LATEST NEWS

राशिफल मंगलवार 22 अक्टूबर 2024

मेष राशि : आज मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर ही कोई डिसीजन लें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे पेपरवर्क जल्द पूरे हो जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों को आज इंकम बढ़ाने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज प्रियजन के साथ कहीं बाहर जाने के लिए प्लान बनाने का परफेक्ट दिन है। कुछ जातक नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। खर्चों को कंट्रोल कर सकेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए धन खर्च करेंगे। अगर आपको किसी बात को लेकर स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। यह फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बनाने के लिए बेस्ट टाइम है। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज ऑफिस में आपके परफॉर्मेंस सीनियर्स इंप्रेस होंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। कर्क राशि : आज कर्क राशि वालों का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। बेकार के कामों में न उलझें। कार्यों की प्राथमिकता तय करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में वाद-विवाद के संकेत हैं। लंबी समय से चली आ रही परेशानियों से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को सुलझाने के लिए करीबी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। सिंह राशि : सिंह राशि वालों की ऑफिस में कार्यों की तारीफ होगी। प्रियजन के साथ धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। प्रापर्टी से जुड़े लिए गए फैसले आपके पक्ष में होंगे। फैमिली मेंबर्स की तरफ से कोई दुखद खबर मिल सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। पार्टनर के साथ लव लाइफ के रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। कन्या राशि : आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए निवेश के मामले में खास रहने वाला है। सोच-समझकर किए गए निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आमदनी में इजाफा होगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। करियर में आ रहीं बाधाएं समाप्त होंगी। दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे। लंबे समय से चले आ रहे विवाद सुलझ जाएंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। तुला राशि : आज जो लोग इंकम बढ़ाने चाहते हैं, वह आय में वृद्धि के नए मौकों की तलाश करें। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। जिससे हर कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। दोस्तों के तरफ से किसी फंक्शन में शामिल होने के लिए इनविटेशन आ सकता है। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। धन का लेन-देन होशियारी से करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। वृश्चिक राशि : आज वृश्चिक राशि वालों को छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चैलेंजिंग टास्क की जिम्मेदारी लेने पर सीनियर्स आपसे इंप्रेस होंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सभी सपने साकार होंगे। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। लव और आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के बड़े भाई-बहनों का विवाह तय हो सकता है। करियर में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। धनु राशि : आज धनु राशि वालों का आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। जो लोग नई जगहों पर रहने जा रहे हैं, उन्हें थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी के विचारों से प्रभावित होकर कोई निर्णय न लें। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कुछ कार्यों को नजरअंदाज करने से डांट भी मिल सकती है। कार्यों में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाएं। मकर राशि : आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहेगा। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थान में आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। आपको प्रेमी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट्स दे सकते हैं। घर में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हो सकती है। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों द्वारा लिए गए आर्थिक फैसले भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अटके हुए कार्य पूरे होंगे। बड़े भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।नौकरीपेशा वालों को छोटी-मोटी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलने लगेंगे। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण सूचना की प्राप्ति होगी। मीन राशि : आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। आज कार्यों में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी संभव है।

उपराष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा- स्वतंत्रता के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई और वंचितों को श्रेय नहीं मिला

नई दिल्ली उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की और गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को पुरस्कृत किया। समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्रता के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई और वंचितों को श्रेय नहीं मिला। दुर्भाग्य है कि स्वाधीनता की लड़ाई में योगदान देने वाले महान नायकों की प्रेरक कहानियों का हमारी पाठ्य पुस्तकों में अब तक कोई उल्लेख नहीं है। यह दर्दनाक है कि स्वतंत्रता के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई और वंचितों को इसका श्रेय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को चरित्र निर्माण की धुरी बनना होगा। प्राचीन काल से ही भारत में शिक्षा को महत्ता दी गई है। शिक्षा व्यावसायीकरण से प्रेरित नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षा प्रणाली को बदलने के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप है। युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक नायकों के बारे में जागरूक करना हमारा परम कर्तव्य है। यह सुखद है कि हाल के दिनों में हम पूरे देश में अपने गुमनाम नायकों या सुप्रसिद्ध नायकों का जोरदार जश्न मना रहे हैं। इतिहासकारों की अगली पीढ़ी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान इस पीढ़ी को प्रेरित करें। धनखड़ ने कहा कि सभ्यताएं और संस्थाएं अपने नायकों से जीवित रहती हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्वतंत्रता संग्राम के एक नायक थे, जिन्हें हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में जगह दी जानी चाहिए थी। उनके जैसे नायकों के बलिदान के कारण ही आज हम एक स्वतंत्र वातावरण में जी रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि 1915 में सिंह ने काबुल में भारत की पहली अस्थायी सरकार की स्थापना की थी, जो स्वतंत्रता उद्घोष करने का एक बहुत बढ़िया विचार था। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि हमें अपने नायकों को पहचानने में इतना समय क्यों लगा। डॉ. अंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देर से दिया गया। वर्ष 1990 में डॉ अंबेडकर, और 2023 में चौधरी चरण सिंह तथा कर्पूरी ठाकुर को सम्मानित किया गया।

एलएसी पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को लेकर हुए भारत-चीन समझौते को ‘सकारात्मक कदम’ बताया: एस. जयशंकर

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को लेकर हुए भारत-चीन समझौते को ‘सकारात्मक कदम’ बताया। हालांकि उन्होंने परिणामों के बारे में बहुत जल्दी अनुमान न लगाने की सलाह दी। इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार दोपहर घोषणा की कि पिछले कई हफ्तों से चल रही चर्चाओं के बाद दोनों देश एलएसी पर गश्त व्यवस्था को लेकर एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिसके परिणामस्वरूप सैनिकों की वापसी हुई और अंततः जून 2020 में गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद क्षेत्र में उत्पन्न मुद्दों का समाधान हो रहा है। समिट में बोलते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि यह समझौता, उस शांति और सौहार्द का आधार तैयार करता है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में होना चाहिए और जो 2020 से पहले मौजूद भी था। पिछले कुछ वर्षों से द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए भारत की यही प्रमुख चिंता रही है। जयशंकर ने कहा, “हमने हमेशा यह माना है कि एक तरफ, हमें स्पष्ट रूप से जवाबी तैनाती करनी थी…लेकिन, साथ ही, हम सितंबर 2020 से बातचीत भी कर रहे हैं। यह एक बहुत ही धैर्यपूर्ण प्रक्रिया रही है, शायद यह जितनी हो सकती थी उससे कहीं अधिक जटिल प्रक्रिया थी। तथ्य यह है कि यदि हम, पेट्रोलिंग करने और एलएसी की पवित्रता का पालन करने को लेकर एक समझ बना पाते हैं, तो, मुझे लगता है, उस शांति का आधार बनेगा जो सीमा क्षेत्रों में होना चाहिए और 2020 से पहले वहां मौजूद थी।” बता दें चीनी पक्ष ने जब भारत-चीन सीमा पर एलएसी का उल्लंघन करने का प्रयास किया, तो नई दिल्ली ने यह स्पष्ट कर दिया कि जमीन पर शांति और स्थिरता बनाए रखना प्रासंगिक द्विपक्षीय समझौतों, प्रोटोकॉल और दोनों सरकारों के बीच बनी समझ के अनुसार होना चाहिए। हालांकि, विदेश मंत्री ने सावधानी बरतने और परिणामों के बारे में बहुत जल्दी अनुमान न लगाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि समझौता अभी हुआ है और अगले कदमों की योजना बनाने के लिए चर्चा और बैठकें होंगी। विदेश मंत्री ने कहा, “हम पड़ोसी हैं और हमारे बीच सीमा विवाद अभी तक सुलझा नहीं है। वे बढ़ रहे हैं और हम भी बढ़ रहे हैं।’

प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में जमानत देने से किया इनकार, हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका

कर्नाटक कर्नाटक हाई कोर्ट ने जनता दल (एस) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रज्वल रेवन्ना पर रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। इस मामले की सुनवाई जस्टिस नागप्रसन्ना की अदालत में हुई, जिसने एक महीने पहले अपना फैसला सुरक्षित रखा था। प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न और रेप के तीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में उनकी जमानत की मांग को कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। वकील की दलीलें प्रज्वल रेवन्ना के वकील, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभुलिंग के. नवदगी ने सुनवाई के दौरान कई दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि जिस महिला ने रेवन्ना पर अवैध तरीके से घर से निकाले जाने का आरोप लगाया, उसने पहले यौन दुर्व्यवहार का आरोप नहीं लगाया था। इस दलील का उद्देश्य यह दिखाना था कि आरोपों में कुछ inconsistencies हैं। नवदगी ने इस पर जोर दिया कि पहले आरोप के बिना, यौन दुर्व्यवहार के मामले को उचित तरीके से नहीं देखा जा सकता। फोरेंसिक रिपोर्ट की दलील प्रभुलिंग के. नवदगी ने आगे दलील दी कि फोरेंसिक रिपोर्ट में जिस कथित वीडियो का जिक्र किया गया है, उससे प्रज्वल रेवन्ना के संबंध का कोई ठोस सबूत नहीं मिलता। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस रिपोर्ट में जो जानकारी दी गई है, वह रेवन्ना के खिलाफ सीधा आरोप साबित नहीं करती। उन्होंने यह भी कहा कि रेवन्ना के फोन में किसी आपराधिक वीडियो के होने का कोई सबूत नहीं है। नवदगी ने यह स्पष्ट किया कि जिस फोन पर सवाल उठाया जा रहा है, वह वास्तव में रेवन्ना के ड्राइवर कार्तिक का है, न कि रेवन्ना का। आईटी अधिनियम के आरोप प्रज्वल रेवन्ना के वकील, नवदगी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66ई के तहत जो आरोप लगे हैं, वे रेवन्ना पर सीधे तौर पर नहीं हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शिकायत में देरी के कारण कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है, जिसका हवाला सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दिया गया। राज्य की ओर से दलीलें राज्य की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक प्रोफेसर रवि वर्मा कुमार ने कहा कि पीड़ित को रेवन्ना ने धमकाया था, और शिकायत में देरी के कारणों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक साक्ष्य रेवन्ना के खिलाफ हैं, खासकर पीड़ित की बेटी के आरोपों के संबंध में। इस प्रकार, कर्नाटक हाई कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिससे उनकी कानूनी स्थिति और भी जटिल हो गई है।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी- 1 से 19 नवम्बर तक ना करें Flights में सफर

गुरदासपुर सिख फार जस्टिस प्रतिबंधित संगठन के संस्थापक खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की नई धमकी, 1 से 19 नवम्बर तक एयर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सिख विरोधी दंगों की 40वीं बरसी का हवाला देते हुए 1 से 19 नवम्बर के बीच एयर इंडिया पर हमले की चेतावनी दी है। पन्नू द्वारा जारी वीडियों में सिख विरोधी दंगों की 40वीं बरसी पर हमले की चेतावनी देते हुए कहा कि लोग इन दिनों में एयर इंडिया विमानों पर सफर न करें। यह धमकी ऐसे समय में आई है जब भारत में एयरलाइंस को कई फर्जी संदेशों का सामना करना पड़ रहा है। पन्नु ने 2023 में लगभग इसी समय इसी तरह की धमकियां दी थी। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोमवार को यात्रियों को 1 से 19 नवम्बर तक एयर इंडिया की उड़ानों में न चढऩे की चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि एयर इंडिया की उड़ान पर कुछ निश्चित तारीखों के दौरान हमला किया जा सकता है, जो सिख धर्म की 40वीं वर्षगांठ के नरसंहार के साथ मेल खाता है। कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता रखने वाले सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के संस्थापक ने पिछले साल भी इसी तरह की धमकी दी थी। ोवही दूसरी और दिल्ली स्थित एक उच्च अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने के आश्वासन पर कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नु एक तरफ अपनी जान बचाता फिर रहा है,वही दूसरी और इस तरह की धमकियां देना तथा आतंकवादी घटनाए करने वालों को इनाम देने की घोषणाए करना उसका शौंक बन चुका है। पन्नु ने आज तक जो इनाम देने की घोषणाए की थी उस संबंधी विदेशों से करोड़ों डालर तो वह इक्कठा करने में सफल रहा,पंरतु आज तक उसने एक पैसा भी किसी को इनाम में नही दिया। आतंकवाद को हवा देते रहना उसकी दुकानदारी व मजबूरी है,जबकि पन्नु एक डरपोक व्यक्ति  तथा मानसिक रोगी है। भारत सरकार पन्नु की हर चुनौती का सामना करने को तैयार है।  

प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सुबह-शाम ठंड का एहसास

भोपाल प्रदेश के मौसम का मिजाज आने वाले कुछ दिनों में सामान्य ही रहेगा। सुबह-शाम गुलाबी ठंडक रहेगी और रात का पारा 20 डिग्री के आसपास बना रहेगा।  प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कई जगह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की मामूली गिरावट भी हुई। अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में हल्की कमी आने की संभावना जताई गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवा का रुख पूर्वी-दक्षिण पूर्वी बना हुआ है। सुबह-शाम ठंडक दरअसल, बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना हुआ है, हवा वहां से आ रही है, इसलिए प्रदेश में इन दिनों सुबह-शाम ठंडक है। हालांकि जितनी ठंडक होनी चाहिए, वह नहीं पड़ रही, क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार-पांच डिग्री अधिक है। मौसम में ठंडक के नहीं होने की एक वजह पश्चिमी विक्षोभ भी है, जो पिछले एक हफ्ते से नहीं आया है। मौसम प्रणाली सक्रिय अगले चौबीस घंटे मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी वर्षा नहीं होगी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में दर्ज किया गया। तीन मौसम प्रणाली सक्रिय, पर बेअसर मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में तीन मौसम प्रणाली सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव प्रदेश में कम रहेगा। अरब सागर में बना सिस्टम अब कमजोर पड़ने लगा है। वहीं हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जो तमिलनाडु कोस्ट के पास बना है। तीसरा सिस्टम अति कम दबाव का क्षेत्र है, जो उत्तरी अंडमान पर बना हुआ है। यह आगे चलकर प्रबल चक्रवात के रूप में बदल जाएगा। यह 24-25 अक्टूबर के आसपास आडिशा कोस्ट में पुरी के समुद्र तट को पार करेगा।

गुरुग्राम को बेहतर बनाने के लिए परिवार की तरह करना होगा काम, हर महीने होगी समीक्षा बैठक: विधायक मुकेश शर्मा

गुड़गांव गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि विकसित, स्वच्छ, हराभरा, सुंदर व बेहतर गुरुग्राम बनाने के लिए हम सभी को एक परिवार की तरह कार्य करना होगा। इसके तहत जनता को समयबद्ध तरीके से सडक़, सीवरेज, पेयजल, सफाई, पार्क, ग्रीन बेल्ट, सामुदायिक केन्द्र आदि मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से मुहैया करवाई जाएंगी। विधायक ने उक्त बात सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे नाम की नहीं, बल्कि काम की चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छ, विकसित व सुंदर गुरुग्राम बनाने के लिए 100 दिन का लक्ष्य लिया है, जिसे पूरा करने में अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सफाई व सीवरेज कार्य से संबंधित टेंडर करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि संबंधित एजेंसी के पास पर्याप्त संख्या में मैनपावर व मशीनरी उपलब्ध हो। विधायक ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम के अधीन जितनी भी सड़के आती हैं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा, ताकि नागरिकों व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंताओं से कहा कि वे अगले माह आयोजित होने वाली बैठक से पूर्व सड़क दुरुस्तीकरण कार्य को पूरा करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण संबंधी टैंडर करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि सड़क निर्माण के कम से कम 5 वर्ष तक उसकी मरम्मत व रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की ही हो। उन्होंने सेक्टर-4, सेक्टर-56, सेक्टर-45 व बसई रोड़ की सडक़ों को दुरूस्त करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। विधायक ने कहा कि निगम सीमा में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का बेहतर समाधान किया जाएगा तथा अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही जितने भी सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से बदलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य की प्रगति रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के साथ-साथ उन्हें भी भेजी जाए, ताकि वे स्वयं भी मौका निरीक्षण कर सकें। विधायक ने कहा कि स्वच्छ गुरुग्राम बनाना उनकी प्राथमिकता सूची में है तथा इसके लिए संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंटों की सतह पक्की हो तथा वहां पर प्रतिदिन आने वाले कचरे का उठान उसी दिन ही सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा कचरा अलगाव के बारे में प्रेरित करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने सडक़ों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों आदि की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की बात भी बैठक में कही। बैठक में छात्रों को बेहतर करने, दिवाली से पूर्व सभी स्ट्रीट लाइटों को जगमग करने, शीतला माता के नाम पर भव्य द्वार बनाने, गुरु द्रोण के नाम से पार्क या द्वार बनाने, हर क्षेत्र या कॉलोनी में निगम की बची हुई जमीनों पर सामुदायिक केन्द्र निर्माण, रेवेन्यू रास्तों का निर्माण, सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त व स्वच्छ, सुरक्षित बाजार बनाने, अवैध रूप से चल रही मांस-मछली की दुकानों पर कार्रवाई करने आदि पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए एक कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें दो निवर्तमान पार्षदों सहित नगर निगम के दो अधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने विधायक का स्वागत किया तथा कहा कि स्वच्छ व सुंदर गुरुग्राम बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।

हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर कादियान होंगे प्रोटेम स्पीकर, अब विधानसभा सत्र जल्द

चंडीगढ़ हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद अब विधानसभा सत्र की डेट फाइनल हो चुकी है। 25 अक्टूबर से सत्र की शुरुआत होगी। सदन की कार्यवाही 2 दिन चलेगी। फिलहाल सरकार की ओर से सत्र की डेट पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सदन में सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए पहले प्रोटेम स्पीकर चुन लिया गया। प्रोटेम स्पीकर सबसे सीनियर MLA रघुबीर कादियान होंगे। विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर भी चुने जाएंगे। चर्चा है कि घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण व बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा में से एक को स्पीकर और जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा व सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम में से एक को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। भाजपा की ओर से चीफ व्हिप के लिए भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ के नाम की चर्चा है। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। तब नायब सैनी ने बताया था कि विधानसभा सत्र की डेट को लेकर सबके साथ चर्चा हो चुकी है। डेट भी एक-दो दिन में फाइनल कर दी जाएगी।

पहले ही दिन एक्शन में दिखे ‘गब्बर’, विज ने अवैध स्टाल लगाने वालों को लताड़ा तो अधिकारियों को जमकर झाड़ पिलाई

अंबाला हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज आज पहले ही दिन मंत्रालय मिलने के बाद एक्शन में दिखे। अनिल विज कैंट बस स्टैंड पहुंचे और बस स्टैंड के स्टेशन सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया। विज ने अवैध स्टाल लगाने वालों को लताड़ा तो अधिकारियों को जमकर झाड़ पिलाई। हमेशा एक्शन में रहते हैं विज बता दें कि अनिल विज हमेशा एक्शन में रहते हैं। विज आज मंत्रालय मिलने के पहले ही दिन एक्शन में दिखाई दिए। परिवहन मंत्रालय मिलने पर अनिल विज ने सबसे पहले अंबाला कैंट बस स्टैंड का निरीक्षण किया। अनिल विज ने हर एक स्टॉल पर पहुंच अवैध स्टाल लगाने वालों को झाड़ लगाई तो वहीं अधिकारियों पर जमकर बरसे। विज ने बस स्टैंड पर ओवरफ्लो सीवरेज देखा तो विज का पारा और ज्यादा चढ़ गया। विज ने तुरंत स्टेशन सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। इस दौरान विज के समक्ष यात्रियों ने समस्याएं भी रखी, वहीं बस स्टैंड पर बैठने के उचित प्रबंध न होने पर भी विज खफा दिखाई दिए। अनिल विज ने कहा अभी मंत्रालय मिला है, सब खामियां दूर करेंगे और अवैध सिस्टम का हिसाब लेंगे। विज ने कहा कि वो बस में सफर भी करेंगे और खुद समस्याएं समझेंगे।

मैंने अयोध्या विवाद का समाधान निकालने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

पुणे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं प्रतिदिन भगवान की पूजा करता हूं और मैंने अयोध्या विवाद का समाधान निकालने के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने पुणे जिले के खेड़ तालुका में स्थित अपने पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास केस है, मगर उसका समाधान नहीं मिल पाता है। अयोध्या विवाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ है, यह मामला लगभग तीन महीनों तक मेरे पास था। मैं भगवान के सामने बैठा और उन्होंने मेरे लिए भी एक रास्ता ढूंढ लिया। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन भगवान की पूजा करता हूं और उस दिन भी मैंने ऐसा ही किया। मैं परमेश्वर के सामने बैठ गया और उनसे कहा कि अब आप मेरे लिए रास्ता ढूंढें। अगर आपको उनमें विश्वास है, तो भगवान आपके लिए एक रास्ता खोज देंगे। उनके सामने मैंने एक सवाल किया कि इससे बाहर निकलने का रास्ता कैसे खोजा जाए? मैंने भगवान से प्रार्थना की और मामले का फैसला करने से पहले उनसे मदद मांगी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि भगवान ने मेरे लिए भी एक रास्ता ढूंढ लिया। मैं हर जगह घूम चुका हूं। अनेक स्थानों के मंदिर देखे हैं। मुझे कन्हेरसर का श्री यामी देवी मंदिर बहुत पसंद है। श्री यामी देवी की कृपा से मैं भारत का मुख्य न्यायाधीश बन पाया। मुझे सम्मान देने के लिए मैं यहां के लोगों का आभारी हूं। बता दें कि 9 नवंबर 2019 को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, शरद बोबडे, धनंजय चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की पांच जजों की बेंच ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने इसी साल अयोध्या के राम मंदिर का दौरा किया था और उन्होंने रामलला के दर्शन किए थे।  

आज बेंगलुरु में बारिश के बाद सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, स्कूल बंद

बेंगलुरु बेंगलुरु में सोमवार को सुबह भारी बारिश के बाद सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके कारण स्कूल दिनभर के लिए बंद कर दिए गए। भारी बारिश के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश और जलभराव के कारण, बेंगलुरु शहरी जिला प्रशासन ने शहर में स्कूली बच्चों और किंडरगार्टन के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ बेंगलुरु सिटी जिले के निजी और सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च विद्यालयों को दिन भर के लिए बंद कर दिया गया है। बेंगलुरु यातायात पुलिस विभाग ने वड्डारापाल्या जंक्शन पर जलभराव और बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर वाहनों की धीमी गति के बारे में अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने निवासियों को किसी भी आपात स्थिति में आपातकालीन हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है। शहर में तड़के हुई भारी बारिश के बाद केंद्रीय व्यावसायिक जिले की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। फ्रीडम पार्क रोड पर जलस्तर दो से तीन फीट तक बढ़ गया, जिससे कई ऑटो और दोपहिया वाहन फंस गए। जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन चालक घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहे। यातायात पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया है, क्योंकि पनत्तूर रेलवे अंडरब्रिज भी जलमग्न है। भारी बारिश के कारण टेक कॉरिडोर के पास स्थित वरथुर और गुंजुर में भी यातायात की गति धीमी हो गई। मदिवाला, एमसीएचएस कॉलोनी, सैंकी रोड, सेवन मिनिस्टर क्वार्टर, गंगानगर और के.आर. सर्किल के अंडरपास जलमग्न हो गए, जिससे व्यस्त समय में यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। खोडेज जंक्शन, विंड्स मैनर रेलवे अंडरब्रिज, सैंकी रोड और पीजी हल्ली मिलर्स रोड अंडरब्रिज भी जलमग्न हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक और पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधायक सी.एन. अश्वथ नारायण बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और सिल्क बोर्ड जंक्शन पर लोगों से बातचीत कर रहे हैं। बेंगलुरु में पिछले सप्ताह भी भारी बारिश हुई थी और जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की थी।  

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उज्जैन पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन उज्जैन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को देश की आन्तरिक सुरक्षा, एकता, अखण्डता के लिये अपने प्राणों की आहुति देकर कर्त्तव्य-परायणता का अनूठा उदाहरण देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुलिस देशभक्ति और जनसेवा के ध्येय वाक्य के साथ दिन-रात जनता की सेवा में तत्पर रहते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देती है। ऐसे सभी बलिदानी पुलिसकर्मियों को मैं सैल्यूट करता हूं। पुलिसकर्मी देश की सेवाओं के संचालन में मदद करते हैं और देश की आन्तरिक सुरक्षा में सर्वोच्च योगदान देते हैं। कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर उज्जैन श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति उज्जैन श्रीमती कलावती यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोरोना काल में कर्त्तव्य की वेदी पर पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। पुलिसकर्मियों के इस अद्वितीय योगदान का स्मरण करते हुए देश-प्रदेश गौरवान्वित महसूस करता है। कोरोना काल में पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों व सफाईकर्मियों के उत्कृष्ट कार्य से देश की आबादी सुरक्षित रही। आजादी से लेकर आज तक ऐसे कई कठिन मौकों पर पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी भूमिका को सार्थक सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि “हिम्मत और पराक्रम से भरें हैं, आपके सशक्त कदम हर मुसीबत से बड़े हैं, आपके शौर्य को नमन, आपके प्रताप को प्रणाम है, आप हमारी शक्ति हैं, मध्यप्रदेश का अभिमान हैं।” कार्यक्रम में पुलिस जवानों द्वारा परेड प्रदर्शन कर वीर शहीदों को सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, जन-प्रतिनिधि और अधिकारियों ने पुष्प-चक्र अर्पित कर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजली अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान वीर शहीद स्व. लालबहादुर सिंह, स्व. बलराम के परिजन को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर से परिचय प्राप्त किया। आईजी श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों की याद दिलाता है, जिन्होंने समाज और देश की रक्षार्थ प्राण न्यौछावर किये हैं। आज से 65 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के बर्फीले क्षेत्र हॉटस्प्रिंग में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर चीन की सशस्त्र सेना के साथ मुठभेड में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी के 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। तब से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए दोनों दलों के प्रत्याशियों के नाम आए सामने

भोपाल मध्यप्रदेश में दो विधानसभा क्षेत्रों बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए दोनों प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने के साथ ही अब सभी की नजरें बुधनी विधानसभा पर टिक गई हैं। सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र से अब तक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान विधायक थे। लोकसभा चुनाव में उनके विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद श्री चौहान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ही इस सीट के रिक्त होने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। बुधनी से भाजपा ने इस बार श्री चौहान के कट्टर समर्थक माने जाने वाले विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। वे पिछले लोकसभा चुनाव में विदिशा सांसद थे। इस लोकसभा चुनाव में उनके स्थान पर पार्टी ने विदिशा से श्री चौहान को प्रत्याशी बनाया। इसके बाद अब उन्हें श्री चौहान की परंपरागत सीट से विधानसभा का टिकट दे दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने कल देर रात इस सीट से अपने प्रत्याशी का नाम सार्वजनिक किया। पार्टी ने यहां से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। श्री पटेल इसके पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं। समझा जा रहा है कि भाजपा की ओर से श्री भार्गव को चुनावी मैदान में उतारने के बाद श्री पटेल की यहां से दावेदारी मजबूत हुई क्योंकि ये श्री चौहान के दबदबे वाला क्षेत्र है। श्री चौहान किरार समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं और श्री पटेल भी इसी समाज के सदस्य हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस ने जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यहां से श्री पटेल पर दांव खेला है। वहीं श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से भाजपा की ओर से रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से होगा। श्री रावत इस सीट से लंबे समय से कांग्रेस के विधायक रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्हें डॉ मोहन यादव सरकार मे कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उनके विधानसभा से त्यागपत्र देने के कारण ही यहां उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस अब इस पूरे आदिवासीबहुल क्षेत्र में श्री रावत पर कांग्रेस को धोखा देने का आरोप लगाते हुए आक्रामक चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इसी के चलते कांग्रेस ने अपने आदिवासी चेहरे मुकेश मल्होत्रा को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है, जिनका सामना श्री रावत से हो रहा है। श्री मल्होत्रा की आदिवासियों की बीच खासी पैठ मानी जाती है और वे वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। इन दोनों ही क्षेत्रों में नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो गया है। मतदान 13 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।  

गांदरबल में बड़े पैमाने पर आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू

श्रीनगर कश्मीर में नागरिकों पर लंबे समय बाद हुए सबसे घातक हमलों में से एक के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने सोमवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रणनीतिक श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर पर्यटक रिजॉर्ट सोनमर्ग के पास एक श्रमिक शिविर पर आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी डॉक्टर सहित एक अवसंरचना कंपनी के सात कर्मचारी मारे गए। हमले में पांच अन्य कर्मचारी घायल भी हुए। श्रमिकों पर यह हमला जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा सामान्य स्थिति दिखाने के लिए श्रीनगर में एक प्रमुख खेल आयोजन ‘कश्मीर मैराथन’ की मेजबानी के कुछ घंटों बाद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हमले के तुरंत बाद पुलिस और सेना ने हमलावरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया, जिनकी संख्या दो से तीन होने का संदेह है। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगलों में तलाशी के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया है। शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अभियान की निगरानी के लिए गांदरबल में डेरा डाले हुए हैं। शुरुआती जांच में मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी गांदरबल पहुंच गयी है। आतंकवादी समूह द रेसिस्टेंस फ्रंट, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का छाया समूह माना जाता है, ने निर्माण श्रमिकों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने रविवार शाम को श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर गगनगीर के पास 6.5 किमी लंबी जेड-मोड़ सुरंग का निर्माण करने वाली बुनियादी ढांचा कंपनी द्वारा स्थापित एक शिविर को निशाना बनाकर हमला किया। जेड-मोड़ सुरंग उन दो सुरंगों में से एक है जो लद्दाख को हर मौसम में खुली रहने वाली सड़क के माध्यम से बाहरी दुनिया से जोड़ेगी। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हमले में मारे गए लोगों में एक कश्मीरी डॉक्टर के अलावा जम्मू-कश्मीर के दो, बिहार के तीन और पंजाब तथा मध्य प्रदेश के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।  

मैं जम्मू- कश्मीर के गांदरबल में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करता हूं: खरगे

नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री खरगे ने सोमवार को कहा, ‘‘मैं जम्मू- कश्मीर के गांदरबल में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करता हूं जिसमे कई श्रमिक और एक डॉक्टर मारे गए हैं। लक्षित हिंसा का यह अमानवीय और घृणित कृत्य से भारत जम्मू-कश्मीर में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निर्माण से पीछे नहीं हटेगा। एक राष्ट्र के रूप में, हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक साथ हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” श्री गांधी ने कहा, ‘‘गांदरबल में आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मज़दूरों समेत कई लोगों की हत्या बहुत ही कायरतापूर्ण और अक्षम्य अपराध है। सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों का यह दुस्साहस जम्मू-कश्मीर में निर्माण का क्रम और लोगों का विश्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।” श्रीमती वाड्रा ने कहा, ‘‘जम्मू- कश्मीर के गांदरबल में कायराना आतंकी हमले में पांच मजदूरों समेत छह नागरिकों की हत्या अत्यंत निंदनीय है। निर्दोष नागरिकों की हत्या करके आम जनता के बीच हिंसा और दहशत फैलाने जैसे कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध हैं। इसके खिलाफ पूरा देश एकजुट है। शोक- संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet