LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सिख समुदाय की ओर से सरोपा पहनाकर पुष्पहार से स्वागत किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरू नानक जयंती के अवसर पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और सिख संगत को गुरू नानक जयंती की बधाईयां दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सिख समुदाय की ओर से सरोपा पहनाकर पुष्पहार से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज में भाईचारे और सबकी चिन्ता करने वाले, सबको एक साथ लेकर चलने वाले और लोगों में समानता का भाव जगाने वाले गुरू नानक जी का जब हम स्मरण करते हैं तो मन प्रफुल्लित हो उठता है। सच्चे अर्थों में उनके संदेशों पर अमल करने वाले एवं उन्हें आत्मसात करने वाले लोग दुनिया के 200 से अधिक देशों में निवासरत हैं और उनकी अच्छाईयों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मानवता के लिए समरसता एवं विश्व बंधुत्व का मार्ग प्रशस्त करने वाली उनकी शिक्षा और संदेश युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने अत्याचार एवं समाज की कुरीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज उठाई। गुरू नानक देव जी के संदेशों को लोगों ने अंगीकार किया। उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों को साथ लेकर चलने और विदेशी आक्रमण की बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज को एक साथ खड़ा किया। निशान साहिब को किया नमन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुग्रंथ दरबार से बाहर निकल कर गुरुद्वारा परिसर स्थित निशान साहिब को नमन किया। निशान साहिब ध्वज स्तंभ पर फूल माला अर्पित कर मत्था टेका। इस अवसर पर नरेन्द्र सलूजा, सुरेंद्र सिंह अरोरा, सुखवीर सिंह, राहुल कोठारी एवं महिला सेवा मंडल की ओर से सुइंद्रजीत कौर संधू, सुकमलजीत कौर सलूजा, सुगुरलीन खनूजा, सुप्रेमजीत कौर, सुजगमीत कौर एवं सिख समुदाय के लोग भी उपस्थित थे। प्रकाश पर्व पर दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती और प्रकाश पर्व पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व प्रदेश में धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित करें। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समुदाय को 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया।  

बदायूं में बेटे के सामने चाकू से काटा पत्नी का गला, सुबह शव के साथ बेटे को कमरे में बंद कर भागा

बदायूं उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शिवपुरम गली नंबर चार में किराये के मकान में रहने वाले शटरिंग कारीगर ने बुधवार देर रात पांच साल के बेटे के सामने ही गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद करीब पांच घंटे तक बेटे को लेकर शव के पास बैठा रहा। सुबह करीब छह बजे बेटे और पत्नी के शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने बाहर से बंद दरवाजे को खोला तो वारदात का पता चला। पुलिस को आशंका है कि पति-पत्नी में हुए आपसी विवाद के बाद हत्या की गई है। मूसाझाग थाना इलाके के गांव मझारा निवासी शटरिंग कारीगर अमित कुमार (24) पत्नी श्वेता उर्फ शिखा और पांच साल के बेटे अविरल के साथ शिशुपाल सिंह के मकान में किराये पर रहता था। बुधवार रात तीनों कमरे में थे। बताते हैं कि रात करीब एक बजे श्वेता व अमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शोरशराबा सुनकर बेटा भी जाग गया। इसी बीच अमित ने बेटे के सामने ही चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। ‘पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है’ पुलिस के मुताबिक, बच्चे का रोना सुनकर शिशुपाल नीचे आए तो श्वेता का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनकी सूचना पर एसएसपी और कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मासूम अविरल ज्यादा जानकारी तो नहीं दे सका, लेकिन उसने इतना जरूर कहा है कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है। श्वेता के माता-पिता गुरुग्राम में रहते हैं। वे भी बदायूं पहुंच गए हैं। घर पहुंचकर बोला… श्वेता ने आत्महत्या कर ली है वारदात के बाद अमित पैतृक गांव कौर मझारा पहुंचा। परिवार के लोगों को बताया कि श्वेता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता सुरेश ने मृतका के नाना, भाई और माता-पिता को फोन कर आत्महत्या की सूचना दे दी। इस बीच अमित गांव से फरार हो गया। बाद में पता चला कि वह श्वेता की हत्या करके आया है। मासूम बोला… पापा ने मम्मी को चाकू से मारा बदायूं के शिवपुरम में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पांच साल के बेटे ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। उसने बताया कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है। इसके बाद मम्मी गिर गईं। पुलिस के मुताबिक, बच्चा ज्यादा जानकारी नहीं दे सका है। हत्या की असल वजह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगी। उसकी तलाश की जा रही है। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कौर मझारा के रहने वाले सुरेश सिंह ने अपने बेटे अमित कुमार की शादी करीब सात साल पहले वजीरगंज की श्वेता से की थी। शादी के बाद से परिवार में झगड़े होने लगे तो अमित पत्नी व पांच साल के बेटे को लेकर 12 अक्तूबर से शिवपुरम में किराये पर रहने लगा। यहां भी अमित और श्वेता में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट होती रहती थी। बुधवार रात को भी झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक इसी के बाद अमित ने पत्नी की हत्या कर दी। अमित अहमदाबाद में शटरिंग का काम करता है। वह चार दिन पहले ही बदायूं आया था, उसके बाद वह पत्नी और बेटे को साथ लेकर दिल्ली किसी शादी समारोह में शामिल होने चला गया। बुधवार को वह पत्नी व बेटे के साथ बदायूं कमरे पर आ गया। पत्नी की हत्या कर अमित फरार हो गया है। बेटा हत्या की वजह तो नहीं बता पाया, लेकिन इतना बताया है कि पापा ने मम्मी को मारा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह पता चल सकेगी। – ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी

55 जिलों में राजस्व के खसरे और नामांतरण आदि के जो प्रकरण अटके हुए हैं, निराकरण के लिये आज से महाअभियान : यादव

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के 55 जिलों में राजस्व के खसरे और नामांतरण आदि के जो प्रकरण अटके हुए हैं, उनके निराकरण के लिये आज से महाअभियान चलाया जायेगा। आधिकारिक जानकारी में डॉ यादव ने कहा है कि इसके पहले भी अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। इस दौरान लगभग 80 लाख राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। खासकर के अविवादित नामांतरण के 20 लाख 46 हजार 635 प्रकरणों में से 18 लाख 20 हजार प्रकरणों का निराकरण किया गया था। अभी लगभग 2 लाख 26 हजार 364 प्रकरण लंबित हैं। राजस्व महाअभियान के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों और सभी हितग्राहियों के लिये सभी प्रकार की सुव्यवस्था चाहती है। उन्होंने कहा कि महाअभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकृत करने का निर्णय लिया है। इस महाअभियान के लिये सभी को बधाई। डॉ यादव ने कहा कि जिनके प्रकरण जहां-जहां अटके हों, वे संबंधित कार्यालय में जाकर उन्हें निराकृत करायें। प्रशासन के अधिकारी इसकी सतत मॉनीटरिंग करेंगे। सभी कमिश्नर और कलेक्टर्स को भी निर्देश दिये गये हैं। तहसील और अन्य जगहों पर जहाँ अपनी बात रखना चाहते हैं, वहाँ जरूर रखें। उन्होंने कहा है कि यह अभियान आपकी सुविधा के लिये चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार आपके राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मदद कर पाये, यही मनोभावना है।  

लरामपुर में बंद पड़े फ्लाई ईट भट्टे के पास मिले तीन नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेजवार पंचायत के बंद पड़े फ्लाई ईट भट्टे के पास तीन नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटनास्थल के आसपास करीब 500 मीटर के दायरे में हड्डियों के टुकड़े बिखरे हुए मिले हैं. फिलहाल पुलिस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को चारों ओर से घेराबंदी कर मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआत में पुलिस यह आशंका जताई जा रही है कि जानवरों द्वारा हड्डियों को इधर-उधर फैलाया गया हो, लेकिन कंकाल की स्थिति को देखकर यह मामला और गंभीर प्रतीत हो रहा है. इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली है. मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे (ऑपरेशन )ने बताया कि नर कंकाल मिलने की पुष्टि हुई है.घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गई है.डॉक्टर व फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और नर कंकाल कितने दिन पुराने हैं और किसके हैं यह कहना अभी मुश्किल है.जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की किसके नर कंकाल है. पुलिस की कार्रवाई जारी है और इस संदिग्ध मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खलबली मची हुई है.

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश के पहले “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फ़ॉर प्रीनेटल डायग्नोसिस ऑफ़ हीमोग्लोबिनोपैथीज़” का किया लोकार्पण

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जनजातीय समुदाय को सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्मारक चिकित्सालय, रीवा में प्रदेश के पहले शासकीय “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फ़ॉर प्रीनेटल डायग्नोसिस ऑफ़ हीमोग्लोबिनोपैथीज़” का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण केंद्र विंध्य क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर जनजातीय समूह के नागरिकों में रक्तजनित वंशानुगत विकारों के शोध, जांच एवं नैदानिक चिकित्सकीय परीक्षण के लिए समर्पित रहेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि केन्द्र की स्थापना प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को एक नए आयाम पर ले जाने का प्रयास है, जिससे रक्तजनित विकारों से प्रभावित विशेष समूहों को सटीक और समर्पित चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके। विंध्य क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर जनजातीय समुदायों में इन विकारों की व्यापकता को देखते हुए इस केन्द्र की आवश्यकता थी। यह केन्द्र रक्तजनित वंशानुगत विकारों का गहन अध्ययन करेगा और रोग की समय पर पहचान कर चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में गांधी स्मारक चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश शीर्ष पर मध्यप्रदेश में सिकिल सेल एनीमिया नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयास किए गये हैं। अब तक 80 लाख 67 हजार 135 लोगों की स्क्रीनिंग कर मध्यप्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के प्रथम चरण में 46 लाख से अधिक लोगों को जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड वितरित किए गए हैं, जिसमें भी मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। मध्यप्रदेश में सिकल सेल एनीमिया नियंत्रण के सफल पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर पूरे देश में “सिकिल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047” की शुरुआत की गई है, जिसमें 17 राज्य शामिल हैं।  

एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते साजा के एसडीएम को किया गिरफ्तार

बेमेतरा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने बेमेतरा जिले के साजा एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर एसडीएम के साथ एक होम गार्ड का सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है, जो पीड़ित और एसडीएम के बीच का मीडियेटर था। बीती देर रात तक एसीबी की टीम दस्तावेज कार्रवाई को पूरी कर ली। आज शुक्रवार को दोनों आरोपियों को बेमेतरा जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी एसडीएम टेकराम माहेश्वरी को जब एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया तो यहां लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि एसडीएम द्वारा काम के एवज में रुपये लेने की आम बात हो गई थी। ये काफी विवादों में भी रहे है। बीते माह अक्टूबर में साजा शासकीय कॉलेज के स्टूडेंट व्यवस्थाओं की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। इस दौरान एसडीएम टेकराम माहेश्वरी उनको समझाने के लिए पहुंचे थे, कॉलेज स्टूडेंटस से बातचीत के दौरान वे आगबबूला हो गए और धरने पर बैठी छात्राओं के सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे थे। तब उनका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा इसी माह काम में लापरवाही के चलते कलेक्टर ने इन्हें शो कॉज नोटिस भी थमाया था। बताया जा रहा है कि आरोपी एसडीएम टेकराम माहेश्वरी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। ये प्रमोट होकर डिप्टी कलेक्टर बने है। तीन माह पहले की बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इन्हें साजा एसडीएम की जिम्मेदारी दी है।

यू मुंबा जीत की पटरी पर लौटे, तमिल थलाइवाज की लगातार चौथी हार

नोएडा तमिल थलाइवाज के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यू मुंबा फिर एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौट आए है। मुंबा ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वे सीजन के 54वें मैच में तमिल थलाइवाज को 35-32 के अंतर से हराया। यह मुंबा की 10 मैचों में छठी जीत है जबकि थलाइवाज चौथी हार के साथ 10वें स्थान पर खिसक गए। दूसरी ओर, इस जीत ने मुंबा को अंक तालिका में दूसरा स्थान दे दिया है और इसका श्रेय मंजीत (10), अजीत चव्हाण (8), रिंकू (3) और जफरदानेश (3) को जाता है। थलाइवाज के लिए मोइन शफागी (10) प्रभावशाली रहे लेकिन सचिन तंवर (3) और नरेंदर कंडोला (4) जैसे स्टार रेडरों की नाकामी उसे भार पड़ी। नितेश ने डिफेंस से 6 अंक लिए। इससे पहले, जफरदानेश ने डिफेंस व रेड से दो अंक लेकर मुंबा को अपेक्षित शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद अजीत के शानदार सुपर रेड की बदौलत मुंबा ने 5-1 की लीड ली और फिर सातवें मिनट तक 8-4 की लीड के साथ अपनी स्थिति मजबूत की। थलाइवाज ने इसके बाद लगातार दूसरे टैकल के साथ स्कोर 6-8 कर दिया। नौवे मिनट में सचिन खाता खोलने के इरादे से डू ओर डाई रेड पर आए लेकिन लपके गए। थलाइवाज के डिफेंस ने हालांकि तीसरे कामयाब टैकल के साथ उन्हें रिवाइव करा लिया। 10 मिनट के बाद मुंबा 9-7 से आगे थे। ब्रेक के बाद रिंकू ने शफागी को लपका और फिर मंजीत ने बोनस के साथ दो अंक ले लिए। अब मुंबा 12-7 से आगे थे। मंजीत यही नहीं रुके और अगले रेड पर भी दो अंक लेकर थलाइवाज को सुपर टैकल सिचुएशन में डाल दिया। जफर ने डू ओर डाई पर नरेंदर का एंकल होल्ड कर थलाइवाज को आलआउट की ओर धकेला। फिर मुंबा ने इसे अंजाम देकर 19-8 की लीड ले ली। पांच मिनट में 13वें अंक के साथ मुंबा ने फासला 13 का कर लिया था। थलाइवाज की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं थीं। सचिन बाहर थे और नरेंदर को किसी से सपोर्ट मिल नहीं रहा था। इस बीच शफागी ने दो रेड में तीन अंक लेकर वापसी की उम्मीद जगाई। हाफटाइम तक मुंबा 23-12 से आगे थे। हाफटाइम के बाद सचिन की वापसी हुई लेकिन वह फिर लपक लिए गए। फिर मंजीत ने बस्तामी और नितेश को बाहर कर स्कोर 27-13 कर दिया। शफागी ने अगली रेड पर मंजीत को लपक लिया। फिर रिंकू ने नरेंदर को लपक हिसाब बराबर किया। शफागी रेड में अंक लेकर लौटे और फिर अनुज ने अजीत को डैश कर स्कोर 16-28 कर दिया। सचिन रिवाइव हुए और पहला रेड प्वाइंट लिया। सचिन की अगली रेड पर सुनील आउट आफ बाउंड हुए और मुंबा सुपर टैकल सिचुएशन में आ गए। मंजीत ने हालांकि यह स्थिति टाल दी। 30 मिनट बाद मुंबा 29-18 से आगे थे। ब्रेक के बाद डू ओर डाई रेड पर सचिन फिर लपके गए। मुंबई ने 11-12 अंक की लीड लगातार बनाए रखी थी लेकिन फिर शफागी को लपक परवेश ने पांच मिनट शेष रहते फासला 13 का कर दिया। थलाइवाज ने फासले को पाटने की कोशिश की लेकिन 19वें मिनट में सुपर टैकल के साथ मुंबा ने फिर दूरी बना ली। शफागी ने हालांकि तीन के डिफेंस में सुपर रेड के साथ 45 सेकेंड पहले मुंबा को आलआउट कर स्कोर 29-35 कर दिया। आलइन के बाद भी थलाइवाज ने दो अंक लिए। फासला अब 4 का था और अंतिम रेड पर मिले एक अंक के साथ 3 का रह गया। इस मैच से थलाइवाज को एक अंक मिला।  

साय की कैबिनेट में उपचुनाव के परिणाम के बाद बनाए जाएंगे दो नए मंत्री

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट का विस्तार उप चुनाव के परिणाम के बाद लगभग तय हो गया है। साय कैबिनेट में अभी दो मंत्री बनाए जाएंगे। विधायकों में से एक नए और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाने की रणनीति बनी है। 11 महीने में साय कैबिनेट के विस्तार नहीं होने की मुख्य वजह शीर्ष नेताओं में आपसी सहमति नहीं बन पाना माना जा रहा है। साय की कैबिनेट में नए मंत्री के दावेदार विधायकों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव हैं। रायपुर-दक्षिण के विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर सांसद बनने के बाद से साय कैबिनेट में दो मंत्री के पद खाली हैं। बृजमोहन के इस्तीफे के बाद से स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री संभाल रहे हैं। ऐसे में अब मंत्रिमंडल के विस्तार के संकेत हैं। विभिन्न विभागाें की मानिटरिंग के लिए अलग से मंत्री होना जरूरी है। बतादें कि 23 नवंबर को रायपुर-दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के परिणाम आएंगे। दो नए मंत्री बनने से वर्तमान मंत्रियों के विभागों में भी होगा फेरबदल सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में दो मंत्री शामिल होने के बाद मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल के आसार हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास अभी सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)। बृजमोहन के इस्तीफे के बाद उन्हें आवंटित विभाग के भारसाधक मंत्री भी मुख्यमंत्री ही हैं। इन मंत्रियों के पास ये हैं विभाग     उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पास लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग।     उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।     मंत्री राम विचार नेताम के पास आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।     मंत्री दयाल दास बघेल के पास खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग।     मंत्री केदार कश्यप के पास वन और जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, कौशल विकास और सहकारिता विभाग।     मंत्री लखनलाल देवांगन के पास वाणिज्य और उद्योग, श्रम विभाग।     मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पास लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।     मंत्री ओ.पी. चौधरी के पास वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास और पर्यावरण, योजना आर्थिक और सांख्यिकी विभाग।     मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पास महिला और बाल विकास, समाज कल्याण विभाग।     मंत्री टंक राम वर्मा के पास खेलकूद और युवा कल्याण, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग।  

एंटोनियो सनाब्रिया और ओमार अल्डेरेटे ने टीम के लिए गोल किए, पराग्वे ने अर्जेंटीना को हराया

असंसियोन पराग्वे ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप क्वालिफायर में एक रोमांचक जीत हासिल की। एंटोनियो सनाब्रिया और ओमार अल्डेरेटे ने टीम के लिए गोल किए। मैच का पहला गोल करते हुए इंटर मिलान के स्ट्राइकर लुटारो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना के लिए पहला गोल किया। उन्होंने एनज़ो फर्नांडीज के शानदार पास पर दौड़ते हुए गेंद को अपने कंट्रोल में लिया और दूर के कोने में सटीक शॉट मारा। थोड़ी देर बाद, सनाब्रिया ने गुस्तावो वेलास्केज के क्रॉस पर शानदार ओवरहेड वॉली से पैराग्वे के लिए स्कोर बराबर कर दिया। हाफटाइम के तुरंत बाद अल्डेरेटे ने डिएगो गोमेज़ की फ्री-किक पर हेडर मारकर पैराग्वे को बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना की टीम कोई गोल करने में सफल नहीं हो सकी और उनको मैच 1-2 से गंवाना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद, अर्जेंटीना 11 मैचों में 22 अंकों के साथ 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी जोन में शीर्ष पर बनी हुई है और वह पैराग्वे से छह अंक आगे है। उल्लेखनीय है कि शीर्ष 6 टीमें 2026 वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफाई करेंगी, जबकि सातवें स्थान की टीम को इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में मौका मिलेगा। 2026 का फीफा विश्व कप उत्तरी अमेरिकी देशों कनाडा, मैक्सिको और यूएसए में आयोजित होगा।  

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया

ग्रॉस आइसलेट तेज गेंदबाज साकिब महमूद की बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। साकिब ने वेस्टइंडीज की पारी को फिर से ध्वस्त कर दिया। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने सात विकेट खोकर और चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की अगुआई सैम करन ने की, जिन्होंने विल जैक्स (32) के साथ 38 और लियाम लिविंगस्टोन के साथ 39 रनों की साझेदारी करते हुए 41 रन बनाए। लिविंगस्टोन का कैच 6, 8 और 21 रन पर छूटा, लेकिन वे 39 रन बनाकर आउट हो गए। हर कैच छूटने के साथ ही मैच मेजबान टीम की पकड़ से फिसल गया। अंतिम ओवर में विजयी रन आने पर जेमी ओवरटन (4) और रेहान अहमद (5) क्रीज पर थे। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महमूद ने 3-17 रन देकर 3 विकेट लिए, मैच के पहले ओवर में एविन लुईस (3) को आउट किया और रोस्टन चेस (7) और शिमरॉन हेटमायर (2) को आउट किया, जिससे वेस्टइंडीज छह ओवर के पावर प्ले के अंत में 39-5 पर पहुंच गया। महमूद ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं (इस सीरीज में) अधिक स्वतंत्र महसूस कर रहा हूं।” “मुझे लगता है कि जब मैंने पहले खेला है तो मैंने हमेशा किसी और की जगह को गर्म रखा है, जबकि इस बार मैं खुद को अभिव्यक्त कर सकता हूं और हमेशा साहसी विकल्प चुनने की कोशिश करता हूं।” कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 54 रन बनाए, जिससे वेस्टइंडीज ने शीर्ष क्रम की विफलता के बाद 145-8 का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज ने सीरीज के पहले दो मैचों में से प्रत्येक में पावर प्ले में तीन विकेट गंवाए, जिसे इंग्लैंड ने क्रमशः आठ विकेट और सात विकेट से जीता। महमूद ने पहले मैच में लुईस, ब्रैंडन किंग और हेटमायर के पावर प्ले विकेट सहित 4-24 और दूसरे मैच में 2-20 विकेट लिए। मैच से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा बढ़ावा मिला जब कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीता, जो गीली आउटफील्ड के कारण 45 मिनट तक देरी से हुआ। श्रृंखला के पहले दो मैच और टीमों के बीच पिछली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के तीन मैच सभी उस टीम ने जीते जिसने टॉस जीता। वेस्टइंडीज को अपनी पारी की शुरुआत में अनुशासनहीनता के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी – खराब स्थिति के बावजूद इसके शीर्ष बल्लेबाजों ने लापरवाही से खेलना जारी रखा। पारी की चौथी गेंद पर जैकब बेथेल ने शाई होप को रन आउट कर दिया, जिन्होंने अपने स्टंप नीचे फेंक दिए, क्योंकि होप पहले एक निराशाजनक रन के लिए तैयार थे, फिर अपनी स्थिति को फिर से हासिल करने में विफल रहे। लुईस पांच गेंद बाद महमूद की एक लेंथ बॉल पर स्लैशिंग करते हुए आउट हो गए, जो थर्ड मैन पर जोफ्रा आर्चर के पास गई। और निकोलस पूरन तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए, जिसे आर्चर ने फेंका, क्योंकि उन्होंने अपना सिर ऊपर उठाया और सीधी गेंद पर लाइन पार कर गए। वेस्टइंडीज का स्कोर तीन ओवर के बाद 17-3 था। पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड ने छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़े और सीरीज़ के पहले मैच में अपने असाधारण विरोध के लिए निलंबन के बाद वापसी करने वाले अल्जारी जोसेफ ने नाबाद 21 रन बनाए। जोसेफ पहले मैच में अपने कप्तान की फील्ड सेटिंग पर विवाद करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। सीरीज़ का चौथा और पाँचवाँ मैच शनिवार और रविवार को सेंट लूसिया में खेला जाएगा।  

टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हुए चोटिल रीस टॉपली

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपले घुटने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और वह सेंट लूसिया से स्वदेश लौटेंगे।पिछले हफ्ते बारबाडोस में सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजी करते समय टॉपले को चोट लग गई थी। इसी चोट के कारण टॉपले दूसरे और तीसरे टी20 मैच से भी बाहर रहे थे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रीस टॉपले चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शेष मैच से बाहर हो गए हैं और उन्हें सेंट लूसिया से स्वदेश लौटना होगा।” यह झटका 30 वर्षीय टॉपले के अंतरराष्ट्रीय करियर को प्रभावित करने वाली चोटों की श्रृंखला में नया है। इससे पहले, टॉपले पर बारबाडोस में पहले टी20 के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। यह प्रतिबंध टॉपले पर धारा 2.2 के उल्लंघन का आरोप लगाने के बाद लगाया गया है, जो ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्सचर के दुरुपयोग’ से संबंधित है। यह घटना तब हुई जब इंग्लैंड फील्डिंग कर रहा था, टॉपले ने पवेलियन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय निराश होकर एक कुर्सी पकड़ी और उसे आक्रामक तरीके से हैंडरेल पर दे मारा। इसके चलते वित्तीय दंड के अलावा, टॉपली को एक डिमेरिट अंक भी मिला। टॉपले ने मैच अधिकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है, जिसमें मैदानी अंपायर लेस्ली रीफर और जाहिद बासराथ, तीसरे अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर डेइटन बटलर शामिल हैं। आईसीसी रेफरी के एमिरेट्स एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन ने सजा का प्रस्ताव रखा और टॉपले द्वारा निर्णय स्वीकार करने के कारण औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। तीसरे टी20 मैच में तीन विकेट की जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।  

टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की

ऑकलैंड न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेना वाला यह गेंदबाज इस साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेलेगा। साउदी के नाम 770 विकेट हैं और उन्होंने पुष्टि की है कि आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज उनके लिए अंतिम सीरीज होगी। हालांकि, अगर न्यूजीलैंड अगले जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो वह उसके लिए उपलब्ध रहेंगे। साउदी ने एक बयान में कहा, “न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही वह सब था जिसका मैंने बचपन में सपना देखा था। 18 वर्षों तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं उस खेल से दूर हो जाऊं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।” उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है और उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतनी बड़ी श्रृंखला खेलने में सक्षम होना, जिसके खिलाफ इतने साल पहले मेरा टेस्ट करियर शुरू हुआ था, वह बड़ा खास है। इसके अलावा इन तीनों मैदानों पर खेलकर टेस्ट करियर को विदाई देना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष हैं। न्यूजीलैंड के लिए मेरे कार्यकाल को समाप्त करने का यह सबसे सही तरीका लगता है।” उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत सफर रहा है और मैं इसमें कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगा। मुझे इन रोमांचक युवा गेंदबाजों के साथ काम करना और उन्हें उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करते देखना वाकई बहुत पसंद है। अब इस टीम को आगे ले जाने की बारी उनकी है और वे जानते हैं कि मैं हमेशा उनका समर्थन करने के लिए मौजूद रहूंगा, चाहे वे पास हों या दूर।” इंग्लैंड श्रृंखला के बाद, साउदी क्रिसमस के बाद यह निर्णय लेंगे कि क्या वह श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अंतिम सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेंगे या नहीं। साउदी के शानदार 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 391 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके शानदार ऑलराउंडर कौशल और निरंतरता ने उन्हें 300 से अधिक टेस्ट विकेट, 200 वनडे विकेट और 100 टी20 विकेट लेने वाला दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बना दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 385 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में 385 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं, जिसमें 164 टी20 विकेट शामिल हैं, जो विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, वह तीनों प्रारूपों में 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ियों में से एक हैं।  

नए साल में मंत्रियों का बदल जाएगा पता, सेक्टर-24 में जाएंगे डिप्‍टी सीएम सहित अन्य मंत्री

रायपुर छत्‍तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों के नए साल में पता बदल जाएगा। नवा रायपुर के सेक्टर-24 में उपमुख्यमंत्री अरुण साव की महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पड़ोसी होंगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पड़ोसी वनमंत्री केदार कश्यम होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शिफ्टिंग के बाद स्थितियां पूरी तरह से बदल चुकी हैं। नवा रायपुर के भव्य भवन में शिफ्ट करने से परहेज करने वाले मंत्री अब बंगला आवंटन के लिए संपदा विभाग को आवेदन कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरूण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के लिए भवन अलाट हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने आवेदन किया है, जिनके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-दो दिनों में गृहमंत्री शर्मा को भवन अलाट होने की उम्मीद है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी भवन आवंटित करा लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व व खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने अभी तक भवन के लिए आवेदन नहीं किया है। मंत्री रामविचार नेताम हुए नवा रायपुर में शिफ्ट नवा रायपुर में मंत्रियों के लिए 500 करोड़ की लागत में भवन तैयार किए गए हैं, लेकिन अब तक सिर्फ रामविचार नेताम ही नवा रायपुर के भवन में शिफ्ट हुए हैं। रायपुर में ही मंत्री पुराने भवन में जमे हुए हैं, जबकि नवा रायपुर में भवनों के मेटेंनेंस पर लाखों रूप खर्च किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नए साल में विष्णु देव साय सरकार के मंत्री नवा रायपुर के भवनों में गृह प्रवेश कर लेंगे। नवा रायपुर में सभी सरकारी कार्यालय नवा रायपुर में सभी सरकारी कार्यालय स्थापित हो गए हैं। राज्य मंत्रालय महानदी भवन, संचालनालय इंद्रावती भवन, मंडी बोर्ड, संवाद, साइबर सेल, रेस्ट हाउस, पुलिस मुख्यालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में काम शुरू हो गए हैं। नई विधानसभा और राजभवन भी बनाया जा रहा है। तीन एकड़ में स्पीकर हाउस बनाया जा रहा है। 14 एकड़ में राजभवन तैयार किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। बसाहट के लिए करना होगा प्रयास नवा रायपुर में शासकीय कार्यालयों के स्थापित होने के बाद भी बसाहट नहीं बढ़ रही है, हालांकि इसके लिए प्रयास सतत जारी है। राज्य सरकार का नवा रायपुर बसाने का उद्देश्य है कि आबादी बढ़ेगी, निवेश आएगा और रोजगार के साधन बढ़ेंगे। रायपुर में आबादी और ट्रैफिक का दवाब कम होगा। सरकारी वाहनों की आवाजाही से होने वाली ट्रैफिक जाम की शिकायत से भी निजात मिलेगी। मंत्रियों को सेक्टर-24 में आवंटित भवन     अरुण साव: एम-6     ओपी चौधरी: एम-11     केदार कश्यप: एम-10     दयालदास बघेल: एम-8     लक्ष्मी राजवाड़े: एम-7  

भारतीय महिला हॉकी टीम थाईलैंड को 13-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में

राजगीर भारतीय हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के अपने तीसरे मैच में थाईलैंड के खिलाफ 13-0 से बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। टूर्नामेंट में यह भारत लगातार तीसरी जीत हैं। आज यहां बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में भारत के लिए फॉरवर्ड दीपिका (तीसरे और 19वें, 43वें, 45वें और 45+ मिनट में), प्रीति दुबे (9वें और 40वें मिनट में), लालरेम्सियामी (12वें और 56वें मिनट में), ब्यूटी डुंग डुंग (30वें और 53वें मिनट में) और मनीषा चौहान (55वें और 58वें मिनट में) ने गोल किए। भारतीय महिला टीम ने पहले क्वार्टर की शानदार शुरुआत की और थाईलैंड पर तीन गोल के साथ अपना दबदबा कायम किया। गेम शुरू होने के तीसरे मिनट में ही दीपिका ने शानदार फील्ड गोल्ड के साथ भारत का खाता खोला। इसके बाद प्रीति दुबे ने नौवें मिनट में एक और फील्ड गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लालरेम्सियामी ने भी 12वें मिनट में फील्ड गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। वहीं, थाईलैंड की टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई। दूसरा क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा और भारत ने दो गोल दागकर स्कोर 5-0 कर दिया। भारत ने इस क्वार्टर में गोल करने का पहला मौका गंवा दिया। लेकिन इसके बाद दीपिका ने 19वें मिनट में फील्ड गोल कर थाईलैंड की मैच में वापसी करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। थाईलैंड की रक्षापंक्ति भारत के आक्रामक खेल के सामने टिक नहीं पाया और भारत ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। ब्यूटी डुंग डुंग ने पहला हाफ खत्म होने के आखिरी मिनट पर पीसी को गोल में तब्दील किया। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत ने 5-0 की बढ़त को बनाए रखा। दूसरे हाफ में भी अपनी लय को बरकरार रखते हुए भारत ने थाईलैंड पर दबदबा बनाये रखा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने चार गोल दागे और स्कोर 9-0 कर दिया। इसी के साथ थाईलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में काफी पीछे रह गई। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत प्रीति दुबे ने 40वें मिनट में फील्ड गोल के साथ की। इसके बाद दीपिका ने लगातार तीन गोल किए। दीपिका ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और एक फील्ड गोल किया। वहीं, थाईलैंड की टीम गोल करने के लिए संघर्ष कर रही थी। चौथे क्वार्टर में भारत का स्कोर 13-0 रहा। भारत के लिए ब्यूटी ने गोलकीपर को चकमा देते हुए 53वें मिनट में फील्ड गोल किया। इसके बाद मनीषा चौहान और लालरेम्सियामी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और मैच का समापन मनीषा के फील्ड गोल से हुआ। भारत अगले मैच में शनिवार चीन से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने चैंपियनिशप में अभी तक अपने सभी मैच जीते है। भारत अंक तालिका में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन के भी इतने ही अंक है लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह तालिका में शीर्ष पर है। आज के मुकाबले में खेलने के साथ ही लालरेमसियामी ने 150 मैच तथा प्रीति दुबे 50 मैच पूरे किये।  

छत्रपाल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा एवं बसंत राजपूत चरखारी विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी चरखारी भी जुआ खेलते पकड़े

छतरपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।रात्रि में खजुराहो के एक होटल में जुंवे के संचालन होने की सूचना प्राप्त हुई। अनुभाग नौगांव व खजुराहो से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। राजपत्रित पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भेष बदलकर खजुराहो के सारांश होटल में विधिवत भ्रमण किया, होटल के हॉल में जुआ चल रहा था, पुलिस बल द्वारा घेराव कर सभी जुआरियों को पकड़ा गया। जुआ के फड़ व हार जीत का दाव लगाकर खेल रहे जुंवारियो के पास से 20 लाख रुपए नगद राशि एवं ताश की गड्डियां बरामद की गई। साथ ही आरोपियों के पास से प्रयुक्त वाहन दो टोयोटा इनोवा, ह्युंडई अल्काजार, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एप्पल, सैमसंग वनप्लस इत्यादि कंपनियां के बरामद किए गए। 20 लाख रुपए नगद राशि, चार लग्जरी वाहन, 13 मोबाइल फोन कुल संपत्ति करीब एक करोड रुपए से अधिक जप्त कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुंवारी फारुख खान उर्फ वीरू पठान पिता जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर,  अरविंद गुप्ता पिता धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर,  सत्येंद्र सिंह पिता सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर, मुकेश रजक पिता किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर, सत्यम शर्मा पिता रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर,पूरन कुमार पांडे पिता माता प्रसाद निवासी औरैया,शैलेंद्र पुरोहित पिता हरनारायण निवासी महोबा, हरिशंकर चौरसिया पिता बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा,मोहम्मद हलीम पिता अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर, दुर्ग विजय यादव पिता प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा, जगदीश वर्मा पिता कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा, पिंकू पिता जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा, मोहम्मद नसीम पिता नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो,छत्रपाल यादव पिता स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा,पवन कुमार पिता राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर,बालकरण पिता ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर,हर्षवर्धन गुप्ता पिता महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा,बसंत कुमार लोधी पिता मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक पुष्पक शर्मा, थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक अतुल दीक्षित, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप, प्रधान आरक्षक राकेश आरक्षक कमल सिंह सेंगर, धीरेंद्र राजावत, सूरज यादव, शैलेश सिंह, पुष्पेंद्र राजावत, अनिल, रंधौर यादव, संदीप, सोनू यादव, जयराम, सौरभ तिवारी एवं अनुभाग नौगांव व खजुराहो से गठित पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet