LATEST NEWS

साई आराधना आईटीआई मे वार्षिक उत्सव मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Sports competition being organized in the annual festival at Sai Aradhana ITI हरिप्रसाद गोहे आमला। नगर के रैदास वार्ड स्थित साई आराधना आईटीआई आमला मे वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसार साईं आराधना आईटीआई आमला में 4 दिवसीय वार्षिक उत्सव में आज कबड्डी ,स्लो साइकिल रेस,गोला फेंक,खो खो एवं रस्सा कसी खेलों का आयोजन किया गया । जिसमे गोला फेंक पुरुष वर्ग में नकुल उइके,महिला वर्ग में श्यामवती यदुवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में गोविंदा गौतम की कप्तानी में टीम ने विजय हासिल की। जबकि रस्सा कसी में पुरुष वर्ग में निखिल बनखेड़े की कप्तानी में टीम ने जीत हासिल की। वहीं महिला वर्ग में काजल और सीमा के नेतृत्व में टीम ने जीत दर्ज की । इसके साथ खो खो प्रतियोगिता में जोया और करुणा की टीम ने विजय प्राप्त की । कार्यक्रम के आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग का विशेष योगदान रहा । बता दे कि दिनांक 29 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को साईं आराधना आई टी आई में छात्रों के द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं अलग अलग अनुप्रयोगों पर बने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा ।

विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को दी आवश्यक जानकारी

The judge gave necessary information to the students in the legal literacy camp. हरिप्रसाद गोहे आमला । नगर के मध्य स्थित लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आयोजित किया गया । उक्त आयोजित कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय आमला के न्यायधीश राकेश सनोडिया के मुख्य आतिथ्य, यूनिवर्सल इन्टरनेशनल हायर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रश्मि सोनी के विशिष्ट आतिथ्य तथा लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई.स्कूल की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती संगीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । आयोजित शिविर के माध्यम से अपने विशिष्ट आतिथ्य उद्घोदन में श्रीमती रश्मि सोनी ने कहा कि जनता को कानून से संबंधित सामान्य बातो से परिचित कराकर उनका सशक्तिकरण करना ही विधिक जागरूकता का उद्देश्य है, साथ ही कानूनों के निमार्ण में लोगों की भागीदारी बढ़ती हैं और कानून के शासन की स्थापना की दिशा में प्रगति होती हैं । अपने अध्यक्षीय उद्घोदन में श्रीमती संगीता यादव ने कहा की आज के समय में महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना, उनके व परिवार के विकास के लिये अत्यंत आवश्यक हैं । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावीं छात्रा नेहनीन अली, महक इन्दौरकर (93 प्रतिशत), अश्विनी टहेरिया (92 प्रतिशत), इंसिया मुस्तफा (91 प्रतिशत), वंश नागले (90 प्रतिशत) को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती प्रेमलता कापसे एवं सोनिका जोशी ने किया तथा उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार माना ।

भोपाल में बारिश का 5 साल का रिकॉर्ड टूटा: तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे

5 year record of rain broken in Bhopal: hailstorm also fell along with strong storm भोपाल में मंगलवार दोपहर 3.30 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। लालघाटी, कोलार इलाके में छोटे आकार के ओले भी गिरे हैं। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, टीन शेड उखड़ गए। बीजेपी ऑफिस के बाहर लगे फ्लैक्स-बैनर भी उड़ गए। कई इलाकों में पेड़ भी गिरे हैं। इस कारण पीएचक्यू ऑफिस के पास और अयोध्या बायपास समेत कई जगहों पर गाड़ियां रेंगती हुई गुजरी। इससे पहले साल 2018 में फरवरी महीने में आखिरी बार बारिश हुई थी। मंगलवार को बारिश होते ही 5 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है। 74 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं भोपाल में 3 से 4 बजे के बीच 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की यह रफ्तार राजा भोज एयरपोर्ट के एटीसी टॉवर में रिकार्ड की गई। एयरपोर्ट स्थित एटीसी कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार हवाएं उत्तर से दक्षिण की ओर चली। इसलिए बदला मौसम IMD, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, बिहार के आसपास और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक भी ट्रफ लाइन गुजर रही है। प्रति चक्रवात की वजह से आंधप्रदेश और ओडिशा तट के आसपास हवाएं भी चल रही हैं। जिससे मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नमी आ रही है। इस कारण बारिश, ओले और आंधी का दौर चल रहा है। गर्मी, बारिश और ठंड का रहता है ट्रेंड राजधानी में फरवरी के महीने में रात में ठंड, दिन में गर्मी और बारिश होने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 20 फरवरी के बाद दिन का टेम्प्रेचर 43 31 डिग्री के पार पहुंच जाता है। वहीं, रातें भी ठंडी रहती हैं। इस बार भी अब तक ऐसा ही मौसम रहा। कई दिन तक पारा 30 डिग्री के पार ही रहा। हालांकि, पिछले पांच साल से बारिश नहीं हुई है, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 74 साल पहले 11 फरवरी 1950 की रात में टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 1.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, पिछले 10 साल में पारा सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक कम रहता है।

इंटरनेशनल टूरिज्म सर्किट के साथ 2000 करोड़ की अर्थव्यवस्था का केंद्र बनेगा Kuno, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का दावा

Kuno will become the center of economy worth Rs 2000 crore with international tourism circuit, claims Union Forest Minister Bhupendra Yadav. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवेदन पर केंद्रीय वन मंत्री ने कहा की मध्यप्रदेश एलीफेंट प्रोजेक्ट भी चलाया जाएगा और हाथियों से बचाव के लिए स्थानीय लोगों को गजमित्र बनाया जायेगा. मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क और मंदसौर के गांधीसागर में चल रहे प्रोजेक्ट चीता की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  की मौजूदगी में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के साथ नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे. कूनो को केंद्रीय इको टूरिज्म का केंद्र बनाया जाएगा. वहीं, प्रदेश में प्रोजेक्ट टाइगर की तरह अब प्रोजेक्ट एलिफेंट शुरू किया जाएगा. श्योपुर प्रवास के दौरान सेसईपुरा स्थित जंगल रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री यादव के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने प्रोजेक्ट एलिफेंट को अमली जामा पहना जाने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश को इको टूरिज्म का हब बनाने की कार्य योजना बनाई जाए. इसे रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए करीब 2 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए. इसी तरह गांधी सागर अभयारण्य में भी ऐसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी. मध्य प्रदेश के CM यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को इको टूरिज्म का बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी. इससे रोजगारोन्मुख अर्थव्यवस्था संचालित करने में सहयोग मिलेगा. भविष्य में कूनो में ही लगभग 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. श्योपुर के सेसईपुरा के जंगल रिसोर्ट में चीता पुनर्स्थापन की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा, अर्थ-व्यवस्था आधारित गतिविधियों से लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा और वन्य जीवों के साथ जंगल का भी संरक्षण होगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल आधारित अर्थव्यवस्था को संचालित करने के लिए केंद्रीय मंत्री यादव के निर्देशानुसार काम किया जाएगा. इसके लिए अलग से राज्य स्तर पर सेल बनाई जाएगी और अपने प्रोजेक्ट बनाकर संबंधित क्षेत्र के इको टूरिज्म वाली जगहों पर लोगों को रोजगार से जोड़ने इसके लिए डेवलपमेंट और अन्य गतिविधियों को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित करेगी. श्योपुर कूनो से इसका शुभारंभ होगा. मध्यप्रदेश एलीफेंट प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवेदन पर केंद्रीय वन मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश एलीफेंट प्रोजेक्ट भी चलाया जाएगा और हाथियों से बचाव के लिए स्थानीय लोगों को शिक्षित किया जाएगा. स्थानीय लोगों को गजमित्र बनाया जाएगा. प्रोजेक्ट एलिफेंट के अंतर्गत केंद्रीय दल मध्य प्रदेश आएगा, जो असम और केरल के राज्यों के अनुभवों के साथ यहां के हाथियों के झुंड की व्यवहारों का अध्ययन करेगा और उसके संबंध में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगा. इससे हाथियों के संरक्षण पर काम किया जा सके.केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश इको टूरिज्म का केंद्र बिंदु है. जंगलों, अभयारण्य, टाइगर रिजर्व क्षेत्र अन्य जगहों पर की तुलना में सबसे ज्यादा क्षेत्र मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं.समीक्षा बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा चीता पुनर्स्थापना वन्य क्षेत्र के जुड़ाव से एक सर्किट बनता है. कूनो को इको टूरिज्म का हब बनाया जाएगा और केंद्रीय इको टूरिज्म केंद्र की स्थापना भी की जाएगी. मध्य प्रदेश देश में सबसे अनूठा केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में सबसे अनूठा है और कूनों का क्षेत्र अपने आप में सबसे अलग है. चीता पुनर्स्थापना केंद्र शुरू किया गया है और दुनिया में यह सबसे बड़ी सफलता का क्षेत्र भी है क्योंकि यहां पर चीता को पुनर्स्थापित करने में हमने सफलता पाई है. वर्तमान में 21 चीता हैं और यह एक बड़ी संभावनाओं का क्षेत्र है देश में कुल 10 वन्य क्षेत्र को इस संबंध में चिन्हित किया गया था.

मोहन कैबिनेट बैठक में जनता से जुड़े करीब दर्जनभर प्रस्तावों पर चर्चा

About a dozen proposals related to the public discussed in Mohan cabinet meeting मप्र में पीपीपी माडल पर शुरू होगी पर्यटन विमान सेवा, उज्जैन समेत पांच शहरों में चलेंगी पीएम ई-बसेंमंत्रालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई। दोपहर 12 बजे मंत्रालय में सीएम डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक आरंभ हुई, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि मध्य प्रदेश में पीपीपी माडल पर पर्यटन विमान सेवा शुरू की जाएगी। यानी हवाई मार्ग के जरिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों को आपस में जोड़ा जाएगा। 20 सीटर तक होंगे विमान। पांच शहरों की सड़कों पर दौड़ेंगी ई-बसेंइसके साथ-साथ कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी कि प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन जिले में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा शुरू होगी। इन शहरों की सड़कों पर ई-बसें दौड़ेंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ई-बस उपलब्ध कराएगी। 17000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यउप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए यह भी बताया कि 29 फरवरी को प्रदेश में 17000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने गृह जिले में रहने के निर्देश दिए हैं।

मुरैना-ग्वालियर के दौरा पर रहेंगे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर करेंगे बैठक

PCC Chief Jitu Patwari will be on tour to Morena-Gwalior today, will hold a meeting regarding ‘Bharat Jodo Nyaya Yatra’ ग्वालियर ! पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, बोले- करप्सन, क्राइम और कर्ज पर काम कर रही भाजपा सरकारमध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज ग्वालियर के दौरे पर हैं. वो ट्रेन के जरिए भोपाल से ग्वालियर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्ची से निकले हैं. यह सरकार थ्री सी पर ही काम कर रही है. इनका तीन पर ही फोकस है करप्सन, क्राइम और कर्ज. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा करप्सन है. एमपी में अभी सबसे ज्यादा क्राइम चल रहा है और कर्ज की हालत तो ये कि जब से मुख्यमंत्री आये है रोज कर्ज लेते हैं. दो महीनों में उन्होंने 15 हजार करोड़ का कर्ज लिया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी 27 फरवरी से एक मार्च तक मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, धार और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां जोड़ो न्याया यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक लेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मंगलवार की सुबह 11 बजे मुरैना पहुंचेंगे, जहां ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कार्यक्रम स्थल का जायजा लेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे मुरैना में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक लेंगे.

कलेक्टर के आदेशों की हो रही अवहेलना: बोरदेही ,पंचायती राज आमला उतरा हिटलर शाही पर

Collector’s orders are being disobeyed: Bordehi, Panchayati Raj Amla landed on Hitler Shahi डॉ जाकिर शेख अजब पंचायती राज आमला की गजब गाथा, चुके ग्राम पंचयात बोरदेही दुकानों के मामले मे बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने 25 दुकानदार, 5 सरपचं के साथ ही 3 सचिव, एक सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे, परतु 1 माह से अधिक समय हो जाने के पश्चात भी नहीं हुई कोई कार्यवाही राजनैतिक दबाव के कारण जिला पंचयात मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं आमला जनपद पंचयात मुख्य कार्यपालन अधिकारी शासकीय दुकानों के मामले को रफा दफा करने मे लगे हुए दिखाई दे रहे, वही पत्रकारों से दूरी बनाते हुए, सेल फोन कॉल के माध्यम से भी जानकारी नहीं दे पा रहे, पंचायती राज के आका दिन-ब-दिन सीएम हेल्पलाइन का महत्व खत्म होता दिखाई दे रहा है… चुके 181 पर कुछ और ही दर्शाया जा रहा, पंचायती राज के किसी और मामले का निराकरण जनपद पंचायत आमला मैं बैठे आका के चलते या मिली भगत से सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ता से बिना किसी जानकारी के कर दी गई बंद आमला / उलझ रही है, एय जिंदगी तू , फिर क्यों न तुझे चासनी में डुबोकर मजा ले ही लिया जाए… प्राय-प्राय देड माह बीतने को आया, जिला कलेक्टर के आदेशों का पालन हो रहा है, न हीं कोई पंचायती राज की ओर से बडी कार्यवाही… चुके जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बैतूल कलेक्टर कि कहीं न कहीं आमने-सामने की जुगलबंदी दिखाई दे रही… चूकी जिले में बैठे आकाओ द्वारा अपने-अपने गरिमामय पद का दुरुपयोग करने के कारण गरीबो की रोजी रोटी पे बढ़ रहा बड़ा संकट, पंचायती राज के देन के चलते पूर्व सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक ने काटी है, बड़े पैमाने पर चांदी, आमला में बैठे आका है मौन…शिकायतग्राम पंचयात बोरदेही दुकानों मे बडी गड़बड़ी की गई है, तत्कालीन सरपंच, सचिव के चाह ने वालों को एक नहीं, कई-कई दुकाने आवंटित की गई, कई दुकानदारों के नाम पर एक से अधिक दुकाने पाई गई, तो कई दुकानदारों ने ग्राम पंचायत की दुकानों की बनावाट व्यवस्था को ही बदल कर राख दिया, कई दुकानों को तोड़कर एक बड़ी चाल में परिवर्तित कर दिया गया है. कुछ दुकानों को आपस में क्रय-विक्रय का खेल किया गया है… सर्वाधिक दुकान किराए पर चला कर मोटी रकम वसूल रहे हैं… जिससे ग्राम पंचायत को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा, पंचयात की दुकानों मे एक व्यक्ति के नाम पे दो दुकाने भी पाई गई है,दुकानदारों के द्वारा कई दुकानों की दीवारों को तोड़ कर एक दुकान से कई दुकानें बनाई गई. परंतु इस मामले मे बैतूल कलेक्टर ने करवाई तो की है… किंतु परिपूर्ण तरीके से दुकानों पर कार्यवाही नहीं हो सकी, 32 लोगों को इस मामले में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया था.. 32 लोगों के बयान लेने के पश्चात मामले को तरीके से विराम दिया गया, ऐसा प्रतीत होने लगा है… सूत्रों का कहना है कि राजनीति षड्यंत्र कहो या सियासत का दबाव, “अधिकारियों मे डर का माहौल व्याप्त है” कहीं न कहीं जनप्रतिनिधि द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त सरपच, सचिव के सर पर आ-का-ओ के हाथ के चलते अधिकारियों पर दबाव के कारण इस मामले को कचरे के ढेर में तब्दील कर शासकीय दुकानों के मामले को विराम देने की नाकाम कोशिश की जा रही… सवाल तो यह है, कि नवागत कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने इस मामले को संज्ञान में लिया था, तो इस मामले में किसी सरपंच, सचिव एवं दुकानदारो पर दंडात्मक कार्रवाई आखिर क्यों नहीं की गई… मामले मे ऐसा क्या मोड आ गया कि शिकायतकर्ता से मौखिक मुलाकात तो दूर सेल फोन के माध्यम से मुलाकात करने पर भी अधिकारियों को डर लगने लगा है… अधिकारी भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे, या फिर जनप्रतिनिधि किसी विशेष पार्टी या डबल इंजन का डर अधिकारियों मैं खास तौर से दिखाई दे रहा…भ्रष्टाचारी सरपंच, सचिव की मिली भगत के कारण एक ही व्यक्ति को दो दुकान आवंटित तो कर दी गई, परंतु जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की कार्रवाई पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं….जिला पंचयात मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिडिया से अब क्यू दुरी बानने लगे, बोरदेही दुकानों के मामले मे जानकारी के लिए पत्रकारों के फोन तक उठाए नहीं जा रहे, ऐसा लग रहा है की राजनीति का डंडा अब जिला अधिकारी को डराने में लगा हुआ है…. बोरदेही दुकाने के मामले को रफा दफा करने मे लगे, जिला पंचयात वही जनपद पंचयात के बड़े अधिकारीचुके सीएम हेल्पलाइन नंबर 24506954 दिनांक 30/09/2023को शिकायत की गई थी, परतु जनपद पंचयात के अधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ता को गुमराह किया गया, और इस शिकायत पे पुरना मामला जो की हाईकोर्ट मे विचाराधीन स्थिति में पड़ा है, परंतु अधिकारी इस मामले में पुरना निराकरण दर्शाकर मामला को शिकायतकर्ता से बिना पूछे की गई सीएम हेल्पलाइन भी बंद जहाँ हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीस विश्वास की गारंटी देते हैं, किंतु उनके अधिकारीयो द्वारा किस प्रकार से शिकायतकर्ता को गुमराह कर मामले को रफा दफा करने मे लगे हुए है

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम जौरा ने 50 करोड़ की भूमि को मुक्त कराया

On the instructions of the Collector, SDM Jaura freed land worth Rs 50 crores. मुरैना ! कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर जौरा एसडीएम प्रदीप तोमर एवं तहसीलदार जौरा श्रीमती कल्पना कुशवाह पुलिस बल के साथ की। जिसमें 50 करोड़ की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। शुक्रवार को शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 358,361 रकवा 05 बीघा भूमि उक्त भूमि स्टेशन से लगी हुई थी जिसमें से कुछ भूमि रेलवे तथा शासकीय भूमि पर लगातार कुछ अज्ञात लोगो द्वारा प्लॉट बेचकर रिहायसी मकान बनवाया जा रहे थे। जिसकी बाजारू मूल्य लगभग 50 करोड़ है। उक्त भूमि पर निरंतर अतिक्रमण की शिकायते प्राप्त होने पर मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान ऋषिकेश शर्मा उपयंत्री नगर परिषद जौरा, राजस्व निरीक्षक राकेश कुलश्रेष्ठ, पटवारी और कोटवार उपस्थित रहे।

प्रमोशन के 13 साल बाद भी शिक्षक को नहीं मिला लाभ, कलेक्टर से लगाई गुहार शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही आई सामने

Teacher did not get benefits even after 13 years of promotion, appealed to the collector; Negligence of education department officials came to light कटनी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, एक शिक्षक का 2011 में प्रमोशन हो गया था, लेकिन उन्हें 2024 तक प्रमोशन का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की है। इसके बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार जिले की ढीमरखेड़ा क्षेत्र के बरहटा माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक आनंद दुबे ने बताया कि साल 1998 में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 में नियुक्ति हुई थी। साल 2007 में सहायक अध्यापक के पद पर सेवाएं देने के बाद 2011 में सहायक अध्यापक से अध्यापक के लिए पदोन्नति की सारी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद भी पोर्टल में नाम नहीं दिखाया। इस मामले में अधिकारियों ने तकनीकी समस्या बताया। साल 2018 समविलिन में भी नाम पोर्टल में नहीं दिखने की शिकायत संकुल प्राचार्य, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर और जबलपुर संभागीय जेडी कार्यालय में भी शिकायत की गई। टीचर ने बताया कि समस्या निराकरण न होने पर सीएम हेल्पलाइन का भी सहारा लिया गया, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। पीड़ित शिक्षक ने कलेक्टर अवि प्रसाद से समस्या निराकरण करवाने की मांग की है।

कार्यवाही के नाम पर रस्म अदायकी अधिकारियों के गठजोड़ से खुलेआम हो रहा कब्जा, प्रशासन की चुप्पी से बड़े भू माफिया के हौसले बुलंद

In the name of action, illegal occupation is taking place openly due to the nexus of customs officials, due to the silence of the administration, the courage of the big land mafia is high. कटनी। जिले में ऐसी कई सरकारी जमीन है जिनमें कब्जा करने की होड़ मची हुई है जानकारी के मुताबिक माधव नगर क्षेत्र में इन दिनों भू माफिया बेरोक टोक अपने अवैध मंसूबों को अंजाम तक पहुंचाने के काम में जुटे हुए है। वर्तमान में माधव नगर क्षेत्र के कई प्रमुख स्थल ऐसे हैं जहां पर करोड़ों की शासकीय भूमि पर भू माफिया कब्जा कर रहे हैं। खुलेआम हो रहे इस कब्जे की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी है लेकिन उसके बाद भी कब्जे पर रोक न लग पाना अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े करता है। जहां अगर कोई गरीब एक छोटा सा झोपड़ा भी सरकारी जमीन पर बना ले तो अतिक्रमण का अमला उसे गिराने तुरंत जेसीबी लेकर पहुंच जाता है। वहीं लेकिन करोड़ों की जमीन पर हो रहे कब्जे को हटाने और कार्यवाही करने की सुध अब तक अतिक्रमण विभाग ने नहीं ली।सूत्र बताते हैं कि इन दिनों माधव नगर में अवैध कब्जे का सिलसिला जमकर फल फूल रहा है। ग्राम पंचायत कार्यालय के बाजू में लगभग 30 से 40 हजार वर्ग फुट जमीन पर एक भूमिया के द्वारा खुलेआम कब्जा किया जा रहा है। माधव नगर ग्राम पंचायत कार्यालय के बगल में चल रहे अवैध कब्जे के अलावा डर्बी होटल माधव नगर के बगल में भी करोड़ों की जमीन पर कब्जा हो रहा है। इतना ही नहीं माधव नगर में स्थित डीके ट्रेडर्स के बगल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। माधव नगर स्थित नगर निगम उप कार्यालय के बगल में भी अवैध कब्जा खुलेआम हो रहा है। इन सभी स्थानों पर हो रहे कब्जे की जानकारी संबंधित अधिकारियों को है लेकिन निजी स्वार्थ के चलते उनके द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही। यदि इसी तरह जिम्मेदार चुप्पी साधे रहे तो फिर वह दिन दूर नहीं जब बेश कीमती करोड़ की शासकीय जमीन कब्जे की भेंट चढ़ जाएगी।

नगर निगम अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए शहर में तन रही बिल्डिंग

Buildings being built in the city flouting the Municipal Corporation Act कटनी। नगर निगम अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए बैगेर स्वीकृति के निर्माण कार्य जारी है नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे सदेह की स्थिति उत्पन्न होती है जानकारी के अनुसार बाल गंगाधर तिलक वार्ड स्थित साई मंदिर के पीछे गली नंबर 7 एवं 8 में एवं गली नंबर पांच में जिस तेजी से मल्टियां बनाई जा रही हैं जिस तेजी से खाली पड़े प्लाटों में मकान बनाई जा रहे हैं ना तो नगर निगम से उनके द्वारा नक्शा पास कराया गया और ना ही नगर निगम का यह टैक्स देते हैं और मकान बन बनकर मल्टी बन बनकर 10,5 लाख कमाते हुए बेच रहे हैं इससे नगर निगम को राजस्व की हानी हो रही है और जिस तरह जनता को बेवकूफ बनाकर इन मल्टी एवं प्लाटों की बिक्री की जा रही है उसके लिए फिर पार्षद को परेशान किया जाएगा ना तो वह रोड बना रहे हैं ना नाली बना रहे हैं और ना ही लाइट के खंभे उपलब्ध करा रहे हैं मेरा उच्च अधिकारियों से एवं नगर निगम प्रशासन से अनुरोध है की तत्काल ऐसे अवैध रूप से बनाई जा रहे मल्टी एवं मकान पर रोक लगाई जावे जब तक यह नगर निगम से नक्शा स्वीकृत नहीं कर लेते और ना नगर निगम की टैक्स भर देते तब तक पार्षद ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षण कराया है कार्य करने से तत्काल रोका जावे श्रीमती वंदना राज किशोर यादव पार्षद वार्ड क्रमांक अब देखना यह होगा कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं

11 घंटे का समर तय कर त्रिदेव नामक हाथी पहुंचा कान्हा टाइगर रिजर्व

Elephant named Tridev reached Kanha Tiger Reserve after traveling 11 hours त्रिदेव हाथी को सकुशल पहुंचाने दौरान पूरे रास्ते में पुलिस दल,वनविभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। अनूपपुर। जिले के वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत गोबरी बीट के ठाकुरबाबा के पास गोबरी गांव में विगत डेढ़ माह से निरंतर विचरण कर रहे त्रिदेव नामक हाथी को कान्हा टाइगर रिजर्व में स्थित हाथी ठहराव स्थल पर पहुंचा दिया गया है। कुचल दिया था एक व्‍यक्ति को त्रिदेव नामक हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था। इसके बाद उपजे आक्रोश के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज किया इसके बाद तीस वर्षीय त्रिदेव नामक हाथी काे सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज करने बाद ट्रक में पिंजरे में रखकर सड़क मार्ग से गोबरी से राजेन्द्रग्राम डिंडोरी, मण्डला होकर 11 घंटे का सफर तय करते हुए रविवार की रात नौ बजे मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व स्थित हाथी ठहराव स्थल पर पहुंचा द‍िया गया। अधिकारी, कर्मचारी साथ थे त्रिदेव हाथी को सकुशल पहुंचाने दौरान पूरे रास्ते में पुलिस दल,वनविभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। बीच-बीच में बांधवगढ़ एवं संजय टाइगर रिजर्व सीधी के डाक्टर नितिन गुप्ता,डाक्टर सेंगर के साथ मंडला जिले में प्रवेश करते ही मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के वन अधिकारी,पार्क के डाक्टर द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया जिसमें वह स्वस्थ पाया गया। अब ग्रामीणों ने ली चैन की सांस आक्रामक हाथी के सुरक्षित रेस्क्यू एवं जिले से बाहर कान्हा पहुंचाये जाने के बाद जैतहरी एवं अनूपपुर तहसील के विभिन्न ग्रामीण अंचलों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बताया गया अब त्रिदेव को यहां रखा जाएगा और प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि इसका स्वभाव भी शांत हो जाए।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य रेल नागपुर मंडल के 36 रोड अंडर ब्रिज का किया उदघाटन 

Honorable Prime Minister Narendra Modi inaugurated 36 Road Under Bridge of Central Railway Nagpur Division हरिप्रसाद गोहे आमला/नागपुर । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्होने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य रेल नागपुर मंडल  के 36 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन किया । 26 फरवरी, 2024 को आयोजित ऐतिहासिक समारोह में संसद सदस्य (सांसद), विधान सभा के सदस्य (विधायक), जन प्रतिनिधि, सरकारी संस्था, स्वतंत्रता सेनानि, शिक्षक, स्कूली बच्चे  और उत्साही सदस्य सहित एक प्रतिष्ठित सभा ने भाग लिया । जनता का इस कार्यक्रम को स्कूली बच्चे और स्थानीय समूह द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से और भी सजाया गया,  मध्य रेल के नागपुर मंडल ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में उल्लेखनीय कुल 36 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का उद्घाटन देखा । रणनीतिक रूप से आमला-छिंदवाड़ा, आमला-इटारसी, आमला-नागपुर, नागपुर-वर्धा, वर्धा-धामनगांव, नरखेर-अमरावती और सेवाग्राम-बल्लारशाह सहित विभिन्न खंडों पर स्थित ये पुल रेल उपयोगकर्ताओं के लिए कनेक्टिविटी और सुरक्षा को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए तैयार हैं ।  36 रोड अंडर ब्रिज की लागत लगभग 135.44 करोड़ रुपये है, जो देश की वृद्धि और विकास में योगदान देने वाली महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।

ग्राम रमली में धूमधाम एवं हर्ष उल्लास से मनाई गई रविदास जयंती

Ravidas Jayanti celebrated with pomp and joy in village Ramli हरिप्रसाद गोहे आमला । रविदास समाज संगठन ग्राम रमली के बैनरतले 24 फरवरी को रविदास सार्वजनिक मंच पर धूमधाम एवं हर्ष उल्लास से संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 647 वी जयंती मनाई गई । इस मौके पर ग्राम सरपंच जगदीश अलोने एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूजन ,भजन , कीर्तन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक लोग एवं ग्राम वासियों ने पहुंच प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता हरि मोहबे, लेखराज मोहबे, धनराज मोहबे, मालती बामने, मीना मोहबे, गणेश मोहबे, आर डी मोहबे सहित सैकड़ो नारी शक्ति एवं सरपंच उपस्थित रहे ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live