LATEST NEWS

चैंपियंस लीग: बार्सिलोना और इंटर मिलान फिर जीते, एस्टन विला का विजय अभियान थमा

पेरिस बार्सिलोना और इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और जीत दर्ज की लेकिन पेनल्टी के अजीबोगरीब फैसले के कारण एस्टन विला का विजय अभियान थम गया। एस्टन विला ने सप्ताह की शुरुआत 36-टीमों की तालिका में शीर्ष पर की थी, लेकिन उसकी जीत का सिलसिला बुधवार को क्लब ब्रुग से 1-0 की हार के साथ थम गया। एस्टन विला के डिफेंडर टायरोन मिंग्स ने क्लब ब्रुग के क्षेत्र में गेंद उठाई। रेफरी ने इस फाउल करार देकर विरोधी टीम को पेनल्टी दे दी। ब्रुग के कप्तान हंस वानाकेन ने 52वें मिनट में इस पर गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। एस्टन विला इस हार से तालिका में आठवें स्थान पर लुढ़क गया। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे के बिना अपना पहला सत्र खेल रहे पेरिस सेंट जर्मेन को एटलेटिको मैड्रिड ने 2-1 से हराया। इस पराजय से फ्रांस का क्लब तालिका में 25वें स्थान पर खिसक गया। एटलेटिको मैड्रिड ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में निर्णायक गोल किया। बार्सिलोना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के दो गोल की मदद से रेड स्टार बेलग्रेड पर 5-2 की बड़ी जीत दर्ज की। इससे बार्सिलोना तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इंटर मिलान ने सैन सिरो में आर्सेनल को 1-0 से हराया। उसकी तरफ से हाकन अलहानोग्लू ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर गोल किया। इंटर मिलन के 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है। चैंपियंस लीग में पहली बार खेल रहे फ्रांस के क्लब ब्रेस्ट ने स्पार्टा प्राग को 2-1 से पराजित करके अपना अजेेय अभियान जारी रखा। ब्रेस्ट की टीम अभी चौथे स्थान पर है और उसका नॉकआउट चरण में पहुंचना तय है। अन्य मैचों में अटलांटा ने स्टटगार्ट को 2-0 से, साल्ज़बर्ग ने फेनोर्ड को 3-1 से और बायर्न म्यूनिख ने बेनफिका को 1-0 से हराया।  

हरमनप्रीत दशक की डब्ल्यूबीबीएल टीम के लिए 50 खिलाड़ियों की सूची में

मेलबर्न भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की दशक की टीम के लिए 50 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची को गुरुवार को जारी किया गया जिसमें जगह बनाने वाली हरमनप्रीत एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं। इस सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिन्होंने वर्तमान सत्र से पहले डब्ल्यूबीबीएल में कम से कम 60 मैच खेले हैं। सार्वजनिक मतदान के बाद विशेषज्ञों का एक विशेष चैनल इस सूची में से अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन करेगा। सार्वजनिक मतदान 11 से 24 नवंबर के बीच किया जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक क्ली स्मिथ चयन पैनल के अध्यक्ष हैं। इसमें मेल जोन्स, लिसा स्टालेकर, मैथ्यू मॉट, क्वेंटिन हल, लौरा जॉली और एलिस्टेयर डॉब्सन भी शामिल हैं। टीम की घोषणा एक दिसंबर को की जाएगी जिसमें अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिलेगी।  

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा- भारत खराब टीम नहीं बनी है, वे चीजें बदल देंगे

वेलिंगटन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद विनम्र बने हुए हैं और उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम जल्द से जल्द शानदार वापसी करने की क्षमता रखती है। लैथम के नेतृत्व में कीवी टीम बेंगलुरु, पुणे और मुंबई टेस्ट जीतकर भारत के खिलाफ उसकी धरती पर तीन या इससे अधिक मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने वाली पहली मेहमान टीम बन गई। लैथम ने भारत से यहां पहुंचने के बाद कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट वास्तव में खास है। हमने उनके खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। हमारे खिलाड़ी आईपीएल में उनके साथ खेलते हैं। वे इस हार से निश्चित तौर पर निराश थे लेकिन उनकी टीम अब भी बहुत अच्छी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक श्रृंखला में हार से वह रातों-रात खराब टीम नहीं बन जाती। मुझे पूरा विश्वास है कि वे चीजों को बदलने में सफल रहेंगे।’’ लैथम ने कहा कि श्रृंखला में जीत इसलिए भी विशेष बन गई क्योंकि भारत आने से पहले न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम श्रीलंका दौरे पर थे तब परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं चल रही थी और इसलिए इस श्रृंखला में जीत विशेष बन जाती है क्योंकि आप ऐसा कुछ हासिल करते हैं जो पहले हासिल नहीं किया गया हो। हमने इस जीत का मिलकर जश्न मनाया।’’ न्यूजीलैंड अब घरेलू मैदान पर तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड से भिड़ेगा और लैथम ने कहा कि क्रिकेट के ‘बैज़बॉल’ ब्रांड का सामना करना उनकी टीम के लिए अलग तरह की चुनौती होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह रोमांचक श्रृंखला होगी। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर हो या बाहर टेस्ट मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि यह श्रृंखला भी रोमांचक होगी। हम उनकी आक्रामक ब्रांड की क्रिकेट को चुनौती देने को लेकर उत्साहित हैं।’’  

दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, राजस्थान-नागौर में शादीशुदा मुस्लिम ने नाबालिग हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फांसा

नागौर. नागौर जिले के श्री बालाजी थाने इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शादीशुदा मुस्लिम युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से पहले रेप किया, फिर हत्या कर दी। मामले को लेकर परिजनों द्वारा नाबालिग पीड़िता से रेप व हत्या की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने एक कुएं में शव को फेंक दिया है। नागौर पुलिस और पांचू थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सर्च किया। आखिर 72 घंटे बीत जाने के बाद नाबालिक लड़की के शव को बाहर निकाला गया। बता दें नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके के श्यामसर गांव के रहने वाले नाबालिग लड़की के परिजनों ने 16 वर्षीय नाबालिक बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। श्रीबालाजी थाना पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर मुस्लिम युवक को डिटेन किया। युवक से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह 02 नवंबर की रात्रि को उसको लेकर निकल गया और हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। नागौर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने करीब 72 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर युवती के शव को नोखा के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जोधपुर में अनीता चौधरी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ इस बीच नागौर में भी यह मामला सामने आया है। बता दें कि नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद श्री बालाजी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कि तो पता चला है कि पीड़िता का परिवार पिछले दो-तीन साल से श्यामसर गांव में खेती का कार्य करता हैं। परिजनों ने पड़ोसी जाकिर खा पुत्र इब्राहिम खान पर पीड़िता ले जाने का शक जताया। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर आरोपी श्यामसर गांव निवासी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को जो बताए पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी ने बताया की वह नाबालिग लड़की से प्यार करता था और वो दो नवंबर को रात्रि में उसको लेकर घर से निकल गया। रात्रि में वो नोखा पहुंचे और सुबह वह पांचू थाना इलाके में पहुंच गए। उसके बाद वह उसको लेकर साठिका का गांव में पहुंचा। जहां पर दोनों गांव के बाहर एक कुएं के पास जाकर बैठ गए और शादी करने की बात करने लगे। आरोपी ने बताया कि युवती ने उसे पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया, तब दोनों ने यह निर्णय लिया कि इस कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं या फिर घर वापस चलते हैं तो युवती ने मना कर दिया। अब सवाल यह है कि क्या नाबालिग लड़की को आरोपी ने किस तरीके से जाल में फंसाया। शादीशुदा होने के बाद मुस्लिम युवक ने नाबालिग को पहले फंसाया फिर शादी से इनकार कर दिया, अब पुलिस जांच कर रही है कि सच क्या है। क्या कहा मंत्री मंजू बाघमार ने मामले को लेकर मंत्री डॉक्टर मंजू बाघमार ने बताया कि हमारी सरकार पूरी तरह से अत्याचार के प्रति पूरी तरह सख्त है। जब महिलाओं के साथ अत्याचार होता है तो हमारी सरकार तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नागौर, जोधपुर और बाड़मेर में जो हरकतें सामने आई है, आरोपियों के खिलाफ हमारी सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। हमारी भजनलाल सरकार का जो सपना है कि भय मुक्त राजस्थान बनाना है। हमारी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार लिया है और जांच जारी है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया है कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को डिटेन किया है और आरोपी से पूछताछ के बाद घटनास्थल पर ले जाकर सत्यापन करवाया है और हमारी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम अभी लगी हुई है और जल्द ही कुएं से युवती के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

20 बैगा परिवारों को मिला दीपावली का उपहार

भोपाल ज्ञान (GYAN या कहें जीवायएन)…, अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी कल्याण। मध्यप्रदेश में जीवायएन के तहत लक्षित परिवारों और हितग्राहियों के समग्र कल्याण के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इन सबके विकास के लिये राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। प्रदेश में तीन विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजातियां (पीवीटीजी) बैगा, भारिया एवं सहरिया निवास करती हैं। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जीवायएन में गरीबों के कल्याण और इन्हें समर्थ बनाने के लिये पीएम जन-मन के अंतर्गत महती प्रयास किये जा रहे है। इन सभी विशेष पिछड़ी जनजातियों को पक्का घर, हर घर बिजली, हर घर नल से स्वच्छ पेयजल, इनकी बसाहटों/गांव तक पहुँच रोड, सभी के आधार कार्ड बनवाकर सबके जन-धन बैंक खाते खुलवाकर इनकी बसाहटों में मोबाईल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिये भी निरंतर कार्य किये जा रहे है। इन पिछड़ी जनजातियों के प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का घर प्रदान करना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है और इस दिशा में प्रदेश में बेहद उम्दा काम हो रहा है। दीपावली पर सरकार ने 20 बैगा परिवारों को पक्के घर की सौगात दी। शहडोल जिले के सोहागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बधवाबड़ा में बीते दिनों गृह प्रवेश उत्वस मनाया गया। यहां बैगा जनजाति के 20 परिवारों को एक ही दिन, एक ही वक्त और एक ही स्थान पर पूजन कर गृह प्रवेश कराया गया। क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह ने पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित 20 आशियानों की पूजा-अर्चना कर बैगा परिवारों को गृह प्रवेश करवाकर इन्हें दीपपर्व की सौगात दी। इस अवसर पर सर्वबबलू बैगा, डब्लू  बैगा, रामभुवन बैगा, राहुल बैगा, रामकरण बैगा, विप्पा बैगा, बुली बैगा, श्यामदास बैगा, घनश्याम बैगा, मनोज बैगा, श्रीमती दुखनी बैगा, श्रीमती संपत्तियां बैगा, श्रीमती नानबाई बैगा, श्रीमती पार्वती बैगा व अन्य बैगा परिवारों के सदस्यों को पक्के घर का उपहार मिला। गौरतलब है कि पीएम जन-मन योजना के तहत पिछड़ी जनजातियों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं, खाद्यान्न वितरण जैसी अन्य योजनायों का लाभ दिया जा रहा है। शहडोल जिले में बैगा हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ इस योजना से जोड़कर इनके जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। रमुन बैगा को मिला पक्का घर शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक के ग्राम भमला निवासी रमुन बैगा को भी पीएम जन-मन योजना के तहत पक्का घर मिल गया है। पक्का घर मिलने के बाद रमुन बैगा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब मै अपने परिवार के साथ सुरक्षित और बेहतर तरीके से जीवन जी सकूंगा। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे घर में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्का घर मिलने से उसका जीवन पहले से बेहतर हो गया है। जवाहर लाल बैगा  को भी मिली पक्की छत पीएम जन-मन योजना से ही शहडोल जिले के बुढार ब्लॉक के मेहरौड़ी गांव के निवासी जवाहर लाल बैगा को भी पक्की छत मिल गयी है। जवाहर लाल इन दिनों बेहद खुश है और पक्के घर की सौगात देने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार-बार आभार जताते हैं।    

वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली

बारबडोस गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ब्रैंडन किंग (102) और केसी कार्टी (नाबाद 128) रनों की शानदार शतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 42गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ब्रैंडन किंग को उनकी 102 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं मैथ्यू फोर्ड मैन ऑफ द सीरीज रहे। इंग्लैंड के 263 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की ब्रैंडन किंग और एविन लुइस की सलामी जोड़ी ने संभल कर खेलते हुए पहले विकेट के लिये 42 रन जोड़े। सातवें ओवर में जेमी ओवर्टन ने एविन लुइस (19) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये केसी कार्टी ने ब्रैंडन किंग के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 209 रन जोड़े और अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर कर दिया। 41वें ओवर में रीस टॉप्ली ने ब्रैंडन किंग (102) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन तब तक ब्रैंडन अपना काम कर चुके थे। उन्होंने 117 गेंदों का सामना करते हुए 102 रनों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। केसी कार्टी ने 114 गेंदों में 15 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 128) रनों की पारी खेली। कप्तान शे होप पांच रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में दो विकेट पर 267 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली और जेमी ओवर्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 24 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये। विल जैक्स (5), जॉर्डन कॉक्स (1), जेकब बेथेल (शून्य) और कप्तान लियम लिविंगस्टन (6) रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय में फिल सॉल्ट एक छोर थामे खड़े रहे। उन्होंने सैम करन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिये 70 रनों की साझेदारी हुई। 26वेें ओवर में रॉस्टन चेज ने सैम करन (40) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद फिल सॉल्ट (74) को रोमारियो शेफर्ड ने अपना शिकार बना लिया। डैन माउजली ने (57) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। जेमी ओवर्टन (32) रन बनाकर आउट हुये। जोफ्रा आर्चर ने 17 गेंदों में (नाबाद 38) रनों की आतिशी पारी खेली और टीम के स्कोर को 50 ओवर में आठ विकेट पर 263 के स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड ने तीन विकेट लिये अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड को दो-दो विकेट मिले। रॉस्टन चेज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्रद्धेय गोपाल जी व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय गोपाल जी व्यास के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद, मध्य क्षेत्र प्रचारक, क्षेत्र कार्यवाह सहित विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए श्रद्धेय गोपाल जी व्यास ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

भगवान राम के दर्शन के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ा, दीपोत्सव के बाद 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं पहुंचे

अयोध्या  भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का आगमन दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। भगवान राम के दर्शन के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव के बाद से प्रतिदिन एक लाख से ज्याजा श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं और भगवान राम के सामने शीश नवाते हैं। मंदिर की गणना के अनुसार दिवाली के एक दिन बाद अन्नकूट से 5 नवंबर तक लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने भगवान राम के दर्शन पूजन किए। अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली दिवाली धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। दिवाली के तीन दिन बाद भी भीड़ कम नहीं हुई। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की वजह से पुलिसकर्मियों को भी कड़ा परिश्रम करना पड़ा और जन्मभूमि पथ पर थोड़ी-थोड़ी देर में उन्हें रोकना पड़ा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा- श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह भर में लगभग 5 लाख से ज्यादा रामभक्तों ने प्रभु राम के दरबार में हाजिरी लगाई है। इसके अलावा 4 हजार से अधिक विशिष्ट जन भी राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य गोपाल ने बताया कि अयोध्या में दीपोत्सव के बाद से लगातार श्रद्धालुओं में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

दक्षिण भारतीय प्रतिद्वंद्वी केरला ब्लास्टर्स और हैदराबाद एफसी रोमांचक भिड़ंत के लिए तैयार

कोच्चि दक्षिण भारतीय प्रतिद्वंद्वी केरला ब्लास्टर्स और हैदराबाद एफसी आज शाम इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में रोमांचक भिड़ंत के लिए तैयार हैं। केरला ब्लास्टर्स और हैदराबाद एफसी अपने पिछले मुकाबले क्रमशः मुम्बई सिटी एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट से हारे हैं तथा अंक तालिका में 10वें और 11वें स्थान पर हैं। लिहाजा, यह मैच दोनों टीमों के लिए खामियां दुरुस्त करने और अपने-अपने अभियान को वापस पटरी पर लाने का मौका होगा। ब्लास्टर्स ने अपने पिछले 14 आईएसएल मैचों में प्रत्येक में गोल किया है। उनमें से आठ मुकाबलों में उन्होंने कम से कम दो बार गोल किया है। ब्लास्टर्स ने अपने पिछले 18 आईएसएल मैचों में कोई क्लीन शीट नहीं रखी है। यह लीग में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे लंबा सिलसिला है। अपने पिछले अवे मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग पर 4-0 से जीत से हैदराबाद एफसी को अनजान परिस्थितियों में मजबूत प्रदर्शन का हौसला मिलेगा, जो कि ब्लास्टर्स के खिलाफ काम आएगा। हैदराबाद एफसी ने घर से बाहर अपने पिछले नौ मैचों में से सात में कम से कम एक गोल खाया है और उन सभी मैचों में हारे हैं। लिहाजा, उसे तीन अंक हासिल करने के लिए रक्षात्मक अनुशासन बनाए रखना होगा। केरला ब्लास्टर्स एफसी के स्वीडिश हेड कोच मिकेल स्टेहरे के अनुसार, उनकी टीम को अधिक जागरूक होने और अंतिम सीटी बजने तक अपनी योजनाओं पर बने रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हमें मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ मैच में बने रहना चाहिए था। हमें निर्णायक पलों से सीखना होगा। जाहिर है कि हमें खुद को फाउल, येलो और रेड कार्ड से बचना है।” हैदराबाद एफसी के हेड कोच थांगबोई सिंग्टो का मानना है कि इस समय अंक तालिका में कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है और इसलिए टीम को कुछ माकूल परिणामों के साथ तालिका में ऊपर आने को लेकर आशावादी रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य हर मैच में अपनी बेस्ट फुटबॉल खेलना है। अंक तालिका में ऊपर जाने के लिए, अगर आप जीत नहीं सकते, तो कम से कम आपको ड्रा करना होगा।” आईएसएल में ये दोनों टीमें 11 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें केरला ब्लास्टर्स एफसी और हैदराबाद एफसी ने क्रमशः छह और चार मैच जीते हैं। एक मैच ड्रा रहा है।  

हमेशा के लिए थमी जेट एयरवेज की उड़ान! सुप्रीम कोर्ट ने दिया लिक्विडेशन का ऑर्डर

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज के लिक्विडेशन का आदेश दे दिया है। कोर्ट का कहना है कि इस मामले में एनसीएलएटी का फैसला शीर्ष अदालत के जनवरी 2023 के फैसले की घोर अवहेलना है। कोर्ट के मुताबिक एनसीएलएटी ने जेट एयरवेज के रेजॉल्यूशन एप्लिकेंट जालान-कालरॉक कंसोर्टियम की 150 करोड़ रुपये की परफॉरमेंस बैंक गारंटी के समायोजन की अनुमति देकर न्यायालय के जनवरी 2023 के आदेश की अवहेलना की है। समाधान प्रस्ताव के मुताबिक एयरलाइन में 350 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत थी। एनसीएलएटी ने परफॉरमेंस बैंक गारंटी को इसके अगेंस्ट एडजस्ट करने की अनुमति दी थी। नरेश गोयल के नेतृत्व वाली एयरलाइन कभी भारत की प्रमुख एयरलाइन थी लेकिन 2019 से ही इसका परिचालन बंद है। एनसीएलएटी ने जेट का मालिकाना हक यूके की कंपनी कालरॉक कैपिटल और संयुक्त अरब अमीरात के कारोबारी मुरारी लाल जालान के कंसोर्टियम को ट्रांसफर करने को मंजूरी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि लिक्विडेशन इसके ऋणदाताओं और कर्मचारियों के सर्वोत्तम हित में होगा क्योंकि जालान-कालरॉक कंसोर्टियम मंजूरी के पांच साल बाद भी समाधान योजना को लागू करने में विफल रहा है। कोर्ट ने क्या कहा मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनसीएलटी, मुंबई को लिक्विडेटर की नियुक्ति के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने इस मामले में दाखिल कई अपीलों पर यह आदेश दिया। इनमें एक अपील बैंकों की भी थी जिन्होंने जेट एयरवेज को जालान-कालरॉक कंसोर्टियम को बेचने के एनसीएलटी के आदेश को चुनौती दी गई थी। एसबीआई की अगुवाई में बैंकों ने तर्क दिया है कि यह कंसोर्टियम एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए शर्तों को पूरा करने में विफल रहा है और अब एयरलाइन को रिवाइव करने की स्थिति में नहीं है। न्यायमूर्ति पारदीवाला ने कहा कि एयरलाइन से जुड़ा मुकदमा आंखें खोलने वाला है। इसमें भारत के इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के लिए कई सबक हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलएटी के फैसले को गलत करार दिया और कहा कि इसमें मटीरियल साक्ष्यों को गलत तरीके से पढ़ा गया है और कानूनी सिद्धांतों की अवहेलना की गई है। बैंक गारंटी का उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया के समापन तक सक्रिय रहना था। बैंकों की दलील सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कंसोर्टियम ने एयरलाइन में 350 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया था लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। यह जेट एयरवेज के लिक्विडेशन के लिए पर्याप्त आधार बनाता है। कोर्ट ने बैंकों को 150 करोड़ रुपये की गारंटी को भुनाने की भी अनुमति दे दी। शीर्ष अदालत को यह तय करना था कि जेट एयरवेज के अधिग्रहण को बरकरार रखा जाए या एयरलाइन को समाप्त कर दिया जाए। बैंकों ने इसे लिक्विडेट करने की अपील की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान सहस्त्रबाहु जयंती की बधाई दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान सहस्त्रबाहु जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भगवान सहस्त्रबाहु का जीवन पराक्रम और पुरूषार्थ भरा रहा है। सनातन संस्कृति में लोक आस्था और परम्पराओं का विशेष महत्व है। भगवान सहस्त्रबाहु की कृपा प्रदेशवासियों पर बनी रहे यही कामना है।  

विधिवत पूजा-अर्चना कर सिंचाई का छोड़ा पानी, राजस्थान-केकड़ी के बिसुन्दनी व नाहर सागर बांध की नहरें खोलीं

केकड़ी. केकड़ी क्षेत्र में इस बार औसत से अधिक बारिश से तकरीबन सभी बांध व तालाब लबालब भरे हुए हैं, जिससे खेत में बोई गई फसल व आने वाली अगली फसलों की सिंचाई के लिए किसानों में निश्चिंतता व्याप्त है। अब अच्छी बारिश के प्रतिफल के रूप में बांधों में जमा पानी का उपयोग खेतों में खड़ी फसलों को उन्नत बनाने में शुरू किया गया है। इन दिनों फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिसके मद्देनजर बांधों से नहरों में पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया है। गत 30 अक्तूबर को लसाड़िया बांध की नहरों में पानी छोड़ा गया था। अब बुधवार को बिसुन्दनी व नाहर सागर बांध से नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। बिसुन्दनी बांध पर सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार खाती और बांध की जल वितरण कमेटी के सदस्यों द्वारा बुधवार को सुबह सवा नौ बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद बांध के हेड रेगुलेटर को खोलकर बांध की दांई मुख्य नहर व बांई नहर में पानी का प्रवाह शुरू किया गया। पानी छोड़ने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रथम पाणत में नहर 30 दिन तक खुली रहेगी। इसके बाद द्वितीय एवं तृतीय पाणत में पानी छोड़ने का निर्णय जल वितरण कमेटी एवं ग्राम वासियों के अनुसार लिया जाएगा। बिसुन्दनी बांध की नहर खोलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कनिष्ठ अभियता महेंद्र कुमार खाती व महीशिखा, बिसुन्दनी बांध के दाई मुख्य नहर के अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, बिसुन्दनी बांध के बाई नहर के अध्यक्ष गोपाल बलाई, जल वितरण कमेटी के सदस्य शंकर लाल मीणा, कालूराम खारोल, भोजाराम मीणा, भेरू लाल लोधा, उदाराम मीणा, बजरंग कुमावत, ग्राम पंचायत कुशायता के सरपंच रसाल देवी खारोल, ग्राम पंचायत गोरधा के सरपंच पपिता देवी मीणा, वार्ड पंच सुरेश बलाई, आशा देवी वैष्णव, संजू देवी सेन, उपसरपंच लादूराम मीणा, रवि वैष्णव, ओम प्रकाश मीणा, हंसराज खारोल, सोहन मीणा, गोपाल मीणा, सुरेंद्र मीणा, महावीर मीणा, शंकर लाल मीणा, गोपाल मीणा, मानसिह मीणा, रामसिंह मीणा, गणपत मीणा, मनोज मीणा, ठेकेदार हैदर अली, नसीरुद्दीन, लतीफ, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे। कनिष्ठ अभियंता खाती ने बताया कि नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद अवैध तरीके से पानी का दुरुपयोग करने व नहर को किसी भी प्रकार से क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ सिंचाई अधिनियम के अनुसार कड़ी कारवाई करने की चेतावनी दी गई है। बताया गया कि दोनों नहरें 24 घन्टे खुली रहेगी और देखरेख की जिम्मेदारी नहर समिति के अध्यक्ष की रहेगी। उल्लेखनीय है कि बिसुन्दनी बांध का कुल भराव गेज 3.27 मीटर अर्थात 10.8 फीट है तथा भराव क्षमता 295 मीटर घन फिट है। इसी प्रकार केकड़ी क्षेत्र के पिपलाज ग्राम पंचायत मुख्यालय के नाहर सागर बांध की नहर भी बुधवार को दोपहर खोल दी गई। बताया गया कि कनिष्ठ अभियंता महिशिखा व जल वितरण कमेटी के सदस्यों सहित ग्रामीणों द्वारा बांध पर दोपहर सवा दो बजे पूजा अर्चना कर नहर मे पानी छोड़ा गया। नाहर सागर बांध में कुल भराव गेज 3.10 मीटर अर्थात 10.2 फिट है तथा भराव क्षमता 160 मीटर घन फिट है। नहरों में पानी छोड़ने की शुरुआत होने से किसानों में खुशी का माहौल है, क्योंकि पर्याप्त वर्षा के बाद बांध से छोड़े गए पानी से न केवल किसान लाभान्वित होंगे, बल्कि क्षेत्र की फसलें भी समृद्ध होंगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा फरार, छत्तीसगढ़-जशपुर में लूट और हत्या की गुत्थी सुलझी

जशपुर. जशपुर जिले के बटईकेला गांव में हुई लूट और हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महज 16 घंटों के भीतर घटना को सुलझा लिया और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी भी फरार है। यह घटना पांच नवंबर को हुई जब संचू कुमार गुप्ता अपने कियोस्क बैंक में लेन-देन कर रहे थे। उसी दौरान रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम, बिना नंबर की एक बजाज बाइक पर वहां पहुंचे। किराना दुकान से चॉकलेट और पानी खरीदने का बहाना बनाकर दोनों कियोस्क बैंक में घुस गए। अचानक, रवि ने देशी कट्टा निकालकर संचू को पैसे देने की धमकी दी। संचू के विरोध करने पर उसने कट्टे के बट से संचू के सिर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इस बीच संचू की दादी उर्मिला बाई बीच-बचाव करने आईं, तो रवि ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी जंगल की ओर भाग गए। अंजू यादव नामक महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, परंतु वे अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। एसपी शशिमोहन सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस की कार्यवाही में तकनीकी सहायता और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रातु राम को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि रवि उरांव के साथ मिलकर जेल में ही लूट की योजना बनाई थी। दीपावली के पहले उन्होंने इलाके की रेकी भी की थी। मुख्य आरोपी रवि उरांव अभी फरार है और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने नगद इनाम की घोषणा की है।

ऐतिहासिक-सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरें देखीं, राजस्थान-केकड़ी से 24 विद्यार्थी शैक्षिक व सांस्कृतिक यात्रा कर लौटे

केकड़ी. ‘राजस्थान दर्शन शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा’ योजना के तहत शिक्षा विभाग ने जिले के 24 होनहार विद्यार्थियों का चयन किया। विद्यार्थियों का यह दल रविवार को अजमेर से रवाना होकर राजस्थान के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का भ्रमण कर गुरुवार को वापस लौटा। इस पांच दिवसीय अन्तर जिला शैक्षिक भ्रमण के दौरान इन विद्यार्थियों ने अपने व्यावहारिक ज्ञान में अभिवृद्धि करते हुए कई नई व रोचक जानकारियां हासिल की। यात्रा के सह प्रभारी दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़ में कुम्भ श्याम मन्दिर, मीरा बाई मन्दिर, सन्त रविदास छतरी, विजय स्तम्भ, जौहर स्थान, गौमुख कुण्ड, समिद्धेश्वर महादेव मन्दिर, पद्मिनी महल, कालिका माता मन्दिर और कीर्ति स्तंभ के साथ ही व्यू पॉइन्ट से चित्तौड़गढ़ शहर का नजारा देखा। इसके पश्चात उन्होनें मण्डफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मन्दिर में दर्शन कर झीलों की नगरी उदयपुर में गुलाब बाग, जगदीश मन्दिर, सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, फतहसागर झील, सहेलियों की बाड़ी, सुखाड़िया सर्किल एवं प्रताप गौरव केन्द्र देखा। इनके अलावा गोगुन्दा में महाराणा प्रताप का राजतिलक स्थल एवं शस्त्रागार, मायरा की प्राकृतिक गुफाओं और कुम्भलगढ़ दुर्ग सहित कई स्थानों का भ्रमण किया गया। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान सज्जनगढ़ वन्य जीव उद्यान में वन्य जीवों को खुले में देखना विद्यार्थियों के लिए अनूठा अनुभव था। भ्रमण के अंत में नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ और श्रीनाथ मन्दिर के दर्शन कर यह दल पुनः लौटा। इस दौरान प्रभारी भगवान सिंह गौड़, सह प्रभारी जोरावर सिंह, दिनेश कुमार वैष्णव, सुनिता चौधरी और तरुण पांचाल ने इन सभी ऐतिहासिक स्थानों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। यात्रा के दौरान क्विज, भ्रमण आलेख एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांकरिया के किशनलाल जांगिड़ को प्रथम स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहाखान की वर्षा रावत को द्वितीय स्थान एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय फतेहपुरिया दोयम के हर्ष वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस दल में केकड़ी जिले के एक छोटे से गांव मंडा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययरत चार विद्यार्थी खुशी वैष्णव, अंकित सैनी, कोमल जाट एवं खुशी माली भी शामिल थे। आयोजन प्रभारी भगवान सिंह गौड़ ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते है। शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों में एक रोमांचक अनुभूति जागृत होती है, जिससे उन्हें इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति आदि विषयों पर विविध प्रकार के ज्ञान को अर्जित करने का व्यक्तिगत रूप से अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है।

कंपनी ने ब्लैक लिस्ट किये गए 48 आउटसोर्स कार्मिक किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, गुना एवं शिवपुरी में बाह्य स्त्रोत (आउटसोर्स) एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 48 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 48 आउटसोर्स कार्मिक कंपनी कार्य क्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल वृत्त में कार्यरत 18 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही हरदा में 03, शिवपुरी वृत्त के 07 एवं ग्वालियर वृत्त में 06, दतिया वृत्त में 02, तथा गुना वृत्त में कार्यरत 12 आउटसोर्स कार्मिकों को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सचेत किया है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet