LATEST NEWS

दीपक बाबरिया ने पार्टी नेतृत्व से इस्तीफे की पेशकश की है और हरियाणा की हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी ली

नई दिल्ली हरियाणा विधानसभा चुनाव की अप्रत्याशित हार ने कांग्रेस में बवाल बढ़ा दिया है। नेता एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं तो वहीं अब इस्तीफों का दौर भी शुरू हो सकता है। सबसे पहले राज्य के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से इस्तीफे की पेशकश की है और हरियाणा की हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी ली है। उन्होंने हाईकमान से कहा है कि उनकी जगह पर किसी नए शख्स को यह जिम्मेदारी दी जाए। इसे लेकर सीधे राहुल गांधी से ही बाबरिया ने बात की है। दीपक बाबरिया चुनाव के दौरान बीमार थे और अस्पताल में एडमिट थे। उनकी सीधे तौर पर सीनियर लीडर कैप्टन अजय सिंह यादव ने आलोचना की थी। उनका कहना था कि चुनाव के बीच में दीपक बाबरिया बीमार थे। वह अस्पताल में एडमिट थे और कामकाज ठप था। यदि ऐसी स्थिति थी तो उन्हें हाईकमान को बताना चाहिए था कि उनका कोई विकल्प देखा जाए। इस तरह उन्होंने बाबरिया पर लापरवाही का आरोप लगाया था। अब खुद बाबरिया ने नैतिक जिम्मेदारी ली है और इस्तीफा देने की बात कही है। दरअसल हरियाणा में जब टिकटों का बंटवारा हो रहा था और प्रचार जोरों पर था, तब दीपक बाबरिया दिल्ली के एम्स में एडमिट थे। उन्हें रक्तचाप से जुड़ी समस्या हो गई थी। दरअसल दीपक बाबरिया का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं रहा है और उन्हें ज्यादातर नेता महत्व नहीं देते। इसी को लेकर बवाल होता रहा है। कैप्टन अजय यादव तो उन पर सीधे हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसे कैसे कोई प्रभारी हो सकता है, जो चुनाव के वक्त सीन से ही गायब था। दरअसल दीपक बाबरिया को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का करीबी माना जाता है। कर्नाटक में पार्टी की जीत के बाद बाबरिया को विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस ने हार के बाद फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला लिया है। यह कमेटी हार के कारणों की पड़ताल करेगी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि हरियाणा की हार को लेकर जो मीटिंग हुई थी, उसमें राहुल गांधी ने हैरानी जताई थी। उनका कहना था कि कुछ लोगों ने पार्टी हितों की बजाय निजी हितों को ज्यादा प्राथमिकता दी थी। कयास लग रहे हैं कि दीपक बाबरिया के बाद पार्टी के स्टेट चीफ उदयभान भी इस्तीफा दे सकते हैं।

शर्मनाक: गोवा में युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों किया गिरफ्तार

गोवा गोवा घूमने गए उत्तर प्रदेश के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक स्थानीय युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इधर, घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकार पर कानून और व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि कलन्गूट गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप हैं कि दोनों ने एक स्थानीय युवती से पूछा कि उसका दाम क्या है और क्या वह ‘उपलब्ध’ है। युवकों की पहचान 30 वर्षीय प्रेम पांडेय और कृष्णा सिंह के तौर पर हुई है। प्रेम उत्तर प्रदेश के लाल गंज जिले और सिंह आगरा का रहने वाला है। इनके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। नॉर्थ गोवा एसपी अक्षत कौशल ने बताया, ‘हमें शिकायत मिली थी और शिकायत के आधार पर हमने FIR दर्ज कर ली है। घटना शनिवार रात की है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। और गिरफ्तारियों की भी संभावनाएं हैं।’ खास बात है कि इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि दो युवक एक युवती के पास पहुंचते हैं और होटल साथ चलने के लिए कहते हैं। विपक्ष ने उठाए सवाल विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा, ‘जब स्थानीय महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा सरकार गोवा आने वाले पर्यटकों को क्या सुरक्षा देगी? दो साल पहले कलन्गूट और बागा के करीब 500 लोगों ने वेश्यावृत्ति और दादागिरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। स्थानीय महिलाओं ने तब शाम के समय बाहर निकलने में डर की बात कही थी। अब यह हकीकत हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे खुद के ही गोवा में हमारी बेटियां और बहने सुरक्षित नहीं हैं। गोवा अपनी सुंदरता, विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। भाजपा गोवा को वेश्यावृत्ति, दादागिरी और अपराध के गढ़ के रूप में बदल रही है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित, डॉ नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी की उपस्थिति में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय ससंदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री राकेश सिंह, श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व गृह मंत्री व वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल एवं पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

पाक में गृहयुद्ध जैसे हालात के बीच एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है, शिखर सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

इस्लामाबाद पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात के बीच एससीओ समिट का आयोजन हो रहा है। शंघाई हयोग संगठन के इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं पाकिस्तान में इसका आयोजन किया जाना बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान सुरक्षा को लेकर लंबे समय से सवालों के घेरे में है। यहां तक कि विदेशी प्रतिनिधइयों को भी छोड़ा नहीं जा रहा है। ऐसे में इस बैठक को शांतिपूर्ण ढंग से करवाना इस्लामाबाद के लिए बड़ी चनौती बना हुआ है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को पनाह देता रहा है जो कि अब उसके लिए ही नासूर बन गया है। पाक में आए दिन पुलिस और सेना पर आतंकी हमले होते हैं। हाल में पाकिस्तान में हिंसा तेजी से बढ़ है। बलूचिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में चीनी नागरिकों को मार ड्ला गया। एक हमले में 20 बच्चों को मारा गया तो वहीं कोयले की खदान में धमाका करके सात कामगारों को मौत के घाट उतार दिया गया। पाकिस्तान का एक हिस्सा आजादी की मांग कर रहा है और इन दिनों यह मांग तेज हो गई है। जानकारों का कहना है कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को पाकिस्तानी तालिबान से मदद मिल रही है। हालांकि हमला वे मिलकर नहीं करते हैं। एससीओ की बैठक को देखते हुए पूरे इस्लामाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कोई भी वाहन बिना चेकिंग के आ-जा नहीं सकता है। पाकिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अनहोनी ना हो। वहीं पाकिस्तान में इन दिनों शट डाउन से भी हालात खराब हैं। अधिकारियों का कहना है कि बीते सप्ताह देश की अर्थव्यवस्था को करीब 684 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा। इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तानी सरकार की नाक में दम कर रखा है। ऐसे में कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिए गए थे। वहीं इमरान के समर्थकों के शटडाउन का असर भी बेहद बुरा हुआ है। पहले से ही कंगाल इस तरह के नुकसान को सहने के काबील नहीं है। शिखर सम्मेलन के दौरान सरकार ने पाकिस्तान में तीन दिनों का अवकाश गोषित कर दिया है। इसके अलावा वेडिंग हॉल, रेस्तरां, होटलों, कैफे और इस्लामाबाद की मार्केट भी बंद कर दी गई हैं। इससे पहले मार्च 2022 में पाकिस्तान ने एससीओ की बैठक की मेजबानी की थी। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जा तो रहे हैं लेकिन भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह बहुपक्षीय कार्यक्रम है। वहां पाकिस्तान और भारत के संबंधों को लेकर कोई चर्चा नहीं होने जा रही है। विदेश मंत्री ने कहा कि वह एससीओ के अच्छे सदस्य हैं और इसलिए उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रूस का 76 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और एससीओ के सात प्रतिनिधि पाकिस्तान पहुंच ेहैं। इसके अलावा चीन, किर्गिस्तान के प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। एससीओ की बैठक 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होगी।

सुभाष हत्याकाण्ड गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझायी

चण्डीगढ़ पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस के साथ संयुक्त अभियान परेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि पवित्र यूएसए और मनजिंदर फ्रांस द्वारा समर्थित गैंगस्टर मॉड्यूल के संदिग्धों से पूछताछ के बाद इस मामले को सुलझाया गया है। गौरतलब है कि सुभाष सोहू को आठ अक्तूबर 2024 को जोधपुर के संगरिया में सिर में पांच गोली मारी गई थी। इस संबंध में थाना बासनी में प्राथमिकी दर्ज है। श्री यादव ने बताया कि आरोपी सभी चार व्यक्ति वर्तमान में पुलिस थाना डेरा बस्सी में पुलिस रिमांड में हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुख्य सरगना भानु सिसौदिया ने फरवरी 2024 में अपने सहयोगी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की है। मो. आसिफ और अनिल कुमार गोदारा ने अपराध को अंजाम देने में संचालकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री डोडा में धन्यवाद रैली को संबोधित किया, कहा- सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा

डोडा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को मिली जीत के बाद डोडा में धन्यवाद रैली को संबोधित किया। पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक को मिली जीत पर जनता का आभार जताया। सीएम भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डोडा विधानसभा का नाम जम्मू-कश्मीर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अब यहां भी ईमानदारी की राजनीति शुरू हो गई है। यहां के लोगों ने जो चमत्कार किया है, वह असाधारण है। यहां विकास और बदलाव की राजनीति शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा, ”केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं हैं, वह एक विचार का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने गरीबों के हित में काम करने के लिए आयकर आयुक्त की नौकरी छोड़ दी। दिल्ली। के रामलीला मैदान में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन शुरू किया था, वह अब फल दे रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने लगातार तीन बार दिल्ली में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। साल 2022 में हमने पंजाब में 117 में से 92 सीटों के साथ सरकार बनाई थी। हमारे पास गुजरात में पांच और गोवा में दो विधायक हैं। अब, हमने जम्मू-कश्मीर में भी अपना खाता खोला है। आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से बढ़ती पार्टी है, जो केवल 10 साल में एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से भाजपा चिंतित है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले आम लोग विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनते हैं। हमारी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जैसे पारंपरिक दलों में आम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, वे केवल स्थापित नेताओं और उनके परिवारों को ही मौका देते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने दिल्ली और पंजाब में काम किया है। दोनों राज्यों में लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है, मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं और सरकारी अस्पतालों की हालत सुधर रही है। सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। भाजपा की करीब 20 राज्यों में सरकारें हैं, लेकिन एक भी राज्य मुफ्त बिजली या अच्छे अस्पताल नहीं देता। उनका एकमात्र काम लोगों के बीच संघर्ष भड़काना है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए ये 4 बदलाव

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। मेंस सिलेक्शन कमिटी ने फाइनल इलेवन का चयन किया है। बाबर आजम को पहले ही ड्रॉप किया जा चुका है और इसके बाद पहली बार प्लेइंग इलेवन चुनी गई है। इस टीम में कुल 4 बदलाव देखने को मिले हैं। बाबर आजम की जगह कामरान गुलाम को मौका दिया गया है, जिनको कुछ ही मैचों का अनुभव है। इसके अलावा भी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। गेंदबाजी में 3 बदलाव देखने को मिले हैं और हैरान करने वाली बात ये है कि अब टीम के पास सिर्फ एक ही पेसर है। शाहीन शाह अफरीदी पहले टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन मुल्तान में ही खेले जाने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए वे उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि बाबर आजम के साथ-साथ शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सरफराज अहमद को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में शाहीन शाह अफरीदी की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नोमान अली को रखा है। उनके अलावा भी दो और स्पिनर टीम में रखे गए हैं। इनमें एक साजिद खान और दूसरे जाहिद मेहमूद हैं। नसीम शाह और अबरार अहमद टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्पिनर अबरार बुखार के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद मेहमूद मुल्तान टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी हो गया है। वहां, बेन स्टोक्स की वापसी हुई है और मैथ्यू पॉट्स भी उनके साथ मैदान पर उतरेंगे। इंग्लैंड ने अपने दो तेज गेंदबाजों को आराम दिया है। इनमें क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन का नाम शामिल है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्राइडन कार्स, मैट पॉट्स, जैक लीच और शोएब बशीर  

सर्जन कविता सहाय ने महानिदेशक जनरल चिकित्सा सेवा (नौसेना) के रूप में संभाला पदभार

नई दिल्ली सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने 14 अक्टूबर को नौसेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डीजी मेडिकल सर्विसेज एमएस के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वह एएमसी सेंटर एंड कॉलेज की पहली महिला कमांडेंट थीं। वह आर्मी मेडिकल कोर की कर्नल कमांडेंट के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला अधिकारी भी हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक वाइस एडमिरल कविता सहाय को 30 दिसंबर 1986 को सेना चिकित्सा कोर में नियुक्त किया गया था। वह प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज पुणे की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित एम्स, नई दिल्ली से पैथोलॉजी में विशेषज्ञता और ऑन्कोपैथोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन किया है। वाइस एडमिरल कविता सहाय एएचआरआर और बीएचडीसी में प्रयोगशाला विज्ञान विभाग की प्रोफेसर और प्रमुख रही हैं। वह पैथोलॉजी विभाग, एएफएमसी, पुणे में प्रोफेसर भी रही हैं। उनकी चिकित्सा शिक्षा में विशेष रुचि है। उन्हें 2013-14 में अमेरिका के फिलाडेल्फिया के प्रतिष्ठित फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ इंटरनेशनल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एफएआईएमईआर) फेलोशिप से सम्मानित किया गया था। सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय को विशिष्ट सेवा के लिए वर्ष 2024 में सेना पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। 2008 और 2012 में सेना प्रमुख और जीओसी-इन-सी (डब्ल्यूसी) द्वारा 2010 में उनकी सराहना की गई है। गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में शल्या चिकित्सरक वाइस एडमिरल आरती सरीन, सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) की पहली महिला महानिदेशक बनी थी। वाइस एडमिरल आरती सरीन ने 01 अक्टूबर को सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा की महानिदेशक का पदभार संभाला है। वह यह पदभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियों और प्रोटोकॉल तैयार करने के लिए हाल ही में आरती सरीन को राष्ट्रीय टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया है। वाइस एडमिरल आरती सरीन को भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में सेवाएं देने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है।  

बीबी को कंडोम से था एतराज, पति को देना चाहती थी एड्स; क्या थी ऐसी वजह

जयपुर.  राजस्थान के माता का थान थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी के पवित्र रिश्ते को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। पीड़ित पति ने कोर्ट में एक परिवाद दायर किया, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने शादी के बाद से ही शारीरिक संबंध बनाते समय परिवार नियोजन के साधनों से इनकार किया, जिससे उसे गंभीर चिंताओं का सामना करना पड़ा। बीवी का सच जानकर पति के उड़ गए होश जब पति को अपनी पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पता चला, तो उसकी दुनिया उलट गई। जांच के बाद पता चला कि पत्नी एचआईवी संक्रमित है। इसके बाद पति ने कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी, उसके पिता और बहन को आरोपी बनाया है। पत्नी ने फोन में छिपाकर रखा तो वह खतरनाक सच पति के अनुसार, उसकी पत्नी ने जानबूझकर उसे संक्रमित करने की योजना बनाई थी। वह लगातार बिना सुरक्षा के संबंध बनाने का दबाव डालती रही। जब पति ने अपनी जांच कराई, तो वह नेगेटिव निकला। डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण का पता तीन महीने बाद चलता है। इसी दौरान पति ने पत्नी के फोन से एक व्यक्ति का नंबर निकाला, जिससे उसका पुराना रिश्ता टूट गया था। उस व्यक्ति ने पुष्टि की कि वह एचआईवी संक्रमित है। आरोपी महिला की पहले इसी सिलसिले में सगाई टूट गई थी। उसके बाद जोधपुर में पीड़ित युवक के परिवार से संपर्क कर सगाई हुई और जल्द शादी का दबाव बनाया गया। जुलाई में शादी के बाद युवक से लगातार पत्नी बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाने की मांग करती रही। पत्नी के एचआईवी घोषित होने की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले पति ने अपनी जांच कराई तो वो उस समय नेगेटिव पाया गया। डॉक्टर ने उसे कहा कि एचआईवी संक्रमित होने का पता किसी पीड़ित से संबंध बनाने के करीब 3 महीने के बाद चलता है। इस दौरान पति ने तय किया की वह इसे उजागर करेगा। पत्नी के फोन से उस व्यक्ति का नंबर निकलता है। जिससे उसका रिश्ता होकर टूट गया था। वो उसे बताता है कि वह एड्स पीड़ित है और उसके सबूत के रूप में उपचार केंद्र के कागजात भेजता है। इसके बाद पति ने पत्नी से कहा कि उसे कंपनी में नॉमिनेशन के रूप में उसका नाम दर्ज करवाना है। इसलिए कुछ ब्लड इन्वेस्टिगेशन करवाने हैं। इससे वह सकपका गई। उसने अपने परिजनों से कहा तो उसकी बहन को स्वास्थ्य विभाग में काम करती है, वो जोधपुर आ गई। एफआईआर के मुताबिक पत्नी के परिजन लगातार इस बात को लेकर अड़े रहे कि कोई जांच नहीं होगी, जबकि पति भी अपनी बात पर अड़ गया। इसके चलते 31 अगस्त की रात को पति और पत्नी दोनों की जांच हुई, जिसमें पत्नी एचआईवी पॉजीटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद वह अपनी बहन के साथ घर पर कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बहन के साथ बाहर निकली तो ट्रॉली बैग साथ में था। पत्नी की बहन ने कहा कि आप लोगों ने जांच करवा कर बहुत गलत किया है। पत्नी और बहन के जाने के बाद जब पीड़ित ने अलमारी संभाली तो शादी के दौरान दिए गए जेवरात भी गायब थे। एड्स के बाद भी बीवी ने कर दिया कांड 31 अगस्त को पति और पत्नी दोनों की जांच हुई, जिसमें पत्नी पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद पत्नी अपनी बहन के साथ घर से निकल गई और शादी के समय के जेवरात भी गायब थे। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी जानबूझकर उसे संक्रमित करना चाहती थी, ताकि वह बदनाम न हो।

दक्षिण रेलवे ने कावराईपेट्टई ट्रेन दुर्घटना वाले स्थल पर मरम्मत कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया

चेन्नई  दक्षिण रेलवे ने कहा है कि तमिनाडु में कावराईपेट्टई में हुयी ट्रेन दुर्घटना वाले स्थल पर मरम्मत कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है और आज से चरणबद्ध तरीके से सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी। रेलवे की ओर से देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि शुक्रवार रात कावराईपेट्टई में मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस और एक खड़ी मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर के कारण चेन्नई-गुम्मिडीपुंडी खंड में मेल/एक्सप्रेस और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। बागमती एक्सप्रेस के दस डिब्बे और मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को चोटें आई थीं और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। सात घायल यात्रियों को नियमानुसार अनुग्रह राशि दी गई। इस हादसे के कारम चेन्नई-गुम्मिडिपंडी सेक्शन में रेल यातायात बाधित रहा। सेक्शन से गुजरने वाली करीब 20 मेल/एक्सप्रेस सेवाएं रद्द कर दी गईं, कुल 60 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित/विनियमित/पुनर्निर्धारित किया गया। चेन्नई उपनगरीय सेवाएं चेन्नई-गुम्मिडिपंडी सेक्शन में निलंबित कर दी गईं और मिंजुर तक ईएमयू स्पेशल और दूसरे छोर पर सुलुरुपेटा से गुम्मिडिपंडी तक चलाई गईं। दक्षिणी रेलवे ने राज्य और जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और तमिलनाडु अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं जैसी एजेंसियों के साथ मिलकर तेजी से बचाव कार्य शुरू किया। विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों की सहायता और बचाव अभियान चलाने के लिए 500 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया था। आधुनिक उपकरणों और चिकित्सा सुविधाओं से लैस दक्षिणी रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेनें पास के टोंडियारपेट यार्ड से लाई गईं। बागमती एक्सप्रेस के फंसे हुए यात्रियों को बसों के जरिए पोन्नेरी जैसे नजदीकी स्टेशनों पर ले जाया गया, जहां तत्काल ध्यान देने के लिए पांच मेडिकल टीमें मौजूद थीं। फंसे हुए यात्रियों को डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचाने के लिए विशेष ईएमयू सेवाओं की व्यवस्था की गई। डॉ. एमजीआर सेंट्रल पहुंचने वाले यात्रियों को विशेष सहायता डेस्क ने सहायता प्रदान की। दुर्घटना के आठ घंटे के भीतर फंसे यात्रियों के लिए दरभंगा के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई। वैकल्पिक ट्रेन सेवा, बागमती एक्सप्रेस के समान संरचना वाली एक विशेष ट्रेन, फंसे हुए यात्रियों को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से दरभंगा ले जाने के लिए व्यवस्थित की गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया कि रेलवे के डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच और भोजन और पानी के प्रावधान के बाद कल तड़के 04.45 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से रवाना हुई।इस विशेष ट्रेन में 1,800 से अधिक यात्रियों को ठहराया गया। इस बीच, पटरी से उतरे डिब्बों को फिर से पटरी पर लाने के लिए पांच भारी अर्थ मूवर्स, तीन जेसीबी और दो 140 टन के क्रेन की तैनाती के साथ बहाली का काम तुरंत शुरू हो गया। टीमों ने चौबीसों घंटे काम किया और साइट पर निर्बाध काम की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था की गई। दक्षिणी रेलवे के महाप्रबंधक आर एन सिंह, अतिरिक्त महाप्रबंधक, डीआरएम/चेन्नई, एडीआरएम/चेन्नई और जोन के वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों और बहाली कार्यों की बारीकी से निगरानी की। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (दक्षिणी सर्कल), बेंगलुरु ने 12 अक्टूबर को दुर्घटना स्थल का वैधानिक निरीक्षण किया। विज्ञप्ति के अनुसार सीआरएस ने पटरियों, सिग्नलों, इंटरलॉकिंग पैनलों, ब्लॉकों और प्वाइंटों, कोचों और लोको की गहन जांच की और अधिकारियों तथा घायल यात्रियों से भी बातचीत की। सीआरएस 16 और 17 अक्टूबर को वैधानिक जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि कावराईपेट्टई में बहाली का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, यूपी मेनलाइन से पटरी से उतरे कोचों और वैगनों को साफ कर दिया गया है। दुर्भाग्यपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन के ०9 एसी कोच और एक पावर कार सहित कुल 10 कोचों और मालगाड़ी के दो वैगनों को क्रेन का उपयोग करके हटा दिया गया है।  

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में चौथे नंबर पर लौटेंगे स्मिथ

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे ग्रीन, पीठ का ऑपरेशन करवाएंगे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में चौथे नंबर पर लौटेंगे स्मिथ मेलबर्न  ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। यह 25 वर्षीय खिलाड़ी अपनी पीठ का ऑपरेशन करवाएगा जिससे उबरने में उन्हें छह महीने का समय लग जाएगा। पिछले महीने ब्रिटेन का दौरे में उन्हें इसका पता चला। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ‘‘तेज गेंदबाजों की रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेस फ्रैक्चर होना आम बात है लेकिन कैमरन के फ्रैक्चर के पास वाले भाग में कुछ दिक्कत है जिसे चोट का कारण माना जा सकता है। ग्रीन का छह महीने तक बाहर रहने का मतलब है कि वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ही नहीं, फरवरी में श्रीलंका के दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना भी संदिग्ध है। जसप्रीत बुमराह, जेम्स पैटिंसन, जेसन बेहरेनडोर्फ और बेन ड्वारशुइस जैसे तेज गेंदबाज भी इस तरह का ऑपरेशन करवा चुके हैं और ग्रीन ने भी यही विकल्प चुना। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा,‘‘चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि ग्रीन को ऑपरेशन करने से फायदा मिलेगा। इससे पहले कई तेज गेंदबाजों का इस तरह का ऑपरेशन सफल रहा है। इससे उबरने में लगभग छह महीने का समय लगेगा।’’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। ग्रीन के बाहर होने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना होगा। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के इस साल के शुरू में संन्यास लेने के बाद ग्रीन की टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। इस कारण स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत करनी पड़ी थी। स्मिथ सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल नहीं रहे थे और भारत के खिलाफ उन्हें फिर से अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है। भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में चौथे नंबर पर लौटेंगे स्मिथ  आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के इस साल संन्यास लेने के बाद से स्मिथ पारी का आगाज कर रहे हैं। उन्होंने नयी भूमिका में दूसरे ही टेस्ट में नाबाद 91 रन बनाये लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने चार पारियों में कुल 51 रन ही बनाये। बेली ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘‘पैट कमिंस, एंड्रयू मैकडोनाल्ड और स्टीव स्मिथ से लगातार बात हो रही है। स्टीव ने पारी की शुरूआत की बजाय नीचे उतरने की इच्छा जताई है। पैट और एंड्रयू ने पुष्टि की कि वह इस सत्र में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरेगा।’’ भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा।    

जम्मू-कश्मीर से 6 साल बाद हटाया राष्ट्रपति शासन, उमर अब्दुल्ला का सरकार गठन का रास्ता साफ

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) के इस फैसले के साथ ही आधिकारिक तौर पर केंद्र शासित प्रदेश में सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा हस्ताक्षरित एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि ‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 239 और 239ए के साथ पठित जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 (2019 का 34) की धारा 73 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में 31 अक्टूबर 2019 का आदेश, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की धारा 54 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति से तुरंत पहले निरस्त किया जाता है। नवनिर्वाचित सरकार को शपथ लेने की अनुमति देने के लिए यूटी में राष्ट्रपति शासन को रद्द करने की आवश्यकता थी। गृह मंत्रालय ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 73 के आधार पर एक राष्ट्रपति आदेश लागू किया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव जीता और सरकार बनाने के लिए तैयार है। एनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, जिन्हें गठबंधन के नेता के रूप में चुना गया है, जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। छह साल के लंबे अंतराल के बाद, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया है, जिससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के गठबंधन ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है और अब वे सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल का नेता चुना गया है, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। यह उमर अब्दुल्ला का दूसरा कार्यकाल होगा, इससे पहले वे 2009 से 2014 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जब राज्य एनसी-कांग्रेस गठबंधन के अधीन था। राष्ट्रपति शासन हटा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन समाप्त करने की घोषणा की। यह राष्ट्रपति शासन 19 जून 2018 को पीडीपी-भाजपा गठबंधन के टूटने के बाद लगाया गया था। 2019 में केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था, जिसके बाद यह क्षेत्र एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया था। राज्य का दर्जा बहाल करने पर जोर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि नई सरकार का प्रमुख उद्देश्य जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना होगा। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर को एकजुट करना और चुनाव के दौरान फैली नफरत को खत्म करना होगी। राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए ताकि राज्य सुचारू रूप से कार्य कर सके और हम अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें।” चुनाव परिणाम और गठबंधन इस बार के चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं। कांग्रेस की पांच सीटें कश्मीर से और एक जम्मू से हैं। दोनों पार्टियों ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया था और चार निर्दलीय विधायकों तथा आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक का समर्थन भी उन्हें मिला है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 29 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई है। 10 साल के लंबे अंतराल के बाद संपन्न हुए चुनाव जम्मू-कश्मीर में 10 साल के लंबे अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। यह चुनाव अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार हुआ है, जिससे यह ऐतिहासिक महत्व रखता है। चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न हुए, जिनमें 18 सितंबर, 25 सितंबर, और 1 अक्टूबर को मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में छह साल बाद राष्ट्रपति शासन हटने और नई सरकार बनने से राज्य की राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में यह सरकार राज्य के पुनर्गठन और विकास के लिए कई अहम कदम उठाने की योजना बना रही है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना है। अब यह देखना होगा कि नई सरकार इस दिशा में क्या ठोस कदम उठाती है।

भोपाल की मुख्य शहरों से एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 27 अक्टूबर से सात नई उड़ानें शुरू होंगी

भोपाल  शहर के राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही सात नई उड़ानें शुरू होने वाली हैं। इससे एयरपोर्ट पर रोजाना उड़ानों की आवाजाही 32 से बढ़कर 46 हो जाएगी। यह नया विंटर शेड्यूल आगामी 27 अक्टूबर से लागू होगा। इससे यात्रियों को भोपाल आने-जाने के लिए और भी सुविधा होगी। सूत्रों का कहना है कि फ्लाईबिग भोपाल और दतिया के बीच भी उड़ानें शुरू कर सकती है। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि विंटर शेड्यूल में इसकी मांग की गई थी। पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सात अन्य नई उड़ानों का भोपाल एयरपोर्ट से परिचालन शुरू होना तय है। इन शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना इंडिगो एयरलाइंस दो लोकप्रिय शहरों- पुणे और गोवा के लिए रोजाना उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है। इससे व्यापारिक यात्रियों और पर्यटकों दोनों को फायदा होगा। पुणे अपने आईटी उद्योग और शिक्षण संस्थानों के लिए जाना जाता है, जबकि गोवा अपने समुद्र तटों और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। कोलकाता के लिए भी मिलेगी फ्लाइट इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस कोलकाता के लिए भी हफ्ते में तीन उड़ानें शुरू करेगी। इससे भोपाल भारत की सांस्कृतिक राजधानी से जुड़ जाएगा। लोगों को अपने परिवार, दोस्तों से मिलने या शहर के समृद्ध इतिहास और भोजन का पता लगाने में मदद मिलेगी। एयर इंडिया भी शुरू कर सकती है परिचालन इंडिगो एयरलाइंस के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिसंबर में भोपाल एयरपोर्ट से अपना परिचालन शुरू करने की उम्मीद है। एयर इंडिया की यह कम लागत वाली सहायक कंपनी चार प्रमुख महानगरों- मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए रोजाना उड़ानें संचालित करेगी। यात्रियों मिलेंगे बेहतर विकल्प भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने कहा कि इससे न केवल यात्रियों को किफायती यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे, बल्कि इन प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों से भोपाल की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। विकास के साथ पर्यटन को विस्तार भोपाल हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाओं का विस्तार शहर के व्यवसाय और पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ते महत्व का प्रमाण है। अवस्थी ने कहा कि उड़ानों और गंतव्यों की संख्या बढ़ने से लोगों को अपनी यात्राओं की योजना बनाने में अधिक लचीलापन होगा। वे देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर संपर्क की उम्मीद कर सकते हैं। नई उड़ानें भोपाल जैसे टियर-2 शहरों में हवाई यात्रा के बुनियादी ढांचे और सेवाओं को बेहतर बनाएगी।

Rajkumar Hirani को खंडवा में मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण सम्मान, किशोर दा को याद कर कही ये बात

 खंडवा  हरफनमौला गायक किशोर दा की पुण्यतिथि पर हर साल की भांति इस साल भी मध्य प्रदेश सरकार शासन द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन किया. निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी को इस साल राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया गया. इस दौरान गायक नीरज श्रीधर ने गीतों के जरिए किशोर दा को श्रद्धांजलि दी. वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा कि वे हमेशा सोचते थे कि किशोर दा की जन्मभूमि कैसी होगी, जिसके चलते वे उनके नाम का सम्मान लेने के लिए यहां आये हैं. हिरानी ने कहा कि आज से 37 साल पहले वे किशोर दा के मुंबई वाले बंगले के सामने खड़े थे कि उन्हें एक बार अंतिम दर्शन हो जाए. जब मुझे किसी ने अंदर जाने नहीं दिया लेकिन आज ऐसा लग रहा है कि किशोर दा ने अपने रियल घर में बुला लिया है. हर साल किशोर दा की याद में होता है कार्यक्रम बता दें कि किशोर दा की पुण्यतिथि हर साल 13 अक्टूबर को उनकी खंडवा नगर स्थित समाधि पर मनाई जाती है. इस दौरान शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं. किशोर दा की पुण्यतिथि पर नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के तत्वावधान में सुबह से ही सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ. यहां खंडवा के साथ ही देशभर से आये किशोर दा प्रेमियों ने उन्हें दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी. खंडवा के पुलिस ग्राउंड स्टेडियम में मध्य प्रदेश शासन सांस्कृतिक विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर सम्मान अलंकरण समारोह व किशोर नाइट संगीत संध्या का  आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. राजकुमार हिरानी को दिया गया किशोर सम्मान पुरस्कार इस साल मध्य प्रदेश सांस्कृतिक विभाग द्वारा वर्ष 2023 का किशोर सम्मान पुरस्कार महान निर्माता लेखन राजकुमार हिरानी को दिया गया, जिन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट, संजू, डंकी जैसे कई फिल्में बनाई है. उन्हें इस सम्मान के रूप में 5 लाख रुपए की राशि एवं श्रीफल ताम्रपत्र भेंटकर शाल उढाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान राजकुमार हिरानी ने कहा कि उनकी खंडवा आने की बड़ी इच्छा थी. किशोर दा मुंबई में इतने साल रहने के बाद भी कहते थे कि किसी दिन खंडवा वापस जाऊंगा, दूध-जलेबी खाऊंगा और वापस वहीं बस जाऊंगा. राजकुमार हिरानी ने कहा कि मैं हमेशा से यह जानना चाहता था कि कैसी भूमि है जहां इतना बड़ा कलाकार पैदा हुआ, जिसकी आवाज सदियों तक गूंजती रहेगी. 

‘विदेश से पैसा भेजने में लगने वाले समय और लागत को कम करना जरूरी’, आरबीआई गवर्नर ने बताया कारण

सितंबर में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 1.84 फीसदी पर, खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल से बढ़ोतरी  खाद्य पदार्थों के महंगे होने से थोक मूल्य मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 1.84 फीसदी हो गई ‘विदेश से पैसा भेजने में लगने वाले समय और लागत को कम करना जरूरी’, आरबीआई गवर्नर ने बताया कारण नई दिल्ली  सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों के महंगे होने से थोक मूल्य मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 1.84 फीसदी हो गई। अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 1.31 फीसदी थी। पिछले साल सितंबर में यह 0.07 फीसदी घटी थी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 11.53 फीसदी हो गई, जबकि अगस्त में यह 3.11 फीसदी थी। इसकी वजह सब्जियों की मुद्रास्फीति रही, जो सितंबर में 48.73 फीसदी बढ़ी थी। अगस्त में यह 10.01 फीसदी घट गई थी। आलू की मुद्रास्फीति सितंबर में 78.13 और प्याज की 78.82 प्रतिशत पर उच्च स्तर पर बनी रही। ईंधन और बिजली श्रेणी में सितंबर में 4.05 फीसदी की अपस्फीति देखी गई, जबकि अगस्त में 0.67 प्रतिशत की अपस्फीति हुई थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर, 2024 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, मोटर वाहनों, ट्रेलरों और अर्ध-ट्रेलरों के निर्माण, मशीनरी और उपकरणों के निर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है। खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। आरबीआई ने इसी महीने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में मुख्य ब्याज दर या रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े दिन में जारी किए जाएंगे। ‘विदेश से पैसा भेजने में लगने वाले समय और लागत को कम करना जरूरी’, आरबीआई गवर्नर ने बताया कारण  भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को विदेशों से धन भेजने में लगने वाले समय और लागत को कम करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए यह महत्वपूर्ण है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि नई प्रौद्योगिकी और भुगतान प्रणाली का उपयोग सीमा पार भुगतान में तेजी लाने और विस्तार के लिए किया जा सकता है। दास ने ‘सेंट्रल बैंकिंग एट क्रॉसरोड्स’ विषय पर आयोजित सम्मेलन के दौरान कहा, “भारत सहित कई उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए सीमा पार पीयर-टू-पीयर (पी2पी) भुगतान की संभावनाओं को तलाशने के लिए धन प्रेषण पहला कदम है। हमारा मानना है कि इस तरह के धन प्रेषण की लागत और समय को काफी कम करने की अपार संभावनाएं हैं।” इसके अलावा, उन्होंने कहा कि डॉलर, यूरो और पाउंड जैसी प्रमुख व्यापारिक मुद्राओं में लेनदेन निपटाने के लिए वास्तविक समय सकल निपटान (आरटीजीएस) के विस्तार की व्यवहार्यता द्विपक्षीय या बहुपक्षीय व्यवस्था के माध्यम से तलाशी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत और कुछ अन्य अर्थव्यवस्थाओं ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दोनों तरीकों से सीमा पार तीव्र भुगतान प्रणालियों के संपर्क का विस्तार करने के प्रयास पहले ही शुरू कर दिए हैं। आरबीआई की ओर से शुरू किए गए ई रूपी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कुशल सीमा पार भुगतान की सुविधा प्रदान करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ते हुए, मानकों और अंतर-संचालन में सामंजस्य सीबीडीसी को सीमा पार भुगतान और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी गंभीर वित्तीय स्थिरता चिंताओं को दूर करने में सक्षम बनाएगा। आरबीआई गवर्नर ने बैंकिंग क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे साइबर हमले और आंकड़ों के लीक होने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, “बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को इन सभी जोखिमों के खिलाफ पर्याप्त जोखिम उपाय करने चाहिए। बैंकों को एआई और बिगटेक फायदों का लाभ उठाना चाहिए।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet