LATEST NEWS

ग्वालियर क्राइम ब्रांच और शिरोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

Gwalior Crime Branch and Shirol Police Station took major action ग्वालियर ! ग्वालियर क्राइम ब्रांच और शिरोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक्टिवा बरामद की गई है ! CSP कि सियाज ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में सिरोल थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना हुई थी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि डीबी सिटी के सामने तीन वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिल लेकर आने वाले हैं सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंटी करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बाइक चोरी करना स्वीकार किया उनके कब्जे से पुलिस ने कुल एक दर्जन के करीब मोटरसाइकिल और एक्टिवा बरामद की है खास बात यह है कि वाहन चोरों ने केवल ग्वालियर ही नहीं बल्कि मुरैना भिंड इटावा से भी चोरी की वारदात की है पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए अन्य वारदातों का पता लगाने उनसे पूछताछ की जा रही है. बाइट,,, के एम सियाज, csp

शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार।

Cheating of Rs 12 lakh on the pretext of getting a government job 2 accused arrested विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर। मंत्रालय एवं अन्य विभागों में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया नंदनी धीवर एवं नीलकंठ गोंड, गीता देवांगन, घनश्याम देवांगन, मीनाक्षी मिश्रा, सुरेखा शोरी ने प्रशांत सोनी, उत्तम उर्फ विकम नेताम एवं पिंकी कौर के विरूद्ध मंत्रालय एवं अन्य विभागों में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर सभी से अलग अलग कुल 12,00,000 रुपये प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत किया। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार शिकायत को गंभीरता में लेते हुए शिकायत की जांच की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थियों से ऑन लाईन, चेक एवं नगदी के माध्यम से रकम प्राप्त कर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध कमांक 18/2024 धारा 420. 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया।थाना प्रभारी टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों का लगातार आरोपी प्रशांत सोनी और उत्तम नेताम उर्फ विकम नेताम को प्रकरण में गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन।

Nandkumar Baghel, father of former Chief Minister Bhupesh Baghel, passes away. विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। 89 वर्षीय नंदकुमार बघेल का निधन सुबह करीब 6 बजे हुआ है, नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और बीमारी की वजह से कमजोर हो गये थे। जहां पिता के निधन की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे से वापस लौट रहे हैं, वे दोपहर 1:40 की फ्लाइट से वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे। वहीं नंदकुमार बघेल का अंतिम संस्कार 2 दिन बाद हो सकने की संभावना व्यक्त की जा रही है क्योंकि भूपेश बघेल की छोटी बहन भारती बघेल जो अमेरिका में रहती है उनके छत्तीसगढ़ लौटने के बाद ही अंत्येष्टि कार्यक्रम किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बघेल परिवार के गृह ग्राम कुरूद डीह में 10 जनवरी को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को शांतिनगर स्थित पाटन सदन में रखा जायेगा।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने किया पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक व्यक्त छग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन दुःखद है। शोक की इस घड़ी में हम सब उनके साथ है, ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

शासकीय डॉक्टरो ने रेलवे स्टेशन पर किया जीआरपी आरपीएफ एवं यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण

Government doctors conducted health checkup of GRP, RPF and passengers at the railway station. कटनी ! रेल यात्री सुरक्षा सप्ताह अभियान के अंतर्गत कटनी रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी पुलिस के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शासकीय चिकित्सालय कटनी के डॉ. परितोष सोनी एवं डॉ पीसी ताम्रकार, ने स्टेशन परिसर पर ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों आरपीएफ, जीआरपी पुलिस के जवानों एवम रेल रक्षा समिति के सदस्यों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस दौरान सभी ने अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। थाना प्रभारी अरुणा वाहन ने बताया आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन कर लोगों का निशुल्क स्वस्थ परीक्षण कराया जाएगा।

विधायक निधि से लगेंगे शहर के चौक चौराहे में सीसीटीवी कैमरे

CCTV cameras will be installed in the city’s intersection with MLA funds. विधानसभा क्षेत्र में गली-गली खुली अवैध शराब के अड्डों को तत्काल बंद करवाने का विधायक ने किया फरमान जारी पुलिस थानों के परिसिमन को लेकर अनुविभागीय कार्यालय में हुई बैठक बालाघाट। वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के पुलिस अनुविभाग के थानों के परिसिमन को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में विधायक विवेक पटेल और अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक सम्पन हुई दौरान एसडीएम कामिनी ठाकुर, एसडीओपी अभिषेक चौधरी, जनपद अध्यक्ष माया उइके,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता मनोज दांद्रे, तहसीलदार शेख इमरान मंसुरी,नगर पालिका सीएमओ दिशा ड़हेरिया,वारासिवनी थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान, रामपायली थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव, खैरलाँजी थाना प्रभारी जी आर बर्डे,लालबर्रा एस आई विजयसिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद बैठक में मौजूद लोंगो ने थाना परिसिमन को लेकर अपने-अपने विचार रखे जहाँ वारासिवनी थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान ने ग्राम कटंगझरी, नगझर, रमरमा को वारासिवनी थाना से कटंगी थाने में जोड़ने का सुझाव रखा जिसे विधायक पटेल ने नकार दिया वही खैरलाँजी थाना प्रभारी जी आर बर्डे ने ग्राम जबरटोला को रामपायली थाने में जोड़ने सुझाव दिया रामपायली थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने ग्राम लिंगमारा, डोंगरगांव एवँ थानेगांव को वारासिवनी थाने में जोड़ने का सुझाव रखने के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्राम गर्रा को गर्रा चौकी में शामिल करने सुझाव दिया। शहर के सभी चौक चौराहे में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे पिछले कुछ वर्षो से वारासिवनी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैँ जिसको देखते हुए शहर के व्यापारी व आमजनों द्वारा शहर के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग शहर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से लगातार की जा रही थी लेकिन अब तक किसी ने भी इस महत्वपूर्ण मांग की ओर ध्यान नही दिया था लेकिन रविवार को आयोजित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में फिर सीसीटीवी का मुद्दा उठने के बाद नवनिर्वाचित विधायक विवेक पटेल ने विधायक निधि से मार्च में शहर के हर महत्वपूर्ण स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कहकर अधिकारियों को स्थल चयन का फरमान सुनाया हैं। मकान मालिक नही देते जानकारी तो करे कार्यवाहीथाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान ने बैठक के दौरान बढ़ती चोरी की वारदातों का कारण बताते हुए कहा की शहर की कुछ होटलों व मकान मालिक बहार से आये लोंगो को कमरा किराए से दे देते हैं लेकिन इसकी जानकारी इन लोंगो द्वारा पुलिस विभाग को किसी भी किस्म की जानकारी नही दी जाती हैं जबकि पुलिस द्वारा मकान मालिकों और होटल संचालको को विभाग द्वारा बार बार इसकी ताकीद दी जाती हैं टीआई चौहान ने शहर में हो रही चोरियों की घटनाओं के लिए बहुत हद तक बाहर से आए हुए ऐसे अज्ञात लोंगो को ही ठहराया हैं। मजदूरों को बिना जानकारी के ही मकान किराये में दे देते हैँ जिस पर बैठक में मौजूद एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने ऐसे मकान मालिकों और होटल संचालको पर बिना किसी दबाव में आए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश उनके अधीनस्थ आने वाले चारों थानों के प्रभारियों को देने के साथ स्थानीय नगर पालिका प्रशासन से शहर में इसकी मुनादी भी करवाने की अपील की हैं। रामपायली थाना प्रभारी जुआ,सट्टा व अपराध में लगाए अंकुशविधायक विवेक पटेल ने बैठक ने रामपायली थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव को निर्देशित किया की आप के थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा बहुत अधिक बढ़ने के कारण वहाँ अपराध बढ़ते जा रहें हैँ इन पर जल्द ही अंकुश लगे क्षेत्र में गली गली बिक रही शराब और गाँजे के कारोबार पर सख्ती से लगे रोक ढिलाई नही होंगी बर्दाश्त– विवेल पटेल विधायक पटेल ने बैठक में अधिकारीयों को निर्देशित किया की शहर सहित ग्रामीणों क्षेत्र में गली-गली में शराब और मादक पदार्थ गाँजे का खुला व्यापार हो रहा हैं और इसके सेवन से हमारे क्षेत्र की युवा पीढ़ी तो बर्बाद हो ही रही हैँ साथ ही इनकी वजह से क्षेत्र में अपराध भी बढ़ रहे हैं हमकों क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध के साथ ही बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को भी बचाना हैं जिसके लिए सभी थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी हैं कि उनके क्षेत्रों में चल रहे अवैध कारोबारों पर कड़ाई से तत्काल अंकुश लगाने का कार्य करे विधायक पटेल ने सख्त लहजे में पुलिस को चेताया हैं कि उनके क्षेत्र में अवैध कारोबार फले फुले इसको वे कतई भी स्वीकार नही करेंगे।

धान उपार्जन कार्य को लेकर ढीमरखेड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण मौसम को देखते हुए परिवहन की गई समीक्षा अब तक 252 करोड़ का भुगतान किया जा चुका.

A review of the paddy procurement process was conducted in the Dhimarkheda region, considering the weather conditions. So far, a payment of 252 crore has been made. धान उपार्जन कार्य को लेकर ढीमरखेड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण मौसम को देखते हुए परिवहन की गई समीक्षा अब तक 252 करोड़ का भुगतान किया जा चुका कटनी । कलेक्टर ने दशरमन खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खुद खरीदी केंद्र में रखी धान का जायजा लिया , हाथ में लेकर धान को खुद देखा । खरीदी केंद्र में तिरपाल से धान की बेहतर सुरक्षा इंतजामों की वजह से कलेक्टर को यहां आकस्मिक निरीक्षण के दौरान धान बिल्कुल भी भींगी नहीं मिली। अलबत्ता वातावरण में मौजूद नमी और ढंक कर रखी होने की वजह से धान में कलेक्टर श्री प्रसाद को मामूली नमी ही, देखने को मिली। जो धूप खिलने की वजह से सूख जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत और एस डी एम विंकी सिंहमारे उइके भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने परिवहन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देशधान उपार्जन कार्य की कलेक्टर ने की समीक्षा कलेक्टर अवि प्रसाद ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में धान उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान खराब मौसम की वजह से हो रही असमय बारिश को देखते हुए अधिकारियों को परिवहन कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों में बारदानों की उपलब्धता और परिवहन कार्य में गति लाने के नजरिए से मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को निर्देशित किया।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने पहले ही असमय हो रही बारिश के मद्देनजर धान की सुरक्षा हेतु खरीदी केंद्रों में तिरपाल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दिया था। बैठक में अपर कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और ट्रांसपोर्टर्स सहित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मौजूद रहे। 252 करोड़ का हुआ भुगतानबैठक में बताया गया कि अब तक 35 हजार 450 किसानों से 3 लाख 21 हजार 932 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही उपार्जित धान का किसानों को अब तक 252 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

जिला परिवहन अधिकारियों ने की चलानी कार्यवाही

District transport officers took action बिना टैक्स और फिटनेस के चल रही एक बस जप्त दमोह ! जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में आज नो वाहनों के चालान कर 18000 रुपये वसूल किए गए और एक बस जप्त की गई है जो बिना टैक्स और फिटनेस के चल रही थी। उक्त कार्यवाही दमोह में जबलपुर मार्ग पर की गई। यह कार्यवाही आगे भी लगाता

मोहन सरकार के लाउडस्पीकर नियम को शिवराज ने बताया लोगों से उनकी रोजी-रोटी छीनना

शिवराज बोले- ढोल-ताशे बजाएं, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा, सीहोर ! मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की ओर से राज्य में तेज आवाज वाले उपकरणों पर रोक के बाद से प्रदेश में डीजे मालिक के साथ ही शादी विवाह में बैंड-बाजे का काम करने वाले लोग काफी नाराज है. इन लोग कई बार राज्य सरकार से ये बैन हटाने की मांग कर चुके हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों के आहत भावना पर मरहम लगाने वाला बयान दिया है. शिवराज बोले- ढोल-ताशे बजाएं, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीजे-बैंड वालों से कहा- ‘आप ढोल बजाओ, ताशे बजाओ, आप बैंड बजाओ… कोई रोक नहीं है, कोई रोकेगा तो मैं देख लूंगा।‘ यह बात उन्होंने शनिवार शाम सीहोर के भैरुंदा में कही। पूर्व सीएम के इस बयान के बाद बैंड-बाजा संचालकों में खुशी देखने को मिली। भैरुंदा के डीजे, बैंड और ढोल-ताशों के संचालक मप्र सरकार के कोलाहल नियंत्रण नियम को लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को बुदनी विधानसभा क्षेत्र के डीजे संचालक भोपाल स्थित 74 बंगला पूर्व सीएम शिवराज से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरकार के लगाए गए प्रतिबंध से रोजी-रोटी छीनने की बात कही थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने इन्हें आश्वस्त किया था कि आपके साथ कोई अन्याय नहीं होगा। डीजे संचालकों के मुताबिक उनकी मांग के बाद पूर्व सीएम ने कलेक्टर से मोबाइल पर बात भी की थी।

गांधी सागर अभयारण्य में विदेश से आएंगे चीते.

In Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary, cheetahs will be brought from abroad. गांधी सागर अभयारण्य में विदेश से आएंगे चीते, 28 किमी क्षेत्र में फेंसिंग का काम पूरा करने में जुटा वन विभाग – फरवरी में चीतों के लिए अभयारण्य पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जल्द निर्णय करेगी केंद्र सरकार  उदित नारायण भोपाल। गांधी सागर अभयारण्य में 64 किमी को बाड़ा तैयार कर लिया गया है। यहां पर करीब 28 किमी की फेंसिंग का काम करीब करीब पूरा हो गया है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 17 से 18 करोड़ के आसपास है। अगले माह यानी फरवरी में चीतों के लिए अभयारण्य पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद चीतों को लाने का निर्णय होगा। केंद्र सरकार की किसी अफ्रीकी देश से चीते लाने को लेकर चर्चा चल रही है। गांधी सागर अभयारण्य का क्षेत्र छोटा है। इसलिए यहां पर 5 से 6 चीतों को ही लाकर रखा जाएगा।  बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सबसे पहले 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीते श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए थे। इसके बाद 18 फरवरी को 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो नेशनल पार्क में लाकर छोड़े गए। कूनो के जंगल में कुल 20 चीते लाए गए। इनमें से छह चीतों की मौत हो गई है। कूनो में अभी 14 बड़े चीते हैं और एक शावक है। वहीं, तीन नए शावकों ने अभी जन्म लिया है। कूनो नेशनल पार्क में एक-एक कर चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जा रहा है। अब तक दो को ही खुले में छोड़ा गया है। कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी की भी शुरूआत कर दी गई। कूनो से शिफ्ट नहीं होंगे चीते – प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) असीम श्रीवास्तव ने बताया कि गांधी सागर अभयारण्य में कूना से चीते शिफ्ट नहीं किए जाएंगे। वहां विदेश से नए चीते लाए जाएंगे। इसका निर्णय केंद्र सरकार करेगी। अभयारण्य में तैयारी अंतिम दौर में है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए को-ऑर्डिनेटर

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए को-ऑर्डिनेटर मौजूदा विधायक पूर्व मंत्री और हारे हुए प्रत्याशियों को मिली जगह प्रदेश चुनाव समिति और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट देंगे लोकसभा कोऑर्डिनेटर भोपाल। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी है इसमें पूर्व मंत्री, विधायक और हारे हुए प्रत्याशियों को जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव में सभी कोऑर्डिनेटर को प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार से लेकर मैनेजमेंट करने की जिम्मेदारी रहेगी। कोऑर्डिनेटर चुनाव समिति और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट भी देंगे। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को मुरैना, भिंड में नितेंद्र राठौर, ग्वालियर विपिन वानखेड़े, गुना लाखन सिंह, सागर रामचंद्र डांगी, टीकमगढ़ फूल सिंह बरैया, दमोह लखन घनघोरिया, खजुराहो संजय यादव, सतना तरुण भनोट, रीवा रजनीश सिंह, सीधी विनय सक्सेना शहडोल डॉक्टर अशोक मस्कोले, बालाघाट संजय शर्मा, छिंदवाड़ा सुनील जायसवाल, होशंगाबाद दीपक जोशी, विदिशा हर्ष यादव, भोपाल प्रियव्रत सिंह, राजगढ़ सत्यनारायण पटेल, देवास विशाल पटेल, उज्जैन बाबूलाल यादव, मंदसौर दिलीप गुर्जर, रतलाम सचिन यादव, धार रवि जोशी, इंदौर बाला बच्चन, खरगोन रामलाल मालवीय, खंडवा आर के दोगने, बैतूल आरिफ मसूद को लोकसभा वर कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है तो यात्रा निरस्त कर ले सकते हैं पूरा रिफंड

If the train is late by more than 3 hours, you can cancel the journey and get full refund. जानकारी के अभाव में कुछ ही यात्री ले पाते हैं इसका लाभ, अधिकत जो मिले तो रख लेते हैं चुपचाप कोहरे की वजह से ट्रेन हो रहीं 27 घंटे तक लेट, 15 दिन में 6 हजार के अधिक यात्रियों ने कराए टिकट कैंसिल भोपाल। इन दिनों कोहरा अधिक पड़ने से ट्रेनें 22 से 27 घंटे तक लेट हो रही हैं। परेशान यात्री जो मजबूर हैं वे घंटों के इंतजार के बाद भी यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं जो अपनी यात्रा निरस्त करते हैं, वे बगैर रिफंड लिए ही वापस घर चले जाते हैं और जो भी टिकट का रिफंड मिलता है चुपचाप रख लेते हैं। वहीं रेलवे के नियमानुसार कोहरे या किसी भी कारण से ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट होती है तो यात्रियों को फुल रिफंड मिलता है। लेकिन अधिकांश यात्रियों को इस नियम की जानकारी नहीं होने से वे इसका लाभ नहीं ले पाते। तो वहीं इस नियम को लेकर रेलवे की ओर से न तो स्टेशनों पर किसी तरह के सूचना बोर्ड लगाए हैं और न ही रेलवे की ओर से अनाउंसमेंट कराया जाता है। वहीं रेलवे अधिकारी भी रेलवे टिकट पर सभी जानकारी होने का कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। इस सर्दी के सीजन में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं पिछले 15 दिनों में भोपाल रेल मंडल में छह हजार से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए हैं। रेलवे को लगाना चाहिए सूचना बोर्डइस संबंध में भोपाल रेल मंडल उपभोक्ता समिति के सद्स्यों व रेल यात्रियों का कहना है कि रेलवे को इस संबंध में स्टेशन पर सूचना बोर्ड लगाना चाहिए, जिससे की यात्रियों को आसानी से जानकारी मिल सके और वह योजना का लाभ उठा सकें। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य नितेश लाल का कहना है कि अधिक से अधिक यात्रियों को नियम की जानकारी मिल सके इसके लिए प्लेटफार्म के पूछताछ काउंटर के पास एक सूचना बोर्ड लगाए जाने के संबंध में डीआरएम व अन्य सीनियर डीसीएम को पत्र लिखकर मांग करेंगे। इस स्थिति में मिलेगा रिफंडरेलवे के नियम के मुताबिक, यात्री रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं, लेकिन वह भी तब जब ट्रेन अपने समय से 3 घंटे से अधिक लेट है। अगर ट्रेन तीन घंटे की देरी से चल रही है और आप यात्रा नहीं करना चाहते तो इस स्थिति में आप रिफंड क्लेम कर सकते हैं। रिफंड पाने के लिए यात्रियों को टिकट डिपॉजिट रसीद (टीडीआर) फाइल करना होगा। रेल यात्री आईआरसीटीसी के वेबसाइट और ऐप के जरिए भी टीडीआर फाइल कर सकते हैं।ऑनलाइन और ऑफलाइन दिया जाता है रिफंडरेलवे अधिकारी के अनुसार ऐसे यात्री हैं, जिन्होंने टिकट काउंटर से टिकट लिया है। उन्हें यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन यानी अपने बोर्डिंग स्टेशन पर अपना टिकट सरेंडर करना होगा, जिसके बाद उन्हें रिफंड मिल जाएगा। इसके लिए स्टेशन मास्टर से संपर्क किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन टीडीआर फाइल करके ई-टिकट पर भी रिफंड पा सकते हैं। हालांकि, इसके तहत रिफंड आने में कम से कम तीन महीने यानी 90 दिनों का समय लगेगा। पमरे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी कारण ट्रेन तीन घंटे लेट होती है तो रेलवे की ओर से पूरा रिफंड दिया जाता है। इसके लिए यात्रियों को टीडीआर फाइल करना होता है। इस नियम की जानकारी टिकट पर लिखी होती है।

मिशन 2024 भाजपा जीतेगी 421 से अधिक सीटे

Mission 2024 BJP will win more than 421 seats उदित नारायण लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया फुलप्रुफ प्लान…मोदी बनेंगे भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा राजनीतिक चेहरा…अबकी बार 40 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ेगी पार्टी -मोदी की गारंटी, रामलला की स्थापना, मथूरा जन्मभूमि मुक्ति अभियान और सउदी में मंदिर का निर्माण बनेगा भाजपा की मजबूती का आधार -बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर की सभी 25 सीटें जीतने की तैयारी -आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी दहाई अंकों में सीटें हासिल करने का लक्ष्य -बिहार, यूपी, बंगाल और महाराष्ट्र में 2019 के मुकाबले 30 फीसदी सीटें बढ़ानी होंगी नई दिल्ली । भारत के राजनीतिक इतिहास में साल 1984 के आम चुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दर्ज है। कांग्रेस ने उस वक्त 523 लोकसभा सीटों में से 414 पर अकेले जीत दर्ज की थी। ये चुनाव प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के करीब दो महीने बाद हुई थी इसलिए कांग्रेस के पक्ष में सहानुभूति की लहर भी थी। लेकिन भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 साल पुराने इस रिकॉर्ड का तोडऩे की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बार 421 सीटें जीतेगी। इस जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय इतिहास के सबसे बड़े राजनेता बन जाएंगे। गौरतलब है कि तीन राज्यों में भारी जीत के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए नारा गढ़ लिया है, अगली बार 400 पार(421 सीटें)। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसके लिए भाजपा ने फुलप्रुफ प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत राज्यवार लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्टी की रणनीति के अनुसार बंगाल, ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर की सभी 25 सीटों पर भाजपा को जीतना जरूरी होगा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी दहाई अंकों में सीटें हासिल करनी होगी बिहार, यूपी, बंगाल और महाराष्ट्र में 2019 के मुकाबले 30 फीसदी सीटें बढ़ानी होंगी मोदी मैजिक का जवाब नहीं भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि वर्तमान समय में पीएम मोदी के मैजिक का जवाब नहीं है। मप्र, छग और राजस्थान की जीत ने यह साबित कर दिया है। भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के चुनावी मुद्दों का जिस तरह तीन राज्यों में दम निकला है, उसका फायदा हिंदी भाषी अन्य राज्यों में हो सकता है। लोकसभा चुनाव में करीब पांच महीने बाकी हैं। जिन तीन राज्यों में भाजपा ने परचम लहराया है, उसमें 65 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से अभी भाजपा के पास 61 सीटें हैं। हिंदी भाषी प्रदेश बिहार, यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मप्र, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 193 सीटें हैं। इन राज्यों में 177 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा के लिए चुनौती है कि इन राज्यों में अपनी सीट न सिर्फ बरकरार रखे बल्कि इसकी संख्या में इजाफा भी करे। हिंदी भाषी राज्यों में जबरदस्त करंट भाजपा के आंतरिक सर्वे के अनुसार हिंदी भाषी राज्यों में पीएम मोदी के पक्ष में जबरजस्त करंट है। मोदी की गारंटी, रामलला की स्थापना, मथूरा जन्मभूमि मुक्ति अभियान और सउदी में मंदिर का निर्माण भाजपा की मजबूती का आधार आधार बनेगा। विधानसभा चुनावों के इफेक्ट का आकलन करें तो यूपी और बिहार में ही भाजपा अधिकतम सीटें जीत सकती है। मगर पूर्ण बहुमत के लिए पार्टी को बंगाल, असम, महाराष्ट्र और गुजरात में भी 2019 का प्रदर्शन दोहराना होगा। 2019 के चुनाव में बंगाल में भाजपा को 18, महाराष्ट्र में 23 और गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा चुनाव में भी चलेगा मोदी मैजिक पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे मैदान में उतरी है। इस कारण लगातार दो बार पूर्ण बहुमत भी मिला। मगर मोदी लहर के बावजूद कई बड़े राज्य ऐसे हैं, जहां भाजपा का खाता भी नहीं खुला। भाजपा कश्मीर से बिहार तक अगर उत्तर भारत की सभी सीटें जीत जाती हैं तो उसे 245 सीटें मिलेंगी। ऐसा चमत्कार भारत की राजनीति में संभव नहीं है। 400 का आंकड़ा पार करने के लिए पार्टी को केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में भी 10-10 सीटों की जरूरत होगी। इसके लिए पार्टी ने रणनीति बना ली है। वर्तमान में इन राज्यों की कुल 118 सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ चार सीटें हैं, जो तेलंगाना में मिली थीं। पिछले आम चुनाव में भाजपा ने 28 में 25 सीटें दक्षिण भारत के राज्य में जीती थीं। इस बार पार्टी ने जेडी एस के साथ चुनावी समझौता किया है। समझौते के कारण भाजपा को 4 सीटें जेडी-एस को देनी होगी। यानी उसे उम्दा प्रदर्शन के लिए अपने खाते की सभी 24 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा बिहार में भी महागठबंधन में शामिल आरजेडी और जेडी यू भी दम रखती है। वहां भाजपा के लिए खुद की सीटों का बढ़ाना भी चुनौती है। 2014 के चुनाव में भाजपा अपने दम पर सर्वाधिक 22 सीट ही जीत सकी थी। पूर्वी भारत पर फोकस भाजपा के पास ओडिशा से केवल आठ लोकसभा सांसद हैं, जबकि बीजेडी के पास 20 सीटें हैं। इस पूर्वी राज्य में भी भाजपा के लिए विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। सपने पूरे करने के लिए बंगाल में भी भाजपा को अपने पुराने रेकॉर्ड 19 सीटों से आगे बढऩे की जरूरत होगी। आंध्रप्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भाजपा का खाता नहीं खुला था। पूर्वोत्तर के राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों में से अभी तक भाजपा 11 क्षेत्रों में काबिज है। 400 का आंकड़ा पार करने के लिए भाजपा को सभी 25 सीटें जीतनी होंगी। इसके अलावा भाजपा को खुद गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीटों को विपक्ष के हाथों में जाने से बचाना होगा। मिशन 2024 के लिए टारगेट राज्य 2024 में जीत की संभावना उत्तर प्रदेश 74 महाराष्ट्र 40 बिहार 35 आन्ध्र प्रदेश 10 तमिल नाडु 10 पश्चिम बंगाल 30 मध्य प्रदेश 29 कर्नाटक 26 गुजरात 26 राजस्थान 25 उड़ीसा 15 केरल 10 तेलंगाना 8 असम 12 झारखण्ड 12 पंजाब 2 छत्तीसगढ़ 11 हरियाणा 10 दिल्ली 7 जम्मू और कश्मीर 3 उत्तराखण्ड 5 हिमाचल प्रदेश 4 अरुणाचल प्रदेश 2 गोवा 2 त्रिपुरा 2 मणिपुर 1 मेघालय 1 अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह 1 चण्डीगढ़ 1 लद्दाख 1 दादर और नागर हवेली,दमन व दीव … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login