LATEST NEWS

अब आम आदमी की टोल समस्या होगी जल्द दूर, नितिन गडकरी ने देश में बड़े बदलाव के दिए संकेत

नई दिल्ली केंद्र सरकार टोल से भी जल्द ही बड़ी राहत देने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे संकेत दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि टोल को लेकर सभी की ‘शिकायतें’ खत्म होने वाली हैं। खास बात है कि सरकार ने बजट 2025 में 12 लाख रुपये की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगाकर बड़ी राहत का ऐलान किया था। मीडिया से बातचीत में गडकरी से जब टोल से राहत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘जल्द ही मिल जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा अध्ययन पूरा हो गया है। हम जल्द ही ऐसी स्कीम लाएंगे कि सभी लोगों को टोल से एक प्रकार से तकलीफें खत्म हो जाएंगी।’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन कहा, ‘पर मैं जल्द ही स्कीम जारी करके इसे खत्म करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे भी बहुत कार्टून निकलते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करते हैं। टोल को लेकर लोग नाराज ही हैं। मैं बस इतना ही कह सकता हूं आने वाले कुछ ही दिनों में यह नाराजगी दूर हो जाएगी।’ केंद्रीय मंत्री ने टोल कलेक्शन के तरीके में भी बदलाव के संकेत दिए हैं। जब टोल टैक्स के लिए बार-बार रुकने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘देखिए 99 फीसदी फास्टैग हैं। रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी कहीं।’ उन्होंने संकेत दिए हैं कि इसे सैटेलाइट से जोड़ने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार कई नीतियां जारी करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करने के दौरान मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये की सालाना आय पर कर छूट की घोषणा की है। वेतनभोगी करदाताओं के लिए 75,000 रुपये की मानक कटौती के साथ अब 12.75 लाख रुपये तक कोई कर नहीं लगेगा। साथ ही सरकार इनकम टैक्स को लेकर नया बिल भी इस सप्ताह पेश करने जा रही है।

विजय माल्या ने दावा किया है कि किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 6200 करोड़ का कर्ज था, उससे कहीं अधिक बैंकों ने वसूल लिए

कर्नाटक भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने कर्नाटक हाई कोर्ट में किंगफिशर एयरलाइंस के खिलाफ चल रही कर्ज वसूली प्रक्रिया को चुनौती दी है। विजय माल्या ने दावा किया है कि किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 6200 करोड़ का कर्ज था। बैंक के अधिकारियों ने प्रारंभिक कर्ज की राशि की तुलना में कहीं अधिक वसूल लिया है। आपको बता दें कि यह याचिका 3 फरवरी 2025 को दायर की गई थी। इस मामले पर न्यायमूर्ति आर देवदास द्वारा बुधवार को संक्षिप्त सुनवाई की गई। विजय माल्या के लिए पेश हुए वरिष्ठ वकील साजन पूवैया ने हाईकोर्ट को बताया कि वह किसी अंतरिम राहत के लिए नहीं कह रहे हैं, जब तक कि संबंधित पक्षों से सुनवाई न हो जाए। कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए दस बैंकों, एक वसूली अधिकारी और एक एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि इन्हें याचिका में पार्टी बनाया गया है। विजय माल्या ने इस सप्ताह की शुरुआत में कई राष्ट्रीय और प्राइवेट बैंकों (जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एक एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल हैं) के खिलाफ उनकी वसूली प्रक्रिया को चुनौती दी थी। अपनी याचिका में माल्या ने कोर्ट से यह अनुरोध किया कि फिलहाल इस रिकवरी की प्रक्रिया को रोकी जाए और अंतरिम स्थगन आदेश जारी किया जाए। पिछले साल दिसंबर महीने में विजय माल्या ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि बैंकों ने 6,203 करोड़ के कर्ज की राशि के अलावा ब्याज भी वसूल लिया है। यह राशि डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में लोकसभा में यह कहा था कि विजय माल्या की 14,131.6 करोड़ की संपत्तियां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को लौटा दी गई हैं। आपको बता दें कि विजय माल्या 2016 में ब्रिटेन भाग गए थे। भारत में किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए कई बैंकों के कर्जों में डिफॉल्ट के कारण वह वांटेड हैं।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में लॉंच किया थीम सॉंग घर-घर में कमल खिलाएंगे

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग “घर-घर में कमल खिलाएंगे” लॉन्च किया. विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत को अपना स्वर दिया है. भाजपा का थीम सॉंग लॉंच करते समय विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे. इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी. जनता का विश्वास हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा मानकर कांग्रेस ने काम किया है. जब कांग्रेस आरोप पत्र लगा रही थी तो हमने घोषणा पत्र जारी कर दिया. हमारे प्रचार का तरीका अलग है. कभी संगीत, डिजिटल, कला के माध्यम से प्रचार करने का हमारा तरीका है. गीत के जरिए बताएंगे विजन भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गीत के माध्यम से हम अपने विज़न को बतायेंगे. कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भी गीत के माध्यम से बतायेंगे. उन्होंने भाजपा को संगठन आधारित पार्टी तो कांग्रेस को नेताधारी पार्टी बताया. प्रेस वार्ता के दौरान अनुज शर्मा ने थीम सॉंग को सुनाया. इन गानों से काम नहीं चलने वाला बीजेपी के थीम सॉंग पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी के पास कहने के लिए कुछ नहीं रह गया है. जनता समझ चुकी है कि बीजेपी मूर्ख बना रही है. एक साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया, अब भगवान का नाम लेकर गाना बजाकर जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं. इन गानों से काम नहीं चलने वाला है, जनता सब समझती है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी कहा अगर ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की तो मैं उस देश को खत्म कर दूंगा

वॉशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उन्हे मारने की कोशिश की तो वह देश को खत्म कर देंगे। अमेरिका ने ये भी संकेत दिए है कि अगर ईरान ने परमाणु हथियार से जुड़े परियोजनाओं को बंद नहीं किया तो अमेरिका उसपर और भी प्रतिबंध लगाएगा। ट्रंप ने ईरान पर और भी अधिक दबाव डालने के आदेश पर हस्ताक्षर भी किए। ईरान को ट्रंप की खुली धमकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि अगर ईरान उनके ऊपर हमला करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की तो मैं उसे खत्म कर दूंगा। उन्होंने कहा कि ईरान के पास ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के समकक्ष से मुलाकात की इच्छा भी जाहिर की। ट्रंप पर हो चुका है जानलेवा हमला बता दें कि ट्रंप को कई बार ईरान की ओर से धमकी मिल चुकी है। हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला भी हुआ था। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना था कि वह नहीं मानते की हत्या का प्रयास ईरान ने किया था। साल 2020 में ट्रंप ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट शाखा कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। इसके बाद से ही ट्रंप की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी काफी अलर्ट रहती है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप, ईरान की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। ईरान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। साल 2015 में अमेरिका से जब ईरान का परमाणु समझौता हुआ था, लेकिन 2018 में ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौता तोड़ दिया था। इसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए। ईरान के राष्ट्रपति से मिलने की जताई इच्छा उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई की तेहरान के साथ समझौता किया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान के अपने समकक्ष से मिलने की इच्छा जताई, ताकि तेहरान को यह समझाने की कोशिश की जा सके कि वह परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश छोड़ दे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर तेल-निर्यात प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। ट्रंप के ऊपर खतरा अमेरिकी अधिकारी वर्षों से ट्रंप और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ ईरानी धमकियों पर नजर रख रहे हैं। ट्रंप ने 2020 में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट शाखा कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। न्याय विभाग ने बीते साल नवम्बर में घोषणा की थी कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को मारने की ईरानी साजिश की नाकाम किया गया है। विभाग ने आरोप लगाया कि ईरानी अधिकारियों ने सितम्बर में 51 वर्षीय फरहाद शकेरी को ट्रंप की निगरानी करने और उनकी हत्या के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया गया था।

दिल्ली में हो रहे मतदान के बीच सीलमपुर में हुआ हंगामा, बुर्के में महिलाओं के फर्जी वोटिंग के लगने लगे आरोप

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। कुछ जगहों से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक दूसरे पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इस बीच सीलमपुर में एक बूथ पर कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। बुर्के में महिलाओं के फर्जी वोटिंग के आरोप लगने के बाद कुछ देर हो-हंगामा हुआ। हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। यहां आर्यन पब्लिक स्कूल के पास बने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बाहर की महिलाओं को लाकर बुर्के में फर्जी वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ के बाहर नारेबाजी करने लगे। आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। इस हंगामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वह वोट डालने पहुंचीं तो पता चला कि उनके नाम से किसी और ने पहले ही वोट डाल दिया है। भाजपा समर्थकों ने दावा किया कि सीलमपुर सीट से सटे यूपी के लोनी से लोगों को लागकर बुर्के की आड़ में वोटिंग कराई जा रही है। आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। आम आदमी पार्टी के समर्थक भी सामने आ गए। दोनों पक्षों के तरफ से नारेबाजी होने लगी। हंगामा इतना बढ़ा कि कुछ देर के लिए वोटिंग बाधित हो गई। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। कुछ देर बाद ही स्थति को पूरी तरह सामान्य र दिया गया। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी कुछ सीटों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रपति भवन के पास पैसे बांटने के आरोप लगाए। वहीं, जंगपुरा में भी एक बूथ के पास पैसे बांटने के आरोप भाजपा पर लगाए गए। आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि उनकी सीट पर आम आदमी पार्टी के समर्थकों को बूथ तक जाने में बाधा डाली जी रही है।

भोपाल में CGST की रेड मिली 12 करोड़ की 310 टन सुपारी, 4500 थैलों में भरी

भोपाल  मध्यप्रदेश  की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सेंट्रल जीएसटी (Central GST) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 310 टन सुपारी (310 tons of betel nut) जब्त की है. जब्त की गई सुपारी की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए (12 crore rupees) है। दरअसल, सेंट्रल GST की भोपाल स्थित ब्रांच को सूचना मिली थी कि बैरसिया रोड के एक गोदाम में अवैध रूप से सुपारी का भण्डारण किया गया है. इस सूचना के आधार पर टीम ने बताई गयी जगह पर रेड मारी. इस दौरान टीम ने पाया कि गोदाम में हज़ारों बोरियों में सुपारी का भण्डारण किया गया है। जांच के दौरान जीएसटी टीम ने पाया कि गोदाम में करीब 4 हज़ार से ज्यादा बोरियों में 310 टन सुपारी रखी हुई है जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए है. छापे के दौरान टीम को पता चला कि करोड़ों रुपए कीमत की सुपारी करने वाला यह गोदाम रजिस्टर्ड ही नहीं है। यही नहीं, जब सुपारी के भण्डारण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो वो भी नहीं मिले. फ़िलहाल गोदाम को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

शिवपुरी में शासकीय शिक्षक के घर EOW ने दस्तक दे दी, सुबह 6 बजे पहुंची टीम

शिवपुरी  जिले के भोंती में एक शासकीय शिक्षक के घर EOW ने दस्तक दे दी. टीम सुबह 6 बजे शिक्षक के घर पहुंची. जहां उन्होंने सोते समय घर की कुंदी खटखटा दी और सभी को जगा दिया और अंदर जा पहुंचे. जानकारी के अनुसार भोंती में शासकीय शिक्षक सुरेंद्र सिंह भदोरिया के यहां आज सुबह 6 बजे ईओडब्ल्यू के अधिकारी एक दर्जन कर और एक बस पुलिस के साथ अचानक से पहुंची. जहाँ उन्होंने सुबह 6 बजे सभी लोगों को सोते से जगा दिया और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी. जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं. अभी यह कार्रवाई लगातार जारी है.

कुलगाम में पूर्व सैनिक की हत्या का मामला, पुलिस ने 500 लोगों को हिरासत में लिया, पीओके के आतंकी संगठनों पर है संदेह

 कुलगाम जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में पूर्व सैनिक की हत्या के मामले में सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या करने वाले बंदूकधारियों की तलाश को जहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है तो वहीं पुलिस जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों में 500 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है। इनमें ज्यादातर वे लोग हैं। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद कश्मीरी आतंकवादियों के रिश्तेदार हैं। पूर्व सैनिक के परिवार पर हमला कश्मीर के दक्षिणी हिस्से में आने वाले कुलगाम में संदिग्ध आतंकवादियों ने हमले में एक सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या कर दी थी। इस हमले में पूर्व सैनिक की पत्नी और भतीजी को घायल हुए थे। हमले की घटना के बाद अब जम्मू-कश्मीर पुलिस अब सख्त एक्शन के मूड में है। यह पहला मामला है जब सुरक्षाबलों की तरफ से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को डिटेन किया गया है। सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के बेहिबाग गांव में अज्ञात बंदूकधारियों ने सेवानिवृत्त सैनिक मंजूर अहमद वागे, उनकी पत्नी और उनकी भतीजी पर गोलियां चलाईं थीं। इस हमले में वागे (45) की मौत हो गई, जिसके पेट में गोली लगी, जबकि दो महिलाओं के पैर में गोली लगी और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकी हमले के बाद इतने बड़े पैमाने पर लोगों को कभी हिरासत में नहीं लिया गया। इस लिहाज से देखें तो यह अब तक का सबसे बड़ा ऐक्शन है। इन लोगों को इसलिए हिरासत में लिया गया है ताकि संदेश दिया जा सके कि अब आतंकी हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे सीमा के इधर की बात हो या फिर उस पार का मसला, कहीं भी आतंकवाद को स्वीकार नहीं करेंगे। अज्ञात हमलावरों ने रिटायर्ड सैनिक मंजूर अहमद वागे और उनकी पत्नी पर गोलीबारी की थी। यह हमला दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के बेहीबाग गांव में हुआ था। इस हमले में मंजूर अहमद की भतीजी भी घायल हुई थी। हमले में मंजूर अहमद मारे गए, जबकि पत्नी और भतीजी का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। अमित शाह की मीटिंग में पता चली पीओके और पाकिस्तान पर एक बात पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ बड़े अभियान की वजह यह भी है कि इन लोगों ने रेड लाइन ही पार कर दी। अब तक ये लोग सैनिकों पर हमले करते थे, लेकिन अब उनके परिवार को भी निशाना बनाया है। इसके चलते सुरक्षा बलों में गुस्सा है। इस बीच होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी बुधवार को सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जानकारी मिली कि पीओके और पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जुटे हुए हैं। इसके चलते कश्मीर में अलर्ट घोषित किया गया है। दरअसल बीते कुछ सालों में ऐसे लोगों पर भी सख्त ऐक्शन हुआ है, जो सीधे तौर पर आतंकवाद में शामिल नहीं हैं, लेकिन ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करते रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस की विशेष टीम पुलिस की तरफ से इस घटना के हमलावरों को पकड़ने के लिए डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कुलगाम में पूर्व सैनिक के घर पर हमले की घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी समूह ने नहीं ली है। वागे 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीनियर ऑफिसर की टीम भी बनाई है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि संदिग्ध आतंकियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीमें इस पर काम कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैश, लश्कर के साथ हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।    

विधायक अमानतुल्ला खान और दिनेश मोहनिया के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

 नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक व ओखला से आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) और आप विधायक दिनेश मोहनिया ( Dinesh Mohaniya) के खिलाफ खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आप विधायकों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। दिनेश मोहनिया पर फ्लाइंग Kiss देने का आरोप समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संगम विहार थाने में एक महिला ने आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आचार संहिता उल्लंघन में अमानतुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की, जिसमें आप नेता कथित तौर पर चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अपने समर्थकों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र (ओखला) में घूमते हुए दिख रहे थे। साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने एक्स पर लिखा, “इस मामले में, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के लिए अमानतुल्लाह के खिलाफ धारा 223/3/5 बीएनएस और 126 आरपी अधिनियम के तहत एफआईआर नंबर 95/25 पुलिस स्टेशन जामिया नगर में दर्ज की गई है।” दिल्ली की सभी 70 सीटों पर हो रहा मतदान दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान वोट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उनकी कार्रवाई आप के खिलाफ गुंडागर्दी का समर्थन करने और भाजपा के गलत कामों को बचाने के समान है। आप संयोजक ने ऐसा तब कहा जब दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। इसे आप संयोजक के अलावा अन्य आप नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई।  

मध्यप्रदेश 11 स्वर्ण सहित कुल 23 पदक अर्जित कर मैडल टैली में टॉप 5 में शामिल

भोपाल मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया। राज्य की पुरुष बास्केटबॉल 3×3 टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, स्लालोम प्रतियोगिता में पल्लवी जगताप ने रजत पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश की पदक तालिका को और मजबूत किया। अब तक मध्यप्रदेश ने 11 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 23 पदक जीतकर मैडल टैली में शीर्ष 5 में अपनी जगह सुनिश्चित की। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी बास्केटबॉल टीम, प्रशिक्षकों, सपोर्ट स्टाफ और मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ को बधाई दी। उन्होंने कल के मुकाबलों के लिए रोइंग और स्लालोम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंहऔर संचालक खेल रवि कुमार गुप्ताने भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मध्यप्रदेश की पुरुष बास्केटबॉल 3×3 टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में केरल को 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह पहला अवसर है जब राज्य की टीम ने किसी सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। पदक विजेता पुरुष टीम में सोन कुमार शर्मा, तुषल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह और ब्रिजेश तिवारी शामिल हुए। महिला वर्ग में भी मध्यप्रदेश की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और तमिलनाडु की टीम को 14-12 से हराकर कांस्य पदक जीता। पदक विजेता महिला टीम मेंखुशी पाल सिंह, मोना गोस्वामी, रिया प्रमोद खुंगाड्कर और याशिका सिंघ्गल शामिल हुई। C1 वीमेन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की पल्लवी जगताप ने 673.426 सेकंड में रेस पूरी कर रजत पदक अर्जित किया। जबकि स्वर्ण:उत्तराखंड की रीना सेन (319.262 सेकंड) और कांस्य:आंध्र प्रदेश की दोड्डी चेतना भगवती (683.154 सेकंड) ने हासिल किया। महिला हॉकी:मध्य प्रदेश की टीम ने पहले मुकाबले में कर्नाटक को 4-1 से हराया। पुरुष हॉकी:मध्य प्रदेश और मणिपुर का मुकाबला 3-3 के स्कोर के साथ ड्रॉ हुआ। रोइंग में पुरुष क्वाड्रूपल व्यक्तिगत मुकाबले में मध्य प्रदेश के सुशिल ने फाइनल में जगह बनाई। बॉक्सिंग में विमेंस लाइट फ्लाई (52 किग्रा):मलिका कुलबीर सिंह (म.प्र.) ने महाराष्ट्र की अंजलि को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विमेंस फेदर वेट (57 किग्रा):माही अमरनाथ लंबा (म.प्र.) ने चंडीगढ़ की आरती को 5-0 से पराजित किया। मेंस हैवी वेट (92 किग्रा):पारस (म.प्र.) ने चंडीगढ़ के सावन को 5-1 से हराया। विमेन वेल्टर वेट (66 किग्रा):मध्य प्रदेश की मंजू शांतिलाल बामोरिया उत्तराखंड की काजल से 4-1 से हारकर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकीं। मध्य प्रदेश के खिलाड़ी कल ताइक्वांडो, रोइंग, कयाकिंग, कैनोइंग, स्लालोम, बॉक्सिंग, हॉकी और शूटिंग में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। रोइंग:मध्य प्रदेश के खिलाड़ी 9 इवेंट्स में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। स्लालोम: 2 इवेंट्स में स्वर्ण पदक की दावेदारी। शूटिंग:राइफल 50 मीटर 3 पोजीशन में क्वालिफिकेशन मुकाबले होंगे।  

अचानक यात्री बन ट्रैन सवार हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, यात्रियों से की खूब बाते, जमकर खिलखिलाए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को जबलपुर-आरकेएमपी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से नर्मदापुरम से रवाना होकर रात्रि करीब 10.16 बजे रानी कमलापति (आरकेएमपी) स्टेशन पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, उनके परिजनों व अन्य नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को दुलार किया, उनके साथ फोटो/सेल्फी खिंचवाये और सभी की कुशलता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित मां नर्मदा जन्मोत्सव एवं गौरव दिवस महोत्सव-2025 में सम्मिलित होने के उपरांत ट्रेन से भोपाल आने की इच्छा व्यक्त की। नर्मदापुरम से आरकेएमपी स्टेशन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक सामान्य यात्री की तरह अपनी यात्रा की। उन्होंने रेल की बोगी में मौजूद सभी यात्रियों के साथ बेहद आत्मीयतापूर्वक वार्तालाप कर रेल यात्रा का भरपूर आनंद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की और उनसे फीडबैक भी लिया।   प्रदेश के लाड़ले सीएम डॉ. यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों से मुलाकात की और राज्य के विकास को लेकर खुलकर बातचीत की। इस दौरान एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि कोई मुख्यमंत्री लोगों के बीच बैठा है। सीएम डॉ. यादव और उनके स्टाफ ने बाकायदा ट्रेन की टिकट बुक कराई। इस टिकट को टीसी ने चेक भी किया। गौरतलब है कि, इंटरसिटी एक्सप्रेस में एंट्री करते ही सीएम डॉ. यादव लोगों के साथ-साथ बच्चों से घिर गए। उन्होंने बच्चों को दुलार किया और टॉफी खिलाई। इस दौरान जनता से सीधे संवाद के बीच कई बार वे खिलखिलाकर हंस दिए। लोगों के साथ चलती ट्रेन में जमकर खिलखिलाए सीएम सीएम डॉ. यादव ने लोगों से बड़ी देर तक बातचीत की। एक तरफ उन्होंने लोगों को कई संस्मरण सुनाए, तो दूसरी तरफ लोगों ने भी कई किस्से सुनाकर उन्हें उनकी मीठी-मीठी यादों से तरोताजा कर दिया। यह सिलसिला रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आने तक लगातार चलता रहा। इस पूरी यात्रा के बीच लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि सीएम डॉ. यादव उनके बीच बैठे हैं। उनके सादगी भरे अंदाज ने लोगों को आकर्षित किया। इधर, इस मुलाकात के बाद लोगों का कहना था कि सीएम डॉ. यादव के बारे में सुना तो था, लेकिन देखा पहली बार। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई मुख्यमंत्री इतनी सादगी के साथ हमसे मुलाकात करेगा। मैं कर्म करने में विश्वास करता हूं- सीएम यादव बता दें, सीएम डॉ. यादव का कहना है कि मैं कर्म में विश्वास करता हूं। मैं इसके अलावा कुछ और नहीं जानता। प्रदेश का मुखिया होने के नाते मेरा कर्तव्य जनता की सेवा करना है। इसके अलावा मेरे मन में कुछ और विचार आता ही नहीं है। एक मुख्यमंत्री तब मुख्यमंत्री कहलाने का अधिकारी है, जब उसकी जनता उससे प्रेम करे और उस पर विश्वास करे। मैं लगातार यही प्रयास करता हूं कि जनता का विश्वास और प्रेम मेरे प्रति कम न हो, और न उनके मन को किसी प्रकार की ठेस लगे। सीएम यादव-स्टाफ ने बुक कराई टिकट गौरतलब है कि सीएम डॉ. मोहन यादव और उनके स्टाफ ने नर्मदापुरम से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक बाकायदा इंटरसिटी एक्सप्रेस की टिकट बुक कराई। एक्सप्रेस में मौजूद टीसी ने उनकी टिकट चेक भी किए। बता दें, सीएम डॉ. मोहन यादव इससे पहले भी कई बार सादगी की मिसाल पेश कर चुके हैं। वे जनता से सीधा संवाद की शैली के लिए चर्चित रहे हैं। वे कई बार बिना किसी सुरक्षा और तामझाम के सड़कों पर निकलकर लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। उनका यह अंदाज बताता है कि वे जनता से जुड़ने के लिए कितना आतुर रहते हैं। इस संवाद से उन्हें प्रदेश की जनता की मन पढ़ने में मदद मिलती है। दिखी पीएम मोदी की झलक सीएम डॉ. यादव की इस यात्रा के दौरान उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक दिखाई दी। जिस तरह पीएम मोदी लोगों के बीच जाकर खुद को भूल जाते हैं, उसी तरह सीएम डॉ. यादव भी जनता के बीच खो से गए। उन्होंने जनता से हाथ मिलाया, उनसे बात की, उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। उन्होंने जनता से मन की बात उसी तरह शेयर की, जिस तरह पीएम मोदी करते हैं। इस मौके पर उन्होंने जनता से कहा कि किसी को भी किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनका बेटा उनके साथ है। जनता के कल्याण में किसी भी चीज को रुकावट बनने नहीं दिया जाएगा। उनके कल्याण के लिए जिस हद तक जाना पड़े मैं जाऊंगा। सीएम यादव ने की मां नर्मदा की पूजा गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदा जयंती के मौके पर नर्मदापुरम में आयोजित मां नर्मदा जन्मोत्सव-गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवि नर्मदे…नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर प्राणदायिनी मां नर्मदा जी के दर्शन-पूजन ने मुझे नई ऊर्जा से भर दिया है। आज नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर नर्मदापुरम जिले में आयोजित मां नर्मदा जन्मोत्सव एवं गौरव दिवस कार्यक्रम में सहभगिता कर विचार साझा किए। मैया की कृपा से मध्यप्रदेश के अन्नदाता के घरों में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली है और असंख्य घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। मां रेवा के आशीर्वाद से चहुंओर समृद्धि एवं सुख के पुष्प पुष्पित और पल्लवित हो रहे हैं। मां नर्मदा की कृपा ऐसे ही अविराम हर घर-आंगन में बरसती रहे, हर घर धन-धान्य से भरा रहे, सर्वदा आनंद के दीप देदीप्यमान रहें, यही प्रार्थना है। नर्मदे हर।’    

आज मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के 7,900 छात्रों को मिलेगी स्कूटी, eBike के लिए मिलेंगे एक लाख 10 हजार

भोपाल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 7,900 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आज स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 11 बजे से राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्कूटर प्रदान निश्शुल्क प्रदान करेंगे। 12वीं के टॉपर को मिलेंगे स्कूटर कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी उपस्थित रहेंगे। शासन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सरकारी स्कूलों में 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र और छात्रा को स्कूटर निश्शुल्क प्रदान किया जाता है। स्कूटर नहीं लेने पर मिलेंगे 95 हजार रुपये इसके लिए विद्यार्थियों को विकल्प भी दिया गया है। अगर कोई विद्यार्थी स्कूटर नहीं लेना चाहता है तो उसे 95 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। अगर कोई ई-स्कूटर लेना चाहता है तो उसे एक लाख 10 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।  

प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये समाज के सभी वर्गों के बीच कौशल उन्नयन को बढ़ावा देने की जरूरत: मंत्री उदय प्रताप सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये समाज के सभी वर्गों के बीच कौशल उन्नयन को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने आज की जरूरत के मुताबिक ट्रेडों पर कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिये जाने पर जोर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने मंत्रालय में अधिकारियों से चर्चा के दौरान यह बात कही। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के मध्य एमओयू किया गया। एमओयू के बाद प्रदेश में राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान से 93 प्रकार के कौशल उन्नयन के कोर्स किये जा सकेंगे। एमओयू पर संचालक श्री प्रभात राज तिवारी और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के सचिव श्री शकील अहमद द्वारा हस्ताक्षर किये गये। कौशल विकास के पाठ्यक्रम शुरू होने से जन-सामान्य और लाड़ली बहना लाभान्वित होंगी। नई शिक्षा नीति-2020 में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास को मुख्य-धारा में लाने पर जोर दिया गया है। दोनों संस्थान प्रदेश के इच्छुक युवाओं को कम्प्यूटर और इंटरनेट प्लेटफार्म से भी व्यावसायिक शिक्षा का अवसर प्रदान करेंगे। प्रदेश में शैक्षिक पाठ्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा को कक्षा-6वीं से ही शामिल किया जायेगा। इसके बाद इन्हें उच्च शिक्षा से भी जोड़ा जायेगा। महिलाओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया जायेगा संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि लाड़ली बहना से लाभान्वित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की जायेगी। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के देशभर में 23 क्षेत्रीय केन्द्र और 7 हजार से अधिक अध्ययन केन्द्र संचालित हो रहे हैं। शिक्षार्थियों को नामांकन करने, परीक्षा लेने और उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जायेगे। यह प्रमाण-पत्र उन्हें रोजगार दिलाने और स्वयं का रोजगार शुरू करने में मददगार साबित होगा।  

डिजिटल होगी प्रदेश की आठवीं आर्थिक गणना, योगी सरकार का फैसला

लखनऊ योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले साढ़े सात वर्षों में न केवल कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास में बढ़ा है, बल्कि आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। सीएम योगी द्वारा प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ बनाने का लक्ष्य सशक्त उदाहरण है। इसी क्रम में योगी सरकार ने प्रदेश में आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 के जरिए प्रदेश के हर तबके तक विकास की रोशनी पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके सटीक आंकड़ों के माध्यम से लोगों का सामाजिक स्तर सुधारने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई जाएंगी, जिसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आठवीं आर्थिक गणना 2025-26 की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। योगी सरकार आर्थिक गणना को केवल डाटा संग्रहण के रूप में नहीं देख रही है, बल्कि इसे ट्रांसफॉर्मेटिव टूल के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। सीएम योगी के निर्देश पर यह गणना डिजिटल माध्यमों से की जाएगी, जिससे सटीक आंकड़े जुटाए जा सकें। इसके लिए एक वेब-बेस्ड मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया जा रहा है, जो वास्तविक समय में डेटा सत्यापन, निगरानी और विश्लेषण की सुविधा प्रदान करेगा। इससे योगी सरकार को प्रदेश के उद्यमों, स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की सही स्थिति का आंकलन करने में मदद मिलेगी, जिससे नीति निर्माण और योजनाओं में पारदर्शिता आएगी। आठवीं आर्थिक गणना के लिए लगभग 17,000 गणनाकारों और 6,000 पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए सरकार स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनाएगी। इससे जहां योगी सरकार को सटीक आर्थिक डेटा मिलेगा, वहीं, दूसरी ओर युवाओं को रोजगार और कौशल विकास का अवसर भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक गणना में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला गणनाकारों की नियुक्ति का भी फैसला लिया है। योगी सरकार महिलाओं को डाटा संग्रहण, तकनीकी प्रशिक्षण और डिजिटल प्लेटफार्म पर काम करने की सुविधा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। योगी सरकार की आर्थिक गणना से उत्तर प्रदेश के छोटे उद्यमियों और व्यापारियों को भी आर्थिक पहचान मिलेगी। यह गणना प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम-उद्यम (एसएसएमई) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। योगी सरकार गणना से प्राप्त डेटा का उपयोग कर सही नीति निर्माण करेगी, जिससे छोटे उद्यमों को वित्तीय सहायता, नए बाजारों तक पहुंच, व्यापार प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिल सके। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के छोटे व्यापारियों को समान रूप से लाभ मिलेगा। यह गणना पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिससे न केवल कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि डेटा संग्रहण की गति भी तेज होगी। योगी सरकार द्वारा गणना के लिए मल्टी-लेयर मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसमें जिलाधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी और आईटी एक्सपर्ट टीम शामिल होंगे। आईटी एक्सपर्ट सिस्टम के जरिए डाटा की गुणवत्ता और सत्यता सुनिश्चित करेंगे। इससे गांव और शहर के बीच का आर्थिक अंतर कम होगा। गांवों में छोटे उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण युवाओं को रोजगार मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप और एमएसएमई को सशक्त किया जाएगा, जिससे स्थानीय उत्पादन को बल मिलेगा। आर्थिक नीतियों को समावेशी दृष्टिकोण से तैयार किया जाएगा, जिससे हर नागरिक को लाभ मिल सके।

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की इकाई नंबर तीन ने बनाया नया रिकार्ड, एक दिन में किया 158.3 लाख यूनिट विद्युत का उत्पादन

भोपाल मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) की 660 मेगावाट की इकाई नंबर 3 ने अपनी स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दैनिक विद्युत उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया है। इकाई नंबर 3 ने गत दिवस 158.3 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया। इस दौरान यूनिट का प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 99.94 फीसदी रहा। इससे पूर्व इस इकाई द्वारा 24 नवम्बर 2018 को 158.14 लाख यूनिट दैनिक विद्युत उत्पादन किया गया था। यूनिट नंबर 3 ने कमीशनिंग के 6वें दिन ही दैनिक उत्पादन का रिकार्ड बनाया था। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 2520 मेगावाट है। यहां पहली एवं दूसरी इकाई 600-600 मेगावाट और तीसरी व चौथी इकाई 660-660 मेगावाट की हैं। दैनिक विद्युत उत्पादन का नया रिकार्ड बनाने वाली इकाई नंबर 3 की कमीशनिंग 18 नवम्बर 2018 को हुई थी। इस यूनिट ने अपनी कमीशनिंग के 6वें दिन 24 नवम्बर 2018 को 158.14 लाख यूनिट दैनिक बिजली उत्पादन किया था। जो अब तक का सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन था। यह रिकार्ड गत दिवस 3 फरवरी को उस समय टूटा जब इस यूनिट ने एक दिन में 158.3 लाख यूनिट बिजली उत्पादन कर दिया। तीन क्षेत्रों से मिलता है कोयला श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह को डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल और एनसीएल से कोयले की प्राप्ति होती है। विद्युत गृह में उत्पादित होने वाली विद्युत की निकासी 400 केवी एवं 220 केवी पीथमपुर और छैगांव पारेषण लाइनों से होती है। ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 3 के अभियंताओं और कार्मिकों को नया दैनिक विद्युत उत्पादन का रिकार्ड कायम करने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई एवं कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने बधाई दी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet