LATEST NEWS

ब्रिटेन में मतदान आज, 50 सीटों पर भारतीय निर्णायक भूमिका में

लंदन  ब्रिटेन में गुरुवार को होने वाले आम चुनाव में 650 सांसदों को चुनने के लिए वोटिंग होगी। एक विश्लेषण के अनुसार, अगर लेबर पार्टी बहुमत हासिल करती है तो उसमें जातीय अल्पसंख्यक सांसदों की अभी तक की सबसे अधिक संख्या हो सकती है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड और नॉर्थअलर्टन की अपनी सीट बरकरार रखने की उम्मीद है। उनके मंत्रिमंडल की पूर्व सहयोगी प्रीति पटेल के एसेक्स में विथम में जीतने की उम्मीद है। आइए समझें इस चुनाव से जुड़े सवालों को। कब होगी वोटिंग और रिजल्ट कब? ब्रिटेन में 4 जुलाई को वहां के समय के अनुसार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होगी, जो रात 10 बजे तक चलेगी। वोटिंग खत्‍म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी और 5 जुलाई को सुबह 5 बजे तक नतीजे आ जाएंगे। चुनाव में कोई भी व्‍यक्ति जो 4 जुलाई के दिन 18 साल या उससे अधिक का है और ब्रिटिश नागरिक है या यूके पते के साथ आयरलैंड नागरिक है, तो वह मतदान कर सकता है। चुनाव में क्‍या हैं मुद्दे? इस बार चुनाव में बढ़ती अप्रवासियों की संख्‍या पर लगाम कसना, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे काफी हावी हैं। भारत से कितना अलग है ब्रिटेन का चुनाव? ब्रिटेन में वोट बैलेट बॉक्स में डाले जाते हैं, जबकि भारत में EVM के जरिए मतदान होता है। इसके अलावा, ब्रिटेन में भारत की तरह सड़कों-दीवारों पर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग नजर नहीं आते हैं। वहां सप्ताह भर धीमी गति से प्रचार होता रहता है। वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को प्रत्याशी डोर-टु-डोर जाकर वोट मांगते हैं। क्या होगी भारतीयों की भूमिका? ब्रिटेन में 650 में से करीब 50 सीटों पर भारतीय वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इन 50 सीटों में से 15 सीटें जैसे लेस्टर, बर्मिंघम, कॉन्वेंट्री, साउथ हॉल और हैरॉस में तो भारतीय मूल के उम्मीदवार ही पिछले दो चुनाव से जीत रहे हैं। इन सीटों पर इस बार सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को लेकर भारतीय वोटरों में गुस्सा है, तो वहीं विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवारों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 2019 में हुए पिछले आम चुनाव में भारतीय मूल के 15 सांसद चुने गए थे, जिनमें से कई दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा भारतीय मूल के कई लोग पहली बार आम चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय मूल के वोटर वाले इलाके में दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद आलोक शर्मा और लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शर्मा इस बार रीडिंग वेस्ट और इलींग साउथल से फिर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इलींग साउथल में बड़ी संख्या में पंजाबी मतदाता हैं। वहां से इस बार दो ब्रिटिश सिख उम्मीदवार संगीत कौर भैल और जगिंदर सिंह निर्दलीयों के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। ब्रिटिश भारतीय उम्मीदवारों में प्रफुल नार्गुंड लेबर पार्टी की टिकट पर इस्लिंगटन नॉर्थ से चुनाव लड़ रहे हैं। जस अथवाल लेबर पार्टी के गढ़ इफोर्ड साउथ से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बैगी शंकर डर्बी साउथ, सतवीर कौर साउथम्पटन टेस्ट और हरप्रीत उप्पल हडर्सफील्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। इंदौर में जन्मे राजेश अग्रवाल पहली बार लीसेस्टर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला एक अन्य ब्रिटिश भारतीय एवं कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार शिवानी राजा से है। भारतीय मूल के मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद वाले इस क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है, क्योंकि गोवा मूल की पूर्व सांसद कीथ वाज भी यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।

ममता के राज्य में नहीं थम रही भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र करने और पीटने की घटना

कोलकाता पश्चिम बंगाल में महिला नेता के खिलाफ एक और हिंसा की शर्मनाक घटना सामने आई है। बुधवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगतदल में एक भाजपा महिला कार्यकर्ता को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस दौरान वह सिर में चोट लगने के कारण बुरी तरह घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने मीडिया को इस घटना के बारे में विस्तार से बताया है। भाजपा की महिला नेता ने बताया कि जब वह पानी लेने गई थी, तब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला किया। भाजपा नेता ने तृणमूल पर 4 जून को लोकसभा चुनाव में रिजल्ट सामने आने के बाद क्षेत्र में उपद्रव मचाने और भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया। बैरकपुर के तृणमूल नेता सोमनाथ श्याम ने कहा कि यह घटना राजनीतिक नहीं थी। टीएमसी नेता ने कहा, “यह मामला ईएसआई स्लम क्षेत्र का है। मुस्लिम महिलाओं के बीच पानी को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसका किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। आपको बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटना के लिए विपक्ष के द्वारा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को दोषी ठहराया गया था। अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला को भाजपा से लगाव रखने के कारण कूचबिहार के माथाभांगा क्षेत्र में कथित तौर पर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया था। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने कूचबिहार का दौरा किया और महिला से मुलाकात की थी। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी उनसे मुलाकात की थी। बंगाल पुलिस ने उनका बयान दर्ज कर लिया है। इस बीच उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में कंगारू कोर्ट में एक जोड़े को कोड़े मारने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।    

अगले पांच दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश

नई दिल्ली  जून के मध्य में धीमा पड़ा मॉनसून जुलाई में पूरे रंग में नजर आ रहा है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा भविष्यवाणी से इसके संकेत मिल रहे हैं। खबर है कि भारत के उत्तर पश्चिम और मध्य हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बहुत बारिश होने जा रही है। वहीं, भयंकर गर्मी का सामना कर चुके उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह मूसलाधार बारिश के आसार हैं। आज कहां होगी बारिश मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में 8 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश में 5 जुलाई और पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड में गुरुवार को ही जमकर बारिश हो सकती है। इधर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में 8 जुलाई तक बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। IMD ने बताया है कि ओडिशा में 8 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ऐसा मौसम 6 से 8 जुलाई के बीच बन सकता है। बिहार में गुरुवार और शुक्रवार को अति भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में 8 जुलाई तक भारी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। अगले पांच दिनों के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, आंतरिक कर्नाटक में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं। मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, रायलसीमा, तेलंगाना में भी छिटपुट से हल्की से बारिश इस दौरान हो सकती है।  

सांगली में मिड-डे-मिल पैकेट में मिला मरा हुआ सांप, टेस्टिंग के लिए भेजा गया फूड

सांगली महाराष्ट्र के सांगली जिले में आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिले मिडडे मील के एक पैकेट में मरा हुआ सांप मिला है। इस मामले के सामने आने के बाद बच्चों के परिवानों ने चिंता जताई है। फिलहाल यह भी एक सवाल बना हुआ है कि आखिर मिड-डे मील के पैकेट में सांप कैसे पहुंच गया। राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने बताया कि पलुस में एक बच्चे के माता-पिता ने कथित घटना की सूचना सोमवार को दी। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए जिले के अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका। उन्होंने बुधवार को बताया, ‘छह महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में मध्याह्न भोजन के पैकेट मिलते हैं। इन पैकेटों में दाल खिचड़ी का मिश्रण होता है। सोमवार को पलुस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेट बांटे। एक बच्चे के माता-पिता ने दावा किया कि उन्हें मिले पैकेट में एक छोटा मरा हुआ सांप था।’ भोसले ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका (महिला कार्यकर्ता) ने अधिकारियों को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सांगली जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप यादव और खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य अधिकारियों ने आंगनवाड़ी का दौरा किया और पैकेट को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए ले जाया गया। जिला परिषद के आंगनवाड़ी अनुभाग के प्रभारी यादव से बार-बार प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल इस मामले ने उन बच्चों के परिजनों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जो आंगनवाड़ी जाते हैं या फिर वहां से मिलने वाली खाद्य साामग्री का उपभोग करते हैं। फिलहाल इस मामले में किसी अधिकारी का बयान नहीं आया है।  

कमला हैरिस को बाइडेन की जगह राष्ट्रपति चुनाव पर मौका दिया जाए

वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वीकार किया है कि वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ टीवी डिबेट के दौरान मंच पर लगभग सो ही गए थे। उन्होंने यह भी मान लिया है कि ट्रंप के मुकाबले डिबेट उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इस बीच यह मांग भी बढ़ने लगी है कि वह राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस ले लें और कमला हैरिस को उनकी जगह पर मौका दिया जाए। कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हैं, जिनके पास डेमोक्रेटिक पार्टी में बड़ा समर्थन है। वहीं जो बाइडेन का कहना है कि वह डिबेट से पहले लगातार दो सप्ताह तक यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में गए थे। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ा और थकान अनुभव कर रहे थे। इसी वजह से वह मंच पर लगभग सो गए थे। वर्जीनिया में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात स्वीकार की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं बहुत स्मार्ट नहीं हूं। बाइडेन ने कहा कि दो सप्ताह में मैं न जाने कितने टाइम जोन में गया। 81 साल के जो बाइडेन ने कहा कि डिबेट में कमजोर रहने के पीछे यह मेरी सफाई है। इसे लेकर मैं किसी तरह की छूट नहीं चाहता। वाइट हाउस के कर्मचारियों ने बाइडेन की सेहत के बारे में बताते हुए कहा था कि वह डिबेट में शामिल होने के दौरान सर्दी के शिकार थे। इसी के चलते वह पूरे मन से डिबेट में शामिल नहीं हो सके। वहीं बाइडेन ने स्टाफ से अलग कारण बताते हुए कहा कि वह फ्रांस गए थे। इटली में जी-7 समिट का हिस्सा थे। इसके अलावा कई आयोजनों में गए थे और इसकी वजह से थके हुए थे। उन्होंने कहा कि मेरा स्टाफ तो लगातार कह रहा था कि इतनी यात्राएं न करूं, लेकिन मैंने उनकी बात को अनसुना कर दिया था। अंत में डिबेट के दौरान थकान का अनुभव लेने लगा। ऐसी स्थिति हुई कि डिबेट के दौरान मंच पर ऐसी स्थिति हो गई थी कि मैं लगभग सो चुका था। उनकी इस स्वीकारोक्ति के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच मंथन तेज हो गया है। जो बाइडेन के बेटे से भी नाखुश हैं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बाइडेन के खिलाफ उनकी पार्टी में माहौल बन रहा है। बीच में तो यह कयास भी लगे कि खुद बाइडेन अपना नाम वापस लेने की सोच रहे हैं। लेकिन उन्होंने इसे खारिज किया है और कहा कि मैं नेतृत्व करूंगा और हम जीत हासिल करेंगे। खबर है कि डेमोक्रेटिक पार्टी में कुछ लोग बाइडेन के बड़े बेटे हंटर बाइडेन के वाइट हाउस के मामलों में दखल देने से भी नाराज हैं।    

भारतीय शेयर मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर ट्रेड

मुंबई  भारतीय शेयर मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स 80374 के नए शिखर को छू चुका है। निफ्टी भी 24000 के पार चला गया है। एनएसई पर 2418 स्टॉक ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 1592 हरे निशान पर हैं। 762 में गिरावट है। 110 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा है और 23 में लोअर।  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर है। इसमें करीब डेढ़ पर्सेंट की गिरावट है। टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स करीब दो फीसद ऊपर 994.65 रुपये, आईसीआईसीआई बैंक 1.52 फीसद ऊपर 1219.55 रुपये, इन्फोसिस 1.27 फीसद की बढ़त के साथ 1648.25 रुपये पर पहुंच गया है। टीसीएस और एचसीएल टेक में भी एक फीसद से अधिक की बढ़त है।  शेयर मार्केट में रिकॉर्डतोड़ रैली जारी है। आज गुरुवार 4 जुलाई को पहली बार सेंसेक्स 80321 के नए ऑल टाइम पर खुला। निफ्टी भी इतिहास रचते हुए 24369 के रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। सेंसेक्स आज 334 अंक ऊपर और निफ्टी 83 अंकों की बढ़त के साथ खुला। घरेलू शेयर मार्केट आज भी बम-बम बोल सकता है। क्योंकि, ग्लोबल संकेत कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए। गिफ्ट निफ्टी 24,460 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 95 अंकों का प्रीमियम था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छे संकेत हैं। आज सेंसेक्स के लिए प्रमुख संकेत इस प्रकार हैं एशियाई बाजार: लाइव मिंट के मुताबिक गुरुवार को जापान के टॉपिक्स के ऑल टाइम हाई लेवल को पार करने के साथ एशियाई बाजारों में तेजी रही। टॉपिक्स में 0.56% की उछाल आई, जबकि निक्केई 225 में 0.55% की। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.98% की तेजी आई, जबकि कोस्डैक में 0.75% की वृद्धि हुई।

देवरिया में में दर्दनाक हादसा फ्रिज में आया करंट, मां -बेटी की मौत

देवरिया  यूपी के देवरिया में बुधवार को एक मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान तीन साल का एक और बच्‍चा झुलस गया। मां फ्रिज से आम निकालने गई थी तभी उसमें करंट उतर गया। मां को फ्रि‍ज से चिपका देख बचाने गई बेटी भी करंट की चपेट में आ गई। सेकेंडों में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में हुआ। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर नगर पंचायत के आजाद नगर निवासी इस्तखार अंसारी उर्फ भंडारी की पत्नी शाहिदा (उम्र 55 वर्ष) बुधवार की दोपहर में करीब 12 बजे घर में रखे फ्रिज से आम निकालने गई थीं उसी दौरान फ्रिज में करंट उतरने से वह उससे चिपक गईं। पास खड़े 3 साल के बच्‍चे इरफान अंसारी उर्फ सोनू को भी करंट लगा और झटके से वह दूर जा गिरा। मां को फ्रिज से चिपका देख बेटी अफसाना (उम्र 30 वर्ष) उन्‍हें बचाने गईं। अफसाना भी करंट की चपेट में आ गईं। वह भी फ्रिज से चिपक गईं। देखते ही देखते मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। अफसाना के पति का नाम शिबू अंसारी हैं। उनका घर देवरिया के ही मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला में है। मां-बेटी की मौत से मोहल्‍ले में मातम फैल गया। आसपास के लोगों की भीड़ इस्तखार-शाहिदा के घर पर इक्‍ट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दुखद घटना के बाद एसडीए रत्‍नेश तिवारी, सीओ अंशुमान श्रीवास्‍तव और कोतवाल रतन पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

Jio, Airtel, Vi के रिचार्ज प्लान में महंगाई, BSNL दे रहा सबसे सस्ते प्लान्स

जियो, एयरटेल और VI ने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन बीएसएनएल की तरफ से अभी भी सबसे सस्ता प्लान ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से अभी भी 107, 147 रुपए वाला प्लान दिया जा रहा है और आप इसमें कई शानदार लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अलग करने की ज़रूरत नहीं होती। बीएसएनएल की तरफ से 107 रुपए वाला प्लान ऑफर किया जा रहा है और ये 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 3 जीबी तक डाटा और 200 फ्रीवॉइड कॉलिंग मुफ्त मिनट ऑफर किए जा रहे हैं। जबकि एयरटेल और जियो के प्लान महंगे होने के बाद भी किसी भी प्लान में ये लाभ मिलने वाले नहीं हैं। बीएसएनएल की तरफ से 147 रुपए वाला भी एक प्लान दिया जा रहा है। यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 10 जीबी तक डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर की जाती है। कितने महंगे प्लान ? अब बात करें कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने प्लान की कीमत में कितना इजाफा किया है? तो आपको पहले ही बता दें कि अधिकतम 600 रुपए तक का प्लान महंगा कर दिया गया है। जियो, एयरटेल के प्लान 3 जुलाई से महंगे हो गए थे, लेकिन वोडाफोन के प्लान की कीमत 4 जुलाई से बढ़ गई है। ऐसे में सभी लोगों को योजना के मामले में झटका लगा है। यही वजह है कि बीएसएनएल टीवी की पहली पसंद बनी है।

बालाघाट में मिले सबसे अधिक 45 सारस, हर साल होने वाली सारस गणना के नतीजे सामने आये

बालाघाट पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और संवर्द्धन के मकसद से हर साल होने वाली सारस गणना के नतीजे सामने आ गए हैं। दो राज्यों के तीन जिलों में हुई इस गणना में बालाघाट जिले में इस बार भी सर्वाधिक 45 सारस मिले हैं। हालांकि, पिछले साल की गणना की तुलना में इस बार तीन सारस कम मिले हैं। बीते साल 48 सारस थे बालाघाट में 2023 की गणना में बालाघाट में कुल 48 सारस मिले थे। महाराष्ट्र के गोंदिया में इस गणना में 28 और भंडारा में चार सारस मिले हैं। वन्यजीव प्रेमी रवि पालेवार ने बताया कि सेवा संस्था के अध्यक्ष सावन बहेकार व सारस संरक्षण प्रकल्प प्रभारी सेवा संस्था सदस्य के मार्गदर्शन, उत्तर-दक्षिण वन मंडल बालाघाट, जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद, बालाघाट एवं सारस मित्रों के सहयोग से सारस गणना-2024 हुई है। करीब छह दिनों तक चली इस गणना में बालाघाट जिले में लगभग 70 जगहों पर सेवा संस्था के सदस्य, किसान, सारस मित्र तथा वन विभाग बालाघाट के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सारस गणना को अंजाम दिया। बालाघाट में गणना के लिए बनाई गई 25 टीमें जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले में सारस गणना के लिए 25 टीम बनाई गई थी। हर प्रत्येक में करीब चार सदस्य थे, जिन्होंने सारस के विश्रांती स्थल पर सुबह पांच से नौ बजे तक विविध स्थानों पर प्रत्यक्ष जाकर गणना की। पालेवार ने बताया कि सारस मित्र साल भर सारस के विश्राम स्थल, प्रजनन अधिवास तथा भोजन के लिए उपयुक्त भ्रमण मार्ग का सर्वे करते हैं। सारस पक्षी के अधिवास के आसपास रहने वाले किसानों को सारस का महत्व बताकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया जाता है। स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं सारस संवर्धन एवं संरक्षण से संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से सारस संरक्षण अभियान से जोड़ा जाता है। सारस के जोड़े अधिवास तथा भोजन के लिए दोनों राज्यों में समान रूप से विचरण करते हैं। 60 से ज्यादा स्थानों में पहुंची टीम बालाघाट जिले में 25 टीम के सदस्यों ने 60 से ज्यादा स्थानों पर प्रकल्प प्रभारी सावन बहेकार के मार्गदर्शन में गणना की। आंकड़ों की विश्वसनीयता एवं सारस की उपस्थिति पर संदेह की गुंजाइश न रहे, इसके लिए 26 से 30 जून तक रोज सुबह एवं शाम सभी सारस अधिवास पर जाकर सारस की स्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें खेत, तालाब, नदियों पर जाकर स्थानीय लोगों से भी चर्चा भी की गई। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 23 जून को सेवा संस्था सदस्य, वन विभाग गोंदिया, किसान, सारस मित्र के सहयोग से 31 टीम के सदस्यों ने करीब 80 स्थानों पर सारस गणना की। भंडारा जिले में भी 23 जून को ही वन विभाग भंडारा, सेवा संस्था, सारस मित्रों के सहयोग से 30 टीम बनाकर सारस गणना को अंजाम दिया गया। वार्षिक सारस गणना में इनका रहा योगदान सारस गणना अभियान में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, डीएफओ अभिनव पल्लव का सहयोग प्राप्त हुआ। इस अभियान में सेवा संस्था से सावन बहेकार, अविजित परिहार, एसडीओ विनिता बामणे, वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र बिसेन, जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद, रवि पालेवार, अभय कोचर, खगेश कावरे, शशांक लाडेकर, कन्हैया उदापुरे, डिलेश कुसराम, विशाल कटरे, प्रशांत मेंढे, प्रवीण मेंढे, विकास फरकुंडे, बबलू चुटे, मधु डोये, नीलू डोये, कैलाश हेमने, लोकेश भोयर, पप्पू बिसेन, बसंत बोपचे, राहुल भावे, रतिराम क्षीरसागर, निशांत देशमुख, सिकंदर मिश्रा, श्री नखाते, प्रवीण देशमुख, अमित बेलेकर, पवन सोयम सहित अन्य का अहम योगदान रहा।

AI ने भारत में पहले से ही गतिशील उद्यमशीलता परिवेश को और गति दी- नारायणन

नई दिल्ली  ओपनएआई के उपाध्यक्ष श्रीनिवास नारायणन ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) ने भारत में पहले से ही गतिशील उद्यमशीलता परिवेश को और गति दी है। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एआई के अत्यधिक इस्तेमाल के कई उदारहण मौजूद हैं। नारायणन ने ‘ग्लोबल इंडिया एआई समिट’ को संबोधित करते हुए भारत के एआई मिशन की सराहना की और इसे न केवल ‘ग्लोबल साउथ’ बल्कि पूरे विश्व के लिए एक ‘‘ बेहतरीन मिसाल’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि ओपनएआई ‘इंडिया एआई मिशन’ की अनुप्रयोग विकास पहल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारतीय डेवलपर इसके मॉडल पर काम कर सकें और व्यापक स्तर पर समाज को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा, ‘‘हम वास्तव में मंत्रालय (आईटी मंत्रालय) के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं। यह आकलन करना चाहते हैं कि हम कहां सबसे अधिक योगदान दे सकते हैं।’’ भारत में एआई के अत्यधिक इस्तेमाल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कृषि में नए युग की प्रौद्योगिकी ग्रामीण समुदायों में किसानों को अधिक सहायता प्रदान करना संभव बना रही है। शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर व्यक्ति-विशेष शिक्षा की पेशकश एक ‘‘बड़ा अवसर’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका सबसे बड़ा उदाहरण ‘इंडिया एआई मिशन’ ही है। यह न केवल ‘ग्लोबल साउथ’ में, बल्कि दुनिया भर में एक बेहतरीन मिसाल पेश करता है कि जनरेटिव एआई में ‘एंड-टू-एंड’ सार्वजनिक निवेश क्या हो सकता है।’’ ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित या अल्पविकसित कहा जाता है, जो मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं।      

वतन लौटे चैंपियंस का जोरदार वेलकम, एयरपोर्ट से होटल तक गूंजा इंड‍िया-इंड‍िया

नई दिल्ली T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया वतन लौट आई है. टीम के भारत लौटने पर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है. दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आईटीसी मौर्या होटल तक प्रशंसक अपने खिलाड़ियों के लिए पलक-पावड़ें बिछाए हुए हैं. होटल पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से टीम इंडिया का स्वागत किया गया. ऐसे में चर्चा में बना हुआ है एक केक. आईटीसी मौर्या होटल ने टीम इंडिया की जीत के मौके पर एक स्पेशल केक तैयार किया है. ये केक टीम इंडिया की जर्सी के रंग का है. इस केक की खास बात ये है कि इसे पूरी तरह से टीम इंडिया की जीत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. केक का खास अट्रैक्शन उस पर लगी T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है, जो दिखने में तो असली लगती है लेकिन इसे पूरी तरह से चॉकलेट से तैयार किया गया है. केक पर खिलाड़ियों की खास तस्वीरें भी लगाई गई है. साथ ही इस पर बीसीसीआई का लोगो भी दिखाया गया है. केक पर लिखा गया है, Big Winners Congratulations… आईटीसी मौर्या के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा का कहना है कि हमने वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए विशेष तौर पर ब्रेकफास्ट तैयार किया है. ये खिलाड़ी काफी समय से टूर पर थे और जीतकर वापस आए हैं. ऐसे में हम इन्हें स्पेशल ब्रेकफास्ट ऑफर करेंगे, खासकर ऐसी चीजें जो वो पसंद करते हैं और जिसके बारे में वे लगातार बात करते हैं. जैसे छोले भटूरे हैं. हमने मिलेट्स के पकवानों को भी शामिल किया है. इसके साथ ही हमने खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए भी कई पकवान शामिल किए हैं. उन्होंने कहा कि हमने चॉकलेट को भी उनके लिए खासतौर पर तैयार किया है. उनके होटलों के कमरों में भी चॉकलेट से बने ऐसे कई सामान होंगे, जो उन्हें पसंद आएंगे. टीम इंडिया 4 जुलाई संभावित शेड्यूल 06:00 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट पर आगमन 06:45 बजे: आईटीसी मौर्या, दिल्ली में आगमन 09:00 बजे: आईटीसी मौर्या से पीएम कार्यालय के लिए प्रस्थान 10:00 – 12:00 बजे: पीएम कार्यालय में समारोह 12:00 बजे: आईटीसी मौर्या के लिए प्रस्थान 12:30 बजे: आईटीसी मौर्या से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान 14:00 बजे: मुंबई के लिए प्रस्थान 16:00 बजे: मुंबई एयरपोर्ट पर आगमन 17:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में आगमन 17:00 – 19:00 बजे: खुली बस परेड 19:00 – 19:30 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में छोटा समारोह 19:30 बजे: होटल ताज, अपोलो बंदर के लिए प्रस्थान कुछ ही देर में पीएम मोदी से मुलाकात कुछ ही देर में भारतीय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ होटल से पीएम आवास के लिए रवाना होंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्हें नाश्ता करना है। इसके बाद टीम इंडिया मुंबई की उड़ान भरेगी।  बिन्नी भी पहुंचे होटल 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा और मौजूदा बीसीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी भी आईटीसी मौर्या होटल पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के जश्न में रॉजर बिन्नी शामिल होने पहुंचे हैं।  सूर्या के अलावा रोहित-हार्दिक ने भी किया भांगड़ा  टीम इंडिया के होटल पहुंचने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, उप-कप्तान हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज ने भी भांगड़ा किया। भारतीय टीम कुछ ही देर में पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना होगी।  कोहली का परिवार पहुंचा होटल  विराट कोहली से मिलने उनकी बहन का परिवार दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल पहुंचा है। उन्होंने होटल में जाकर कोहली और उनके वर्ल्ड कप मेडल के साथ कुछ फोटो क्लिक करवाई। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों से मुंबई में आज शाम मिलेंगे। चौथी बार वर्ल्ड कप भारत के नाम T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की थी. इससे पहले भारतीय टीम 2007 T20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. वहीं वनडे में 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीता है. इस बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान किया था.  

मई 2024 में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया

नई दिल्ली  भारत में प्राइवेट इक्विटी (पीई) और वेंचर कैपिटल (वीसी) की ओर से किया जाने वाला निवेश मई में सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब डॉलर हो गया। ईवाई-आईवीसीए की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मई 2024 में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर 2.5 अरब डॉलर हो गया है, जो कि मई 2023 में 1.5 अरब डॉलर था। यह अप्रैल 2024 के मुकाबले 183 प्रतिशत अधिक है।  मई 2024 में कुल डील की संख्या सालाना आधार पर 45 प्रतिशत से बढ़कर 100 हो गई है, जो कि मई 2023 में 69 थी। शुद्ध रूप से पीई/वीसी का निवेश मई 2024 में 47 प्रतिशत बढ़कर 4.4 अरब डॉलर हो गया है, जो कि मई 2023 में 3 अरब डॉलर पर था। मई 2024 में पीई/वीसी निवेशकों की ओर से ग्रोथ इन्वेस्टमेंट डील की गई है। इसका आकार 2.5 अरब डॉलर का था, जो कि कुल निवेश का 36 प्रतिशत है। इसके बाद बायआउट इन्वेस्टमेंट्स की डील की गई और इसका आकार 2.3 अरब डॉलर था। रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2024 में 2.5 अरब डॉलर के निवेश के साथ रियल एस्टेट सेक्टर टॉप पर था। इसके बाद फाइनेंसियल सर्विसेज को 1.6 अरब डॉलर का निवेश मिला है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि पीई/वीसी ने मई 2024 में 23 डील में 2.5 अरब डॉलर का एग्जिट लिया है। इसमें सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की बढ़त हुई है। मई 2024 में 5 डील में सेकेंडरी एग्जिट हुआ है, जो कि एक अरब डॉलर पर था। इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पीई का फेवरेट रहा है। पिछले पांच वर्षों में पीई/वीसी का 17 प्रतिशत निवेश इसी सेक्टर में हुआ है। वैल्यू के हिसाब से पीई/वीसी ने सबसे ज्यादा निवेश रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में किया है, इसके बाद रोड और हाईवे का नंबर है।  

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल तैयार, लाहौर में इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान टक्कर

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैंपियंस ट्राफी के अस्थायी कार्यक्रम में अपनी टीम का चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच अगले साल एक मार्च को रखा है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक इस पर सहमति नहीं दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड के एक सीनियर सदस्य ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। टूर्नामेंट अगले साल 19 फरवरी से नौ मार्च तक खेला जाएगा जिसमें 10 मार्च ‘रिजर्व डे’ होगा। लाहौर में रखे गए भारत के मैच पता चला है कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 15 मैच का कार्यक्रम सौंप दिया है जिसमें भारत के मैच सुरक्षा और ‘लाजिस्टिकल’ कारणों से लाहौर में ही रखे गए हैं। नकवी को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए बारबाडोस में आमंत्रित किया गया था। आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने कहा, ”पीसीबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के 15 मैच के कार्यक्रम का मसौदा सौंप दिया है जिसमें सात मैच लाहौर में, तीन मैच कराची में और पांच मैच रावलपिंडी में रखे गए हैं।” फाइनल लाहौर में कराया जाएगा सूत्र ने कहा, ”पहला मैच कराची में रखा गया है जबकि दो सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में जबकि फाइनल लाहौर में कराया जाएगा। भारत के सभी मैच (टीम के क्वालीफाई करने के स्थिति में सेमीफाइनल सहित) लाहौर में रखे गए हैं।” भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान शामिल हैं। हाल में आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटले ने पीसीबी चेयरमैन नकवी से इस्लामाबाद में मुलाकात की थी। इससे पहले विश्व संस्था की सुरक्षा टीम ने स्थल और अन्य इंतजामों का मुआयना किया था। बीसीसीआई कब करेगा अपडेट? पिछली बार पाकिस्तान ने 2023 में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के हिसाब से एशिया कप की मेजबानी की थी जिसमें भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे क्योंकि सरकार ने खिलाड़ियों को सीमा के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी थी। सूत्र ने कहा, ”आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के प्रतिभागी देशों के (बीसीसीआई के इतर) सभी बोर्ड प्रमुखों ने पूरा समर्थन दिया है लेकिन बीसीसीआई सरकार से सलाह मश्विरा करके आईसीसी को अपडेट करेगा।” वहीं आईसीसी किसी भी बोर्ड को अपनी सरकार की नीति के खिलाफ जाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में बीसीसीआई कब फैसला करता है।  

भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून में बढ़कर 60.5 हो गया

नई दिल्ली  नए ठेकों में मजबूत वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में अभूतपूर्व विस्तार के बीच भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि जून में तेजी से बढ़ी। मई में यह पांच महीने के निचले स्तर पर थी। एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून में बढ़कर 60.5 हो गया जो मई 60.2 था। यह बढ़ोतरी उत्पादन में तेज विस्तार की ओर इशारा करती है। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है। एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘‘भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां जून में तेज हुईं। सूचकांक 0.3 पीपीटी (प्रतिशत बिंदु) बढ़कर 60.5 हो गया। इसकी मुख्य वजह घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए ठेकों में वृद्धि रही। इसने सेवा कंपनियों को अगस्त 2022 के बाद से सबसे तेज गति से अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।’’ मजबूत मांग और नए कारोबार की बढ़ती आमद को वृद्धि के प्रमुख निर्धारकों के रूप में उद्धृत किया गया। जून में भारतीय सेवा प्रदाताओं को मिलने वाले नए ठेके में वृद्धि जारी रही, जिससे विस्तार का मौजूदा क्रम करीब तीन वर्षों तक बढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय ठेकों में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई। विदेशों में एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका, पश्चिम एशिया और अमेरिका से नए अवसर मिलने का भी हवाला दिया गया। इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स जून में 60.9 रहा जो मई में 60.5 था। भंडारी ने कहा, ‘‘जून में समग्र पीएमआई में भी तेजी आई, जिसमें अधिक नए ठेकों का मिलना प्रमुख वजह रही। सेवा कंपनियों की तुलना में विनिर्माण कंपनियों ने विस्तार में अधिक योगदान दिया।’’ सर्वेक्षण में कहा गया कि निजी क्षेत्र में रोजगार में तीव्र वृद्धि हुई है। यह वृद्धि दिसंबर 2005 के बाद से सबसे तेज में से एक है। एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई को एसएंडपी ग्लोबल ने करीब 400 कंपनियों के एक समूह में क्रय प्रबंधकों को भेजे गए सवालों के जवाबों के आधार पर तैयार किया है।  

असम में बाढ़ की स्थिति ने जटिल रूप ले लिया, 28 जिले बाढ़ की चपेट में आये

गुवाहाटी असम में बाढ़ की स्थिति ने जटिल रूप ले लिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पहली जुलाई की तुलना में दो जुलाई की रात तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की संख्या में तेजवृद्धि हुई है। एक जुलाई तक राज्य के 19 जिले बाढ़ की चपेट में थे, लेकिन दो जुलाई की रात तक 28 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा  देर रात तक बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचते रहे। आधी रात उन्होंने हातीमूड़ा में क्षतिग्रस्त हुए तटबंध का जायजा लिया। साथ ही राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका, शिक्षा मंत्री रनोज पेगू समेत कई मंत्री एवं विधायक स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। बाढ़ग्रस्त जिलों में कामरूप, तामुलपुर, चिरांग, मोरीगांव, लखीमपुर, बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, करीमगंज, उदालगुड़ी, नगांव, बंगाईगांव, शोणितपुर, गोलाघाट, होजाई, दरंग, चराइदेव, नलबाड़ी, जोरहाट, शिवसागर, कार्बी आंगलोंग, ग्वालपाड़ा, धेमाजी, माजुली, तिनसुकिया, कोकराझाड़, बरपेटा और कछार शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इन जिलों के 84 राजस्व सर्किलों के 2,208 गांव अब तक जलमग्न हो चुके हैं। इस बाढ़ में 11,34,446 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा 42,476.18 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। इस बाढ़ से 8,32,099 मवेशी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की पहल पर अब तक 130 राहत शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में 18,459 बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है। इस वर्ष बाढ़ में अब तक 38 लोगों की मृत्यु होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet