LATEST NEWS

भारी बारिश और पटरियों में जलभराव के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने तीन एक्सप्रेस रद्द की

चेन्नई भारी बारिश और पटरियों में जलभराव के मद्देनजर दक्षिण रेलवे ने बुधवार को ट्रेन सेवाओं के पूर्व निर्धारित समय में बदलाव की घोषणा की। इसके अलावा चेन्नई से चलने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारी बारिश के बाद बेसिन ब्रिज और व्यासरपदी रेलवे स्टेशनों के बीच जलभराव के कारण यातायात के निलंबन के कारण आज चेन्नई से रवाना होने वाली तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से सुबह 06.00 बजे रवाना ट्रेन संख्या 12007 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूर शताब्दी, तिरुपति से सुबह 10.10 बजे रवाना होने ट्रेन संख्या 16054 तिरुपति – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से अपराह्न 14.25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 16053 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुपति एक्सप्रेस शामिल है। विज्ञप्ति के अनुसार कई ट्रेनों को बीच में ही रोकने की भी घोषणा की है। ट्रेन संख्या 22650 इरोड – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल यरकौड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 21.00 बजे इरोड से रवाना हुई थी) पेरम्बूर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन पेरम्बूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22640 अलपुझा – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 15.20 बजे अलपुझा से रवाना हुई थी) अवाडी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन अवाडी और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12602 मंगलुरु सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल ( जो कल 13.55 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना हुई थी) तिरुवल्लूर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन तिरुवल्लूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12674 कोयंबटूर – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 22.50 बजे कोयंबटूर से रवाना हुई थी) वह तिरुवल्लूर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन तिरुवल्लूर और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12624 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल (जो कल 15.00 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना हुई थी) वह अरक्कोणम में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ट्रेन अरक्कोणम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22159 मुंबई सीएसटी – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जो कल 12.45 बजे मुंबई सीएसटी से रवाना हुई थी, अरक्कोणम में समाप्त हो जाएगी। ट्रेन अरक्कोणम और डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसने कुछ ट्रेनों के टर्मिनेशन में बदलाव की भी घोषणा की। ट्रेन नंबर 22652 पलक्कड़ – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जो कल 16.10 बजे पलक्कड़ से रवाना हुई थी, चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन नंबर 12672 मेट्टुपालयम – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नीलगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 21.20 बजे मेट्टुपालयम से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन नंबर 16022 मैसूरु – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कावेरी एक्सप्रेस, (जो 15.10.2024 को 21.00 बजे मैसूरु से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त हो जाएगी। ट्रेन संख्या 12686 मंगलुरु सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 16.55 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त होगी। ट्रेन संख्या 12696 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो कल 17.15 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से रवाना हुई थी) चेन्नई बीच पर समाप्त होगी। विज्ञप्ति में कुछ अन्य ट्रेनों के आरंभिक स्टेशन में भी बदलाव की घोषणा की। ट्रेन संख्या 22160 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मुंबई सीएसटी (जो आज 13.15 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 14.25 बजे अरकोनम से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 20677 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (जो आज 05.30 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 05.30 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12675 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयंबटूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (जो आज 06.10 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होने वाली है) वह 08.10 बजे चेन्नई बीच से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 22625 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस (जो आज डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 07.25 बजे रवाना होने वाली है) वह चेन्नई बीच से 07.25 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12639 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – केएसआर बेंगलुरु बृंदावन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज सुबह 07.40 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह सुबह 07.40 बजे चेन्नई बीच से चलेगी। ट्रेन संख्या 22601 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – साई नगर शिरडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज सुबह 10.20 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह सुबह 10.30 बजे चेन्नई बीच से चलेगी। ट्रेन संख्या 22637 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस, जो आज सुबह 13.25 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह दोपहर 14.05 बजे तिरुवल्लूर से चलेगी। ट्रेन संख्या 12695 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो आज दोपहर 1520 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी, वह दोपहर 15.45 बजे अवादी से चलेगी।

खराब मौसम के बीच CEC राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, पिथौरागढ़ में उतरा

नई दिल्ली केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर को उत्तराखंड के मुनस्यारी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। यह घटना खराब मौसम के चलते हुई, जिससे हेलिकॉप्टर की उड़ान प्रभावित हुई। हेलिकॉप्टर को मुनस्यारी के रालम क्षेत्र में उतारना पड़ा। मौसम की स्थिति इतनी खराब थी कि उड़ान को जारी रखना जोखिम भरा था। इस स्थिति ने अधिकारियों को सुरक्षित लैंडिंग के लिए मजबूर किया। यात्रा की दिशा मुख्य चुनाव आयुक्त का हेलिकॉप्टर मिलम की दिशा में जा रहा था। यह उड़ान चुनाव संबंधी कार्यों के तहत की जा रही थी, और अचानक मौसम परिवर्तन ने सभी को चौंका दिया। इस इमरजेंसी लैंडिंग के समय, राजीव कुमार के साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए सहयोग किया जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग की गई। सुरक्षा उपायों का पालन हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, संबंधित अधिकारियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुरक्षा उपाय किए। यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने और राहत प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाए गए।

मालिक छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, इसलिए मूत्र का इस्तेमाल कर खाना बनाती थी

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका की करतूत ने सभी को हैरान कर दिया है। इस पर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह आटा गूंथने के लिए पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करती थी। इस मामले को लेकर जब महिला ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया तो इस पर कार्रवाई करते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान रीना के तौर पर हुई है। आठ साल से खाना बना कर खिला रही थी रीना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घरेलू सहायिका रीना आठ साल से उनके यहां खाना बना रही है। 14 अक्तूबर को उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रीना रसोई के बर्तन में मूत्र कर रही है। इसके बाद उसने उसी से रोटियां बनाईं। परिवार लीवर की बीमारी से ग्रस्त उनका कहना है कि कई महीनों से उनका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी समय से रीना ऐसा काम कर रही है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ‘मुझे बुरा लगता था’ पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके मालिक उसके काम पर नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, जिसका उसे बुरा लगता था। इस बात से नाराज होकर उसने ऐसा करना शुरू कर दिया।  

जर्मनी के ambassador का देसी अंदाज, नई कार में बांधी नींबू-मिर्ची, फोड़ा नारियल

 नई दिल्ली जब हम नई गाड़ी या घर खरीदते हैं, तो सबसे पहले पूजा-पाठ करते हैं और शुभ संकेत के रूप में नारियल फोड़ते हैं. इसके अलावा, बुरी नजर से बचाने के लिए गाड़ी पर नींबू-मिर्ची भी टांगी जाती है. लेकिन, हैरानी तब होती है जब कोई विदेशी इस परंपरा को अपनाते हुए दिखता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एंबेसडर को भारतीय परंपराओं और मान्यताओं का पालन करते देखा गया है. जर्मनी के राजदूत का भारतीय परंपराओं से लगाव भारत में तैनात जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन नेअपनी नई इलेक्ट्रिक लग्जरी कार खरीदी. इसे वेलकम करते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वे कार के ऊपर से सिल्वर कपड़ा हटाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनकी चमचमाती ब्लैक कार दिखती है, और वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं. जर्मन राजदूत ने अपनी कार को ‘बुरी नजर’ से बचाया इसके बाद उन्हें कार की चाबी सौंपी गई. उन्होंने अपनी कार पर अपने देश का झंडा लगाया. लेकिन वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया जब उन्होंने अपनी कार पर भारतीय मान्यता के अनुसार धागे में बंधी नींबू-मिर्ची लटका दी, ताकि नजर से बचा सकें. वैसे ही जैसे आमतौर पर भारतीय लोग करते हैं. कार के आगे नारियल फोड़ने की रस्म राजदूत ने अपनी कार में नींबू-मिर्ची लटकाने के बाद भारतीय परंपरा का पालन करते हुए कार के आगे नारियल भी फोड़ा. भारतीय मान्यता के मुताबिक, नारियल का पानी शुभ माना जाता है. यह रस्म ईश्वर के आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रतीक है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जर्मन राजदूत का वीडियो राजदूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. उनके भारतीय रीति-रिवाजों में विश्वास और उनका पालन करने की भावना की सराहना हो रही है.  

एशेज सीरीज का जारी हुआ शेड्यूल, 43 साल में पहली बार होगा ऐसा, ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल

 मेलबर्न क्रिकेट की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी टेस्ट सीरीज यानी एशेज सीरीज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. क्रिकेट की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों ऑस्ट्रेल‍िया-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज अगले साल नवंबर के अंत में पर्थ में शुरू होगी. खास बात यह है कि 43 साल में पहली बार पर्थ किसी एशेज सीरीज के पहले मैच की मेजबानी करने जा रहा है. पांच मैचों की सीरीज 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी, जबकि शेष चार टेस्ट मैच ब्रिस्बेन (दिन-रात्रि टेस्ट), एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे. इंग्लैंड ने 2010-11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में कोई सीरीज नहीं जीती है, दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे हालिया सीरीज इंग्लैंड की धरती पर खेली गई थी. जो 2-2 से बराबरी पर छूटी थी. यह सीरीज अगले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अवधि (2025-27) का हिस्सा होगी. वहीं इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पर भी सभी निगाहें होंगी, क्योंकि दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 35 बार शतक तक पहुंचने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अभी तक शतक नहीं बनाया है. इंग्लैंड ने 2015 में पूर्व सलामी बल्लेबाज एल‍िएस्टर कुक की कप्तानी में घरेलू धरती पर जीत हासिल करने के बाद से एशेज पर कब्जा नहीं किया है. वैसे इस साल भारतीय टीम ऑस्ट्रेल‍िया का दौरा करने जा रही है. इस दौरान वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैच खेलेगी. यहां गौर करने वाली बात यह है कि 22 नवंबर से ही पहला टेस्ट मैच पर्थ में ही होगा. ऑस्ट्रेलिया में एशेज अभियान पिछली बार ब्रिस्बेन के अलावा किसी अन्य शहर में 1982-83 में शुरू हुआ था। पर्थ के वाका स्टेडियम में मैच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए पिछले आठ एशेज टेस्ट जीते हैं। इनमें से दो में उसे पारी से जीत मिली थी। 2013-14 में इंग्लैंड की 150 रन की हार थी, जब ऑस्ट्रेलिया ने फिर से एशेज ट्रॉफी जीती थी। गाबा में दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन का तीसरा डे-नाइट मेंस टेस्ट होगा, इससे पहले उसने पाकिस्तान (2016) और श्रीलंका (2019) के खिलाफ मैच खेले थे। एशेज सीरीज 2025-26 का शेड्यूल पहला टेस्ट: पर्थ स्टेडियम, 21-25 नवंबर दूसरा टेस्ट: गाबा, 4-8 दिसंबर तीसरा टेस्ट: एडिलेड ओवल, 17-21 दिसंबर चौथा टेस्ट: मेलबर्न (एमसीजी), 26-30 दिसंबर पांचवां टेस्ट: स‍िडनी (एससीजी), 4-8 जनवरी

सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, अब ऐसे होगा स्पेक्ट्रम आवंटन, नीलामी नहीं होगी

नई दिल्ली भारत में सैटेलाइट इंटरनेट और कम्युनिकेशन को लेकर बीते दिनों मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के बीच स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया को लेकर भिड़त देखने को मिली। इसके बाद सरकार की ओर से इस प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। एलन मस्क ने मौजूदा नीलामी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी और अब टेलिकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए कोई ऑक्शन नहीं होगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने स्पेक्ट्रम नीलामी को सही ठहराया था लेकिन अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने इस प्रक्रिया को गलत बताते हुए सिरे से नकार दिया था। मस्क ने भारत में नीलामी की इस प्रक्रिया की आलोचना की थी और कहा था कि भारत को ग्लोबल नियमों का पालन करना चाहिए। दरअसल, एलन मस्क भी भारतीय टेलिकॉम सेक्टर में अपनी कंपनी स्टारलिंक के साथ एंट्री की कोशिश में लगे हैं। नीलामी के बजाय अब ऐसे होगा आवंटन भारतीय टेलिकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एलन मस्क और भारत की टेलिकॉम कंपनियों के बीच खींचतान के बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन किसी नीलामी के जरिए नहीं, बल्कि एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से किया जाएगा। यानी कंपनियों के अपने पसंदीदा स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए ज्यादा से ज्यादा बोली लगाने का विकल्प नहीं मिलेगा और सरकार निर्धारित करेगी कि स्पेक्ट्रम कैसे शेयर किए जाने हैं। इस आधार पर मस्क ने जताई थी नाराजगी एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक स्पेक्ट्रम के एडमिनिस्ट्रेटिव आवंटन का समर्थन शुरू से ही करती रही है और अमेजन कूपन जैसी कई कंपनियां भी इसी ग्लोबल तरीके का पक्ष लेती हैं। हालांकि, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल लगातार नीलामी से जुड़ी प्रक्रिया का समर्थन कर रहे थे। मस्क ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि यूनाइटेड नेशंस की एजेंसी इंटरनेशनल टेलिकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को शेयर करते हुए नॉमिनेट करने की बात कही है। भारत भी ITU का सदस्य है, ऐसे में स्पेक्ट्रम की नीलामी का कोई मतलब नहीं बनता। नीलामी के पक्ष में इसलिए है रिलायंस जियो मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो का कहना है कि वह सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना चाहता है और इसीलिए नीलामी की प्रक्रिया का पक्षधर है। भारती एयरटेल चेयरमैन ने भी कहा था कि नीलामी की प्रक्रिया बेहतर है क्योंकि जो सैटेलाइट कंपनियां शहरी क्षेत्रों में आने की तैयारी कर रही हैं, उन्हें भी दूसरी की तरह टेलिकॉम स्पेक्ट्रम खरीदने की जरूरत है। मस्क लगातार माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर नीलामी के प्रक्रिया पर कटाक्ष कर रहे थे और इसकी आलोचना कर रहे थे। बता दें, सरकार ने साफ कर दिया है कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से आवंटित होंगे और नीलामी नहीं की जाएगी। साफ है कि सरकार भी इस मामले में ग्लोबल ट्रेंड फॉलो करने जा रही है।

Ayodhya:रामलला के दरबार में इजरायली राजदूत रियुवेन ने लगाई हाजिरी

 अयोध्या इजरायल में भारत के राजदूत रियुवेन अजार बुधवार सुबह ही अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। वह अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं से भी बात की। उन्होंने कहा कि इस इजरायल हमेशा से भारत की संस्कृति का सम्मान करता रहा है और यह लोगों के आपस में जुड़े का एक बड़ा माध्यम भी है। रियुवेन अजार ने कहा कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं यहां आकर श्रद्धालुओं को देखकर भी अभिभूत हूं, जो हर दिन इतनी बड़ी संख्या में आते हैं। उन्होंने कहा, ‘इजरायल और भारत के लोग प्राचीन काल से ही साथ हैं। उनकी संस्कृति, विरासत और परंपरा प्राचीन हैं। जैसे हमें अपनी विरासत पर गर्व है, उसी तरह आपको भी अपनी विरासत पर प्राउड है। यह बहुत जरूरी है क्योंकि समर्पण और गर्व का भाव ही आपको शक्ति प्रदान करता है। इसीलिए मैं यहां आया हूं और देखा कि लोगों का कैसे भाव भगवान राम की भक्ति को लेकर है।’ उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को लेकर हुए संघर्ष पर भी संकेतों में ही बात की। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते इजरायली राजदूत इजरायली राजदूत ने कहा, ‘जैसा कि हम कहते हैं कि स्थान का बहुत महत्व होता है। ऐसा इसलिए कि यह कोई कल्पना की बात नहीं है। इतिहास में यहां चीजें हुईं हैं और लोग उसे हर दिन याद करते हैं। साल दर साल वह परंपरा चलती जाती है और हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाती है। इजरायल के राजदूत के तौर पर यह अहम है कि हम यहां आए और भगवान के दर्शन किए। इसके अलावा लोगों से मुलाकात की। मैं यहां अपनी पत्नी के साथ आया हूं और भारतीय संस्कृति को गहराई से समझने का प्रयास किया है।’ इजरायली अधिकारी ने मंगलवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को योजना के तहत पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो रहा

कोडरमा प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को काफी फायदा हो रहा है। इस योजना के तहत लोगों को पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो रहा है। योजना से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें अपना पक्का मकान मिलेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को पूरा करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल 3 के तहत भूमिहीनों को पक्का मकान मुहैया कराया जा रहा है। कोडरमा में 120 आवास और झुमरी तिलैया में 80 आवास इस योजना के अंतर्गत बनाए गए हैं। इन आवासों में 333 वर्ग फुट में 1 बीएचके का फ्लैट बनाया गया है, जिसकी लागत लगभग 5.5 लाख रुपये है। घर बनाने के लिए लाभार्थियों को लोन दिया जाता है, जिसे वो किस्तों में चुकाते हैं। योजना से लाभान्वित एक लाभार्थी ने बताया कि हमने खपड़े के बने ऐसे ठिकानों में गुजारा किया, जहां बारिश के मौसम में घर चूने लगता था। हमें हमेशा डर लगा रहता था कि आंधी-तूफान में हमारा घर गिर जाएगा, लेकिन अब हमें पक्का मकान मिल गया है। बारिश और तूफान में अब हम बेफिक्र हैं। एक अन्य लाभार्थी ने बताया कि उनकी कमाई सीमित थी और वह जो भी कमाते थे वह परिवार के भरण-पोषण में ही खत्म हो जाता था। लेकिन, पीएम आवास योजना के तहत उन्हें 2 लाख 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली, जिससे उन्होंने अपने सपनों का आशियाना बनाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए काफी लाभकारी है और इसके माध्यम से उन्हें पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले हर परिवार को आवास प्रदान करना है। ताकि, उन्हें किराये का घर में नहीं रहना पड़े।  

बिजली चोरी : 3 लाख 95 हजार का बिल जारी, राशि जमा नहीं करने पर होगी जेल

भोपाल शहर में बिजली चोरी पर कंपनी ने की कड़ी कार्यवाही रिलायबल पैथ लैब में डायरेक्ट तार डालकर की जा रही थी बिजली चोरी, हुई कड़ी कार्यवाही बिजली चोरी  : 3 लाख 95 हजार का बिल जारी, राशि जमा नहीं करने पर होगी जेल भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को सघन चैकिंग अभियान के दौरान भोपाल शहर में डायरेक्ट तार डालकर बिजली का अनधिकृत उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की गई। लालघाटी क्षेत्र के जैन नगर स्थित रिलायबल पैथ लैब के संचालक रामस्वरूप राजपूत के विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर 3 लाख 95 हजार का बिल जारी किया गया है। गौरतलब है कि इन दिनों मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत चोरी, अनधिकृत टैरिफ उपयोग एवं मीटर बायपास के प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कंपनी ने शहर वृत्त भोपाल के उत्तर संभाग अंतर्गत इमामीगेट जोन के अतंर्गत जैन नगर, लालघाटी, म.नं.234 स्थित रिलायबल पैथ लैब बिल्डिंग के बेसमेंट में चेकिंग के दौरान गैर घरेलू उपयोग के लिये डायरेक्ट तार डालकर अनधिकृत रूप से विद्युत की चोरी की जा रही थी। कंपनी द्वारा प्रतीक बडकुल के परिसर में किरायेदार रामस्वरूप राजपूत द्वारा 7.745 किलो वॉट विधुत भार का अनधिकृत उपयोग गैर घरेलू उद्देश्य (पेथ लैब) में किया जा रहा था। कंपनी के सहायक प्रबंधक अरूण शर्मा एवं जांच टीम द्वारा मौके पर ही विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत डायरेक्ट विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज कर विद्युत सप्लाई विच्छेदित की गई एवं प्रकरण में लैब संचालक को मौके पर ही 3 लाख 95 हजार रूपये का बिल जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि बिजली कंपनी द्वारा चोरी के विरूद्ध लैब संचालक को जारी की गई क्षतिपूर्ति की राशि जमा नहीं की जाती है तो प्रकरण को विशेष विद्युत न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। विद्युत चोरी के प्रकरणों में राशि जमा न करने पर 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी आम लोगों से आग्रह किया है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। अनधिकृत या अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें। बिजली चोरी दण्डनीय अपराध है तथा इसमें जुर्माना और कारावास का भी प्रावधान है।  

अन्नदाता किसान भाई-बहनों को ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर हार्दिक अभिनंदन: मुख्यमंत्री

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर किसानों का अभिनंदन किया है। डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारतीय संस्कृति में हमारे ऋषियों-पूर्वजों ने प्राणीमात्र को सम्मानपूर्वक भोजन कराने से परमात्मा की सेवा हो जाने की विराट दृष्टि दी है। ‘सबको भोजन’ की सुनिश्चितता हेतु दिन-रात परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले अन्नदाता किसान भाई-बहनों और समाजसेवी बंधुओं का ‘विश्व खाद्य दिवस’ पर हार्दिक अभिनंदन करता हूं।’ उन्होंने कहा कि हम सभी ‘बेहतर जीवन और भविष्य के लिए भोजन का अधिकार’ के मंत्र के साथ भूख व कुपोषण से मुक्त भारत बनाने का प्रण लें।  

वन विभाग ने अतिरिक्त Sallary की वसूली पर लगाई रोक

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के वन आरक्षकों से अतिरिक्त वेतन राशि की वसूली पर रोक लगा दी है। वन विभाग ने इस मामले में वित्त विभाग को आदेश पर पुनर्विचार करने के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसके बाद किसी भी प्रकार की वसूली अगले आदेश तक नहीं की जाएगी। इस मामले की शुरुआत तब हुई जब वन रक्षकों की सैलरी के परीक्षण के दौरान भर्ती नियमों का उल्लंघन सामने आया। नियम के अनुसार, वन रक्षकों को 5200 रुपये मूल वेतन मिलना था, लेकिन प्रदेश के 6592 वन रक्षकों को 5680 रुपये मूल वेतन दिया गया। यह गलती वन विभाग की ओर से वेतन गणना में हुई और कोषालय ने भी यह बढ़ा हुआ वेतन जारी कर दिया। अब मंगलवार को अपर मुख्य प्रधान वन संरक्षक प्रशासन ने सभी मुख्य वन संरक्षक और संरक्षकों को अगले आदेश तक वेतन की वसूली नहीं करने करने का पत्र लिखा है। 165 करोड़ की रिकवरी का आदेश निकाला था सरकार ने इस गलती के बाद 6592 वन कर्मचारियों से करीब 165 करोड़ रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया था। प्रत्येक वन आरक्षक से 1 लाख 29 हजार रुपये की वसूली करने का नोटिस जारी किया गया था, जिसमें ब्याज सहित रकम वापस लेने की बात कही गई थी। विवाद के बाद पुनर्विचार का निर्णय वेतन वसूली के आदेश के बाद कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। अब विभाग ने आदेश पर पुनर्विचार का निर्णय लिया है। सभी डिवीजनों से जानकारी मंगवाकर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई थी। अब वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव पर विचार करने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। इस आदेश के बाद वन आरक्षकों को सरकार से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी के घर लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई, टीम जांच में जुटी

 भोपाल  लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार को वल्लभ भवन में कार्यरत एक शासकीय कर्मचारी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त पुलिस किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दे रही है। यहां भी मारा छापा जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। लोकयुक्त की छह टीमों ने उनके निवास एवं गांधी नगर स्थित तीन स्कूलों में जांच-पड़ताल शुरू की। लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि गांधीनगर के तीन स्कूलों में भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सोने-चांदी के जेवर का भी आकलन किया जा रहा है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अलसुबह पहुंची टीम आरोपित शासकीय कर्मचारी रमेश हिंगोरानी के निर्मल नर्सरी, लक्ष्मण नगर कॉलोनी स्थित निवास पर लोकायुक्त टीम अभी भी जांच कर रही है। रमेश के पुत्र के निवास पर भी पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह 5:00 बजे बैरागढ़ में दबिश दी।

SBI मैनेजर से 26.99 लाख रुपये की साइबर ठगी, फर्जी ईमेल से बनाया निशाना

 इंदौर एसबीआई के तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी को एक अज्ञात काल आया था। आरोपित ने महेंद्र पटेल नाम बताया और कहा कि वह ओसियन मोटर्स का डायरेक्टर है। आरोपित ने कहा कि मुझे किसी फंड में निवेश करना है, जिस पर मैनेजर ने उसे ब्रांच आने के लिए कहा। अगले दिन दोबारा काल आया और कहा कि मुझे अर्जेंट पैसे ट्रांसफर करना है और मेरी चेक बुक खत्म हो गई है, नई आने में समय लगेगा। मैं आपको अपनी कंपनी के लेटर हेड पर अधिकार पत्र पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए ईमेल कर अधिकृत कर रहा हूं, उसके अनुसार आप खातों में पेमेंट कर दें, मैं शाम को जाकर बैंक में फार्मेलिटी पूरी कर दूंगा। फर्जी आईडी से भेजा मेल इसके बाद फर्जी ईमेल आईडी से बैंक को मेल कर ओसियन मोटर्स के लेटर हेड पर ठग के बैंक खातों में पेमेंट ट्रांसफर करने का निवेदन किया। लेटर हेड पर हस्ताक्षर व बैंक में मौजूद हस्ताक्षर का डाटा मेल करने पर हस्ताक्षर हूबहू मिले, फिर 26 लाख 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ओसियन मोटर्स के मालिक को संपर्क किया, तब पता लगा ठगी हुई जब तात्कालिक बैंक मैनेजर ने असली ओसियन मोटर्स मालिक से संपर्क किया, तो उन्होंने किसी भी ट्रांजेक्शन के निर्देश नहीं देना बताया, तब ठगी की जानकारी लगी और क्राइम ब्रांच में मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज साइबर ठगी के शिकार हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अनिल कुमार से साइबर ठग ने 99 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मिठाई मंगवाई थी। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने दुकानदार को काल लगाया, लेकिन फोन नहीं उठाया। उन्होंने गूगल के जरिए फूड कंपनी स्वीगी हेल्पलाइन का नंबर लिया था। लिमिट होने की वजह से ठग सफल नहीं हुआ फोन उठाने वाले शख्स ने एक अन्य नंबर दिया। ठग ने विभिन्न प्रोसिजर रिफंड के लिए फोन करवाए, इस दौरान उनके खाते से पैसा कट गया। खाते में करीब चार लाख रुपये थे। आरोपित ने पहले तीन लाख निकालने की कोशिश की। लिमिट होने से ठग सफल नहीं हुआ। आरोपित ने फिर 99 हजार रुपये निकाल लिए। थाने के बाहर से महिला पुलिसकर्मी का स्कूटर चोरी एक बदमाश महिला पुलिसकर्मी का दोपहिया वाहन ही चुरा ले गया। वाहन थाने के बाहर खड़ा था। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में पदस्थ सिपाही रेशमा माखीजा ने स्कूटर जीआरपी थाने के बाहर खड़ा किया था। सोमवार शाम बदमाश स्कूटर चुरा ले गया। आगजनी के आरोपितों का जुलूस निकाला बाणगंगा पुलिस ने आगजनी के दो आरोपितों अर्जुन नायक और विनोद उर्फ घोड़ा को सबक सिखाया। उन्होंने स्क्रैप की दुकानों में आग लगा दी थी।पुलिस आरोपितों को घटना स्थल पर ले गई और जुलूस निकाला। आरोपितों ने कान पकड़कर माफी मांगी और उठक-बैठक भी लगाई।

अनिल विज ने रखा नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव, चुने गए विधायक दल के नेता, शपथ ग्रहण समारोह कल

रोहतक हरियाणा में बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मित से फिर से विधायक दल का नेता चुना गया. गुरुवार (17 अक्टूबर) को हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर पार्टी नेता अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह की नाराजगी की अटकलों के बीच अमित शाह ने खुद कमान संभाली और विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह मौजूद रहे. यहां उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया. अनिल विज ने ही रखा था नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव ये गौर करने वाली बात है कि हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और कृष्ण बेदी ने अगले सीएम के लिए नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव पेश किया था. अमित शाह के हरियाणा में आने का मतलब ही यही है कि नायब सिंह सैनी के चेहरे को उभारा जाए और अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह को एकजुट रखा जाए. दरअसल, दोनों नेता समय-समय पर सीएम बनने की दावेदारी पेश करते आए हैं. सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू नायब सिंह सैनी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हरियाणा अब राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. गुरुवार (17 अक्टूबर) को शपथ ग्रहण समारोह होगा. नायब सिंह सैनी की आई प्रतिक्रिया विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने विधायक दल की बैठक में कहा, “हरियाणा में लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगी है.” सीएम सैनी ने बताया कि आज ही राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. हरियाणा के लोगों ने प्रण लिया है कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे ले जाने का काम करेंगे. हरियाणा में बीजेपी को मिलीं 48 सीटें हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 48 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी और सरकार बनाने में कामयाब हुई. वहीं, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आईं. आईएनएलडी को दो सीटें और निर्दलीयों को तीन सीटें मिलीं. सावित्री जिंदल समेत तीनों निर्दलीयों ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है. ‘केवल BJP बना सकी तीसरी बार मुख्यमंत्री’- अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक अमित शाह ने बताया, “पीएम के नेतृत्व में जो विजय और विकास की गाथा देश भर में रची और गढ़ी गई, उसका विजय है. यह बीजेपी की नीतियों का विजय है. देश भर के राजनीतिक परिदृश्य में पिछले कई सालों से बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी का सीएम तीसरी बार चुनकर नहीं आया है. बीजेपी ने लोगों के विकास के लिए, गरीब कल्याण के लिए नीतियां बनाई हैं. चुने हुए सभी विधायकों ने सैनी के मजबूत कंधों पर भरोसा जताया है.”

तेजगढ़ में बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल, बारिश में बह गई मंडी में रखी सैकड़ों क्विंटल मक्का

 तेंदूखेड़ा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में अचानक हुई तेज बारिश से किसानों की सैकड़ों क्विंटल मक्का की फसल पानी में बह गई। किसान अपनी फसल लेकर कृषि मंडी पहुंचे और अचानक बारिश इतनी तेज आई कि कोई बचाव के साधन नहीं जुटा पाया। पानी में मक्का बहने से एक किसान की फसल दूसरे किसान के ढेर में मिल गई। इसके अलावा तेजगढ़ थाने अंतर्गत बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मक्का की उपज बहुत ज्यादा हुई है। दूर दराज से किसान मक्का बेचने तेंदूखेड़ा कृषि मंडी ला रहे हैं। बीते दिन भी हजारों क्विंटल मक्का बिक्री के लिए मंडी आई थी। कई किसानो की मक्का बिक चुकी थी और कई की बिक्री के लिए खुले मैदान में रखी थी। इसी समय अचानक हुई तेज बारिश में सैकड़ों क्विंटल मक्का बहकर यहां-वहां फैल गई। रामादेही निवासी बबलू घोसी ने बताया कि सोमवार को कई किसान मक्का लेकर आए थे और सभी ने अपने-अपने अलग-अलग ढेर लगा दिए थे। अचानक बारिश शुरू हुई जिसमें मक्का के ढेर बह गए। किसान शिवशंकर घोसी ने बताया कि ढेर अलग-अलग किसानों के लगे थे। अचानक तेज बारिश के बाद मक्का बह गई और एक दूसरे के ढेर में मिल गए जिसमें किसानों को बड़ा नुकसान हो गया है। आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल तेजगढ़ थाने अंतर्गत इमलिया में बिजली गिरने से दो महिला मजदूर घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार वर्षा पति प्रताप आदिवासी 28 और लक्ष्मी पति नबल आदिवासी हरदुआ निवासी खेत में कार्य कर रही थीं। उसी समय आकाशीय बिजली गिरी और दोनों महिलाएं चपेट में आ गईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet