LATEST NEWS

राहुल गांधी अपने हालिया छपे लेख को लेकर निशाने पर राजपरिवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीया कुमारी ने घेरा

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वह अपने एक आर्टिकल के कारण चर्चा में हैं, जो एक अखबार में पब्लिश हुआ है और कहा जा रहा है, इस लेख में नेता प्रतिपक्ष ने राज परिवारों पर निशाना साधा है. इस लेख को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है और देश के राज परिवारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. सोशल मीडिया पर इस लेख को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. राहुल गांधी ने क्या लिखा, जिस पर है आपत्ति? राहुल गांधी ने लेख में लिखा है कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत की आवाज अपनी व्यापारिक शक्ति से नहीं बल्कि अपने शिंकजे से कुचली थी. ‘ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के राजा- महाराजाओं को डराकर-धमकाकर और उन्हें घूस देकर भारत पर राज किया. उन्होंने यह भी लिखा कि, ईस्ट इंडिया कंपनी खत्म हो गई लेकिन उसने जो डर पैदा किया था, वह फिर से दिखाई देने लगा है. एकाधिकारवादियों की एक नई पीढ़ी ने उसकी जगह ले ली है.’ कंपनी ने हमारे अधिक लचीले महाराजाओं और नवाबों के साथ साझेदारी करके, रिश्वत देकर और धमकाकर भारत का गला घोंटा. इसने हमारे बैंकिंग, नौकरशाही और सूचना नेटवर्क को नियंत्रित किया. हमने अपनी आजादी किसी अन्य राष्ट्र से नहीं खोई; हमने इसे एक एकाधिकारवादी निगम से खो दीया जिसने एक जबरदस्ती तंत्र चलाया.’ क्या बोलीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी? राहुल गांधी के इस आर्टिकल पर विवाद खड़ा हो गया है.  राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने इस लेख की कड़ी निंदा करते हुए प्रतिक्रिया दी है और एक्स पर लिखा. ‘मैं आज एक संपादकीय में भारत के पूर्व शाही परिवारों को बदनाम करने के राहुल गांधी के प्रयास की कड़ी निंदा करती हूं. एकीकृत भारत का सपना भारत के पूर्व राजपरिवारों के सर्वोच्च बलिदान के कारण संभव हो सका है, ऐसे ऐतिहासिक तथ्यों की आधी-अधूरी व्याख्या के आधार पर लगाए गए निराधार आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं.’ ‘छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी’ राजस्थान की डिप्टी CM दिया कुमारी ने सख़्त एतराज़ जताया है. दिया कुमारी ने कहा है कि राहुल गांधी इतिहास की ग़लत व्याख्या कर देश के रजवाड़ों की छवि ख़राब कर रहे हैं. राजा-महराजाओं के योगदान के बिना अखंड भारत की कल्पना नहीं की जा सकती हैं. वह बेकार की बातें कर रहे हैं. राजा-महाराजाओं ने आज़ादी के लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान दिया है. ग़ौरतलब है कि दीया कुमारी के पिता महाराजा भवानी सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता थे और जयपुर से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. राजस्थान में अभी अलवर राजघराने के पूर्व महराज भंवर जितेंद्र सिंह कांग्रेस के महासचिव है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल गांधी को घेरा वहीं ग्वालियर के शाही परिवार सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल गांधी को घेरा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘नफरत बेचने वालों को भारतीय गौरव और इतिहास पर व्याख्यान देने का कोई अधिकार नहीं है. भारत की समृद्ध विरासत के बारे में राहुल की अज्ञानता और उनकी औपनिवेशिक मानसिकता ने सभी हदें पार कर दी हैं. ‘अगर राहुल गांधी वास्तव में देश का उत्थान करना चाहते हैं, तो उन्हें भारत माता का अपमान बंद कर, असली भारतीय नायकों के बारे में जानना चाहिए. महादजी सिंधिया, युवराज बीर टिकेंद्रजीत, कित्तूर चेनम्मा, और रानी वेलु नचियार जैसे योद्धाओं ने स्वतंत्रता के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया था. भारत की विरासत का संबंध केवल “गांधी” नाम से नहीं है. भारतीय इतिहास का आदर करें, अन्यथा उसके बारे में बोलकर बेतुके दावे न करें.’  

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा- भारत खराब टीम नहीं बनी है, वे चीजें बदल देंगे

वेलिंगटन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद विनम्र बने हुए हैं और उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम जल्द से जल्द शानदार वापसी करने की क्षमता रखती है। लैथम के नेतृत्व में कीवी टीम बेंगलुरु, पुणे और मुंबई टेस्ट जीतकर भारत के खिलाफ उसकी धरती पर तीन या इससे अधिक मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने वाली पहली मेहमान टीम बन गई। लैथम ने भारत से यहां पहुंचने के बाद कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट वास्तव में खास है। हमने उनके खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हमारे खिलाड़ी आईपीएल में उनके साथ खेलते हैं। वे इस हार से निश्चित तौर पर निराश थे लेकिन उनकी टीम अब भी बहुत अच्छी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक श्रृंखला में हार से वह रातों-रात खराब टीम नहीं बन जाती। मुझे पूरा विश्वास है कि वे चीजों को बदलने में सफल रहेंगे।’’ लैथम ने कहा कि श्रृंखला में जीत इसलिए भी विशेष बन गई क्योंकि भारत आने से पहले न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम श्रीलंका दौरे पर थे तब परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं चल रही थी और इसलिए इस श्रृंखला में जीत विशेष बन जाती है क्योंकि आप ऐसा कुछ हासिल करते हैं जो पहले हासिल नहीं किया गया हो। हमने इस जीत का मिलकर जश्न मनाया।’’ न्यूजीलैंड अब घरेलू मैदान पर तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगा और लैथम ने कहा कि क्रिकेट के ‘बैज़बॉल’ ब्रांड का सामना करना उनकी टीम के लिए अलग तरह की चुनौती होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह रोमांचक श्रृंखला होगी। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर हो या बाहर टेस्ट मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि यह श्रृंखला भी रोमांचक होगी। हम उनकी आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट को चुनौती देने को लेकर उत्साहित हैं।’’  

कंपनी ने ब्लैक लिस्ट किये गए 48 आउटसोर्स कार्मिक किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, गुना एवं शिवपुरी में बाह्य स्त्रोत (आउटसोर्स) एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 48 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 48 आउटसोर्स कार्मिक कंपनी कार्य क्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल वृत्त में कार्यरत 18 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही हरदा में 03, शिवपुरी वृत्त के 07 एवं ग्वालियर वृत्त में 06, दतिया वृत्त में 02, तथा गुना वृत्त में कार्यरत 12 आउटसोर्स कार्मिकों को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सचेत किया है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।  

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का उद्देश्य सराहनीय है, यह प्रयास सतत् सफल हो, यही शुभेच्छा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि बौद्धिक एवं शारीरिक सामर्थ्य को अभिवर्धित कर विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवाभाव, सहनशीलता, समर्पण और त्याग की भावना जागृत कराने वाला भारत स्काउट्स गाइड्स संगठन, राष्ट्रीय व मानवीय मूल्यों को संचारित कर विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लक्ष्य को समर्पित है। संगठन का उद्देश्य सराहनीय है, यह प्रयास सतत् सफल हो, यही शुभेच्छा है।  

SC ने कहा नौकरियों में भर्ती के नियमों को सेलेक्शन प्रोसेस के बीच में नहीं बदला जा सकता

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को घोषणा की कि सरकारी नौकरियों में सेलेक्शन को कंट्रोल करने वाले नियमों को भर्ती प्रक्रिया के बीच में या उसके शुरू होने के बाद नहीं बदला जा सकता. यह फैसला भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनाया जिसमें जस्टिस ऋषिकेश रॉय, पीएस नरसिम्हा, पंकज मिथल और मनोज मिश्रा शामिल थे. पीठ ने कहा कि भर्ती के लिए रूल्स ऑफ द गेम को चयन प्रक्रिया के बीच में नहीं बदला जा सकता. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती करने वाली संस्था अलग-अलग चरणों के लिए अलग-अलग मानक तय कर सकती है, लेकिन वह चरण के खत्म होने के बाद मानदंडों को बदल नहीं सकती. पीठ ने कहा कि आवेदन आमंत्रित करने और रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अगर मौजूदा नियमों या विज्ञापन के तहत कोई बदलाव स्वीकार्य है, तो उस बदलाव को संविधान के अनुच्छेद 14 की आवश्यकता को पूरा करना होगा और गैर-मनमानापन की कसौटी पर खरा उतरना होगा. ‘प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट और गैर-मनमानी होनी चाहिए’ पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा नियमों के अधीन भर्ती निकाय भर्ती प्रक्रिया को तार्किक निष्कर्ष पर लाने के लिए उचित प्रक्रिया तैयार कर सकते हैं. पीठ ने कहा कि प्रक्रिया के लिए अपनाई गई प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट और गैर-मनमानी होनी चाहिए. विस्तृत निर्णय बाद में अपलोड किया जाएगा. पांच न्यायाधीशों की पीठ को सौंपा था केस इससे पहले तेज प्रकाश पाठक और अन्य बनाम राजस्थान हाई कोर्ट और अन्य (2013) मामले में तीन न्यायाधीशों की पीठ ने इस मुद्दे को पांच न्यायाधीशों की पीठ को सौंप दिया था. तेज प्रकाश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने के मंजूश्री बनाम आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य (2008) के पहले के फैसले की सत्यता पर संदेह जताया था. 2008 के फैसले में कोर्ट ने कहा था कि चयन मानदंड को प्रक्रिया के दौरान बीच में नहीं बदला जा सकता. यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है.

मां के उकसाने पर बेटों ने की थी उप प्रधानाचार्य की हत्या

  मुरादाबाद मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके के लाकड़ी फाजलपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े 2 बाइक सवारों ने काम पर जा रहे एक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल को गोली मार दी थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई. टीम गठित करके आरोपियों की तलाश की गई जिसके बाद 24 घंटे के अंदर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है. इस खूनी खेल के पीछे एक महिला और उसके दो बेटे शामिल थे और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया आरोपी महिला के 14 साल के बेटे प्रिंस ने 15 फरवरी 2024 को आत्महत्या कर ली थी. प्रिंस लाकड़ी मोहल्ले में स्थित श्री साईं विद्या मंदिर में 8वीं में पढ़ता था. शबाबुल हसन भी इसी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल था,मां कविता राघव उर्फ वंदना को शक था कि शबाबुल ने प्रिंस को स्कूल में प्रताड़ित किया था जिसके चलते उसने आत्महत्या की थी. तभी से वह अपने छोटे बेटे की मौत का बदला लेने की कोशिशों में लगी थी। वह शबाबुल को व्हाट्सएप पर आए दिन धमकी भी देती थी. जिसके बाद उसने बेटे शिवम और आदित्य को शबाबुल की हत्या के लिए उकसाया और वाइस प्रिंसिपल को मार डाला. पुलिस ने आरोपी मां उसके दोनों बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है. एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपी आदित्य और शिवम ने छोटे भाई प्रिंस की मौत का बदला लेने के लिए श्री साईं विद्या मंदिर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल शबाबुल आलम को गोली से मारा है . इनका आरोप था कि वाइस प्रिंसिपल ने उनके भाई को प्रताड़ित किया था जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया.    

दौड़ती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, कंडक्टर ने दिखाई सूझबूझ, चालक को नहीं बचा पाया लेकिन बचाई कई जान

बेंगलुरु कर्नाटक के बेंगलुरु में बीएमटीसी के बस ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को करीब 11 बजे ये घटना घटी। ड्राइवर अपने आखिरी रूट पर नेलमंगला से दसनपुरा जा रहा था। 40 वर्षीय ड्राइवर का नाम किरण कुमार था। ये घटना बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुमार अचानक आगे की ओर झुके और दिल का दौरा पड़ने से गिर गए। बस का नियंत्रण खो गया और एक और बीएमटीसी बस से टकरा गई। चालक ने बचाई कई यात्रियों की जान बस कंडक्टर ओबलेश ने तुरंत बस पर कंट्रोल कर लिया। उसने बस को सुरक्षित रूप से रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ओबलेश ने कुमार को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बस सड़क के एक तरफ झुकी हुई थी। टक्कर की चपेट में एक अन्य BMTC बस भी आ गई। ओबलेश ने किसी बड़ी दुर्घटना से पहले बस को तुरंत रोक दिया। बस कंडक्टर की समय की समझ के कारण एक बड़ी दुर्घटना से बच गई। बीएमटीसी ने कही ये बात बीएमटीसी ने एक बयान में कहा कि हमें बहुत दुख है कि 6 नवंबर को डिपो 40 के ड्राइवर किरण कुमार का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बीएमटीसी किरण कुमार के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। निगम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ बीएमटीसी अधिकारियों ने कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें समर्थन और मुआवजे का आश्वासन दिया। यह घटना दुखद है और बीएमटीसी परिवार के साथ खड़ा है।

नहाय खाय के साथ आज से शुरू हुआ आस्था का महापर्व छठ, ज्योतिषाचार्य से जानिए शुभ मुहूर्त और विधि -विधान

भोपाल देश के कई राज्यों में धूमधाम से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी त्योहार की धूम है। भोपाल में रहने वाले पूर्वांचलियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उनके लिए 50 से ज्यादा घाटों का निर्माण किया गया है। जहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। छठ के तीसरे दिन व्रती अस्तालगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। व्रतधारी भगवान को जल या दूध से अर्घ्य देते हैं और फल अर्पित करते हैं। अर्घ्य का क्या टाइम छठ के तीसरे दिन व्रतधारी घाट या तालाब में जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। मध्य प्रदेश में शाम को 5.39 बजे सूर्य अस्त होगा। इसी समय सूर्य भगवाम को श्रद्धालु जल अर्पित करेंगे। क्यों मनाया जाता है छठ ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले माता सीता ने बिहार के मुंगेर में गंगा तट पर छठ पूजन किया था। तभी से बिहार में इसकी शुरुआत हुई। माता सीता जब श्री रामचंद्र के साथ वनवास पर गई थीं, कब उन्होंने मुंगेर में छठ पर्व मनाया था। आज के समय में बिहार के अलावा कई राज्यों और यहां तक की विदेश में भी यह त्योहार मनाया जाता है। पांच नवंबर को नहाय खाय से शुरू हुए पर्व के दूसरे दिन खरना होता है। तीसरे दिन अस्तालगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त हो जाता है। मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों को छठ पूजा की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जय हो छठी मैया… लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के द्वितीय दिन ‘खरना’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया आप सभी के जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं प्रगति प्रदान करें, यही कामना करता हूं।’

J&K विधानसभा में प्रदेश के विशेष दर्जे के प्रस्ताव पर जमकर हुआ हंगामा

श्रीनगर जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को जमकर बवाल हो रहा है. विधानसभा में 370 को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत हुई. कहा जा रहा है कि यह हंगामा आर्टिकल 370 की वापसी के प्रस्ताव से जुड़ा हुआ है. बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370 का बैनर दिखाया, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. बैनर दिखाए जाने का बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील  शर्मा ने विरोध किया. विधानसभा में हालात ऐसे हो गए कि मार्शल को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. विधानसभा में हंगामा कर रहे विपक्ष के कुछ विधायकों को मार्शलों ने बाहर का रास्ता दिखाया. इसके बाद सदन की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि खुर्शीद अहमद शेख लंगेट विधानसभा सीट से अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आर्टिकल 370 और 35ए को फिर से बहाल करने के लिए जम्मू कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया था. NC ने भारत माता की पीठ पर खंजर घोंपा: रवींद्र रैना बीजेपी नेता निर्मला सिंह ने कहा कि 370 अब इतिहास बन गया है. उमर अब्दुल्ला सरकार पाकिस्तान का हौंसला बढ़ा रही है. वहीं, बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने कहा कि 370 ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद और पाकिस्तान की मानसिकता को जन्म दिया. ऐसे में 370 के प्रस्ताव को गैर संवैधानिक तरीके से विधानसभा में लाकर चोरों की तरह छिपकर जल्दबाजी में पेश करना दिखाता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोबारा जम्मू कश्मीर में हालात खराब करना चाहती है. ये भारत माता की पीठ पर कांग्रेस ने खंजर घोंपा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसी दरअसल आतंकवादियों के एजेंडे को कश्मीर में पूरा करने की साजिश कर रही है. लेकिन बीजेपी विधानसभा के अंदर और बाहर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की ईंट से ईंट बजा देगी लेकिन इस एजेंडे को यहां चलने नहीं देगी. बता दें कि छह सालों के बाद पहली बार जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा का सत्र हो रहा है. पांच दिनों कायह सत्र सोमवार से शुरू हुआ था. मालूम हो कि पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 को हटाकर जम्मू एवं कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था और जम्मू एवं कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था.  

कोर्ट का सला मंजूर, माफी नहीं मांगूगा…रामगिरी महाराज ने पैगंबर पर दिया था विवादित बयान

मुंबई पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाले महाराष्ट्र के सरला द्वीप के मठाधीश रामगिरी महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर रामगिरी महाराज ने मांफी मांगने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह इस्लाम विरोधी नहीं है, लेकिन वह अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे. मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगिरी महाराज ने कहा, “मैं माफी नहीं मांगूंगा. इस मामले में कोर्ट जो भी फैसला देगा वह मुझे मान्य होगा. हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है और यह अधिकार संविधान ने दिया है. अगर मेरी टिप्पणियों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो यह उसका व्यक्तिगत मुद्दा है.” उन्होंने कहा कि उनके बयान के बाद देश के बाहर से सोशल मीडिया यूजर्स देश में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगिरी महाराज के साथ पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्रर सत्यपाल सिंह भी मौजूद थे. सत्यपाल सिंह ने कहा, “महंत रामगिरी माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि उन्होंने वही कहा जो इस्लामिक किताबों में लिखा हुआ है. इस्लाम के विद्वानों और मौलानाओं को सभी को बताना चाहिए कि क्या रामगिरी की टिप्पणियां तथ्यात्मक नहीं थीं?” गौरतलब है कि पिछले दिनों रामगिरी महाराज पर नासिक जिले के सिन्नार तालुका स्थित के पंचाले गांव में पैगंबर मोहम्मद के ऊपर विवादित बयान देने का आरोप लगा था. सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद छत्रपती संभाजीनगर के वैजापुर शहर में काफी तनाव बढ़ गया था. इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी बड़े पैमाने पर हुए थे और एफआईआर भी दर्ज हुई थी. कौन हैं रामगिरी महाराज? बीबीसी के अनुसार, रामगिरी महाराज का असली नाम सुरेश रामकृष्ण राणे है. वे जलगांव जिले में पैदा हुए और वहीं अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. 1988 में जब सुरेश राणे 9वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने स्वाध्याय केंद्र में गीता और भावगीता के अध्यायों का अध्ययन करना शुरू किया. 10वीं कक्षा पास करने के बाद उनके भाई ने उन्हें आईटीआई करने के लिए अहमदनगर के केडगांव में भर्ती कराया. हालांकि, उन्होंने अपनी पढ़ाई को आगे न बढ़ाते हुए आध्यात्मिक मार्ग चुना. 2009 में उन्होंने दीक्षा ली और गंगागीर महाराज के शिष्य नारायणगिरि महाराज के शिष्य बन गए. 2009 में नारायणगिरि महाराज की मृत्यु के बाद रामगिरी महाराज सरला द्वीप के सिंहासन के उत्तराधिकारी बने, लेकिन इस पर भी विवाद हुआ. कोर्ट के फैसले के बाद रामगिरी महाराज को उत्तराधिकारी घोषित किया गया.

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक से बड़ी गिरावट आ गई

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक से बड़ी गिरावट आ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निफ्टी (Nifty) ने जोरदार ओपनिंग की, लेकिन ये तेजी कुछ ही मिनटों में गिरावट में तब्दील हो गई और सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया. निफ्टी में भी 190 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. मार्केट की शुरुआत में ही बीएसई के 30 में से 24 शेयर धड़ाम हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत का जश्न एक दिन भी नहीं टिक सका और कल की तेजी आज बड़ी गिरावट में तब्दील हो गई. Sensex अचानक हो गया धराशायी बीते कारोबारी दिन की जोरदार तेजी के बाद गुरुवार को शेयर मार्केट ने बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार शुरू किया. BSE Sensex अपने पिछले बंद 80,378.13 की तुलना में करीब 200 अंकों की छलांग लगाते हुए 80,563.42 के लेवल पर ओपन हुआ. लेकिन महज 15 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये लाल निशान पर आ गया और 823.73 अंक की गिरावट के साथ 79,554.10 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जोरदार जीत के बीच सेंसेक्स 901 अंक चढ़कर बंद हुआ था. Nifty भी शुरुआती तेजी से फिसला सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी गुरुवार को कारोबार की शुरुआत को हरे निशान पर की, लेकिन एक झटके में ये लाल निशान पर कारोबार करने लगा. अपने बुधवार के बंद 24,484.05 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर निफ्टी इंडेक्स 24,489.60 के लेवल पर ओपन हुआ और खबर लिखे जाने तक ये 194 अंक की बड़ी गिरावट के साथ या 0.74 फीसदी टूटकर 24,289 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. ये शुरुआती कारोबार में ही 24,326 के स्तर तक फिसला था.   इन 10 शेयरों का बुरा हाल अब बात करते हैं कि बाजार में अचानक आई इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा कौन से शेयर फिसले, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Ultratech Cement Share 1.66% की गिरावट के साथ 11,083.60 रुपये पर, जबकि Bajaj Finserve Share 1.57% टूटकर 1720.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. Tech Mahindra Share में भी 1.20 फीसदी की गिरावट आई और ये 1674 रुपये के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों को देखें, तो Midcap में ग्लेमार्क शेयर (GlenMark Share) 3.80% फिसलकर 1701.80 रुपये पर, Muthoot Finance Share 2.47% की गिरावट के साथ 1848.30 रुपये पर और Escorts Share 2.29% टूटकर 3667.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं दूसरी ओर स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल RPSGVENT Share 6.05%, Blue Star Share 5.89%, SBCL Share 4.50% और FDC Share 4.17% की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था.

देवास : जवाहर चौक सुपर मार्केट में देर रात लगी भीषण आग

देवास  देवास के जवाहर चौक स्थित सुपर मार्केट में देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में मार्केट के अंदर स्थित कपड़े की करीब 8-10 दुकाने चपेट में आ गईं। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम और बैंक नोट प्रेस की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10 से 12 गाड़‍ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के चलते कपड़े की 3 दुकानों में सबकुछ जल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि आग के चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय खाद निगम में 10,700 करोड़ रुपए की इक्विटी डालने को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2024-25 में “वेज एंड मीन्स’’ एडवांस को इक्विटी में परिवर्तित कर भारतीय खाद निगम में 10,700 करोड़ रुपए की इक्विटी डालने को मंजूरी देने पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसान-कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया जाना अभिनंदनीय- वंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये निर्णय एक ओर कृषि क्षेत्र को सशक्त करेगा, वहीं किसानों के कल्याण के लिए नए युग की नींव रखेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान सम्मान निधि, सस्ते खाद, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और श्रीअन्न जैसे किसान समृद्धि के विभिन्न निर्णयों के क्रम में इस सौगात के लिए प्रदेश के समस्त किसानों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।  

सारा मैकब्राइड चुनी गईं पहली ट्रांसजेंडर, डेलावेयर में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी को हराया और इतिहास रचा

न्यूयोर्क अमेरिका में हुए चुनाव (US Elections 2024) में डेमोक्रेट सीनेटर सारा मैकब्राइड ने इतिहास रचा है। वह अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी गईं पहली ट्रांसजेंडर बन गईं हैं। उन्होंने डेलावेयर में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी जॉन व्हेलन तृतीय को हराया है। चुनाव जीतने के बाद मैकब्राइड ने एक्स पर पोस्ट किया, “धन्यवाद, डेलावेयर! आपके वोट और आपके मूल्यों के कारण, मुझे कांग्रेस का अगला सदस्य बनने पर गर्व है। डेलावेयर ने यह साफ संदेश दिया है कि हमें एक ऐसा देश बनना चाहिए जो प्रजनन स्वतंत्रता की रक्षा करता है। हमारे सभी परिवारों के लिए वेतन के साथ छुट्टी और बच्चों की किफायती देखभाल की गारंटी देता है। सुनिश्चित करता है कि घर और इलाज सभी के लिए उपलब्ध हो।” कौन हैं सारा मैकब्राइड? सारा मैकब्राइड का जन्म 1990 में हुआ था। वह विलमिंगटन में पली-बढ़ी हैं। वह अपने समुदाय के लिए लंबे समय से आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने डेलावेयर के पूर्व गवर्नर जैक मार्केल के लिए काम किया था। मैकब्राइड ने दिवंगत अटॉर्नी जनरल ब्यू बिडेन के लिए भी काम किया। उन्होंने ओबामा और बाइडेन के राष्ट्रपति रहने के दौरान व्हाइट हाउस में सेवा की। मैकब्राइड ने LGBTQ कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा चंदा जुटाया था। मैकब्राइड 2016 में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में समानता और समावेश पर भाषण देकर पहली ट्रांसजेंडर वक्ता बनीं थीं। स्टेट सीनेटर के रूप में मैकब्राइड ने स्वास्थ्य देखभाल के मुद्दों पर काम कर नाम कमाया था।

आईपीएल 2025: ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा, 1574 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए जिन 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है, उस सूची में बेन स्टोक्स का नाम शामिल नहीं हैं। यह आईपीएल ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित किया जाएगा। फ्रेंचाइजियों से इनपुट मिलने के बाद आईपीएल इस लंबी सूची के खिलाड़ियों की छंटनी करेगा। इस लिस्ट में उन सभी प्रमुख भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइज़ी ने रिटेन नहीं किया है। ऋषभ पंत, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपए रखा है। इस लिस्ट में आर. अश्विन और युज़वेंद्र चहल भी हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज़ कर दिया था। मोहम्मद शमी ने पिछले साल नवंबर में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फ़ाइनल के बाद से चोटों के कारण कोई क्रिकेट नहीं खेला है, उन्हें भी गुजरात टाइटन्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद 2 करोड़ के बेस प्राइस पर सूचीबद्ध किया गया है। 2 करोड़ के अधिकतम बेस प्राइस के साथ अन्य भारतीय खिलाड़ियों में खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश ख़ान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पड़िक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव शामिल हैं। पृथ्वी शॉ और सरफ़राज़ ख़ान, जो पिछले ऑक्शन में नहीं बिके थे, उन्होंने 75 लाख के बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन किया है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने 2014 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है और कभी भी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं, उन्होंने 1.25 करोड़ के बेस प्राइस पर ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। एंडरसन ने इस इंग्लिश समर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और इंग्लैंड की टीम के साथ गेंदबाज़ी कोच की भूमिका निभानी शुरू की थी। मिचेल स्टार्क, जो 2024 में केकेआर द्वारा 24.50 करोड़ में ख़रीदे जाने के बाद आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, वह 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ फिर से ऑक्शन पूल में हैं। जोफ़्रा आर्चर भी उसी बेस प्राइस पर सूची में हैं। आर्चर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैच खेले थे और फिर चोटों के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। इस लंबी सूची में इटली के एक खिलाड़ी थॉमस ड्राका भी शामिल हैं, जिन्होंने कनाडा के ग्लोबल टी20 में ब्रैम्पटन के लिए खेला था। 24 वर्षीय ड्राका को हाल ही में यूएई में आईएल टी20 के आगामी सीज़न के लिए एमआई एमिरेट्स ने चुना है। एक टीम अपने दल में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है, इसका मतलब है कि नीलामी में कुल 204 स्लॉट उपलब्ध होंगे क्योंकि तमाम फ्रेंचाइजी ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हर टीम के पास कुल 120 करोड़ का पर्स है लेकिन रिटेंशन के चलते बड़ी नीलामी में पंजाब किंग्स 110.5 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 83 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 73 करोड़, गुजरात टाइटंस 69 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 69 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 55 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 51 करोड़, मुंबई इंडियंस 45 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 45 करोड़ और राजस्थान रॉयल्स 41 करोड़ के पर्स के साथ उतरेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet