LATEST NEWS

अनुभवहीन महिला अधिकारियों की पोस्टिंग कर विंध्या हर्बल्स को बंद करने की साज़िश

Conspiracy to close Vindhya Herbals by posting inexperienced women officers

Conspiracy to close Vindhya Herbals by posting inexperienced women officers भोपाल। लघुवनोपज संघ की इकाई लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र बरखेड़ा पठानी (एमएसपी पार्क) अनुभवहीन महिला अधिकारियों की पोस्टिंग विंध्या हर्बल बंद की साजिश चल रही है। यही वजह है कि एमएसपी पार्क बरखेड़ा पठानी में उत्पादित होने वाली औषधियों की क्वांटिटी और क्वालिटी में निरंतर गिरावट आ रही है। औषधि के गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठे। जांच के आदेश भी हुए किंतु महिला अधिकारी के रसूख के चलते कई जांच के आदेश डंप कर दिए जा रहें हैं।  सीनियर अफसर की कमी बताकर एमएसपी पार्क के निर्माण से अब तक सबसे जूनियर और अनुभवहीन सीईओ बनाया गया। जबकि इसके पहले तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से लेकर मुख्य वन संरक्षण स्तर तक के आईएफएस अधिकारी सीईओ के पद पर पदस्थ होते रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि विभाग में सीनियर अधिकारियों का एकदम अकाल पड़ गया हो, बल्कि अनुसंधान एवं विस्तार भोपाल में पदस्थ सीसीएफ राखी नंदा को एमएसपी पार्क का सीईओ बनाया जा सकता है। या फिर किसी सीनियर एपीसीसीएफ को अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि ऐसा करने पर लघु वनोपज संघ में सत्ता के दो केंद्र बिंदु स्थापित हो जाते।  ऑडिट में ढेरों कमियां लघुवनोपज संघ की इकाई लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र बरखेड़ा पठानी “विंध्या हर्बल” नाम से आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण करता आ रहा है। विगत वर्षों में केंद्र निरंतर प्रगतिशील रहा लेकिन 2 वर्षों में प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्ट नीतियों से केंद्र को बहुत नुक़सान हुआ। कभी भारत के 17 राज्यों में आयुर्वेदिक दवाओं को सप्लाई करने वाले केंद्र को आयुष मार्क के बिना ऑर्डर नहीं मिलेगा। आयुष मार्क के प्रथम ऑडिट में ढेरों कमियां निकलने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रहे वन अधिकारी। बतौर एसडीओ दागी रही बना दी गई सीईओ एमएसपी पार्क की सीईओ अर्चना पटेल जब सीधी में एसडीओ के पद पर पदस्त थी तब तेंदूपते की गड़बड़ी में तत्कालीन वन बल प्रमुख यू प्रकाशम ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (1) में निहित प्रावधानांतर्गत उनको “परिनिन्दा” के दण्ड से दण्डित कर प्रकरण समाप्त कर दिया था। यही नहीं, यहां पदस्थ सीईओ अर्चना पटेल को न तो आयुर्वेदिक दवाई उत्पादन का ज्ञान है न ही कभी मार्केटिंग की ज़िम्मेदारी निभाई। यही हाल रेंजर सुनीता अहीरवार का है। दिलचस्प पहलू यह भी है कि इन नौसिखिये महिला अधिकारियों का आपसी समन्वय नहीं होने के कारण आयुष विभाग मध्य प्रदेश ने तो विंध्या हर्बल्स को ऑर्डर देना ही बंद कर दिया है। पिछले दिनों एक छोटा सा ऑर्डर इस वित्तीय वर्ष में केवल 1.8 करोड़ का आर्डर मिला है। लेकिन सीईओ और रेंजर और प्रभारी एसडीओ सुनीता अहीरवार की आपसी खींचतान में उत्पादन ही शुरू नहीं हो पा रहा है। रॉ मैटेरियल और पैकेजिंग आइटम की ख़रीदी का टेंडर मार्च में होना था जो कि अभी इस माह किया है। सवाल यह है कि ऐसे में कब सप्लाई करेंगे दवाई? पहले फूलजले और फिर एसडीओ हटे  रेंजर और प्रभारी एसडीओ उत्पादन सुनीता अहीरवार की लापरवाही का आलम ये है कि वह अभी तक पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा नहीं दे रहीं है। न तो उत्पादन कर रही है और न ही केंद्र का आयुष मार्क का सर्टिफ़िकेशन कराने का प्रयास रही है। अहिरवार के रसूख का आलम यह है कि जब सीईओ के पद पर रहे पीएल फूलजले ने अहिरवार को नोटिस जारी करने जा रहे थे तो उन्हें तत्काल वहां से हटा दिया। फेडरेशन के एमडी के आदेश पर एमएसपी पार्क के एसडीओ मणिशंकर मिश्रा ने अहिरवार के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए दस्तावेज मांगे तब उन्हें जांच से संबंधित कागज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसे लेकर एसडीओ मिश्रा ने एमडी विभाग ठाकुर को कई पत्र लिखें और  पत्र में यह उल्लेख किया कि आपने 7 दिन के भीतर जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए थे किंतु दस्तावेज उपलब्ध होने के कारण मैं जांच शुरू नहीं कर पा रहा हूं। एसडीओ के पत्र को एमडी ठाकुर ने डस्टबिन में डाल दिया। जांच प्रारंभ न हो सके, इसके लिए एसडीओ मिश्रा को एमएसपी पार्क से फेडरेसन पदस्थ कर दिया।  विल-बाउचर को लेकर टकराव  अभी कुछ दिन पहले आई सहायक प्रबंधक रेंज़र प्रियंका बाथम को मिले काम जिसमें ख़रीदी के बिल वाउचर और अन्य प्रबंधन को लेकर एसडीओ सुनीता अहीरवार की खींचतान शुरू हो गई है। सुनीता अहीरवार डीडीओ का हक़ जताने के चक्कर में सबको अपने अधीन रखना चाहती है। ऐसी स्थिति में अन्य कर्मचारी भी परेशान है।आलम ये है कि तीनों महिला अधिकारी एक ही बात को अलग-अलग तरीक़े से प्रबंध संचालक को सूचित करती है। अगर यही आलम रहा तो केंद्र को घाटे में ताला डाल कर ये अधिकारी अपने मूल विभाग में वापस चले जायेंगे।

अभियान हरियाली और रास्ता :- शहर की सड़को के किनारे हरियाली लाने प्रदितिशील व्यापारी संघ चला रहा वृक्षारोपण अभियान

Greenery and departure campaign:- Greenery along the city roads, Natural Trade Association launched tree plantation campaign

Greenery and departure campaign:- Greenery along the city roads, Natural Trade Association launched tree plantation campaign हरिप्रसाद गोहेआमला । प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला द्वारा बीते चार वर्षो से सतत जारी वृक्षारोपण का यह अभियान अब मुहूर्त रुप लेने लगा है । संगठन के बेहतर एवं सफल प्रयासों से शहर की मुख्य सड़कों के किनारे रोपित पौधो ने अब पेड़ का रूप लेना शुरू कर दिया है । संगठन का उद्देश्य अब सड़को के किनारे हरियाली लाना है । जिसके लिए संगठन से जुड़े कार्यकर्ता अध्यक्ष अनिल सोनी के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी शहर में हरियाली और रास्ता अभियान चलाकर सड़को के किनारे वृक्षा रोपण कर हरियाली लाने पहल कर रहे है । संगठन द्वारा जारी वृक्षारोपण अभियान की नगर में प्रशंशा हो रही है । संगठन से जुड़े यशवंत चडोकार से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 4 वर्षों से लगातार प्रगतिशील व्यापारी संगठन अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर को हरा भरा बनाने एवं पर्यावरण को संतुलित करने हेतू सड़क के विभिन्न मार्गों के किनारे पर वृक्षारोपण करता आ रहा है । प्रकृतिसेवा के इस क्रम में इस वर्ष भी संगठन द्वारा सड़क के किनारो पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें नीम, बादाम गुलमोहर, आम, लक्ष्मीतरु के पौधे शहर के रतेडा रोड, कोर्ट परिसर के सामने, जंबाडा रोड पर लगाए गए। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ,सचिव सुभाष देशमुख, संरक्षक जयंत सोनी ,राजीव मदान चंद्रशेखर सोनी यशवंत चढ़ोकार ,राजेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र सिंह राजपूत ,दिलीप चौकीकर, संतोष राठौर, राजेश धोटे , कपिल सिसोदे सहित कई सदस्यों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधे लगाए एवं इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया । संघ द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधे अब शहर के विभिन्न भागों में अपनी कहानी स्वयं कह रहे है, विगत वर्षों में प्रगतिशील व्यापारी संघ द्वारा लगाए ये पौधे अब वृक्ष बनने की ओर अग्रसर है एवं शहर का सौंदर्य बढाते हुए लहलहाने लगे हैं। आने वाले कल में निश्चित ही ये पौधे पर्यावरण की शुद्धता के साथ पृथ्वी पर बढ़ रहे तापमान से हम सबकी रक्षा करेंगे, थोड़ा ही सही लेकिन यदि सब मिलकर प्रयास करें और प्रत्येक व्यक्ति पांच पौधे लगाए तो पर्यावरण के स्वरूप को जरूर बदला जा सकता है। इस अवसर पर संघ द्वारा कहा गया कि प्रगतिशील व्यापारी संघ तो प्रकृति सेवा के लिए संकल्पित तो है ही,और आने वाले वर्षों में भी संघ द्वारा हरियाली व पर्यावरण हेतू प्रयास किये जाते रहेंगे, पर यही अपील हम सभी नागरिकों से भी करते है, सभी शहरवासी अगर पौधे लगाकर उनके संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहें तो बहुत जल्द सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे, एवं हमारा आमला वापस उसी रूप में आ जायेगा जैसा कुछ दशक पहले वो अपनी हरी-भरी तासीर के लिए जाना जाता था ।

बुंदेलखंड दर्शन: बहुत खास है यह किला, अदभुत है इसकी वास्तुकला

Bundelkhand Darshan: This fort is very special, its architecture is amazing

Bundelkhand Darshan: This fort is very special, its architecture is amazing ओरछा मध्य प्रदेश का एक बहुत ही सुंदर शहर है जो बुंदेलखंड में बेतवा नदी के किनारे बसा हुआ है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ आकर्षक स्थान के बारे में बताते हैं। कमलेश ( स्वतंत्र आवाज़ )ओरछा ! बुंदेलखंड इलाके के बसा हुआ बहुत ही खूबसूरत स्थान है। यह बेतवा नदी के किनारे मौजूद एक ऐतिहासिक स्थल है। जहां पर इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला के बेजोड़ नमूने देखने को मिलते हैं। पूजा में एक शानदार खिलाकर मौजूद है जो बुंदेला राजवंश की कविता और प्रभावशीलता को दर्शाने का काम करता है। ओरछा का सुंदर किलाओरछा किले को ओरछा कोठी के नाम से भी पहचाना जाता है। 16वीं शताब्दी में ऊर्जा के संस्थापक राजा रुद्र प्रताप सिंह ने इसे स्थापित किया था। यह किला बुंदेला राजपूत राजाओं की राजधानी के रूप में पहचान चाहता था। यह तीन तरफ से बेतवा नदी से घिरा हुआ है और एक तरह से प्राकृतिक सुरक्षा के बीच मौजूद है। इस किले के अंदर कुछ आकर्षक संरचनाएं बनी हुई हैंचलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। रामराजा मंदिरओरछा के सबसे आकर्षक स्थलों में से एक राम राजा मंदिर भी है। यह देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान राम की राजा के रूप में पूजन की जाती है। यह प्रमुख तीर्थ स्थल के तौर पर पहचाना जाता है। इसके अलावा चतुर्भुज मंदिर अपने ऊंचे शिखर और भाव वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आपको बुंदेला राजवंश की धार्मिक भक्ति और स्थापत्य कौशल की झलक देखने को मिलेगी। राजा महलयहां पुराना महल राजा महल राजा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा बनवाया गया था। इसकी बाहरी दीवारों पर धार्मिक विषय और दैनिक जीवन को दर्शाते दृश्य चित्रों के रूप में दिखाई देते हैं। अंदरूनी हिस्से की नक्काशी बहुत ही सुंदर है। यहां पर खिड़कियां बालकनी और छत बनी हुई है। जहांगीर महलयह बहुत सुंदर महल है जिसका निर्माण राजा वीर सिंह देव ने मुगल सम्राट जहांगीर की एक दिवसीय ओरछा यात्रा के सम्मान में करवाया था। यहां पर पत्थरों की नक्काशी और जालीदार काम देखने लायक है। यह एक तरह से मुगल वास्तुकला की भव्यता को दर्शाता है। शीश महलबुंदेला राजाओं के लिए महल के रूप में निर्मित किया गया शीश महल अब हेरिटेज होटल में बदल चुका है। यह आने वाले मेहमानों को शाही विलासिता का अनुभव करने का मौका देता है। इसके नाम से जाहिर है कि यह दर्पण का महल है। इस सुंदर बनाने के लिए आश्चर्यजनक दर्पणों का इस्तेमाल किया गया है।

Inflation: छह महीने में कितने महंगे हुए आलू-प्याज और टमाटर, आसमान छूती कीमतें?

Inflation: How much have potatoes, onions and tomatoes become expensive in six months

Inflation: How much have potatoes, onions and tomatoes become expensive in six months, prices touching the sky? इस खबर को आप पढ़ना शुरू करें उससे पहले ऊपर दिए गए चित्र को एक बार फिर से देख लीजिए। चित्र में आलू, प्याज, टमाटर की जुलाई की कीमतें लिखी हैं। आप कहेंगे कि ये तो हमारे इलाके में मिल रही है कीमतों से बहुत कम है। तो हम आपको आंकड़ों के इस अंतर के बारे में पहले बता देते हैं। ये कीमतें जुलाई महीने में देशभर में ये सब्जियां जिस दाम पर बिक रही हैं उसका औसत है। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक 16 जुलाई को देश में टमाटर सबसे महंगा जहां बिका वहां इसकी कीमत 127 रुपये किलो रही। इसी तरह जहां यह सबसे सस्ता है वहां ये 24 रुपये किलो बिका। पूरे देश का औसत लें तो 16 जुलाई को टमाटर औसतन 69.86 रुपये/किलो बिका। ऐसे ही जुलाई महीने की औसत कीमत लें तो यह 61.66 रुपये/किलो है। इसलिए आपको ऊपर के चित्र में जो आंकड़े दिख रहे हैं वो आपके इलाके में मिल रहे टमाटर की कीमत से अलग हो सकते हैं। ऐसे ही बाकी सब्जियों का हाल है। अब खबर पर आ जाते हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर के दाम कई राज्यों में शतक लगा चुके हैं तो प्याज भी कई जगह 80 के आंकड़े को छू रही है। आलू के दाम में भी एक महीने में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है। दामों के इस इजाफे के चलते जून में थोक महंगाई दर 16 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। कीमतों में इस इजाफे के लिए मौसम को दोष दिया जा रहा है। मई में कीमतों में इजाफा शुरू हुआ तो कहा गया ज्यादा गर्मी के कारण फसल खराब हो रही इसलिए ऐसा महंगाई है। जून में कहा गया कि ज्यादा बरसात होने की वजह से फसल खराब हो रही इसलिए ऐसा हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि हिन्दुस्तान में हर साल मई जून में मौसम कुछ इसी तरह का रहता है तो क्या हर साल मई-जून में आलू, प्याज टमाटर के दाम इसी तरह बढ़ते हैं? देश के कई हिस्सों में जनवरी-फरवरी में भीषण ठंड भी पड़ती है उस वक्त कीमतें कैसी रहती हैं? बीते तीन साल में जनवरी से जुलाई के दौरान आलू, प्याज टमाटर की कीमतों के इजाफे का क्या ट्रेंड रहा है? इस दौरान मौसम कैसा रहा है? एक मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दाल 100 रुपये से कम में मिल रही है, क्या देश के आकंड़े भी ऐसा ही कहते हैं? आइये समझते हैं…

मौसम: राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राज्य जलभराव से बेहाल

Weather: Alert of heavy rain in the states, states suffering from waterlogging

Weather: Alert of heavy rain in the states, states suffering from waterlogging मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अधिकांश जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। उधर, केरल के कई जिलों और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन बाधित हो गया। जगह-जगह लोग जलभराव की समस्या से जूझते रहे। वहीं, राजस्थान के कई जिलों में भी झमाझम मानसूनी बारिश होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। 21 जुलाई के लिए बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, लेकिन बृहस्पतिवार को ज्यादातर इलाकों में धूप के कारण उमस काफी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि, कांगड़ा, ऊना, चंबा, बिलासपुर और मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश भी हुई। उत्तरी केरल के वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में पेड़ उखड़ने, संपत्ति को नुकसान पहुंचने और सड़कें टूटने की घटनाएं सामने आई हैं। पलक्कड़ में एक स्कूल बस नहर में पलट गई। हालांकि, सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। मौसम विभाग ने वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के लिए तीन दिन बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए इन तीनों जिलों के प्रशासन ने 19 जुलाई को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। 18 राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमानमौसम विभाग ने 19 जुलाई को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात में तेज हवा के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है। पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है। पंजाब के 17 जिलों में 21 से दो दिन अलर्टमौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में 21 जुलाई से दो दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर शामिल। इस दौरान तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब में न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में पठानकोट में 63.2 एमएम की भारी बारिश दर्ज की गई।

पुलिसकर्मी को सोता हुआ देख कैदी अस्पताल से हुआ फरार

The undertrial prisoner escaped from the hospital after seeing the policeman sleeping.

The undertrial prisoner escaped from the hospital after seeing the policeman sleeping. गुना । मध्य प्रदेश के गुना जिले में अस्पताल से एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि न्यायिक हिरासत में कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा 38 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल से फरार हो गया। कैदी को आज (गुरुवार तड़के) सुबह ही इलाज के लिए लाया गया था। विचाराधीन कैदी हुआ फरारअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। घटना के बाद विचाराधीन कैदी तेगा पारधी को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैदी को लेकर आए संतरी ने उसकी हथकड़ी ढीली कर दी, क्योंकि उसने उससे कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन बाद में जब पुलिसकर्मी सो गया, तो पारधी भाग निकला। फरार कैदी पर है 15000 का इनामउन्होंने बताया कि आरोपी पर हत्या के प्रयास, डकैती और चोरी समेत 20 से ज्यादा मामलों में मुकदमा चल रहा था। ठाकुर ने बताया कि उस पर एक बार 15,000 रुपए का इनाम भी था। उसने राजस्थान और गुजरात में भी अपराध किए हैं। ठाकुर ने कहा, आरोपी को राजस्थान के चुरू जेल से गुना लाया गया था, जहां उस पर डकैती के एक मामले में मुकदमा चल रहा है। परसों दो अन्य कैदियों के साथ सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे जेल से अस्पताल लाया गया था। हिरासत से भागने के लिए एक और मामला दर्जपुलिस अधिकारी ने बताया कि हथकड़ी ढीली करने के बाद वह भाग निकला। उन्होंने कहा, हमने हिरासत से भागने के लिए आरोपी के खिलाफ अब नया मामला दर्ज किया है। यह पूछे जाने पर कि पारधी के साथ तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि उसके भागने की जांच की जा रही है और उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। पारधी गुना के बिलाखेड़ी इलाके का निवासी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 जुलाई को जबलपुर में आरआईसी का करेंगे शुभारंभ

Chief Minister Dr. Yadav will inaugurate RIC in Jabalpur on July 20.

Chief Minister Dr. Yadav will inaugurate RIC in Jabalpur on July 20. मध्यप्रदेश में संतुलित और समतापूर्ण विकास की यात्रा आगे बढ़ाते हुए, राज्य सरकार शनिवार 20 जुलाई 2024 को सुबह 09:00 बजे से संस्कारधानी-जबलपुर में “नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र” में अपना दूसरा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन) आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्रीय क्षमता का दोहन कर औद्योगिक विकास में असमानताओं को दूर करना है। जबलपुर क्षेत्र की औद्योगिक क्षमताओं और अवसरों से निवेशकों को रू-ब-रू करवाकर क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है। नवाचारी सम्मेलन का उद्देश्य प्रमुख बाजारों से निवेशकों को एक साथ लाकर, सार्थक चर्चा करके सहयोग को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों, नौकरशाहों और प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित 3500 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। आरआईसी में वैधनाथ समूह, आईटीसी, वोल्वो आयशर, बेस्ट कॉर्प, एसआरएफ और दावत समूह जैसे प्रमुख औद्योगिक समूह भाग लेंगे। आरआईसी में ताईवान, मलेशिया, यूके, फिजी, जापान और इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख विदेशी प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली 60 से अधिक इकाईयों का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों के साथ आमने-सामने चर्चा करेंगे। विशिष्ट अतिथि एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप और पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री राकेश सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रीय सत्रों में होगी क्षेत्र विशेष में निवेश पर विस्तृत चर्चा क्षेत्र की संभावनाओं पर केंद्रित 5 क्षेत्रीय सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें कृषि, खाद्य एवं डेयरी प्र-संस्करण, रक्षा, खनन एवं खनिज, कपड़ा एवं परिधान तथा पर्यटन शामिल है। उद्योग संघों, स्टार्टअप्स और रक्षा, कपड़ा एवं परिधान के विशेषज्ञों के साथ गोलमेज चर्चा भी होगी। सम्मेलन में 300 से अधिक क्रेता-विक्रेता बैठकें और वन-टू-वन चर्चा भी होंगी। निवेशकों को महाकौशल का अनुभव प्रदान करने के लिए जबलपुर एक्सपो और रक्षा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम और नेटवर्किंग डिनर के साथ होगा, जिसमें क्षेत्र की संस्कृति और व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

ए रेवंत रेड्डी सरकार किसानों की कर्ज माफी के लिए योजना लाने जा रही

A Revanth Reddy government is going to bring a scheme for loan waiver of farmers

A Revanth Reddy government is going to bring a scheme for loan waiver of farmers तेलंगाना सरकार नई योजना शुरू करने जा रही है। जिसके तहत किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। लगभग 70 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। दरअसल तेलंगाना सरकार अपने चुनावी वादे के तहत कृषि ऋण माफी की तैयारी कर रही है। गुरुवार को शाम 4 बजे किसानों के खातों में एक लाख रुपये तक के ऋण माफी के पैसे जमा किए जाएंगे। तेलंगाना मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार 15 अगस्त तक 2 लाख रुपये तक के ऋण को माफ कर देगी। तेलंगाना सरकार अपने इस चुनावी वादों को पूरा करने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को शाम 4 बजे किसानों के खातों में एक लाख रुपये तक के ऋण माफी के पैसे जमा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि जिन किसानों के एक लाख रुपये तक के ऋण माफ किए जा रहे हैं, उनके खातों में कुल 7,000 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे। जुलाई के अंत तक 1.5 लाख रुपये तक के फसल ऋण माफ किए जाएंगे। साथ ही अगस्त में ऋण माफी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अगस्त में जब दो लाख रुपये तक के ऋण माफ कर दिए जाएंगे, तब ऋण माफ करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सीएम रेड्डी ने सुझाव दिया कि रायथु वेदिका में कृषि ऋण माफी योजना के लाभार्थियों की एक सभा आयोजित की जानी चाहिए। इस सभा में संबंधित जिलों के मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल होकर किसानों के साथ खुशियां बांटें। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क भी सुबह बैंकर्स के साथ बैठक करेंगे। वहीं दो जिलों के लिए सचिवालय में एक वरिष्ठ अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो कलेक्टरों द्वारा ऋण माफी योजना पर उठाए गए संदेहों को समझ कर तत्काल उनका समाधान करेगा। ऋषि ऋण माफी की रहेंगी ये शर्तेंवहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड का उपयोग केवल परिवार की पहचान के लिए किया जाता है। राज्य में कुल राशन कार्डों की संख्या 90 लाख है तथा बैंक ऋण वाले किसान खातों की संख्या केवल 70 लाख है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 6.36 लाख किसान जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और जिन्होंने कृषि ऋण लिया है, वे भी कृषि ऋण माफी का लाभ लेने के पात्र हैं।

शरद खेमे में 29 पार्षद जाने के बाद हरकत में आए अजित पवार, पुणे के पार्टी नेताओं की बुलाई बैठक

Ajit Pawar came into action after 29 councilors went to Sharad camp, called a meeting of Pune party leaders

Ajit Pawar came into action after 29 councilors went to Sharad camp, called a meeting of Pune party leaders राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इससे पहले, बुधवार को पुणे में शरद पवार की मौजूदगी में राकांपा के 29 पार्षद राकांपा (शरद चंद्र पवार) पार्टी में शामिल हुए।

अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर… ‘सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ

Akhilesh Yadav's big offer…'Bring 100 MLAs, form government'

Akhilesh Yadav’s big offer…’Bring 100 MLAs, form government’ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा मुख्यमंत्री पद के लिए उसे समर्थन दे सकती है। इसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है- लौट के बुद्धू घर को आए। यहां बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने भी बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक्स के जरिये हमला बोलते हुए उन्हें सपा बहादुर की संज्ञा देते हुए कहा था कि यूपी और केंद्र दोनों ही जगह मजबूत सरकार है। 2017 की तरह 2027 में भी हम यूपी में सरकार बनाएंगे। उन्होंने सपा के पीडीए को धोखा करार दिया था।

टाईगर, चीता, तेंदुआ, कि मौतों का अड्डा बना प्रदेश, एक और मादा तेंदुआ कि मौत

The state became a den of deaths of tiger

The state became a den of deaths of tiger, cheetah and leopard, another female leopard died. बुरहानपुर । नयाखेड़ा-केरपानी रोड़ के पास मामा-भांजे बलडी में बुधवार को मादा तेंदुए का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बुरहानपुर डीएफओ विजय सिंह, एसडीओ अजय सागर सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। शव का पीएम कराकर फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल को इंदौर भेजा गया है। घाघरला के जंगल में मादा तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। करीब दस दिन पहले इसी क्षेत्र में एक नर तेंदुआ बीमार अवस्था में मिला था। जिसका इंदौर में उपचार चल रहा है। एक ही क्षेत्र में तेंदुए का बीमार होना सवालों को जन्म दे रहा है। राजस्व की भूमि पर पर शव की जानकारी मिली थीएसडीओ अजय सागर ने बताया कि मामा-भांजे की राजस्व की भूमि पर एक वन्य प्राणी का शव पड़ा होने की सूचना किसान से मिली। सूचना मिलते ही बुधवार सुबह 11 बजे मौके पर वन अमला पहुंचा। शव करीब दो दिन पुराना मादा तेंदुए का है। जो वयस्क होकर करीब तीन वर्ष के करीब है। शरीर पर घाव अथवा चोट के नहीं थे न‍िशानशव पर कोई घाव या शिकार के कोई चोट के निशान भी नहीं पाए गए है। इससे वन विभाग को शिकार की आशंका नहीं है। संक्रामक बीमारी से मौत की बात बताई जा रही है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। एक माह बाद रिपोर्ट आने पर ही मौत का खुलासा हो पाएगा। हालांकि इसके पूर्व भी खेत में रेस्क्यू किए गए तेंदुए के पैर भी संक्रमण से ग्रसित पाए गए थे। 10 दिन पूर्व किया था तेंदुए को रेस्क्यूनयाखेड़ा गांव में चार माह से तेंदुए का आतंक चल रहा था। उसके द्वारा गोवंशी का शिकार किया जा रहा था।ग्रामीणों के अनुसार नौ जुलाई को किसान अकरम बाबू खां के खेत में तेंदुआ सुस्त अवस्था में मिला था।तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू किया था। जानकारी के अनुसार इसकी लोगों ने 10 फीट की दूरी से सेल्फी ली।लोगों से पता चला है कि इस दौरान तेंदुआ न तो गुर्रा रहा था और न ही उसके तेवर कोई आक्रामक थे।यह जानकारी भी मिली है कि तेंदुए के पीछे के पैर काम नहीं कर रहे थे। वह इससे कमजोर लग रहा था।तेंदुए को इसके बाद इंदौर कमला नेहरू संग्रहालय भेजा गया था। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।तेंदुआ संक्रमण की बीमारी से ग्रसित पाया गया है। तेंदुआ किसी अन्‍य बीमारी से ग्रस्त बताया जा रहा है। क्षेत्र में और भी तेंदुए होने की आशंकाउल्लेखनीय है कि क्षेत्र में और भी तेंदुए होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि नेपानगर सहित आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक गांव में आए दिन तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी सामने आ रही है।

गंभीरता के साथ हो राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Revenue matters should be resolved with seriousness and within the time limit: Chief Minister Dr. Yadav

Revenue matters should be resolved with seriousness and within the time limit: Chief Minister Dr. Yadavभोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिये 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महा अभियान – 2.0 संचालित किया जा रहा है। किसानों और आमजन की सहुलियत के लिये पटवारी और मैदानी अमला मुख्यालय पर रह कर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अभियान्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का गंभीरता के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाये। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि अभियान में अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 30 दिन में, विवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 150 दिन में किया जायेगा। बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा 90 दिन है और सीमांकन प्रकरणों को 45 दिन में निराकृत करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही नक्शे में तरमीम का कार्य सतत् जारी रहेगा। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा है कि राजस्व महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान 2.0 में 30 जून 2024 की स्थिति में लंबित नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरूस्ती और सीमांकन के प्रकरणों में निराकरण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें नामांतरण के 75 हजार 964, बंटवारा के 9 हजार 897, अभिलेख दुरूस्ती के 9 हजार 889 और सीमांकन के 25 हजार 423 प्रकरण शामिल हैं‍। इसके साथ ही 30 जून 2024 की स्थिति में एक करोड़ 95 लाख 45 हजार नक्शे पर तरमीम के लंबित मामलों को भी दर्ज किया जाएगा। अभियान में होगा डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण राजस्व महा अभियान में एक अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक फसलों का डिजिटल (क्रॉप) सर्वेक्षण किया जायेगा। किसानों के खेत पर जाकर फसल का फोटो खीचकर जानकारी अद्यतन करने के लिये युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 25 जुलाई तक प्रशिक्षित किया जायेगा। राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों के अनुसार खसरों और नक्शे में अमल सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में नि:शुल्क समग्र ई-केवायसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। वरिष्ठ राजस्व अधिकारी करेंगे मैदानी क्षेत्र का दौरा राजस्व महा अभियान में संभागायुक्त, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनीटरिंग करेंगे।

उत्तर प्रदेश में चौधराहट की जंग : योगी या मौर्य

Battle of Leadership in Uttar Pradesh: Yogi or Maurya

Battle of Leadership in Uttar Pradesh: Yogi or Maurya राजीव रंजन झा लखनऊ ! केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली में जो पका रहे हैं , वह आश्चर्यजनक है । यूं तो पिछले एक साल से मौर्य और बृजेश पाठक दोनों ही दिल्ली में अमित शाह के दरबार में पड़े रहे हैं , लेकिन कार्यसमिति की लखनऊ बैठक में प्रकारांतर से योगी पर बरस कर उनके भाव पार्टी में और चढ़ गए हैं । मौर्य अब अमित शाह की मदद से योगी को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं । मौर्य ओबीसी कोटे से आते हैं और याद कीजिए कि यूपी में ओबीसी का वोट इस बार मोदी के बजाय सपा को गया । तो क्या यह केशव प्रसाद मौर्य के इशारे पर हुआ ?मौर्य यूपी भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं , संगठन पर उनका प्रभाव है , हालांकि 2022 में वे खुद अपनी विधानसभा सीट हार गए थे । एक सवाल यह भी कि क्या यूपी में बीजेपी को हरवाने के लिए केशव प्रसाद ने अखिलेश से सांठगांठ की और ओबीसी वोट इंडी गठबंधन को डलवा दिया ? क्या योगी को हटाकर खुद सीएम बनने के लिए भूपेंद्र चौधरी के साथ मिलकर यह खेल मौर्य ने खेला ? क्या योगी को मुख्यधारा से हटाने के लिए अमित शाह ने खुद ही मौर्य को मोहरा बनाया ? याद आता है केजरीवाल का एक बयानप्रचार के लिए जमानत पर बाहर आकर उन्होंने भाषण देते हुए कहा था कि चुनाव के बाद यूपी से योगी को हटा दिया जाएगा । तब सभी ने उनका उपहास उड़ाया था । अब लगता है कि बीजेपी में यदि भीतर कुछ पक रहा था तो केजरीवाल को कैसे पता था ? कल शाम मौर्य के साथ नड्डा और अमित शाह ने दो घंटों तक क्या बातचीत की ? क्या अमित शाह में चुनाव के बाद इतनी शक्ति बची है कि वे योगी को हटा सकें ? क्या केशव प्रसाद मौर्य में योगी की नाराजगी के साथ यूपी को संभालने की ताकत है ? लगता तो नहीं था , पर दिखाई कुछ और दे रहा है । यूपी के लिए योगी जरूरी हैंसच कहें तो भाजपा के पास योगी के स्तर का दूसरा नेता नहीं है । उन्हें मोदी के बाद केंद्र में पीएम पद पर लाने की अटकलों में केवल इतना दम है कि योगी युवा संत नेता हैं । अन्यथा राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी अरसे से पीएम मैटीरियल के रूप में भाजपा के पास मौजूद हैं । खैर ! ये बातें अभी दूर की कौड़ी हैं चूंकि मोदी के पास अभी पांच साल सरकार चलाने का जनादेश मौजूद है । केशव प्रसाद को दिल्ली क्यों बुलाया गयापीछे पीछे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली क्यों आए , इसका खुलासा होने में अभी देर लगेगी । लेकिन एक बात समझ लीजिए । बीजेपी और देश की बहुसंख्यक जनता के लिए जैसे मोदी जरूरी हैं , वैसे ही यूपी के लिए योगी जरूरी हैं । चुनाव में बीजेपी बहुत जल चुकी है । ऐसे में योगी को छेड़ना आग से खेलने के समान है । बीजेपी आलाकमान लोकसभा चुनाव में काफी गंवा चुकी है । केशव प्रसाद मौर्य को ज्यादा हवा देना भाजपा के लिए एक और आत्मघाती कदम साबित हो सकता है ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल बाघ शावकों की जीवन रक्षा के प्रयास की सराहना की

Chief Minister Dr. Yadav appreciated the efforts to save the lives of the injured tiger cubs.

Chief Minister Dr. Yadav appreciated the efforts to save the lives of the injured tiger cubs. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाघिन के घायल शावकों की जीवन रक्षा के लिए सीहोर जिला प्रशासन और भोपाल रेल मंडल द्वारा तत्परतापूर्वक की गई कार्यवाही की सराहना की है। भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोमवार की सुबह सीहोर जिले में बुधनी के पास मिडघाट में बाघिन के तीन शावक रेल्वे ट्रैक दुर्घटना के शिकार हो गये थे। दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई लेकिन शेष दो घायल शावकों का रेस्क्यू किया जाकर उपचार के लिये भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सालय लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सराहना करते हुए कहा कि सीहोर जिला प्रशासन एवं रेल मंडल द्वारा मनुष्य के साथ ही पशु-पक्षियों के जीवन के प्रति संवेदनशील होकर दायित्व निभाने का यह श्रेष्ठ उदाहरण है।

भाजपा में कुर्सी की लड़ाई में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया ; अखिलेश यादव

In the fight for chair in BJP, the governance and administration were put on the back burner; Akhilesh Yadav

In the fight for chair in BJP, the governance and administration were put on the back burner; Akhilesh Yadav सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में कुर्सी की लड़ाई चल रही है जिससे कि शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। जनता के लिए सोचने वाला भाजपा में कोई नहीं है। अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है। बता दें कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि सरकार से बड़ा संगठन होता है। इसे लेकर पार्टी में सियासी आग भड़क उठी। केशव मौर्य एक महीने में प्रदेश में कैबिनेट व अन्य बैठकों में भी नहीं पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दिल्ली बुलाकर भी बात की। इससे सरकार और संगठन में मनमुटाव होने की बात सामने आई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet