वेंकटेश अय्यर भी मालामाल, KKR ने 23.75 करोड़ में कराई घर वापसी
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलेंगे। इस खिलाड़ी पर कोलकाता की टीम ने जमकर पैसा लुटाया है। सऊदी अरब में आयोजित IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर ने बोली लगाकर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा। उनके लिए बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स और कोलकाता नाइट राइडर के बीच जमकर प्राइज वार चला और आखिर में केकेआर ने उन्हें खरीद लिया। अब अय्यर तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इंदौर में वेंकटेश के माता-पिता ने बेटे के उपलब्धि पर खुशी जताई है। अब मध्य प्रदेश के इस खिलाड़ी जमकर चर्चा हो रही है। रिटेन खिलाड़ी में नहीं थे वेंकटेश अय्यर इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2025 के लिए सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और हर्षित राणा को रिटेन किया था, लेकिन वेंकटेश अय्यर रिटेन खिलाड़ी में नहीं थे। ऑलराउंडर अय्यर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, इसके बाद नीलामी में अय्यर के लिए केकेआर और आरसीबी के बीच 23.50 करोड़ तक जमकर बोली चलते रही, आखिर में कोलकाता ने 23.75 करोड़ रूपए देकर ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की केकेआर में वापसी कराई। बता दें कि केकेआर ने 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया था। केकेआर आईपीएल के इतिहास में 4 बार फाइनल में पहुंची, जिसमें वह 3 बार चैंपियन बनी हैं। बेटे वेंकटेश की उपलब्धि पर घर में उत्साह वेंकटेश अय्यर की इस उपलब्धि पर पिता रामशेखरन अय्यर और मां उषा अय्यर बेहद खुश हैं। इंदौर के तिलक नगर रहने वाले वेंकटेश का परिवार रहता है। पिता रामशेखरन अय्यर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। मां उषा प्राइवेट हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग में कोऑर्डिनेटर हैं। मां ने बताया कि वेंकटेश पढ़ाई में टॉपर होने के साथ ही खेलकूद में भी अव्वल रहे। बेटे को TV देखना काफी पसंद है। रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने वेंकटेश जब छटवीं क्लास में थे तब इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में सौरभ गांगुली आउट हो गए थे और मैच में इंडिया की हार हुई थी। हार से वेंकटेश इतने दुखी हुए की उन्हें बुखार आ गया। वेंकटेश सौरभ गांगुली को अपना आदर्श मानते हैं। वेंकटेश अय्यर के बाद इंदौर के आवेश ख़ान पर हुई पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 9 करोड़ 75 लाख देकर अपनी टीम में किया शामिल। सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे मेगा ऑक्शन में 2 इंडियन क्रिकेटर्स IPL इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। पहले नंबर पर हैं ऋषभ पंत जो अब तक के सबसे महंगे क्रिकेटर हैं। दिल्ली कैपिटल के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। पिछले सीजन में कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले कप्तान और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर दूसरे नंबर पर हैं ।पंजाब किंग्स ने श्रेयस को 26.75 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। सबसे चौंकाने वाली डील रही वेंकटेश अय्यर की, कोलकाता और बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के बीच ने उनके लिए 23.50 करोड़ तक बोली लगी। जिसके बाद कोलकाता ने उन्हें 23.75 करोड़ में खरीदा। पिछले IPL फाइनल में वेंकटेशन ने हैदराबाद के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। महिपाल लोमरोर को GT ने 1.70 करोड़ में खरीदा। विजय शंकर अब होंगे CSK का हिस्सा, 1.2 करोड़ में खरीदा। पिछले साल वे गुजरात की टीम का हिस्सा थे। हरप्रीत ब्रार को फिर पंजाब ने किया अपने साथ शामिल, 1.50 करोड़ में खरीदा हरप्रीत ब्रार को फिर पंजाब ने फिर किया अपने साथ शामिल, 1.50 करोड़ में खरीदा। बता दें की हरप्रीत तेज़ गेंदबाज़ हैं और इससे पहले भी वे पंजाब किंग्स का ही हिस्सा थे। अब्दुल समद को LSG ने 4.2 करोड़ में खरीदा अब्दुल समद को LSG ने 4.2 करोड़ में खरीदा। इससे पहले वे हैदराबाद का हिस्सा थे। अफ़ग़ानिस्तान के नूर अहमद को चेन्नई ने खरीदा, 10 करोड़ की लगी बोली अफ़ग़ानिस्तान के नूर अहमद को चेन्नई ने 10 करोड़ में खरीद लिया है। बता दें की नूर इससे पहले गुजरात की टीम का हिस्सा थे। हसारंगा को राजस्थान ने 5. 25 में खरीदा हसारंगा को राजस्थान ने 5. 25 में खरीदा। श्रीलंका के वनिंदू हसारंगा को राजस्थान ने इस बार अपने खेमे में शामिल कर लिया है। राजस्थान ने उन्हें 5. 25 करोड़ में खरीद लिया है। पिछले साल वे SRH का हिस्सा था। एडम ज़म्पा को SRH ने 2.40 करोड़ में खरीदा एडम ज़म्पा को SRH ने 2.40 करोड़ में खरीदा। एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ हैं, जिन्हें हैदराबाद ने इस बार 2. 40 में खरीद लिया है। पिछले साल वे राजस्थान की टीम के तरफ़ से खेले थे। राहुल चाहर गए हैदराबाद के खेमे में, 3.20 करोड़ में खरीदा राहुल चाहर को SRH ने 3.20 करोड़ में खरीद लिया है। पिछले साल वो पंजाब की टीम का हिस्सा थे। श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा को राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीदा श्रीलंका के महीश तीक्ष्णा को राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीदा। तीक्ष्णा पिछले सीजन में चेन्नई की तरफ से खेल चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट को MI ने 12.50 करोड़ में खरीदा ट्रेंट बोल्ट को MI ने 12. 50 करोड़ में खरीदा। न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ को मुंबई इंडियंस ने 12.50 देकर अपने साथ शामिल कर लिया है। पिछले साल वे राजस्थान की टीम का हिस्सा थे। टी नटराजन को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा टी नटराजन को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा। नटराजन इससे पहले हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे मगर इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ में उन्हें खरीद लिया है। खलील अहमद अब चेन्नई के खेमे में, 4.8 करोड़ में खरीदा खलील अहमद अब चेन्नई के खेमे में जा चुके हैं। खलील को CSK ने 4.8 करोड़ में खरीदकर अपने साथ शामिल कर लिया है। बता दें की खलील एक तेज़ गेंदबाज़ हैं और पिछले साल वो दिल्ली की टीम से खेल चुके हैं। जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने 12. 50 करोड़ में खरीदा जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने … Read more