LATEST NEWS

सतना पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से रुकी नाबालिग की शादी, बिना दुल्हन घर लौटा दूल्हा

सतना  सतना जिला अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। एक बार फिर यहां जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग का विवाह रुकवाया गया है। साथ ही समझाइश दी गई। इसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन ही घर वापस लौटना पड़ा। अब यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया खुर्द का है, जहां नाबालिग का विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ करवाया जा रहा था। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, गुजरात से बारात भी आ चुकी थी। इसी बीच पुलिस की कार्रवाई से शादी रुकवा दी गई। 17 साल 6 महीने है उम्र सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने यह सूचना पुलिस को दी। वहीं, तहसीलदार सौरभ मिश्रा ने मामले में तत्परता दिखाते हुए राजेश चौधरी के घर पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। जांच पड़ताल के दौरान युवती के आधार कार्ड और मार्कशीट से पता चला कि उसकी उम्र 17 साल 6 महीने है। आगे की कार्रवाई जारी बता दें कि राजेश चौधरी अपनी नाबालिग भांजी की शादी गुजरात में रहने वाले जेठालाल के बेटे अकारा के साथ तय कर दी थी। फिलहाल, दान-दहेज से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने मामा राजेश के पास रहती है। जिसकी शादी 11 दिसंबर को तय की गई थी और बारात भी आ चुकी थी। इसी बीच जानकारी लगते ही पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और यह कार्रवाई की। साथ ही आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे कई मामले आज भी मध्य प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां बाल विवाह का चलन जारी है। अभी भी कुछ गांवों में नाबालिग युवतियों का बाल विवाह करवा दिया जाता है। जिसकी खबरें आए-दिन सुनने को मिलती रहती है। वहीं, सतना जिले से भी कई बार ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जब पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की सक्रियता से दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा है।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बिल्डिंग परमिशन पालिसी में सुधर हो रहा है, सरकार महाराष्ट्र से भी बेहतर पालिसी पर काम कर रही है

भोपाल सीआईआई मप्र ने सीएक्सओ कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन राजधानी में किया। आयोजन में सरकार के आला अफसरों, उद्योग प्रतिनिधियों और अर्बन प्लानर्स ने चर्चा कर मप्र को विकसित बनाने पर का खाका बनाया। आयोजन के बाद चर्चा के बिंदु सरकार को भी भेजे जाएंगे। नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नई दिल्ली में होने की वजह से आयोजन में शामिल नहीं हो सके पर उन्होंने वर्चुअल संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि मप्र के विकास में उद्योगों, सरकार और सभी वर्गों का मिलाजुला योगदान है। मंत्री ने कहा कि सरकार खुले दिमाग से काम कर रही है, उद्योग किसी नीति में बदलाव चाहेंगे तो सरकार उसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग परमिशन पालिसी में सुधर हो रहा है, सरकार महाराष्ट्र से भी बेहतर पालिसी पर काम कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बड़ी कंपनियों द्वारा मोनोपॉली जमाने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लिए सभी को विकास का सामान मौका मिलना चाहिए। सीआईआई प्रतिनिधियों ने नवाचार -लीडरशिप पर बात की सीआईआई पदाधिकारी सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए परिवर्तनकारी नेतृत्व और मार्गदर्शन पर जोर दिया, वहीं अश्विनी सिंघला ने पारिवारिक व्यवसायों की चुनौतियों से निपटने और मप्र को निवेश हब के रूप में ब्रांडिंग करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। दीपक गोयल ने लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विकास और प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब के रूप संभावनाओं पर बात की।  

हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास, उत्तरप्रदेश-मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जनपद बस्ती में कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के 15वें स्थापना दिवस समारोह

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि हम सभी ने विगत10 वर्षों में भारत की शानदार यात्रा देखी है। देश में विरासत और विकास का अद्भुत2समन्वय देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की आजादी केशताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को देशवासियों केसामने रखा है। वर्ष 2047 में हमें एक ऐसा भारत चाहिए जो स्वावलम्बी तथा आत्मनिर्भरहो। भारत स्वावलम्बी तथा आत्मनिर्भरता तब बनेगा, जब व्यक्ति, गांव, नगर, जनपद तथाप्रदेश आत्मनिर्भर बनेंगे। मुख्यमंत्री जी आज जनपद बस्ती में कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के 15वें स्थापनादिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर परमुख्यमंत्री जी ने ओमनी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास किया। उन्होंने शिक्षा,सेवा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों कोपुरस्कार प्रदान किये। उन्होंने कहा कि यह भूमि प्रभु श्रीराम के जन्म का हेतु है। कहाजाता है कि महाराज दशरथ ने प्रभु श्रीराम के जन्म के लिए इसी जनपद में पुत्रेष्टि यज्ञकिया था। महर्षि वशिष्ठ ने भी इसी जनपद में अपना आश्रम स्थापित किया था। प्रभुश्रीराम ने हम सबको प्रेरणा दी है कि व्यक्ति चाहे जितना यश प्राप्त कर ले याधन-धान्य से परिपूर्ण हो जाए, वह तब तक अधूरा है जब तक वह अपनी जननी तथामातृभूमि के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित नहीं करता।मुख्यमंत्री जी ने कर्मा देवी शैक्षणिक समूह के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बधाईदेते हुए कहा कि श्री ओम नारायण सिंह, श्रीमती नीता सिंह, स्व0 श्री देव मंगल सिंहतथा स्व0 श्रीमती सरोज सिंह ने अपनी मां की स्मृतियों को इस समूह के रूप में जीवन्तबनाया। यहां पहले पी0जी0 कॉलेज था, लेकिन बाद में बी0टी0सी0, बी0एड0, नर्सिंग,फार्मा, लॉ, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड द्वारा संचालित पब्लिक स्कूल तथा बी0सी0ए0 आदिइकाइयों में शिक्षा की व्यवस्था की गई। आज यहां ओमनी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर केशिलान्यास का कार्य भी सम्पन्न हुआ है।मुख्यमंत्री जी ने स्व0 श्रीमती कर्मा देवी सिंह, स्व0 देव मंगल सिंह तथा स्व0सरोज सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व0 श्रीमती कर्मा देवी सिंह केपुत्रों ने उनकी स्मृतियों को शिक्षा के इस बेहतरीन केन्द्र के रूप में स्थापित करते हुएउनका मूर्त स्मारक इन शिक्षण संस्थानों के माध्यम से स्थापित किया है। जननी औरजन्मभूमि के प्रति यही कृतज्ञता का भाव है। जो बीज यहां रोपा गया था, आज वह कर्मादेवी समूह के रूप में विशाल वट वृक्ष बनकर निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान कररहा है। यहां के गरीब विद्यार्थियों को भी अच्छी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध हो सके,इस दृष्टि से कर्मा देवी समूह अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। हजारों बच्चे लम्बे3समय तक अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त कर सम्मान तथा स्वावलम्बनके साथ जीवन यापन करेंगे।जब कोई व्यक्ति जन्म लेता है, तो उसके पास पाँच प्रकार के ऋणों से मुक्तिप्राप्त करने का अवसर होता है। तभी मनुष्य के रूप में हमारी जीवन यात्रा पूर्ण मानीजाती है। हमारा यह कर्तव्य माता, पिता, गुरु, मातृभूमि तथा देवगण के प्रति होता है।इनके आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करने का प्रयास उऋण होने का माध्यमहोता है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री ओम नारायण सिंह गोरखपुर के जिलाधिकारी केरूप में काम कर चुके हैं। वह अपनी प्रशासनिक व्यस्तता के कारण अन्य कार्यों के लिएज्यादा समय नहीं दे पाते थे, लेकिन स्व0 श्रीमती सरोज सिंह तथा श्रीमती नीता सिंहका श्री गोरक्षनाथ मंदिर में आना-जाना होता था। उस समय मैं प्रदेश का मुख्यमंत्रीबनने के बारे में नहीं सोचता था। स्व0 श्रीमती सरोज सिंह हमेशा इस बात को कहतीथीं कि आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अवश्य बनेंगे। आज उत्तर प्रदेश को आपकीआवश्यकता है। सुरक्षा खतरे में हैं। बेटियां असुरक्षित हैं। जगह-जगह दंगे हो रहे हैं।इससे सभ्य समाज के मन में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। वह कहती थीं कि यदि आपआएंगे, तो प्रदेश को दंगों से मुक्ति मिलेगी, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जहां यदि अच्छी शिक्षा दीजाए, तो शत-प्रतिशत प्लेसमेंट प्राप्त किया जा सकता है। सरकारी व निजी क्षेत्र तथादुनिया में भारत के नर्सिंग प्रोफेशनल्स की मांग है। इस मांग को पूरा करने के लिए हमेंस्वयं को तैयार करना होगा। फार्मेसी का क्षेत्र भी अत्यंत विस्तृत है। कोरोना कालखण्डमें चीन ने भारत में दवा भेजने में आनाकानी की थी। प्रधानमंत्री जी ने उस समय देशके फार्मा उद्योग को पुनर्जीवित करने का कार्य किया था। देश में ही आवश्यक दवाइयोंका निर्माण प्रारम्भ किया गया। जिन दवाइयों के लिए हम दुनिया के अन्य देशों परनिर्भर थे, हमारा फार्मा उद्योग उन्हें आगे बढ़ा सकता है।प्रदेश में फार्मा पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर 2,000 एकड़ क्षेत्रफलमें फार्मा से जुड़े हुए अलग-अलग उद्योग लगने जा रहे हैं। पहले चरण में बुन्देलखण्डमें इस कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। वहां उद्योग लगने शुरू हो गएहैं। लोगों ने प्रोडक्शन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे ही अन्य क्षेत्रों में भीलगातार कार्य करने की तैयारी हो रही है।4मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्किल डेवलपमेंट पर फोकसकिया गया है। संस्थानों को भी स्किल डेवलपमेंट के पाठ्यक्रम चलाने चाहिए, ताकिकोई भी विद्यार्थी संस्थान से अध्ययन पूर्ण करने के पश्चात स्वयं को असहाय न महसूसकरे। पूरी दुनिया भारत के युवाओं की प्रतीक्षा कर रही है। हमें युवाओं को दुनिया कीविभिन्न भाषाओं के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी। विद्यार्थियों को देश के विभिन्नप्रदेशों की भाषाएं भी आनी चाहिए। कन्नड़, मराठी, तमिल, बंगाली, गुजराती आदिभाषाओं का ज्ञान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। भारत की भाषाएं भारत कीएकत

मोदी सरकार के वन नेशन-वन इलेक्शन बिल को कैबिनेट से मिली मंजूरी

 नई दिल्ली एक देश, एक चुनाव के विधेयक को गुरुवार को मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है. सूत्रों का कहना है कि अब सरकार इस बिल को सदन के पटल पर रख सकती है. ये विधेयक अगले सप्ताह इसी शीतकालीन सत्र में लाए जाने की संभावना है. सबसे पहले जेपीसी की कमेटी का गठन किया जाएगा और सभी दलों के सुझाव लिए जाएंगे. अंत में यह विधेयक संसद में बिल लाया जाएगा और इसे पास करवाया जाएगा. इससे पहले रामनाथ कोविंद की कमेटी ने सरकार को एक देश, एक चुनाव से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. राजनीतिक दलों से चर्चा करेगी जेपीसी सूत्रों का कहना है कि लंबी चर्चा और आम सहमति बनाने के लिए सरकार इस विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की योजना बना रही है. जेपीसी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी और इस प्रस्ताव पर सामूहिक सहमति की जरूरत पर जोर देगी. देश में अभी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं. यह विधेयक कानून बनने के बाद देश में एक साथ चुनाव कराए जाने की तैयारी है. हालांकि, इस सरकार के इस कदम का कांग्रेस और AAP जैसी कई इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने विरोध किया है. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इससे केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को फायदा होगा. नीतीश कुमार की जेडी(यू) और चिराग पासवान जैसे प्रमुख NDA सहयोगियों ने एक साथ चुनाव कराए जाने का समर्थन किया है. क्या है सरकार की तैयारी? सूत्रों ने बताया कि सभी राज्य विधानसभाओं के अध्यक्षों को बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों और सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ अपने विचार साझा करने के लिए कहा जाएगा. इसके अतिरिक्त, आम जनता से भी सुझाव मांगे जाएंगे, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया में समावेशिता और पारदर्शिता को बढ़ाएंगे. विधेयक के प्रमुख पहलुओं में इसके लाभ और देशभर में एक साथ चुनाव कराने के लिए जरूरी कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श किया जाएगा. संभावित चुनौतियों का समाधान किया जाएगा और विविध दृष्टिकोणों को एकत्रित किया जाएगा. ‘एक देश, एक चुनाव’ को बार-बार होने वाले चुनावों से जुड़ी लागत और व्यवधानों को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि सरकार चाहती है कि इस विधेयक को लेकर व्यापक समर्थन हासिल किया जाए. हालांकि, इस प्रस्ताव पर राजनीतिक बहस भी बढ़ सकती है. विपक्षी दल इसकी व्यवहार्यता के बारे में सवाल उठा सकते हैं.  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग मनोयोग से होता है, सहयोग से नहीं, योग मार्ग पर सब चले

योग मनोयोग से होता है, सहयोग से नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव योग मार्ग पर सब चले, योग हमारे जीवन की बदलता है दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग मनोयोग से होता है, सहयोग से नहीं, योग मार्ग पर सब चले फ्रीगंज का नवीन ब्रिज 21 मी. चौड़ा बनेगा मुख्यमंत्री ने योग शिविर में भाग लेकर किया योग उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को प्रात: उज्जैन में योग ऋषि स्वामी रामदेव बाबा के शिष्य डॉ. स्वामी परमार्थ देव महाराज के सानिध्य में होमगार्ड मैदान में निशुल्क (इंटीग्रेटेड) योग शिविर में शामिल होकर योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग मनोयोग से होता है, सहयोग से नहीं। योग मार्ग पर सब चले। योग हमारे जीवन की दिशा बदलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फ्रीगंज का नवीन ब्रिज 21 मी. चौड़ा बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योग करने के बाद संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन निवासी बड़े भाग्यशाली हैं, जो भगवान श्रीमहाकाल, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली में निवास करते हैं। उन्होने कहा कि परमात्मा ने हमें जो मनुष्य देह दी है उसे सम्भालना अवश्यक है। हमारे देश में प्राचीन काल से ही योग का बड़ा महत्व रहा है। रामदेव बाबा ने योग को हमारे देश में ही नहीं विदेशों में भी अत्यंत लोकप्रिय बनाया है। उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस और 21 दिसम्बर को ध्यान दिवस मनाया जायेगा, दोनों तिथियां उत्तरायण एवं दक्षिणायान के लिए महत्व रखती है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भौतिकवाद के साथ-साथ प्राचीन विरासत को सम्हालते हुए देश का निरंतर विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ उज्जैन का भी निरंतर विकास जारी है। योग, कुविचार एवं कुरीतियों को खत्म करता है। विधाता ने जन्म दिया है तो सबकी मृत्यु का समय भी नियत किया है, इसलिए हमें अच्छे कार्य करना चाहिए। प्रदेश के साथ-साथ उज्जैन को एक के बाद एक नई नई सौगाते मिल रहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ-2028 को देखते हुए होमगार्ड के लिए नवीन जगह उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड जवानों के सेवा कार्यों की सराहाना करते हुए कहा कि न्यूनतम साधन के बाद भी बेहतर काम किया जा रहा है। सबकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के प्रांतीय प्रभारी राजेन्द्र आर्य, होमगार्ड के जवान, एसडीइआरएफ के जवान, उनके परिजन, सिविल डिफेन्स वालेंटियर, आपदा मित्र, अनेक समाजिक संगठन तथा वरिष्ठ जन उपस्थित थे।  

नक्सलियों के बड़े कैडर के मरने और भारी नुकसान की संभावना, छत्तीसगढ़-अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों से रात से चल रही मुठभेड़

रायपुर। दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबल के साथ चल रहे मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है. रात तीन बजे से चल रही दोनों तरफ से फायरिंग में नक्सलियों के बड़े कैडर के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने बताया कि 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना है. 40 से 50 बड़े कैडर की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव और बस्तर जिले से जवानों ने इलाके की घेराबंदी की है. जवानों को इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर थी. घेरने के बाद सुबह तीन बजे से दोनों तरफ से लगातार हैवी फायरिंग हो रही है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना बताई है. उन्होंने कहा कि अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है. सर्चिंग भी जारी है. सभी जवान सुरक्षित हैं. बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जानी की आशंका है.

नक्सलवाद और अन्य मुद्दों पर की चर्चा, छत्तीसगढ़-बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

जगदलपुर. बस्तर सांसद महेश कश्यप इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। बस्तर में दम तोड़ रहे नक्सलवाद के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर बस्तर सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की। वहीं, बस्तर में केंद्रीय गृहमंत्री के प्रवास को लेकर भी तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगे। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात करते हुए सबसे पहले उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बस्तर में जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, उससे नक्सलियों की टीम अपने लड़ाकुओं को बचाने में सफल नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

केवल 7 दिनों में ही 1000 करोड़ क्लब में पहुंची ‘पुष्पा 2’

मुंबई अल्लू अर्जुन की सुकुमार निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपने सातवें दिन भी रेकॉर्ड बना डाला। ये फिल्म सबसे तेजी से वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ में एंट्री करने वाली पहली फिल्म बन गई है। ‘पुष्पा 2’ ने सात दिनों में बम्पर कमाई कर डाली है। आइए जानें, बुधवार को कैसा रहा कमाई का हाल। पूरे साल एक अदद हिट फिल्म के लिए तरस रहे बॉक्स ऑफिस पर अब ‘पुष्पा 2’ ने पैसों की बरसात कर डाली है। ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म एक ही झटके में पूरे साल का बैलेंस बराबर करने के लिए कमर कसरकर थिएटर में उतरी है। बुधवार को सबसे अधिक हिन्दी में हुई कमाई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ ने सातवें दिन यानी अपने पहले बुधवार को 42 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ हिन्दी में इसने सबसे अधिक कमाई की है और तेलुगू कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। हिन्दी में ‘पुष्पा 2’ ने सातवें दिन करीब 30 करोड़ रुपये है जबकि तेलुगू में महज 9 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। अब इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए पटना जैसे शहर को चुनने की वजह का अंदाजा आप लगा ही सकते हैं कि मेकर्स ने कमाई के इस फायदे को पहले ही भांप लिया था। देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 687 करोड़ के आसपास कमाई फिल्म ने कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 687 करोड़ के आसपास कमाई की है। वहीं फिल्म ने अब तक तेलुगू में केवल 232.75 करोड़ और हिन्दी में 398.1 करोड़ की कमाई कर डाली। वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ों पर नजर डालें तो इस फिल्म ने केवल 7 दिनों के अंदर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, अभी इस फिल्म ने दुनिया भर में कितना कलेक्शन किया है, इसका ठीक-ठीक आंकड़ा आना अभी बाकी है। लेकिन अब तक के आंकड़ों को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 1010 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म इसी के साथ अल्लू अर्जुन और रश्मिका के नाम दुनिया भर में 1000 करोड़ की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनाने का रेकॉर्ड भी बन गया है। बता दें कि इस मामले में इस फिल्म ने एसएस राजामौली की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को भी पछाड़ दिया है। ‘बाहुबली 2’ को जल्द मिल सकती है पछाड़ ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ या उससे अधिक की कमाई करने वाली 8वीं भारतीय फिल्म और चौथी तेलुगु फिल्म बन चुकी है। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने ‘पुष्पा 2’ बहुत जल्द ‘बाहुबली 2’ को चुनौती दे सकती है जो लगभग 1790 करोड़ की कमाई के साथ दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।

पांच आईएएस को थमाया अवमानना का नोटिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में संयुक्त पंजीयक को दूसरा विवाह करने पर नहीं किया निलंबित!

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारिता विभाग के संयुक्त पंजीयक द्वारा एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह करने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने इस संदर्भ में दायर अवमानना याचिका पर विभाग के पांच आईएएस अफसरों के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। बता दें कि 25 अक्तूबर 2020 को बिलासपुर निवासी विनय शुक्ला ने सहकारिता विभाग से शिकायत की थी कि बिलासपुर संभाग के तत्कालीन संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुनील तिवारी द्वारा सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 22 का उल्लंघन करते हुए एक पत्नी के रहते हुए दूसरा विवाह बिना शासन के मंजूरी के किया गया है। दूसरी पत्नी से उसका पुत्र भी है। यह भारतीय दण्ड विधान की धारा 166, 420, 34 एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध है। अतः अपचारी अधिकारी को निलंबित किया जाए, विभागीय जांच कर उसे बर्खास्त कर, उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कराया जाए। शिकायत पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर 27 जुलाई 2021 को शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 29 सितंबर 2023 को कोर्ट ने संयुक्त पंजीयक के विरुद्ध इस मामले की 6 माह के भीतर जांच किए जाने के आदेश दिये। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर 12 सितंबर 2024 को संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने हिमशिखर गुप्ता तत्कालीन सचिव सहकारिता, सीआर प्रसन्ना वर्तमान सचिव सहकारिता, रमेश शर्मा तत्कालीन पंजीयक सहकारिता, दीपक सोनी तत्कालीन पंजीयक सहकारिता और कुलदीप शर्मा वर्तमान पंजीयक सहकारिता को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

लोगों से सुविधाओं की ली जानकारी, कम्बल-भोजन बांटा, उत्तरप्रदेश-गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में रेलवेस्टेशन के सामने, कचहरी बस स्टैन्ड के पास, नक्को बाबा की मजार के पास (धर्मशालाबाजार) एवं गोरखनाथ (झूलेलाल मन्दिर) के पास स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इसदौरान उन्होंने धर्मशाला बाजार के नवनिर्मित रैन बसेरे का उद्घाटन किया। उन्होंने जिलाप्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोरखपुर महानगर क्षेत्र मेंजरूरतमंदों की सेवा और सुविधा के लिए तीन और रैन बसेरे बनाए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओंकी जानकारी प्राप्त की तथा जरूरतमंदों को कम्बल, भोजन एवं बच्चों को खिलौने व चॉकलेटवितरित की। रैन बसेरों में देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गगहा, चौरीचौरा समेत पूर्वांचल केअलग अलग क्षेत्रों के नागरिकों के अलावा बिहार राज्य से आए लोग भी ठहरे थे। रैन बसेरेमें ठहरे लोगों में से कोई काम की तलाश में, तो डॉक्टर को दिखाने या फिर किसी अन्यकार्य से गोरखपुर आए थे।मुख्यमंत्री जी ने प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हर जरूरतमंद कोसम्मानजनक आश्रय देने के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रधानमंत्रीआवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं।शहर में किसी कार्य से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क रैन बसेरों2की व्यवस्था की गई है। प्रशासन को इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगाकि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कम्बल का इंतजाम हो। साफ-सफाई काभी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, तो उसेभोजन भी उपलब्ध कराया जाए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भीषण ठण्ड और शीतलहर से आमजनमानस के बचाव केलिए राज्य सरकार की तरफ से पहले चरण में 04 लाख लोगों को प्रदेश में बने कम्बलवितरित करने के लिए हर जिले को पर्याप्त धनराशि जारी कर दी गई है। साथ ही, प्रशासनको निर्देशित भी किया गया है कि जरूरतमंद लोगों की सूची बनाकर कम्बल वितरणसुनिश्चित कराया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मेंप्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 56 लाख परिवारोंको पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 04 लाख लोगों को शीघ्र ही आवासउपलब्ध कराए जाएंगे। इस व्यवस्था के बाद भी जो लोग शहरी क्षेत्र में उपचार कराने याकिसी अन्य कार्य से आते हैं। उनके पास रात्रि में यदि होटल आदि में रुकने की क्षमता नहींहै, तो उनके लिए शहरी क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार की तरफ से स्थानीय निकायों केमाध्यम से रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ठण्ड से किसी की मृत्यु न हो और न ही कोई ठिठुरे, इसकेलिए सरकार की तरफ से कई स्तरों पर प्रबंध किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों मेंपढ़ने वाले बच्चों के लिए स्वेटर की व्यवस्था के लिए उनके अभिभावकों के खाते में धनराशिभेज दी गई है। आने वाले समय में शीतलहर के दौरान जनमानस और जीव जंतुओं के ठण्डसे बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की भी व्यापक व्यवस्था की जाएगी।मुख्यमंत्री जी ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित रैन बसेरे में जरूरतमंद लोगों को कम्बल औरभोजन का वितरण करते हुए कुछ नेत्र दिव्यांगों को देखा। उन्होंने, उन्हें कम्बल और भोजनके पैकेट दिए। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियांे को निर्देशित किया कि इन दिव्यांगजन से वार्ताकर यह पता कर लें कि इन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। यदि वेयोजनाओं के लाभ से वंचित हैं तो लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कचहरी बस स्टेशनके पास स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ बुजुर्गों से संवादकरते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही उनके आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा दिएजाएंगे।रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान सांसद श्री रविकिशन शुक्ल, गोरखपुर के महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्री विपिन सिंह सहितअन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

5 दिनों में और तीखे होंगे तेवर, राजस्थान में शीतलहर के कहर से सीकर-चूरू में जमी बर्फ

जयपुर. राजस्थान शीतलहर की चपेट में है। आज 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इनमें जयपुर, कोटा, झुंझुनू, सीकर, चूरू, सिरोही, बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर शामिल हैं। इनमें चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, सिरोही, झुंझुनू में दिन में भी तेज शीतलहर  जारी रहने की चेतावनी दी गई है। इसी बीच प्रदेश में इस सप्ताह बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में और ज्यादा गिरावट तथा कोहरे का प्रभाव बढ़ने की आशंका है। प्रदेश में न्यूनतम पारा तेजी से नीचे आ रहा है। राज्य में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री से 10 डिग्री के बीच चल रहा है। सीकर, झुंझुनू, चुरू में पारा जमाव बिंदू के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में सीकर में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस व झुंझुनू में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में पारा 2 डिग्री तक और गिरेगा। इसके साथ ही अगले 5 दिनों तक प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान राज्य में सर्वााधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सीकर में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आई है। प्रदेश के अन्य शहरों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही है। अजमेर में अधिकतम तापमान तापमान 22 व न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान तापमान 23.3 व न्यूनतम 5.6 डिग्री, अलवर में 20.2 व न्यूनतम 5.0 डिग्री, जयपुर में 22.8 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा, पिलानी का 22.7 व न्यूनतम 2.8 डिग्री, कोटा में 23 डिग्री व न्यूनतम 7.7 डिग्री, गंगानगर में अधिकतम 23.4 व न्यूनतम 5.2 डिग्री और संगरिया में अधिकतम 22.8 व न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अब दे रहा वीडियो वायरल करने की धमकी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में प्रेमी ने कमरे में ले जाकर बनाए शारीरिक संबंध

रायगढ़. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला से दोस्ती कर प्यार का इजहार करते हुए शारीरिक शोषण करने के बाद गाली-गलौज कर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी पहचान 2022 में सीएसपीडीसीएल रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 में कार्यरत मनीष कांत हेमराज (38) हुई थी। मनीष की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। 15 दिसंबर 2022 को मनीष पीड़िता को अपने कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद मनीष गुस्सैल और अपमानजनक व्यवहार करने लगा। वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी पीड़िता ने बताया कि मनीष के मोबाइल में अन्य लड़कियों की फोटो देखने पर उसने सवाल किया तो मनीष ने गुस्से में आकर गाली-गलौज की और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता ने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तब मनीष वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने कल को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।  सीएसईबी कॉलोनी में पकड़ा गया आरोपी थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के निर्देशन में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(उ), 115(2), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को सीएसईबी कॉलोनी में दबिश देकर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को भेजा गया जेल आरोपी मनीष कांत हेमराज उर्फ मोनू निवासी गुलमोहर पार्क कालोनी थाना सिविल लाईन उसलापुर स्टेशन रोड़ बिलासपुर हॉल मुकाम सीएससीबी कॉलोनी हीरापुर कोतरारोड़, थाना कोतवाली को गिरफ्तारी के बाद आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। महिलाओं की सुरक्षा पर समझौता नहीं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस कोई समझौता नहीं करेगी। महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक और रोशन एक्का की अहम भूमिका रही है।

रीट बना कारण, राजस्थान-मार्च के पहले हफ्ते में हो सकती हैं बोर्ड की परीक्षाएं

अजमेर. अब राजस्थान बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। इनकी तारीखें आगे बढ़ा दी गई है। अब मार्च के पहले हफ्ते में बोर्ड की परीक्षाएं हो सकती हैं। पूर्व में ये परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होनी थीं। राजस्थान बोर्ड  रीट की परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को कर रहा है। इस वजह से बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे खिसका दिया गया है। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि रीट के लिए बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसकी वजह से अब दो जिम्मेदारियां बोर्ड को निभाना है। सभी परीक्षाएं बेहतर ढंग से आयोजित हो सके। इस वजह से बोर्ड 10वीं और 12 वीं की परीक्षाओं को आगे बढ़ा रहा है। दोनों परीक्षाएं एक ही समय पर करवाना संभव नहीं है। दोनों ही परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं।  बोर्ड की सेकेंडरी  और सीनियर सेकेंडरी  की परीक्षा में करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 5 से 10 मार्च के बीच शुरू होंगी परीक्षा बोर्ड की परीक्षा अब 5 से 10 मार्च के बीच शुरु हो सकती हैं।  फिलहाल बोर्ड ने  परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया  है। ये केवल संभावना है, जो बोर्ड सूत्र बता रहे हैं।  सीनियर सेकेंडरी  की प्रेक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2025 में ही शुरू करवाकर पूरी करवा ली जाएंगी। इस अवधि में रीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रहने से बोर्ड को तैयारी करने में भी कोई खास परेशानी नहीं होगी। पूर्व में बोर्ड परीक्षा का यह था कार्यक्रम बोर्ड द्वारा पूर्व में सालाना मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 20 फरवरी और सेकेंडरी व प्रवेशिका की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन अब इसे भी बदल दिया गया है।

गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जशपुर में कामधेनु सरिया कम्पनी का डीलर बनाने के नाम पर ठगी

जशपुर. जशपुर पुलिस ने ठेकेदार से ऑनलाइन 9.25 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पटना (बिहार) से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। दरअसल, पीड़ित कनक कुमार चंडालिया(55 वर्ष), निवासी जशपुर, जो लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार हैं, ने 7 सितंबर 2024 को कामधेनु सरिया का डीलर बनने के लिए गूगल पर कंपनी का नंबर सर्च किया। फर्जी कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए डीलरशिप की प्रक्रिया शुरू की और पीड़ित से जरूरी दस्तावेज व्हाट्सएप पर मंगवाए। इसके बाद, आरोपी ने डीलरशिप की पुष्टि का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये और फिर 8 लाख रुपये बतौर अग्रिम भुगतान के रूप में ट्रांसफर करवाए। जब पीड़ित ने कामधेनु स्टील हेडक्वार्टर से संपर्क किया, तो ठगी का खुलासा हुआ। ठगी की शिकायत पर जशपुर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की। मोबाइल सर्विलांस और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों का पता लगाया गया। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर एक टीम को पटना भेजा गया, जहां पाटलिपुत्र इलाके के एक किराए के मकान से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान :- 1. मनीष (21 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 2. रुदल (20 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 3. राजन (19 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 4. विशाल (22 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 5. अजीत (19 वर्ष), निवासी नालंदा, बिहार 6. एक नाबालिग मुख्य आरोपी फरार – गिरोह का सरगना रोशन यादव (20 वर्ष), निवासी कबीरपुर, थाना मानपुर, नालंदा, बिहार, अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। आरोपियों से पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी रोशन यादव ने अन्य आरोपियों से बैंक खातों की जानकारी, एटीएम और पासबुक ली थी। वह हर ट्रांजेक्शन के बदले सहयोगियों को 5,000 रुपये देता था और ठगी की रकम खुद एटीएम या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से निकालता था। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता से इस तरह की ठगी रोकी जा सकती है। इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी अजाक/क्राइम श्री भावेश समरथ, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर तिवारी, एएसआई चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक बसंत खुटिया और तुलसी रात्रे ने अहम भूमिका निभाई। बहरहाल,जशपुर पुलिस ने एक बड़ी ठगी का पर्दाफाश किया है, लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा संभव होगा।

फार्मा कंपनी हेलियॉन करेगी 2 हजार करोड़ का निवेश, पीथमपुर में मांगी 40 एकड़ जमीन

 पीथमपुर फार्मा और कन्ज्यूमर हेल्थ प्रोडक्ट में दुनिया की नामी कंपनी हेलियॉन मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश करने जा रही है। यूके बेस्ड इस कंपनी ने इंदौर के पीथमपुर में 40 एकड़ जमीन मांगी है। यहां 2 हजार करोड़ से अधिक के निवेश करने का प्लान है। बुधवार को कंपनी के प्रतिनिधि मंडल ने पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और फार्मा सेज पहुंचकर जमीन पसंद की है। हेलियॉन ग्रुप के प्रतिनिधि पहुंचे इंडस्ट्रियल पार्क     हेलियॉन ग्रुप एशिया-पैसिफिक हेड कैथ मैकगिनिस, तकनीकी प्रमुख रणदेव गुणासिंघे, निदेशक अनूप ढींगरा, कार्पोरेट अफेयर निदेशक वैदिका कपूर और प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित असाटी बुधवार को इंदौर पहुंचे। अधिकारियों से मिलकर उन्होंने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया।     मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) के कार्यकारी संचालक राजेश राठौर ने कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रोजेक्ट, निवेश और रोजगार की जुड़ी जरूरी जानकारी दी। CM मोहन यादव ने दिया था न्योता मुख्यमंत्री मोहन यादव नवंबर के आखिरी सप्ताह निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत विदेशी कंपनियों को आमंत्रित करने इंग्लैंड, जर्मनी और इटली गए थे। इस दौरान उन्होंने हेलियॉन ग्रुप के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया था। जिसके बाद कंपनी ने एमपी में निवेश में इच्छा जताई है। हेलियॉन ग्रुप के नहीं कोई प्लांट हेलियॉन ग्रुप एशिया-पैसिफिक हेड कैथ मैकगिनिस ने बताया कि भारत में अभी हमारे स्वतंत्र प्लांट नहीं है।  संयुक्त उपक्रम के तौर पर हमारी कंपनी यहां काम करती है। इंदौर के पीथमपुर में पहला प्लांट लगाना चाहते हैं। कंपनी का अभी देश में एक भी प्लांट नहीं है, हालांकि संयुक्त उपक्रम के रूप में वह काम कर रही है। इस लिहाज से यूके की एक बड़ी कंपनी इंदौर से अपने कामकाज की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी का 5 सदस्यीय दल आया है, जिसमें समूह के एशिया-पैसिफिक हेड कैथ मैकगिनिस, तकनीकी प्रमुख रणदेव गुणासिंघे, निदेशक अनूप ढींगरा, कार्पोरेट अफेयर निदेशक वैदिका कपूर और प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित असाटी शामिल हैं। टीम ने एमपीआईडीसी (मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) अफसरों के साथ पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। कार्यकारी संचालक राजेश राठौर ने उन्हें यहां चल रहे प्रोजेक्ट, निवेश और रोजगार की जानकारी दी। सीएम की यात्रा में मिले न्योते के बाद आई है कंपनी नवंबर के आखिरी सप्ताह में मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेश के लिए विदेशी कंपनियों को आमंत्रित करने इंग्लैंड, जर्मनी और इटली गए थे। उस दौरान हेलियॉन ग्रुप के प्रतिनिधियों से उनकी चर्चा हुई थी। तभी कंपनी ने प्रदेश में निवेश में इच्छा जताई थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet