LATEST NEWS

ब्लास्ट फर्नेस-7 विस्तृत कैपिटल रिपेयर के बाद पुन: स्टोव हीटिंग प्रारंभ

भिलाई सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण कार्यक्रम की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, ब्लास्ट फर्नेस- 7 के स्टोव 2 की हीटिंग का कार्य, इस विस्तृत कैपिटल रिपेयर के बाद 15 अक्टूबर 2024 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री मनोज कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेनजीत दास एवं ब्लास्ट फर्नेस, आरईडी, पीएलईएम सहित विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति में स्टोव 2 के पुन: प्रज्ज्वलन के साथ ही स्टोव हीटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे इसके फर्नेस उत्पादन में शामिल होने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इस महत्वपूर्ण आपरेशन से हॉट ब्लास्ट तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है, जो डीकाबोर्नाइजेशन उद्देश्यों की दिशा में महत्वपूर्ण रूप से सहायक होगा। कैपिटल रिपेयर के के तहत, स्टोव की पूरी रिफ्रैक्टरी रीलाइनिंग की गई, जिसमें क्षतिग्रस्त रिफ्रैक्टरीज को भी हटाया गया था। श्री तापस दासगुप्ता ने बीएफ बिरादरी और रिपेयर में शामिल एजेंसियों को बधाई दी। विस्तृत कैपिटल रिपेयर के लिए बंद किए जाने के बाद, अब प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस-7 अपनी विस्तृत रिपेयर गतिविधि के पूरा होने के करीब है। 2024-25 वार्षिक व्यवसाय योजना के लिए हॉट मेटल के उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने हेतु ब्लास्ट फर्नेस जल्द ही फिर से परिचालन में आने के लिए तैयार है।

शतक से चूके डेवोन कॉनवे, बनाई 134 रन की बढ़त, स्कोर 180/3

बेंगलुरु बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वर्षा प्रभावित टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी (5) और विलियम ओरोर्के (4) की शानदार गेंदबाजी के कारण भारत पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 रन पर ढेर हो गया। भारत की तरफ से 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गए जिसमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा ने मात्र 2 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 13 रन की पारी खेली जबकि ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 20 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी की शानदार शुरूआत की और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इससे न्यूजीलैंड ने पहली पारी में भारत पर 134 रन की बढ़त बना ली है। इस दौरान डेवोन कॉनवे (91) शतक से चूक गए। भारत ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी से शुरुआत करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद रोहित ने कहा कि पिच शुरु में गेंदबाजो के लिए मददगार साबित हो सकती है लेकिन विकेट के नेचर को देखते हुए उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर अधिक से अधिक रन का स्कोर खड़ा करना चाहती है इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने कहा कि खराब मौसम के कारण उनकी टीम को तैयारी करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाया लेकिन चूंकि विकेट काफी समय तक ढका रहा है और बारिश भी हुई है तो ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि सतह से उनके तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। इससे पहले बारिश के कारण पहले दिन खेल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था और टॉस भी नहीं हो सका।

छह आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सरकारी जमीन बेचकर लाखों रूपए ठगे

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में शासकीय भूमि का अवैधानिक रूप से खरीदी बिक्री कर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने खमतराई पास के शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया था। फिलहाल, मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा थाने में अमेरी सकरी थाने क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी रमेश कुमार वैष्णव ने पटवारी हल्का नम्बर 25 खमतराई राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी जिला बिलासपुर मे 15 अक्टूबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज की। नायब तहसीलदार/कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के ज्ञापन क्रमांक 159/ना.तह./कार्य.दण्डा/ वा/2024 बिलासपुर दिनांक 15.10.2024 से प्राप्त निर्देश के पालन में मौजा खमतराई 25 स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 पर शरद यादव, संजय जायसवाल, द्वारा मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू नाम के लोगो ने अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये है। मामले में उपनिरीक्षक कृष्णा साहू ने बताया कि सरकंडा पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामले को विवेचना में लिया था। प्रकरण की गंभीरता से देखते हुये टीम तैयार कर आरोपियों से पूछताछ की। तो मामले सामने आया। जिसमें शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

शिकायत की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा

रायगढ़. रायगढ़ जिले में ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। जेल पारा निवासी महिला लता ने बताया कि वह आटा रिक्शा चलाती है और उसका पति गिरधर देवांगन बैनर पोस्टर लगाने का काम करता है। 14 अक्तूबर की सुबह उसका पति कोरबा जा रहा हूं कहकर स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एक्यू 4398 से निकला था इसी बीच रात करीब 9 बजे के आसपास फोन कर बताया था कि वह घर लौट रहा था लेकिन देर रात तक वापस घर नही लौटा। अगले दिन 15 अक्तूबर की सुबह 08 बजे फोन से सूचना मिली कि बनहर तिराहा के पास मेन रोड में ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीयू 5707 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गिरधर देवांगन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर, हाथ पैर में गंम्भीर चोंट और अधिक रक्त बहने की वजह से गिरधर देवांगन की मौत हो गई। बहरहाल मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के बाद कोतरा रोड पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की सेंसर बोर्ड से मिल गई क्लीनचिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की सेंसर बोर्ड से क्लीनचिट मिल गई है. ये फिल्म अब रिलीज होने के लिए तैयार है. काफी समय से कंगना की फिल्म विवादों में फंसी हुई थी. मगर अब रिलीज का रास्ता खुल गया है. एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि उनकी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है. हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है. इमरजेंसी को मिला सर्टिफिकेट एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है. हम जल्द फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. आपके धैर्य और सपोर्ट की मैं आभारी हूं. क्या है इमरजेंसी पर विवाद? कंगना की मूवी पहले 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन सिख संगठनों की तरफ से किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया. सिखों का आरोप है कि फिल्म में उनके समाज की गलत छवि पेश की गई है. 14 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर आया, तभी से मूवी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. पंजाब में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुए और बैन लगाने की मांग हुई. CBFC ने पहले मूवी को सर्टिफिकेट दे दिया था, लेकिन जब सिख समुदाय का आक्रोश सामने आया, देखा कि लोग विरोध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट तक पहुंच गए, तब केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि अभी मेकर्स को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने CBFC को आदेश दिया कि सर्टिफिकेट देने से पहले सिखों की आपत्तियों पर ध्यान दे. कंगना को मूवी में करने पड़े बदलाव दूसरी तरफ, मेकर्स ने भी कोर्ट का रुख किया. फिल्म को सर्टिफिकेट न दिए जाने पर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. CBFC ने रिवाइजिंग कमेटी बनाई, जिसने कंगना को फिल्म में बदलाव सुझाए. जानकारी के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट पास करने के लिए शर्तें रखी थीं. उन्होंने मूवी के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी. मेकर्स को इनमें बदलाव करने के आदेश दिए थे. ऐतिहासिक मुद्दों पर डिस्क्लेमर लगाने का आदेश दिया. मूवी इमरजेंसी में कंगना, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं. एक्टिंग के साथ उन्होंने ये मूवी डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी की है. फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी जैसे कई कलाकार भी अहम रोल में दिखेंगे.  

देशी इलाज के चक्कर में मौत, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा

जगदलपुर. जगदलपुर में एक कुत्ते के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बुजुर्ग का देशी इलाज करवाया, जिससे उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। हालात बिगड़ने पर मेकाज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम गरावंड़ में रहने वाले एक बुजुर्ग किसान को एक कुत्ते ने घर के सामने काट लिया। परिजनों ने इलाज न कराते हुए देशी इलाज कराने के बाद छोड़ दिया। अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां बुजुर्ग की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि ग्राम गरावंड़ निवासी मंगतू कश्यप पुत्र रूपधर 50 वर्ष आठ माह पहले अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था। अचानक से एक पागल कुत्ते ने आकर उसे काट लिया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल ना ले जाकर गांव में ही देशी इलाज कराने लगे, जहां बुजुर्ग के शरीर का घाव सूखने लगने पर परिजनों ने उसे ठीक होने की बात कहते हुए अस्पताल में इलाज नहीं करवाया। इसके कारण आठ माह के अंदर कुत्ते का पूरा जहर ग्रामीण के अंदर आ गया। अचानक से बुजुर्ग की हालत खराब होने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

दत्तक पुत्र ने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर कर दी हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा

कोरबा ग्राम फत्तेगंज में निवासरत वृद्ध की उसके दत्तक पुत्र ने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी। मामले में सुनवाई के बाद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ये था पूरा मामला वृद्ध दुलार सिंह की पत्नी घसनीन बाई ने आठ मई 2023 को पुलिस के समक्ष बताया कि सात मई 2023 को शाम सात बजे वह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए आदमी ढूंढने गई थी। जब वह वापस आई, तब उसके पति दुलार सिंह व दत्तक पुत्र चंद्रा के मध्य लड़ाई- झगड़ा व मारपीट हो रही थी। लड़ाई- झगड़ा को छुड़ाने के लिए पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भाई प्रहलाद कंवर को बुलाकर लाया, तब तक चंद्रा ने उसके पति दुलार सिंह के सिर पर टांगी से मार कर गिरा दिया था। सिर फटने व खून निकलने की वजह से उसके पति की मौत हो गई थी। आरोपित चंद्रा को सश्रम आजीवन कारावास पुलिस ने घसनीन की शिकायत पर धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित चंद्रा को गिरफ्तार किया। विवेचना के बाद मामला तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले में शासन की से अतिरिक्त अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एवम अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने पैरवी करते हुए बताया कि सुनवाई के बाद चंद्रा कंवर पर दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने सश्रम आजीवन कारावास के साथ ही 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। तदुपरांत आरोपित को जेल भेज दिया ज्गया।

रायपुर में बदमाशों ने युवक को घेरकर की 20 लाख रुपये की लूट

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 20 लाख रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपये लूट लिए।इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे। वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

शिवराज के घर जल्द बजेगी शहनाई, पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री के बेटों की शादी में शामिल होंगे

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी जल्द ही होने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी को उन्होंने शादी का न्योता दिया है। शादी में आमंत्रित करने शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे कार्तिकेय-कुणाल के साथ पहुंचे थे। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल की जल्द ही शादी होने वाली है। शिवराज सिंह चौहान के बड़े समधी अनुपम आर बंसल देश की जानी-मानी कंपनी लिबर्टी शूज कंपनी के निदेशक हैं। इसके अलावा भी वे कई कारोबार से जुड़े हुए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे समधी भोपाल के बड़े डॉक्टर हैं। शादी का न्योता देने की जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की है। तस्वीरों में शिवराज पीएम मोदी को फूलों का गुलदस्ता और गणेश प्रतिमा भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पूरा परिवार साथ है। शिवराज ने जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं। प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया। उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। कौन हैं कार्तिकेय और अमानत? कार्तिकेय चौहान पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं। कार्तिकेय को पिता का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता है। 2013 से कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पिता शिवराज के लिए उन्होंने जमकर प्रचार किया था। इसकी पूरी संभावना है कि आने वाले समय में कार्तिकेय खुद चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं, शिवराज सिंह की होने वाली बड़ी बहू अमानत बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के निदेशक और कारोबारी अनुपम आर बंसल की बेटी हैं। अमानत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, उन्होंने मनोवैज्ञानिक शोध में एमएससी किया है। बताया जाता है कि अमानत को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है। अमानत की मां रुचिता बंसल ‘इजहार’ नाम की एक संस्था चलाती है। कौन हैं कुणाल और रिद्धी? कुणाल चौहान शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे हैं। कुणाल का राजनीति से कोई नाता नहीं है, उनका पूरा फोकस अपने कारोबार पर ही रहता है। वे मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी के मैनेजिंग पार्टनर हैं। उनकी डेयरी से दूध, घी, पनीर, लस्सी, दही और पानी भी भोपाल व आसपास के जिलों में सप्लाई किया जााता है। इससे पहले कुणाल ने भोपाल में फूलों की दुकान भी खोली थी। शिवराज की छोटी बहू रिद्धी जैन परिवार से आती हैं। उनके पिता संदीप जैन हैं, जो भोपाल में बड़े डॉक्टर हैं। रिद्धी के दादा इंदरमल जैन भी डॉक्टर हैं। डॉ. इंदरमल जैन का निवास भोपाल के 74 बंगले के पास निषाद कॉलोनी में है। अमेरिका में पढ़ाई के दौरान कुणाल और रिद्धी एक दूसरे से मिले थे। दोनों करीब दो साल से दोस्त रहे, इसके बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों का रोका कार्यक्रम हुआ था। शिवराज सिंह चौहान की ओर से इस कार्यक्रम गोपनीय रखा गया था, लेकिन जैन परिवार की ओर से रोका कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गईं, जिससे यह जानकारी सामने आ गई।  

SGPC ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह का इस्तीफा किया रद्द

अमृतसर SGPC  ने तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पद से ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा दिया इस्तीफा रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरप्रीत सिंह की सेवाओं की बहुत जरूरत है। वह ज्ञानी हरप्रीत सिंह का इस्तीफा रद्द करते है। उन्होंने हरप्रीत सिंह से अनुरोध किया गया कि वह उनका नेतृत्व करते रहें।         एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों से एस.जी.पी.सी. सिख मुद्दों का प्रतिनिधित्व करती आ रही है। वहीं एस.जी.पी.सी. सभी तख्त साहिबानों के जत्थेदारों का दिल से सम्मान करती है। उनका कहना है कि सिखों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और सभी को मिल कर एस.जी.पी.सी. को बचाना होगा।   एसजीपीसी ने की प्रेस कांफ्रेंस एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने आज प्रेस कान्फ्रेंस की और उसमें कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाओं की अभी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बहुत जरुरत है। वह अलग अलग पदों के लिए सलाह भी करते हैं और उनकी अगुवाई भी करते हैं। इसीलिए वह उनके अपील करते हैं कि जैसे पांच सिंह साहिबान अगुवाई करते हैं वैसे आपको भी करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में जो भी श्री अकाल तख्त साहिब आता है तो एक चिट्ठी पकड़ा जाता है और फिर खुद ही इसका अपने तरीके से व्याख्यान कर जाते हैं। खुद ही कंप्लेंटेंट और खुद ही जज बन जाते हैं। लोग पंथ के पास आकर सियासी रोटियां सेक रहे हैं। इसीलिए पंथ के ओहदेदारों से अपील है कि वह सार्थक रोल अदा करें। हरजिंदर सिंह ने बताया कि कल रात को भी फोन कर ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बता दिया गया था कि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाना है। उनकी सेवाएं बहुमूल्य हैं। उन्होंने कहा कि बतौर पोलिटिशन बोलते रहो, लेकिन तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सत्कार योग्य हैं, तो कोई भी बात करनी है तो फिर पब्लिकली ना की जाए। उन्होंने कहा कि सिंह साहिब के आदेशों के अनुसार, अंदर रहकर बात की जाए और पब्लिकी ना की जाए। क्योंकि पब्लिक तक बात जाती है तो वह भयंकर रुप धारण कर लेती है। । उन्होंने कहा कि जत्थेदार कौम की अगुवाई करते हैं। बड़ी सेवाओं को मुख्य रखते हुए अगुवाई करने वाले सारे सम्मानीय है और इनकी मर्यादा भी है। उन्होंने अंत में कहा कि ववह सीधे तौर पर कहना चाहते हैं कि वह विश्वास दिलवाते हैं कि वह ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ हैं और उन्हें अगुवाई करते रहने के लिए अपील करते हैं। भावुक हो गए थे हरप्रीत सिंह आपको बता दें कि, ज्ञानी हरप्रीत सिंह बेहद भावुक होकर कहा था कि कि बीते दिन विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से आदेश दिए गए थे। लेकिन उसके बाद भी लगातार हर घंटे उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और उसके परिवार को नंगा करने के बारे में कहा जा रहा है और उनकी बेटियों के बारे में भी बोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह विरसा सिंह वल्टोहा से डरने वाले नहीं है लेकिन विरसा सिंह वल्टोहा का साथ शिरोमणि अकाली दल का सोशल मीडिया विंग कर रहा है और अकाली दल के नए लीडर कर रहे हैं जिनका पंथक परम्पराओं से कोई लेना देना नहीं हो वह उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरसा वल्टोहा से वो डरने वाले नहीं है लेकिन अकाली दल के थर्ड क्लास नेताओं का उसका साथ देना उन्हें बेहद दुखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह बेटियों के पिता भी हैं, इसीलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एसजीपीसी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उनका साथ दिया, वह सोच भी नहीं सकते थे कि विरसा सिंह वल्टोहा इतना ज्यादा गिर जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के एजेंट होने का आरोप लगाने की जो कोशिश उनकी असफल रही उसके बाद अब वह घटिया हरकतों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वह पंथ के लोगों को जानकारी देना चाहते थे और अपनी संस्था का हमेशा सम्मान करते रहे हैं और करते रहेंगे। अकाल तख्त ने दिए थे इस्तीफा नामंजूर करने के आदेश इसके बाद कल देर शाम ही श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने एसजीपीसी को आदेश दिए थे कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह का इस्तीफा नामंजूर कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर किया गया तो पांचों सिंह साहिबान इस्तीफा देने के लिए मजबूर होंगे। गौरतलब है कि तख्त श्री दमदमा साहिब से ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने जत्थेदार के पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर लगातार विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा सवार उठाए जा रहे थे। इसके बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भावुक होते हुए बयान दिया और वीडियो जारी कर अपना इस्तीफा देने की पुष्टि की। उन्होंने विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा निचले स्तर की बयानबाजी को अपने इस्तीफे का कारण बताया। इसके साथ ही कहा कि वल्टोहा द्वारा उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। यहां तक की उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं।      

गुजरात में जहरीली गैस से एमपी के पांच लोगों की मौत, सीएम जताया दुःख, 2-2 लाख की आर्थिक सहायता

शिवपुरी कांडला में शिवपुरी निवासी युवक आशीष गुप्ता (32) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की टैंक में गिरने और गैस से दम घुटने के चलते मौत हुई है। मृतक इमामी एग्रोटेक कंपनी में करता था। शिवपुरी के आशीष की मौत की सूचना पर जिला प्रशासन ने गुजरात संपर्क किया। शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने परिवार को 25 हजार रु. की आर्थिक सहायता रेडक्रास से स्वीकृत कर दी है। गैस से दम घुटने से मरे मजदूर बताया जाता है कि शिवपुरी पीएस होटल के सामने रहने वाले आशीष गुप्ता (32) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता की गुजरात में 16 अक्टूबर को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर फिसलकर टैंक में गिर गया था। बचाने के प्रयास में चार मजदूर भी टैंक में गिर गए और गैस से दम घुटने से चारों की मौत हो गई, जिसमें शिवपुरी का आशीष गुप्ता भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में ग्वालियर अंचल के तीन लोग मारे गए हैं। घटना में मरने वालों में भिंड के आलमपुर निवासी अमजद खान पिता मुंशी खान वार्ड नं 8, दतिया की भांडेर तहसील स्थित ग्राम मुरिया सलेतरा के सिद्धार्थ तिवारी पुत्र राघवराम तिवारी (29), तीसरे शिवपुरी के युवक की पहचान अशीष पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। सीएम मोहन ने X पर किया पोस्ट मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर लिखा-दु:ख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बाबा महाकाल मृतकों की पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिवारों को वज्रपात सहन करने की शक्ति दें। मप्र सरकार शवों के लाने के लिए परिवानजनों के संपर्क में शिवपुरी जिला प्रशासन ने मृतक आशीष गुप्ता के परिजनों को रेडक्रॉस की मदद से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। जिला प्रशासन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से यह जानकारी दी है। वहीं शिवपुरी एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि आशीष गुप्ता के परिवार से संपर्क में हैं। कांडला से एंबुलेंस से शव शिवपुरी रवाना हो गया। गुरुवार तक शव आ जाएगा। प्लांट में सफाई करते हुआ हादसा बताया जाता है कि एग्रोटेक प्लांट में खाद्य तेल, बायोडीजल, रिफाइंड पाम, सोयाबीन तेल और वनस्पति घी का उत्पादन होता है। घटना बुधवार दोपहर 12:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय कर्मचारी अपशिष्ट उपचार संयंत्र की सफाई कर रहे थे। एक कर्मचारी कीचड़ निकालने के लिए टैंक में घुसा और बेहोश हो गया। जब दो अन्य कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़े, तो वे भी बेहोश हो गए। दो और कर्मचारी भी उसके पीछे चले गए और सभी चार लोगों की मौत हो गई।

धान की खरीद न होने के विरोध में भाकियू उगराहां ने फ्री करवाया दप्पर टोल प्लाजा

सिद्धपुर  भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पूरे पंजाब में धान की उचित खरीद व भुगतान न होने पर गुरुवार को सभी टोल फ्री करवा दिए। लालड़ू में  ब्लाक प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर के नेतृत्व में किसानों ने दप्पर टोल प्लाजा पर धरना लगा दिया। इस दौरान किसानों ने टोल के सभी लेन मुक्त कर दिए। यूनियन के किसान नेता लखविंदर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान सुबह करीब दस बजे दप्पर टोल प्लाजा पर पहुंचे। किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दरियां बिछाकर बैठ गए। किसानों ने पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने भी नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। वाहन चालक इस दौरान बिना टोल दिए निकलते रहे। किसानों ने बताया कि धान की उचित खरीद व भुगतान न होने के कारण किसान मंडियों मे बेहद परेशान हैं। किसानों ने लालडू मार्केट कमेटी के गेट को लगाया ताला भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर ब्लॉक डेराबस्सी के किसानों ने धान की खरीद, उठाने और भुगतान न होने को लेकर मार्केट कमेटी लालडू को ताला लगा दिया है। इस मौके पर किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्थानीय अनाज मंडियों में धान की खरीद, उठान और भुगतान न होने को लेकर किसान बहुत परेशान हैं। जिसके चलते उन्होंने आज मार्केट कमेटी लालडू दफ्तर को ताला लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होता वे अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस मौके पर काफी संख्या में किसान मौजूद थे।  

दिल्ली के सीलमपुर में महिला को मारी गोली, पीड़िता की पहचान सदमा के रूप में हुई

नई दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई। पीड़िता की पहचान सदमा के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का है। जिसमें महिला की जेठानी का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सीलमपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर मौजूद हाजिर रईस ने बताया कि हमें फोन आया कि यहां एक लड़की को गोली मार दी गई है। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे और चार हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को पेट में गोली मारी गई थी। उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है, अभी उसकी हालत कैसी है यह नहीं पता है। घायल महिला के जेठ मोहम्मद अमन ने बताया, “मेरी बीवी और मेरे बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, लेकिन यह इतना बड़ा मामला नहीं था। मेरी मां से भी बात हो रही थी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं थी।” उन्होंने आगे बताया, “मेरी बीवी ने अपने मायके में फोन कर दिया और अपने भाइयों को बुला लिया। उनके तीन भाई आए और मेरे भाई जावेद से बात करने लगे। तभी उनके एक भाई ने मेरे भाई जावेद पर हमला कर दिया और बंदूक निकाल ली। इसी दौरान मेरे पिता आ गए और उन्होंने उनका हाथ नीचे कर दिया, लेकिन दूसरे भाई ने फिर से बंदूक उठाई और गोली चला दी।  

रेत कंपनी ने बांटे बच्चों को बैग एवं स्लेट व बत्ती

अनूपपुर प्राप्त जानकारी के अनुसार एसोसियेट कामर्स (रेट कंपनी) के द्वारा बेग बच्चों को ग्राम छुलकारी आंगनवाड़ी केंद्र में पहुंचकर आंगनबाड़ी के बच्चों को बैग एवं स्लेट व बत्ती देकर बच्चों को प्रदाय किया इस कार्य की सराहना की जा रही है

फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए भेजा गया आईईडी बम बरामद हुआ

फाजिल्का फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए भेजा गया आईईडी बम बरामद हुआ है। आरडीएक्स से भरी इस खेप में बम के साथ बैटरियां और टाइमर भी हैं। बम जब बीएसएफ को मिला तो उसे बरामद करने के बाद स्टेट स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है। इसके बाद वे मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार फाजिल्का के अबोहर सेक्टर के भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र बहादुर के पास ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। इसकी जानकारी बीएसएफ को मिली तो बीएसएफ ने इलाके की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इलाके से एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद हुआ है। टिन के डिब्बे में मिला एक किलो आरडीएक्स दरअसल एक टिन का डिब्बा मिला है जिसमें करीब एक किलो आरडीएक्स भरा हुआ है। जिसके साथ बैटरियां और टाइमर भी हैं। बीएसएफ द्वारा इसकी बरामदगी के बाद इसे फाजिल्का के स्टेट स्पेशल सेल थाने को सौंप दिया गया है। वे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं कि आखिर यह बम पाकिस्तान से भारत क्यों भेजा गया था। पहले भी बरामद हो चुके हैं टिफिन बम उल्लेखनीय है कि इससे पहले फिरोजपुर के गांव चांदीवाला से टिफिन बम और जलालाबाद के सीमावर्ती गांव से टिफिन बम पकड़े जा चुके हैं।  जलालाबाद में टिफिन बम से सब्जी मंडी में विस्फोट भी किया गया था लेकिन वह विस्फोट सफल न हो सका और बम रखने वाला ही जान गंवा बैठा था। फिरोजपुर के गोबर मंडी में भी टिफिन बम से विस्फोट किया गया था लेकिन इसमें कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ था

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet