LATEST NEWS

कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी,जल्द शुरू होगी चीता सफारी.

Good news from Kuno National Park, cheetah safari will start soon. उदित नारायणभोपाल। पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश में एक नया जंगल सफारी जल्द ही शुरू होने वाली है जिसका इंतजार लंबे समय से पर्यटकों को था अभी तक ज्यादर जंगल सफारी सागर संभाग,जबलपुर ,सेहडोल या रीवा संभाग में थी अब चंबल संभाग में पहली जंगल सफारी जल्द ही से होने वाली है।प्रदेश के पालपुर कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी के लिये सेसईपुरा में नया गेट बनाया जायेगा। इसके लिये करीब 56 एकड़ भूमि श्योपुर कलेक्टर से मांगी गई है। साथ ही चीता सफारी के लिये केंद्र की जू- अथॉरिटी से स्वीकृति भी आने वाली है। यह जानकारी गुरुवार को मंत्रालय में वन विभाग के एसीएस जेएन कंसोटिया के समक्ष वन विभाग की वन्यप्राणी शाखा के प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने प्रस्तुत की।बैठक में बताया गया कि चीतों की नई खेप भी विदेश से जल्द आने वाली है जिसके लिये गांधी सागर अभयारण्य में तैयारी जारी है। वहां एक गांव के विस्थापन के कारण फेंसिंग आदि की कार्यवाही रुकी हुई थी। गांव वालों को मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है। गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को बसाने के लिये सभी तैयारियां पूर्ण करने हेतु 31 जनवरी 2024 तक का समय प्रदान किया गया है। बाघ शावकों को शिकार करना सिखाया जायेगाबैठक में बताया गया कि प्रदेश के टाईगर रिजर्व में अनेक बाघ शावक ऐसे हैं जो अकेले हैं। इन्हें बाड़ों में रखकर इनका लालन-पालन किया जायेगा और इन्हें शिकार करना सिखाया जायेगा। इसके लिये बजट की व्यवस्था गेट मनी जोकि विकास निधि में जमा होती है, से की जायेगी।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत.

The Deputy Chief Minister of Madhya Pradesh, Rajendra Shukla, received a grand welcome at Mahatma Gandhi Chitrakoot Gramodaya Vishwavidyalaya. चित्रकूट – मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह ( राम दरबार) भेंट कर ग्रामोदय परिवार की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलाधिपति भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख को महामानव के रूप में बताते हुए कहा कि नाना जी देशमुख ने इस विश्वविद्यालय की संकल्पना और स्थापना की थी। यह विश्वविद्यालय केवल सामान्य विश्वविद्यालयो की भांति न होकर संस्कार युक्त शिक्षा देने का उत्कृष्ट केंद्र भी है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के इस परिसर में आने में एक विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है। नानाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के क्षेत्र को नई दिशा दी जा सकती है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि नानाजी देशमुख के सदप्रयासों से इस विश्विद्यालय के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के प्रकाश को देश विदेश में प्रकाशित कर रहे है। उन्होंने ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भरत मिश्रा के नेतृत्व में आज ग्रामोदय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और अभिनंदन के लिए आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सतत विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामोदय परिवार की भावनाओ को समझते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले समय में मैं स्वयं ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस आकर प्राध्यापको,अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से विचार मंथन कर अपेक्षित मदद करूंगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल की धर्म पत्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वागत समारोह का संचालन डॉ कुसुम सिंह ने किया।

श्री जगदीश देवड़ा जी के उपमुख्यमंत्री बनने पर प्रशंसको ने खुशी मनाई.

Fans celebrated with joy upon Shri Jagdish Devda’s appointment as the Deputy Chief Minister. श्री जगदीश देवड़ा जी को मध्यप्रदेश शासन में उपमुख्यमंत्री बनाये जाने पर आमला में उनके समर्थकों ने खुशी मनाई।Jagdish Devda being appointed as the Deputy Chief Minister in the Madhya Pradesh government, his supporters in Amla celebrated with joy. हरीश गोहे, सहारा समाचार, आमला.आमला,आज जगदीश देवड़ा जी के प्रशंसकों ने जनपद पंचायत चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाए दी।प्रशंसको ने आतिशबाजी कर पटाखे फोड़े और एक दूसरे को बधाई दी।साथ ही म प्र के मुख्यमंत्री पद पर डॉ मोहन यादव जी और उप मुख्यमंत्री पद पर जगदीश देवड़ा एवं शुक्ला को बनाये जाने और ऐतिहासिक विजय पर सभी ने खुशी मनाई।उल्लेखनीय है कि सहज सरल स्वभाव और सभी के चहेते जगदीश देवड़ा के आमला में बड़ी संख्या में प्रशंसक और समर्थक है।बैतूल लोकसभा उपचुनाव के दौरान देवड़ा जी लंबे समय तक आमला प्रवास पर रहे थे।आमला के लोगो से उनकी आत्मीयता से सभी लोग परिचित है।ज्ञात हो कि जगदीश देवड़ा म प्र शासन में गृह,परिवहन,जेल,अनुसूचित जाति कल्याण,श्रम तथा वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे है।वर्तमान में उन्हें उपमुख्यमंत्री के पद पर नवाजा जाना उनकी श्रेष्ठता को स्वतः ही सिद्ध करता है।श्री जगदीश देवड़ा ने आमला क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य करवाये थे इनमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य आमला में बौद्ध विहार के निर्माण के लिये इनके द्वारा शासन से बड़ी राशि स्वीकृत करायी गई थी।बौद्ध विहार निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।आमला क्षेत्र में जगदीश देवड़ा जी के बड़ी संख्या में प्रशंसक है इनके उप मुख्य मंत्री बनने पर आमला में खुशी मनाई इस अवसर पर जनपद चौक आमला में उपस्थित लोगों ने मिठाईयां बांटी इस अवसर पर गणेश यादव जनपद अध्यक्ष आमला,यदुराज सिंह रघुवंशी मंडल अध्यक्ष भाजपा खेड़ली मोरखा मंडल आमला,मनोज विश्वकर्मा समाजसेवी,प्रमोद हारोड़े, अकरम खान,मोहन देवड़े,सुधीर अम्बाडकर पार्षद,नितिन देशमुख मीडिया प्रभारी,बसंत ओडुकले पूर्व पार्षद,इकबाल खान मंडल अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आमला,दीपक गाडरे,सुखदेव ठाकरे,शिव साहू पत्रकार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सड़क हादसे में घायल हुए युवक की पूर्व सीएम शिवराज ने मदद की और उसे अस्‍पताल पहुंचाया।

Former Chief Minister Shivraj extended help to the youth injured in the road accident and ensured that he was taken to the hospital. भोपाल। शहर के रवींद्र भवन क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हुए युवक को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक शनिवार रात को 11 बजे रवींद्र भवन के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और वह हादसे में घायल हो गया। इसी बीच वहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला गुजर रहा था। युवक को अस्पताल पहुंचाया पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को देखकर अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद घायल युवक को लोगों की मदद से काफिले के वाहन द्वारा एक निजी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही युवक को आश्वासन दिया कि उसका अच्छा उपचार होगा, चिंता करने की बात नहीं है, मामा उसके साथ है।

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रमुख सचिव बनाए गए, राघवेन्द्र कुमार सिंह.

Raghvendra Kumar Singh has been appointed as the Chief Secretary of Madhya Pradesh under Chief Minister Mohan Yadav. भोपाल। डा. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासनिक स्तर पर परिवर्तन की शुरुआत शुक्रवार देर रात से हो गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थापना की गई। 1997 बैच के अधिकारी राघवेन्द्र कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे उनके पास लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी को फिलहाल किसी विभाग का दायित्व नहीं दिया गया है।उल्लेखनीय है कि रस्तोगी सहित मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं पहल करते हुए मुख्यमंत्री से नई पदस्थापना की बात कही थी। सूत्रों का कहना है कि अगले सप्ताह कुछ अन्य अधिकारों के दायित्व में परिवर्तन भी किया जा सकता है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद कलेक्टर, कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को बदला जाना प्रस्तावित है।

कलेक्टर श्री सिंह ने मांस एवं मछली विक्रेताओं की ली बैठक.

Collector Mr. Singh held a meeting with meat and fish vendors. खुले में मांस एवं मछली के विक्रय पर रोक, अपारदर्शी कांच एवं साफ-सफाई की सम्पूर्ण व्यवस्था होना अनिवार्यA ban on the open sale of meat and fish, transparent glass, and a comprehensive system of cleanliness are mandatory. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Bhopal.भोपाल, कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राज्य सरकार के लिए गए निर्णय के परिपालन में मांस तथा मछली विक्रेताओं की बैठक लेकर उन्हें खुले में मांस तथा मछली का विक्रय प्रतिबंधित संबंधी जारी निर्देश से अवगत करा उसके पालन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आयुक्त नगरनिगम श्री फ़्रेंक नोबल को इसके संबंध में नगरीय क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। बैठक में निर्देश के पालन के लिये मांस एवं मछली विक्रेताओं ने एक सप्ताह का समय माँगा जिस पर सहमति दी गई। कलेक्टर ने कहा एक सप्ताह बाद उल्लंघन पर कार्यवाही की जायेगी

केन्द्रीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. विद्यालय संगठन के स्थापना की 60 वीं वर्षगांठ।

The 60th anniversary of the establishment of the Kendriya Vidyalaya organization was celebrated with enthusiasm in central schools. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.बालाघाट। केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट और मलाजखंड में विद्यालय संगठन के स्थापना की 60 वी वर्षगाँठ हर्षोल्‍लास के साथ मनायी गई। अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय विद्यालय पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किया। वहीं संभाग स्‍तर पर प्रथम स्‍थान प्राप्‍त कर चुके छात्र मोक्ष जैतवार ने एकल अभिनय के माध्यम से शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पर केन्द्रित लघु नाटिका प्रस्तुत किया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री मधुलिका रुथ डोलारे ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्ष 1963 में 15 दिसंबर को ही केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई थी, वर्तमान में देश में लगभग 1256 केन्द्रीय विद्यालय संचालित हैं जिसमे लगभग 50 हज़ार शिक्षक कार्यरत हैं। इनके आलावा 3 केन्द्रीय विद्यालय विदेशों में भी संचालित हैं जो कि मॉस्को, काठमांडू और तेहरान में हैं। इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए सर्टिफिकेट और मैडल प्रदान किये गए जिसमे फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के लिए धान्या कावडे प्रथम, तृप्ति डोरस द्वितीय, वृष्टि मरावी तथा यामिनी ठाकुर तृतीय, फिट इंडिया के अंतर्गत ही आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए देव जैन प्रथम, सानवी जैसवाल द्वितीय, खुशी पुंडे और सरन्या गोइलकर तृतीय शामिल रहे। मतदाता जागरूकता अभियान में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता के लिये प्रिया घोरमारे और गरिमा धुर्वे को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। साथ ही नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2023 में क्षेत्रीय स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं मनस्वी गौतम और सुहानी चौधरी को भी प्रमाणपत्र वितरित किये गए। हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेने वाले बच्चों क्षितिज पवार, अहद खान और अन्वेष लिल्हारे को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया इनमे से अन्वेष लिल्हारे का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ है। अंत में प्राचार्य श्री पंकज कुमार जैन द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और शिक्षकों को सतत अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए शपथ दिलवाई गयी तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन का ध्‍वजारोहण किया गया। केंद्रीय विद्यालय मलाजखंड में भी मनाया स्‍थापना दिवस केन्द्रीय विद्यालय मलाजखंड में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 60वें स्थापना दिवस पर खेलकूद उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। केन्द्रीय विद्यालय गीत भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लाएगा की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय में खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार वितरित किया गया। मुख्य अतिथि श्री केवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन एक कल्पवृक्ष है जिसकी हम शाखाएँ है। उन्‍होंने अपना सर्वोत्तम योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किया और विद्यालय के छात्रों को जीवन में अनुशासन एवं जिम्मेदारियों का महत्त्व समझाते हुए लक्ष्य निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के प्रति मार्गदर्शित भी किया। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

किसानों का सत्यापन और बारदानों की वितरण प्रक्रिया सुधार योग्य- कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा।

Verification of farmers and improvement in the distribution process of fertilizers are commendable,” said Collector Dr. Mishra. हट्टा खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने के निर्देश और प्रबंधक को होगा नोटिस जारीInstructions have been given to remove the purchasing center in-charge, and a notice will be issued to the manager. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.बालाघाट। कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा शुक्रवार को उपार्जन समितियों द्वारा धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने लिंगा, हट्टा, सिवनी कला और रजेगांव के खरीदी केंद्रों पर पहुँचे। निरीक्षण में उन्होंने किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के अलावा उपार्जन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर फोकस किया। लिंगा सहित अन्य खरीदी केंद्रों पर किसान मेहतर भावे व अन्य किसानों से धान खरीदी के सम्बंध में आवश्यक प्रतिक्रिया भी ली। उपार्जन प्रकिया में शामिल केंद्र प्रभारी, प्रबंधक, नोडल अधिकारी तथा सर्वेयरों द्वारा संधारित किये जाने वाली पंजियो का अवलोकन करते हुए बारदानों और किसानों का मिलान भी किया। आवश्यक व्यवस्थाओं तथा प्रक्रिया के निरीक्षण के दौरान सहकारिता विभाग के सीईओ श्री आरसी पटले और कृषि विभाग के उपसंचालक श्री राजेश कुमार खोबरागड़े भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत लिंगा के खरीदी केंद्र से की इसके बाद हट्टा, सिवनी कला और फिर रजेगांव पहुँचे। हट्टा केंद्र पर किसानों द्वारा धान विक्रय क्षमता के साथ पंजीयन कराया गया। मगर केंद्र द्वारा बारदानों के वितरण प्रक्रिया में खामी देखी गई।कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने केंद्र प्रभारी सुंदरलाल लिल्हारे को खरीदी प्रक्रिया से हटाने और प्रबंधक ओपी मांडले को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिवनी कला और रजेगांव खरीदी केंद्र पर रिकॉर्ड संधारण समुचित ढंग से पाए जाने पर सराहना भी की। धान उपार्जन और बारदानों का कराया सत्यापनहट्टा खरीदी केंद्र पर निर्धारित क्षमता से अधिक बारदानों के वितरण पाए जाने पर कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने सीईओ श्री आरसी पटले और कृषि उपसंचालक से सत्यापन भी कराया गया। सत्यापन में किसानों द्वारा धान तो बेंचा गया लेकिन उन्हें ज्यादा मात्रा में बारदाने देना पाया गया। किसानों ने बताया कि कुछ बारदाने खराब है इसलिए ज्‍यादा संख्‍या में प्राप्‍त किए गए। इसके अलावा जिन किसानों को बारदाने दिए गए उनसे विधिवत पावती नहीं लेना भी देखा। इसके वेरिफिकेशन के लिए सीईओ पटले कार्य करेंगे। खामियों को दूर करने के सभी को निर्देशलिंगा और हट्टा केंद्र पर आंशिक खामी पाए जाने पर कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने तुरंत सभी केंद्रों पर इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सभी केंद्रों के लिए जारी किए है। इसमें मुख्य रूप से पंजीयन क्षमता और रकबे के अनुसार बारदाने वितरित किये जायेंगे। साथ ही बारदानों वितरण का सत्यापन सहकारिता विभाग द्वारा किया जाएगा। सेम्पल पंजीयन, बारदानों के वितरण और किसानों की पंजी के संधारण में सुधार और 200 क्विंटल से अधिक पंजीयन कराने वाले किसानो का सत्यापन घर और खेत पर ही करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा किसानों के कोड़ के साथ स्टैकिंग, तोल कांटो के प्रमाण पत्र, मिलर्स मैपिंग के सम्बंध निर्देशित किया गया। सिवनी कला और रजेगांव के प्रबंधकों की सराहनाकलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने सिवनी कला और रजेगांव के खरीदी केंद्रों पर सभी पंजी का समुचित रूप से संधारण आये जाने पर प्रबंधकों की सराहना की। उनके द्वारा उसी दिन धान बोरो की स्टैकिंग भी समय पर करना पाया गया। इसके साथ ही एफएक्यू की पंजी में किसान वार लाये गए धान के एफएक्यू की भी जानकारी रखी गई। 184 केंद्रों पर अब तक 3 लाख 22 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदा गयाजिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ श्री आरसी पटले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 7220 किसानों से 3 लाख 22 हजार 317.81 क्विंटल धान खरीदा गया है। जिले में कुल 184 खरीदी केंद्र स्थापित किये गए है। वही जिले में 117596 किसानों ने पंजीयन कराया है। जबकि 28692 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराया गया है। अब तक खरीदी के अनुसार 703619779. 23 रुपये की राशि का धान खरीदा जा चुका है।

उच्च न्यायालय के अनुसार होगा सडक़ का चौडीकरण आयुक्त, जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग निर्माण के लिए भू-स्वामियों की बैठक आयोजित.

As per the High Court, the widening of the road commissioner will be done, and a meeting of landowners is organized for the construction of the clock tower road from Jagannath Chowk. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni.कटनी। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ चौक से घंटाघर सडक निर्माण के दूसरे चरण की प्रक्रिया में आज 15 दिसम्बर को नगर निगम एमआईसी हाॅल में जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग में रहने वाले व्यापारी एवं रहवासियों की एक आवश्यक बैठक नगर निगम MIC हाल मे आयोजित की गई बैठक में नगरपालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी निगमाघ्यक्ष मनीष पाठक निगमआयुक्त विनोद कुमार शुक्ल तहसीलदार कटनी आशीष अग्रवाल एमआईसी सदस्य रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, बीना बैनर्जी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शशिकांत तिवारी ने बैठक में सडक चौड़ीकरण के संबंध में चर्चा की।जगन्नाथ चौक संे घंटाघर में सडक निर्माण के लिए प्रथम चरण के कार्य सीवर लाइन पूर्ण होने के बाद इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए यहाॅ के भूमि स्वामियों से भूमि अधिग्रहण कराने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान कई लोगों का कहना था कि सडक चौड़ीकरण के लिए वे अपनी निजी भूमि को मुआवजा मिलने की शर्त पर ही नगर निगम को सडक निर्माण के लिए सौंप सकते है, लेकिन जगन्नाथ चैक से घंटाघर तक सडक की हालत जर्जर होने पर कुछ लोगों का कहना था कि सडक का चौड़ीकरण न करते हुये नाली और सडक का यथास्थिति में ही निर्माण कराया जाय। लेकिन इस मार्ग में रहने वाले अन्य कई लोगों का बैठक में अपना विचार था कि मुआवजा मिलने के बाद ही सडक का निर्माण स्थाई तौर पर किया जाय। इस मौके पर महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने लोगों को समझाते हुये कहा कि शहर हित एवं विकास के लिए यदि इस मार्ग में रहने वाले कुछ लोग सडक चौड़ीकरण के लिए अपनी जगह देते हैं तो सडक चौड़ीकरण के साथ समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा सडक निर्माण के लिए टेंडर हो चुके है चौड़ीकरण के कारण विलम्ब हो रहा है । बैठक में निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने व्यापारी बंधु एवं इस मार्ग के निवासियों से कहा कि शहर की जनता इस मार्ग से परेशान हो चुकी है। जनहित के इस कार्य के लिए सभी की सहमति अनिवार्य है। इस मार्ग के निवासियों की परस्पर सहमति नहीं बन पाने के बाद नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने अंत में निर्णय लिया कि जिन लोगो को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किये गये है, वे सभी लोग निगम को लिखित तोैर पर मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण भूमि नहीं देने का जिक्र करते हुये पत्र प्रेषित करें जिससे निगम प्रशासन द्वारा शासन स्तर पर मुआवजे की मांग को लेकर पत्राचार किया जा सके। बैठक में सभी ने इस बात पर सहमति जताते हुये कहा कि मुआवजे की मांग को लेकर सभी पत्र प्रेषित करेंगे। आयुक्त ने भू-स्वामियों को स्पष्ट तौर पर कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सडक का निर्माण चौड़ीकरण के अनुसार किया जाना है। बैठक में अन्य अधिकारी रहे मौजूद

आधुनिक सड़क फिर भी समस्या जस की तस, अस्त व्यस्त तरीके से लगाई जा रही दुकाने, प्रशासन मौन।

Modern roads still face issues like potholes, and shops are being arbitrarily placed in a haphazard manner, but the administration remains silent. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Balaghat.लालबर्रा/बालाघाट – नगर मुख्यालय का सबसे ज्यादा आवागमन करने वाला तहसील, जनपद, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल पहंच मार्ग को तत्कालिन विधायक गौरीशंकर बिसेन द्वारा मेडिकल चौक से भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल तक विभिन्न योजनाओं से आध्ुनिक सी.सी. सड़क का निर्माण करवाया ताकि मरीजो, स्कूल-कॉलेज छात्र-छात्राओं, कृषको एवं ग्रामीणजनो को आवाजाही में कोई समस्या उत्पन्न ना हो लेकिन इस मार्ग पर लगने वाले गुपचुप, पानी-पुरी, भेल, चायनिज, चाय-पान ठेलो के संचालको द्वारा अस्त-व्यस्त तरीके से दुकाने लगाई जा रही है, जिससे समस्या जस के तस बनी हुई है। विदित हो कि इन फुटकर दुकानदारो द्वारा सड़क की दोनो एवं बीच में दुकाने लगाने से यातायात प्रभावित होता ही है, साथ ही दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है, अतः स्थानीय प्रशासन से मांग है, कि इन्हे सड़क की दोनो ओर दुकाने लगाने की अनुमति प्रदान की जाये ताकि मुख्यालय की सुंदरता पर गृहण एवं किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इनका कहना है- फूट वे पर लगवाई जाये दुकाने-देवेशक्षेत्रिय जनपद सदस्य देवेश विक्की गौतम ने बताया कि इस मार्ग पर सबसे ज्यादा आवाजाही रहती है, वही चौपाटी की भांति छोटे दुकानदार भाईयों द्वारा सड़क के दोनो ओर एवं बीचो बीच दुकाने लगाई जा रही है, जिससे यातायात तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही दुर्घटना का भी अंदेशा है, अतः दुकानदारो से अपील है, कि वे अपनी दुकाने सड़क के दोनो ओर फूट वे पर लगाये।

खकनार में दबिश देकर आबकारी विभाग की टीम ने 62 हज़ार ₹ की अवैध मदिरा जप्त.

The excise department team seized illicit liquor worth 62,000 INR by conducting a raid in Khaknar. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Burhanpur. बुरहानपुर। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एवं ज़िला आबकारी अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध संयुक्त आबकारी बल द्वारा वृत दक्षिण के ग्राम जामनिया, खकनार में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरणों में लगभग 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व महुआ लाहन लगभग 530 किलोग्राम जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं लाहन का बाजार मूल्य लगभग 62 हजार रुपये है। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक विकास दत्त शर्मा, आबकारी आरक्षक अनिता रावत, सलोनी गौड़, कृष्णपाल गौड़ द्वारा की गई।

नगर निगम सीमा में कब्जा जमाने वालों के ऊपर चला निगम का बुलडोजर.

The municipal bulldozer was deployed against those encroaching upon the municipal boundary. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katniकटनी। सरकारी जमीनों में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कब्जा जमाने की होड़ मची हुई है जिसे लेकर समय-समय पर कार्यवाही की जाती है इसी कड़ी में नगर पालिक निगम सीमांतर्गत रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 45 स्थित नगर निगम कटनी की आईएचएसडीपी योजना की रिक्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण करते हुये 6 दुकानों का अनाधिकृत रूप से निर्माण कर लिया था। शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल के निर्देश पर नगर निगम अमला ने पुलिस बल के साथ 13 दिसम्बर को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही की तथा सभी 06 दुकानों को धराशायी करते हुये अवैध निर्माण हो हटाकर भूमि रिक्त कराई गई। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा निगम की कार्यवाही का विरोध किया गया, परन्तु वे किसी भी स्थिति में सफल नहीं हो सके। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा सभी अतिक्रमणकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि वे अपने अनाधिकृत अतिक्रमण हटा लेवें। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड, उपयंत्री जेपी बघेल, अतिक्रमण प्रभारी शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण दस्ता द्वारा संयुक्त रूप से माधवनगर पुलिस बल उपस्थित रहे।

शहर में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने सरे आम एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

ग्वालियर। मुरार के 6 नंबर चौराहे की घटना तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अनजाम दिया। मृतक छात्र के पास मिले बैग में रखे कागजात में उसका नाम प्रिंस खरे पता चला है। लेकिन अस्पताल में पहुंचे लोगों ने इस युवक को पहचानने से इनकार किया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात 7:30 बजे मुरार थाना क्षेत्र के 6 नंबर चौराहे के पास घटी। जब बाइक पर जा रहे युवक को बुलेट और एक्टिवा स्कूटर पर आए आधा दर्जन बदमाशों ने सिर में गोली मार दी ।वारदात के बाद हमलावर भाग निकले।गोली लगने के बाद लहुलुहान होकर युवक वहां गिर पड़ा ।स्थानीय लोगों ने उसे घायल हालत में बिरला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी इस बीच मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।मृतक के पास मिले बैग को पुलिस ने अपनी जांच में लेते हुए इस युवक की पहचान फिलहाल प्रिंस खरे शिवाजी नगर थाटीपुर होना बताई है। लेकिन प्रिंस नामक युवक के अस्पताल पहुंचे घर वालों ने उसे पहचानने से इनकार किया है।इससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों का सुराग लेने की कोशिश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इतना जरूर बताया है कि वह गोली की आवाज सुनकर जब घटनास्थल पर पहुंचे तब वहां एक युवक खून से लथपथ होकर तड़प रहा था जबकि बुलेट और एक्टिवा पर सवार छह युवक भाग रहे थे । देखने से युवक किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट का छात्र लग रहा है। पुलिस ने प्रिंस खरे नामक इस युवक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है ।वहीं युवक के घर वालों का इंतजार किया जा रहा है ।हमलावरों के बारे में पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है ।संभावना जताई गई है कि कोचिंग इंस्टिट्यूट पर किसी बात को लेकर उपजे विवाद के चलते युवक की हत्या हुई है। लेकिन पुख्ता तौर पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद

ग्वालियर , युवक की गोली मार कर हत्या मौके से आरोपी फरार.

In Gwalior, the accused in the murder case of a young man, who shot him dead, has fled the crime scene. ग्वालियर। युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्यामुरार के 6 नंबर चौराहे की घटना है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को युवक के भेजे में मारी गोलीयुवक को गोली मारकर मौके से फरार हुए बदमाश,पुलिस मौके पर पहुंची बदमाशों की तलाश में जुटी ,मुरार थाना क्षेत्र का मामला मृतक युवक की नहीं हुई अभी पहचान

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet