LATEST NEWS

गुरु नानक विद्यालय ने उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस

Guru Nanak Vidyalaya celebrated Republic Day with enthusiasm हरिप्रसाद गोहे आमला ! नगर के बोड़खी क्षेत्र में स्थित गुरुनानक प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय आमला में 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर शाला में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी वही स्काउट गाइड के बच्चों ने सलामी दी । सर्वप्रथम विद्यालय शिक्षण समिति के संचालक रमेश कुमार नरवरे की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 8:45 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ । संस्कृति कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संचालक महोदय द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पमाला पहना पुष्प वर्षा कर की गई । इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देखकर खूब तालियां बटोरी । इस दौरान गत वर्ष वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार का वितरण संचालक महोदय द्वारा किया गया । वहीं उपस्थित जन समुदाय की गरिमा में उपस्थिति में शाला के प्राचार्य सर मुकेश नाईक द्वारा शाला का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ कर बताया एवं विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी । कार्यक्रम का सफल एवं कुशल मंच संचालन सर जेकब ने किया । आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को शाला परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मिलजुल कर तैयारी किया गया था । जिस पर उन्हें भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई । राहुल रैकवार एवं सुनील सर द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र व्यवस्था की गई। सर पी आर धोटे ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया । अंत में छात्र-छात्राओं एवं आगंतुको को प्रसाद स्वरूप लड्डू का वितरण किया गया एवं प्राथमिक माध्यमिक विभाग के छात्र छात्राओं को खीर पुरी का भोजन प्रदाय किया गया ।

अग्निवीर की तर्ज पर प्रदेश सरकार लायेंगी वनवीर भर्ती योजना

On the lines of Agniveer, the state government will bring Vanveer recruitment scheme. भोपाल। जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार सेना के अग्निवीर की तर्ज पर मध्य प्रदेश में वन वीर की भर्ती करेगी। इसके लिए भर्ती नियम बना लिए गए हैं। इनमें वन्य जीवों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने के लिए बाघ मित्र, चीता मित्र और हाथी मित्र नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत जंगल के अंदर और उसके आस-पास रहने वाले ग्रामीण, वनवासी और आदिवासी युवाओं की पांच साल के लिए भर्ती की जाएगी। हर वर्ष उनका प्रदर्शन देखकर उनकी सेवा में वृद्धि की जाएगी। पांच साल तक उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा। पांच साल बाद भर्ती किए गए कुल वनवीरों में से अच्छा प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिशत लोगों को वन रक्षक के पद पर नियमित नियुक्ति दी जाएगी।वहीं चीतों के प्रति जागरूकता लाने और ग्रामीणों में उनके प्रति डर को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर ‘चीता मित्र’ भी बनाए गए हैं। वे स्थानीय लोगों को चीतों की प्रवृति से अवगत करा कर उन्हें चीताें की रक्षा कर संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं। अब वन वीर भर्ती में चीता मित्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, क्योंकि वे जंगल को अच्छे से समझते हैंवन वीर भर्ती की व्यवस्था इसलिए की जा रही है क्योंकि स्थानीय समुदाय के युवा जंगल को अच्छे से पहचानते हैं और जंगल एवं वन्य प्राणियों की भली भांति रक्षा भी कर सकते हैं। वन रक्षक के पदों पर सीधी भर्ती में कई बार शहरी युवा भी आ जाते हैं, जिन्हें जंगलों में रहने की आदत नहीं होती है। वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण के लिए स्थानीय युवा मददगार साबित होते हैं तथा इससे उन्हें रोजगार के भी नए अवसर मिलेंगे हर साल की जाएगी पांच सौ से अधिक भर्तियां वन विभाग की तैयारी है कि वन वीर योजना के तहत हर साल मध्‍य प्रदेश में पांच सौ से अधिक भर्तियां की जाएगी। इन्हें 15 से 20 हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार यह प्रक्रिया शुरू कर सकती है। वन वीर भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड और व्यवहारिकता को प्राथमिकता में रखा जाएगा। साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण को प्राथमिकता दी जा सकती है। एक नजर मेंकुल वनरक्षक के पद: 20,670 वर्तमान में सेवाएं दे रहे वनरक्षक: 16,875 खाली पद: 3,795

हरिशंकर दुबे: भारतीय युवा जनता मोर्चा के सशक्त नेता और सामाजिक कार्यकर्ता।।

हरिशंकर दुबे, भारतीय युवा जनता मोर्चा के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं, जिनका समर्पण समाज के उत्थान और समृद्धि के प्रति है। उनका योगदान सामाजिक क्षेत्र में सुधार की दिशा में है, और हाल ही में उन्होंने अपने स्वयं के अनुदान से जौनपुर और प्रतापगढ़ सीमा पर पुल बनाने का कार्य किया है। जौनपुर और प्रतापगढ़ के सीमा पर बनाए गए पुलों के माध्यम से यात्रा को सुरक्षित और सरल बनाने का प्रयास हरिशंकर दुबे की श्रेष्ठता को प्रमोट करता है। इस पहल से यह नहीं केवल लोगों को सुरक्षित यात्रा का अवसर मिला है, बल्कि यह समाज के साथ-साथ विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह पुल निर्माण का कार्य उनके आत्मनिर्भरता और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। हरिशंकर दुबे ने अपने व्यक्तिगत संसाधनों का प्रबंधन करके नहीं केवल एक पुल बनाया, बल्कि एक सशक्त समाज की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। इस प्रकार, हरिशंकर दुबे ने भारतीय युवा जनता मोर्चा के सदस्य के रूप में अपने समर्पण और सेवाभाव से समाज को सशक्त बनाने का अपना योगदान दिखाया है। इस पुल का निर्माण सिर्फ एक सुधार का संकेत नहीं है, बल्कि यह एक नई सोच की प्रेरणा भी है, जो सामाजिक परिवर्तन की दिशा में हम सभी को प्रेरित करनी चाहिए। #harishankardubeybjp

BJP ने महेंद्र सिंह को बनाया मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी

BJP made Mahendra Singh in-charge of Lok Sabha elections of Madhya Pradesh सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त भोपाल। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसमें महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की।

शिवराज के नियम पर CM मोहन ने लगाई रोक

CM Mohan banned Shivraj’s rule भोपाल ! प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बनाए गए नियम को तोड़ दिया है. शिवराज सिंह कार्यकाल के दौरान सरकारी कार्यक्रमों के शुरुआत में मध्य प्रदेश गान होने की प्रथा थी, इस दौरान सभी लोग खड़े होकर गीत सुनते थे. इसी परंपरा को सीएम मोहन ने तोड़ दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोगों से कहा कि सिर्फ राष्ट्रगान के समय खड़े होना चाहिए. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लंबे समय से चली आ रही प्रथा तो तोड़ दिया. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत मध्य प्रदेश गान से करने की प्रथा थी, जिसके दौरान सभी लोग खड़े होकर गीत गाते थे. हालांकि, मौजूदा सीएम मोहन ने हाल ही में एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान बजते समय बैठे रहकर इस परंपरा को तोड़ दिया. कार्यक्रम में सीएम मोहन के मंच पर पहुंचने पर अनाउंस किया गया कि मध्य प्रदेश गान होगा. इसके बाद सभा में मौजूद सभी लोग अपनी जगह पर खड़े हो गए. इसी दौरान अपनी कुर्सी पर बैठे सीएम मोहन में अनाउंसर को इशारे से कहा कि खड़े होने की जरूरत नहीं है बैठे रहे. उनके इशारे के बाद सभी लोगों ने मध्य प्रदेश गान बैठकर सुना. सीएम मोहन मध्य प्रदेश राज्य सिविल सेवा में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस प्रथा तो तोड़ दिया. क्या कहा सीएम मोहन ने? उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के समय खड़े होना चाहिए, ये हमारे लिए आदर है. अगर कोई विश्वविद्यालय गान बनाता है या कोई कॉलेज गान बनाता है, फिर वह अपने नियम बनाने लगेंगे कि हमारे गान को भी राष्ट्रगान की तरह खड़े होकर सुना जाए, तो यह क्या बात हुई? सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि मध्य प्रदेश गान को राष्ट्रगान के साथ समान नहीं किया जाना चाहिए. कौन से साल से शुरू हुआ था नियम? सीएम के इस फैसले से विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि 2011 में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सभी सरकारी समारोहों, स्कूलों और कॉलेजों में मध्य प्रदेश गान गाना अनिवार्य कर दिया था. इस कदम का राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था. तब सरकार ने यह कहकर फैसले का बचाव किया कि मध्य प्रदेश गान राज्य की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है और इसे बिना किसी आपत्ति के गाया जाना चाहिए. बता दें कि मध्य प्रदेश गान को वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने लिखा था. तब तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गान लिखने के लिए उन्हें चुना था. संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के अनुरोध के बाद श्रीवास्तव ने केवल दो घंटे में राष्ट्रगान तैयार कर दिया था.

गणतंत्र दिवस पर शासकीय प्राथमिक स्कूल में मचा हड़कंप, पूड़ी-लड्डू खाने से 58 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

There was a stir in the government primary school on Republic Day, health of 58 children deteriorated after eating puri-laddus. रीवा ! 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन शासकीय प्राथमिक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खाना खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ने लगे। तत्काल बच्चों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंरीवा: जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर परोसे गए मिड डे मील खाने से 50 से ज्यादा बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बच्चों को इलाज के लिए सिरमौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। प्रशासन इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि बच्चों को किस चीज से फूड प्वाइजनिंग हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि पूड़ी सब्जी ही बच्चों को नुकसान किया जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। दरअसल, मामला रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के पड़री गांव का है। जहां पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय पड़री में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन के बाद बच्चों को मिड डे मील परोसा गया। जिसको खाने के बाद अचानक बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते करीब 50 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। तत्काल सभी बच्चों को इलाज के लिए सिरमौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्वयं सहायता समूह द्वारा स्कूल में मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। रसोइए द्वारा पूड़ी और आलू गोभी की सब्जी बनाई गई थी। लड्डू भी बैकुंठपुर के एक दुकान से लाया गया था। जिसको खाने के बाद अचानक बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी 50 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। जिसमे 45 छात्र स्कूल के है और करीब 16 बच्चे आस पास गांव के हैं।

भाजपा ने चार जिलों के अध्यक्ष बदले

BJP changed presidents of four districts भोपाल ! मध्यप्रदेश में भाजपा ने चार जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बालाघाट में पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे, बुरहानपुर में मनोज भाने, रतलाम में प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

पेंसनरो ने धूमधाम से मनाया 75 वा गणतंत्र दिवस

Pensonro celebrated 75th Republic Day with pomp हरिप्रसाद गोहे आमला । रेल्वे कालोनी स्थित रेल्वे इंस्टीट्यूट परिसर में आज रेल्वे सेवानिवृत पेंसनरो ने 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया ।इस मौके पर संगठन द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन अयोजित किया गया था । पेंसनर वेल्फेयर एसोसिएशन आमला अध्यक्ष रामप्रसाद पवार ने बताया आज सुबह 9 बजे पेंसनर कार्यालय आमला में रेल्वे चिकित्सक आमला लवी आर्य के हस्ते ध्वजा रोहन किया गया बाद राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया गया । इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उदबोधन में उपस्थित पेंसनरो को कहा आप सभी अपने, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देवे । इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष रामप्रसाद पवांर , सचिव अनंतप्रसाद ,कोषाध्यक्ष मों गुफरान खान, पुरुषोत्तम ठाकुर, सुखलाल मौर्या, महादेव पंडागरे, श्रीराम गाठीया, हरीचरण सिंह, रामरतन जौजारे, रामप्रसाद पाटिल, डी आर सूर्यवंशी, रामचरण पवांर, नारायण नावगें, शिवराम, महिला संघ सचिव अचंनाण मानु, चन्द्रकला हरुशुलें, सरिता , रुखमणी, भागा बाई, रेखा नागले, पार्वती बाई आदि सदस्य मौजूद रहे ।

एम्स: नि:संतान दंपती के लिए जल्द शुरू होगी आईवीएफ सुविधा

AIIMS: IVF facility for childless couples will start soon प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने मनाया अपना स्थापना दिवस आईवीएफ और ईटी पर सीएमई के साथ मनाया भोपाल। राजधानी के एम्स में नि:संतान दंपती के लिए जल्द ही आईवीएफ सुविधा शुरू होने जा रही है। एम्स डायरेक्टर डॉ अजय सिंह ने जल्द से जल्द आईवीएफ सुविधा स्थापित करने की दिशा में काम करने के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग को बधाई दी। दरअसल गुरूवार को एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) और भ्रूण स्थानांतरण (ईटी) पर एक सीएमई का भी आयोजन किया गया। जिसमें आईवीएफ-ईटी और हिस्टेरोस्कोपी तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में एम्स डायरेक्टर डॉ अजय सिंह मुख्य अतिथि थे और सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी विशेष अतिथि थे। जो अपनी टीम के साथ शामिल हुए क्योंकि 25 जनवरी विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व (ई -पीएमएसएमए) अभियान का दिन भी है। उन्होंने इस बात की सराहना की कि स्थापना दिवस में आईवीएफ तकनीकों के प्रदर्शन के साथ आईवीएफ-ईटी जैसे प्रासंगिक विषय पर एक सीएमई भी शामिल की गई है। डॉ के पुष्पलता, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख और सीएमई की आयोजन अध्यक्ष ने वर्ष 2023 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और विभाग की भविष्य की योजनाएं प्रस्तुत की। एसओपी की एक पुस्तिका भी जारीडॉ. सिंह ने एम्स भोपाल में मातृ मृत्यु में क्लिनिकल ऑटोप्सी पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। पुस्तक में मातृ मृत्यु के मामलों में शव परीक्षण करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की रूपरेखा तैयार करता है और इसे एम्स की एक विषयक टीम द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें प्रसूति एवं स्त्री रोग, फोरेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी और लैब मेडिसिन विभाग शामिल हैं।एम्स शुरू हुई नर्स-लेड क्लिनिक एम्स डायरेक्टर डॉ अजय सिंह ने नर्स-लेड क्लिनिक का उद्घाटन किया, जो स्वास्थ्य देखभाल नवाचार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल, देश में अपनी तरह की पहली है, इससे मरीज देखभाल और नर्सिंग पेशे में एक नई क्रांति होगी। सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से 10:30 बजे के बीच संचालित होने वाले क्लीनिक शुरू में तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों रेडियोथेरेपी और ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज/न्यूरोसर्जरी/न्यूरोलॉजी और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर संचालित होंगे। क्लीनिक का लक्ष्य नैदानिक उत्कृष्टता और पैशनेट केयर पर जोर देते हुए नर्सिंग सेवाओं की भूमिका को फिर से परिभाषित करना है। इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि नर्स-लेड क्लीनिकों की स्थापना स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह न केवल नर्सों के नैदानिक प्रशिक्षण को बल्कि नर्सिंग के सभी मानकों को बढ़ाएगा। इससे नर्सिंग छात्रों के नैदानिक कौशल में सुधार होगा और रोगी की संतुष्टि को बढ़ाने के लिए पैशनेट केयर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर पर गिरी गाज

राज्य सरकार ने निगम से हटाने की जारी किया आदेश डाबर ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जोबट से भरा था बागी होकर नामांकन फॉर्म अनुशासन समिति की बैठक की सिफारिश के बाद लिया सरकार ने फैसला भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर को हटा दिया है। इसके पीछे की वजह है कि माधव सिंह डाबर ने विधानसभा चुनाव के दौरान जोबट से पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। डाबर ने बाकायदा पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन फॉर्म भरा था। माना जा रहा था कि डाबर के खिलाफ भाजपा एक्शन लेगी। अनुशासन समिति की बैठक में माधव सिंह डाबर पर एक्शन लेने पर सहमति बनी। इसके बाद सूचना राज्य सरकार को दी गई। सरकार की ओर से अध्यक्ष पद से हटाए जाने की कार्रवाई वन विभाग की ओर से की गई है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा से उन्हें जल्द ही निष्कासित भी कर दिया जाएगा। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि डाबर का मध्य प्रदेश के वन मंत्री के साथ भी तालमेल नहीं बैठ रहा था। इस बात की चर्चा मंत्रालय में जरूर है। पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इससे पहले अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

BJP प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र समारोह

Republic ceremony at BJP state office भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में झंडावंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोकतंत्र और देश के संविधान की गरिमा में वृद्धि के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, वरिष्ठ नेता श्री माखनसिंह चौहान, श्री रघुनंदन शर्मा, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री रणवीर सिंह रावत, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश वाजपेयी, सुश्री नेहा बगा, श्री सनवर पटेल, श्री नरेंद्र सलूजा, श्री सुनील पाण्डे, श्री अनिल अग्रवाल, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं कार्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य सड़क पर बने ब्रेकरो से हो रहे हादसे ,सड़को पर उतरी सामान्य महिलाए, हाथों में बूरूस रखा बनाया ब्रेकर

Accidents happening due to breakers on the main road महा विद्यालय की क्षात्र क्षात्राए रहे मौजूद। जागरूकता का संदेश देकर, ब्रेकर पर रेडियम सफेद पट्टी लगाने की मांग । हरिप्रसाद गोहे आमला । आमला एयर फ़ोर्स पंखा पहुंच सड़क मार्ग पर बने ब्रेकरो पर आए दिन सड़क हादसे होने से लोगों में नाराजगी है। मिली जानकारी अनुसार सड़क पर बने ब्रेकरो पर संकेतक चिन्ह नहीं होने से वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे वहीं बीते कुछ दिनों पूर्व सड़क पर बने ब्रेकरो पर सांकेतिक पट्टी नहीं होने की वजह से गंभीर सड़क हादसे में लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके है । जिस बात की शिकायत भी आमजन द्वारा संबंधित विभाग सहित नगर पालिका प्रशासन को करने के बाद भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जीस बात से न खुश सामान्य महिलाओं सहित अंबेडकर महाविद्यालय आमला के विद्यार्थियों ने अंबेडकर महाविद्यालय आमला जन भागीदारी अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर की अगुवाई में गुरुवार हाथो में कूची रख सड़को के ब्रेकरो पर पुताई कर चुने से ब्रेकर बना शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराया एवं उक्त सड़क पर बने ब्रेकरो पर वाइट रेडियम पट्टी लगाने की मांग की । जनभागीदारी अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया एयर फोर्स पंखा रोड के ब्रेकर पर हो रहे हादसे को देखते हुए आज डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष मुकता ढोलेकर ने इस विषय पर आवाज उठाई और कहा कि ब्रेकर पर वाईट पटिया न होने के कारण ब्रेकर लोगो को दिख नही रहे, जीस कारण सड़क पर कई हादसे हुए है कई । महिलाएं गिरी है, कई विद्यार्थी गिर रहे सब लोगो ने हादसे होते हुए देखा है। पर इस पर कोई  कुछ करना ही नही चाहा रहा है। तो आज अंबेडकर कॉलेज के विद्यार्थी व आमला की महिलाए ने आज रोड पर आकर हसलपुर से होते हुए नाका रोड , टंडन कैम्प तक के ब्रेकर पर वाईट पट्टी कर ध्यानाकर्षण कराया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मुकता ढोलेकर,अपर्णा बोस,अकरम खान, प्रमोद हारोड़े, मनीष बेले, सूर्यवंशी भाईसाहब, पूर्व नपा अध्यक्ष लाजवंती नागले, पार्षद शोभा देशमुख,आरती पाटील, मनीष बछले, श्रद्धा मालवीय, गीता ढोलेकर, अनिता झा सहित अन्य महिला उपस्थित रही । इन्होंने क्या कहा  यह कार्य वैसे तो वायुसेना का है। अभी नगर पालिका में धनरासी की व्यवस्था नहीं राशि का आवंटन आते ही तत्काल व्यवस्था बनवाई जायेगी । नीरज श्रीवास्तव मुख्य नगर पालिका अधिकारी आमला । मेरे द्वारा वायु सेना, एम ई एस विभाग सहित आमला नगर पालिका अधिकारी का ध्यानाकर्षण कराया गया बावजूद इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है   मुक्ता ढोलेकर जन भागीदारी अध्यक्ष डाक्टर भीमराव अंबेडकर कालेज आमला ।

गणतंत्र दिवस 2024, जोश और राष्ट्रप्रेम की भावना जगा देंगे देशभक्ति के ये नारे

Republic Day 2024: These patriotic slogans will awaken the feeling of enthusiasm and patriotism बच्चों को गणतंत्र दिवस पर सिखाए आजादी के बाद भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए देश का संविधान आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। तब से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते हैं। इस दिन पूरे देश में जश्न का माहौल होता है। स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में झंडा रोहण किया जाता है। देशभक्ति के नारे लगाए जाते हैं और भारत की गौरवपूर्ण गाथा को गाकर गर्व महसूस किया जाता है। 26 जनवरी के मौके पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें बच्चे प्रतिभाग करते हैंं। वैसे तो गणतंत्र दिवस के लिए स्कूलों में तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है लेकिन अगर आपका बच्चा भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है तो उसे देशभक्ति जगाने वाले जोशीले नारे सिखाएं। सुभाष चंद्र बोस रवीन्द्रनाथ टैगोर बाल गंगाधर तिलक श्यामलाल गुप्त लाल बहादुर शास्त्री बंकिम चंद्र चटर्जी इकबाल बिस्मिल अजीमाबादी आजादी की जंग में शामिल क्रांतिकारियों ने इन्हीं नारों के जरिए भारत को स्वतंत्र कराने के लिए देशवासियों को एकजुट किया था। गणतंत्र दिवस पर बच्चों को जोश से भर देने वाले देशभक्ति के नारे सिखाएं।

पटेल या अंबेडकर को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी

Stone pelting between two parties regarding Patel or Ambedkar बता दें इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब बीती रात डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ती की जगह पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ती लगा दी गई। फिर क्या था दूसरे पक्ष ने सरदार पटेल की प्रतिमा को ट्रैक्टर से गिरा दिया गया। यहां पर कुछ लोग डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहते थे। उज्जैन । जिले की माकडोन राजस्व तहसील मुख्यालय पर गुरुवार तड़के मूर्ति लगाने के विवाद मैं दो पक्षों मैं पत्थरबाजी हुई है।कुछ वाहनों मैं आग लगा दी गई। यहा लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को एक पक्ष ने ट्रैक्टर से गिराने के बाद विवाद उपजा। विवाद मैं पाटीदार एवम मालवीय समाज के बीच पत्थर बाजी हुई।पुलिस ने पहुंचकर पत्थर बाजों को खदेडा। एसपी सचिन शर्मा ने बताया की तड़के यह घटना हुई है। माकडोन के मंडी गेट और बस स्टैंड के बीच की खाली जमीन पर मूर्ति लगाने का विवाद है।आसपास के मालवीय समाज के लोग इस स्थान पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहते हैं। पाटीदार समाज सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगी रहने देने के पक्ष मैं है। सुबह एक पक्ष ने लगी प्रतिमा को ट्रैक्टर से गिरा कर तोड़ दिया।इसके बाद दोनों पक्ष मैं पत्थर बाजी हुई है। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को बल पूर्वक खदेड दिया गया है। स्थिति शांत है,पुलिस फोर्स लगा दिया गया है।जांच की जा रही है।जांच उपरांत प्रकरण दर्ज कर अशांति फैलाने वालों पर कारवाई की जाएगी।बताया जा रहा है की प्रतिमा गिराने के दौरान महिलाएं और युवतियां भी साथ थी। इस दौरान जय भीम के नारे भी लगाए गए। मामले में भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति मैं बताया गया है की गुरुवार को थाना माकड़ोन क्षेत्र में दो पक्षों(मालवीय,पाटीदार समाज) में विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर से तत्काल घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव,अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी माकड़ोन पहुँचे और दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जिसमे एक पक्ष द्वारा माकड़ोन बस स्टैंड पर पूर्व से लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को अन्य समाज के लोगों ने गिरा दिया गया था, उनकी मांग है कि सरदार पटेल की प्रतिमा के स्थान पर बाबा अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जावे। इसके पश्चात दोनो पक्षों में पत्तरबाजी की स्थिति बन गई। मौके पर पहुँचे अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाईश दी गई, स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों के द्वारा बतायी गई घटना को संज्ञान में लेकर गंभीरता से जाँच की जा रही है।

मंत्रिमंडल से बाहर होने के बाद कथावाचक बन गए BJP के कद्दावर नेता गोपाल भार्गव?

Did senior BJP leader Gopal Bhargava become a storyteller after being thrown out of the cabinet? रहली ! गोपाल भार्गव का एक वीडियो सामने वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथावाचक की वेशभूषा में भजन गाते दिख रहे हैं. वे झूठी है माया, झूठी है काया भजन गा रहे हैं ! मंत्री पद की जिम्मेदारी जाते ही मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) भगवान की भक्ति में लीन होते दिखाई दिए. बीजेपी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और रहली विधायक (Rahli MLA) गोपाल भार्गव लगातार सुर्खियों में हैं. अब सबसे सीनियर विधायक गोपाल भार्गव का एक वीडियो सामने वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथावाचक की वेशभूषा में भजन गाते दिख रहे हैं. भगवा चोला ओढ़े हुए गोपाल भार्गव ने माथे पर चंदन का टीका लगा रखा है और झूठी है माया, झूठी है काया भजन गा रहे हैं. https://fb.watch/pNPnsyp25k/ कई बार छलक चुका है दर्दगोपाल भार्गव 9 बार के विधायक हैं. वे पिछली भाजपा सरकार में 18 साल मंत्री रहे हैं. कांग्रेस की सरकार बनने के दौरान उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया गया था, चुनाव प्रचार के दौरान वह मुख्यमंत्री पद के लिए भी दावा कर रहे थे लेकिन फिर इस बार उन्हें कैबिनेट में भी जगह नहीं मिल पाई है. मंत्रिमंडल से बाहर होने के बाद कई बार गोपाल भार्गव का दर्द छलक चुका है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet