LATEST NEWS

पीएमआईएस के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु के एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर

 इंदौर  केंद्रीय बजट 2024-25 में शुरू की गई प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष की आयु के एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान की जानी है। यह योजना 12 महीने की अवधि के लिए विभिन्न उद्योगों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल से रूबरू कराएगी। इस योजना को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (आईसीएलएस) कैडर के अधिकारियों ने कार्यान्वित किया है। अधिकारियों के मुताबिक योजना का उद्देश्य भारत को ‘विश्व की कौशल राजधानी’ बनाना है। आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हुई योजना के पायलट चरण को लेकर आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण में भारत के 730 से अधिक जिलों में शीर्ष कंपनियों में एक लाख से भी अधिक इंटर्नशिप के अवसर युवाओं को प्रदान किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है। तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन आवेदक अधिकतम तीन इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकता है। कोई भी उम्मीदवार भारत में कहीं भी किसी भी इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र है। क्षेत्रीय कार्यालय अहमदाबाद में आने वाले चार राज्यों में शीर्ष कंपनियों ने 25 हजार 338 इंटर्नशिप अवसर प्रदान किए हैं। 5220 इंटर्नशिप के अवसर अकेले मध्य प्रदेश में ही कुल पांच हजार 220 इंटर्नशिप अवसर हैं, जो देश की शीर्ष कंपनियों द्वारा अलग-अलग जिलों में पेश किए जा रहे हैं। पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, जुबिलेंट फुडवर्क्स लिमिटेड और एनएचडीसी लिमिटेड जैसी अग्रणी कंपनियां इस दौर में मध्य प्रदेश में इंटर्नशिप के प्रस्ताव रख रही हैं। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रीय निदेशक की उपनिदेशक अंकिता लाहोटी ने प्रदेश के योग्य युवाओं से https://pminternship.mca.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने पर जोर दिया है।

लिए 7 फेरे , सुहागरात मनाई, 8 दिन तक संस्कारी बहू बनकर भी रही… फिर लाखों रुपए का माल समेट कर फरार

ग्वालियर ग्वालियर शहर में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है, जो अपने दूल्हे के घर में हाथ साफ करके फरार हो गई। वह लाखों रुपए का माल तो समेट कर तो ले ही गई साथ ही में उस परिवार को बदनामी का दाग भी दे गई। युवक ने पहले भोपाल जाकर इस महिला के साथ रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए शादी की थी और फिर इसके बाद परिवार के सभी लोगों के सामने उसके साथ सात फेरे भी लिए थे। इसके बाद महिला 8 दिन उसके साथ पत्नी बनकर भी रही। इसी बीच एक दिन जब दूल्हा नौकरी पर गया, तो सही मौका पाकर लुटेरी दुल्हन दहेज में मिला सोना और और नगदी लेकर फरार हो गई। वहीं जब युवक ने पत्नी के आधार कार्ड की जांच कराई तो वह भी फर्जी निकला। लुटेरी दुल्हन का यह पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रॉय कॉलोनी का है। यहां रहने वाले युवक शिवम कुमार के परिजन उसकी शादी के लिए कई दिनों से लड़की तलाश कर रहे थे। इसी बीच शमशाबाद आगरा निवासी उसकी बहन के ससुर ने भोपाल में एक लड़की को तलाश कर रिश्ते की बात चलाई। बातचीत के बाद मामला जम गया और बात शादी तक आ पहुंची, लड़का भी लड़की को देखकर राजी हो गया और इसके बाद भोपाल में दोनों के परिवारों के बीच शादी का मुहूर्त निकाला गया और धूमधाम से शादी की गई, इसके बाद दूल्हा और दुल्हन ग्वालियर आ गए। कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला और दोनों आठ दिन तक एक-दूसरे के साथ भी रहे, परंतु आठवें दिन दुल्हन दहेज में मिला पूरा सामान लेकर ससुराल से फरार हो गई। ग्वालियर की लुटेरी दुल्हन। दुल्हन के घर से गायब होते ही दूल्हे ने सबसे पहले उसे फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। इसके बाद उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसमें भी उसको सफलता हासिल नहीं हुई। दरअसल जब वह फैक्ट्री से लौटा तो देखा कि घर में उसकी पत्नी नहीं है। ऐसी में उसने सबसे पहले अपनी पत्नी पूजा को कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद आया इसके बाद उसने अपनी बहन को कॉल कर जानकारी दी और इंतजार करता रहा। जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो युवक को दुल्हन के गायब होने पर शक हुआ। इसके बाद युवक सबसे पहले महिला के आधार कार्ड की सच्चाई जानने पहुंचा, जहां पता चला कि आधार कार्ड तो फर्जी है। इस बात का पता चलते ही युवक फौरन घर पहुंचा और घर में रखी ज्वेलरी और कैश चेक किया। इसके बाद तो युवक के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, क्योंकि वह महिला लॉकर में रखे जेवर और कैश लेकर फरार हो चुकी थी। फिलहाल दुल्हन के फरार होने की शिकायत युवक के द्वारा ग्वालियर थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि यदि युवक थाने में शिकायत करने आता है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

रामकी इनवायरो के इंसीनेटर में 900 डिग्री से अधिक तापमान पर यूका कचरे को जलाया गया

During the Nutrition Fortnight

धार धार जिले में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निस्तारण के लिए तीसरा ट्रायल रन सफलता के साथ पूरा किया गया। रामकी इनवायरो में स्थित इंसीनेटर में 900 डिग्री से अधिक तापमान पर कचरे को जलाया गया। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, मध्यप्रदेश के रीजनल ऑफिसर श्रीनिवास द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रायल हाई कोर्ट के आदेशानुसार किया गया था। तीसरे ट्रायल रन की शुरुआत 10 मार्च को शाम 7:41 बजे हुई थी, जिसमें 12 मार्च सुबह 8:43 बजे तक कचरा जलाया गया। इस ट्रायल रन में लगभग 37 घंटे का समय लगा और कुल 10 टन कचरा जलाया गया। इस ट्रायल रन में 10 टन कचरा 270 किलो प्रति घंटे की दर से जलाया गया। ये अब तक का सबसे तेज और सफल ट्रायल साबित हुआ। इससे पहले दो ट्रायल रन और हो चुके हैं। पहले ट्रायल रन में 135 किलो प्रति घंटे की दर से कचरा जलाया गया। वहीं दूसरे ट्रायल रन में  10 टन कचरा 180 किलो प्रति घंटे की दर से जलाया गया। यह यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुरूप परिणाम इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए कंपनी और आसपास के गांवों में विशेष संयंत्र लगाए गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण मानकों के अनुरूप कचरे का निस्तारण किया गया और यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित पाई गई। हाई कोर्ट के आदेश के तहत हुआ ट्रायल यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का निस्तारण मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। हाई कोर्ट के आदेशानुसार तीन ट्रायल रन किए गए, जिनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कचरे को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से नष्ट किया जा सके।

MP में शिक्षकों की 10758 भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, परीक्षा 20 मार्च से

भोपाल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) की ओर से निकाली गई तृतीय वर्ग के शिक्षकों की 10758 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोल दी गई है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 10 मार्च से 17 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद चयन मंडल ने आवेदन की विंडो फिर से खोली है। इससे पहले इस भर्ती के लिए 28 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस भर्ती के लिए परीक्षा 20 मार्च 2025 से होगी। एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी स्कूल शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन , नृत्य) चयन परीक्षा 2024 से टीचरों के 10758 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्तियों में 7929 पद माध्यमिक शिक्षक विषयों के लिए हैं जिसके लिए एमपीटीईटी पास बीएड या डीएलएड डिग्रीधारक/ डिप्लोमाधारक आवेदन कर सकते हैं। पदों का ब्योरा माध्यमिक शिक्षक (विषय) तृतीय श्रेणी – अकादमिक, पद संख्या – 7929 (स्कूल शिक्षा विभाग 7082 + जनजातीय कार्य विभाग 847)- MPTET 2018 व MPTET 2023 पास करने वाले इसमें बैठ सकेंगे। माध्यमिक शिक्षक खेल – तृतीय श्रेणी – 338 वैकेंसी एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए युवा इसमें आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षक संगीत – गायन वादन तृतीय श्रेणी – पद संख्या – 392 माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास इसमें आवेदन कर सकेंगे। तृतीय श्रेणी – पद संख्या – 1377 (स्कूल शिक्षा विभाग 724 + जनजातीय कार्य विभाग 653) प्राथमिक शिक्षक संगीत – गायन वादन पद संख्या – 452 (स्कूल शिक्षा विभाग 422 + जनजातीय कार्य विभाग 30) शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य के 13 शहरों में होगी। इनमें बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच,रीवा रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन शामिल हैं ।

माशिमं की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक परीक्षक को गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए

 भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक परीक्षक को गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल ने तय किया है कि इस बार कापियों की जांच तीन चरण में की जाएगी। नंबर दर्ज करने में गलती होने पर मूल्यांकनकर्ताओं पर जुर्माने का भी प्रावधान किया है। अगर किसी मूल्यांकनकर्ता ने परीक्षार्थी का प्राप्तांक चढ़ाने में गलती की, तो प्रत्येक ऐसी गलती पर उसे 100 रुपये का जुर्माना देना होगा। 13 मार्च से शुरू हो रहा मूल्यांकन     10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन 13 मार्च से शुरू हो रहा है। माशिमं से तय नियमों के मुताबिक, मूल्यांकनकर्ताओं को अपना काम शुरू करने से पहले एक आदर्श उत्तर की कॉपी दी जाएगी।     इसके आधार पर उन्हें मिली कॉपियों की जांच करनी है। एक मूल्यांकनकर्ता कॉपी की जांच के बाद प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर अंक देगा। अंत में परीक्षार्थी को मिले सभी अंकों का जोड़ मुखपृष्ठ पर लिखा जाएगा।     अंकों का जोड़ करते समय यदि किसी परीक्षार्थी को 90 या 99 अंक आ रहे हैं, तो उसकी कॉपी दोबारा जांची जाएगी। सामान्य परिस्थितियों में भी मूल्यांकन के बाद दूसरा मूल्यांकनकर्ता नंबरों का मिलान करेगा।     अगर प्रत्येक उत्तर को मिले अंक और मुखपृष्ठ पर लिखे प्राप्तांक का जोड़ ठीक नहीं होगा, तो मूल मूल्यांकनकर्ता पर जुर्माना लगेगा। तीसरी जांच रैंडम होगी यानी जांची जा चुकी कॉपियों के बंडल से कुछ कॉपियां निकालकर कभी भी जांची जाएंगी। …ताकि कोर्ट में न देखना पड़े नीचा अगर इसमें गलती मिली तो भी जुर्माना लगेगा। बताया जा रहा है कि ऐसा हर साल पुनर्मूल्यांकन के आवेदनों की वजह से कॉपियों की दोबारा जांच करानी पड़ती है। कई बार होता है जब परीक्षार्थी का दावा सही होता है और उसके अंक बढ़ जाते हैं। इसकी वजह से कई बार न्यायालय में मंडल की स्थिति लज्जाजनक हो जाती है।

महू हिंसा मामले में मौलवी के किए गए दावों की निकली हवा, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाई

इंदौर  महू में हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 8 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक 50 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 50 अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कुल 100 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों से बचने की अपील प्रशासन ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। ताकि किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह को रोका जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें। मस्जिद में सुतली बम फेंके जाने के नहीं मिले सबूत डीआईजी निमिष अग्रवाल ने स्पष्ट किया की पुलिस जांच में अब तक मस्जिद के अंदर सुतली बम फेंके जाने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। वहीं वायरल वीडियोज में दिख रहे लोग नकाब पहनकर पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं। हालांकि, पहले मस्जिद के इमाम ने दावा किया था कि सुतली बम फेंकने के बाद ही विवाद बढ़ा था। मौलाना के दावे गलत साबित हो रहे हैं। क्या हिंसा सुनियोजित थी? जब डीआईजी निमिष अग्रवाल से पूछा गया कि हिंसा के दौरान इतनी बड़ी संख्या में पत्थर कैसे उपलब्ध हुए, तो उन्होंने कहा कि मामले की गहन विवेचना जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हिंसा पूर्व नियोजित थी। डीआईजी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा की जो भी कानून व्यवस्था भंग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते के विश्राम का मौका मिलेगा

मुंबई रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कर ली है. दुबई में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब पर कब्जा जमा लिया है. अब फैन्स जानने को आतुर हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अब भारतीय टीम का अगला मिशन क्या है? बता दें कि अब भारतीय टीम को 3 महीने की लंबी छुट्टी मिल गई है. उसे इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप या सीरीज नहीं खेलनी है. कप्तान रोहित शर्मा भारत को 9 महीने में दूसरी आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के बाद मुंबई लौट आए हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए अपनी टीमों से जुड़ने से पहले एक हफ्ते के विश्राम का मौका मिलेगा. दो महीने तक चलने वाले आईपीएल के कारण खिलाड़ियोंने विश्राम करने को प्राथमिकता दी है. बीसीसीआई की भी किसी तरह का सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना नहीं है जैसा कि उसने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम के स्वदेश लौटने पर किया था. IPL वाले महाकुंभ में उतरेंगे खिलाड़ी यानी खिलाड़ियों के लिए अभी सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है. उन्हें अब टी20 क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन की तैयारी में जुटना है. आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा, जबकि फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे. इस तरह भारतीय टीम भले ही 3 महीने की छुट्टी पर हो, लेकिन खिलाड़ियों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलेगा. इंग्लैंड दौरे के साथ शुरू होगा दो साल का चुनौतीपूर्ण चक्र जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत होने के बाद गौतम गंभीर को राष्ट्रीय टीम की कमान संभाले हुए 8 महीने हो चुके हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत ताजी हवा के झोंके की तरह आई है और ‘गुरु गंभीर’ को बड़ी तस्वीर का विश्लेषण करने का मौका मिलेगा क्योंकि अगले दो महत्वपूर्ण वर्षों में भारतीय क्रिकेट में बड़े बदलाव की उम्मीद है. गंभीर अब ऐसे दौर में पहुंचेंगे जहां उनके सामने तीन अलग-अलग चुनौतियां होंगी, जिसकी शुरुआत इंग्लैंड के टेस्ट दौरे से होगी. यह हमेशा की तरह आईपीएल के बाद होगा जिसमें तैयारी के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होगा. गंभीर की दूसरी बड़ी चुनौती भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाला टी20 विश्व कप होगा जहां सूर्यकुमार यादव की टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी और आखिरी लेकिन सबसे बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका में होने वाला 2027 का वनडे विश्व कप होगा. जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम यदि भारतीय टीम की बात करें तो उसे अपनी अगली सीरीज 3 महीने बाद जून-जुलाई 2025 में खेलनी है. भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (2025) 20-24 जून, पहला टेस्ट, हेडिंग्ले 2-6 जुलाई, दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम 10-14 जुलाई, तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स 23-27 जुलाई, चौथा टेस्ट, मैनचेस्टर 31 जुलाई-4 अगस्त, पांचवां टेस्ट, द ओवल  

मार्च महीने में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही, कई शहरों में गर्मी का असर दिखाई दिया

School timings changed amid heat wave in Bhopal,

धार मार्च महीने में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर दिखाई दिया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में गर्मी सबसे ज्यादा महसूस की गई। वहीं, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस तरह का मौसम आगे भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को इंदौर संभाग के धार शहर में सबसे अधिक गर्मी रही, जहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नर्मदापुरम में भी तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम में 38.5 डिग्री, खजुराहो में 38.4 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री, दमोह में 37.5 डिग्री, मंडला, शिवपुरी, सिवनी में 37.2 डिग्री और सागर में तापमान 37.1 डिग्री रहा। हालांकि, रात के समय पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। बड़े शहरों में ग्वालियर और उज्जैन सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में तापमान 37.3 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री रहा, जबकि जबलपुर में यह 35.2 डिग्री था। आज से मिल सकती है राहत 12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने वाला है, जिसका असर अगले एक-दो दिनों में देखने को मिल सकता है। इसके कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग ने इस साल के लिए अनुमान जताया है कि अप्रैल और मई के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। इन दोनों महीनों के दौरान ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी बनी रहेगी। मार्च में तीनों मौसम का असर मध्यप्रदेश में पिछले 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में रातें ठंडी और दिन गर्म होते हैं, और बारिश का ट्रेंड भी रहता है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे अधिक बदलता हुआ रहता है, जहां रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंडक का अनुभव होता है।  

जसप्रीत बुमराह को अगर एक और चोट वहां लगी तो करियर खत्म हो सकता है, शेन बॉन्ड का दावा

नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं, क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी मैच के दौरान उनको चोट लगी थी। सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में चोट लगने के कारण उन्हें अगले कुछ हफ्तों के लिए रेस्ट की सलाह दी गई थी। हालांकि, वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम का हिस्सा बने थे, लेकिन बाद में उनको बाहर कर दिया गया। आधा मार्च बीतने को है, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है, जबकि शेन बॉन्ड ने एक बड़ा दावा बुमराह को लेकर किया है और कहा है कि अगर उन्हें उसी स्पॉट पर फिर से चोट लगी तो यह उनके करियर को खत्म कर सकता है। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे शेन बॉन्ड ने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में जगह नहीं बना पाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आगामी आईपीएल के समापन के बाद इंग्लैंड का दौरा है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसमें त्वरित बदलाव से बुमराह के लिए परेशानी हो सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो पर शेन बॉन्ड ने कहा, “जब वह स्कैन के लिए सिडनी गया था, तो कुछ संदेश आ रहे थे कि उसे मोच और इस तरह की अन्य चीजें हैं। मुझे चिंता थी कि यह मोच नहीं होगी, यह उस क्षेत्र (पीठ) के आसपास की हड्डी की चोट हो सकती है। मुझे लगा कि अगर ऐसा हुआ तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर सकते हैं। देखिए, मुझे लगता है कि बुमराह ठीक हो जाएंगे, लेकिन यह सिर्फ (वर्कलोड) मैनेजमेंट पर निर्भर है। दौरे और आगे के कार्यक्रम को देखते हुए, उसे आराम देने के अवसर कहां हैं? लेकिन वास्तव में खतरे की अवधि कहां है? और अक्सर, ऐसा होता है कि आईपीएल से टेस्ट में जाना एक जोखिम होगा।” बॉन्ड ने माना है कि 50 ओवर के मैच से टेस्ट मैच की ओर ध्यान केंद्रित करना थोड़ा आसान है, लेकिन टी20 से टेस्ट क्रिकेट में लौटना मुश्किल। भारत जून से अगस्त तक इंग्लैंड में रेड बॉल क्रिकेट खेलने वाला है। मई के आखिर तक आईपीएल चलेगा। उन्होंने कहा, “आप टी20 से टेस्ट मैच में जाते हैं, यह चुनौतीपूर्ण होता है। यदि आप एक वनडे सीरीज खेल रहे हैं, तो यह आम तौर पर कठिन नहीं होता है। आप सप्ताह में तीन मैच खेलेंगे, आपको अभ्यास करना होगा, आप लगभग 40 ओवर करेंगे। टेस्ट मैच सप्ताह के काफी करीब है, लेकिन टी20 में, विशेष रूप से आईपीएल में, जब आप एक सप्ताह में तीन गेम खेल रहे होते हैं, तो दो दिन ट्रेवल होता है, आपको एक ट्रेनिंग सेशन मिल सकता है। आप उसमें शायद ही 20 ओवर गेंदबाजी करते हों। यह टेस्ट मैच के आधे से भी कम वर्कलोड के बराबर है।” मुंबई इंडियंस के पूर्व गेंदबाजी कोच ने आगे कहा, “आपको मैनेजमेंट के तौर पर अलग तरह से सोचना होगा और खिलाड़ी को बताना होगा कि ‘देखिए, हम आपके करियर के सर्वोत्तम हित में ऐसा कर रहे हैं।’ कोई भी खिलाड़ी जो इससे गुजरा है, और मैं भी इससे गुजरा हूं, आप खेलने के लिए बेताब होते हैं, लेकिन आप यह भी समझते हैं कि कुछ निश्चित समय पर कुछ जोखिम होते हैं और आपको कुछ समझौते करने पड़ते हैं। अगर हम उन्हें इंग्लैंड ले जाते हैं। वह फिट भी हैं, लेकिन टी20 से टेस्ट पर जाना मुश्किल है। वह आपका बेस्ट बॉलर है, लेकिन अगर उसे उसी स्पॉट पर एक और चोट लगती है, तो यह संभावित रूप से करियर खत्म करने वाला हो सकता है, क्योंकि मुझे यकीन नहीं है कि आप उस स्थान पर फिर से सर्जरी करवा सकते हैं।”

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 250 अंक से ज्यादा उछला

मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Of India) की चाल सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हैरान करती नजर आी. बुधवार को तेज शुरुआत करने के बाद कुछ ही मिनटों मे अचानक सेंसेक्स-निफ्टी रेज जोन में पहुंच गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) खुलने के साथ ही 250 अंक से ज्यादा उछल गया था, लेकिन फिर 10 मिनट के बाद ही ये करीब 100 अंक टूटकर कारोबार करता नजर आया, कुछ ऐसा ही हाल नेशनल स्टटॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) का भी दिखा और ग्रीन जोन में खुलने के बाद ये भी गिरावट के साथ कारोबार करने लगा. शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई की लार्जकैप कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी के साथ टेलीकॉम कंपनी एयरटेल का शेयर (Airtel Stock) भागा और खुलने के साथ ही 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया, इसके अलावा मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी तेजी देखने को मिली. इस दौरान लगातार तीसरे दिन प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में धड़ाम नजर आया और ये 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर ओपन हुआ, लेकिन फिर अचानक इसने तूफानी रफ्तार पकड़ ली. खुलते ही शेयर बाजार ने किया हैरान शेयर मार्केट ने खुलने के साथ ही निवेशकों को हैरान करना शुरू कर दिया. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,102.32 की तुलना में उछलकर 74,270.81 के लेवल पर ओपन हुआ और खुलने के सात ही 250 अंक के आस-पास चढ़कर 74,392 के स्तर पर पहुंच गया. लेकिन इसके बाद अचानक ये टूटने लगा और गिरकर 73,998.35 पर आ गया. NSE Nifty की अगर बात करें, तो एनएसई के इस इंडेक्स ने भी अपने पिछले बंद 22,497.90 की तुलना में तेजी के साथ 22,536.35 पर कारोबार शुरू किया और 22,577 तक उछला, लेकिन सेंसेक्स में गिरावट आते ही ये भी टूटने लगा और गिरकर 22,450.10 के लेवल पर कारोबार करता दिखाई दिया. इन शेयरों ने खुलते ही मचाया धमाल शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ ही लार्जकैप में शामिल Bharti Airtel (3.65%), Tata Motors (2.85%), HDFC Bank (1.50%), Kotak Bank (1.30%), Reliance (1%) के शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. तो मिडकैप में Hindustan Petrolium Share (3.35%), Escorts Share (2.34%) चढ़कर कारोबार कर रहा था. स्मॉलकैप कंपनियों की अगर बात करें, तो NACL India Share (7.29%), RedTape Share (7.13%), और PNB Housing Share (4.72%) उछलकर ट्रेड करता नजर आया. रिलायंस-एयरटेल में तेजी की ये वजह बात करें, Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस और सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह के बारे में, तो बता दें कि दोनों ही कंपनियों ने दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ भारत में स्टारलिंक की सर्विस में योगदान के संबंध में डील साइन की है, जिसके बाद शुरुआती कारोबार में दोनों ही कंपनियों के शेयर तेजी के साथ भागे. IndusInd Bank के शेयर की बदली चाल सेंसेक्स और निफ्टी की तरह की प्राइवेट सेक्टर के IndusInd Bank के शेयर ने भी पलटी मारकर निवेशकों को हैरान कर दिया. दरअसल, लगातार तीसरे दिन इंडसइंड बैंक का शेयर तेज गिरावट के साथ ओपन हुआ और शुरुआती कारोबार में ये 7 फीसदी से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था, लेकिन एक ओर जहां शेयर बाजार ग्रीन से रेड जोन में आया, तो ये बैंकिंग स्टॉक अचानक गिरावट से उबरकर तेज रफ्तार से भागता दिखाई देने लगा. खबर लिखे जाने तक ये 4.50% की उछाल के साथ 685.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. Airtel के बाद अब Reliance Jio ने की Starlink के साथ डील, सेटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट Reliance Jio ने Elon Musk के SpaceX के पार्टनरशिप कर ली है, जिसके बाद Starlink सर्विस को भारत में लाया जाएगा. Starlink सेटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है, जो लंबे समय भारत में अपनी सर्विस शुरू करने की कोशिश कर रहा है. एक दिन पहले ही Airtel ने भी SpaceX के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था. हालांकि अभी कई भारतीय अथॉरिटीज से अप्रूवल मिलने बाकी हैं, उसके बाद ही भारत में Starlink की सर्विस शुरू होगी. रिलायंस ने कहा, कंपनी Starlink के डिवाइस, हार्डवेयर और इंस्टॉलेशन में मदद करेगा. इसके लिए Jio प्लेटफॉर्म की मदद ले सकेंगे, जो रिटेल और ऑनलाइन स्टोर्स के रूप में उपलब्ध होगा. एक दिन पहले यानी मंगलवार को Airtel ने बताया था कि उसने SpaceX के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके बाद भारतीय कस्टमर को जल्द ही Starlink का हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा. हालांकि अभी SpaceX को भारतीय अथॉरिटीज से लाइसेंस लेना बाकी है, सभी अप्रूवल मिलने के बाद ही भारत में SpaceX की सर्विस भारत में शुरू हो सकेंगी. क्या है Starlink? Starlink, एक सेटेलाइट बेस्ड हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस है, जिसे खुद Elon Musk की कंपनी SpaceX ने डेवलप किया है. इसके लिए मोबाइल टावर लगाने की जरूरत नहीं होती है. Starlink दुनिया भर में हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड कराना चाहती है, इसका फायदा खासकर उन इलाकों में जहां वायर ब्रॉडबैंड उपलब्ध नहीं है. Jio की तरफ से आया बयान रिलायंस जियो के ग्रुप CEO मैथ्यू ओमन ने कहा, हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो, यह जियो की प्राथमिकता है. स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और सभी के लिए बिना रूकावट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है. Jio के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में स्टारलिंक के साथ हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और इस AI-संचालित युग में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर के समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकेगा. SpaceX का भी Jio को लेकर बयान SpaceX के प्रेसीडेंट और चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर ग्वेने शॉटवेल ने कहा, हम भारत की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए जियो की सराहना करते हैं. हम जियो के साथ काम करने, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने और भारतीय कस्टमर्स और बिजनेसेस को स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने को तैयार हैं. ऐसे काम करता है Starlink आसमान में हजारों लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सेटेलाइट होते हैं, जो धरती से लगभग 550 किमी ऊपर होते हैं. ये … Read more

साय कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है कई महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज शाम को होगी। होली पर्व से पहले इस बैठक में प्रदेशवासियों को खुशखबरी मिल सकती है। कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को शाम 6 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगी।  

राजधनी में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना, जिसमें फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी शामिल

 भोपाल इंदौर के महू कस्बे में हुई हिंसा के बाद मध्यप्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है. खासकर राजधानी भोपाल में आगामी होली के त्योहार और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है, जिसमें फ्लैग मार्च, बैरियर चेकिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी शामिल है.   मंगलवार को भोपाल पुलिस ने पुराने शहर में लंबा फ्लैग मार्च निकाला, जिसमें मोती मस्जिद, सदर मंजिल, काजी कैंप समेत 25 से ज्यादा संवेदनशील इलाकों को कवर किया गया. यह फ्लैग मार्च असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए निकाला गया. पुराना भोपाल ऐसा क्षेत्र है, जहां सबसे ज्यादा मस्जिदें हैं और जुमे की नमाज के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है. साथ ही, होली के दौरान भी यहीं बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालते और रंग खेलते हैं. जुलूस और नमाज के लिए खास इंतजामात पुलिस ने होली के जुलूस और जुमे की नमाज के समय को मैनेज करने के लिए खास रणनीति बनाई है. कई जगहों पर जुलूस का रूट और मस्जिदें एक ही क्षेत्र में पड़ते हैं. ऐसे में पुलिस दोनों समुदायों के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए सक्रिय रहेगी. मस्जिदों और अंदरूनी इलाकों के आसपास भी फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात शहर भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे. संवेदनशील इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है. इसके अलावा, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने का फैसला किया है. भड़काऊ पोस्ट या अफवाहों को रोकने के लिए साइबर सेल 24 घंटे सक्रिय रहेगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की अपील भोपाल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. होली और जुमे की नमाज के दौरान आपसी भाईचारे का परिचय देने की सलाह दी गई है. पुलिस का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा. महू की घटना के बाद पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस की यह सतर्कता शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है. भोपाल में तैयारियां पूरी हैं और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. महू में क्या हुआ था? बता दें कि ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए महू में एक रैली निकाली जा रही थी. इस दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो बढ़कर दो पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने तक पहुंच गई. झड़पों से कस्बे के कई इलाकों में दहशत फैल गई. बाद में कुछ लोगों ने कई मोटरसाइकिल को आग लगा दी, जिससे तनाव और बढ़ गया था.  

मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ : फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बना राहतगढ़ मंडल का चैंपियन

भोपाल सागर जिले की सुरखी विधानसभा में चल रहे मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ के तहत मंगलवार को राहतगढ़ मंडल के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और झिला आर.डी.एक्स. क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंत्री राजपूत ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार भी वितरित किए गए।। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए परिचय लिया। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह क्रिकेट महाकुंभ आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क सिखाता है। इस तरह के टूर्नामेंट से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और भविष्य में हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। इस प्रतियोगिता से निकले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सके। उन्होंने सुरखी विधानसभा के युवा क्रिकेट प्रेमियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने की भी बात कही।  

सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग कल सहकारिता विभाग में 25 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे

भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग बुधवार को अपेक्स बैंक परिसर के समन्वय भवन में सहकारिता विभाग में 25 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे। मंत्री श्री सारंग इसी के साथ ई-पेक्स के लिए एक दिवसीय हैंड्स ऑन रिफ्रेशर प्रशिक्षण सह संवेदीकरण कार्यक्रम के आयोजन का शुभारंभ भी करेंगे। प्रशिक्षण में सहकारिता विभाग, जिला बैंक एवं पेक्स के लगभग 650 प्रतिभागी शामिल होंगे। सहकारिता विभाग में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों के आकस्मिक देहावसान के बाद उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के लिये मंत्री श्री सारंग के निर्देशन में एक अभियान के रूप में कार्रवाही प्रारंभ की गई है। इन सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों को बुलाकर समय सीमा में उनका सत्यापन करा लिया गया है। विभाग के विभिन्न जिलों में रिक्त पदों पर सहायक ग्रेड-3 के ऐसे कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदाय की जा रही है। मंत्री श्री सारंग अनुकंपा नियुक्ति के 25 आदेश प्रदान करेंगे। इससे विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के सभी पात्र प्रकरणों का निराकरण हो जायेगा और विभाग में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों की पूर्ति भी हो जायेगी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि राज्य शासन कर्मचारियों के हितों को लेकर संवेदनशील है।  

होली के अवसर पर आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए

भोपाल होली के अवसर पर पश्चिम मध्‍य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं। यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा व्यापक सुरक्षा उपायों को लागू किया गया है। सीसीटीवी निगरानी और तकनीकी उपाय सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को और तेज कर दिया गया है। आरपीएफ द्वारा स्टेशनों के संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए डिजिटल निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। इसके अलावा, मेटल डिटेक्टर्स और बैगेज स्‍कैनर मशीनों का प्रयोग यात्रियों के सामान की जांच के लिए किया जा रहा है। संदिग्ध एवं नशीली वस्तुओं की जांच स्टेशन परिसर में संदिग्ध सामान या वस्तुएं पाए जाने पर उनकी तुरंत और गहन जांच की जाएगी। आरपीएफ के जवान संदिग्ध वस्तुओं और बैगों की चेकिंग HHMD एवं डॉग स्‍कॅाड के साथ कर रहे हैं। आरपीएफ द्वारा ट्रेनों और स्टेशनों पर नशीली वस्तुओं के सेवन या शराब पीने जैसे विघटनकारी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करें। सुरक्षा बल की तैनाती पश्चिम मध्‍य रेलवे के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के साथ साथ रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवान तैनात किए गए हैं। इन जवानों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से संबंधित विशेष ब्रीफिंग भी की जा रही है ताकि वे किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। सुरक्षा गश्त और यात्री मार्गदर्शन स्टेशन परिसर में आरपीएफ के जवान निरंतर गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पहचान की जा सके। साथ ही, यात्रियों को सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए वे उन्हें सुरक्षा संबंधित जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। RPF यह सुनिश्चित करेगा कि होली के इस पर्व के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुर्जगों की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा जाए। असभ्य व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ ने यात्रियों से यह भी अपील की है कि वे रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों का पालन करें, अपनी यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि का तुरंत संज्ञान लेकर रेलवे सुरक्षा बल/जीआरपी/हेल्‍प लाईन 139 पर सूचित करें। होली के इस पावन पर्व पर, आरपीएफ ने पूरी तरह से प्रतिबद्धता दिखाते हुए पश्चिम मध्‍य रेलवे के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा प्रबंधों का इंतजाम किया है, ताकि यात्री बिना किसी चिंता के अपनी यात्रा आराम से कर  सकें।रेलवे सुरक्षा बल, सभी यात्रियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें सुरक्षित यात्रा करने की सलाह देता हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet