LATEST NEWS

आईएमडी ने दी चेतावनी, कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, अब कड़ाके की ठंड के आसार

कश्मीर मौसम तेजी से बदल रहा है। ठंड बढ़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान गिरेगा। इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी पूरे सप्ताह कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और गुरेज सहित कश्मीर घाटी के ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। इससे तापमान में गिरावट आई और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इस मौसम का पहला तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। हिमपात के बाद गुलमर्ग घाटी के सबसे ठंडे स्थानों में से एक बन गया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में पिछले 24 घंटों में 10.2 मिमी बारिश हुई। कश्मीर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट मौसम विभाग के अनुसार ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में तापमान गिरकर 0.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम के बीच राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में होने के कारण कई झीलें, नदी-नाले और झरने जमने लगे हैं। इस सर्दी के सीजन में पहली बार ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा कुकुमसेरी व समदो का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया है। केलांग का पारा शून्य तक पहुंच गया है। राजधानी शिमला में भी ठंड काफी बढ़ गई है। दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान था। इस बीच सफदरजंग में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई तथा पूरे दिन आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत से 79 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने रविवार सुबह और शाम को धुंध और घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अरमान पोद्दार उर्फ रोहित पुरोहित को लगी चोट

मुंबई टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर रोहित पुरोहित के हादसा हो गया है। वो कार की बोनट से घायल हो गए हैं। उनकी भौंह (आइब्रो) के पास चोट लग गई है। उनकी वाइफ शीना बजाज ने इसकी पुष्टि की और बताया कि वास्तव में एक्टर के साथ क्या हुआ था। इंडिया फोरम से बात करते हुए शीना बजाज ने बताया कि कैसे Rohit Purohit को कार के बोनट से चोट लगी और खून बहने लगा। फिर उन्होंने गहरे घाव पर मरहम लगाया, तब जाकर खूब बहना रुका। शीना ने बताया कि रोहित सेट पर वापस लौट आए हैं। ‘कार का बोनट खुला था, काफी गंभीर चोट लगी’ शीना ने कहा, ‘हां, रोहित घायल हो गया। कार का बोनट खुला था और गलती से उसे चोट लग गई। यह काफी गंभीर था। मैं पास ही थी और उसने तुरंत मुझे बुलाया। मैं दौड़कर गई और उसकी भौंह के पास गहरे घाव से बह रहा खून कम करने के लिए प्राथमिक उपचार किया। वह अब काफी बेहतर हैं और सेट पर वापसी कर चुके हैं।’ रुपाली के शो को छोड़ा पीछे एक्टर का शो हाल ही में टीआरपी लिस्ट में टॉप पर था। इस शो ने रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ सीरियल को भी पीछे छोड़ दिया, जोकि हर हफ्ते नंबर वन रहता है। ‘ये रिश्ता…’ में बने हैं अरमान Rohit Purohit के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2009 में ‘शौर्य और सुहानी’ सीरियल से डेब्यू किया था। वो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ और ‘उडारिया’ जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में वो अरमान पोद्दार का रोल निभा रहे हैं।

भारत ने लॉन्ग रेंज हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट कर रचा इतिहास, दुनिया को दिखाई अपनी ताकत!

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत ने ओडिशा के तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अधिकारियों के अनुसार, हाइपरसोनिक मिसाइल का शनिवार को परीक्षण किया गया। सिंह ने इस मिसाइल के परीक्षण को एक ऐतिहासिक पल करार दिया और कहा कि इससे भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को विकसित करने की क्षमता है। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत ने ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।’ उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक पल है और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने हमारे देश को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास ऐसी महत्वपूर्ण और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकियों की क्षमता है।’ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सशस्त्र बलों और उद्योग को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। क्या है खासियत बता दें कि हाइपरसोनिक मिसाइल को इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि यह 1500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पेलोड को ले जा सके। इसकी खासियत है कि यह लगभग 6174 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वार करती है। ऐसे में इसका पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इसे आधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी, प्रतिरोधक झमता और मारक क्षमता से लैस किया गया है।

टॉम्ब रेडर’ की नई सीरीज में अब नजर आएंगी सोफी टर्नर

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और X-Men जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा की देवरानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर अब ‘टॉम्ब रेडर’ सीरीज में नजर आ सकती हैं। खबर है वह इसमें लारा क्रॉफ्ट का रोल प्ले करेंगी। मालूम हो कि लारा क्रॉफ्ट असल में एक वीडियो गेम का कैरेक्टर है, जिसे बाद में फिल्म का रूप दिया गया। इस कैरेक्टर और ‘टॉम्ब रेडर’ वीडियो गेम पर कई फिल्में बन चुकी हैं। एक फिल्म में एंजेलिना जॉली नजर आई थीं। उन्होंने लारा क्रॉफ्ट का रोल प्ले किया था। इस फिल्म का नाम था ‘लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर’, जो साल 2001 में आई थी। पर अब लारा क्रॉफ्ट का रोल सोफी टर्नर के पास है। ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के मुताबिक, नई टॉम्ब रेडर सीरीज में सोफी टर्नर नजर आ सकती हैं। इस सीरीज में लारा क्रॉफ्ट के रोल के लिए लुक टेस्ट अक्टूबर 2024 में किए गए थे। कई एक्ट्रेसेस ने लुक टेस्ट दिया था, जिनमें सोफी टर्नर का भी नाम शामिल था। Mackenzie Davis, Emma Mackey और Lucy Boynton ने भी लारा क्रॉफ्ट के रोल के लिए टेस्ट दिया था। सोफी टर्नर के प्रोजेक्ट्स सोफी टर्नर की बात करें, तो उन्हें ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में संसा स्टार्क के रोल से पॉपुलैरिटी मिली थी, जो उन्होंने 13 साल की उम्र में निभाया था। उन्होंने X-Men में जीन ग्रे और डार्क फीनिक्स का रोल प्ले किया था। इसके अलावा सोफी टर्नर कई सीरीज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

अब RBI के कस्टमर केयर सेंटर को मिली धमकी, खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख बताया

नई दिल्ली हाल के दिनों में देश के एयरपोर्ट को धमकी भरे फोन कॉल आए थे। अब रिजर्व बैंक इंडिया के कस्टमर केयर में कॉल करके धमकी दी गई है। मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कस्टमर केयर सेंटर को रविवार को एक धमकी कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख बताया। अधिकारियों के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को “लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ” बताते हुए अधिकारियों से कहा कि वे बैंक के पीछे वाले रास्ते को ब्लॉक कर दें क्योंकि एक इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है। इस कॉल के बाद आरबीआई अधिकारियों ने मामले को तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु या घटना का कोई पता नहीं चला। अधिकारियों ने कहा कि इस धमकी कॉल की जांच शुरू कर दी गई है और कॉलर की पहचान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए साइबर ट्रैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, ताकि कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ा जा सके। यह घटना एक गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में सामने आई है, क्योंकि ऐसे धमकी कॉल आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हो सकते हैं। पुलिस और आरबीआई अधिकारियों ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नेतन्याहू के घर हिजबुल्लाह ने दागे 2 रॉकेट, एक बार फिर हुआ हुआ हमला, अब इजरायल ने दी अंजाम भुगतने की धमकी

इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर को एक बार फिर हमला झेलना पड़ा। हिजबुल्लाह द्वारा दागे गए दो रॉकेट उनके घर के पास स्थित कैसरिया क्षेत्र में गिरे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को हुआ, जब हिजबुल्लाह ने लेबनान से इजरायल की ओर दो रॉकेट दागे। दोनों रॉकेट नेतन्याहू के घर के बगीचे में गिरे, हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इजरायल की सेना ने घटना के बाद तुरंत इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी और हमले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में दोनों देशों के बीच सीमा पर कई झड़पें हो चुकी हैं। यह हमले की नई कड़ी है। इजरायल ने इस हमले को गंभीर चेतावनी के रूप में लिया है और हिजबुल्लाह को परिणाम भुगतने की धमकी दी है। हमले के वक्त नेतन्याहू और उनके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। इससे कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। शिन बेत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है। ईरान का संकल्प इससे पहले ईरान के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने बीते गुरुवार को संकल्प लिया कि ईरान निश्चित रूप से अपने क्षेत्र पर हुए हालिया हमले के लिए इजरायल को कुचलने वाला जवाब देगा। यह जानकारी आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना के मुख्य कमांडर अब्दुलरहीम मौसवी ने पिछले महीने के अंत में ईरान में सैन्य स्थलों पर हुए इजरायली हमले में मारे गए ईरानी वायु सेना के एक सदस्य के परिवार के साथ मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि “हम प्रतिक्रिया का समय और तरीका निर्धारित कर रहे हैं और जब आवश्यक होगा, हम कोई हिचकिचाहट नहीं करेंगे। हमारी प्रतिक्रिया निश्चित रूप से कुचलने वाली होगी।” इजरायल रक्षा बलों ने 26 अक्टूबर को घोषणा किया था कि उसने ईरान द्वारा हाल में किए गए हमलों के जवाब में ईरान में लक्ष्य पर सटीक और लक्षित हवाई हमले किए। ईरान के वायु रक्षा मुख्यालय ने दावा किया कि उसने इजरायल के हमले का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, जिसके परिणामस्वरूप केवल सीमित क्षति हुई।

चैंपियंस ट्रॉफी जनवरी के महीने में भारत आएगी, आईसीसी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार रिपोर्ट्स पर रिपोर्ट्स आ रही हैं। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड यानी आईसीसी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी जनवरी के महीने में भारत आएगी। इसका मेजबानी से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि बड़े टूर्नामेंट से पहले आईसीसी एक ट्रॉफी टूर आयोजित करती है। इसी के तहत पाकिस्तान से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत आने वाली है। इसी का ऐलान आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर किया है। आईसीसी ने मीडिया रिलीज में बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। सबसे आखिर में चैंपियंस ट्रॉफी भारत आएगी। 16 से 25 नवंबर तक पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में ट्रॉफी टूर होगा, जबकि अगले दिन ट्रॉफी अफगानिस्तान पहुंच जाएगी। अफगानिस्तान में 26 से 28 नवंबर तक ट्रॉफी टूर होगा और फिर 10 से 13 दिसंबर तक ट्रॉफी बांग्लादेश में रहेगी। वहीं, 15 से 22 दिसंबर तक चैंपियंस ट्रॉफी का टूर साउथ अफ्रीका में होगा। साउथ अफ्रीका के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगा, जहां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ट्रॉफी देश के अलग-अलग शहरों में जाएगी। वहीं, 6 जनवी से 11 जनवरी तक ट्रॉफी न्यूजीलैंड में रहेगी और फिर 12 से 14 जनवरी तक इंग्लैंड में ट्रॉफी घूमेगी। इसके बाद आएगा भारत का नंबर। भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 15 से 26 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद ट्रॉफी पाकिस्तान जाएगी। पाकिस्तान में 27 जनवरी को एक इवेंट रखा गया है। इसके बाद टूर्नामेंट की बाकी तैयारियां शुरू हो जाएंगी। फरवरी-मार्च में ये टूर्नामेंट खेला जाना है। हालांकि, अभी तक जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि उनके मुताबिक पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल पर इस टूर्नामेंट को आयोजित करना पड़ेगा। भारत के तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल और फाइनल मैच दुबई में खेले जा सकते हैं।

पुलिस ने दो लोगों को अपने भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, शाकाहारी घर में चिकन लेन का था मामला

भोपाल मध्य प्रदेश में भोपाल के एक शाकाहारी परिवार में चिकन लाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दो भाइयों ने मिलकर अपने तीसरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अंशुल के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर में उनकी मां को नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि भोपाल में दो लोगों को अपने भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंशुल अपने घर पर चिकन लेकर आया था, जबकि पीड़ित के परिवार के सदस्य पूरी तरह शाकाहारी हैं। आरोपी की मां ने अपराध को दूसरों से छुपाया और उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अंशुल अपने घर के बाहर नॉन-वेज खाना खाता था और शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में अपने घर चिकन लेकर आ गया था, जिससे उसके परिवार के लोग काफी नाराज हुए थे। इसके बाद वह रसोई में गया, अपना खाना लिया और नशे में होने के बावजूद फिर से खाना खाने बैठ गया। खाना खाते समय उसने अपने भाइयों अमन और कुलदीप को चिढ़ाया और उन्हें चिकन दिखाया, जिससे वो दोनों भड़क गए। इसके बाद तीनों भाइयों के बीच बहस हुई और फिर दोनों भाइयों ने रस्सी से अंशुल का गला घोंट दिया। पुलिस को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि अंशुल को उसके परिवार द्वारा अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए, जिसके बाद उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तो उसमें अंशुल की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों भाइयों और पीड़ित की मां से पूछताछ की और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने अंशुल की मां को मामले में आरोपी बनाया क्योंकि वह हत्या को छिपाकर अपराध में शामिल थी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने दी संपत्ति खरीद पर मध्यम वर्ग को मिली राहत, अब 15 लाख के सौदे में रजिस्ट्री शुल्क 40 हजार

रायपुर छत्‍तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदी में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। इसके तहत अब किसी भी प्रापर्टी की खरीदी-बिक्री गाइड लाइन दर के अनुसार ही होगी। अगर आप 15 लाख की प्रापर्टी खरीदते है तो भी रजिस्ट्री शुल्क 10 लाख के अनुसार चार प्रतिशत यानि 40 हजार रुपये लगेगा। यानि प्रापर्टी खरीद-बिक्री की सौदे की राशि अधिक भी है तो भी रजिस्ट्री शुल्क गाइडलाइन दर के अनुसार होगी। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से उन नागरिकों को लाभ होगा, जो बैंक लोन लेकर संपत्ति खरीदते हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस संशोधन से मध्यम वर्गीय परिवारों को वास्तविक मूल्य के आधार पर अधिक बैंक लोन लेने में सहूलियत होगी। साथ ही यह निर्णय संपत्ति बाजार में पारदर्शिता व स्पष्टता को बढ़ाने में भी सहायक होगा और इससे वास्तविक मूल्य दर्शाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश में भी है छूट देश के अन्य राज्यों में जमीन की गाइडलाइन कीमत या सौदा मूल्य दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर पंजीयन शुल्क लगता है। मध्य प्रदेश में गाइडलाइन कीमत से अधिक सौदा मूल्य दर्शाने पर उसमें पंजीयन शुल्क में छूट दी गई है। इसके कारण वहां लोगों में वास्तविक सौदा मूल्य को रजिस्ट्री पेपर में लिखने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी हुई है।   अब तक ऐसा था वर्तमान में किसी संपत्ति का गाइड लाइन मूल्य 10 लाख रुपये है और उसका सौदा 15 लाख रुपये में हुआ। इस पर रजिस्ट्री शुल्क 15 लाख का चार प्रतिशत यानि 60 हजार रुपये लगते थे। अब राज्य सरकार के इस फैसले के बाद 20 हजार रुपये की बचत होगी। यह होगा फायदा, अब नहीं डालेंगे गलत कीमत वर्तमान में किसी संपत्ति का सौदा मूल्य गाइडलाइन मूल्य से बहुत ज्यादा होता है। लेकिन लोग गाइडलाइन मूल्य या इसके आसपास का ही सौदा मूल्य अंकित करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अगर वास्तविक सौदा राशि अंकित कर देंगे, तो पंजीयन शुल्क गाइडलाइन मूल्य या वास्तविक सौदा राशि दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर लगेगा। अधिक पंजीयन शुल्क से बचने के लिए लोग गाइडलाइन कीमत या इसके आसपास पूर्णांकित करते हुए सौदा मूल्य डाल देते हैं।अब नियम बदलने के बाद ऐसा नहीं होगा।कम सौदा कीमत दिखाएं जाने से बैंक लोन भी कम मिलता है। इस नीति से आमजनों को न्यायिक प्रकरणों में भी संपत्ति का वास्तविक मूल्य प्राप्त होगा। यदि कभी संपत्ति में कुछ धोखाधड़ी पाई गई तो व्यक्ति विक्रेता से वही मुआवजा पाने का हकदार होता है, जो रजिस्ट्री पेपर में लिखा हुआ।

खालिस्तानी पन्नू के खिलाफ साजिश के आरोपी की गुहार, आरोपी ने बताया जान पर खतरा, कोर्ट से राहत

नई दिल्ली अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश करने के आरोपी विकास यादव ने दिल्ली की कोर्ट में एक आवेदन फाइल कर कहा है कि उन्हें सुनवाई में हाजिर होने से छूट दे दी जाए। उनका कहना है कि उनकी सारी डीटेल बाहर आ गई है इसलिए जान पर खतरा बना हुआ है। कोर्ट ने फिलहाल उन्हें छूट देते हुए 3 फरवरी को हाजिर होने का आदेश दिया है। 18 दिसंबर 23 को विकास यादव को उगाही और किडनैपिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उससे पहले ही अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने विकास यादव का नाम पन्नू की हत्या में शामिल साजिश करने वाले के तौर पर लिया था। विकास यादव को अप्रैल 2014 में जेल से जमानत पर रिहा किया गया। इसके बाद 18 अक्टूबर को एफबीआई ने उन्हें वॉन्टेड घोषित कर दिया। आरोप लगाया गया था कि भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने विकास यादव को नियुक्त किया था जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय का ही हिस्सा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अब विकास यादव भारत सरकार के कर्मचारी नहीं हैं। आरके हांडू की तरफ से कोर्ट में पेश किए गए दो पेज के आवेदन में विकास यादव ने कहा कि उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि उनके फोटोग्राफ, घर का अड्रेस और अन्य तस्वीरें भी अब सार्वजनिक हो गई हैं। ऐसे में उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर खतरा है। उनकी जान पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जान के खतरे के बीच वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी सुनवाई में हाजिर नहीं हो सकते क्योंकि उनकी लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है। शनिवार को यादव का एप्लिकेशन कोर्ट के सामने लिस्ट किया गया था। कोर्ट ने इस बार सुनवाई में हाजिर होने से छूट देते हुए कहा कि अगली सुनवाई में हाजिर होना होगा। मामले की अगली सुनवाई 3 फरवरी को होनी है। बता दें कि रोहिणी के रहने वाले एक व्यापारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि विकास यादव का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन है और वह उगाही और किडनैपिंग में शामिल हैं। इसके बाद यादव और उनके सहयोगी अब्दुल्लाह खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली कोर्ट में 13 मार्च को उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई। 22 मार्च को यादव को अंतरिम जमानत मिली और इसके बाद 22 अप्रैल को पूर्ण जमानत मिल गई।

SDM लिखी स्कॉर्पियो ने ईको कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 2 लोगों की मौत, 5 घायल

खरगोन रविवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। SDM लिखी स्कॉर्पियो ने ईको कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं, जिनमें स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी शामिल है। हादसा रविवार सुबह 6.40 बजे हुआ। मृतकों की पहचान रामलाल और शोभाराम के रूप में हुई है। कार डालकी से बुरहानपुर जा रही थी। कार एक बारात का हिस्सा थी। स्कॉर्पियो गाड़ी बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। घायल ड्राइवर का भी इलाज जारी है। हादसा पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने जवाहर मार्ग के मोड पर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खरगोन कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, खरगोन में डायवर्सन रोड पर SDM लिखी स्कॉर्पियो (MP46T-0923) और ईको वाहन (MP09WD-4439) में तेज टक्कर हुई। दर्दनाक हादसे में जिले के टांडाबरूढ थाने के डालकी निवासी 50 वर्षीय रामलाल मांगीलाल और 49 वर्षीय शोभाराम नत्थू प्रजापत की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक श्रीराम भूरिया ने बताया कि बारात की कार टांडा बरूड थाने डालकी से बुरहानपुर जा रही थी। इस दौरान डायवर्शन रोड पर पीडब्लूडी कार्यालय के सामने ईको कार और स्कार्पियो कार में भिड़ंत हो गई। एसडीएम लिखी कार को लेकर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि स्कॉर्पियो कार किसकी थी। कोतवाली थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है की डायवर्सन रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने तेज गति से सेंधवा की ओर जा रही एसडीएम के वाहन ने जवाहर मार्ग के मोड रही ईको कार सीधे टक्कर मारी। 5 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है। दोनो वाहनों को पुलिस ने मौके से ताबड़तोड़ हटवा दिया है।

वास्तविक मूल्य पर मिल सकेगा बैंक लोन, गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर से सौदे की रकम अधिक होने पर भी रजिस्ट्री शुल्क गाइड लाइन दर के अनुसार ही लिया जाएगा। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा।   उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से विशेषकर उन नागरिकों को लाभ होगा, जो बैंक ऋण के माध्यम से संपत्ति खरीदते हैं। पूर्व में संपत्ति की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर और सौदे की राशि में जो भी अधिक होता था, उस पर रजिस्ट्री शुल्क देना आवश्यक था। उदाहरण के लिए यदि किसी संपत्ति का गाइड लाइन मूल्य 10 लाख रुपये है और उसका सौदा 15 लाख में हुआ, तो रजिस्ट्री शुल्क 15 लाख पर 4 प्रतिशत के हिसाब से 60 हजार रुपये देना पड़ता था। इस नियम में संशोधन के बाद संपत्ति खरीदने वाले अब सौदे की रकम गाइड लाइन दर से अधिक होने पर भी वास्तविक मूल्य को अंकित कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई रजिस्ट्री शुल्क नहीं देना होगा। 10 लाख रुपये की गाइड लाइन मूल्य वाली प्रॉपर्टी का सौदा 15 लाख में होता है, तो भी रजिस्ट्री शुल्क 10 लाख के 4 प्रतिशत के हिसाब से 40 हजार रुपये देय होगा। इस तरह 20 हजार रुपये की बचत होगी। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस संशोधन से मध्यम वर्गीय परिवारों को वास्तविक मूल्य के आधार पर अधिक बैंक ऋण प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा यह निर्णय संपत्ति बाजार में पारदर्शिता व स्पष्टता को बढ़ाने में भी सहायक होगा और इससे वास्तविक मूल्य दर्शाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।    देश के अन्य राज्यों में जमीन की गाइडलाइन कीमत या सौदा मूल्य दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर पंजीयन शुल्क लगता है। केवल मध्य प्रदेश में गाइडलाइन कीमत से अधिक सौदा मूल्य दर्शाने पर उसमें पंजीयन शुल्क में छूट दी गई है। इसके कारण वहां लोगों में वास्तविक सौदा मूल्य को रजिस्ट्री पेपर में लिखने की प्रवृत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।   वर्तमान में किसी संपत्ति का सौदा मूल्य सामान्यतः गाइडलाइन मूल्य से बहुत ज्यादा होता है। लेकिन लोग गाइडलाइन मूल्य या इसके आसपास का ही सौदा मूल्य अंकित करते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अगर वास्तविक सौदा राशि अंकित कर देंगे, तो पंजीयन शुल्क गाइडलाइन मूल्य या वास्तविक सौदा राशि दोनों में से जो ज्यादा हो उस पर लगेगा। अधिक पंजीयन शुल्क से बचने के लिए लोग गाइडलाइन कीमत या इसके आसपास पूर्णांकित करते हुए सौदा मूल्य डाल देते हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल का सीधा लाभ राज्य के सभी मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा क्योंकि अधिकांश मध्यमवर्गीय परिवार संपत्ति खरीदने के लिए बैंक लोन पर निर्भर रहते हैं। बैंक लोन रजिस्ट्री पेपर में दिखाए गए सौदे के रकम के आधार पर मिलता है, लोग पंजीयन शुल्क से बचने के लिए गाइडलाइन कीमत के बराबर सौदा मूल्य दिखाते हैं।कम सौदा कीमत दिखाएं जाने से बैंक लोन भी कम मिलता है।इस नीति से आमजनों को न्यायिक प्रकरणों में भी संपत्ति का वास्तविक मूल्य प्राप्त होगा। यदि कभी संपत्ति में कुछ धोखाधड़ी पायी गई तो व्यक्ति विक्रेता से वही मुआवजा पाने का हकदार होता है, जो रजिस्ट्री पेपर में लिखा हुआ। संपत्ति का सही मूल्य रजिस्ट्री में अंकित होने से प्रभावित व्यक्ति को उसका सही मुआवजा प्राप्त हो पायेगा।

साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध बस्तर के धुड़मारास गांव की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्थापित

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के छोटे से गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20 गांवों में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के धुड़मारास ने भी अपनी जगह बनाई है।   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए पर्यटन विभाग की टीम के साथ ही बस्तर जिला प्रशासन तथा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धुड़मारास की सफलता का मुख्य श्रेय यहां के स्थानीय निवासियों को जाता है, जिन्होंने अपने पारंपरिक ज्ञान और संसाधनों को संरक्षित रखते हुए इसे आकर्षक पर्यटक स्थल में बदल दिया है। धुड़मारास प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। बस्तर के अदभुत आदिवासी जीवनशैली, पारम्परिक व्यंजन, हरियाली और जैव विविधता से समृद्ध यह गांव पर्यटकों के लिए एक आकर्षक ही नहीं बल्कि रोमांचक स्थल है। धुड़मारास गांव दुनिया भर के उन 20 गांवों में से एक है जिसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव उन्नयन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना गया है। धुड़मारास को इसकी अनूठी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संुदरता और सतत पर्यटन विकास की क्षमता के कारण चुना गया है। उन्नयन कार्यक्रम में शामिल होने से गांव को उन संसाधनों तक पहंुंच प्राप्त होगी जो इसके पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, सांस्कृतिक संपत्तियों को बढ़ावा देने और ग्रामवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार में मदद करेंगे। विश्व स्तर पर पर्यटन गांव के रूप में इस गांव की पहचान स्थापित होने का तात्पर्य यह भी है कि लंबे समय के बाद बस्तर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। उल्लेखनीय है कि धुड़मारास तथा बस्तर के ही चित्रकोट गांव को इस वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला था।       प्रकृति की गोद में बसा धुड़मारास गांव घने जंगलों से घिरा हुआ है। गांव के बीच से बहती कांगेर नदी इसे मनमोहक बना देती है। बस्तर के लोग मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि स्थानीय लोग अपने घरों को पर्यटकों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं, ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाने से उन्हें रोजगार मिल रहा है। गांव के युवा पर्यटकों को आसपास के क्षेत्रों की सैर कराते हैं। स्थानीय खानपान के अंतर्गत पर्यटकों को बस्तर के पारम्परिक व्यंजन परोसे जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर में पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए ट्रैकिंग ट्रेल और कैंपिंग साइट विकसित करने सहित होम-स्टे की सुलभता हेतु पहल कर रही है। साथ ही स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों को प्रोत्साहन दे रही है, जिससे ईलाके के रहवासी ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता होने के साथ आय संवृद्धि हो सके। राज्य सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु क्षेत्र में सड़कों और परिवहन सुविधाओं का विकास पर भी ध्यान दे रही है। बस्तर के पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में देश के पर्यटकों सहित अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यापक प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। वहीं स्थानीय हस्तशिल्प और कला को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।     छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं पर्यटन विभाग ने धुड़मारास को ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब जिले के नागलसर और नेतानार में भी स्थानीय युवाओं की ईको पर्यटन विकास समिति द्वारा गांव में बहने वाली शबरी एवं कांगेर नदी में कयाकिंग एवं बम्बू राफ्टिंग की सुविधा पर्यटकों को मुहैया कराई जा रही है। साथ ही स्थानीय व्यंजन से पर्यटकों को बस्तर के पारम्परिक खान-पान का स्वाद मिल रहा है। गांव के युवाओं की ईको पर्यटन विकास समिति कांगेर नदी में कयाकिंग और बम्बू राफ्टिंग की सुविधाएं पर्यटकों को उपलब्ध करवाती है, जिससे इस समिति को अच्छी आमदनी हो रही है। यह पर्यटन समिति अब अपनी आय से गांव में पर्यटकों के लिए प्रतीक्षालय और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित कर रहे हैं।           बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास की कहानी यह साबित करती है कि जब सामुदायिक भागीदारी और शासन का सहयोग मिलता है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्थिक और सांस्कृतिक विकास संभव है। यह गांव अब बस्तर के अन्य गांवों के लिए प्रेरणा बन गया है। यही वजह है कि कांगेर घाटी नेशनल पार्क के नागलसर और नेतानार में भी ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है।

स्व. माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा के आपत्तिजनक स्थानांतरण पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान ले: विष्णुदत्त शर्मा

कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग 30, कटनी बायपास मार्ग पर स्थापित श्रद्धेय स्व. माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा के आपत्तिजनक स्थानांतरण पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए कड़ाई से कलेक्टर और NHAI के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मूर्ति का विस्थापन सौंदर्यीकरण के साथ अच्छे से अच्छी जगह किया जाए। राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरूषों की प्रतिमा के साथ इस प्रकार की असंवेदनशिलता अस्वीकार्य है । इसके बाद  NHAI के परियोजना निदेशक ने जिम्मेदार सीनियर इंजीनियर श्री मनोज वर्मा एवं इंजीनियर श्री आशीष सिंह परिहार तथा टीम लीडर श्री राजेश कुमार नेमा एवं सहायक ब्रिज इंजीनियर श्री दीपक सोनी को दोषी पाए जाने के बाद त्वरित रूप से सेवा से निलंबित कर दिया गया है। स्वर्गीय सिंधिया जी की प्रतिमा सम्मान से स्थापित की गई है तथा उत्कृष्ट सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

‘गोरखधंधा’ नाटक का मंचन दिल्ली के द ब्लैंक कैन्वस थियेटर में किया

मुंबई मशहूर क्राइम शो सनसनी के एंकर श्री वर्धन त्रिवेदी की गरिमामय उपस्थिति में  “मास्क प्लेयर्स आर्ट ग्रुप” (एम पी ए जी) ने ‘गोरखधंधा’ नाटक का मंचन दिल्ली के द ब्लैंक कैन्वस थियेटर में किया। शनिवार 16 नवंबर, 2024 को खेला गया ये नाटक जयवर्धन का लिखा और चन्द्र शेखर शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया।  नाटक में दिल्ली प्रॉपर्टी का मालिक सज्जन और उसका नौकर गुल्लू अवैध तरीके से सरकारी घर किराए पर देकर किराएदारों संग गोरखधंधा करते हैं।  मकान खाली कराने और रुपये  ठगने के लिए वो झूठी- झूठी  कहानियाँ बनाते हैं। लेकिन एक किराएदार गीता इनके झूठ के जाल में इन्हीं को फंसा कर नाक रगड़वा देती है। नाटक की कहानी और डायलाग्स का दर्शकों ने जमकर मज़ा लिया। निर्देशन सधा हुआ रहा और एक्टर्स की कामेडी टाईमिंग ने  दर्शकों को हँसा-हँसा कर लोटपोट  कर दिया। इस अवसर पर नाटक के लेखक जयवर्धन भी उपस्थित रहे और कलाकारों की सराहना की। सज्जन की भूमिका में आशीष शर्मा, गुल्लू- निखिल झा, गीता- इवा दंदोना,नटवर- आशुतोष श्रीवास्तव, गुप्ता जी – पुष्कर सागर,भास्कर व कृष्ण कुमार की भूमिका  जतिन शौर्य ने निभायी। मंच के पीछे  रजत शर्मा, मनोज, मयंक शर्मा, सरिता राणा, शिवदत्त पाँडे, ममता रानी, विपिन गुप्ता  व राकेश शर्मा ने अच्छा सहयोग किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet