LATEST NEWS

ग्वालियर में भोले बाबा के आश्रम के बाहर तैनात की गई थी पुलिस, हलचल तेज, यहां होते थे बाबा के सत्संग

 ग्वालियर उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा का सत्संग सुनने गए 123 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ मचने के कारण हुए इस हादसे का अब एमपी कनेक्शन सामने आया है।दरअसल नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा ग्वालियर सत्संग के लिए आते थे। यहां उनका एक आलीशान आश्रम बना हुआ है। 10 मई तक बाबा इस आश्रम में रहे थे। आश्रम से हटाया बाबा का नाम भोले बाबा का आलीशान आश्रम ग्वालियर के तिघरा रोड स्थित झंडा का पुरा गांव में है। यहां हरि विहार में बाबा ने एक घर को आश्रम बनाया हुआ है। सत्संग के लिए पीछे स्टेज बना हुआ है। यहां बाबा के सत्संग होते हैं। फिलहाल इस आश्रम की दीवार पर लिखे बाबा के नाम को मिटा दिया गया है। नाम के ऊपर सफेद रंग से पोतकर इसे मिटाया गया है। फिलहाल यह आश्रम भी बंद है। हाथरस हादसे के बाद पुलिस ने ग्वालियर स्थित बाबा के इस आश्रम की भी तलाशी ली है। घर के तलघर की भी जांच की गई है। 12 मार्च को हुआ था आखिरी सत्संग ग्वालियर की जिस बिल्डिंग में भोले बाबा ने आश्रम बना रखा था उसके मालिक राम अवतार कुशवाहा है। इस आश्रम में 12 मार्च 2024 को बाबा ने आखिरी सत्संग किया था। इसके बाद 10 मई तक बाबा इस आश्रम में रहे। बाद में इसे खाली करके  चले गए। बिल्डिंग के मालिक ने बताया कि अब वे स्कूल को यह इमारत देंगे। उन्होंने बाबा को भी यह जगह किराए पर दी थी। मालिक ने कहा कि उनकी जमीन पर कोई गलत काम नहीं होगा। भगदड़ में ग्वालियर की महिला की मौत 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी करीब 123 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। इसमें मध्य प्रदेश के ग्वालियर की भी एक महिला शामिल है। ग्वालियर के जगजीवन नगर की 50 वर्षीय रामश्री अन्य महिलाओं के साथ सत्संग सुनने गई थी। अचानक भगदड़ मचने से वह अपने साथियों से बिछड़ गई। इसी भगदड़ में कुचले जाने से उनकी मौत हो गई। बिल्डिंग को खाली करा लिया, अब स्कूल को देंगे जिस बिल्डिंग को बाबा ने आश्रम बना रखा था, उसके मालिक राम अवतार कुशवाहा ने बताया कि हमने बिल्डिंग को खाली करा लिया है। बाबा के सत्संग के अध्यक्ष राम सेवक सुमन को इसे किराए पर दे रखा था। अब इसे स्कूल को देंगे। हमने पहले ही कहा था कि यहां कोई गलत काम नहीं होगा। भोले बाबा के सत्संग में मची थी भगदड़ उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। कुचलने से 122 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ।    

जनदर्शन में होगा समाधान, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निवास पर सीएम विष्णुदेव साय सुनेंगे लोगों की समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन लगेगा। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जनता की समस्या सुनेंगे। समस्याओं का निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश देंगे। पहली जनदर्शन कार्यक्रम में काशी ठाकुर अपनी बेटी की आंख के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर पांच वर्षीय नूतन की आंख का इलाज हुआ। पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है। नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी, जिससे रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। काशी ठाकुर आज अपनी बेटी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नूतन को  दुलार, नाम पूछा और नूतन को अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने नूतन से कहा अच्छे से पढ़ाई करना। नूतन ने मुख्यमंत्री को बाल सुलभ सहजता के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। काशी ठाकुर भी बेटी के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते नहीं थकते। नूतन के पिता दुर्ग के बोरसीभाटा में रहते हैं, वे माली का काम करते हैं। नूतन का इलाज दुर्गा के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में चल रहा था । आंख की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने बताया की आंख में कोई इंप्लांट नहीं हो सकता, इसलिए नकली आंख लगानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर सरकारी खर्च पर नूतन की दाई आंख में पत्थर की आंख लगाइए गई है। नूतन के इलाज के लिए दुर्ग सीएमएचओ द्वारा 25 हजार रुपए की राशि रायपुर के जीईरोड स्थित आर्ट आई सेंटर को उपलब्ध कराई गई। यह प्रोस्थेटिक सेंटर है, जहां कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं। यहां नूतन की दाईं आंख में पत्थर की आंख लगाई गई है।

राजस्थान भजनलाल शर्मा सरकार को आज बड़ा झटका लगा, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा

जयपुर  राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार को गुरुवार को बड़ा झटका लगा है। मंत्री मंडल के वरिष्ठ सदस्य डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. मीणा के इस्तीफे से भाजपा में खलबली मच गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को पिछले कई दिनों से मनाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि डॉ. मीणा पहले ही कह चुके थे कि वे इस्तीफा देंगे। कई नेताओं ने सोचा था कि यह केवल बयानबाजी है लेकिन मंत्री पद से इस्तीफा देकर डॉ. मीणा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी चौंका दिया है। यह भी बताया गया है कि डॉ. मीणा ने सरकार को अपना इस्तीफा 20 जून को ही सौंप दिया था। इसी वजह से वो पिछले दिनों हुई सरकार की अहम बैठकों में भी शामिल नहीं हुए। लोकसभा चुनाव में पूर्व राजस्थान में हुई हार की ली जिम्मेदारी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व राजस्थान में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। डॉ. किरोड़ीलाल को पूर्व राजस्थान की सात लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी पीएम नरेंद्र मोदी ने दी थी। इन सात सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। दौसा और टोंक लोकसभा क्षेत्र में उनका बड़ा प्रभाव है। चुनाव के दौरान उन्होंने दावा किया था कि दौसा और टोंक में भाजपा प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत होगी। अगर भाजपा के प्रत्याशी जीत नहीं पाते हैं तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। भाजपा के प्रत्याशी दोनों ही सीटों पर हार गए। बताया जा रहा है डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दो दिन पहले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके थे। किरोड़ीलाल मीणा का 4 जून वाला ट्वीट। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के दिन 4 जून की दोपहर को जब रिजल्ट आने शुरू हुए तो पता चल गया था कि दौसा और टोंक सीट से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव हारने वाले हैं। इस स्थिति को देखते हुए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ट्वीट किया जिसमें लिखा कि ‘प्राण जाय पर वचन ना जाए।’ डॉ. मीणा के इस ट्वीट से भी भाजपा में खलबली मच गई थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने की कोशिशें करते रहे। मीडिया के सामने डॉ. मीणा ने चुप्पी साध ली थी और अब उन्होंने अपना वचन निभाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सरकारी सुविधाएं पहले ही छोड़ चुके डॉ. मीणा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान मंत्रियों को सरकारी वाहन नहीं मिला था। चुनाव परिणाम आने के बाद यानी आचार संहिता हटने के बाद सभी मंत्रियों ने सरकारी वाहन और अन्य सुविधाओं का उपयोग शुरू कर दिया था लेकिन डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने ना तो सरकारी वाहन का इस्तेमाल किया और ना ही अन्य कोई सरकारी सुविधाएं ली। डॉ. मीणा ने सचिवालय स्थित कृषि विभाग के दफ्तर भी जाना छोड़ दिया था। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठकों में डॉ. मीणा शामिल नहीं हुए। यहां तक कि भाजपा विधायक दल की बैठक और बजट की तैयारी के लिए हुई मंत्रिमंडल और कैबिनेट की बैठकों से भी दूरी बना ली थी। किरोड़ी के इस्तीफे पर विपक्ष लगातार रहा हमलावर लोकसभा चुनाव में दौसा और टोंक सहित अन्य सीटों पर हुई हार के बाद कांग्रेस के नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर लगातार हमलावर रहे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता बार बार डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को उनका वचन याद दिलाते रहे। ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर बचन न जाय’ के वादे को निभाने को लेकर बयान देते रहे। डोटासरा ने तो यहां तक कि कहा था कि डॉ. मीणा अपने वचन के पक्के हैं। उन्हें इस बार भी बचन निभाना चाहिए। वहीं हुआ, डॉ. मीणा 20 जून को ही अपना इस्तीफा दे चुके। मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंपने के बाद वे दिल्ली भी गए और दिल्ली में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी कर चुके।  

विश्व चैम्पियन भारतीय टीम खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी, दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के गुरुवार शाम को मुंबई में होने वाले रोड शो के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों के एकत्रित होने की उम्मीद है. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. गुरुवार सुबह देश लौटने वाली विश्व चैम्पियन भारतीय टीम एक खुली बस में रोड शो में हिस्सा लेगी, जिसके बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह होगा. अधिकारी ने  बताया कि विजय जुलूस नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक शाम 5 से 7 बजे के बीच निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अत्यधिक सावधानी बरत रही है. अधिकारी ने कहा कि नरीमन प्वाइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम विशेष विमान से बारबाडोस से स्वदेश लौट आई. लगातार बूंदाबादी के बीच नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था भी रही, जिससे प्रशंसक खिलाड़ियों के करीब नहीं पहुंच सके. तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम की बारबाडोस से वापसी में विलंब हुआ. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई को बताया, ‘टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जहां एक समारोह आयोजित किया जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘नरीमन प्वाइंट से एक खुली बस में रोड शो होगा और बाद में हम खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित करेंगे जैसा कि घोषणा की गई थी.’ शनिवार को भारतीय टीम ने देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया, जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ. भारत ने इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी.

हाथरस सत्संग मामले में पुलिस ने किया 20 सेवादारों को गिरफ्तार, मुख्य सेवादार की तलाश जारी

लखनऊ यूपी के हाथरस जिले में दर्दनाक हादसे में मारे गए 121 लोगों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार सेवादारों से पूछताछ कर रही है। हाथरस पुलिस ने 7 टीमों को गठन किया। टीमें मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर की तलाश कर रही हैं।पूरे मामले में योगी सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर  गृह विभाग ने बुधवार को देर शाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वितीय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग गठित कर दिया। आयोग का मुख्यालय लखनऊ में होगा। आयोग को दो माह में अपनी जांच पूरी करनी होगी। आयोग में अपर मुख्य सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस हेमंत राव और डीजी अभियोजन और मुख्य राज्य सूचना आयुक्त रहे सेवानिवृत्त आईपीएस भावेश कुमार को सदस्य बनाया गया है। आयोग को हाथरस में दो जुलाई को हुए हादसे की जांच  सौंपी गई है। आयोग यह जांच करेगा कि आयोजकों ने अनुमति के साथ लगाई गई शर्तों का पालन किया या नहीं। आयोग यह भी देखेगा कि यह कोई दुर्घटना है या कोई सुनियोजित साजिश है। आयोग को प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों की भी पड़ताल करने की जिम्मेदारी दी गई है। आयोग भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के उपाय भी सुझाएगा।  

राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने एक लाख रूपए की राशि शामिल है

रायपुर योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में  टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम से पूर्व पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 26 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे। मुख्यमंत्री साय ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में स्थान अर्जित करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 13 मेधावी बच्चों को नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित प्रदान किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेधावी बच्चों को प्रदान किए गए दो-दो लाख रूपए की राशि में एक लाख रुपए प्रोत्साहन स्वरूप और एक लाख रूपए स्कूटी खरीदने के लिए दिए गए। यहां यह उल्लेखनीय है कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को, जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में टॉप-10 सूची में है, उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। ज्ञात हो कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में निर्माण श्रमिक के 13 बच्चे टॉप-10 सूची में है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इनमें कक्षा 10वीं में गरियाबंद जिले से कुमारी होनिशा, महासमुंद जिले से कुमारी डेनिसा, रायगढ़ जिले से कुमारी बबीता एवं उमा, सूरजपुर जिले से आयुष कुमार, बलरामपुर जिले से कुमारी अंशिका, जशपुर जिले से कुमारी मीना यादव, राजनांदगांव जिले से कुमारी वंशिका, बालोद जिले से तोषण कुमार, खोमेन्द्र, कुमारी पद्मनि, जिज्ञासा एवं कांकेर जिले से कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वीदेका का नाम शामिल है।  

अब वकील एपी सिंह लड़ेंगे सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा का केस

हाथरस निर्भया केस में आरोपियों के वकील एपी सिंह अब सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा का केस लड़ेंगे। हाथरस में बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। इस पर भोले बाबा के वकील ने दावा किया कि भगदड़ मचने से पहले ही भोले बाबा कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद हमारे स्वयंसेवक और अनुयायी यह समझाने में असफल रहे कि घटना का कारण क्या था। वकील एपी सिंह ने कहा, सत्संग में भगदड़ के पीछे असामाजिक तत्व थे। यह सब एक योजना के तहत किया गया है और इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, भोले बाबा मंगलवार की भगदड़ की जांच में प्रशासन और पुलिस को सहयोग करने के लिए भी तैयार हैं व उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। एफआईआर में किए गए दावों और प्रारंभिक रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर शीर्ष अदालत के वकील ने कहा, नारायण साकार हरि कभी भी अनुयायियों को अपने पैर नहीं छूने देते। ‘चरण रज का उल्लेख झूठ है। ऐसी हरकत का कोई वीडियो या तस्वीर नहीं है। एपी सिंह ने कहा कि वह बाबा भोले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सिकंदर राऊ पुलिस थाना क्षेत्र के फुलराई गांव में आयोजित सत्संग के मुख्य आयोजक थे। भगदड़ के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में नारायण साकार हरि का आरोपी के रूप में उल्लेख नहीं किया गया है।  

AAP जिला इकाई ने मनेंद्रगढ़ में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया

मनेंद्रगढ़  आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने  मनेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग में हुए बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया। जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया कि इस घोटाले में मुख्य सीएमएचओ सुरेश तिवारी और पूर्व डीपीएम सुलेमान खान हैं, जिनकी मिलीभगत से यह घोटाला अंजाम दिया गया। विकास पांडेय ने बताया कि बिना किसी प्रेस रिलीज के दस लोगों की अलग-अलग पदों पर जिले के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी नियुक्ति की गई। इन नियुक्तियों में कहा गया था कि ये सभी लोग 89 दिनों तक कार्य करेंगे, उसके बाद उनकी नियुक्ति समाप्त हो जाएगी। लेकिन, 100 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ये सभी 10 लोग अभी भी मानदेय प्राप्त कर रहे हैं और ड्यूटी कर रहे हैं। विशेष रूप से सीएमएचओ सुरेश तिवारी ने अपने ड्राइवर की नियुक्ति स्वक्षता कर्मचारी के रूप में की है। जिला सचिव ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया गैरकानूनी है। पीएडिए और एएनएम के पदों पर बिना रोस्टर के भर्ती की गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एच. आर. विभाग के अधिकारियों की भी संलिप्तता है। विकास पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर से मांग की कि सुरेश तिवारी को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और अभी तक जितना मानदेय दिया गया है, उसे मौजूदा ब्याज के साथ प्रशासन वसूल करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और इस घोटाले में शामिल सभी लोगों को जेल भेजने की बात कही। मीडिया के सवाल पर पांडेय ने कहा कि भाजपा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल जब विपक्ष में थे, तो उन्होंने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी के नागरिकों को भ्रमित कर रखा था। उन्होंने कहा कि जब मनेंद्रगढ़ में गाड़ी चालक की मौत हुई थी, तब मसाल रैली निकाल कर डॉक्टर तिवारी को निलंबित करने की मांग की थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद विधायक श्याम बिहारी जायसवाल बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। अब उन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है और अगर कोई पत्रकार आइना दिखा रहा है तो वे उससे नाराज होकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के कट आउट को दूल्हे के रूप में तैयार कर घोड़ी पर बिठाकर पूरे इलाके में जुलूस चिरमिरी में अवैध कारोबार के विरोध में निकाला। यह झांकी निकाली गई थी। साथ ही सट्टे के अवैध कारोबार को लेकर सड़कों पर बैठकर शराब एवं जुए के उदाहरण के रूप में नाट्य रूपांतरण भी प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस मुद्दे पर पूरी ताकत से लड़ेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वे आम जनता के अधिकारों को पैसों के दम पर नहीं बिकने देंगे।

जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज

जनदर्शन : मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से एक सप्ताह के भीतर 5 वर्षीय नूतन की आंख का हुआ इलाज त्वरित सहायता से गद्गद् नूतन के पिता आज बिटिया को लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री ने बिटिया को दुलारा और भरपूर आशीर्वाद दिया जनदर्शन में काशी ठाकुर अपनी बेटी की आंख के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे थे मुख्यमंत्री से मिलकर बताई थी अपनी व्यथा चोट की वजह से नूतन की दाईं आंख खराब हो चुकी थी डॉक्टरों की सलाह पर लगाई गई पत्थर की आंख, क्षतिग्रस्त आंख में इंप्लांट नहीं हो सकता     रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है। नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी जिससे उसका रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए ।     काशी ठाकुर आज अपनी बेटी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नूतन को  दुलार, नाम पूछा और नूतन को अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने नूतन से कहा अच्छे से पढ़ाई करना। नूतन ने मुख्यमंत्री को बाल सुलभ सहजता के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। काशी ठाकुर भी बेटी के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते नहीं थकते।     गौरतलब है कि नूतन के पिता दुर्ग के बोरसीभाटा में रहते हैं, वे माली का काम करते हैं। नूतन का इलाज दुर्गा के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में चल रहा था । आंख की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने बताया की आंख में कोई इंप्लांट नहीं हो सकता, इसलिए नकली आंख लगानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर सरकारी खर्च पर नूतन की दाई आंख में पत्थर की आंख लगाइए गई है। नूतन के इलाज के लिए दुर्ग सीएमएचओ द्वारा 25000 रुपए की राशि रायपुर के जीईरोड स्थित आर्ट आई सेंटर को उपलब्ध कराई गई। यह प्रोस्थेटिक सेंटर है, जहां कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं। यहां नूतन की दाईं आंख में पत्थर की आंख लगाई गई है।

जबलपुर में भीषण हादसा,मां-बेटी सहित तीन की दर्दनाक मौत

जबलपुर  शहर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 साल की मासूम बच्ची समेत 3 की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी का जबलपुर से इलाज कराकर गांव लौट थी, तभी पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला, उसकी 3 साल की बेटी और भाई के दोस्त की मौत हो गई। बरगी थाना पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर फरार है। बेटी का इलाज कराकर लौट रही थी महिला जानकारी के मुताबिक, ये हादसा गुरुवार सुबह नागपुर -रीवा हाईवे पर बरगी इलाके के चूहिया गांव के पास हुआ। महिला के भाई सौरभ रजक ने बताया कि कृतिका रजक (3)की तबीयत खराब थी। बुधवार को बहन नीतू रजक (22) ने भांजी को जबलपुर के अस्पताल में दिखाया था। आज सुबह दोनों को मेरे दोस्त बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। तभी पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। वाहन में मिर्च लोड थी। वहीं घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

पीएम आवास पहुंचे विश्व विजेता, टीम इंडिया संग ब्रेकफास्ट पर मिलें मोदी

नई दिल्ली  भारतीय टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम की मुलाकात पीएम मोदी से हो गई है। वह पीएम आवास से होटल के लिए निकल चुके हैं। होटल पहुंचते ही खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और मुंबई की उड़ान भरेंगे। वहीं होटल में कुछ समय बिताने के बाद, टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर गई है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद, टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई में शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी, जो 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की ब्रिगेड की तरह ही होगी। टीम ओपन रूफ बस में नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। इस दौरान फैंस अपनी टीम का जोरदार स्वागत करेंगे और उनकी जीत का जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी के आवास पर भारतीय टीम के स्वागत के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। यहां भारतीय टीम पीएम मोदी के साथ नाश्ता करेगी। जहां खिलाड़ियों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसें जाएंगे। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टीम इंडिया को दिल्ली के मशहूर छोले भटूरे परोसा गया है। बता दें कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली समेत कई प्लेयर्स को छोले भटूरे काफी पसंद है। टीम इंडिया का विक्ट्री परेड प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना होंगी। जहां भारतीय टीम का शाम पांच बजे से विक्ट्री परेड शुरू होगा। इस दौरान टीम इंडिया फैंस के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाएगी। उसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां टीम को प्राइज मनी भी दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद होटल के लिए निकली टीम इंडिया भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद होटल के लिए निकल गए हैं. इसके बाद वे मुंबई के लिए रवाना होंगे. वानखेड़े में दर्शकों को फ्री में मिलेगी एंट्री टीम इंडिया प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई निकलेगी. यहां वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री फ्री रहेगी. लेकिन इसके जो पहले पहुंचेगा उसे ही जगह मिलेगी. एक बार सभी सीटें फुल हो जाने के बाद गेट बंद हो जाएंगे. टीम इंडिया को नाश्ते में मिले छोले-भटूरे टीम इंडिया को होटेल में नाश्ते में छोले-भटूरे और लस्सी मिले. विराट कोहली के साथ-साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को छोले-भटूरे पसंद हैं.     T-20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया भारत लौट आई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का भव्य स्वागत हुआ. यहां से रोहित ब्रिगेड आईटीसी मौर्या होटल पहुंची. यहां टीम इंडिया के लिए खास नाश्ता तैयार किया गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ब्रेकफास्ट में छोले भटूरे, लस्सी और   पूरा देश टीम इंडिया के सत्कार को उत्सुक: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया टीम इंडिया की बारबाडोस से वतन वापसी पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि बारबाडोस की धरती पर तिरंगा लहराने वाली T20 विश्वकप विजेता हमारी भारतीय टीम का स्वेदश लौटने पर हार्दिक स्वागत. पूरा देश आपके सत्कार के लिए उत्सुक है.     बारबाडोस की धरती पर तिरंगा झंडा लहराने वाली T20 विश्व कप विजेता हमारी भारतीय टीम का स्वदेश लौटने पर हार्दिक स्वागत।  ये हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है, बोले राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के स्वदेश लौटने को लेकर कहा कि हर कोई खुश है क्योंकि साउथ अफ्रीका और कई देशों को हराकर आईसीसी T20 वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि है. मैं सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई अधिकारियों को इसका श्रेय दूंगा. टीम इंडिया आज एयर इंडिया के निजी चार्टर्ड विमान से लौटी है और आज ही वे मुंबई के लिए रवाना होगी. PM मोदी से मुलाकात के लिए टीम इंडिया प्रधानमंत्री आवास पहुंची PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंच गई है. बस अब थोड़ी देर में पीएम मोदी की मुलाकात टीम इंडिया से होगी. तारीख 29 जून 2024… भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराया. इस तरह भारतीय टीम इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैम्प‍ियन बनी. 29 जून को फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को भारत ने रोमांचक अंदाज में मात दी. ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने इस जीत के जीत के साथ 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. टी20 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। एयरपोर्ट से लेकर होटल आईटीसी मौर्य तक क्रिकेट फैंस ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भारतीय खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचने पर कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्या और हार्दिक जैसे खिलाड़ी भांगड़ा करते नजर आए। टी20 चैंपियन टीम इंडिया गुरुवार को बारबाडोस से भारत लौटी, जहां सैकड़ों प्रशंसकों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर लगातार हो रही बूंदाबांदी और कड़ी सुरक्षा के बावजूद टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया। दिल्ली में सुबह के समय खराब मौसम के बावजूद, प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर हाथ में छत्री थामे और राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए कतार में खड़े थे। एयरपोर्ट पर मौजूद एक प्रशंसक ने कहा, “11 साल का इंतजार खत्म हो गया है, इसलिए इसका जश्न भी शानदार होना चाहिए। मैं लक्ष्मी नगर से यहां आया हूं, और सुबह 5 बजे ही एयरपोर्ट पर पहुंच गया था, ताकि हमारे कप्तान ‘इंडिया का राजा’ रोहित शर्मा और टीम की एक झलक देख सकूं।” एक अन्य महिला फैन ने कहा, “हम रात से ही अपने स्टार खिलाड़ियों की राह देख रहे हैं। हम एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजे ही आ गए थे।” वहीं, नोएडा से आई एक महिला फैन ने किंग कोहली के साथ एक सेल्फी और दिल्ली में एक रोड शो कराने की ख्वाहिश जताई। तूफान के कारण जीत के तुरंत बाद घर वापस नहीं लौट पाने वाली टीम को तब तक अपने होटल में ही रहना पड़ा जब तक कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक स्पेशल चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था नहीं कर दी। एआईसी24डब्ल्यूसी-एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप नाम से एयर इंडिया … Read more

मिर्जापुर सीजन 3: रिलीज डेट, कास्ट और कैमियों की जानकारी

आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ। फेमस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन इस हफ्ते स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। बदला लेने और सत्ता पर कब्जा करने की यह कहानी साल 2018 में शो के पहले सीजन के साथ शुरू हुई थी। उन्होंने पंकज त्रिपाठी जैसे दमदार एक्टर को घर-घर में फेमस कर दिया, जो तब तक सिर्फ छोटे शहर के विलेन के किरदार के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा, ‘सेक्रेड गेम्स’ के साथ इस शो ने भारत में माफिया-थीम वाली वेब सीरीज की लहर ला दी थी। अब जब आप ‘मिर्जापुर 3’ देखने के लिए तैयार हैं तो इससे पहले जान लीजिए इस सीजन के बारे में। सचिव जी यानी कि जॉनी लीवर के कैमियो से लेकर गुड्डू भैया (अली फजल) के गद्दी पर बैठे तक, यहां आपको सारी डिटेल्स मिलेंगी। ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन में दर्शकों को सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक मुन्ना त्रिपाठी की मौत से चौंका दिया गया, जिसे अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने निभाया था। कालीन भैया को गुड्डू (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) ने मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद भागकर वे जान बचाई। कालीन भैया की पत्नी रसिका दुग्गल और करीबी सहयोगी मकबूल ने बाउजी की हत्या कर दी। ये किरदार कुलभूषण खरबंदा ने निभाया था। इसके साथ ही दद्दा (लिलिपुट), भरत (विजय वर्मा), शत्रुघ्न (विजय वर्मा) और मामा (श्रीकांत वर्मा) में से मामा और भरत की मृत्यु हो गई। ‘मिर्जापुर 3’ की कास्ट ‘मिर्जापुर 3’ के ट्रेलर के मुताबिक, इस सीजन में दूसरे सीजन के कई कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, हर्षिता गौर, प्रियांशु पेनयुली, राजेश तैलंग, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा और शीबा चड्डा नजर आए। हालांकि, शो में कुछ नए कलाकार भी शामिल होंगे, लेकिन इसकी रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। इस बीच, अली फजल ने पुष्टि की है कि शो ‘पंचायत 3’ के सचिव यानी कि जेसन रॉय के साथ कैमियो करेंगे।

लखनऊ में छात्रा पर एसिड फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को नीट काउंसलिंग के लिए भाई के साथ जा रही छात्रा पर एक युवक ने एसिड से हमला कर दिया था। एसिड हमले में भाई और छात्रा दोनों झुलस गए थे। इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात आरोपी अभिषेक वर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके एक पैर में गोली लगी है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को चौक इलाके में एक छात्रा अपने भाई के साथ नीट काउंसलिंग के लिए जा रही थी, तभी एक युवक उसके पास आया और छात्रा से बात करने की कोशिश करने लगा। छात्रा और उसके भाई ने उसको वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद युवक फिर लौटा और पास आकर छात्रा पर एसिड से हमला कर दिया। छात्रा को बचाने में भाई झुलस गया। राहगीरों ने दोनों को केजीएमयू में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। देर रात मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया। परिजनों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गुलाला घाट के पास छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने देर रात एक बजे गुलाला घाट पहुंची और कांबिंग शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी ने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के एक पैर में गोली जा लगी। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

किडनी दान के बाद एक किडनी दाता को अपनाने के लिए 8 महत्वपूर्ण सुझाव

ऑर्गनाइजेशनट्रांसप्लांट बीसवीं सदी का एक चमत्कार है। भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है, जहां हर साल लगभग 12,000 किडनी ट्रांसप्लांट होते हैं। इनमें से ज्यादातर ट्रांसप्लांट जीवित रहते हैं जो प्यार और स्नेह के कारण किसी अपने को किडनी दान करते हैं। गुर्गा दान करने वाले व्यक्ति की पूरी जांच की जाती है। ताकि यह पता चल सके कि संगठन ट्रांसप्लांट करना सुरक्षित है और इसके बाद कोई जोखिम नहीं है। नॉर्वे में किए गए व्यंजनों से यह पता चला है कि ‘जिन व्यक्तियों ने किडनी दान की है, वे उन व्यक्तियों की तुलना में लंबे और स्वस्थ जीवन जीते हैं जिन्हें किडनी दान के लिए सही नहीं माना गया था।’ इसका मतलब यह नहीं है कि गुड़ दान करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है; बल्कि इसका मतलब यह है कि संभावित संगठन डोनर को दान के लिए फिट घोषित करने से पहले बहुत कठिन परीक्षण से गुजरना पड़ता है। किडनी डोनट के बाद दी जाती है सलाह गोवा स्थित मणिपाल अस्पताल के नेफ्रोलॉजी एंड ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. अमोल महलदार ने कहा कि इस तरह की सर्जरी के बाद, भविष्य में होने वाली बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए कुछ सलाह दी जाती है। सबसे महत्वपूर्ण सलाह यह होगी कि किडनी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इसका मतलब है कि किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए निम्नलिखित 8 काम करें। पानी और नमक पर ध्यान रखें पहला खूब पानी पिएं। 2 से 2.5 लीटर पानी पीने से किडनी पर प्रेशर कम होता है। दूसरा नमक और ताला हुआ/फास्ट फूड कम करें। नमक उच्च रक्तचाप का एक प्रमुख कारण है, जबकि वसा हुआ है और फास्ट फूड उच्च कोलेस्ट्रॉल का कारण बनता है, दोनों ही गुर्दे और हृदय स्वास्थ्य को खराब करते हैं। वजन और कसरत तीसरा वजन नियंत्रित रखें। अंग दान के बाद वजन बढ़ना, दिल की बीमारी और हाई बीपी का कारण बन सकता है और स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। चमड़े के आवरण करें। रोजाना कम से कम 45 मिनट तक सक्रिय रूप से रहने से दिल के रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है, साथ ही मेंटल स्वास्थ्य सुधरती है। शराब, धूम्रपान और पेनकिलर दवा से बचें पांचवा, धूम्रपान और शराब से बचें। सिगरेट और शराब, कैंसर, हृदय रोग और अधिकतर बीमारियों के कारण बनते हैं और इनसे बचना सबसे अच्छा है।’ छठा, पेन किलर से बचें। पेन किलर दवाएं गुर्दे को प्रभावित कर सकती हैं और गुर्दे फेलियर के साथ-साथ पेट में अल्सर भी पैदा कर सकती हैं। हाई बीपी, जीपीएस और रेगुलर टेस्ट हाई बीपी और जीपीएस को नियंत्रित करने का सातवां काम। अब मधुमेह और उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों को संगठन दान करने की अनुमति दी जाती है, लेकिन बीमारियों से बचने के लिए सख्त आहार और जीवनशैली पर रखा जाता है। आठवां हर छह महीने में ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट के साथ किडनी फंक्शन की नियमित जांच कराने की सलाह दी जाती है।

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता से पूछताछ के आदेश का पालन न करने पर उत्तर प्रदेश सरकार से नाखुशी जताई

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में नाबालिग पीड़िता से पूछताछ करने संबंधी अपने आदेश का पालन न करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से नाखुशी जताई। कोर्ट ने कहा कि अदालत महज मनोरंजन के लिए कोई आदेश पारित नहीं करती। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को पॉक्सो अधिनियम के मामले में पीड़िता से पूछताछ करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और चेतावनी दी कि अगर तय समय के भीतर ऐसा नहीं किया गया तो वह राज्य के गृह सचिव को तलब करेगी। ‘सरकारी वकील आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे’ कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की वकील से कहा, हमारा आदेश अनिवार्य था। इसका हूबहू पालन किया जाना था। हम महज मनोरंजन के लिए कोई आदेश पारित नहीं कर रहे हैं। हम ऐसा लगातार देख रहे हैं। सरकारी वकील हमारे आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर ऐसा नहीं हुआ तो हम गृह सचिव को यहां बुलाएंगे। ये सब होने देने में हम ही दोषी हैं…गलती हमारी ही है। राज्य के वकील का रवैया बहुत लापरवाही भरा है। कोर्ट लड़की से रेप के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। क्या है मामला? बता दें कि सुप्रीम कोर्ट नाबालिग से बलात्कार के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा था। आरोपी पर 16 साल की लड़की के साथ कथित बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है। उसने पिछले साल 30 नवंबर को उसकी जमानत याचिका खारिज करने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार नाबालिग का छह महीने से अधिक समय तक कई बार यौन शोषण करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ 19 सितंबर, 2023 को एफआईआर दर्ज की गई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet