LATEST NEWS

देरी से आए 9 अधिकारियों/कर्मचारियों को थमाया नोटिस, राजस्थान-गोपालन विभाग का सचिव ने किया औचक निरीक्षण

जयपुर। पशुपालन, मत्स्य एवं गौ-पालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बुधवार को सुबह 9ः30 बजे गोपालन निदेशालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निदेशालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। गोपालन विभाग और गौ सेवा आयोग में  30 प्रतिशत कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। डॉ. शर्मा ने विलंब से आने वाले 5 अधिकारियों और 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को कार्य समय में कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के कार्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति नही होनी चाहिए। शासन सचिव ने अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासन, सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता, सेवा भावना और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। सुशासन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कार्य में किसी तरह की अनियमितता या कोताही नही होनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि कार्यालय में किसी प्रकार की अनुशासन हीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान गोपालन विभाग के निदेशक भी शासन सचिव के साथ रहे।

डेयरी सहकारी समिति की सदस्यता शर्त को किया शिथिल, राजस्थान- 35 हजार गोपालक महिलाओं को मिलेगा ऋण

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बुधवार को बताया कि राजस्थान सरकार 5 लाख गोपालक किसानों को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा 150 करोड रुपये का ब्याज अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेयरी व्यवसाय में महिला गोपालकों की महती भूमिका को देखते हुये राजीविका महिला समूह की गोपालक महिलाओं को भी योजना के तहत अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। दक ने बताया कि राजीविका समूह की महिला गोपालकों को ब्याज मुक्त ऋण मिलने से उनमें उद्यमशीलता का विकास होगा तथा आत्मनिर्भर बन ग्रामीण अर्थव्यवस्था में और अधिक योगदान दे पायेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 35 हजार गोपालक महिलाओं को राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फैडरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि ऐसे गोपालक जो सहकारी डेयरी सोसायटी के सदस्य नहीं है, को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस परेशानी को देखते हुए इस शर्त को शिथिल किया गया है। अब ऐसे गोपालक जो दुग्ध विपणन का कार्य कर रहा है और स्थानीय सहकारी डेयरी का सदस्य नहीं है, उन्हें भी अन्य सभी पात्रता पूर्ण करने पर इस योजना के तहत ऋण मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऋण की सुरक्षा के लिये 1.5 गुणा मूल्य की स्थायी सम्पत्ति को रहन रखने की शर्त को भी विलोपित कर मात्र दो व्यक्तियों की जमानत प्राप्त करने का प्रावधान किया गया है। दक ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर सभी गोपालकों के पास पैन कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तथा वे पैक्स एवं डेयरी सोसायटियों के माध्यम से लेन-देन करते हैं, परन्तु पैक्स एवं डेयरी सोसायटियां क्रेडिट स्कोर बताने वाली कम्पनी की सदस्य नहीं हैं। इससे गोपालकों का क्रेडिट स्कोर अपर्याप्त या ऋणात्मक आ जाता था और वे योजना के तहत ऋण प्राप्त करने के लिये पात्र नहीं हो पा रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिये इस शर्त को विलोपित कर दिया गया है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि राजीविका की गोपालक महिला सदस्यों को योजना का निरन्तर लाभ मिलता रहे को सुनिश्चित किया गया है। इसके लिये राजस्थान राज्य सहकारी बैंक राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फैडरेशन को 90 प्रतिशत तक की राशि पुनर्वित्त करेगा।

मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान गिरता ही जा रहा है. प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है. तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सड़क पर चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का ताजा हाल… तापमान में गिरावट का दौर जारी दरअसल,  हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते उधर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर एमपी में देखने को मिल रहा है. इसके चलते पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और  ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है. शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, वहीं, कई जिलों में कोल्ड डे का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 13 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर चलेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी. फिलहाल पूरे हफ्ते मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट भी हो सकती है. वहीं, दिसंबर माह के अंत से  जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरा छाया रहेने की संभावना है. जानिए कहां कितना तापमान मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं,  रायसेन 3.6, शाजापुर 4.1, राजगढ़ 5.0, शिवपुरी 5.3, सीधी 12.6, खरगोन, देवास 12.0, सिंगरौली, छिंदवाड़ा 10.9, उज्जैन, सिवनी 10.0 राजगढ़ में 5 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 5.5 डिग्री, उमरिया में 6.6 डिग्री, गुना-मनला में 7.4 डिग्री,  भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 8.7 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 7 डिग्री तापमान रहा. वहीं, धार, खंडवा, सागर, बैतूल, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, मलाजखंड, दमोह, नर्मदापुरम और सतना में तापमान 10 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग की मानें तो यहां आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा. 

प्रदेश के सभी कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, संभागायुक्त और राजधानी में पदस्थ आईएएस अफसर 20 से 22 दिसंबर तक भोपाल में जुटेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में आईएएस एसोसिएशन से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 2 दिन के लिए आईएएस मीट मनाया जाएगा। आईएएस एसोसिएशन की हुई बैठक में यह फैसला हुआ है। 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भोपाल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। आईएएस के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने पदाधिकारी को तैयारी करने के निर्देश दिए है। इसके तहत स्पोर्ट्स, कल्चरल एक्टिविटी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। दरअसल आईएएस ऑफिसर्स मीट में प्रदेश के आईएएस अधिकारी परिवार सहित शामिल होते है। जिसमें अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।   तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग फन गेम्स का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासन अकादमी से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। यह मुख्यमंत्री यादव के कार्यकाल में होने वाली पहली आईएएस सर्विस मीट होगी। सर्विस मीट की तैयारियां शुरू मध्य प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा हर साल आयोजित होने वाली सर्विस मीट की तारीख तय कर ली गई है, हालांकि कार्यक्रमों की रूपरेखा फाइनल होना बाकी है। साल 2024 की यह सर्विस मीट 2 फरवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इसे टाल दिया था। इस बार 20 से 22 दिसंबर के बीच आयोजन की तारीखें तय की गई हैं। पिछले साल नई सरकार बनने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के कारण सर्विस मीट नहीं हो सकी थी। इस बार सर्विस मीट के मुख्य कार्यक्रम प्रशासन अकादमी, मिंटो हॉल और अरेरा क्लब में आयोजित होंगे। नव नियुक्त और नव पदस्थ आईएएस अफसर, उनके परिजन और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे अपनी कला और अन्य कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रिकेट, बैडमिंटन समेत अन्य फन गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा। विधानसभा सत्र के बाद होगा आयोजन विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सर्विस मीट का कार्यक्रम 20 दिसंबर से तय किया है, ताकि सरकार के कामकाज में किसी तरह की बाधा न हो। बताया जाता है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव विवेक पोरवाल और अन्य अफसर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में जुटे हैं। 15 दिसंबर तक फन गेम्स और टीमों का गठन फाइनल हो जाएगा। जूनियर और सीनियर अफसरों की होती है जुगलबंदी आईएएस सर्विस मीट अफसरों को बेहद पसंद है, क्योंकि इस दौरान वे फाइलों के बोझ से दूर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। जूनियर और सीनियर अधिकारियों के बीच खुला संवाद होता है, जिससे जूनियर अफसरों को सीनियर्स को समझने और सीखने का अवसर मिलता है। कई फन गेम्स में जूनियर और सीनियर अधिकारी साथ में हिस्सा लेकर आपसी तालमेल बढ़ाते हैं।  

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के नाम देंगे संदेश

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार  के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण अपराह्न 4 बजे एवं रात्रि 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से किया जाएगा।

प्रयागराज से सूरत जा रही बस की पुल से टकराई, हादसे में 2 की मौत, 5 घायल

 रीवा प्रशासन की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, राज्य में हर रोज लगभग सैकड़ों लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान गवा रहे हैं। हालिया रफ्तार के कहर में जान जाने का मामला प्रदेश के रीवा शहर से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बस की ओवर ब्रिज के पुल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।  बता दें कि, ये भीषण सड़क हादसा शहर के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टेंड ओवर ब्रिज का है। यहां रात 01 बजे अजय एयरलाइंस नाम की बस ओवर ब्रिंज के पुल से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलकर गुजरात के सूरत की ओर जा रही थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस भीषण हादसे में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल, समान थाना पुलिस ने बस जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सूरत होते हुए अहमदाबाद जाने वाली बस (AR20C0928) देर रात करीब 2 बजे समान ओवर ब्रिज पर ड्राइवर को नींद लगने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 यात्री घायल हाे गए है। इसके स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। टक्कर के बाद रुकी बस स्थानीय लोगों ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद बस रुक गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा, हो सकता था। वहीं समान थाना प्रभारी ने विकास कपीस ने बताया कि, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। 6 लोग घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

एमओयू प्रगति की समीक्षा होगी सार्वजानिक: मुख्यमंत्री, राजस्थान-जयपुर में ‘राइजिंग समिट’ में पहुंचे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

जयपुर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर अर्थनीति बनेगा तथा राजस्थान भारत का अग्रणी राज्य होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रत्येक कोने में राजस्थान का उद्यमी मौजूद है तथा प्रत्येक राजस्थानी अब आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधान ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के प्रमुख शैक्षणिक शिक्षा आईआईटी जोधपुर, केन्द्रीय विश्व विद्यालय जैसे संस्थान में एडवांस टैक्नोलॉजी लैब को स्थापित करने में मदद करेगी। राजस्थान की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 11 प्रतिशत की विकास दर प्रदेशवासियों की मेहनत को दर्शाती है। प्रधान बुधवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान समिट का सफल आयोजन किया है तथा उनके नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्थान के व्यक्ति में उद्यमिता के गुण जन्म से ही मौजूद- केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान केवल पूंजी निर्माता ही नहीं बल्कि नॉलेज बेस्ड इकोनोमी है। यहां आईआईटी, आईआईएम, एम्स सहित सभी विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश को जॉब सीकर्स से ज्यादा जॉब क्रिएटर्स की जरूरत है। लेकिन राजस्थान के व्यक्ति को उद्यमिता सिखाने की जरूरत नहीं है उसमें यह खूबी जन्म से ही होती है। उन्होंने कहा कि जैसे खाड़ी देश विश्व अर्थनीति के केन्द्र हैं, वैसे ही भविष्य में जयपुर-जैसलमेर दुनिया के अर्थनीति के केन्द्र बनना तय हैं तथा यह समिट इसको दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधान ने कहा कि मुझे बताया गया है कि इस समिट में ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वाधिक एमओयू साइन हुए हैं जोकि एक प्रोग्रसिव पहल है। दुनिया में ऊर्जा की खपत अमरीका और चीन के बाद भारत में सर्वाधिक होती है। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में ग्रीन एनर्जी तथा न्यू एनर्जी भी सृजित करेगा तथा राजस्थान इस क्षेत्र में लीडर पॉजिशन पर आ गया है। यहां हुए निवेशों से लोगों को संसाधन मिलेंगे, आय का सृजन होगा तथा आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी जिससे पूरा राज्य विकास की दौड़ में अग्रणी बन सकेगा। श्री प्रधान ने कहा कि पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में ‘आर’ राजस्थान को माना जाता था लेकिन अब वही ‘आर’ राजस्थान राइजिंग की तरफ बढ़ रहा है। राजस्थान नवाचार व निवेश का बना नया केंद्र-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार राइजिंग समिट में हुए एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम करेगी तथा अगले वर्ष 11 दिसंबर को इन सभी एमओयू के जमीन पर उतरने की कार्यवाही की समीक्षा कर जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान का आयोजन 2026 में फिर से होगा। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं से भरपूर राजस्थान में उद्यमिता एवं विकास के शिखर को छूने की क्षमता है। राजस्थान नवाचार व निवेश आकर्षण के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए हैं। उद्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने की कई पहल— मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 11 औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति, पांच नवीन औद्योगिक क्षेत्रों को भूखंड आवंटन, रीको द्वारा 8 औद्योगिक क्षेत्र नियोजित किए गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर लाने के लिए हम अगले तीन साल में जीआई टैग की संख्या को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जीआई टैग वाले उत्पाद गांव से ग्लोबल की तरफ बढ़ेंगे जो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास भी विरासत भी’ विजन को साकार करेंगे। राजस्थान एमएसएमई नीति-2024 सहित 10 नीतियों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा—  शर्मा ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग प्रदेश के औद्योगिक ढांचे की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र राजस्थान की जीएसडीपी में करीब 25 प्रतिशत योगदान दे रहा है। साथ ही, निर्यात में भी अहम भूमिका निभा रहा है। ये उद्योग समावेशी आर्थिक विकास, इनोवेशन और विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति-2024 एवं अन्य 9 नीतियां जारी की हैं। नए उद्यमियों को निर्यातक बनाने के लिए नई निर्यात नीति— मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘निर्यात वृद्धि, सर्व समृद्धि’ में विश्वास करती है जो निर्यातकों की समृद्धि और उनके सशक्तीकरण पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान निर्यात संवर्धन नीति 2024 जारी की है। इसके तहत मुख्यमंत्री निर्यात वृद्धि अभियान में नए उद्यमियों को निर्यातक बनाने के लिए निर्यात प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि एकीकृत क्लस्टर विकास योजना 2024 के माध्यम से हमने कच्चे माल के बैंक स्थापित कर हस्तशिल्पियों, बुनकरों और हथकरघा क्लस्टरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद नीति 2024 लागू कर वोकल फोर लोकल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यह नीति हमारी पारंपरिक कला के संरक्षण और विकास में भी मददगार होगी। मुख्यमंत्री ने किया सभी का धन्यवाद— मुख्यमंत्री ने एतिहासिक आयोजन के लिए सभी मंत्रिगण, निवेशकों, उद्योगपतियों, अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि समिट में विशेषज्ञों द्वारा आए नए आइडियाज से राजस्थान के भविष्य को उज्ज्वल एवं मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अनुसार राजस्थान राइजिंग के साथ रिलायबल एवं रिसेप्टिव भी है जो खुद को रिफाइन करना भी जानता है। मोदी जी के राइजिंग राजस्थान के उद्घाटन सत्र में दिए गए वक्तव्य से टीम राजस्थान को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान पहले केवल पर्यटन के लिए जाना जाता था। लेकिन अब इस समिट के सफल आयोजन से प्रदेश उद्योग क्षमताओं के … Read more

टेक्सास में प्लेन की क्रैश लेंडिंग रनवे की जगह सड़क पर उतर गया, हुए दो टुकड़े

टेक्सास  अमेरिका के टेक्सास में दो इंजन वाला एक छोटा विमान रनवे की जगह सड़क पर उतर गया। सड़क पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े हो गए। हादसे में  4 लोग घायल हो गए हैं। घटना बुधवार की है। विमान ने सड़क पर चल रहे तीन कारों को टक्कर भी मारी। हादसे के बाद सड़क पर विमान का मलबा बिखड़ गया। चार लोग हुए घायल, तीन की हालत खतरे से बाहर हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान दो प्रोपेलर इंजन से लैस था। यह बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दक्षिण टेक्सास के विक्टोरिया शहर में स्टेट हाईवे लूप 463 पर क्रैश हुआ। चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की जान खतरे से बाहर है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। विक्टोरिया पुलिस विभाग की उप पुलिस प्रमुख एलाइन मोया ने कहा, “हमें खुशी है कि स्थिति इससे ज्यादा खराब नहीं हुई। यह ऐसी चीज नहीं है जो हम हर दिन देखते हैं। हमें खुशी है कि लोग ठीक हैं। उनका इलाज चल रहा है।” सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विमान हादसे का वीडियो विमान हादसे को सड़क पर मौजूद पर्यवेक्षकों ने कैमरे ने कैद कर लिया है। इसमें विमान को सड़क पर उतरते और फिर दो टुकड़े होने के बाद की स्थिति को देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए सड़क पर उतरता है। अगले ही पल वह दो टुकड़े हो जाता है और सड़क पर मलबा बिखर जाता है। हादसे का शिकार हुआ विमान दो इंजन वाला Piper PA-31 था। विक्टोरिया पुलिस विभाग और संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फ्लाइटअवेयर की रिपोर्ट के अनुसार विमान ने सुबह 9:52 बजे विक्टोरिया क्षेत्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह दुर्घटना से पहले करीब पांच घंटे तक हवा में रहा।

इंदौर में एक हजार से अधिक साइलेंसर को सड़क पर बिछाया, फिर चलाया रोड रोलर

 इंदौर  पिछले कुछ माह से यातायात प्रबंधन द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार को यातायात प्रबंधन द्वारा होलकर कॉलेज से लगे सर्विस रोड पर रोड रोलर से एक हजार साइलेंसर नष्ट किए गए। कई वाहन चालक बुलेट (दोपहिया) में मोडिफाइड साइलेंसर लगा लेते है और तेज आवाज निकलते हुए गुजरते हैं, जिससे अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं। 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं यातायात प्रबंधन पिछले कुछ माह से बुलेट में लगे मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा है। अब तक दो हजार 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार सुबह होलकर साइंस कालेज से लगे लेकर सर्विस रोड पर यातायात प्रबंधन टीम ने कतार में एक हजार से अधिक साइलेंसर बिछाए और फिर रोड रोलर से सभी साइलेंसर को जब्त कर दिया गया। पटाखे जैसी आवाज निकलती है यातायात प्रबंधन एडीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि कई वाहन चालक अपने वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं, जिसके बाद पटाखे जैसी तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आसपास से निकल रही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को खासी परेशानी होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। पिछले माह करीब 350 साइलेंसर नष्ट किए थे। बुधवार को एक हजार से अधिक साइलेंसर नष्ट किए हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दुकानों पर नहीं हो रही कार्रवाई इधर, प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे आटो पार्ट्स की दुकानों पर दो से 12 हजार रुपये में अलग-अलग तरह के मोडिफाइड साइलेंसर बिना किसी रोकटोक के बिक रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष ही मई माह में यातायात पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई की थी। अलग-अलग आटो पार्ट्स की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त किए थे। दो दुकानदारों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। यातायात एडीसीपी तिवारी ने बताया कि ऐसी दुकानों की सूची तैयार की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई यातायात प्रबंधन पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर अपने-अपने जोन के मुख्य मार्गों, चौराहों पर तेज/कर्कश ध्वनि निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। इसमें साइलेंसर जब्ती के साथ ही वाहन चालक पर आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है।

अबूझमाड़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली ढेर

नारायणपुर नारायणपुर जिले में दक्षिण अबूझमाड़ में गुरुवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक सात नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस को सात नक्सलियों के शव मिल चुके हैं। मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी स्तर के नक्सली के मारे जाने की सूचना आ रही है। तड़के तीन बजे से रुक–रुक कर गोलीबारी हो रही है। पुलिस के अनुसार, नक्सल विरोधी सर्च अभियान में मंगलवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। एसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर के धुर नक्सल क्षेत्र के गांवों में जाएंगे। अमित शाह कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा बारसे के गांव पूवर्ती में भी जाएंगे।

एक साल विश्वास का साल रहा है, पिछली कांग्रेस सरकार में विश्वास का संकट था: मुख्यमंत्री साय

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रेस कॉफेंस कर रहे हैं. सीएम साय न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर के कन्वेंशन हाल से संबोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा सरकार के एक साल कल पूरे हो रहे है. एक साल विकास के लिए समर्पित रहा है. ये एक साल विश्वास का साल रहा है. पिछली कांग्रेस सरकार में विश्वास का संकट था. मोदी की गारंटी कांग्रेस ने वादाखिलाफी कर लोगों से धोखा किया था. 2023 के चुनाव में लोगों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, हमने एक साल में मोदी की गारंटी को पूरा किया और सुशासन लाया, भ्रष्टाचारियों को दंडित भी किया जा रहा है.  अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के सपने को साकार करने की कोशिश हम कर रहे हैं. इसी को पुराणों में रामराज्य कहा गया है. 18 लाख आवास की स्वीकृति रायपुर किसानों से किया वादा हमने पूरा किया है. किसानों को दो साल का बकाया बोनस भी दिया है. 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये प्रति महीने दे रहे हैं. वादे के मुताबिक 18 लाख आवास की स्वीकृति भी मिली और अब आवास में गृहप्रवेश भी करवा रहे है. तेंदूपत्ता का मूल्य भी बढ़ाया गया. नयी रोजगार परक शिक्षा नीति भी लाए हैं. सीजी पीएससी के दोषी भी दंडित हो रहे है. इस बार के रिज़ल्ट में पीएससी में पारदर्शिता की तारीफ करने अभिभावक मिलने आये थे.

अमेरिका हार्वर्ड की ‘नियमन रिपोर्ट्स’ में पत्रकार पचौरी की तारीफ

अमेरिका हार्वर्ड की ‘नियमन रिपोर्ट्स’ में पत्रकार पचौरी की तारीफ मध्यप्रदेश के पत्रकार की आवाज़ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजी, अंकित की साहसिक रिपोर्टिंग ने बदली लोगों की ज़िंदगी: नियमन रिपोर्ट्स भोपाल  मध्यप्रदेश के चर्चित पत्रकार अंकित पचौरी की साहसिक रिपोर्टिंग से लोगों की ज़िंदगी में बदलाव आया है। विश्व विख्यात अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के नियामन रिपोर्ट्स में अंकित पचौरी मानवीय पत्रकारिता का जिक्र करते हुए एक लेख प्रकाशित किया हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित पत्रकारिता प्रकाशन ‘नियमन रिपोर्ट्स’ ने अंकित की संघर्षशील और प्रेरणादायक पत्रकारिता को सराहा है। मध्यप्रदेश के पत्रकार का नाम वैश्विक पटल पर आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। जिसमें खासकर सामाजिक न्याय की बात कही गई है। लेख में अंकित की पिछले तीन वर्षों की रिपोर्टिंग को सराहा गया है, जिसमें उन्होंने वंचित और उपेक्षित समुदायों की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया। ‘नियमन रिपोर्ट्स’ ने विशेष रूप से उस घटना का जिक्र किया है, जब उन्होंने मध्यप्रदेश की एक दलित महिला के लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मी बच्ची के शिक्षा के अधिकार को लेकर अभियान चलाया। यह मुद्दा मुख्यधारा के मीडिया में नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अंकित की साहसिक रिपोर्टिंग ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया। अंकित पचौरी ने अपने 10 वर्षों के पत्रकारिता करियर में दलितों, आदिवासियों और हाशिए पर खड़े समुदायों के अधिकारों और उनके जीवन के संघर्षों को उजागर किया है। ‘द मूकनायक’ जैसे डिजिटल मंचों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक न्याय और संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक रिपोर्टिंग की है। हार्वर्ड के इस लेख में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंकित ने सीमित संसाधनों के बावजूद डिजिटल मीडिया को एक सशक्त हथियार बनाकर सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उपेक्षित वर्गों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुंचाया।

महादेव ऐप के सरगना ने करवाई दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा

रायपुर  शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों ही दुबई में हैं और वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों पंडित जी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हम आपको बतलादे कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में देखा गया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर का परिवार नजर आया है। दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में आयोजित सभा का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रदीप मिश्रा द्वारा सौरभ चंद्राकर को यजमान कहते सुना गया।

अलाव बना सहारा, छत्तीसगढ़-पेंड्रा गौरेला मरवाही में पहाड़ी बर्फबारी और सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

पेंड्रा गौरेला मरवाही. अमरकंटक की तराई में बसे पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन पहले घने कोहरे से पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर में लपटा नजर आने के बाद जब मौसम साफ हुआ तो ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। मौसम खुलते ही तापमान नीचे की ओर लुढका और यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। दिसंबर के महीने में पेंड्रा गौरेला मरवाही इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। उत्तर भारत मे हो रही बर्फबारी का असर इस इलाके में भी देखने को मिल रहा है। इलाके का तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।यहां दिन के वक्त धूप न निकलने की वजह से ठंड का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। ठंड की वजह से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग आग से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इलाके में कड़ाके की ठंड शुरू होते ही स्कूली बच्चों की स्कूल टाइमिंग में भी जिला प्रशासन के द्वारा बदलाव कर दिया गया है।

अलीराजपुर को बड़ी सौगात: 1700 करोड़ की सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन आज

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और सोंडवा उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। 1700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जिले के 169 गांवों की लगभग 55 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और पीने के पानी की आपूर्ति में भी सुधार होगा। मुख्य बिंदु: 1. परियोजना के तहत सिंचाई और पेयजल उपलब्धता बढ़ाने की योजना। 2. मुख्यमंत्री द्वारा अन्य योजनाओं का भूमि-पूजन, जैसे: * जल संसाधन विभाग। * लोक सेवा यांत्रिकी विभाग। 3. मोटे अनाज (अन्न) और डायमंड पोलिशिंग से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन। 4. कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सहभागिता। जनसंपर्क अधिकारी मनीष गुप्ता के अनुसार, यह परियोजना जिले में आर्थिक और कृषि विकास को गति देगी। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा होगी। प्रभाव: यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास में योगदान देगी बल्कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को भी कम करेगी। सरकार का यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet