LATEST NEWS

श्रीराम फायनेंस कम्पनी से पहले लिया लोन फिर हो गया गायब, तीन साल से पुलिस कर रही थी तालाश, बिनैका तिराहा में पकड़ाया आरोपी

मंडला  कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी राकेश बरमैया द्वारा श्रीराम फायनेंस लिमिटेड से एक इनोवा वाहन 25 जून 2021 को फायनेंस कराया था फायनेंस के पश्चात् ही उक्त वाहन राकेश बरमैया द्वारा अविधिक तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया था, जिसके बाद राकेश बरमैया से लोन समझौता की बात करने पर राकेश बरमैया द्वारा एक 3,50,000 का एक चैक समझौता के तौर पर दिया था, जो बैंक से अनादरित हो गया, कंपनी ने न्यायालय की शरण ली तथा 138 एन आई ए चैक बाउंसिंग का मामला राकेश बरमैया के विरूद्ध न्यायालय में दर्ज किया, जिसके बार न्यायालय ने अनेकों बार वारण्ट जारी किए, लेकिन राकेश बरमैया उपस्थिति दर्ज नही हो सकीं। पुन:  एक बार फिर न्यायालय ने आरोपी की गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया। कोतवाली पुलिस ने उक्त आरोपी को 1 अक्टूबर को बिनैका तिराहा में घेराबंदी दबौच लिया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

University’s convocation ceremony is an important milestone in the life of students: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। मात्र पाठ्यक्रम तक सीमित रहने वालों को शिक्षक कहा जा सकता है, परंतु जो विद्यार्थी के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देते हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक गुरु का संबोधन प्राप्त होता है। विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक वातावरण, सुविधा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं, इसलिये प्रदेश के विश्वविद्यालय के कुलपति को कुलगुरु का संबोधन प्रदान किया गया है, जो भारतीय परंपरा के अनुकूल है। शैक्षणिक संस्थाओं का उत्साह से भरपूर वातावरण और दीक्षांत समारोह की गरिमा विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास का संचार करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोठरीकलां जिला सीहोर में वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में महिला छात्रावास ब्लॉक-2 एवं पुरूष छात्रावास ब्लॉक-6 का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का प्लेसमेंट सुनिश्चित है। यहाँ भोपाल सहित अमरावती, वेल्लोर, तमिलनाडु के विश्वविद्यालय भारतीय युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता के अनुरूप है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के जननायक प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व में भारत की साख को स्थापित किया है। उनका स्वयं का नीर क्षीर जीवन देश को समर्पित है, वे एक-एक पल देश के विकास और जन-कल्याण के लिए सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी, अद्यतन तकनीक का उपयोग करते हुए देश की युवा पीढ़ी को वैश्विक मानकों के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम बनाने के लक्ष्य को समर्पित हैं। उनकी मंशा और भावना के अनुरूप वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज विदेशी विद्यार्थी भी हमारी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन के लिए आ रहे हैं। देश की युवा शक्ति भविष्य के भारत की ध्वज वाहक है। भारत में वैज्ञानिक सोच और ज्ञान परंपरा प्राचीन काल से ही पर्याप्त संपन्न रही है, इसके पर्याप्त उदाहरण हमारे प्राचीन ग्रंथो में मिलते हैं। कोविड काल की कठिन परिस्थितियों से संघर्ष में भारत ने अपनी सामर्थ्य और बौद्धिक क्षमता से संपूर्ण विश्व को परिचित कराया। जी-20, आसियान आदि सभी मंचों पर भारत ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था 2014 में विश्व में 11वें स्थान पर थी, जो अब चौथे स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अगले 5 साल में भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों का आहृवान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही दीक्षा अर्थात सबको जोड़कर चलते हुए, अपने परिवार-समाज और देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए आगे बढ़े। यह सौभाग्य की बात है कि संस्थान में अध्यनरत देश के अलग-अलग भागों के विद्यार्थियों का मध्यप्रदेश से संबंध जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीष और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंग वस्त्रम पहना कर स्वागत किया गया। उन्होंने एक पौधा भी लगाया। दीक्षांत समारोह के प्रारंभ में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की स्थापना, संचालित अकादमी गतिविधियों , विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विस्तार योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री सुदेश राय, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, वीआईटी. समूह के संस्थापक सह चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन तथा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के प्रेसिडेंट डॉ. रवि पी गांधी सहित वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भारत में अगले दो वर्षों में टेक्नोलॉजी सेक्टर में बढ़ेगी 22 प्रतिशत नौकरियां

नई दिल्ली भारत में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियों की मांग में बीते 12 महीनों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अगले 24 महीनों में यह मांग 22 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्लोबल टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल टैलेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर एनएलीबी सर्विसेज के मुताबिक, आर्थिक मंदी के बाद यह आईटी टैलेंट इकोसिस्टम में 39 प्रतिशत के सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वैश्विक क्षमता केंद्र के नेतृत्व वाली भर्ती अगले तीन वर्षों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कंपनियां में एआई और मशीन लर्निंग जैसे फील्ड उभरने के साथ टेक्नोलॉजी भूमिकाएं तेजी सी बढ़ रही हैं। यही वजह है कि स्किल्ड टैलेंट की मांग बढ़ी है। एनएलबी सर्विसेज के सीई सचिन अलुग का कहना है, ”बीते कुछ वर्षों में आईटी सेक्टर में सुस्त पड़े हायरिंग एनवायरमेंट के बावजूद टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ भूमिकाओं की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस मांग में बढ़ोतरी की वजह इंडस्ट्री 4.0 पर ध्यान केंद्रित किया जाना है, जिसमें लोकल मैन्युफैक्चरिंग, एआई अपनाने और कोरोना महामारी के बाद डिजिटल परिवर्तन शामिल है।” इस साल आईटी सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट, सेल्सफोर्स डेवलपर्स, साइट रिलायबिलिटी इंजीनियर्स, क्लाउड इंजीनियर्स, डेटा एनालिस्ट और मशीन लर्निंग इंजीनियर्स जैसी नौकरियों की अधिक मांग है। वर्ष 2025 में भारत में सीनियर टेक भूमिकाएं जैसे चीफ एआई ऑफिसर, क्वांटम कम्प्यूटिंग ऑफिसर, डेटा एथिक्स ऑफिसर और साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर की मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। आने वाले समय में आईटी का विस्तार केवल बड़े हब जैसे बेंगलुरू, गुरुग्राम और हैदराबाद तक सीमित नहीं रह जाएगा। चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और कोयंबटूर जैसे शहरों में मैन्युफैक्चरिंग, फिनटेक और ई-कॉमर्स जैसी इंडस्ट्री में जीसीसी बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन क्षेत्रों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। खासकर स्किल्ड टैलेंट को लेकर मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को कम करना एक बड़ी चुनौती है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए देश की कंपनियां डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और अन्य उभरते क्षेत्रों में अपने कर्मचारियों को बेहतर कौशल प्रदान करने के लिए निवेश कर रही हैं।

नवरात्रि में झूमेंगे बाजार होगा 50 हजार करोड़ से अधिक का व्यापार

मुंबई देश में  नवरात्र का त्योहार प्रारंभ हो गया है। 10 दिन चलने वाले नवरात्रि फेस्टिवल का जहां धार्मिक महत्व है, वहीं इसके चलते जो कारोबार होगा, उससे अर्थव्यवस्था को भी पंख लग जाएंगे। यानी अर्थव्यवस्था में अच्छा खासा उछाल देखने को मिलेगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री और दिल्ली की चांदनी चौक सीट से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली सहित देश भर में अगले एक महीने तक त्योहारों की धूम रहेगी। 10 दिन के नवरात्र एवं रामलीला, डांडिया एवं गरबा उत्सवों से 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होगा। दिल्ली में ही लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के व्यापार होने की उम्मीद है।   खंडेलवाल के मुताबिक, नवरात्रि, रामलीला, गरबा तथा डांडिया जैसे उत्सव, जो हर वर्ष देश भर में दस दिन तक मनाए जाते हैं, इनके चलते इस बार देशभर में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। एक अनुमान के अनुसार, अगले दस दिनों में देश भर में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की संभावना है। अकेले दिल्ली में ही लगभग 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होगा। इन उत्सवों के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। जहां एक तरफ व्यापारियों को काफी फायदा होगा तो वहीं दूसरी ओर, लाखों लोगों को अस्थायी रोजगार भी मिलेगा। पिछले वर्ष दस दिन का यह व्यापार लगभग 35 हजार करोड़ रुपये का था। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री खंडेलवाल ने बताया कि त्योहारों में खरीदी की विशेष बात यह है कि बिक्री किए जाने वाले अधिकांश उत्पाद, भारतीय ही होंगे। अब लोगों का चीन से बने सामानों से मोहभंग हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ‘वोकल फॉर लोकल’ तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान ने देश भर में भारतीय सामानों की गुणवत्ता को बढ़ाया है। भारत में बना सामान, अब किसी भी विदेशी सामान से बेहतर है। यही कारण है कि उपभोक्ताओं का रुझान अब भारतीय वस्तुओं की खरीदी पर ही है। देश भर में नवरात्र, रामलीला, गरबा एवं डांडिया जैसे 1 लाख से अधिक छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम शामिल हैं। बड़े पैमाने पर देश भर में भक्ति संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इन उत्सवों के जरिए लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। नवरात्र के समापन पर विजयदशमी, दुर्गा विसर्जन, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, छठ पूजा एवं तुलसी विवाह के बाद ही त्योहारों की यह श्रृंखला समाप्त होगी। अकेले दिल्ली में छोटी बड़ी लगभग एक हजार से अधिक रामलीलाएं आयोजित की जाती हैं। दुर्गा पूजा के लिए सैकड़ों पंडाल लगते हैं। मूल रूप से गुजरात में होने वाले डांडिया और गरबा के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर अब दिल्ली सहित देश भर में आयोजित होने लगे हैं। करोड़ों लोग त्योहारों की खुशियां मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि त्योहार मनाने से घरों में सौभाग्य एवं संपन्नता का वास होता है। खंडेलवाल ने बताया, इस त्योहारों के सीजन में कपड़े एवं परिधान खासकर पारंपरिक परिधान जैसे साड़ी, लहंगा, और कुर्ते की मांग नवरात्र और रामलीला के दौरान काफी बढ़ती है। पूजा और धार्मिक आयोजनों के लिए लोग नए कपड़े खरीदते हैं। इसके चलते इस श्रेणी में व्यापार में उछाल देखने को मिलता है। बड़े पैमाने पर पूजा सामग्री की मांग भी होती है। पूजन के लिए आवश्यक वस्तुएं जैसे फल, फूल, नारियल, चुनरी, दीपक, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्रियों की भारी मांग रहती है। खाद्य एवं मिठाई अन्य वस्तुएं हैं, जिनको त्योहारों के दौरान लोग खरीदते हैं। हलवा, लड्डू, बर्फी और अन्य मिठाइयों की खपत इस दौरान बढ़ जाती है। बड़ी मात्रा में फलों और फूलों की भी मांग रहती है। त्योहारों में घर और पूजा पंडालों को सजाने के लिए साज-सज्जा के सामान, जैसे दीयों, बंदनवार, रंगोली सामग्री और लाइटिंग की मांग बढ़ती है। नवरात्र और रामलीला उत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी होते हैं। खंडेलवाल ने कहा कि इन दस दिनों में पंडाल बनाने के लिए टेंट हाउस, सजाने के लिए सजावटी कंपनियां आदि को खूब काम मिलता है। इस मौके पर देश भर में बड़ी मात्रा में मेले तथा उत्सव संबंधी हजारों आयोजन होते हैं। इनमें लाखों लोग भाग लेते हैं। खंडेलवाल ने कहा, यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करते हैं।

रातों-रात गायब हो गया पूरा मंदिर! इलाके में फैली सनसनी

The entire temple disappeared overnight! Sensation spread in the area Sidhi News: मध्य प्रदेश में आप आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं सुनते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि मंदिर भी रातों-रात गायब हो जाते हैं? जी हां, सीधी जिले में स्थित तुर्रानाथ मंदिर में बड़ी घटना हुई है. चोरों ने आधी रात को मंदिर में घुसकर जेसीबी से मां जगदंबा और शिव की प्राचीन मूर्तियों को तोड़ दिया और वहां स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियां चुरा लीं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं सूचना के बाद क्षेत्रीय पुलिस के साथ वन अमला मामले की जांच में जुट गया है. सीधी में रातोंरात गायब हुआ पूरा मंदिर!दरअसल आदिवासियों की आस्था का केंद्र तुर्रानाथ मंदिर में चोरों ने शिव प्रतिमा के साथ मां जगदंबा की मूर्ति भी चुरा ली. चोरों ने आधी रात को जेसीबी लगाकर मंदिर में तोड़फोड़ की और फिर इस घटना को अंजाम दिया. बता दें कि यह मंदिर 1000 साल से भी ज्यादा पुराना था. मंदिर जंगल के बीच में था जहां मां जगदंबा और शिव शंभू स्वयं विराजमान थे, जहां एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण पूजा-अर्चना करते थे. नवरात्रि के पहले दिन जब लोग पूजा करने पहुंचे तो देवी-देवताओं की मूर्तियां गायब थीं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद क्षेत्रीय पुलिस के साथ वन अमला मामले की जांच में जुट गया. पूरा मामला आदिवासी वन परिक्षेत्र कुसमी क्षेत्र का है. चोरों ने चुरा ली प्राचीन मूर्तियांबता दें कि सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित तुर्रानाथ मंदिर में मां भगवती और भोलेनाथ की मूर्तियां विराजमान थीं. यह मंदिर जंगलों के बीच स्थित है. यह मंदिर लगभग 1,000 वर्ष पुराना माना जाता है. इस मंदिर की कलाकृति बेहद भव्य और आकर्षक थी, जिसे कीमती पत्थरों से सजाया गया था. हाल ही में चोरों ने इस मंदिर को निशाना बना लिया है. हालांकि मंदिर का कुछ हिस्सा अभी सुरक्षित है. नवरात्रि के पहले दिन ऐसी घटना से स्थानीय निवासियों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है.

जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 87,108 इकाई हो गयी- रिपोर्ट

 जुलाई-सितंबर में शीर्ष आठ शहरों में आवासीय बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 87,108 इकाई:नाइट फ्रैंक देश के प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में कुल आवासीय बिक्री में गिरावट की बात सामने आई  जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 87,108 इकाई हो गयी- रिपोर्ट नई दिल्ली भारत में मजबूत आवासीय मांग से आठ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 87,108 इकाई हो गयी। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने एक वेबिनार के जरिये 2024 कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए अपनी रिपोर्ट ‘इंडिया रियल एस्टेट’ जारी की। इसमें एनारॉक और प्रॉपइक्विटी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के विपरीत आवासीय बिक्री में मामूली वृद्धि की बात कही गई। एनारॉक और प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट में देश के प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर में कुल बिक्री में गिरावट की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘आवासीय बाजार में 2024 में गति अच्छी रही। 2024 की तीसरी तिमाही में इस साल की सर्वाधिक 87,108 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई है।’’ नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) शिशिर बैजल ने कहा कि आवासीय बिक्री में वृद्धि एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले प्रीमियम आवास की मांग से प्रेरित है। बैजल ने कहा, ‘‘हालांकि, किफायती आवास खंड को लेकर चिंताएं हैं।’’उन्होंने कहा कि उपलब्धता और सामर्थ्य संबंधी चुनौतियों के कारण इस श्रेणी में बिक्री में गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलावा सभी बाजारों में आवासीय बिक्री बढ़ी है। दिल्ली-एनसीआर बिक्री में सालाना आधार पर सात प्रतिशत की गिरावट आई है। मुंबई में सबसे अधिक 24,222 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जो बाजार के लिए एक नया उच्च स्तर है। मुंबई में बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ी। बेंगलुरु में बिक्री में 14,604 इकाइयों के साथ 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पुणे में मकानों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 13,200 इकाई हो गई, जबकि हैदराबाद में मांग नौ प्रतिशत बढ़कर 9,114 इकाई रही। अहमदाबाद में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 4,578 इकाई हो गई, जबकि कोलकाता में बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 4,309 इकाई रही। चेन्नई में आवासीय बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 4,105 इकाई हो गई। दिल्ली-एनसीआर में हालांकि जुलाई-सितंबर में आवासीय संपत्तियों की बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 12,976 इकाई रह गई।  

हैती में विस्थापन 70 मिलियन से अधिक-संयुक्त राष्ट्र

हैती में 7,00,000 से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए: संयुक्त राष्ट्र हैती में अब 7,00,000 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए, जून के बाद से 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई : संयुक्त राष्ट्र हैती में विस्थापन 70 मिलियन से अधिक-संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र  हैती में अब 7,00,000 से ज्यादा लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, जो जून के बाद से 22 प्रतिशत की वृद्धि है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के नए आंकड़ों का उल्लेख करते हुए दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि विस्थापित हुए लोगों में आधे से अधिक बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय मामलों के समन्वय का कार्यालय हाल के महीनों में बढ़ते विस्थापन से बहुत चिंतित है, क्योंकि सामूहिक हिंसा बढ़ने से देश में मानवीय संकट गहरा गया है। डुजारिक ने कहा कि विस्थापितों में से लगभग तीन-चौथाई अन्य प्रांतों में आश्रय चाहते हैं, अकेले ग्रांड सूड क्षेत्र में कुल विस्थापित आबादी का लगभग आधा हिस्सा रहता है। राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस में, जहां सुरक्षा स्थिति अत्यधिक अस्थिर बनी हुई है, विस्थापित लोगों में से एक चौथाई भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहते हैं, जहां बुनियादी सेवाओं तक पहुंच बहुत सीमित है।  हैती में स्कूल वर्ष शुरू हुआ और संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी साझेदार राष्ट्रीय स्कूल वापसी अभियान का समर्थन करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। व्याप्त असुरक्षा के कारण पिछले वर्ष लगभग 14 लाख छात्रों और शिक्षकों को शिक्षा में गंभीर व्यवधान का सामना करना पड़ा है। डुजारिक ने कहा कि स्थानीय संगठनों के साथ साझेदारी में, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष विभिन्न प्रकार के समर्थन की पेशकश कर रहा है, जिसमें नकद हस्तांतरण प्रदान करना शामिल है जिससे परिवार स्कूल से संबंधित लागतों को कवर कर सकें, विस्थापित बच्चों को मेजबान स्कूलों में एकीकृत करने में मदद करना, स्कूल किट वितरित करना और स्कूलों को सुनिश्चित करना शामिल है, उनका पुनर्वास किया गया है और उनके पास पर्याप्त आपूर्ति है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इन प्रतिक्रिया प्रयासों में बहुत कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हैती में बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर का केवल 30 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। डुजारिक ने कहा कि कुल मिलाकर, इस वर्ष हैती के लिए मानवीय प्रतिक्रिया योजना केवल 39 प्रतिशत वित्तपोषित है, जिसमें देश के लोगों को जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए आवश्यक 67.4 करोड़ डॉलर में से 26.4 करोड़ डॉलर शामिल है।  

नवरात्रि 2024 विशेष-वित्तीय स्थिरता और व्यवसाय में लाभ के लिए करें ये 6 ज्योतिषीय उपाय

नवरात्रि 2024 की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि का पर्व माता दुर्गा के नौ सिद्धांतों को मनाया जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करने से साहस, बुद्धि, बल और प्रभाव में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति हर तरह के संकट से मुक्ति पाता है। इसके अलावा नवरात्रि को धन प्राप्ति के लिए भी बहुत विशेष माना जाता है। माता दुर्गा का एक रूप महालक्ष्मी भी है इसलिए लक्ष्मी जी की विशेष कृपा पाने के लिए आपको नवरात्रि में धन प्राप्ति के कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए। ​नवरात्रि की शाम के समय या फिर नदी के किनारे दीया जलाना। दीया के बाद हाथ जोड़कर माता लक्ष्मी की पूजा करें और फिर बिना कुछ कहे उस स्थान से प्रस्थान करें। ​नवरात्रि पर बरगद के पेड़ की जड़े अपने घर ले जाएं। कैंची को बंद करने से पहले माता लक्ष्मी सहित नव दुर्गा का नाम लेकर अपनी संपूर्ण मूर्ति की मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। इससे आपको धन प्राप्ति होगी। ​नवरात्रि में श्री सूक्त का पाठ करना होता है। ऐसा 108 दिनों तक लगातार करने से धन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही इस दौरान माता लक्ष्मी की आरती भी करें। ​माता लक्ष्मी को केसरयुक्त प्रसाद का भोग लगाएं कनकधारा स्त्रोत​ आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आज शाम माता लक्ष्मी को केसरयुक्त मां लक्ष्मी को कनकधारा स्त्रोत का पाठ 9 बार प्राप्त करें। इससे नौ देवियों की कृपा से न केवल आपके जीवन में धन धान्य की कमी होती है बल्कि आपके धन समृद्धि का संकट भी दूर हो जाता है। ​पीपल पर लाल रंग का झंडा और जलता हुआ दीपक ​अगर आप नवरात्रि में अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको लाल रंग का झंडा लगाना चाहिए। साथ ही पीपल के पेड़ के पास देसी घी का एक दीपक भी जलाएं। इससे माता भगवती की विशेष कृपा होती है जिससे आपको अचानक धन लाभ होता है और आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। ​नवरात्रि में कमल को बनाए रखना बहुत खास होता है लेकिन नवरात्रि में शुक्रवार के दिन आप कमल के फूल की सजावट करते हैं इसे लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी सालगिरह या पैसिफिक में रखने वाली अलमारी में रख देते हैं, इससे आप पर भी माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

एशिया रग्बी सेवंस ट्रॉफी: शिखा यादव और मोहित खत्री को अपनी-अपनी टीमों का कप्तान बनाया गया

एशिया रग्बी सेवंस ट्रॉफी: शिखा, मोहित की अगुआई में भारतीय टीमें आज से अभियान की शुरुआत करेंगी भारतीय रग्बी पुरुष और महिला टीमें 4 और 5 अक्टूबर को होने वाली एशिया रग्बी सेवंस ट्रॉफी में भाग लेंगी  एशिया रग्बी सेवंस ट्रॉफी: शिखा यादव और मोहित खत्री को अपनी-अपनी टीमों का कप्तान बनाया गया है। काठमांडू  भारतीय रग्बी पुरुष और महिला टीमें 4 और 5 अक्टूबर को यहां होने वाली एशिया रग्बी सेवंस ट्रॉफी में भाग लेंगी। शिखा यादव और मोहित खत्री को अपनी-अपनी टीमों का कप्तान बनाया गया है। पुरुष टीम शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि महिला टीम श्रीलंका के साथ शानदार अभियान की शुरुआत करेगी। महिला टीम पिछले तीन वर्षों से रजत पदक जीतने के क्रम को स्वर्ण में बदलना चाहती है। दूसरी ओर, पिछले साल पांचवें स्थान पर रहने वाली पुरुष टीम अपने प्रदर्शन को बेहतर करने और अपने स्तर को ऊपर उठाने की कोशिश कर रही है। पुरुष और महिला दोनों टीमें 2 अक्टूबर को नेपाल के लिए रवाना हुईं, जहां उन्होंने विशेष रूप से नए भारतीय सेवंस हेड कोच वैसाले सेरेवी के नेतृत्व में एशिया रग्बी सेवेंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए साई, कोलकाता में कठोर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय 7 टीमों का हमेशा से लक्ष्य एआरएसटी से एशिया रग्बी सेवंस सीरीज तक पहुंचना रहा है। हम एआरएसटी के इस विशेष संस्करण को उस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखते हैं। टीम में जगह बनाने वाले पुरुषों और महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप देश और खेल के लिए गौरव लाएं।” टीमें: भारतीय पुरुष टीम: अजीत हंसदा, असीस सबर, दीपक पुनिया, गणेश माझी, जावेद हुसैन, करण राजभर, मोहित खत्री, प्रणव पाटिल, प्रशांत सिंह, प्रिंस खत्री, सुमित कुमार रॉय, वल्लभ पाटिल भारतीय महिला टीम: भूमिका शुक्ला, डुमिनी मरंडी, हुपी माझी, कल्याणी पाटिल, निर्मल्या राउत, रुतुजा किरदत, साक्षी जांभले, संध्या राय, शीतल शर्मा, शिखा यादव, उज्ज्वला घुगे, वैष्णवी पाटिल    

भारत आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा

भारतीय महिलाओं को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘बहुत सावधान रहने’ की जरूरत : हरभजन सिंह भारत छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में है भारत आज  न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा नई दिल्ली  गुरुवार को यूएई में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप शुरू होने के साथ ही पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ग्रुप चरण में भारत की विरोधियों के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ “बहुत सावधान रहने की जरूरत है” क्योंकि वे उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकती हैं। भारत छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, 2009 के चैंपियन इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, 2016 के विजेता वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल हैं। भारत शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा और अगला मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से खेलेगा। वे 9 अक्टूबर को श्रीलंका से खेलेंगे और फिर 13 अक्टूबर को अपने आखिरी ग्रुप मैच में रिकॉर्ड छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे। हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते समय भारत को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस ग्रुप को देखते हुए, भारत के साथ ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं। ये सभी मैच निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होंगे। लेकिन एक मैच जो मुझे लगता है कि थोड़ा कठिन होगा, वह है भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच। ऑस्ट्रेलिया एक अच्छी टीम है, भले ही ये मैच दुबई में खेले जा रहे हों, उपमहाद्वीप की पिचों पर जो शायद उनके घरेलू परिस्थितियों जितनी अनुकूल न हों। उन्होंने कहा, “लेकिन ऑस्ट्रेलिया, चाहे वे कहीं भी खेलें, उन्हें हराना मुश्किल है। इसलिए, भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया हो सकती है। श्रीलंका भी, भारत के खिलाफ अपनी हालिया श्रृंखला जीत के बाद, आत्मविश्वास से भरा होगा। इसलिए, यह भी एक अच्छा मुकाबला होगा।” भारतीय महिलाएं उम्मीद कर रही हैं कि 2024 उनका पहला आईसीसी विश्व कप जीतने का साल होगा, वे तीन बार उपविजेता रही हैं – 2020 टी20 विश्व कप और 2005 और 2017 में 50 ओवर के टूर्नामेंट में। मेगा इवेंट में भारत की संभावनाओं के बारे में बोलते हुए, हरभजन ने कहा, “टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में हराने वाली टीम होगी। मुझे लगता है कि भारत की टीम बहुत मजबूत है। उनके पास अनुभव और युवा दोनों हैं। हरमन अच्छी फॉर्म में हैं, स्मृति अच्छी फॉर्म में हैं और दीप्ति एक अविश्वसनीय स्पिनर हैं। वे एक बहुत ही सक्षम टीम हैं और बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं। टीम मजबूत दिखती है। अगर टीम इंडिया कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट खेलती है, तो मुझे विश्वास है कि वे इस टूर्नामेंट को जीतेंगे।” भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है और पिछले तीन महिला टी20 विश्व कप के कम से कम सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। हरभजन ने टीम इंडिया को अपने पहले आईसीसी खिताब की तलाश में चीजों को सरल रखने की सलाह दी। “आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करनी होगी और दबाव नहीं लेना होगा। इस समय, केवल गुरदा, जिगरा ही मायने रखते हैं। खुद को जानें, एक इकाई के रूप में खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। परिणाम खुद-ब-खुद मिलेंगे।” उन्होंने निष्कर्ष निकाला, “बड़ी तस्वीर के बारे में मत सोचो; बस प्रत्येक मैच के साथ छोटे कदम उठाओ और प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करो। मुझे उम्मीद है कि अगर वे इन बातों का पालन करते हैं, तो हमारी टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।” महिला टी20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को शीर्ष खिलाड़ियों से एकजुट प्रदर्शन की उम्मीद भारत शुक्रवार को यहां महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा तो सीनियर स्टार खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की दरकार होगी क्योंकि टीम अतीत में बेहद करीब पहुंचकर चूकने की यादों से उबरने के लिए सकारात्मक शुरुआत के लक्ष्य के साथ उतरेगी। संभवत: अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूकने और निराशाजनक क्षणों की गवाह रही हैं जिसमें टी20 विश्व कप 2020 में मेलबर्न में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार भी शामिल है। अतीत की तरह यह भारतीय टीम भी प्रतिभा से भरपूर है और संभवत: केवल ऑस्ट्रेलिया के पास ही इतनी अच्छी टीम है। लेकिन मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के पास छह टी20 विश्व कप खिताब हैं जबकि भारत को पहले खिताब का इंतजार है। तो वैश्विक आयोजनों में भारत क्यों पिछड़ जाता है? ऐसा लगता है कि यह मुश्किल समय में मानसिक कमजोरी का मामला है और महिला टीम ने एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में तैयारी शिविर के दौरान कुछ काउंसिलिंग सत्रों के साथ इस पर ध्यान देने की कोशिश की। इस तरह के उपाय हालांकि बड़े टूर्नामेंटों में सीमित मदद ही कर पाते हैं क्योंकि यह पूरी तरह से किसी दिन अपनी रणनीतियों को बिना किसी गलती के लागू करने पर निर्भर करता है। न्यूजीलैंड दो बार का उप विजेता है और उनके खिलाफ जीत को रणनीतिक तथा मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में होने का संकेत माना जा सकता है। भारत के लिए जीत के साथ आगाज करना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान भी हैं। भारत को अपने शीर्ष खिलाड़ियों 35 वर्षीय हरमनप्रीत, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा से महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद होगी। शेफाली और मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने जुलाई में श्रीलंका में एशिया कप में अपने पिछले अंतरराष्ट्रीय मैच में रन बनाए लेकिन भारत फाइनल में मेजबान टीम से हार गया था। मंधाना ने पिछली पांच टी20 पारियों में तीन अर्द्धशतक जड़े हैं। लेकिन हरमनप्रीत का प्रदर्शन कुछ निराशाजनक रहा है और उनका लय में होना भारत के शीर्ष और मध्य क्रम के लिए जरूरी है। यह भारत की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भीषण गर्मी के बीच शायद यूएई की पिचों पर रनों की भरमार नहीं हो, विशेषकर टूर्नामेंट के अंत में। हालांकि पिचों के टूटने से भारत के स्पिनरों को मदद मिल सकती है जो टीम का मजबूत पक्ष है। टीम में सिर्फ तीन तेज गेंदबाज रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकार और अरुंधति … Read more

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक, PM संबोधित करेंगे

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को यहां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि सम्मेलन का तीसरा संस्करण चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन हरित बदलाव, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, और प्रतिरोध क्षमता बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा। पीएमओ ने कहा कि भारत के साथ ही दुनिया भर के विद्वान भारतीय अर्थव्यवस्था और ग्लोबल साउथ की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में आर्थिक विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है।    

प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने कहा- महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए ‘डिजिटल कुंभ संग्रहालय’ बनाने की तैयारी कर रहा

लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाले महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए सरकार जल्द डिजिटल कुंभ संग्रहालय बनाएगी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचार के अनुरूप प्रयागराज में ‘डिजिटल कुंभ संग्रहालय’ बनाने की तैयारी कर रहा है। यहां श्रद्धालु डिजिटल माध्यमों से समुद्र मंथन देख सकेंगे। इसके अलावा, कुंभ, महाकुंभ सहित अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल कुंभ संग्रहालय के लिए 21.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से छह करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस संग्रहालय में एक साथ 2000 से 2500 लोग भ्रमण कर सकेंगे। सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत डिजिटल संग्रहालय में समुद्र मंथन की 14 रत्नों वाली गैलरी बनाई जाएगी। डिजिटल माध्यम से समुद्र मंथन के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। डिजिटल स्क्रीन सहित अन्य माध्यमों से प्रयागराज महाकुंभ-कुंभ, हरिद्वार, नासिक, उज्जैन कुंभ आदि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके अलावा, लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रद्धालु अगर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के वनवास के समय उनके प्रवास स्थल यानी चित्रकूट के दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए ‘चित्रकूट टूरिज्म ऐप’ तैयार किया गया है। इस मोबाइल ऐप्लीकेशन पर दर्शनीय स्थलों का नाम, महत्व, दर्शन के समय समेत समग्र जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐप्लीकेशन में ‘फेस्टिवल और इवेंट’ पर क्लिक करने पर महाकुंभ, चित्रकूट महोत्सव, रामनवमी, राष्ट्रीय रामायण मेला आदि की विस्तार से जानकारी मिलेगी। साथ ही, महाकुंभ में विशेष स्नान की तिथियां, महत्व आदि के बारे सूचना दी गई है।  

लेबनान में तैनात भारतीय शांति सैनिकों की यूएन चीफ ने की तारीफ, बोले- मैं शुक्रगुजार हूं

संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान में शांति स्थापना अभियान में सेना भेजने वाले भारत और अन्य देशों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के शांति सैनिक अपनी जगह पर बने हुए हैं। हालांकि इजरायल ने इन्हें कहीं और ट्रांसफर करने की मांग की है लेकिन संयुक्त राष्ट्र का ध्वज वहां लहरा रहा है।” यूएन चीफ ने मध्य पूर्व की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह बात कही। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, “मैं, संयुक्त राष्ट्र शांति सेना – यूएनआईएफआईएल – के मिलिट्री और सिविलियन मेंबर्स तथा सैन्य योगदान देने वाले देशों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता दोहराता हूं।” लगभग 900 भारतीय सैनिक यूएनआईएफआईएल के साथ हैं, जो इजरायल और लेबनान को अलग करने वाली ‘ब्लू लाइन’ पर तैनात है। वे (शांति सैनिक), लेबनान में घुस आई इजरायली सेना और लेबनानी आतंकी ग्रुप हिजबुल्लाह के बीच, तैनात हैं। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपनी दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि जमीन पर मौजूद यूएनआईएफआईएल अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी जारी है और पहले से ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा, “वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही साथ अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।” दुजारिक ने बताया कि इजरायली सेना ने यूएनआईएफआईएल को ब्लू लाइन के पास कई जगहों से हटने के लिए कहा था लेकिन इसने ऑपरेशनल और राजनीतिक दोनों ही नजरिए से, रुकने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, “हम वहीं जमे रहेंगे, साथ ही साथ हम अपने रुख और शांति सैनिकों की सुरक्षा का हर घंटे के आधार पर आकलन करेंगे।” इस हफ्ते इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर जमीनी हमला शुरू कर दिया। यहूदी राष्ट्र ने बुधवार लेबनान में अपने आठ सैनिकों की मौत की पुष्टि की। इस बीच लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि बेरूत पर बुधवार रात को हुए भारी इजरायली हवाई हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए। इससे पहले इजरायल और हमास के समर्थक ईरान ने मंगलवार रात इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला किया। इजरायल के चैनल 13 टीवी समाचार ने बताया कि ईरान की तरफ से कम से कम 200 जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं, जिससे पूरे देश में सायरन बजने लगे और लाखों लोग शेलटर्स की ओर भागे। ‘सैनिक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं’ गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि जमीन पर मौजूद यूएनआईएफआईएल अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी जारी है और पहले से ज्यादा हो रही है। इस सबके बीच वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दुजारिक ने बताया कि इजरायली सेना ने यूएनआईएफआईएल को ब्लू लाइन के पास कई जगहों से हटने के लिए कहा था लेकिन ऑपरेशनल और राजनीतिक नजरिए से इसे नहीं माना गयाा। उन्होंने कहा, ‘हम वहीं जमे रहेंगे और अपने रुख और शांति सैनिकों की सुरक्षा का हर घंटे के आधार पर आकलन करेंगे।’ लेबनान में इजरायल का जमीनी हमला इजरायल ने इस हफ्ते दक्षिणी लेबनान पर जमीनी हमला शुरू किया है। इजरायल ने बुधवार लेबनान में अपने आठ सैनिकों की मौत की भी पुष्टि की। लेबनानी अधिकारियों का कहना है कि बेरूत पर बुधवार रात को हुए भारी इजरायली हवाई हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए। इससे पहले इजरायल और हमास के समर्थक ईरान ने मंगलवार रात इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला किया। इजरायल के चैनल 13 टीवी समाचार ने बताया कि ईरान की तरफ से कम से कम 200 जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं। इससे पूरे देश में सायरन बजने लगे और लाखों लोग शेलटर्स की ओर भागे।    

Kia की धांसू Electric car उतरी ऑटो बाजार में, सिंगल चार्ज में 550 KM से अधिक चलेगी

मुंबई किआ इंडिया अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EV9 को 3 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है. इस लॉन्च से पहले कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है. किआ EV9 को भारत में GT-Line AWD वेरिएंट में पेश किआ जाएगा, जो कंपनी का सबसे टॉप वेरिएंट होगा. किआ EV9 की स्पेसिफिकेशन और पावरट्रेन किआ EV9 में बड़ा 99.8kWh बैटरी पैक दिया जाएगा और यह डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आएगी. दोनों मोटर्स मिलकर 384hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करती हैं. यह पावरट्रेन EV9 को 0 से 100 km/hr की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.3 सेकंड लगाता है. इसके अलावा यह SUV एक बार चार्ज करने पर ARAI-सर्टिफाइड 561 किमी की रेंज देगी. किआ EV9 को DC फास्ट चार्जर से 10-80 प्रतिशत चार्ज करने में केवल 24 मिनट लगते हैं. इसका साइज भी काफी बड़ा है. यह एसयूवी 5,015mm लंबी, 1,980mm चौड़ी और 1,780mm ऊंची है और इसका व्हीलबेस 3,100mm का है. किआ EV9 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार है, जो न केवल लंबी रेंज बल्कि लग्जरी और सुरक्षा फीचर्स से भी लैस है. किआ EV9 की सीटिंग और इंटीरियर EV9 भारत में 6-सीटर कैपेसिटी के साथ आएगी. इसमें सेकंड-रो के लिए कैप्टन सीट्स भी दी जाएंगी, जो इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मसाज फंक्शन और लेग सपोर्ट के साथ होंगी. इसके अलावा EV9 में डुअल इलेक्ट्रिक सनरूफ, डिजिटल IRVM, हेड-अप डिस्प्ले और V2L फीचर सहित कई अन्य प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. SUV में 12.3-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और उतने ही साइज का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा. EV9 को व्हाइट एंड ब्लैक और ब्राउन एंड ब्लैक थीम्स के इंटीरियर ऑप्शन में पेश किआ जाएगा. वहीं इस कार के एक्सटीरियर में लोगों को पांच ऑप्शन दिए जा रहे हैं. ये कार स्नो व्हाइट पर्ल, ओशन ब्लू, पेबल ग्रे, पैंथेरा मेटल और ऑरोरा ब्लैक पर्ल कलर में आएगी. इसमें 20-इंच के अलॉय व्हील्स भी स्टैंडर्ड मॉडल में मिलेंगे. किआ EV9 के सेफ्टी फीचर्स सुरक्षा के मामले में EV9 में 10 एयरबैग्स, ABS, ESC, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएँ शामिल हैं. इसके अलावा SUV में ADAS लेवल 2 फीचर्स भी होंगे, जिसमें फॉरवार्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, एडप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स होंगे. किआ EV9 की क्या होगी कीमत? EV9 को पूरी तरह से विदेश में तैयार करके ही भारत लाया जा सकता है. इस इलेक्ट्रिक कार की एक्स-शोरूम प्राइस 1 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है, जिससे साथ ही ये मोस्ट एक्सपेंसिव ईवी बन सकती है. इस कार की कोई सीधी राइवल गाड़ी नहीं है, लेकिन यह Mercedes EQE SUV, BMW iX और Audi Q8 e-tron जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर दे सकती है.

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार वित्तीय संकट की स्थिति में पहुंचनेके करीब : किशन रेड्डी

हैदराबाद केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने दावा किया कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकारें गहरे वित्तीय संकट में हैं और चुनावी वादों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं जबकि तेलंगाना में भी सरकार के ऐसी ही स्थिति में पहुंचने की आशंका है। रेड्डी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि भाजपा उन गरीब लोगों के साथ खड़ी रहेगी जिनके घरों को कथित तौर पर ‘‘मूसी नदी के सौंदर्यीकरण’’ के नाम पर अधिकारियों द्वारा गिराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘आरआर टैक्स’’ के नाम पर व्यापारियों और रियल एस्टेट कंपनियों से पैसा वसूल रही है। भाजपा ‘‘आरआर टैक्स’’ शब्द को ‘‘राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी टैक्स’’ संक्षिप्त रूप कहती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने कई गारंटी दी हैं। अब स्थिति यह है कि वह विधायकों और सरकारी कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रही है। उसकी हालत बहुत दयनीय है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक सरकारें वित्तीय संकट से जूझ रही हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। तेलंगाना में भी ऐसी ही स्थिति होने की आशंका है।’’ मूसी रिवरफ्रंट पर जारी सर्वेक्षण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस पार्टियां एक ही विचारधारा का पालन करती हैं और राज्य सरकार बिना किसी उचित योजना के गरीब लोगों के घरों को गिरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वही काम जारी रख रही है जो पिछली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार ने शुरू किया था। तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कि बीआरएस नेता के टी रामा राव अभिनेता सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक के पीछे का कारण थे, रेड्डी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता इस तरह की टिप्पणी करते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि मीडिया को ऐसे नेताओं को काली सूची में डालना चाहिए और उनका बहिष्कार करना चाहिए जो ऐसी टिप्पणियां करते हैं।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet