LATEST NEWS

CM फडणवीस अब लव जिहाद कानून लाने की तैयारी, एक्शन में सरकार, पैनल का किया गठन

मुंबई  महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार अब लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के कानून को और सख्त करने की तैयारी में है। सरकार ने ऐसे मामलों के खिलाफ नए कानून के अध्ययन करने के मकसद से राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में महिला एवं बाल कल्याण, अल्पसंख्यक मामले, विधि एवं न्यायपालिका, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग के सचिव और गृह विभाग के उप सचिव शामिल हैं।  सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, यह समिति राज्य में मौजूदा स्थिति का अध्ययन करेगी और लव जिहाद एवं जबरन धर्मांतरण की शिकायतों से निपटने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों के संबंध में सुझाव देगी। यह समिति कानूनी पहलुओं और अन्य राज्यों में बनाये गये कानूनों पर भी विचार करेगी। इसके साथ ही वह जबरन धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकने के लिए कानून की सिफारिश करेगी। दिल्ली में अमित शाह के साथ फडणवीस की मीटिंग इससे पहले नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र सरकार से राज्य के सभी पुलिस आयुक्तालयों में तीन नए आपराधिक कानूनों को जल्द से जल्द लागू करने को कहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार को नए आपराधिक कानूनों के अनुसार अभियोजन निदेशालय बनाना चाहिए। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने क्रमशः औपनिवेशिक युग की भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 का स्थान लिया है। ये नए कानून पिछले साल एक जुलाई से लागू हुए। अमित शाह ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार को जल्द से जल्द राज्य के सभी आयुक्तालयों में नए आपराधिक कानूनों को लागू करना चाहिए।’’ बैठक में राज्य में पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की द्वि-साप्ताहिक समीक्षा करनी चाहिए, जबकि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को साप्ताहिक समीक्षा करनी चाहिए।

धार्मिक पर्यटन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आस्था, श्रद्धा और धार्मिक पर्यटन के लिए किए गए आग्रह के परिणामस्वरूप सभी धार्मिक पर्व और उत्सव, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। महाकुंभ के क्रम में मध्यप्रदेश के चित्रकूट धाम, उज्जैन, ओरछा, दतिया जैसे धार्मिक स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पधार रहे हैं। धार्मिक पर्यटन की इन गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिला है। उज्जैन में ही गत वर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पधारे। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाएं है। महाकाल लोक में श्रद्धालुओं के बढ़ रहे आवागमन को देखते हुए राज्य सरकार उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के अंतर्गत महाकाल लोक में आवागमन और दर्शन की सुगम व्यवस्था के लिए 6 द्वार विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास से जारी अपने संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और प्रदेश की क्षमता का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। प्रदेश में आस्था, श्रद्धा से जुड़े कार्यों का भी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे हमें हमारी विरासत पर गर्व करने का अवसर मिले, राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को विकास गतिविधियों की सौगात निरंतर जारी रहेगी।  

इंदौर की तरफ से छह लेन सड़क का काम शुरू, सिंहस्थ के समय मिलेगी ट्रैफिक मेें राहत

इंदौर इंदौर से उज्जैन के बीच 50 किलोमीटर लंबाई में छह लेन सड़क का काम शुरू हो चुका है। अब इंदौर शहर की सीमा में भी छह लेन के हिसाब से सड़क के बेस के लिए काम चल रहा है। सांवेर के समीप पुरानी पुलिया को भी चौड़ा करने के लिए शेड लगा दिए गए है। ज्यादातर काम सड़क निर्माण कंपनी रात के समय कर रही है,क्योकि तब ट्रैफिक कम रहता हैै। इंदौर मेें अरविंदो अस्प्ताल से सड़क बनेगी,क्योकि यहां तक छह लेन ब्रिज की भुजा उतरेगी। छह लेन सड़क बनने के बाद 50 किलोमीटर की दूरी 40 से 50 मिनट में तय हो जाएगी। फोरलेन को छह लेन करने में सरकार को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी,क्योकि दस साल पहले जब सड़क फोरलेन की गई थी। तब छह लेन के हिसाब से जमीन का अधिगृहण कर लिया था। चार गांवों में बाधक निर्माणों को तोड़ा जाएगा। यह सड़क उज्जैन में महाकाल गेट तक बनेगी। फिलहाल सांवेेर,रिंगनोद, निनौरा मेें काम तेजी से चल रहा है। उज्जैन की सीमा पर भी फोरलेन के दोनो तरफ एक-एक लेन के लिए खुदाई कर जमीन को समतल किया जा रहा है। यहां र्मुरम भी बिछाई जा रही है। ढाई साल मेें काम पूरा होगा   इस सड़क के निर्माण पर डेढ़ हजार करोड़ रुपये सरकार खर्च कर रही है। इस मार्ग पर तीन बड़े ब्रिज और छह अंडरपास बनाए जाएंगे। चार माह पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया था। इस प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2028 में होगा। उसके बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगेगा। तब इंदौर से उज्जैन के लिए एक लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होगी। उस ट्रैफिक के लिए छह लेन सड़क मददगार साबित होगी। अभी इंदौर से उज्जैन के बीच 25 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इस सड़क के अलावा पीडब्लूडी हातोद, चंद्रवतीगंज से उज्जैन तक फोरलेन सड़क बनाएगा। यह सड़क चिंतामण गणेश मंदिर तक बनेगी। उसके निर्माण से उज्जैन के लिए एक और रुट मिल जाएगा। देवास से भी उज्जैन के बीच भी सड़क को फोरलेन किया जा रहा है।    

बीसीसीआई की हिदायत का दिखा असर, एकसाथ दुबई रवाना हुए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए शनिवार की दोपहर दुबई रवाना हो गया. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मीडिया के कैमरा में कैद हुए. बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों का परिवार उनके साथ नजर नहीं आया. BCCI की नई पॉलिसी बनी रोड़ा नए नियमों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 45 दिन से कम के दौरों पर खिलाड़ियों के साथ परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देता है। 19 फरवरी से नौ मार्च तक चलने वाला टूर्नामेंट तीन सप्ताह तक चलेगा. इसका मतलब है कि दुबई में मेन इन ब्लूज का उत्साह बढ़ाने के लिए परिवार मौजूद नहीं होंगे. क्या टूर्नामेंट में नहीं दिखेगा प्लेयर्स का परिवार? यदि खिलाड़ी अभी भी दौरे पर अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले जाना चाहता है तो परिवार के सदस्यों का सारा खर्च खिलाड़ी को खुद उठाना होगा. बीसीसीआई खिलाड़ी के परिवार के सदस्यों का खर्च नहीं उठाएगी। निजी कर्मचारियों (मैनेजर्स, एजेंट्स और शेफ) पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जो पहले टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ ट्रेवल करते थे. सभी खिलाड़ी एकसाथ नजर आए न्यूज एजेंसी ने पोस्ट में लिखा- भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था चैंपियंस ट्रॉफी मं हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जबकि बाकी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और यह टूर्नामेंट नौ मार्च तक जारी रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट के वीडियो में सबसे आगे कोच गौतम गंभीर चेक इन के लिए जाते दिखे। उनके पीछे वॉशिंगटन सुंदर, उपकप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एसिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और कुछ और स्टाफ नजर आए। फिर रोहित शर्मा भी एक कार से निकलते दिखे और वह फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ दिखे।  23 फरवरी को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान गत चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में 27 फरवरी को खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में अन्य दो टीमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। महामुकाबले से पहले भारत का सामना 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा और पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत के खेलों के अलावा दोनों ग्रुप के मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्या व्यवस्था? दो सेमीफाइनल 4 मार्च और 5 मार्च को होंगे। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। 9 मार्च को होने वाले फाइनल में भी रिजर्व डे की व्यवस्था रहेगी। पहला सेमीफाइनल (अगर भारत उसमें पहुंचता है) दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत क्वालिफाई नहीं करता है तो मैच पाकिस्तान में ही होगा। ऐसे ही फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। अगर भारत खिताबी मुकाबले तक पहुंचता है तो इसे दुबई में कराया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टूर्नामेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.4 मिलियन अमेरिका डॉलर यानी करीब 19.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। उपविजेता टीम को मिलेंगे 9.72 करोड़ रुपये विजेताओं के अलावा उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमों को 56000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि बढ़कर 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) हो गई है। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा, पर्याप्त पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।   अन्य टीमों को कितने रुपये मिलेंगे? किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 350000 डॉलर (करीब तीन करोड़ रुपये), जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140000 डॉलर (करीब 1.2 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सभी आठ टीमों को इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 125000 डॉलर (करीब 1.08) करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।  

मणिपुर में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, दो जिलों से गिरफ्तार किए गए 9 उग्रवादी, भारी मात्रा हथियार बरामद

 इंफाल मणिपुर में सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है. इसी बीच, सुरक्षाबलों ने  पूर्वी इंफाल और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि अपहरण और वसूली गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयोन) के चार सक्रिय सदस्यों को शुक्रवार को थौबल जिले के चिंगडोम्पोक इलाके से गिरफ्तार किया गया. एक अन्य ऑपरेशन में, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्वी जिले के खाबेइसोई इलाके से जबरन वसूली गतिविधि में शामिल केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने  इंफाल पूर्वी जिले के नुंगोई अवांग लीकाई इलाके से यूएनएलएफ (पामबेई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा, ”गिरफ्तार व्यक्ति इम्फाल शहर और उसके आसपास वसूली गतिविधियों और हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल था.” सूबे में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन मणिपुर में बीरेन सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद अब सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है. मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बीते रविवार को बीरेन सिंह ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी नेताओं की बैठकों का दौर शुरू हो गया था. मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे. हालांकि अब सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है. संविधान के अनुच्छेद 174(1) के अनुसार राज्य विधानसभाओं को अपनी अंतिम बैठक के छह महीने के भीतर बुलाना अनिवार्य है. मणिपुर में पिछला विधानसभा सत्र 12 अगस्त 2024 को बुलाया किया गया था. लेकिन बीते दिन यानी बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने की समय सीमा खत्म हो गई.    

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मेहमानों को लुभाने भोपाल तैयार, वन विहार में छोड़े गए एशियाटिक लॉयन

भोपाल राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट( जीआईएस) से पहले विश्वर भर से आ रहे उद्योगपति मेहमानों को लुभाने से लिए राजधानी भोपाल को तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सुबह एशियाटिक लॉयन के जोडे़े वन विहार छोड़ दिए गए हैं। देसी-विदेशी मेहमान अब भोपाल में एशियाटिक सिंह भी देख सकेंगे। हाउस से बाड़े में जाते ही सिंह का यह जोड़ा मस्ती करने लगा। दोनों को एक ही बाड़े में छोड़ा गया है। यह जोड़ा गुजरात के जूनागढ़ से दिसंबर में लाया गया था। नर सिंह का नाम जूना और मादा सिंह का नाम गिरी है। 21 दिन किया क्वारेंटाइन लॉयन के इन जोडों को  21 दिन की क्वारेंटाइन अवधि के लिए हाउस में रखा गया था। क्वारेंटाइन की अवधि तीन गुना हो गई थी। दोनों ही सिंह पूर्णत: स्वस्थ्य हैं। इसलिए उन्हें अब बाड़े में छोड़ा गया है। अब टूरिस्ट इनके दीदार कर सकते हैं। वन विहार नेशनल पार्क में लोग शनिवार से ही एशियाई शेरों के दीदार करना शुरू कर दिया है।  पहले दिन पिंजरा खुलते ही शेरों ने अपने बाड़े में छलांग लगा दी थी। हालांकि, पहले वे थोड़े डरे-सहमे नजर आए थे लेकिन फिर इधर-उधर मंडराने लगे। खाने के लिए उन्हें मीट भी दिया गया। इसके बाद वे माहौल में ढल गए हैं। पांच दिन एक हजार किलों मीटर का किया था सफर वन विहार के डायरेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि वन विहार का 9 सदस्यीय दल 17 दिसंबर को जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर में शेर को लेने पहुंचे थे, शियाई शेरों का जोड़ा  21 दिसंबर को भोपाल लाया गया था। 5 दिन में 1000 किमी का सफर तय किया था। इसके बाद इन्हें 21 दिन तक क्वारेंटाइन रखा गया था। 11 जनवरी को यह अवधि पूरी हो गई। हालांकि, उनकी सेहत को देखते हुए इन्हें ज्यादा समय तक यहां रखा गया। करीब पौने दो महीने के बाद इन्हें अब बाड़े में छोड़ा गया है। नर और मादा शेर की उम्र करीब 3 साल है। 2 नर और 3 मादा शेरों की हो गई संख्या राजधानी स्थित वन विहार में अभी तक 3 शेर थे। जिनमें सत्या, गंगा और नदी शामिल हैं। नंदी और सत्या नंदन कानन चिड़ियाघर से लाए गए थे। अब 2 लॉयन और आ गए। इसके बाद यहां 2 नर और 3 मादा शेर हो गई हैं। गुजरात ने वन विहार नेशनल पार्क की बात 16 साल बाद मानी और चार साल के शेरों का जोड़ा दिया। इसके बदले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लाए गए बाघ बी-2 और बाघिन बंदनी सक्करबाग चिड़ियाघर भेजे हैं।  

तीन दोस्त तालाब में नहाने पहुंचे, दो गहरे पानी में जाने से डूबे, शव बरामद

उज्जैन उज्जैन जिले की तराना तहसील के ग्राम कनार्दी में दुखद घटना सामने आई। जहां, तीन दोस्त तालाब में नहाने पहुंचे थे, जिनमें से दो गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटनाक्रम सामने आने के बाद डूबे बालकों की तलाश शुरू की गई। एक से डेढ़ घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। तराना थाना प्रभारी पी.एस. दलोदिया ने बताया कि दोपहर को खबर मिली थी कि ग्राम कनार्दी में नहाने गए दो बालक तालाब में डूब गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों द्वारा दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी गई थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। गांव में रहने वाला कार्तिक पिता बनेसिंह (14 वर्ष) और सोनू पिता ताराचंद नरवरिया (12 वर्ष) अपने हमउम्र नितिक के साथ गांव से बाहर तालाब में नहाने आए थे। दोनों के गहरे पानी में जाने की सूचना नितिक द्वारा गांव वालों को दी गई थी। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी एसडीएम राजेश बौरासी, एसडीओपी भविष्य भास्कर और तहसीलदार रामलाल मुनिया को दी। कुछ देर में ही प्रशासनिक अधिकारी भी कनार्दी के मोरीजरी नया तालाब पहुंच गए। ग्रामीण अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाकर सर्चिंग शुरू कराई, जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।  शवों को तराना के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।  

सीईओ विजय आनंद ने प्रदेश में डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा सेक्टर में 9100 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से “टेक डेटा लिमिटेड कंपनी” के सीईओ विजय आनंद ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन सेक्टर में निवेश की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर 9100 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रदेश में उन्नत बुनियादी ढांचे और तकनीकी विस्तार पर चर्चा हुई। टेक डेटा लिमिटेड ने इंदौर में 4 हजार करोड़ रूपये की लागत से डेटा सेंटर स्थापित करने, बीना (सागर) में 3 हजार करोड़ रूपये की लागत से ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट विकसित करने, उज्जैन में 600 करोड़ रूपये के निवेश से सोलर पॉवर यूनिट स्थापित करने और उज्जैन में ही बिजली ट्रांसमिशन एवं वितरण अवसंरचना के लिए 1500 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव दिये। बैठक में जिला उद्योग केंद्र भोपाल के जीएम कैलाश मानेकर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए देश के सबसे अनुकूल स्थलों में से एक बन चुका है। मजबूत बुनियादी ढांचे, सुलभ नीतियों और अनुकूल औद्योगिक वातावरण होने से वैश्विक कंपनियाँ प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। टेक डेटा लिमिटेड के सीईओ आनंद ने कहा कि यह निवेश प्रदेश में डिजिटल और हरित ऊर्जा क्रांति को गति देगा, जिससे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा और हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार से नीति समर्थन, भूमि आवंटन और अन्य आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। टेक डेटा लिमिटेड का यह निवेश मध्यप्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल तकनीकी और ऊर्जा क्षेत्रों में प्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा बल्कि स्थानीय युवाओं और स्टार्ट-अप्स को भी नए अवसर प्राप्त होंगे।  

नर्मदा के विकास के लिए मोहन यादव सरकार ने बनाई खास योजना, परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सामुदायिक भवन भी बनेगा

अनूपपुर  मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करते हैं। मां नर्मदा का उद्गम स्थल होने के बावजूद परिक्रमा वासियों के लिए यहां उपलब्ध सुविधाएं नाकाफी हैं। जरूरी सुविधाएं न मिल पाने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां 14 ग्राम पंचायतों में परिक्रमावासियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके तहत नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर सड़क ,बिजली, पानी, सामुदायिक भवन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। मां नर्मदा परिक्रमा मार्ग में आने वाले 14 ग्राम पंचायतों सिजघाट में खाल्हेदूधी, इटौर, घोघरी, बरांझ, बीजापुरी, चंदन घाट के कछरा टोला, खेतगांव, ठाढ़ पाठर, देवरी, दमेहडी, भीम कुंडी, मोहंदी, हरई, दमगढ़ का चयन किया गया है। परिक्रमावासियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाने की योजना तैयार की गई है। वरिष्ठ कार्यालय को इसके अनुमोदन के लिए पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अभी असुविधा के बीच करनी पड़ती है परिक्रमा वर्तमान समय में भी यहां पर नर्मदा परिक्रमावासी प्रतिवर्ष मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। जहां पर सड़क बिजली पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं वर्तमान में नहीं है जिसके कारण परिक्रमा वासियों को काफी असुविधा का सामना यहां करना पड़ता है। मां नर्मदा की परिक्रमा का धार्मिक महत्व होने के कारण प्रतिवर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से यहां लोग मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करने के लिए पहुंचते हैं और स्थानीय स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध न होने से उन्हें इससे जूझना पड़ता है। पंचायतों में ये सुविधाएं की जाएंगी विकसित सामुदायिक भवन, सोलर लाइट, पानी टंकी, सीएससी, हैंड पंप, घाट निर्माण, ग्रेवल रोड सहित अन्य कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में कराए जाने की योजना बनाई गई है। 14 ग्राम पंचायत में निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है जिसमें इन सभी कार्यों को शामिल करते हुए उनकी अनुमानित लागत 50 करोड़ 14 लाख रुपए निर्धारित की गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद यहां परिक्रमा वासियों को होने वाली असुविधा दूर हो सकेगी। नर्मदा तट पर सुविधा विकसित किए जाने के लिए योजना तैयार की गई है जल्द ही वरिष्ठ कार्यालय से इस पर अनुमति मिलने के पश्चात कार्य किया जाएगा। तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सीईओ जिपं

अडानी को एक और झटका अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर फिसले

नई दिल्ली  देश की तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया की अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 2.73 अरब डॉलर यानी करीब ₹2,36,60,45,95,500 की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 66.1 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही उनके अब एशियाई अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसकने का खतरा मंडराने लगा है। चीन के झोंग शैनशैन 57.4 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 24वें और एशिया में तीसरे नंबर पर हैं। घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ सत्र से गिरावट आ रही है। इस कारण भारतीय रईसों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 4.55 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 86.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर बने हुए हैं। एचसीएल के शिव नाडर ने इस साल 4.14 अरब डॉलर, शापूरजी मिस्त्री ने 2.18 अरब डॉलर, अजीम प्रेमजी ने 18.8 करोड़ डॉलर, सावित्री जिंदल ने 5.20 अरब डॉलर और सन फार्मा के दिलीप सांघवी ने 3.40 अरब डॉलर गंवाए हैं। मस्क और जकरबर्ग का हाल दुनिया में सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में एलन मस्क पहले नंबर पर हैं जबकि सबसे ज्यादा कमाई करने में मार्क जकरबर्ग सबसे आगे हैं। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क की नेटवर्थ में इस साल 34.1 अरब डॉलर गंवाए हैं। अब उनकी नेटवर्थ 398 अरब डॉलर रह गई है। दूसरी तरफ फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ जकरबर्ग की नेटवर्थ में इस साल 52 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 259 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मस्क के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

बाड़मेर के इस नेता को मिला MP का प्रभार, कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा बदलाव

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है. अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. भंवर जितेंद्र सिंह को प्रभारी पद से हटाया गया है. उनकी जगह हरीश चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं. भंवर जितेंद्र सिंह के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी थी. जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के अलावा असम के प्रभारी थे. कांग्रेस ने 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी नियुक्ति किए हैं. हरीश चौधरी राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान विधान सभा के MLA हैं. हरीश चौधरी को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. हरीश चौधरी मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन का काम देखेंगे.   पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा इधर, भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भाजपा पर निशाना साधा. MP करप्शन के मामले में टॉप 3 में है. अधिकारियों के 300 से अधिक प्रकरण लंबित है. 21 साल पुराने मामले पर उनके और उनके परिवार पर FIR कर दी है. हेमंत कटारे हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे. मेरा सवाल मोहन यादव से है. क्या एक ही ऐसा केस है पूरे MP में ऐसा? ऐसे कितने ही एमपी में कैसे हैं और यह कैस तो सिविल का है. कांग्रेस के नेताओं पर दबाव बनाने के लिए FIR दर्ज कराई जा रही है. सौरभ शर्मा केस कैसे रफा दफा हो जाए सरकार उसमें जुटी है. कांग्रेस ने गिनाए घोटाले पटवारी ने कहा कि BJP के नेता की बैलेंस शीट बढ़ी है. चोरी कलंकित, करप्शन आप करो FIR कांग्रेस के नेता पर कर रहे हो. परिवहन घोटालों पर ध्यान दो और लोकायुक्त में जांच चल रही उसे पूरा करो. जांच की जाए तो मंत्रालय में बैठे सभी मंत्री जेल में चले जाएंगे. पटवारी ने नल जल योजना को लेकर कहा कि मैं पत्रकारों को चुनौती देता हूं जहां भी 100 प्रतिशत योजना पहुंची हो तो मैं उस पत्रकार ओर व्यक्ति का स्वागत करूंगा. मुख्यमंत्री के विधानसभा में, मंत्री संपत्तियां उईके के विधानसभा हो या किसी विधायक के विधानसभा का एक भी गांव ऐसा बता दो जहां नल-जल योजना से पानी मिल रहा हो. नल जल योजना में 65 प्रतिशत का घोटाला है. 

भूपेश बघेल का गढ़ माना जाता है पाटन, बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार को चुनाव हारा दिया, अमलेश्वर में भी कांग्रेस की हार हुई

दुर्ग  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों के रिजल्ट आज घोषित हो रहे हैं। दुर्ग नगर निगम में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है। भूपेश बघेल की नगर पंचायत पाटन में कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई है। भूपेश बघेल, दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं। ऐसे यहां कांग्रेस की हार के बाद एक बार फिर से संगठन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पाटन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 601 वोटों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस की हार की वजह आपसी गुटबाजी और बागी उम्मीदवारों का चुनाव मैदान में उतरना बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। अमलेश्वर नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुए थे। इससे पहले यह ग्राम पंचायत थी। भूपेश बघेल के कार्यकाल में ही अमलेश्वर को नगर पंचायत घोषित किया गया था। भूपेश बघेल को झटका पाटन नगर पंचायत में कांग्रेस की हार पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए बड़ा झटका है। यहां कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था। पाटन नगर पंचायत में बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यहां जीत का जश्न मनाया जा रहा है। अमलेश्वर में भी बीजेपी जीती अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है। अमलेश्वर नगर पंचायत भी पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार दयानंद सोनकर 319 मतों से अपना चुनाव जीत गए हैं। वहीं, नगर निगम की बात करें तो बीजेपी सभी 10 नगर निगम में बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रह है। महासचिव बने हैं भूपेश बघेल नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट के एक दिन पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है। भूपेश बघेल को पंजाब राज्य का प्रभार भी सौंपा गया है।

पूर्व सीएम केजरीवाल के शीशमहल के रिनोवेशन की जांच होगी, CVC ने दिया आदेश

नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक सीएम आवास पर सीपीडब्ल्यूडी द्वारा एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने 13 फरवरी को 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का निवास) के नवीनीकरण की जांच का आदेश दिया। CVC ने सीपीडब्ल्यूडी से इन आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में फैली एक भव्य हवेली के निर्माण के लिए भवन निर्माण मानदंड जारी किए गए थे। केजरीवाल ने जो भ्रष्टाचार किया वो सबके सामने आया है-विजेंद्र गुप्ता वहीं पर इस पूरे मामले पर भाजपा नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता (vijender gupta) ने कहा- ‘शीशमहल’ को लेकर आप और अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आ गया है। सीवीसी ने तथ्यों के आधार पर संज्ञान लिया है। मैंने 14 और 21 अक्टूबर को सीवीसी को दो पत्र लिखे। मैंने सीवीसी को लिखा कि ‘शीशमहल’ का क्षेत्रफल मूल रूप से 10,000 गज से कम था, लेकिन बगल के बंगलों और 8 टाइप-5 फ्लैटों को खाली करा लिया गया और इसमें 50,000 गज के करीब विलय कर दिया गया। पूरी संरचना अवैध है। मैंने यह भी लिखा कि करोड़ों रुपये की बेहिसाब विलासिता की वस्तुएं स्थापित की गईं। मेरे द्वारा लिखे गए दो पत्रों के आधार पर, सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी से एक तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा है। सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जांच का आदेश दिया है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिया बयान वहीं पर इस मामले पर बोलते हुए राजौरी गार्डन से भाजपा के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने कहा कि मैं यह जानकर हैरान हूं कि बंगले का क्षेत्रफल 8 एकड़ है। अरविंद केजरीवाल को रहने के लिए 8 एकड़ के घर की जरूरत थी। मैं इसके खिलाफ सतर्कता जांच का स्वागत करता हूं।

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल और रिद्धि की शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीर

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान जैन परिवार की बेटी रिद्धि के साथ शादी के बंधन में बंधे. इसकी रिशेप्शन पार्टी भोपाल (Bhopal) के नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में शुक्रवार (14 फरवरी) को आयोजित हुई. इस समारोह में देश भर के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखने को मिली. इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता भोपाल पहुंचे. उनके साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता भी शामिल हुए. बता दें कुणाल सिंह की पत्नी रिद्धि जैन जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती हैं. रिद्धि के पिता संदीप जैन भी बड़े डॉक्टर हैं. कुणाल और रिद्धि भोपाल में एक ही स्कूल में पढ़े हैं. शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा? वहीं शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटे और बहु की तस्वीरें भी शेयर करते हुए कहा, “इष्टदेव की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी स्नेहीजनों की मंगलकामनाओं से आज बेटे कुणाल और रिद्धि का आशीर्वाद समारोह सानंद संपन्न हुआ. रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है. अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया है.” उन्होंने आगे लिखा, “आप सभी आत्मीयजनों का आभार, जिन्होंने अपनी उपस्थिति, प्यार व आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और यादगार बना दिया. यह दिन हमेशा हमारी यादों में बसेगा और आपकी शुभकामनाएं कुणाल एवं रिद्धि के नए जीवन की आधारशिला बनेंगी. नए सफर की इस खूबसूरत शुरुआत पर कुणाल और रिद्धि को अनगिनत शुभकामनाएं और अनंत आशीर्वाद.” सीएम मोहन यादव ने दीं शुभकामनाएं वहीं सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते कहा, “शिवराज सिंह जी के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति कुणाल और रिद्धि को शुभकामनाएं दी. आप दोनों का दाम्पत्य जीवन सुख, समृद्धि और प्रेम से परिपूर्ण रहे, ऐसी मंगलकामनाएं हैं.” शादी में गड़करी समेत कई नेता पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, विधायक और सांसद आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री समेत कई साधु-संत भी नवयुगल को आशीर्वाद देने पहुंचे। बारात में नाचे शिवराज और साधना कुणाल की बारात में मां साधना सिंह, पिता शिवराज सिंह और भाई कार्तिकेय ने भी जमकर नृत्य किया। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बारात में नाचते दिखे।   18 मार्च को दिल्ली में समारोह इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्य के मुख्यमंत्री, और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का दिल्ली में 18 मार्च को आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम में स्वागत किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय का विवाह छह मार्च को जोधपुर में होगा और भोपाल में 12 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 18 मार्च को दिल्ली में दोनों बेटों के लिए एक साथ स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा।    रिद्धि जैन का परिवार कई दशकों से भोपाल में रह रहा है और राजधानी के सबसे संस्कारित और सम्मानित परिवारों में माना जाता है। परिजन बताते हैं कि कुणाल सिंह को रिद्धि की खूबसूरती ने लुभाया। हाईप्रोफाइल फैमिली की होने के बावजूद रिद्धि शुरु से सादगी पसंद रहीं हैं जिससे शिवराज सिंह चौहान खासे प्रभावित हैं। यही वजह है कि बेटे कुणाल चौहान की रिद्धि से शादी की बात पर वे तुरंत सहमत हो गए। कुणाल सिंह चौहान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय चौहान है। 14 जून को जन्मे कुणाल सिंह चौहान 28 वर्ष के हैं। बड़े भाई कार्तिकेय जहां राजनीति में सक्रिय हैं और पिता का कामकाज संभालते हैं वहीं कुणाल को राजनीति में ज्यादा रुचि नहीं है। कुणालसिंह पारिवारिक खेती-बाड़ी संभालते हैं और उनका अपना डेयरी का भी बिजनेस है। कुणाल सिंह चौहान की रिद्धि जैन से शादी पिछले साल 21 मई को तय हुई थी। इस कार्यक्रम को बहुत गोपनीय रखा गया। कार्यक्रम के फोटो वायरल होने के पहले, दो दिनों तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी। शादी तय होने के बाद कुणाल सिंह चौहान की छोटी सी प्रेम कहानी Shivraj Singh Chouhan Son Love Story सामने आई थी। कुणाल और रिद्धि जैन Riddhi Jain अमेरिका के एक ही स्कूल में पढ़े। स्कूल में ही दोनों के बीच प्रेम का अंकुर फूट गया था और फिर ये नजदीकियां कभी कम नहीं हुईं। कुणाल, रिद्धि की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। भोपाल लौटने पर दोनों की शादी की चर्चा होने लगी थी। कुणाल सिंह और रिद्धि जैन ने अपनी प्रेम कहानी को सुखद मोड़ देकर शादी करने का फैसला लिया। दोनों परिवारों ने भी इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी।

खूंखार मार्को एब्बन की मेक्सिको सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई

 मेक्सिको यूरोप के सबसे खूंखार अपराधियों में शुमार एक ड्रग तस्कर मेक्सिको में मारा गया है। उसने अपनी मौत का ढोंग करते हुए भागने का प्रयास किया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। मार्को एब्बन को गुरुवार को मेक्सिको सिटी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अटिज़ापान डी ज़ारागोसा के एक शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रवर्तन अधिकारियों ने एब्बन की पहचान की पुष्टि की। यूरोप की पुलिस एजेंसी यूरोपोल ने एब्बन को यूरोप के “सबसे वांछित भगोड़ों” में सूचीबद्ध किया था। वह ब्राजील से नीदरलैंड्स में ड्रग्स की तस्करी में शामिल था। यूरोपीय पुलिस की वेबसाइट पर कहा गया है कि उसे अक्टूबर 2020 में सात साल से अधिक की सजा सुनाई गई थी। 2014 और 2015 के बीच एब्बन और उसके साथियों ने 400 किलो कोकीन को अनानास के कंटेनरों में छिपाकर तस्करी करने का आरोप है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ने पिछले अक्टूबर में कूलियाकान में अपनी मौत का ढोंग किया था। यह मेक्सिको के सिनालोआ कार्टेल का गढ़ है और वहां दो कार्टेल गुटों के बीच संघर्ष चल रहा था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एब्बन को एक गुट से जुड़े होने का आरोप था, लेकिन उस समय उसकी मौत का कोई सबूत नहीं मिला था। केवल एक कथित प्रेमिका का बयान था जिसने शव की पहचान की थी। मेक्सिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने उत्तर मेक्सिको के चिहुआहुआ राज्य में एक संदिग्ध सिनालोआ कार्टेल ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे अमेरिका द्वारा वांछित किया गया था। स्थानीय मीडिया ने उसे हम्बर्टो रिवेरा के रूप में पहचाना।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet