LATEST NEWS

हरियाणा से आई राशि की आयकर विभाग करेगा जांच, राजस्थान-दौसा में कार से पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की नगदी

दौसा. राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत की गई कार्रवाई का पहला बड़ा मामला दौसा जिले के सदर थाना इलाके के भांडारेज मोड नाके से सामने आया है। दौसा डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 10 बजे भांडारेज नाके पर चौपहिया वाहनों की तलाशी के दौरान, मूलतः झुंझुनू निवासी एक कारोबारी की हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार से नोटों से भरा बैग मिला। कारोबारी जयपुर से गुड़गांव की ओर जा रहे थे। पैसों से भरे बैगों की सूचना पर सिटी डिप्टी एसपी रवि शर्मा की अगुवाई और थानाधिकारी हवा सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से दौसा जिले में नाकेबंदी की जा रही है और सभी चौपहिया वाहनों की गहन जांच की जा रही है। ब्रेजा गाड़ी की तलाशी के दौरान 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर सदर थाने पहुंचाया, जहां जांच के बाद राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई। जयपुर से आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर राशि को जब्त कर लिया। पुलिस और आयकर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कार सवारों से राशि के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीओ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने राशि को प्रॉपर्टी से संबंधित बताया। फिलहाल पुलिस ने हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और कार में सवार कारोबारी को हिरासत में ले लिया गया है। आदर्श आचार संहिता के तहत कैश रकम के परिवहन पर रोक डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस कार से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। 10 लाख रुपए तक की रकम पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है, लेकिन इस मामले में 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए मिले हैं। मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

आज मथुरा में दर्दनांक सड़क हादसा, चार मजदूरों की मौत, पांच लोग घायल, सीएम योगी ने तुरंत लिया संज्ञान

लखनऊ यूपी के मथुरा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बता दें कि मथुरा में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए। मृतकों में दो महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक और घायल बिहार के गया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये मजदूर अलीगढ़ से कोसी होकर मजदूरी करने पिकअप में सवार होकर हरियाणा को जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे वाहन चालक को नींद की झपकी लगी और पिकअप बिजली के खंभे से जा टकराई और यह हादसा हुआ। खंभे में टकराते ही गाड़ी में करंट दौड़ गया, इसके बाद लोग डरकर लोग इधर-उधर कूदने लगे। इसी बीच, करंट से बचने के लिए पिकअप चालक ने गाड़ी बैक किया और सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

राष्ट्रगान के दौरान खड़े ना होने पर NC विधायक के खिलाफ जांच के आदेश

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक हिलाल अकबर लोन (Hilal Akbar Lone) पर राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं होने का आरोप लगा है। इस मामले की वीडियो सामने आने के बाद कश्मीर प्रशासन ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। लोन पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान के दौरान खड़े ना होने का आरोप लगा है। शीर्ष खुफिया सूत्रों ने न्यूज 18को बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोनावारी से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हिलाल अकबर लोन के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। लोन बुधवार (16 अक्टूबर) को राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में उमर अब्दुल्ला के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुछ लोग राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़े नहीं हुए थे। लोन उनमें से एक थे। रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने के लिए घटना के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। पूछताछ करने पर लोन ने बताया कि वह मेडिकल कंडीशन की वजह से नहीं उठा। हालांकि, न्यूज18 को सूत्रों ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले ही वह मीडिया को इंटरव्यू देते हुए खड़ा होकर बात कर रहे थे। सूत्रों ने यह भी कहा कि कार्यक्रम की पूरी फुटेज खंगाली जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि राष्ट्रगान के दौरान कौन-कौन लोग खड़े नहीं हुए। CNN-न्यूज18 ने SKICC में औपचारिक सपथ ग्रहण समारोह से ठीक 30 मिनट पहले टेलीविजन इंटरव्यू को एक्सेस किया है। इसमें लोन कह रहे थे कि यह एक शानदार शुरुआत है और उन्हें जम्मू-कश्मीर के विकास, आर्टिकल 370 और पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2019 में आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार है। 54 वर्षीय अब्दुल्ला ने पांच अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ली जिनमें से तीन मंत्री जम्मू क्षेत्र के और दो कश्मीर घाटी के हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में सुरेंद्र चौधरी का चयन हुआ है। NC के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस ने फिलहाल नई सरकार में कोई मंत्री पद नहीं लेने का फैसला किया है। छह साल के प्रत्यक्ष केंद्रीय शासन को समाप्त करने वाली नई जम्मू-कश्मीर सरकार में अधिकतम नौ मंत्री हो सकते हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में अब्दुल्ला और उनके मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दूसरी बार मुख्यमंत्री बने उमर अपने दादा शेख अब्दुल्ला और पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद इस पद पर आसीन होने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता हैं। वह इससे पहले 2009 से 2014 के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे, जब यह पूर्ण राज्य हुआ करता था।

भोपाल में बनाया जा रहा है विशेष औषधि पार्क : महापौर श्रीमती राय

भोपाल आयुर्वेद उपचार की प्राचीन पद्धती है। यह वर्तमान में भी उपचार की एक महत्वपूर्ण पद्धति है। यह बात पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कही। राज्यमंत्री श्रीमती गौर शरद पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या नगर दशहरा मैदान में आयोजित 34वें आयुर्वेदिक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहीं थी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि परमार्थ और परोपकार करनेवालों के साथ अपने आप लोग जुडते जाते हैं। उन्होंने कहा कि नाड़ी वैद्य पंडित चंद्रशेखर तिवारी जी शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन कर परोपकार का कार्य कर रहें हैं। श्रीमती गौर ने शिविर में भाग लेने वाले नागरिकों से कहा कि हमें उपचार की प्राचीन पद्धति आयुर्वेद पर विश्वास करना चाहिए। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से रोगों का स्थाई समाधान होता है। श्रीमती गौर ने नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि आयुर्वेद से उपचार के लिए लगाया गया नि:शुल्क शिविर सराहनीय है। उन्होंने बताया कि भोपाल में विशेष औषधि पार्क बनाया जा रहा है। महापौर श्रीमती राय ने कहा कि भोपाल के 150 मंदिरों के लिए 11-11 पौधे मंदिर परिसर में लगाने के लिए दिए गए है। कार्यक्रम के प्रारंभ में नाड़ी वैद्य पंडित तिवारी ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले शिविर में श्वास संबंधी रोगों के मरीजों को नाड़ी परीक्षण कर नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधि दी जाती है। औषधि, गाय के दूध से बनी चावल की खीर केले के पत्ते पर दी जाती है। शिविर में हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन अखंड आयुर्वेद भवन महौबा ने किया। श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर के महंत श्रीराम दास, पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य और श्रीमती शिरोमणी शर्मा सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।

बाइक सवार को गिराकर ले भागा था मोबाइल, राजस्थान-सिरोही में चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार

सिरोही. सिरोही की सरूपगंज पुलिस टीम ने पेशुआ नदी के पास अंधेरे में मोबाइल चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने थाना सरूपगंज जिला सिरोही निवासी हरीश पुत्र हीराराम गरासिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के भाई की ओर से 26 जुलाई को सरूपगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया था कि उसका भाई रात करीब 8:30 बजे मोटरसाइकिल लेकर बनास से अपने घर पेशुआ जा रहा था। जैसे ही वह पेशुआ नदी से आगे पीपल के पेड़ के पास एनीकट तक पहुंचा, वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उसके भाई की मोटरसाइकिल के आगे आकर जानबूझकर उसे रोकने की कोशिश की। इस वजह से उसका भाई मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया, जिससे उसके हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। उसके गिरते ही मोबाइल और पर्स भी रोड पर गिर गए, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

दिल्ली में आने वाली है कड़ाके की ठंड, गिर गया रात का पारा, हवा भी खराब, बीमारियों का बढ़ेगा कहर

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रहने के साथ चौथे दिन भी यही स्थिति बनी हुई है. आज यानी 17 अक्टूबर को दिल्ली के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है. हालांकि, सुबह 7 बजे तक कहीं भी प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में नहीं मापा गया है. बता दें कि कल (16 अक्टूबर) कुछ इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में मापा गया था. प्रदूषण की वजह की बात करें तो दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, परिवहन से होने वाला उत्सर्जन दिल्ली के वायु प्रदूषण का लगभग 19.2 प्रतिशत है. इसके अलावा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना भी है. सैटेलाइट डेटा से बुधवार को पंजाब में 99, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 59 और दिल्ली में एक आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. आज दिल्ली का एक्यूआई 267 मापा गया. वहीं कई इलाकों में आज एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है. दिल्ली के इलाके AQI अलीपुर 261 आनंद विहार – अशोक विहार 276 आया नगर 251 बवाना – बुराड़ी – डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज 227 द्वारका सेक्टर-8 339 आईजीआई एयरपोर्ट 280 दिलशाद गार्डन 202 आईटीओ 195 जहांगीरपुरी 343 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 218 लोधी रोड – मंदिर मार्ग – मुंडका 370 द्वारका एनएसआईटी 262 नजफगढ़ 192 नरेला 281 नेहरू नगर 261 नॉर्थ कैंपस 242 ओखला फेस-2 290 पटपड़गंज 322 पंजाबी बाग 289 पूसा DPCC 214 पूसा IMD 214 आरके पुरम 266 रोहिणी 315 शादीपुर 315 सिरीफोर्ट 252 सोनिया विहार 268 अरबिंदो मार्ग 206 विवेक विहार 285 वजीरपुर 323 जैसे-जैसे सर्दियां आ रही हैं, दिल्लीवासी पहले से ही हवा की बिगड़ती गुणवत्ता का असर महसूस कर रहे हैं. बुधवार सुबह 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक की रीडिंग 230 थी, जो मुख्य निगरानी स्टेशन पर मंगलवार की रीडिंग 207 से कम है. मौसम की बात करें तो अब न्यूनतम तापमान ने भी गोता लगाना शुरू कर दिया है, जिससे हल्की ठंड का एहसास होने लगा है. आईएमडी ने गुरुवार को मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान लगाया है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. NCR की बात करें तो यहां की स्थिति दिल्ली से कुछ बेहतर है. जहरीली हवा बढ़ा सकती है मेंटल प्रॉब्लम्स डॉक्टर की मानें तो हद से ज्यादा एयर पॉल्यूशन आंखों की बीमारियों की वजह बन सकता है और इससे मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. पॉल्यूशन की वजह से लोगों का स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि जहरीली हवा से मूड स्विंग्स, एंजायटी, डिप्रेशन और अन्य मेंटल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है. प्रदूषित हवा में मौजूद नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड के संपर्क में आने पर मेंटल प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों की तबीयत बिगड़ सकती है, क्योंकि एयर पॉल्यूशन से मेंटल प्रॉब्लम ट्रिगर हो सकती हैं. फरीदाबाद-165 गाजियाबाद-251 ग्रेटर नोएडा-236 गुरुग्राम-170 नोएडा-224 कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी? अगर किसी क्षेत्र का AQI जीरो से 50 के बीच है तो AQI ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 से 100 AQI होने पर ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’माना जाता है, अगर किसी जगह का AQI 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का AQI ‘खराब’ माना जाता है. अगर AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है. वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. बता दें कि राजधानी में कल प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार के बाद भी GRAP-1 की पाबंदियां लगी हैं. GRAP-1 के तहत नीचे दी गई पाबंदियां लगाई जाती हैं. सड़कों पर समय-समय पर मशीनीकृत सफाई और पानी का छिड़काव निर्माण स्थलों पर धूल शमन का उपयोग प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कड़ी जाँच, बेहतर यातायात प्रबंधन और उद्योगों, बिजली संयंत्रों और ईंट भट्टों में उत्सर्जन नियंत्रण खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध, डीजल जनरेटर का सीमित उपयोग और भोजनालयों में कोयले या जलाऊ लकड़ी का उपयोग नहीं प्रदूषणकारी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 311 एपीपी, ग्रीन दिल्ली ऐप, समीर ऐप और ऐसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शिकायतों के निवारण के लिए त्वरित कार्रवाई सड़क पर यातायात कम करने के लिए कार्यालयों को कर्मचारियों के लिए एकीकृत आवागमन शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करें पटाखों से परहेज कर पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने की सलाह बता दें कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता के आधार पर GRAP को चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है:  स्टेज I – ‘खराब’ (AQI 201-300);  स्टेज II – ‘बहुत खराब’ (AQI 301-400);  स्टेज III – ‘गंभीर’ (AQI 401-450);  स्टेज IV – ‘गंभीर प्लस’ (AQI >450). फर्टिलिटी बर्बाद कर सकता है एयर पॉल्यूशन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हवा में मौजूद पॉल्यूशन के बेहद छोटे कण शरीर में पहुंच जाते हैं और हमारे खून में मिल जाते हैं. इससे शरीर के सभी अंगों पर बुरा असर पड़ता है. कई रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा पॉल्यूशन लोगों की फर्टिलिटी को बुरी तरह प्रभावित करता है और इसकी वजह से इनफर्टिलिटी की परेशानी बढ़ सकती है. पॉल्यूशन से बच्चे और बुजुर्ग बुरी तरह प्रभावित होते हैं, क्योंकि इससे उनके फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी पॉल्यूशन बेहद खतरनाक है. अगर आपको किसी भी तरह की बीमारी है, तो पॉल्यूशन से हर हाल में बचाव करना चाहिए. एयर पॉल्यूशन से कैसे करें बचाव? – एयर पॉल्यूशन घर के बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी होता है. ऐसे में घर के अंदर एयर क्वालिटी सुधारने की कोशिश करें. खिड़कियां खोलें और ताजा हवा आने दें. पॉल्यूशन कम करने के लिए घर के अंदर एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें. घर के अंदर इनडोर प्लांट्स रख लें, जो हवा को शुद्ध करते हैं. – जब हवा में प्रदूषण का स्तर अधिक हो, तो घर से बाहर कम से कम निकलें. बाहर जाने से पहले मौसम की जानकारी लेना भी जरूरी है. अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ज्यादा स्तर खराब हो, तो बाहर जाने से … Read more

रायपुर दक्षिण उपचुनाव की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने बढ़ाई सक्रियता

रायपुर रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस पार्टी ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी 20 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसके लिए स्थान और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह सम्मेलन दूधाधारी मठ के सत्संग भवन में आयोजित होने की संभावना है। इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नए प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा, संभावित दावेदार भी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के मन को टटोलना और उन्हें चुनावी तैयारी के लिए प्रेरित करना है। गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट 21 जून को रिक्त घोषित की गई थी। भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस स्थिति में कांग्रेस ने नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारने की योजना बनाई है, जिससे भाजपा के मजबूत किले को तोड़ने का प्रयास किया जा सके। कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही बाहरी उम्मीदवार के विरोध में हैं, जिससे संगठन पर चेहरा तय करने का दबाव बढ़ गया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस ने इस सीट को लेकर एक सर्वेक्षण भी कराया है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि सर्वेक्षण के माध्यम से हर वार्ड से फीडबैक जुटाया जा रहा है। कांग्रेस ने इस उपचुनाव की तैयारी के लिए एक नौ सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है, जिसमें छह पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति चुनाव की रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस प्रकार, कांग्रेस उपचुनाव में अपनी मजबूती को साबित करने के लिए तैयार है और पार्टी के भीतर उत्साह का माहौल है। अब देखना होगा कि यह तैयारी चुनाव में कितनी कारगर साबित होती है।

ऑपरेशनल और तकनीकी मुद्दों पर की चर्चा, राजस्थान-सिरोही में दो दिन चला फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन

सिरोही/जयपुर. सप्त शक्ति कमांड जयपुर में दो दिवसीय फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की। जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर, राजस्थान के कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार, इस दो दिवसीय सम्मेलन में फोर्स मल्टीप्लायर्स, साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना, सैनिकों को सशक्त बनाना, उभरते खतरों से निपटना और संगठनात्मक लक्ष्यों के समन्वय में कमांड के विकास के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है, इससे निपटना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं।  साइबर सुरक्षा के लिए अपनाई जा रही तकनीक और प्रक्रियाओं को तैयार करने के बारे में भी जानकारी दी गई। सम्मेलन में आर्मी कमांडर ने कहा कि वर्तमान दौर में सेना को ऑपरेशनल और तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रौद्योगिकी के विकास और निरंतर आत्म-मूल्यांकन पर विशेष जोर दिया गया है।

फेस्टिवल सीजन में कई ट्रेनें कैंसिल, भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनों को रद्द किया

भोपाल त्योहारों के समय ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को ये खबर निराश कर सकती है। रेल प्रशासन ने भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस(Bhopal-Singrauli Express) समेत कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों की रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। ऐसे में त्योहारों पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हुई कैंसिल….  दरअसल जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग और 4 रेललाइन में सुधार का काम किया जा रहा है। इसके चलते वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे से शुरू होने और गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। इसके आलावा कई ट्रेनों के रुट डाइवर्ट कर दिए गए है। ये ट्रेन हुए निरस्त 1 – जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 11651) – 18 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 2 – सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 11652) – 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 3 – भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 22165 ) – 19, 22, 23 और 26 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। 4 – सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 22166 ) – 22, 24, 25 और 29 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी। 5 – सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 22167) – 20, 23 और 27 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी। 6 – निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 22168) – 21, 24 और 28 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों के हुए रुट डाइवर्ट मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 19608) – 21 और 28 अक्टूबर 2024 को मदार जंक्शन से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 19607) – 17 और 24 अक्टूबर को कोलकाता से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी। संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 18009 ) – 18 और 25 अक्टूबर 2024 को संतरागाछी से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी। अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 18010 ) – 20 और 27 अक्टूबर 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 13025 ) – 21 और 28 अक्टूबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया गढ़वा रोड जंक्शन-सोन नगर जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी। भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस ( गाड़ी संख्या 13026 ) – 23 अक्टूबर 2024 को भोपाल से रवाना होने वाली ये ट्रेन अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-सोन नगर जंक्शन-गढ़वा रोड जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।

रेलवे की लोहे की प्लेट श्री करने वाला आरोपित गिरफ्तार

कोरबा  रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी के लोहे की प्लेट लूट कर आरोपित भाग गए। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी तक पांच आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। ग्राम तेंदूभाठा में रेलवे ब्रिज बनाने का काम मेसर्स केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के नवागांव कटघोरा निवासी विभस डे ने 14 सितंबर को जटगा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी कंपनी के कैंप से लोहे के बाटम इंनर स्पलाइस प्लेट व स्पलाइस आठ प्लेटों को अज्ञात लूटेरे लूटकर भाग गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की, तो पता चला कि शासकीय प्राथमिक शाला कटोरी नगोई के सामने से बोलेरो का वाहन क्रमांक सीजी 10 एएच 9017 से आरोपित लूट का सामान लेकर गए हैं। इस पर पुलिस ने पतासाजी कर शेष कुमार श्याम 21 वर्ष निवासी ग्राम बनखेता चौकी जटगा, शेष पाल चौहान 18 वर्ष निवासी डग्गूपारा ग्राम पुटुवा, सूरज कंवर 19 वर्ष निवासी बरबसपुर जटगा तथा मोहीत कुमार यादव 20 वर्ष निवासी बरबसपुर को 14 सितंबर को ही गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, पर प्रकरण का मुख्य आरोपित इंद्रपाल साहू व विनोद आर्मो फरार हो गया था, जिसकी पतासाजी पुलिस कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम बना कर फरार आरोपित इंद्रपाल साहू निवासी कटोरी नगोई को राजधानी रायपुर में घेरा बंदी कर पकड़ा और कोरबा लेकर आई। लूट का सामान केशलपुर के जंगल से बरामद पूछताछ कर आरोपित के कब्जे से लूट का सामान तीन लोहे के प्लेट को केशलपुर के जंगल से बरामद किया गया। तदुपरांत आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित इंद्रपाल साहू के खिलाफ पूर्व में पुलिस सहायता केंद्र जटगा धारा 379, 34, धारा 394, 506 तथा थाना भटगांव जिला सूरजपुर में धारा 379, 34 चोरी लूट का अपराध कायम कर चालान पेश किया गया है।

शिक्षकों को दिवाली से पहले सौगात, उच्च माध्यमिक विद्यालियों को मिलेंगे 3198 शिक्षक, जल्द जॉइनिंग

जबलपुर जबलपुर हाईकोर्ट ने वर्ग 1 के शिक्षकों के लिए जॉइनिंग लेटर जारी करने का अंतरिम आदेश दिया है। चीफ जस्टिस की डबल बेंच ने इस मामले की सुनवाई की और डीपीआई के पक्ष में अंतरिम राहत प्रदान की। हालांकि, यह प्रक्रिया अंतिम आदेश के अधीन रहेगी, जिसका मतलब है कि आगे कोई भी निर्णय उस आदेश के आधार पर लिया जाएगा।  इस मामले की अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी, और डीपीआई एक-दो दिन में 3198 शिक्षकों को जॉइनिंग लेटर जारी कर सकता है। सभी औपचारिकताओं का पालन किया जा रहा है, और अब केवल औपचारिक आदेश का इंतजार है। यह शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनकी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। ये है मामला यह केस 2018 में हुई भर्ती परीक्षा से संबंधित है, जिसमें 848 ईडब्ल्यूएस पद शामिल थे। प्रारंभ में, जब परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ, तब इन पदों का उल्लेख नहीं था, लेकिन बाद में इन्हें जोड़ा गया। मामला कोर्ट में गया, और 23 फरवरी 2024 को न्यायालय ने निर्देश दिया कि पात्रता परीक्षा में 75 अंक लाने वालों की मेरिट बनाने की प्रक्रिया की जाए और तब तक भर्ती पर रोक लगा दी जाए। हाईकोर्ट में लगाई गई थी चार याचिका इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में चार याचिकाएं चल रही हैं, जिसमें DPI द्वारा दिए गए आदेश के खिलाफ अपील की गई है। मौखिक निर्देश दिए गए हैं कि सिंगल बेंच के आदेश पर यथास्थिति बनाए रखी जाए। हालांकि, शासन ने 2023 की भर्ती परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन कर लिया है, लेकिन ज्वाइनिंग लेटर देने पर रोक लगा दी है, जिससे ज्वाइनिंग प्रक्रिया रुक गई है। डीपीआई का तर्क डीपीआई ने कोर्ट में तर्क दिया है कि 2018 की भर्ती के पदों के कारण 2023 की भर्ती को नहीं रोका जाना चाहिए, और ज्वाइनिंग देने की मांग की थी। याचिकाकर्ता का पक्ष इस केस में चयनित शिक्षकों ने अपनी ओर से 2023 भर्ती पर लगी रोक को हटाने के लिए अदालत में याचिका दायर की। जहां उन्होंने अपनी नियुक्ति को सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट का फैसला हाल ही में 15 अक्टूबर को हुई सुनवाई में शासन की ओर से जॉइनिंग की मांग को सशर्त मंजूर किया गया। यह निर्णय याचिकाकर्ताओं के वकीलों द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्कों के बाद आया। अब उम्मीद है कि जल्द ही स्कूलों को आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति मिल सकेगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “अभिधम्म दिवस” पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “अभिधम्म दिवस” की समस्त प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि तथागत भगवान बुद्ध की कृपा की अमृत वर्षा से यह धरा पवित्र हो; मनुष्य के जीवन में अपरिमित सुख, शांति और प्रेम का वास हो तथा उनकी शिक्षाएं अनंत काल तक मानवता को शुभ, शुभता व मंगलकारी प्रकाश से आलोकित करती रहें, दिव्य-पवित्र-अनुपम अभिधम्म दिवस पर यही शुभेच्छा है।  

ना किराये पर नहीं दे सकेंगे पीएम आवास, ना बिना अनुमति किसी को बेच सकेंगे

भोपाल  राजधानी में हाउसिंग फॉर ऑल (HFA) योजना के तहत बने EWS फ्लैट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम ने इन फ्लैट को बेचने या किराये पर देने पर रोक लगा दी है। यह नियम सिर्फ़ उन फ्लैट पर लागू होगा जो झुग्गी पुनर्वास योजना का हिस्सा नहीं हैं। हितग्राहियों का कहना है कि जब उन्हें 11 लाख रुपये में बिना किसी सब्सिडी के ये फ्लैट दिए गए हैं, तो उन पर यह पाबंदी क्यों? झुग्गीवासियों के फ्लैट बेचने पर रोक भोपाल में रिवेरा टाउन प्रोजेक्ट समेत कई जगहों पर HFA के तहत EWS फ्लैट का निर्माण किया गया है। इनमें से कुछ फ्लैट झुग्गीवासियों के लिए थे, जबकि कुछ गैर-झुग्गी निवासियों के लिए। नगर निगम ने अब नियमों में बदलाव करते हुए गैर-झुग्गी निवासियों को आवंटित EWS फ्लैट को बेचने या किराये पर देने पर रोक लगा दी है। फैसले से नाराज हैं हितग्राही हितग्राही इस फैसले से नाराज़ हैं। उनका कहना है कि जब उन्हें 430 वर्ग फीट के फ्लैट 11 लाख रुपये में बिना किसी सरकारी मदद के खरीदे हैं, तो उन पर यह पाबंदी क्यों? हितग्राहियों ने यह भी बताया कि योजना के विज्ञापन या 2021 के स्थायी आवंटन पत्र में ऐसी कोई शर्त नहीं थी। यह शर्त अब रजिस्ट्री के समय जोड़ी जा रही है। नए आवंटन आदेश में भी इस शर्त का उल्लेख है। इसलिए लगाई पाबंदी दिलचस्प बात यह है कि झुग्गीवासियों को दिए गए 8-10 लाख रुपये के फ्लैट पर यह रोक पहले से ही लागू है। उन्हें ये फ्लैट मात्र 2 लाख रुपये में दिए गए थे। उन पर यह पाबंदी इसलिए लगाई गई थी ताकि वे फ्लैट बेचकर या किराये पर देकर वापस झुग्गियों में न चले जाएं। हितग्राही जता रहे नाराजगी हितग्राहियों का तर्क है कि जब उन्हें बिना किसी छूट के फ्लैट खरीदे हैं, तो उनके साथ भेदभाव क्यों? उनका कहना है कि अगर उन्हें फ्लैट बेचने या किराये पर देने की अनुमति नहीं है, तो उन्हें बाकी लोगों की तरह सरकारी सहायता क्यों नहीं दी जाती? बीडीए के फ्लैट बेचने पर भी है रोक भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) ने भी अपने EWS और LIG फ्लैट की बिक्री पर 15 साल की रोक लगा रखी है। BDA ने शहर में कई प्रोजेक्ट के तहत EWS और LIG फ्लैट बनाए हैं। 15 साल बाद ही हितग्राही इन फ्लैट को बेच सकते हैं। क्या बोलीं नगर निगम की अपर आयुक्त नगर निगम की अपर आयुक्त निधि सिंह ने इस मामले में कहा है कि गैर-झुग्गी EWS फ्लैट की बिक्री और किरायेदारी पर रोक है। पहले यह शर्त नहीं थी, लेकिन अब इसे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कमिश्नर से बात करेंगी और उचित कदम उठाएंगी।

बिलासपुर में नगर निगम नए स्लैब से वसूलेगा टैक्स, आइडब्ल्यूएमएस प्रणाली से मकानों और प्रापर्टी का होगा पुन: सर्वे

बिलासपुर ग्लोबल इंफार्मेशन सिस्टम (जीआइएस) सर्वे का कार्य दो वर्ष पहले नगर निगम के निर्देश पर कंपनी ने पूरा किया था। इसके आधार पर अब नगर निगम संपत्तिकर की चोरी को रोकने के लिए आइडब्ल्यूएमएस प्रणाली से मकानों और प्रापर्टी का पुन: सर्वे करवा रहा है। पुराने रिकार्ड के आधार पर संपत्तिकर कर रहे जमा सर्वे के दौरान नगर निगम ने हजारों मकान ऐसे पाए हैं, जो पुराने रिकार्ड के आधार पर संपत्तिकर जमा कर रहे हैं। जबकि उनके मौजूदा निर्माण के अनुसार संपत्तिकर अधिक होना चाहिए। सर्वे में कई रसूखदार, राजनीतिक हस्तियों, बिल्डरों व कारोबारियों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने नई इमारतें खड़ी की हैं लेकिन पुरानी दरों पर ही टैक्स जमा कर रहे हैं। नगर निगम 2016-17 की पुरानी दरों को बदलकर आइडब्ल्यूएमएस आधारित नए सर्वे के मुताबिक नया टैक्स वसूलने की तैयारी कर रहा है। नए सर्वे में भवन मालिक का नाम व नंबर भी होगा सार्वजनिक नगर निगम ने संपत्तिकर वसूली के लिए नया फार्मेट तैयार किया है। पहले 2016-17 की दरों से टैक्स लिया जाता था। निगम में नए क्षेत्र जुडने के बाद संपत्तिकर को सर्वे के अनुसार 2020-21 से लागू किया गया है। जीआइएस सर्वे के बाद पता चला कि पुरानी दरों से नगर निगम को नुकसान हो रहा है। नगर निगम ने वित्त वर्ष 2022-23 से जीआइएस सर्वे के आधार पर सूची वेबसाइट पर अपलोड की है। इसमें भवन मालिक का नाम, खाता नंबर, प्लाट और मोबाइल नंबर की जानकारी है व संपत्ति कर भी नए फार्मेंट में वसूल किया जा रहा है। घर-घर हो रहा सर्वे, एक जोन में काम पूरा नगर निगम की टीम ने आइडब्ल्यूएमएस के तहत भवन, मकान व दुकान की री-मैपिंग करवा रही है। इसका काम करने के लिए नगर निगम व संबंधित कंपनी के कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर सर्वे व री-मैपिंग का काम कर रहे हैं। अधिकारियों की माने तो एक जोन का काम पूरा हो चुका है। अन्य जोन में री-मैपिंग शुरू होगी। सरकारी दाव-पेंच में उलझी हर घर नल योजना, एक बार और बढ़ी डेडलाइन नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। पीएचई विभाग हर घर नल योजना का काम करने में एक बार फिर पिछड़ गया है। वर्ष 2021 में शुरू हुआ नल योजना के तहत काम तो युद्ध स्तर पर चलने की बात अधिकारी कह रहे है. लेकिन विभागीय रोड़े की पेचिदगी की वजह से ही योजना को समय पर पूरा करना पीएचई के लिए मुश्किल हो रहा है। नल जल योजना के तहत जिले के दो लाख 46 हजार 673 घरो में नल से पानी पहुंचने का लक्ष्य मार्च 2024 में पूरा करना था, लेकिन अब इस योजना को पूरा करने के लिए दिसंबर 2024 तक का रखा गया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदि महाकाव्य रामायण के रचनाकार, महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि वाल्मीकि जी के अमूल्य विचार मानवता की सेवा, न्याय और सद्भाव के लिये समर्पित रहने की सीख देते हैं। उनके आशीर्वाद से सबका अंतस राममय हो, यही प्रार्थना है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet