़ी सजा मिलेगी : विजयवर्गीय     प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को सतना में पार्टी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की होगी।     सरकार पर भरोसा रखें। पाकिस्तान ने जो गलती की है, उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा और दुनिया भारत की शक्ति भी देखेगी।     विजयवर्गीय ने कहा कि हम पड़ोसी देश पाकिस्तान को छोटा भाई मानकर लगातार मदद कर रहे थे लेकिन हमारी इस मदद को पाकिस्तान ने हमारी कमजोरी मान लिया है।     पहलगाम में हुई दिल दहला देने वाली ऐसी घटना दोबारा न हो, इसलिए दोषियों को ऐसी बड़ी सजा मिलेगी कि उन्हें अपने कृत्यों पर पछतावा होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet