LATEST NEWS

भाजपा नेता ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, तो गुस्से में आकर ASI ने फाड़ी वर्दी

When BJP leader threatened to remove his uniform, ASI got angry and tore his uniform.

When BJP leader threatened to remove his uniform, ASI got angry and tore his uniform. सिंगरौली ! मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक ASI के वर्दी फाड़ने और बेल्ट-टोपी फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि एएसआई ने टीआई के केबिन में अपनी वर्दी फाड़ ली। केवल इतना ही नहीं एसआई ने अपनी टोपी-बेल्ट भी फेंक दिए। यह वीडियो सात महीने पहले का बताया जा रहा है। जो कि अब वायरल हो रहा है। क्या था मामला जानकारी के मुताबिक, सड़क और नाली को लेकर विवाद था। जिसका नगर निगम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। इस मामले का हल निकलने के लिए कोतवाली थाने में बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान ज्यादा बहस होने के कारण एएसआई ने गुस्से में आकर अपनी वर्दी फाड़ दी। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा एएसआई को शांत कराया गया। वर्दी फाड़ने के दौरान एएसआई ने अपनी टोपी-बेल्ट भी निकालकर फेंक दी। जिसका वीडियो थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।वर्दी का अपमान करने पर हुई थी कार्रवाई वर्दी का अपमान करने पर एएसआई पर कार्रवाई की गई थी। इस पर एसपी निवेदिता गुप्ता ने कहा कि यह वीडियो 7-8 महीने पुराना है। यहां पर मेरी ज्वाइनिंग हुई थी। तो यह मामला मेरे संज्ञान में आया था। उस समय जांच के बाद एएसआई विवेक मिश्रा को दंडित भी किया जा चुका है। वर्दी का अपमान करने पर उनकी वेतन वृद्धि रोकी गी थी। यह सीसीटीवी फुटेज कैसे बाहर आए। इसकी जांच की जाएगी। कांग्रेस ने खड़े किए सवाल मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया कि यह सत्ता की हनक है…भाजपा के पार्षद की धमक देखिए। एक वर्दीधारी को अपनी वर्दी फाड़ना पड़ गई। प्रदेश में पुलिसिंग का स्तर जीरो हो गया है! अपराध अनियंत्रित हैं, अपराधी बेखौफ और पुलिस कहीं लाचार तो कहीं दबाव में है। यह वायरल वीडियो सिंगरौली के बैढन थाने का बताया जा रहा है, जहां BJP पार्षद के दबाव से एक पुलिसकर्मी इतने परेशान हो गए कि अपनी वर्दी तक फाड़ ली! यानि मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रभाव में गृह विभाग की दशा और दिशा दोनों बिगड़ चुकी है! जनता को न्याय कैसे मिलेगा, जब पुलिस को ही अपनी वर्दी फाड़नी पड़ रही है।

मणिपुर में उग्रवादियों ने राज्यमंत्री के घर पर ग्रेनेड से किया हमला, शुरू की गई जांच

Militants attack Minister of State's house with grenade in Manipur, investigation initiated

Militants attack Minister of State’s house with grenade in Manipur, investigation initiated मणिपुर में चल रहे संघर्ष के बीच उग्रवादियों ने राज्य सरकार के एक मंत्री के घर को निशाना बनाया। उग्रवादियों ने उखरूल जिले में मंत्री काशिम वाशुम के घर पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड फटने से उनके घर की दीवारें और कुछ हिस्सा टूट गया। गनीमत रखी कि हमले के वक्त घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था। हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एक अधिकारी ने बताया कि छींटे बरामद कर लिए हैं। ग्रेनेड हमले के बाद कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। जांच के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वाशुम राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक हैं। वहीं तंगखुल नागा जनजाति के शीर्ष संगठन तंगखुल नागा लॉन्ग ने हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस से अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। तोड़फोड़ मामले में शामिल मणिपुर का युवक गिरफ्तारअसम पुलिस ने तोड़फोड़ गतिविधियों में शामिल होने के मामले में मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के 34 वर्षीय निवासी को गिरफ्तार किया है। मणिपुर पुलिस ने कहा कि युवक को 13 सितंबर को गुवाहाटी के बशिष्ठा पुलिस स्टेशन के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था। युवक यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी का वित्त सचिव है। उस पर एनएच-2 के सपरमीना पुल को बम विस्फोट में शामिल होने का आरोप है। मणिपुर पुलिस पहले से ही मामले में असम पुलिस के साथ काम कर रही है। वहीं सुरक्षा बलों ने जिरिबाम जिले के मोंगबुंग गांव में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक पिस्तौल, जिंदा गोला-बारूद, एक वॉकी-टॉकी सेट, 16 बम और बारूद से भरा एक बैग बरामद किया। मणिपुर में पिछले साल मई में मैतई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था। जिसके बाद बाद से हिंसा में 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।

गणेश पंडालों में सजाई झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी , कही संत तुकाराम तो कही दगडू सेठ हलवाई वाले के रूप में विराजे गजानन ।

The tableau decorated in Ganesh pandals became the center of attraction for the people

The tableau decorated in Ganesh pandals became the center of attraction for the people, in some places Gajanan was present in the form of Saint Tukaram and in some places Dagdu Seth confectioner. हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला शहर में गणेश उत्सव की चहुं ओर धूम मची है। शहर में गणेश उत्सव पर जगह जगह आकर्षक झांकियां सजी है।अलग अलग जगह पर अलग अलग थीम पर झांकी सजी है।सार्वजनिक पंडालों के साथ साथ घरों में भी सुंदर सुंदर झांकियां सजी है।आमला के वार्ड क्रमांक 12 स्थित रेलवे कर्मी पीयूष यादव के निवास स्थान पर प्रसिद्ध संत तुकाराम के प्रतिरूप में गणेश जी विराजमान है यहां पर उनके निवास की सुंदर झांकी बनी है जिसमे निवास के दालान में संत की वेशभूषा में गणेश जी विराजमान है। साथी ही आंगन में तुलसी का वृंदावन की प्रतिकृति भी दर्शनीय है।वही दूसरी ओर मनोज,संजय विश्वकर्मा के निवास पर पुणे के प्रसिद्ध दगडू सेठ हलवाई वाले गणपति की सुंदर झांकी सजाई है।इस झांकी को देखने रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है।उल्लेखनीय है की इन सुंदर झांकियों को आमला के प्रसिद्ध कलाकार संजय विश्वकर्मा ने बनाई है संजय विश्वकर्मा जो की प्रसिद्ध चित्रकार और कलाकार है।

पुलिस एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने छेड़ा धर पकड़ अभियान।

A joint team of police and food department launched a catch operation.

होटल में उपयोग करते पकड़ाए घरेलू गैस सिलैंडर, मिठाई का लिया सैंपल, मचा होटल संचालकों में हड़कंप । A joint team of police and food department launched a catch operation. हरिप्रसाद गोहेआमला। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान निश्चल झारिया से प्राप्त निर्देशों के पालानार्थ रविवार आमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होटल दुकानों में नगर निरीक्षक सत्य प्रकाश सक्सेना, खाद्य निरीक्षक संदीप पाटिल ने मैदानी अमले के साथ होटलों में पहुंच सघन चेकिंग अभियान चलाया। उक्त संचालित कार्यवाही में होटलों में उपयोग करते हुऐ घरेलू गैस सिलेंडर मिले वही विक्रय की जा रही मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया । कार्यवाही के दौरान होटल संचालकों में हड़कंप दिखाई दिया । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया द्वारा बताया गया कि जिला बैतूल के विभिन्न कस्बो मे मिलावटी खाद्य़ पदार्थो के विकृय तथा होटल/रेस्टारेंट मे कमर्शियल गैस सिलेंडर के स्थान पर डोमेस्टीक गैस सिलेंडर उपयोग किये जाने की सूचनाये लगातार प्राप्त हो रही थी । जिस पर थाना प्रभारी आमला द्वारा एवं फुड इंस्पेक्टर संदीप पाटिल द्वारा संयुक्त टीम बनाकर आमला कस्बे मे गीतांजली होटल तहसील के पास आमला एवं राजा होटल बैसिक स्कुल के पास आमला पर चैकिंग एवं जाँच कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान गीतांजली होटल के मालिक दिनेश पिता किसन सेंद्रे निवासी आमला के होटल से कुल 04 डोमेस्टिक युज वाले इंडेन गैस कम्पनी के गैस सिलेंडर उपयोग करते हुये मिले एवं राजा होटल के मालिक अब्दुल शहीद पिता अब्दुल करीम निवासी पीर मंजिल आमला के होटल से कुल 01 डोमेस्टिक युज वाले इंडेन गैस कम्पनी के गैस सिलेंडर उपयोग करते हुये मिले । उपरोक्त व्यवसाईयो के द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के स्थान पर अपने होटलो मे डोमेस्टिक गैस सिलेंडरो का उपयोग किया जाना धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन होने से गैस सिलेडरो को जप्त किया गया है एवं दोनो व्यवसाईयो के विरूद्ध अपराध क्र. 442/24 ,443/24 पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिये गये है । खाद्य़ विभाग के निरीक्षक श्री संदीप पाटिल एवं उनकी टीम द्वारा भी उपरोक्त दोनो दुकानो से मिठाईयो के (विशेषकर खोये की मिठाई ) सेम्पल जाँच हेतु लिये गये है एवं मिलावट पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्यवाही उपरोक्त व्यवसाईयो के विरूद्ध की जावेगी । इस तरह की कार्यवाही से आम जनता मे हर्ष है क्योकि अन्य मिलावटखोर एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले भी व्यवसायी भी ऐसा करने से डरेंगे ।

साल भर से शासकीय आवास पर अवैध रूप से  काबिज रेंजर को एसडीएम ने दिया बेदखली का नोटिस

SDM issued eviction notice to the ranger who was illegally occupying government accommodation for a year

SDM issued eviction notice to the ranger who was illegally occupying government accommodation for a year  उदित नारायण भोपाल। बांधवगढ़ नेशनल पार्क में पदस्थ महिला रेंजर पुष्पा सिंह नियम विरुद्ध दो-दो शासकीय आवास पर कब्जा कर रखा। बांधवगढ़ के अलावा साल भर से वह डिंडोरी वन मंडल के करंजिया स्थित रेंजर शासकीय आवास में काबिज है। डीएफओ डिंडोरी ने आवास खाली करने के लिए दर्जनों नोटिस दिए पर कोई असर नहीं नहीं पड़ा। अब एसडीएम बजाग ने मप्र लोक परिषर (बेदखली) 1974 की धारा 4 (1) के अंतर्गत शासकीय आवास खाली करने का नोटिस दिया है।  रेंजर पुष्पा सिंह का तबादला  25 सितंबर 2023 को डिंडोरी वन मंडल की करंजिया रेंज से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हो गया था। तब से आज तक करंजिया रेंज में स्थित शासकीय आवास पर बलात कब्जा किया हुआ है। करंजिया स्थित शासकीय आवास में कोई भी नहीं रहता है। मकान खाली करने के लिए डीएफओ ने कई नोटिस दिए पर नोटिस को गंभीरता सेवा लेते हुए डस्टबिन में डाल दिया। डीएफओ के नोटिस पर जब मकान खाली नहीं हुआ तब एपीसीसीएफ प्रदीप वासुदेवा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित हुई। कमेटी की पिछले महीने बैठक हुई परंतु पुष्पा सिंह के कब्जे वाले मकान पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। वन संरक्षण जबलपुर कमल अरोरा का कहना है कि बैठक में वह उपस्थित नहीं हुई इसलिए उस पर निर्णय नहीं हो पाया। यानी बैठक में न आकर उसने अघोषित तौर पर सीनियर अधिकारियों को चुनौती दे दी है कि खाली करवा कर दिखाओ। शासकीय आवास खाली करने में आईएफएस अफसरों के असहाय रहने के बाद डिंडोरी जिले के बजाग एसडीएम शासकीय आवास से बेदखली का नोटिस दिया है।  हमेशा विवादों की सुर्खियों में रहीं  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ रेंजर पुष्पा सिंह अक्सर विवादों की सुर्खियों में रही हैं। डिंडोरी वन मंडल के  करंजिया रेंज में पदस्ती के दौरान आर्थिक गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे थे। कारंजा रेंज में उन पर आरोप था कि उन्होंने वन सुरक्षा समिति खारीडीह में रोड निर्माण हेतु आठ लाख अड्टालीस हजार की सड़क मात्रा डेढ़ लाख में बनाया गया जिसमे डिप्टी रेंजर को सस्पेंड किया गया। जबकि किंतु पुष्पा सिंह पर विभागीय जांच वर्तमान में चल रही है। रोचक तथ्य है कि वह एक भी पेशी में आज तक उपस्थित नहीं हुई। इसके पहले वह जब वह शहडोल में पदस्थ थीं तब  इनका रेत माफियों से लेन-देन संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस मामले में उन्हें निलंबित भी किया गया था।  करंजिया रेंज में वापसी का प्रयास   सूत्रों का कहना है कि रेंजर पुष्पा सिंह अपने राजनीतिक रसूक का इस्तेमाल करते हुए बांधवगढ़ से डिंडोरी वन मंडल के करंजिया रेंज में वापसी का प्रयास कर रही है। इसी कारण उन्होंने शासकीय आवास खाली नहीं किया है। बताया जाता है कि मंत्रालय में पदस्थ अफसर भी उनकी मदद कर रहे हैं।

जबलपुर सांसद आशीष दुबे के जन्म दिवस पर सहारा समाचार की ओर से मंगल मय शुभकामनाएं दी गईं

Sahara News extended best wishes to Jabalpur MP Ashish Dubey on his birthday

Sahara News extended best wishes to Jabalpur MP Ashish Dubey on his birthday जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता) जबलपुर ‌। जन्म-दिन पर मिलकर हम सब, गीत समर्पण लाए हैं। शुभ भावों के शुभ सुमनों का, गुच्छ समर्पण लाए हैं।। गंगा-जमना के पावन सा, पय पवित्रतम लाये हैं।सागर की गहराई से ले, चिंतन पुष्प सजाये हैं।।प्रभु से मांग रची हमने, भाव भरी वृन्दा माला।स्नेह-हर्ष से सराबोर कर, हिय समर्पण लाए हैं।।जन्म-दिन पर मिलकर हम सब, गीत समर्पण लाए हैं।

रांची में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण पर प्रशासन का अमानवीय चेहरा उजागर

The inhuman face of the administration is exposed during the construction of Durga Puja pandal in Ranchi

The inhuman face of the administration is exposed during the construction of Durga Puja pandal in Ranchi रांची (रमेश अग्रवाल) । एचईसी कॉलोनी के पुराना विधानसभा मैदान में श्री रामलला पूजा समिति द्वारा बन रहे दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण कार्य में प्रशासन द्वारा अवरोध उत्पन्न किए जाने से सनातनी समाज में रोष फैल गया है। दशहरा के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस बार भी भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन तेरहवें दिन प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप करना धार्मिक आस्थाओं पर आघात के रूप में देखा जा रहा है। पूजा समिति ने एचईसी की जमीन पर किराया भुगतान करके यह पंडाल बनवाना शुरू किया था, लेकिन प्रशासन के इस कदम से भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। समिति के सदस्य और हजारों की संख्या में स्थानीय लोग विरोध में खड़े हो गए हैं। श्री अशोक चौधरी, कुणाल आजमानी, राजकुमार पोद्दार, धीरज तनेजा और प्रेमचंद श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख लोगों ने आंदोलन का नेतृत्व करते हुए प्रशासन के इस कदम की कड़ी निंदा की और कहा कि यदि प्रशासन ने इस प्रकार की कार्यवाही जारी रखी, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। मौके पर उपस्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सी.पी. सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सभा को संबोधित किया और सभी से पूजा की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूजा हर हाल में होगी और भक्तों की आस्था पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है और प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप बंद करने की मांग की है।

फ्री स्कीम से राज्य के ‘कपड़े’ उतारना ठीक नहीं : कैलाश विजयवर्गीय

It is not right to take off the 'clothes' of the state through free scheme: Kailash Vijayvargiya

It is not right to take off the ‘clothes’ of the state through free scheme: Kailash Vijayvargiya भोपाल ! कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभिन्न राज्यों में चलाई जा रही मुफ्त की योजनाओं पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि कुछ निर्णय होते हैं, जो लोकहित में नहीं होते, बावजूद इसके सिर्फ लोकप्रियता प्राप्त करने और चुनाव जीतने के लिए ले लिए जाते हैं। फिर भुगतना जनता को पड़ता है। यह ठीक नहीं है। सिर्फ कुर्सी प्राप्त करने के लिए इस प्रकार से किसी राज्य के ‘कपड़े’ उतार दें, यह नहीं होना चाहिए। विजयवर्गीय के इस बयान को पूर्व की शिवराज सरकार के समय शुरू हुई लाड़ली बहना योजना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विजयवर्गीय ने किसी योजना का नाम नहीं लिया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इसकी वजह से प्रदेश पर प्रतिमाह करीब 2600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। विजवयर्गीय ने कहा कि मुफ्त की योजनाओं पर सवाल खड़े करना चाहिए। सरकार को सचेत करना चाहिए कि आप ऐसी घोषणाएं नहीं कर सकते, क्योंकि इनमें हमारा पैसा लगा है। यह समाज और देश के लिए चिंता की बात है।

कुएं में एक साथ मिले चार शव, इलाके में फैली सनसनी

Four dead bodies found together in a well, sensation spread in the area

Four dead bodies found together in a well, sensation spread in the area सागर ! देवरी थाना अंतर्गत ग्राम जेतपुर कोपरा गांव में शनिवार सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें दो महिलाएं आधे भरे कुएं में फंदे पर लटकी मिलीं, जबकि एक वृद्ध महिला और बच्ची का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कुएं से निकलवाने के लिए SDERF की टीम को बुलाया गया है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव का है। देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि महिलाओं की पहचान भारती लोधी, आरती लोधी, भागवती लोधी और रोमिका लोधी के रूप में हुई है। इनमें भारती और आरती देवरानी जेठानी हैं। वहीं इनकी सास भागवती लोधी और नातिन रोमिका लोधी का शव पानी में उतराता मिला है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।नविवाहिता के सुसाइड मामले से जोड़ा जा रहापरिवार के सुरेंद्र लोधी ने बताया कि करीब एक साल पहले सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक भारती और आरती के पति जेल में हैं। सोनू की पत्नी के परिवार वाले आए दिन घर आकर गाली-गलौज करते थे, जिससे परिवार तनाव में रहता था। पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस सनसनीखेज मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे है, जो सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।

गणेश झांकी के सामने मिले मांस के टुकड़े, हिंदू संगठन के ज्ञापन के बाद केस दर्ज

Pieces of meat found in front of Ganesh tableau, case registered after memorandum of Hindu organization

Pieces of meat found in front of Ganesh tableau, case registered after memorandum of Hindu organization राजगढ़ ! जिले के सबसे संवेदनशील शहर सारंगपुर शहर के बागकुआ क्षेत्र में स्थित गणेश झाकी पांडाल के सामने से मांस के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर हिंदू संगठन ने ज्ञापन प्रेषित किया, जिसके चंद घंटों के पश्चात ही अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया, लेकिन वहीं पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी वीडियो फुटेज वा अन्य किसी माध्यम से यह घटना रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। हिंदू संगठन के शुक्रवार को सारंगपुर तहसीलदार और थाना प्रभारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए। ज्ञापन के मुताबिक रात 7:45 से 8:15 के बीच की बताई जा रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि समिति सदस्यों के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा कि स्थापना बागकुआ टंकी हेड पंप चौराहा सारंगपुर में की गई है और समिति सदस्यों के द्वारा प्रतिदिन गणेश जी कि पूजा अर्चना पूर्ण अनुशासन के साथ की जाती है और उसके बाद प्रसादी का वितरण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रात्री 07:45 से 08:15 के बीच करीब दो अज्ञात युवक एक पालिथीन में कुछ मांस के टुकड़ अपने साथ लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कसाई वाड़ा रोड़ से आए और गणेश पंडाल के सामने अपने वाहन कि गति धीमी करते हुए चलते हुए वाहन से ही मांस के टुकड़े गणेश पंडाल के सामने फेंककर अपने वाहन को तेज गती से सिविल अस्पताल रोड की ओर ले जाते है। साथ ही ज्ञापन में बताया गया किअ ज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गणेश पांडाल के सामने मांस फेंकने के कारण से सर्व हिन्दू समाज एंव समिति के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और आये दिन ऐसे ही कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा ऐसे गलत एवं समाज में तनाव पैदा करने वाले कार्य किये जाते है, जिससे कि सामाजिक तनाव बढ़ता है। समाज के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों में दुविधा उत्पन्न होती है। आपसे निवेदन है कि उक्त मामले कि जांच कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाये, जिससे कि अन्य आसामाजिक तत्वों के द्वारा भविष्य में नगर में अभद्रता फैलाने से पूर्व वह एक बार को जरूर सोंचे। उक्त मामले को लेकर हमने सारंगपुर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा से बात कि तो उनका कहना है कि बागकुआ क्षेत्र में झांकी पंडाल के सामने मांस के टुकड़े जरूर मिले है, लेकिन वहां कई जगह सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से ये पुष्टि नहीं हो पा रही है कि इसे कौन और कैसे डालकर गया है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी।

प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बजरंग बली से सभी की भलाई का मांगा आशीर्वाद

Arvind Kejriwal reached the famous Hanuman temple

Arvind Kejriwal reached the famous Hanuman temple, sought blessings from Bajrang Bali for everyone’s well-being. नई दिल्ली ! आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के एक दिन बाद यानी शनिवार को मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह व अन्य लोग मौजूद थे. हनुमान मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की और सभी की भलाई के लिए बजरंग बली से आशीर्वाद मांगा. शुक्रवार को दिल्ली के सीएम को जमानत मिलने के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया, आप सांसद राघव चड्ढा, सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज व अन्य नेताओं ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला था. पार्टी के नेताओं ने कहा था कि वह जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. अब हरियाणा के मतदाता बीजेपी को उसके पाप की सजा विधानसभा चुनाव देंगे. बीजेपी के साजिश कामयाब नहीं होंगे बता दें कि 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. ईडी का सीएम पर आरोप है कि उन्होंने कथित शराब घोटाले में मुख्य भूमिका निभाई. इसके उलट आम आमदी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी और केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरती है. यही वजह है कि आम आमदी पार्टी और उसके नेताओं को जांच एजेंसियों के जरिए फर्जी केस फंसाकर जेल भेजा गया. ताकि पार्टी की छवि खराब हो सके, लेकिन आम आमदी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी वालों के साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे.

कोलकाता रेप कांडः ममता बनर्जी का इमोश्नल दांव! मैं हूं साथ, CM पद की नहीं पड़ी

Kolkata Rape Case: Mamata Banerjee's emotional bet! I am with you, I am not interested in the post of CM.

Kolkata Rape Case: Mamata Banerjee’s emotional bet! I am with you, I am not interested in the post of CM. कोलकाता ! सीएम ममता बनर्जी स्वास्थ्य विभाग के बाहर धरना मंच पर पहुंचीं, जहां जूनियर डॉक्टर “वी वांट जस्टिस” के नारों के बीच आंदोलन कर रहे हैं।ममता बनर्जी धरना स्थल पर पहुंचीमै आपका दर्द समझती हूं , मै आपके साथ हूंमुझे अपने पद की चिंता नही हैछात्र जीवन में मैने भी बहुत आंदोलन किया है

अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की धमकी देने वाला ,भागलपुर से गिरफ्तार हुआ मकसूद अंसारी

Maqsood Ansari arrested from Bhagalpur for threatening to blow up Ayodhya Ram temple

Maqsood Ansari arrested from Bhagalpur for threatening to blow up Ayodhya Ram temple पटना ! अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का कनेक्शन भागलपुर से भी जुड़ गया है. इंस्पेक्टर रजनीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में अयोध्या से पहुंची पुलिस टीम ने बरारी थानाक्षेत्र के बड़ी खंजरपुर स्थित मस्जिद गली से आमिर के सहयोगी मोहम्मद मकसूद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से पुलिस टीम चार मोबाइल भी बरामद किया है जिसमें उसकी तरफ से फेसबुक और वाट्सएप ग्रुप पर अयोध्या धाम मंदिर उड़ाने की धमकी दी गई थी. यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को भी मारने की धमकी दी थी. बरामद मोबाइल से आमिर से जुड़ी जानकारी और अयोध्या धाम मंदिर को उड़ाने से जुड़ी कई जानकारियां मिली हैं. वहीं, शुक्रवार की देर रात यूपी पुलिस आरोपी को उत्तर प्रदेश लेकर चली गई. भागलपुर की पुलिस के सहयोग से हुई गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार अयोध्या से आई पुलिस टीम तकनीकी निगरानी में मकसूद को बांका जिले के अमरपुर सुल्तानपुर के पास से गिरफ्तार किया है, लेकिन अयोध्या से पहुंची पुलिस टीम के अधिकारियों का दावा है कि मकसूद को बड़ी खंजरपुर के मस्जिद गली वाले उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर इंस्पेक्टर अभय शंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम को सहयोग के लिए लगाया गया तब उसकी गिरफ्तारी में सफलता मिली. पुलिस टीम बरारी थाने की पुलिस के सहयोग से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने का प्रयास करती रही, लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य जांच कराते हुए उसे वहां के न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है. कई चौंकाने वाली मिली जानकारी अयोध्या से आई पुलिस टीम मकसूद अंसारी लेकर देर रात अयोध्या के लिए रवाना हो गई है. मकसूद आमिर से कई बार बात कर चुका है. तकनीकी जांच में इसके साक्ष्य मिले हैं. बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर निवासी मरहूम हाजी जौहर अंसारी के पुत्र मकसूद जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकी संगठन से जुड़े आमिर के संपर्क में था उससे जुड़े देश विरोधी पोस्ट भी शेयर किया करता था. साइबर ठगी में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है. संगठन के नाम पर भी लाखों रुपये इकट्ठा करने और नए लड़कों की संगठन में भर्ती को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है. यूपी एसटीएफ भी पहुंची थी साथ यूपी से एसटीएफ की टीम भी सादे लिबास में इनोवा गाड़ी से पहुंची थी जो वहां से आई स्पेशल टीम के साथ ही थी फिर मकसूद को लेकर रवाना हो गई.

मंकीपॉक्स वायरस कि पहली वैक्सीन को WHO ने दी मंजूरी

WHO approves the first vaccine for monkeypox virus

WHO approves the first vaccine for monkeypox virus नईदिल्ली। दुन‍िया भर में फैले एमपॉक्स के प्रकोप के बीच, WHO ने मंकीपॉक्स वायरस के खिलाफ पहली बार बवेरियन नॉर्डिक के टीके को मंजूरी देने की घोषणा की है. संशोधित वैक्सीनिया अंकारा-बवेरियन नॉर्डिक या एमवीए-बीएन को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वयस्कों में चेचक, एमपॉक्स और संबंधित ऑर्थोपॉक्सवायरस संक्रमण और बीमारी के खिलाफ टीकाकरण के लिए संकेत दिया गया है. WHO की मंजूरी तब आई है, जब संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य निकाय ने पिछले महीने अफ्रीका में इसके प्रकोप पर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था. टीके को मंजूरी के लिए WHO का मूल्यांकन बवेरियन नॉर्डिक की ओर से दी गई जानकारी पर आधारित है. इस वैक्सीन के लिए रिकॉर्ड की नियामक एजेंसी और यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने समीक्षा की है.

किसानों को खुशखबरी, MSP पर होगी सोयाबीन की खरीदारी, क्या बोली कांग्रेस?

Good news for farmers, soybean will be purchased at MSP, what did Congress say?

Good news for farmers, soybean will be purchased at MSP, what did Congress say? भोपाल ! मध्य प्रदेश में किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है. मोहन यादव की सरकार ने 25 साल बाद सोयाबीन को समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला लिया है. सोयाबीन की खरीदारी 25 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगी. आदेश मिलने के बाद खरीदी केंद्रों पर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक किया जा सकता है. मध्य प्रदेश की सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य इस बार 4, 892 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का काम मार्कफेड एजेंसी के मातहत होगा. सरकार की घोषणा पर कांग्रेस ने कहा कि किसानों ने अभी आधी लड़ाई जीती है. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आधी लड़ाई के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि किसानों को अभी सोयाबीन का समर्थन मूल्य और अधिक दिलाना है. कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लगातार जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आंदोलन में किसानों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. सोयाबीन का समर्थन मूल्य सरकार ने किया ऐलान पटवारी का कहना है कि 6 हजार प्रति क्विंटल सोयाबीन के दाम पर ही समझौता हो सकता है. उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान कई बार किसानों से आय दोगुनी करने का वादा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि सोयाबीन का 6 हजार समर्थन मूल्य होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. बता दें कि सोयाबीन किसानों के मुद्दे को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया है. समर्थन मूल्य का मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के सामने भी उठाया था. कांग्रेस किसानों के हित की लड़ाई बताकर लगातार मोहन यादव सरकार को घेर रही थी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet