LATEST NEWS

28 नवंबर गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- आज का दिन धन और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। वृषभ राशि- आज घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा। व्यवसायियों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। मिथुन राशि- आज का दिन संतोषजनक रहेगा। नया कार्यभार मिलने की भी बड़ी संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत आपको प्रमोशन दिला सकती है। अहंकारी न होने का प्रयास करें। कारोबार फलेगा-फूलेगा। कर्क राशि- आपको आज सीनियर्स के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है। अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद कर सकते हैं। हो सकता है आप पॉलिटिक्स के शिकार हो जाएं। सुझावों के प्रति खुले रहें, भले ही वे आपके जूनियर्स से ही क्यों न आए हों। सिंह राशि- आर्थिक रूप से यह एक अच्छा दिन है। करियर के नए अवसर आपके सामने आएंगे। आज आपको प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा और आप अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद कर सकते हैं। कन्या राशि- विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेगी। इंकम बढ़ाने और प्रमोशन पाने के लिए आपको पूरे लगन के साथ ऑफिस के टास्क कंप्लीट करने चाहिए। तनाव से दूर रहें। तुला राशि- प्रोडक्टिविटी आज रोज के मुकाबले नॉर्मल से स्लो रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्ड को स्ट्रांग बनाने के लिए आप डेट प्लान कर सकते हैं। वृश्चिक राशि- हेल्थ आज अच्छी रहेगी। कुछ अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे आपकी प्लानिंग पूरी होने में देरी हो सकती है। कॉन्फिडेंस में आपके कमी आ सकती है। धनु राशि- आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ सकते हैं। कुछ नुकसान होने की भी आशंका है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। मकर राशि- करियर और फाइनेंशियल लाइफ आज नॉर्मल रहेगी। व्यवसाय में आर्थिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है। आज आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेन्टेन करना चाहिए। फिटनेस पर ध्यान दें। कुंभ राशि- आपके काम की सराहना होगी और तारीफ भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको खासतौर पर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए। व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे मीन राशि- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। यह एक सपने के सच होने जैसा दिन होगा। अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे। ऑयली फूड से दूरी बनाएं और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थलों की सुरक्षा से संबंधित याचिका पर 4 दिसंबर को सुनवाई करेगा

नई दिल्ली देश में विभिन्न धार्मिक स्थलों, खासकर मंदिरों और मस्जिदों को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित जामा मस्जिद का सर्वेक्षण कोर्ट के आदेश पर हुआ था, जिसके बाद हिंसा की घटनाएं सामने आईं। अब इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 1991 के पूजा स्थल कानून और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने का संकेत दिया है। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में और कब होगी इसपर सुनवाई। सुप्रीम कोर्ट में कब होगी सुनवाई? सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थलों की सुरक्षा और 1991 के पूजा स्थल कानून से संबंधित याचिका पर 4 दिसंबर 2024 को सुनवाई होगी। इस सुनवाई में भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ शामिल होगी। सुनवाई करने वाले न्यायधीश इस महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, जस्टिस पी नरसिम्हा, और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच शामिल होगी। यह केस जमीअत उलमा-ए-हिंद और गुलजार अहमद नूर मोहम्मद आजमी की तरफ से दायर किया गया है, और इनके वकील एजाज मकबूल कोर्ट में उनका पक्ष रखेंगे। क्या है 1991 का पूजा स्थल कानून? 1991 का पूजा स्थल कानून भारत में धार्मिक स्थलों के स्वरूप को लेकर एक महत्वपूर्ण कानून है। इसके तहत, यह प्रावधान किया गया कि 15 अगस्त 1947 को जिस रूप में धार्मिक स्थल था, उसे उसी रूप में बनाए रखा जाएगा। इसका मतलब है कि स्वतंत्रता संग्राम के समय के बाद से किसी भी धार्मिक स्थल का रूप बदलने पर रोक लगा दी गई है। इस कानून का उद्देश्य धार्मिक स्थलों के स्वामित्व और रूप में बदलाव से होने वाले विवादों को रोकना है। खासतौर पर इसने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर एक अपवाद रखा था, जिससे विवादित बाबरी मस्जिद को लेकर कोई बदलाव नहीं किया जा सका था। धारा 3 के तहत, यह कानून किसी व्यक्ति या समूह को किसी धार्मिक स्थल को दूसरे धर्म के स्थल में बदलने से रोकता है। क्या बदलाव होगा इस कानून में? इस कानून का उद्देश्य धार्मिक स्थलों के स्वरूप को स्थिर रखना था ताकि किसी भी धार्मिक स्थल में बदलाव या तोड़फोड़ से विवादों की स्थिति पैदा न हो। लेकिन, कई बार इस कानून की व्याख्या को लेकर विवाद उठते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कानून पर सुनवाई होने से भविष्य में इस कानून के प्रभाव और इसकी व्याख्या पर कुछ नया रुख सामने आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट की भूमिका अब जब सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करेगा, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कोर्ट पूजा स्थल कानून की परिभाषा और उसके दायरे को कैसे निर्धारित करता है। इसके अलावा, कोर्ट यह भी तय करेगा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कौन से कदम उठाए जाएं। यह मामला धार्मिक स्थलों से जुड़ी संवेदनशीलता को लेकर है, और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई इस दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है। यदि इस कानून में कोई बदलाव किया जाता है, तो वह देशभर में धार्मिक स्थलों के विवादों को प्रभावित कर सकता है। 4 दिसंबर को होने वाली सुनवाई देश भर के लोगों और धार्मिक संगठनों के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण स्तर फिर बढ़ा, एक्यूआई 400 के पार, ग्रैप-4 रहेगा जारी

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 396 है। वहीं, कुछ इलाकों में यह स्तर 400 के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, अलीपुर में एक्यूआई 416, आनंद विहार में 431, अशोक विहार में 420, और जहांगीरपुरी में 422 दर्ज किया गया है। इसके अलावा, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में AQI 412, मंदिर मार्ग में 409, और मुंडका में 443 के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा, नरेला में 415, नेहरू नगर में 420, पटपड़गंज में 409, और पंजाबी बाग में 413 के आंकड़े सामने आए हैं। रोहिणी में 432, शादीपुर में 423, सोनिया विहार में 425, विवेक विहार में 432 और वजीरपुर में 423 AQI रिकॉर्ड किया गया है। इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने से नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंचने के कारण यह प्रदूषण अब स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक बन गया है। बता दें कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण (ग्रैप-4) को लागू कर दिया गया है। ग्रैप-4 लागू किए जाने के बाद वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली में कारखानों, निर्माण कार्यों, और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई गई है। आपको बताते चलें, प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और औसत एक्यूआई 450 को पार कर जाता है तो ग्रैप का चौथा चरण लागू किया जाता है। ग्रैप-4 लागू होने के बाद प्रतिबंध सबसे ज्यादा और सबसे कड़े होते हैं। राजधानी में ट्रक, लोडर समेत अन्य भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है।  

रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने का निर्णय लिया

मुंबई मुंबई उपनगर क्षेत्र में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पश्चिम रेलवे ने 27 नवंबर 2024 से मुंबई उपनगरीय खंड पर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इन नई सेवाओं के साथ ही एसी लोकल ट्रेनों की कुल संख्या 96 से बढ़कर 109 हो जाएगी। वहीं, शनिवार और रविवार को भी एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 52 से 65 हो जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रियों के बीच एसी लोकल ट्रेनों की बढ़ती लोकप्रियता और मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और एसी सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम रेलवे ने 12 नॉन-एसी कार सेवाओं को बदलकर 13 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की है। इन नई एसी लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वालों की सुविधा में इजाफा होगा और अधिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की जा रही इन नई एसी लोकल ट्रेनों का नियमित परिचालन 27 नवंबर से शुरू होगा। पहली एसी लोकल ट्रेन चर्चगेट से सुबह 12:34 बजे रवाना होगी, और इसके बाद सभी नई एसी ट्रेनें समय सारणी के अनुसार चलेंगी। इन 13 नई एसी लोकल ट्रेनों में से 6 अप दिशा में और 7 डाउन दिशा में चलेंगी। अप दिशा में, विरार-चर्चगेट और भायंदर-चर्चगेट के बीच 2-2 सेवाएं, जबकि विरार-बांद्रा और भायंदर-अंधेरी के बीच एक-एक सेवा शुरू की जाएगी। डाउन दिशा में, चर्चगेट-विरार के बीच दो सेवाएं, चर्चगेट-भायंदर, अंधेरी-विरार, बांद्रा-भायंदर, महालक्ष्मी-बोरीवली और बोरीवली-भायंदर के बीच एक-एक सेवा शुरू की जाएगी। पश्चिम रेलवे पर एसी लोकल सेवाओं की कुल संख्या 109 हो जाएगी, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कुल लोकल सेवाओं की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। पश्चिम रेलवे पर 109 एसी लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ-साथ, अन्य लोकल ट्रेनों की कुल संख्या 1406 बनी रहेगी। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इन नई एसी लोकल ट्रेनों से भारी भीड़ और यात्रियों की बढ़ती संख्या को बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा। खासकर गर्मी के दिनों में जब एयर कंडीशनिंग की सुविधा अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।  

फिल्म डायरेक्टर अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत

मुंबई अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर ‘सन ऑफ सरदार’ के डायरेक्टर अश्विनी धईर के 18 साल के बेटे जलज धीर की मुंबई के विले पार्ले में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, जलज ने अपने दोस्तों को गोरेगांव में अपने घर पर वीडियो गेम खेलने के लिए बुलाया था। बाद में, वह और उनके बाकी के 3 दोस्त – साहिल मेंधा (18), सार्थक कौशिक (18), और जेडन जिमी (18) एक लॉन्ग ड्राइव पर गए। तीनों रास्ते में एक रोस्टोरेंट में रुके और फिर जब वापस आने लगे तो साहिल ड्राइविंग सीट पर था। उसने कंट्रोल खोया और गाड़ी वेस्ट एक्सप्रेस हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद जलज और सार्थक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल कार तेज रफ्तार में चला रहा था और वह कथित शराब के नशे में था। जेडन ने दर्ज शिकायत में बताया कि जब गाड़ी सहारा होटल पहुंची तो साहिल को इस बात में कन्फ्यूजन हुई कि गोरेगांव जाने के लिए फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें या सर्विस रोड का। इसी कशमकश में उसने पहले बाएं टर्न लिया और फिर दाएं टर्न लिया। इस दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई। और वह हाईवे पर डिवाइडर के खंभे से टकरा गई। अश्विनी धीर के बेटे की मौत में दोस्त गिरफ्तार इस कार एक्सीडेंट में जलज और सार्थक की मौत हो गई और मामूली रूप से घायल जेडन ने पुलिस को आपबीती सुनाई। न्होंने पुलिस को बताया कि साहिल 120-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उनकी शिकायत के आधार पर साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खून के सैंपल को लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। अश्विनी धीर के बेटे का अंतिम संस्कार बता दें कि डायरेक्टर अश्विनी के बेटे जलज BBA में ग्रेजुएशन कर रहे थे। उसको पापा के साथ उनकी नई फिल्म ‘हिसाब बराबर’ के प्रीमियर के लिए गोवा में हो रहे IFFI में आना भी था। लेकिन सब अब सपना रह गया। जलज का 24 नवंबर को गोरेगांव स्थिक पर पर बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। उनके लिए 26 नवंबर को एक प्रेयर मीट पर रखी गई, जिसमें फिल्ममेकर जेडी मजीठिया, राजेश कमार समेत अन्य लोग पहुंचे थे।

भोपाल में मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की अड़चन दूर होना शुरू,18 दुकानें हटाईं

भोपाल  मेट्रो के दूसरे चरण में अड़चन बने आजाद नगर पुल बोगदा के तीन मकानों को शनिवार को हटा दिया गया। यहां 20 मकान-दुकानें और हैं, जिन्हें हटाने के लिए दस दिन की मोहलत दी गई है। सुभाष नगर से करोंद तक बनाए जाने वाले रूट पर एक हजार 540 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मिट्टी की टेस्टिंग, डिजाइन समेत अन्य काम हो चुके हैं। अब अड़चनों को हटाया जा रहा है, जिससे सिविल के काम जल्दी शुरू हो सकें। शहर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने शुक्रवार को मेट्रो और नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुल बोगदा और आजाद नगर का निरीक्षण किया था। पहले यहां के लोग हटने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे हटेंगे नहीं। जिला प्रशासन ने उन्हें चेतावनी भी दी कि वे नहीं हटेंगे तो जबरन हटा दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने हटने की सहमति दे दी। शनिवार को दुकान और मकान मालिकों को 19 लाख का मुआवजा भी दे दिया गया। एसडीएम समेत मेट्रो और नगर निगम के अधिकारी पुल बोगदा और आजाद नगर पहुंचे। इसके बाद तीन मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। एसडीएम ने बताया कि आजाद नगर की दुकान और मकान को हटाने के लिए लोगों ने सहमति देकर दस दिन की मोहलत मांगी है। आरा मशीनें भी हटेंगी पुल बोगदा के पास के 108 आरा मशीन और फर्नीचर कारोबारी हैं। इन्हें रातीबड़ में बसाया जाएगा। वहां पानी, बिजली, सड़क जैसी अन्य सुविधाओं के लिए छह करोड़ रुपये दिए गए हैं। इन आरा मशीनों को भी जल्द हटाया जाएगा। इन्हें परवलिया के छोटा रातीबड़ में शिफ्ट किया जा रहा है।

झांसी के अग्निकांड में योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हटाए गए और 3 सस्पेंड

झांसी उत्तर प्रदेश के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में 10 बच्चों की मृत्यु के मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रिंसिपल को हटा दिया है। उन्हें लखनऊ से अटैच किया गया है। इसके साथ ही कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र एवं 3 अन्य को निलंबित किया गया है। प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को अटैच किया गया है। वहीं चाइल्ड डिपार्टमेंट के HoD, जूनियर इंजिनियर, NICU की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई ह्रदय विदायक घटना को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एक जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। वहीं, कॉलेज के अवर अभियन्ता (विद्युत) संजीत कुमार, एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय एवं मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर को तत्काल निलम्बित करते हुए आरोप पत्र दिया गया। कमिश्नरी जांच के निर्देश कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ. कुलदीप चंदेल व विद्युत प्रभारी अधिकारी को आरोप पत्र देकर उनकी भूमिका की जांच के लिए मण्डलायुक्त झांसी को जांच अधिकारी बनाया गया। यह थी घटना 15 नवम्बर को झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से दस बच्चों की मृत्यु हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे थे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी थी। साथ ही दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था। डिप्टी सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को महानिदेशक की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद समीक्षा कर घटना में दोषियों के खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा कार्रवाई की गई है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय जांच कमेटी का पिछले 16 नवंबर को गठन किया गया था। कमिटी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार की। अब इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। रिपोर्ट में आग लगने के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की गई है। अग्निकांड के दौरान मेडिकल उपकरण चलाने में बरती गई लापरवाही का भी जिक्र और शार्ट सर्किट से ऑक्सिजन कंसंट्रेटर में आग लगने से यह हादसा हुआ था।

रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन अब आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे

रीवा रीवा के उभरते हुए क्रिकेटर कुलदीप को मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स टीम ने खरीद लिया है. कुलदीप सेन आने वाले सीजन में अब पंजाब किंग्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. पंजाब किंग्स ने कुलदीप सेन को 80 लाख रुपए में खरीदा है, कुलदीप अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. कुलदीप सेन की बेस प्राइस 75 लाख रुपए थी. इससे पहले कुलदीप राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. पिता चलाते है सैलून कुलदीप सेन रीवा के हरिहरपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता सैलून चलाते है, कुलदीप को बचपन से ही क्रिकेट में रूचि थी. कुलदीप के पिता रामपाल ने एक बार बताया था कि उन्हें लगता था कि उनका बेटा घर से निकलकर स्कूल जाता है. फिर उन्हें पता चला की कुलदीप का सिलेक्शन स्टेट लेवल क्रिकेट टीम में हो गया है. कुलदीप को पिता को जब यह पता चला तो उन्होंने उन्हें डांट भी लगाई, लेकिन कुलदीप के क्रिकेट के प्रति प्यार को देखकर उन्हें झुकना पड़ा. पिता ने कही ये बात उन्होंने बताया कि कुलदीप ने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी. उसने इस बात का कभी ख्याल नहीं रखा कि उसे भूख या प्यास लगी है. उसने शुरू से ही क्रिकेट को जुनून की तरह लिया. शुरुआत में लगता था कि वह सफल होगा कि नहीं, लेकिन वक्त आते-आते उसकी सफलता ने घर में खुशियां ला दीं. उन्होंने कहा कि अब पूरा घर उसके और अपने सपनों को पूरा करे में जी-जान लगा रहा है. गौरतलब है कि, कुलदीप के पिता आज भी सैलून चलाते हैं. कुलदीप ने क्रिकेट खेल कर कमाए हुए पैसों से अपने पिता के लिए एक नया सैलून खुलवाया है. यहां दुकान के नाम के साथ-साथ कुलदीप का नाम भी अंकित है. बल्लेबाज बनने की थी इच्छा कुलदीप जब अपने कोच से पहली बार मिले तब वे उनके पास बल्लेबाजी सीखने के लिए गए थे. लेकिन उनके कोच एरिल ने उन्हें सलाह दी कि कुलदीप को गेंदबाजी करनी चाहिए. कोच की सलाह को मानते हुए उन्होंने गेंदबाजी शुरू की और गेंदबाजी में माहिर हो गए. वहीं कोच ने बताया था कि कुलदीप गरीब परिवार से आते थे. तब उन्होंने फीस न लेने की ठान ली. तेज गेंदबाजी है पहचान कुलदीप सेन 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर है. कुलदीप अपने लंबे कद व फास्ट बॉलर होने के कारण मैदान में चर्चा का विषय रहते है. कुलदीप सेन ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ दिसंबर 2022 में भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था. आपको बता दें कि उन्हें रीवांचल एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है.

महाराष्ट्र में विपक्षी उम्मीदवार जो चुनाव हार चुके है उनकी ECI से मांग, ईवीएम और वीवीपैट का हो मिलान

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाले महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपैट) के मिलान की मांग करने का फैसला किया है। विपक्ष के एक नेता ने मुंबई में यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे सामने के बाद शिवसेना (यूबीटी) लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रही है। चुनाव हारने वाले कई उम्मीदवारों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत के दौरान ईवीएम पर सवाल उठाए। उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में अपनी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा की। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह आए चुनावी नतीजों में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखा। इस चुनाव में महा विकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 288 विधायकों वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 46 सीटों से संतोष करना पड़ा। इनमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 20 सीट जीतकर विपक्षी खेमे में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसके बाद कांग्रेस ने 16 सीटें और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 10 सीट के साथ सबसे पीछे रही। मुंबई की चांदीवली विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे से चर्चा की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शिकायत मिली है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। खान ने कहा, ‘‘हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से परिणामों पर संदेह व्यक्त करते हुए शिकायतें मिल रही हैं। लोकतंत्र में शिकायतों का सत्यापन होना जरूरी है और मेरे साथ ही हममें से कई लोग (जो हार गए हैं) सत्यापन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया में हैं।’’ मुंबई से शिवसेना (यूबीटी) के एक विधायक ने दावा किया है कि डाले गए वोट और ईवीएम में गिने गए वोट की संख्या में विसंगतियां थीं। विधायक ने कहा, ‘‘लगभग सभी उम्मीदवारों ने ईवीएम की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया है।’’

बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या, बढ़ा बवाल

नई दिल्ली बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या हो गई है। चट्टग्राम जिले के बार एसोसिएशन के सदस्य रहे 32 साल के सैफुल इस्लाम का कत्ल हो गया था। यह घटना उस वक्त हुई, जब जिला अदालत में पेशी के बाद चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ले जाया जा रहा था। इस दौरान करीब 2 हजार की संख्या में चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी के समर्थक मौजूद थे। इसके अलावा अन्य तमाम लोग भी मौजूद थे। पुलिस, वकील और हिंदू संत के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार की खबर के अनुसार इस हिंसा में वकील सैफुल इस्लाम मारे गए और 10 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। अब तक पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को अरेस्ट किया है। इस बीच बवाल बढ़ गया है और पूरे बांग्लादेश की ही जिला अदालतों में वकीलों ने काम करने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि आज भी प्रदर्शन हो सकता है। चट्टग्राम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाजिमुद्दीन चौधरी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के बाहर ही सैफुल इस्लाम की हत्या की गई। यह वाकया दोपहर करीब 3:30 बजे का है। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित किया गया। बांग्लादेश पुलिस प्रशासन का आरोप है कि सैफुल इस्लाम की हत्या में चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी के समर्थकों का हाथ है। चिट्टग्राम के गुलाम रसूल मार्केट में काम करने वाले मोहम्मद दीदार का कहना है कि सैफुल इस्लाम को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डेली स्टार के अनुसार स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें रोड के किनारे बुरी तरह पीटकर मार डाला गया। जिला अस्पताल के निदेशक तस्लीमुद्दीन का कहना है कि वकील सैफुल इस्लाम के सिर में भी गहरी चोटें आई हैं। इस मामले में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का बयान भी आया है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं।

संभल हिंसा: जल्‍द ही इनके पोस्‍टर सार्वजन‍िक स्‍थानों पर लगाए जाएंगे, नुकसान की भरपाई कराई जाएगी,योगी का सख्त आदेश

संभल यूपी के संभल बवाल में पत्‍थरबाजी करने वाले सौ से अधिक उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है। योगी सरकार इनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने जा रही है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इसे लेकर एक उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्‍द ही इनके पोस्‍टर सार्वजन‍िक स्‍थानों पर लगाए जाएंगे। उपद्रवियों से बवाल के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। उनसे नुकसान की वसूली होगी। योगी सरकार पहले ही उपद्रवियों अपराधियों के खिलाफ क्षतिपूर्ति संबंधी अध्यादेश जारी कर चुकी है। फरार उपद्रवियों पर इनाम भी घोषित हो सकता है। संभल बवाल में अब तक 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने इनकी फोटो भी जारी की है। इस बीच मुरादाबाद के कमिश्‍नर ने शासन को संभल बवाल पर संभल प्रशासन की ओर से तैयार रिपोर्ट भेज दी है। इसमें शासन को सभी पहलुओं से अवगत कराया गया है। रिपोर्ट में पहले दिन के सर्वे और बाद में हुए सर्वे के दौरान बवाल कैसे बढ़ा क्या साक्ष्य मिला सब कुछ भेजा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। मंगलवार को स्कूल तो खुले लेकिन, बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही। हालांकि इंटरनेट सेवाएं मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सकीं। प्रशासन ने एहतियातन प्रतिबंध 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, जामा मस्जिद के आस-पास के इलाकों को छोड़कर शहर के बाजार पूरी तरह से खुले लेकिन वहां सन्नाटा फैला रहा। शहर में शांति बहाल करने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। बता दें कि शाही जामा मस्जिद के पूर्व में हरिहर मंदिर होने के वाद पर कोर्ट ने रमेश राघव को कोर्ट कमिश्नर तैनात किया है। बीते रविवार को उनकी टीम जब दूसरी बार सर्वे के लिए जामा मस्जिद पहुंची तो बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने पथराव, फायरिंग और आगजनी कर दी थी। हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनभर अधिकारी पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सोमवार को पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, विधायक पुत्र सुहेल इकबाल समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से कराने का भी निर्णय लिया गया है। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान के लिए मंगलवार को मस्जिद के पीछे की दुकानों में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी जुटाए। हालांकि उपद्रवियों ने कई कैमरे हिंसा के दौरान तोड़ दिए थे। पुलिस अब तक सौ से से अधिक उपद्रवियों की पहचान कर लेने का दावा कर रही है। अधिकारी बोले मुरादाबाद के मंडलायुक्‍त आन्‍जनेय कुमार सिंह ने बताया कि संभल बवाल में नामजदों के फोटोयुक्त पोस्टर जारी होंगे। इसके लिए संभल के कप्तान ने तैयारी कर ली है। दोबारा ऐसा बवाल न हो इसके लिए सारे उपाय किए जा रहे हैं। उपद्रव करने वाले शेष लोगों की पहचान भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर है। मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराम जी के अनुसार किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जो भी बवाल में शामिल रहे हैं उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामाना करना होगा। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए साइबर सेल की लिए मदद ले रही है। फिलहाल संभल में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आज दुकानें खुली हैं। आवागमन भी हो रहा है। पूरा जनजीवन शांति से चल रहा है।

खतरे में महायुति? शिवसेना ने साफ कर दिया है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे

मुंबई महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। खबर है कि शिवसेना ने साफ कर दिया है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे। खबरें थीं कि भारतीय जनता पार्टी देवेंद्र फडणवीस को राज्य के शीर्ष पद पर तैनात करना चाहती है, लेकिन शिवसेना से चर्चाएं जारी हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और सीएम बने थे। शिवसेना ने साफ कर दिया है कि शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी CM का पद स्वीकार नहीं करेंगे। मीडिया से बातचीत में शिवेसना ने संजय शिरसात ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के नाम पर लड़े गए थे। वह CM के तौर वापसी के हकदार हैं। वह उपमुख्यमंत्री के पद को स्वीकार नहीं करेंगे।’ महायुति ने महाराष्ट्र की 288 में से 230 सीटों पर कब्जा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना नेता दावा कर रहे हैं लोकसभा चुनाव में महायुति के खराब प्रदर्शन के बाद तय किया गया था कि विधानसभा में महायुति आती है, तो सीएम शिंदे को बनाया जाएगा। जबकि, भाजपा नेताओं का कहना है कि पहले तय हुआ था कि चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद तीनों दलों के नेता साथ बैठकर फैसला लेंगे। जून-जुलाई 2022 में शिंदे समेत कई विधायक तब अविभाजित शिवसेना से अलग हो गए थे। तब शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और सीएम पद हासिल किया था। उस दौरान पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।

Kirodi Lal Meena की तबीयत हुई ख़राब, अस्पताल में भर्ती

जयपुर  भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत अचानक बिगड़ गए गई है। बीती रात को वे जयपुर स्थित अपने आवास पर ही थे। आज बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने से उनका स्टाफ उन्हें लेकर सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि डॉ. मीणा का पहले से ही इलाज चल रहा था। आज फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने से उन्हें भर्ती किया गया है। सभी तरह की जांच की जा रही है। किरोड़ीलाल मीणा को पेट दर्द, उल्टी और जलन की शिकायत डॉ. मीणा की दवाइयां पिछले कुछ समय से चल रही है। आज सुबह उन्हें अचानक पेट दर्द, उल्टी, जलन और एसीडीटी की शिकायत ज्यादा हुई तो परिजन और स्टाफ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा। पहले इमरजेंसी में दिखाया गया और फिर उन्हें भर्ती कर लिया गया। अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया है जो डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य का लगातार अपडेट ले रहे हैं। डॉ. मीणा को जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सीएल नवल की युनिट में भर्ती किया गया है। पिछले एक महीने रही काफी भागदौड़ डॉ. मीणा पिछले एक महीने से भारी भागदौड़ में रहे। विधानसभा उपचुनाव के पहले से वे चुनाव में व्यस्त हो गए थे। उनके छोटे भाई जगमोहन मीणा को भाजपा ने दौसा से चुनाव मैदान में उतारा था। अपने भाई के चुनाव प्रचार में डॉ. मीणा ने खूब मेहनत की। दिन रात भागदौड़ की। लगातार वे चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। इस दौरान वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रख पाए। चुनाव में जगमोहन मीणा चुनाव नहीं जीत पाए। इससे डॉ. मीणा को बड़ा धक्का लगा। शारीरिक और मानसिक रूप से वे अपने आप को एडजस्ट नहीं कर पाए। इस वजह से बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इतिहास का सबसे तेज शतक, 28 गेंद, 11 छक्के, 7 चौके

नई दिल्ली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मुकाबले में गुजरात के एक बल्लेबाज ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक ठोक दिया, जबकि 35 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इतिहास का सबसे तेज शतक है। उसने भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को चूर-चूर किया है। इस बल्लेबाज का नाम उर्विल पटेल और वह गुजरात की ओर से अक्षर पटेल की कप्तानी में त्रिपुरा के खिलाफ खेल रहे थे। आज यानी 27 नवंबर को खेले गए मुकाबले में उन्होंने 35 गेंदों में 7 चौके और 12 छक्के उड़ाए। उन्होंने 322.86 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए। यही वजह है कि उनकी टीम ने 156 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। दरअसल, यह मुकाबला इंदौर के Emerald High School Ground में खेला गया। मुकाबले में त्रिपुरा ने बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए श्रीदम पॉल ने सबसे अधिक 49 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 57 रन ठोके, जबकि श्रीनिवास शरत ने 29 और अभिजीत सरकार ने 15 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के लिए कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ एक विकेट ले सके, जबकि नगवासवाला ने 3 और चिंतन गाजा ने 2 विकेट झटके। जवाब में बैटिंग करने उतरी गुजरात की टीम को लगा होगा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम के लिए आर्यन देसाई के साथ उर्विल पटेल ओपनिंग करने उतरे। उन्होंने देखते ही देखते 15 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह 28 गेंदों में शतक सबसे तेज शतक है। इसे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऋषभ पंत 2018 में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक ठोका था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ एस्टोनिया के लिए 27 गेंदों में शतक ठोका था। बता दें कि उर्विल 2023 में गुतरात टाइटंस का हिस्सा थे। इस सीजन टीम फाइनल में पहुंची थी और चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी।

संभल में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही दिन भर के लिये स्थगित

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को लोक सभा की कार्यवाही गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी। आज दोपहर 12 बजे सदन के पुन: समवेत होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विपक्षी सदस्य संभल में हुई हिंसा के विरोध में शाेरशराबा और नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्य शोरगुल करते हुये सदन के बीचोबीच आ गये और ‘संभल के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो’ नारे लगाने लगे। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदपवार) और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य भी इस दौरान अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर सपा सदस्यों की नारेबाजी का साथ दे रहे थे। इस बीच, पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये। श्री सैकिया ने शोरशराबा कर रहे विपक्षी सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर जाने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने का बार-बार आग्रह किया लेकिन विपक्षी सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को उनकी बात कहने का मौका दिया जायेगा, वे अपने-अपने स्थान पर जायें और सदन की कार्यवाही चलने दें। सदन का समय बहुत कीमती है और सारा देश इसे देख रहा है। हंगामा जारी रहने पर श्री सैकिया ने सदन की कार्यवाही गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी। इससे पहले आज पूर्वाह्न 11 बजे सदन के समवेत होते ही अडानी मामले में बहस कराने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा में आज प्रश्नकाल नहीं चल पाया और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी। अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्वाह्न 11 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की और भारतीय जनता पार्टी के अरुण गोविल को प्रश्न पूछने के लिये पुकारा। इसी बीच विपक्षी सदस्य सदन के बीचोबीच जमा हो कर अडानी मामले में तुरंत चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। शोरगुल के बीच रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर दिया, लेकिन शोरशराबा बढ़ गया। अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से अपील की कि वे प्रश्नकाल चलने दें। इसके बाद उनके मुद्दे पर विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्ष नियोजित तरीके से सदन को चलने नहीं देना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। राज्यसभा में शून्यकाल बाधित, सदन दिन भर के लिए स्थगित राज्यसभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति, और उत्तर प्रदेश के संभल और मणिपुर में हिंसा तथा अडानी समूह की कथित अनियमिताओं की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग को लेकर शोरशराबा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई और शून्यकाल बाधित हुआ। सभापति जगदीप धनखड़ ने पहले स्थगन के बाद 11 बजकर 30 मिनट पर जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की तो विपक्ष के सदस्य शोर शराबा करने लगे। श्री धनखड़ ने सदस्यों से शांत होने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना चाहिए। इस बीच कांग्रेस के जयराम रमेश और प्रमोद तिवारी ने बोलने का प्रयास किया तो सभापति ने कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं लेने के निर्देश दिए। द्रविड़ मुनेत्र कषगम के तिरुचि शिवा व्यवस्था का प्रश्न उठाने की अनुमति मांगी तो श्री धनखड़ ने कहा की अव्यवस्था में व्यवस्था का प्रश्न नहीं उठाया जा सकता। पहले सदस्यों को शांत होना होगा। इस पर सदन में हंगामा होने लगा। स्थिति को देखते हुए सभापति ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 32 मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके कारण शीतकालीन सत्र में आज सदन में दूसरी बार शून्यकाल बाधित हुआ। इससे पहले सभापति ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए तीन सदस्यों बिकाश रंजन भट्टाचार्य, डा वानवैरोए खारलुखी और धर्मशिला गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाएं। इसके बाद सभापति ने कहा कि उन्हें नियम 267 के अंतर्गत 18 नोटिस मिले हैं। ये नोटिस दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति, उत्तर प्रदेश के संभल और मणिपुर में हिंसा तथा अडानी समूह में कथित अनियमिताओं की जांच करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने पर चर्चा कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यह नोटिस प्रावधानों के अनुरूप नहीं होने के कारण अस्वीकार किए जाते हैं। इसके बाद विपक्ष के सदस्य अपने आसन से आगे आ गये और जोर-जोर से बोलने लगे। सभापति ने कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं लेने के निर्देश दिए तथा सदस्यों से शांत होने की अपील की। उनकी इस अपील का कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने 11:10 बजे सदन की कार्यवाही 11:30 के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet