LATEST NEWS

नीरज चोपड़ा के कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज़ ने एथलेटिक्स से लिया संन्यास

नई दिल्ली टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पुष्टि की कि उनके कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज़ एथलेटिक्स से संन्यास ले रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में नीरज ने लिखा, कोच, आप मेरे लिए सिर्फ एक गुरु से कहीं बढ़कर हैं। आपने जो कुछ भी सिखाया है, उसने मुझे एक एथलीट और व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है। आपने यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया है कि मैं हर प्रतियोगिता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहूँ। चोट लगने के दौरान भी आप मेरे साथ खड़े रहे। आप उतार-चढ़ाव के दौरान भी मेरे साथ थे। आप स्टैंड में सबसे शांत लोगों में से एक थे, लेकिन जब मैं थ्रो करता था, तो आपके शब्द मेरे कानों में सबसे ज़ोर से गूंजते थे। मुझे हमारी शरारतें और हंसी-मज़ाक की याद आएगी, लेकिन सबसे बढ़कर, मैं एक टीम के रूप में आपको याद करूँगा। मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। मुझे अपनी यात्रा का हिस्सा बनने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। हैप्पी रिटायरमेंट, कोच। 2019 में कोहनी की सर्जरी के बाद युवा खिलाड़ी के पुनर्वास और रिकवरी प्रक्रिया के दौरान बार्टोनिट्ज़ ने हमवतन और पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक भाला फेंक खिलाड़ी उवे होन से नीरज के कोच के रूप में कार्यभार संभाला था। नीरज ने बार्टोनिट्ज़ के साथ कई पदक जीते जिनमें दो ओलंपिक पदक (स्वर्ण और रजत), दो विश्व चैम्पियनशिप पदक (स्वर्ण और रजत), एक एशियाई खेलों का स्वर्ण और एक डायमंड लीग खिताब शामिल हैं। 26 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी ने आखिरी बार 75 वर्षीय जर्मन कोच के साथ ब्रुसेल्स में डायमंड लीग फाइनल में प्रतिस्पर्धा की थी, जहां वह एंडरसन पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।  

लिंग विवाद मामले में मुक्केबाज इमान खलीफ ने लिंग संबंधी रिपोर्ट पर की कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बुधवार को कहा कि ओलंपिक स्वर्ण जीतने के लिए अपनी लिंग योग्यता को लेकर उठे विवाद को दरकिनार करने वाली अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ, लीक हुए मेडिकल रिकॉर्ड के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। इस सप्ताह फ्रांस में प्रकाशित रिपोर्टों में दावा किया गया कि 25 वर्षीय खलीफ में पुरुष गुणसूत्र हैं। अगस्त में पेरिस खेलों में लिंग विवाद तब शुरू हुआ जब खलीफ ने अपने शुरुआती मुकाबले में एंजेला कैरिनी को 46 सेकंड में हरा दिया, इतालवी खिलाड़ी बुरी तरह से नाक में चोट लगने के कारण रोने लगी और मुकाबला छोड़कर चली गई। इसके बाद विवाद पैदा हो गया, जिस पर इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से लेकर हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग तक कई राजनेताओं और हस्तियों ने टिप्पणी की। आईओसी ने एक बयान में कहा, हम समझते हैं कि इमान खलीफ ने ओलंपिक खेलों पेरिस 2024 के दौरान उनकी स्थिति पर टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, और नवीनतम रिपोर्टिंग के जवाब में मुकदमा भी तैयार कर रही है। जब तक कानूनी कार्रवाई चल रही है, या असत्यापित दस्तावेजों के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर जिनकी उत्पत्ति की पुष्टि नहीं की जा सकती है, आईओसी टिप्पणी नहीं करेगा। आईओसी ने कहा कि खलीफ ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) विश्व चैंपियनशिप और आईबीए-स्वीकृत टूर्नामेंटों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कई वर्षों तक भाग लिया है। आईओसी ने कहा कि वह इमान खलीफ को वर्तमान में मिल रहे दुर्व्यवहार से दुखी है। ओलंपिक जीत के बाद अल्जीरिया लौटने पर खलीफ का नायक की तरह स्वागत किया गया था, उन्होंने पहले ही फ्रांस में ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई है।  

बेबस पत्नी ने दी पति को मुखाग्नि, छत्तीसगढ़-कोरिया में अंतिम संस्कार के बदले भतीजे ने मांगे पैसे या जमीन

कोरिया. कोरिया जिले के पटना से सटे ग्राम पंचायत करजी के मुक्ति धाम में एक महिला ने अपने पति को मुखाग्निी दी जिसे देखकर ग्रामिणों के आंखों से आंसू आ गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करजी निवासी कतवारी लाल राजवाड़े 47 वर्ष पत्नी श्यामपति के साथ रहता था जो दो वर्ष से मुंह के कैंसर से पीड़ित था। करीब छह  महीने से स्थिति नाजुक हो गई थी। हिस्से में मिली जमीन को उसकी पत्नी श्यामपती ने बेचकर इलाज कराया लेकिन कतवारी लाल राजवाड़े की जान नहीं बची। सोमवार की रात में कतवारी लाल राजवाड़े का निधन हो गया, मंगलवार सुबह उसकी पत्नी और ग्रामीणों के बीच समस्या पैदा हो गई कि अंतिम संस्कार में मुखाग्निी कौन देगा और हिन्दु रीती रिवाज के हिसाब से क्रिया कर्म कौन करेगा, क्योंकि मृतक कतवारी लाल राजवाड़े और उसकी पत्नी की शादी के 25 वर्ष बीतने के बाद भी कोई संतान नहीं है। राजवाड़े समाज के लोगों ने मृतक कतवारी के बड़े पिताजी के लड़के संतलाल को मुखाग्निी देने एवं क्रिया कर्म करने की सलाह दी, लेकिन वह इसके बदले एक लाख रूपये या पांच डिस्मील जमीन की मांग करने लगा। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पास महज 15 से 20 डिस्मील जमीन जीवन यापन करने के लिए है उसमें से वह पांच डिस्मील जमीन दे देगी तो जीवन यापन कैसे करेगी। वह 15 हजार रूपए देने के लिए तैयार थी लेकिन संतलाल नहीं माना। अंत में श्यामपति राजवाड़े ने खुद मुखाग्निी देने और समस्त क्रिया कर्म करने का फैसला लिया। पति की अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंची और मुखाग्निी दी। जिसने भी यह मंजर देखा उसकी आंखों में आंसू आ गए।

इंदौर की उड़ान बढ़ी, ACI की सर्विस क्वालिटी की तिमाही रिपोर्ट, चेन्नई नंबर वन, Indoreचौथे नंबर पर पहुंचा

 इंदौर सभी 31 पैरामीटर्स में बढ़े नंबर, चेन्नई नंबर वन, गोवा दूसरे व कोलकाता तीसरे नंबर पर एसीआई (एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल) की सर्विस क्वालिटी की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) की रैंकिंग रिपोर्ट बुधवार को जारी हुई। इसमें इंदौर एयरपोर्ट अपनी रैंकिंग में भारी सुधार किया चौथे नंबर पर पहुंचा। .इससे पहले इस साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) और दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में इंदौर एयरपोर्ट 12वें नंबर पर था। वहीं, पिछले साल की आखिरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर-2023) में हमारा एयरपोर्ट 7वें स्थान पर था। सर्वे में 31 प्रमुख बिंदु शामिल किए गए। इनमें एयरपोर्ट तक पहुंचने के साधन, टर्मिनल के साइन बोर्ड, शॉपिंग-डायनिंग, स्टाफ की शिष्टता, फ्लाइट की जानकारी, टर्मिनल में चलने की दूरी, वाई-फाई, यात्री सुविधाएं आदि शामिल हैं। सभी पैरामीटर्स में हमारे नंबर बढ़े हैं। इन सुविधाओं में हमारे नंबर बढ़े हैं, इसलिए रैंकिंग बेहतर हुई     एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी।     टर्मिनस पर पहुंचने के लिए साइन बोर्ड।     एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए चयनित परिवहन।     चेक-इन को ढूंढने में आसानी।     सुरक्षा स्क्रीनिंग में आसानी।     सुरक्षा जांच बेहतर।     रेस्टोरेंट, कैफे की सुविधाएं।     गेट पर प्रतीक्षा की सुविधाएं।     उड़ान की जानकारी की उपलब्धता।     अन्य उड़ानों से कनेक्शन करने में आसानी।     वाईफाई, चार्जिंग स्टेशन।     वॉशरूम की स्वच्छता। एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुविधाएं, यात्रियों को हुआ फील गुड, अब नंबर वन की तैयारी इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार हमने यात्री सुविधाएं बढ़ाई हैं। यात्री सुविधाओं पर सारा फोकस रहा। जहां कमियां थीं, उन्हें दूर किया। जहां अच्छा था, उसे बेहतर किया गया। टर्मिनल में पेंटिग्स, सीनरी लगाई गईं। फूड जोन, शॉप की संख्या बढ़ाई। यात्रियों से सुविधाओं को लेकर लगातार फीडबैक लिया, उसी अनुसार हम चीजें बेहतर करते गए, जिसका फायदा रेटिंग में हमें मिला। इंदौर में डिजी यात्रा भी शुुरू हो चुकी है। इससे यात्रियों का समय भी बच रहा है। एयरपोर्ट के अंदर एेसी सुविधाएं की गईं, जिससे यात्रियों को फील गुड हो। अगले सर्वे में हम नंबर वन पर आएं, इस हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी हैं।- वीके सेठ, डायरेक्टर, देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर  

दीपक जोशी की घर वापसी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की मौजदूगी में BJP में शामिल

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने घर वापसी कर ली, यानि वे फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता  दें कि विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे और खातेगांव सीट से चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें 12,542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें विधानसभा चुनाव के पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वे 12542 वोटों से हार गए थे। 8 महीने पहले टल गई थी दीपक जोशी की भाजपा वापसी 8 महीने पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भाजपा जॉइन करने वाले थे। उनका भोपाल के बीजेपी दफ्तर आकर घर वापसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था। लेकिन आखिरी समय में ये कार्यक्रम टल गया था। दरअसल उस समय दीपक जोशी की भाजपा में वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उस समय दीपक जोशी ने खुद दैनिक भास्कर से टेलीफोन पर चर्चा में कहा था – मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं। मार्च में कहा था- कुछ लोगों ने पर्सनल इश्यू बना लिया 8 महीने पहले जब भाजपा में वापसी टली थी तब दैनिक भास्कर से चर्चा में दीपक जोशी ने कहा था- ‘कुछ लोगों ने मेरे मामले को पर्सनल इश्यू बना लिया है। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं। मेरे पास 9 मार्च को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का फोन आया था। उन्होंने 2 नेताओं के नाम लिए थे। कहा था कि आप इनसे माफी मांग लो। मैंने कहा कि पार्टी से माफी मांगनी हो, तो मैं तैयार हूं, लेकिन घर जाकर किसी व्यक्ति विशेष से माफी नहीं मांगूंगा। चूंकि मेरे ऊपर करीबियों की ओर से घरवापसी का दबाव था, इसलिए मैंने सहमति दे दी थी, लेकिन मैंने पहल नहीं की। पहल बीजेपी की ओर से की गई थी।’

महाकाल की नगरी में 9 नवंबर से स्काईडाइविंग फेस्ट शुरू होने जा रहा, चलेगा- 9 फरवरी 2025 तक

 उज्जैन मध्य प्रदेश टूरिज्म लगातार चौथे स्काईडाइविंग फेस्ट को होस्ट कर रहा है। इस फेस्ट का उद्देश्य पूरे राज्य में एडवेंचरस टूरिज्म को बढ़ावा देना और पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करना है। इसमें शामिल होने वालों को महाकाल की नगरी उज्जैन के ऊपर 10,000 फीट से छलांग लगाने का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। तीन महीने चलेगा आयोजन सीएम मोहन यादव की इच्छानुसार ही इस फेस्ट का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 9 नवंबर से 9 फरवरी तक चलेगा। मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि राज्य को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए सीएम मोहन यादव के मार्गदर्शन में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। सेफ्टी का रखा गया है विशेष ध्यान एमपी पर्यटन बोर्ड के प्रबंध निदेशक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पिछले संस्करणों की सफलता और पर्यटकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद, चौथा स्काईडाइविंग महोत्सव तीन महीने तक उज्जैन में होगा। रोमांच चाहने वाले लोग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच उज्जैन में दताना हवाई पट्टी पर हवाई रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। महोत्सव में सभी प्रतिभागियों के लिए उनकी डाइविंग से पहले सेफ्टी ब्रीफिंग और ट्रेनिंग सेशन होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अत्याधुनिक सुरक्षा गियर से लैस किया जाएगा, जिसमें स्वचालित तैनाती प्रणाली और बैकअप पैराशूट शामिल हैं। स्काई डाइव करते हुए होंगे महाकाल मंदिर के दर्शन इंटरनेशनल और व्यापक अनुभव वाले प्रशिक्षक हर उड़ान से पहले उपकरणों की गहन जांच करेंगे। स्काईडाइविंग का अनुभव करते हुए आसमान से प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर और पवित्र शिप्रा नदी के हवाई दृश्य दिखाई देंगे। फेस्टिवल आयोजकों ने दताना हवाई पट्टी पर एक समर्पित लैंडिंग ज़ोन बनाया है, जिसमें ग्राउंड सपोर्ट स्टाफ और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। इस विमान का होगा यूज यही नहीं पूरे दिन मौसम की निगरानी भी की जाएगी। आयोजक एक रीवाइज्ड सेसना 182P विमान का उपयोग करेंगे, जिसमें छह व्यक्ति बैठ सकते हैं। एक बार में 02 प्रतिभागी, 02 ट्रेनर के साथ स्‍काई डाइविंग कर सकेंगे। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है। तीन माह में 1000 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

वह ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के लिए खास प्लान तैयार कर रही है: पैट कमिंस

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया का आत्मविश्वास पूरी तरह से डगमगाया हुआ है। घर पर भारत न्यूजीलैंड से 0-3 से सीरीज हार चुका है और इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म ने भी चिंता बढ़ाई है। ऐसे में सवाल यह है कि भारत इस बार ऑस्ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक लगाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी रिटेन करने में कामयाब रहेगा या नहीं। वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भारत की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि वह ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के लिए खास प्लान तैयार कर रही है। वहीं इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म पर भी बड़ी बात कही है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पैट कमिंस ने ऋषभ पंत को लेकर कहा, “हाँ, वह हमेशा खेल को बहुत तेजr से आगे बढ़ाता है, इसलिए कुछ खिलाड़ियों के लिए, आपके पास कुछ ठोस योजनाएं भी होनी चाहिए। उसने अच्छा खेला है, उसने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में एक अच्छी सीरीज खेली थी। तो हां, हम जानते हैं कि जब वह आगे बढ़ता है तो वह खतरनाक हो सकता है, इसलिए [हम] कोशिश करेंगे और कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे और उम्मीद करेंगे कि वे सफल हों।” विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है, पिछली 10 पारियों में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 350 रन तक नहीं बनाए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी। कमिंस ने कोहली और रोहित की फॉर्म को लेकर कहा, “वास्तव में यह जानना मुश्किल है। हर खिलाड़ी अच्छे और बुरे फॉर्म से गुजरता है। अगर आपका टेस्ट करियर लंबा है, तो आपको कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। हमारा काम स्पष्ट रूप से भारतीय बल्लेबाजों को जितना हो सके उतना शांत रखना है, इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। वे दोनों निश्चित रूप से भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से हैं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।”

खींवसर उपचुनाव में भाजपा जीतेगी, राजस्थान-जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल

जोधपुर. केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा खींवसर के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार हम खींवसर की सीट जीत रहे हैं। उपचुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि खींवसर की सीट निश्चित रूप से हम जीतेंगे। इस बार खींवसर की परिस्थितियां काफी बदली हुई हैं, लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हनुमान बेनीवाल कांग्रेस का ही समर्थन करते हैं। एमपी चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया था। हमारा सीधा संघर्ष चौरासी और सलूंबर में है। एक-दो सीटों को छोड़ दें तो हमारा सीधा मुकाबला कांग्रेस से ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना संकल्प पत्र देखना चाहिए और हमारी भजनलाल सरकार का संकल्प पत्र भी देखना चाहिए। पिछले 10 महीनों में भजनलाल सरकार ने जो कार्य किया है, वह अभूतपूर्व है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि हमारी सरकार कितना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में बदलाव होना चाहिए। वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर हाल ही में जो निर्णय हुए हैं, उन पर संसद में एक संशोधित बिल लाना चाहिए। यदि इसमें परिवर्तन होता है तो निश्चित रूप से मुस्लिम समाज को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि अब धारा 370 वापस आने की कोई संभावना नहीं है। उमर अब्दुल्ला को यह बात समझनी चाहिए कि यह अनावश्यक राजनीति है। जोधपुर में महिला के 6 टुकड़े कर दफनाने के मामले पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भजनलाल शर्मा एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस मामले की जानकारी है। जल्द ही न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की रहस्मयी मौत? जल्द आएगी फॉरेंसिक रिपोर्ट

 उमरिया मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मरे दस हाथियों के नमूनों की फोरेंसिक लैब रिपोर्ट जल्द ही आएगी. इससे मौत के कारणों की साफ वजह सामने आ जाएगी. अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एल कृष्णमूर्ति ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि नमूने सागर स्थित राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और जबलपुर व नागपुर की प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं. एपीसीसीएफ ने कहा, “हमें भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), बरेली की रिपोर्ट पहले ही मिल चुकी है. एफएसएल सागर, जबलपुर और नागपुर की रिपोर्ट भी जल्द ही आ जाएगी और इससे मौत के कारणों के बारे में और जानकारी मिलेगी.” कृष्णमूर्ति हाथियों की मौत की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित पैनल के प्रमुख हैं. बता दें कि 29 अक्टूबर को उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चार हाथी मृत पाए गए थे. बाद में मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई थी. आईवीआरआई की रिपोर्ट के अनुसार, विसरा में न्यूरोटॉक्सिन साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड पाया गया था, लेकिन कोई कीटनाशक या कीटनाशक नहीं था. इससे साफ पता चलता है कि कोई जहर नहीं था, बल्कि जहर बड़ी मात्रा में खराब हो चुके कोदो बाजरे के पौधों के खाने से हुआ था. रिजर्व में बचे हुए तीन हाथियों के बारे में पूछे जाने पर कृष्णमूर्ति ने कहा कि वन विभाग की टीमें उनकी गतिविधियों पर नज़र रख रही हैं. एक बच्चा हाथी कटनी की ओर बढ़ गया था और उस पर नज़र रखी जा रही थी.  

परिजन से लेकर डॉक्टर भी हैरान, राजस्थान-बीकानेर के अस्पताल में जन्मे एलियन जैसे बच्चे

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा में एक निजी अस्पताल में दो विचित्र जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। ये दोनों बच्चे सामान्य शिशुओं से अलग हैं, इस कारण लोग उन्हें ‘एलियन’ कह रहे हैं। जन्म के बाद से बच्चे डॉक्टरों की देखभाल में हैं। इन अनोखे बच्चों को देखने के लिए चिकित्सा क्षेत्र के लोगों से लेकर आम लोग भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। दरअसल, ये दोनों जुड़वां बच्चे ‘हार्लेक्विन इचिथियोसिस’ नामक एक दुर्लभ और गंभीर त्वचा विकार से पीड़ित हैं। यह बीमारी इतनी दुर्लभ है कि लाखों में से किसी एक नवजात में ही पाई जाती है और जुड़वां बच्चों में इसका होना तो और भी असाधारण है। हार्लेक्विन इचिथियोसिस एक अनुवांशिक विकार है, जिसमें बच्चे की त्वचा असामान्य रूप से मोटी और सख्त होती है। इस विकार के कारण बच्चों के शरीर पर बड़ी-बड़ी प्लेट जैसी पपड़ियां बन जाती हैं और त्वचा पर हीरे के आकार के पैटर्न उभर आते हैं। इस स्थिति के कारण नवजात की त्वचा अत्यधिक संवेदनशील हो जाती है और संक्रमण का खतरा भी अधिक होता है। इन दोनों जुड़वां बच्चों की देखभाल कर रहे डॉक्टर घनश्याम तंवर ने कहा कि यह दुर्लभ मामला है। इन बच्चों की देखभाल और उपचार में विशेष तकनीकों की आवश्यकता होती है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए दिन-रात देखभाल और निगरानी की जा रही है। हालांकि, चिकित्सा विज्ञान में हुई प्रगति और नई उपचार तकनीकों ने इस स्थिति में भी उम्मीद की किरण जगाई है। डॉक्टर का मानना है कि यदि उचित देखभाल और लगातार उपचार दिया जाए, तो इन बच्चों के स्वस्थ जीवन जीने की संभावना बढ़ाई जा सकती है।

प्रो पंजा लीग दिसंबर में करेगा मिजोरम मेगा मैचों का आयोजन

आइजोल प्रो पंजा लीग ने मिजोरम के खेल मंत्री लालंगिंगलोवा हमार की मौजूदगी में दिसंबर 2024 के दूसरे भाग में पहाड़ी शहर आइजोल में भारत भर के आर्मरेसलरों की एक विस्तृत सीरीज की विशेषता वाले एक मेगा इवेंट की घोषणा की है। मेगा मैचों की शुरुआत प्रसिद्ध मिजो आर्मरेसलर डेनिक लालरुअट्टलुआंगा वांगछिया से होगी, जो एक अंतरराष्ट्रीय आर्मरेसलर के खिलाफ खेलेंगे। डेनिक ने हाल ही में एशियाई आर्मरेसलिंग कप में स्वर्ण पदक जीतकर और भारत को कजाकिस्तान के बाद उपविजेता बनाने में मदद करके सुर्खियाँ बटोरी हैं। प्रो पंजा लीग ने डेनिक को टूर्नामेंट का भारतीय खिलाड़ी भी चुना और उन्हें सम्मानित किया गया तथा 35,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। लालनघिंगलोवा हमार ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम आइजोल विंटर फेस्टिवल में प्रो पंजा लीग मेगा मैच मिजोरम संस्करण की मेजबानी कर रहे हैं। इससे हमारे बेहतरीन मिजो आर्मरेसलर्स को दुनिया के सामने लाने में मदद मिलेगी और यह मिजोरम में आर्मरेसलर्स की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित करेगा।” प्रो पंजा लीग के संस्थापक परवीन डबास ने हमार को उनके समर्थन और लीग को मिजोरम में एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया। परवीन ने कहा, “यह मिजोरम में होने वाले सबसे बेहतरीन और सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक होने जा रहा है। हम इस अवसर के लिए आभारी हैं और हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे कि यह आयोजन एक बड़ी सफलता हो।” पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया (पीएएफआई) की अध्यक्ष प्रीति झंगियानी ने भी अपना उत्साह व्यक्त किया और कहा, “पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया एम को इस आयोजन का हिस्सा बनने पर गर्व है और हमें यकीन है कि यह यहाँ से और भी अधिक सफल होने जा रहा है।” आयोजन की अंतिम तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।  

मध्य प्रदेश के गांव-गांव से निकालेंगे खिलाड़ी, 13 दिसंबर से खेलो इंडिया की तर्ज पर एमपी स्टेट गेम्स

भोपाल  मध्य प्रदेश में अगले महीने से ‘खेलो एमपी’ कार्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के हर गांव से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करना है। इस पहल के तहत 25 खेलों के लिए गांव-गांव में खोज अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवा खिलाड़ियों को मंच मिल सके और वे अपने खेल में कौशल को और निखार सकें। ‘खेलो MP’ की शुरुआत 13 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 से मध्य प्रदेश सरकार ‘खेलो एमपी’ की शुरुआत करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश भर में खेलों को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को एक संरचित मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा, जिसमें प्रत्येक चरण के दौरान प्रतियोगिताएं विभिन्न स्तरों पर होंगी। राज्य स्तर पर 313 विकासखंडों में होगी प्रतियोगिता खेलो एमपी के तहत राज्य के सभी 313 विकासखंडों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद, 55 जिलों में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।  प्रतियोगिता में शामिल होंगे 25 खेलों के इवेंट इस बार खेलो एमपी में 25 खेलों के प्रतियोगिताएं शामिल की गई हैं। इसमें एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलखंब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस, योगासन, वॉलीबॉल, टेनिस, शतरंज और क्रिकेट जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार क्रिकेट को भी ‘खेलो एमपी’ कार्यक्रम में जगह दी गई है, जो युवाओं में क्रिकेट के प्रति बढ़ते हुए रुचि को ध्यान में रखते हुए लिया गया कदम है।  खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए टॉर्च रिले अभियान ‘खेलो एमपी’ के प्रचार-प्रसार के लिए टॉर्च रिले निकाली जाएगी, ताकि इस कार्यक्रम की जानकारी राज्य के कोने-कोने में पहुंचे और ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित हों। यह रिले प्रदेशभर में खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। युवाओं को मिलेगा नया अवसर खेलो एमपी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का मौका देना है। इस पहल के तहत न केवल बड़े शहरों से बल्कि गांव-गांव से खिलाड़ियों को अवसर मिलेंगे, जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। यह राज्य में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद करेगा। ‘खेलो एमपी’ की शुरुआत से राज्य में खेलों को एक नई दिशा मिलेगी और यह युवाओं के लिए करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर साबित होगा। फैक्ट फाइल     अब तक सिर्फ ओलिंपिक गेम्स के जुड़े खेल ही होते रहे हैं     इस बार कुल 25 खेलों को इसमें शामिल किया गया है।     गांव-गांव से लेकर शहर के खिलाड़ी करेंगे भागीदारी।     31 हजार, 21 हजार और 13-13 हजार रुपए की होगी इनामी राशि। स्टेट लेवल ग्वालियर सहित 9 शहरों में होंगे 2022 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रदेश के 8 शहरों में हुए थे। इसी तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स मप्र के 9 शहरों में होंगे। ग्वालियर: हॉकी और बैडमिंटन शिवपुरी: जूडो और क्रिकेट भोपाल: बॉक्सिंग, फेंसिंग, शूटिंग, ताइक्वांडो, रोइंग, तैराकी और कयाकिंग-केनोइंग रीवा: फुटबॉल, टेबल-टेनिस। सागर: वालीबॉल, उज्जैन: कबड्‌डी, मलखंभ, कुश्ती, योगासन। इंदौर: बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेनिस। जबलपुर में खो-खो, एथलेटिक्स, आर्चरी। कटनी: शतरंज टॉर्च रिले भी निकालेगी इन खेलों के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से सभी 55 जिलों में एक टार्च रिले निकाली जाएगी। यह यूथ गेम्स है, इसलिए इसमें 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी ही भागीदारी कर सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र देना होगा।

अभयारण्य के एक साल में 25 बाघ हुए लापता, राजस्थान-रणथंभौर के 75 बाघों में से एक तिहाई भागे

रणथंभौर/जयपुर. राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय अभयारण्य में पिछले एक साल के दौरान 75 में से 25 बाघ लापता हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब वन विभाग ने इतनी बड़ी संख्या में बाघों के लापता होने की आधिकारिक सूचना जारी की। इससे पहले जनवरी 2019 और जनवरी 2022 के बीच रणथंभौर से 13 बाघों के लापता होने की सूचना मिली थी। मुख्य वन्यजीव वार्डन पवन कुमार उपाध्याय ने इतनी बड़ी संख्या में बाघों के लापता होने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। यह समिति निगरानी रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी। साथ ही पार्क अधिकारियों की ओर से कोई चूक पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। समिति का मुख्य ध्यान उन 14 बाघों को खोजने पर रहेगा, जो इसी साल 17 मई से 30 सितंबर के बीच नहीं देखे गए हैं। इससे पहले बीते सोमवार को आधिकारिक आदेश में कहा गया कि रणथंभौर के निगरानी आकलन से बाघों के लापता होने की रिपोर्ट बार-बार सामने आई है। आदेश के मुताबिक, पार्क के फील्ड डायरेक्टर को कई नोटिस भेजे जाने के बावजूद हालात नहीं सुधरे। 11 बाघ एक साल से अधिक समय से लापता 14 अक्तूबर, 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक 11 बाघ एक साल से अधिक समय से लापता हैं, जबकि 14 अन्य के बारे में हाल ही में सीमित साक्ष्य मिले हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उपाध्याय ने कहा कि समिति दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हाल ही में हमने साप्ताहिक निगरानी रिपोर्ट एकत्र करना शुरू किया है। इससे पता चला कि ये बाघ ट्रैप कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं किए गए थे। बाघ टी-86 के शव के पास मिला बारूद का पाउडर बता दें कि बीते दिनों रणथम्भौर के वन क्षेत्र में टाइगर टी-86 की मौत अभी भी एक अनसुलझी पहली बनी हुई है। इस दौरान टाइगर के शव पर करीब दो दर्जन से अधिक घाव है। इसको लेकर आशंका है कि टाइगर पर किसी धारदार हथियार और पत्थरों से हमला किया गया है। लेकिन मौके से बारूद का पाउडर भी मिला है, जो माइंस में विस्फोट करने के दौरान काम आता है।

डीजीपी ने सभी आईजी और एसपी को भेजा पत्र, राजस्थान-पुलिस के जवानों के तबादलों पर रोक

जयपुर. राज्य सरकार जब तक तबादलों पर से प्रतिबंध नहीं हटा देते तब तक पुलिस महकमें में जवानों के ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी यूआर साहू ने बकायदा सभी रेंज आईजी और एसपी को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि जब तक सरकार तबादले पर से प्रतिबंध नहीं हटा देती है, तब तक किसी का भी तबादला नहीं किया जाए। दरअसल राजस्थान में भजनलाल सरकार ने तबादलों पर बैन लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में और संभाग में पुलिस डिपार्टमेंट में तबादलों का सिलसिला जारी है। यही वजह है कि पुलिस डिपार्टमेंट में होने वाले तबादलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक यूआर साहू में सभी रेंज IG और जिला SP को पत्र लिखकर बिना पुलिस मुख्यालय की अनुमति के तबादले नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। डीजीपी यूआर साहू के आदेश के मुताबिक अब रेंज IG और पुलिस अधीक्षक अपने स्तर पर तबादले नहीं कर सकेंगे। तबादलों पर प्रतिबंध की समय सीमा में तबादलों पर रोक रहेगी। बैन के बाद भी जिलों में तबादले राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में तबादलों पर बैन नहीं हटाया गया, लेकिन इसके बाद भी पुलिस सहित प्रदेश के सभी महकमों में जमकर तबादले हुए। अपने आदेश में डीजीपी ने कहा है कि अगर बहुत जरूरी होने पर तबादला करना है तो कारणों सहित सक्षम स्तर से अनुमति लेनी होगी। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के तबादलों पर रोक के बावजूद कई ज़िलों और रेंज में पुलिस विभाग में रेंज और ज़िला एसपी के स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय में होने पर पुलिस महानिदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है।

राहुल गांधी अपने हालिया छपे लेख को लेकर निशाने पर राजपरिवार ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीया कुमारी ने घेरा

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वह अपने एक आर्टिकल के कारण चर्चा में हैं, जो एक अखबार में पब्लिश हुआ है और कहा जा रहा है, इस लेख में नेता प्रतिपक्ष ने राज परिवारों पर निशाना साधा है. इस लेख को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है और देश के राज परिवारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. सोशल मीडिया पर इस लेख को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. राहुल गांधी ने क्या लिखा, जिस पर है आपत्ति? राहुल गांधी ने लेख में लिखा है कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत की आवाज अपनी व्यापारिक शक्ति से नहीं बल्कि अपने शिंकजे से कुचली थी. ‘ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के राजा- महाराजाओं को डराकर-धमकाकर और उन्हें घूस देकर भारत पर राज किया. उन्होंने यह भी लिखा कि, ईस्ट इंडिया कंपनी खत्म हो गई लेकिन उसने जो डर पैदा किया था, वह फिर से दिखाई देने लगा है. एकाधिकारवादियों की एक नई पीढ़ी ने उसकी जगह ले ली है.’ कंपनी ने हमारे अधिक लचीले महाराजाओं और नवाबों के साथ साझेदारी करके, रिश्वत देकर और धमकाकर भारत का गला घोंटा. इसने हमारे बैंकिंग, नौकरशाही और सूचना नेटवर्क को नियंत्रित किया. हमने अपनी आजादी किसी अन्य राष्ट्र से नहीं खोई; हमने इसे एक एकाधिकारवादी निगम से खो दीया जिसने एक जबरदस्ती तंत्र चलाया.’ क्या बोलीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी? राहुल गांधी के इस आर्टिकल पर विवाद खड़ा हो गया है.  राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने इस लेख की कड़ी निंदा करते हुए प्रतिक्रिया दी है और एक्स पर लिखा. ‘मैं आज एक संपादकीय में भारत के पूर्व शाही परिवारों को बदनाम करने के राहुल गांधी के प्रयास की कड़ी निंदा करती हूं. एकीकृत भारत का सपना भारत के पूर्व राजपरिवारों के सर्वोच्च बलिदान के कारण संभव हो सका है, ऐसे ऐतिहासिक तथ्यों की आधी-अधूरी व्याख्या के आधार पर लगाए गए निराधार आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं.’ ‘छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी’ राजस्थान की डिप्टी CM दिया कुमारी ने सख़्त एतराज़ जताया है. दिया कुमारी ने कहा है कि राहुल गांधी इतिहास की ग़लत व्याख्या कर देश के रजवाड़ों की छवि ख़राब कर रहे हैं. राजा-महराजाओं के योगदान के बिना अखंड भारत की कल्पना नहीं की जा सकती हैं. वह बेकार की बातें कर रहे हैं. राजा-महाराजाओं ने आज़ादी के लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान दिया है. ग़ौरतलब है कि दीया कुमारी के पिता महाराजा भवानी सिंह कांग्रेस पार्टी के नेता थे और जयपुर से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. राजस्थान में अभी अलवर राजघराने के पूर्व महराज भंवर जितेंद्र सिंह कांग्रेस के महासचिव है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल गांधी को घेरा वहीं ग्वालियर के शाही परिवार सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल गांधी को घेरा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘नफरत बेचने वालों को भारतीय गौरव और इतिहास पर व्याख्यान देने का कोई अधिकार नहीं है. भारत की समृद्ध विरासत के बारे में राहुल की अज्ञानता और उनकी औपनिवेशिक मानसिकता ने सभी हदें पार कर दी हैं. ‘अगर राहुल गांधी वास्तव में देश का उत्थान करना चाहते हैं, तो उन्हें भारत माता का अपमान बंद कर, असली भारतीय नायकों के बारे में जानना चाहिए. महादजी सिंधिया, युवराज बीर टिकेंद्रजीत, कित्तूर चेनम्मा, और रानी वेलु नचियार जैसे योद्धाओं ने स्वतंत्रता के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया था. भारत की विरासत का संबंध केवल “गांधी” नाम से नहीं है. भारतीय इतिहास का आदर करें, अन्यथा उसके बारे में बोलकर बेतुके दावे न करें.’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet