LATEST NEWS

एमसीयू में छात्र संघ की राजनीति विवाद: एनएसयूआई के विरोध के बाद ABVP ने लगाए पोस्टर

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में छात्र संघ की राजनीति का विवाद गहरा गया है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। एक तरह से माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर छात्र राजनीति का अखाड़ा बन गया है। दरअसल एनएसयूआई (NSUI) के विरोध के बाद एबीवीपी (ABVP) के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय में लगे पोस्टर के फोटो वायरल हुआ है। वायरल फोटो में लिखा है Dogs & Nsui Goons Not Allowed। मामले को लेकर एनएसयूआई के एमसीयू प्रभारी तनय शर्मा बोले- एक तरफ सरकार अपने 1 साल का जश्न मना रही है और वहीं माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में अंग्रेजों का शासन कायम नजर आ रहा है। सरकार से अपील है भेदभाव करने वाले विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ करवाई हो। एबीवीपी की इकाई गठन कार्यक्रम में महत्पूर्ण पदों पर बैठे विश्वविद्यालय के अधिकारीयों का शामिल होना भेदभाव दर्शाता है और चिंताजनक है।

एक माओवादी ढेर और दो जवान घायल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया है। वहीं आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों के कई सामान बरामद किए हैं। ये मुठभेड़ जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 नक्सलियों की सूचना पर आज सुबह डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस दौरान मुनगा के जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया। जवानों ने मौके से एक पिस्टल, जिंदा आईईडी और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। वहीं नक्सलियों ने मुनगा गांव के पास जवानों पर आईईडी ब्लास्ट किया। जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान योगेश्वर शोरी व मंगलू कुड़ियाम मामूली रूप से घायल हो गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है यहां उनका इलाज जारी है।

साल की आखिरी अमावस्या के दिन कैसे करें पितरों का तर्पण

हिंदू धर्म ग्रंथों में पूर्णिमा और अमावस्या ये दोनों ही तिथियां विशेष महत्व रखती हैं. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा और अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान और दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार, जो कोई भी पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और फिर दान करता है उसे पुण्य फल प्राप्त होते हैं. इस साल पौष महीने मे पड़ने वाली अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण है. पौष महीने मे पड़ने वाली अमावस्या सोमवार को है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जब भी कोई अमावस्या सोमवार को होती है, तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं. सोमवती अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का पूजन किया जाना चाहिए. इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा से विशेष फल प्राप्त होता है. इसके साथ ही सोमवती अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाना चाहिए. ऐसा करने से पूर्वज आशीर्वाद प्रदान करते हैं. इसलिए आइए हिंदू पंचांग के अनुसार जानते हैं कि इस साल की आखिरी अमावस्या किस दिन है. साथ हीअमावस्या के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है. कब है साल की आखिरी अमावस्या? पंचांग के अनुसार, पौष महीने या इस साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को है. इस दिन सोमवार पड़ रहा है. 30 दिसंबर को अमावस्या की तिथि तड़के 4 बजकर 1 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं अमावस्या की तिथि 31 दिसंबर को तड़के 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. उदया तिथि के मुताबिक, साल की आखिरी अमावस्या 30 दिसंबर को ही होगी. स्नान-दान का शुभ मुहूर्त साल की आखिरी अमावस्या के दिन स्नान- दान करने के लिए बह्म मुहूर्त सबसे उत्तम है. ये मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह के 6 बजकर 19 मिनट तक है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 45 मिनट तक है. पौष महीने की इस अमावस्या के दिन वृद्धि का जो योग है वो सुबह से लकर शुरू है और रात के 8 बजकर 32 मिनट तक है. सोमवती अमावस्या का महत्व अमावस्या की तिथि अगर सोमवार को पड़ रही है, तो वो और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है. सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने वाले शुभ फलों को प्राप्त करते हैं. इसके साथ ही घर में सुख और समृद्धि का वास बना रहता है. इसके अलावा अमावस्या पर जो भी पितरों का तर्पण और पिंडदान करता है वो पृतदोष से मुक्त हो जाता है.

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार (कॅरियर दिशा) का हुआ आयोजन ।

Life Career Senior Secondary CBSE School organized a career counseling seminar (Career Disha). हरिप्रसाद गोहे  आमला। लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग सेमिनार (कॅरियर दिशा) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इन्दौर के विख्यात कॅरियर काउंसलर एवं ट्रेनर डॉ चेतन रैकवार के मुख्य आतिथ्य, भोपाल तथा इन्दौर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो से उपस्थित अमृतान्श शर्मा, परवेज कुरैशी, सुनील सेन, के विशिष्ट आतिथ्य एवं स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती चंदा सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न क्षेत्रो के विशेषज्ञों ने बड़ी संख्या में उपस्थित लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई स्कूल एवं यूनिवर्सल इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो को मेडिकल, इंजीनियरिगं, विधि, प्रबंधन, आई.टी., रेल्वे, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, भारतीय वायु सेना, नौ सेना, थल सेना, पुलिस विभाग आदि क्षेत्रो में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं आईआईटी. जी, नीट, कैट, क्लैट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी एव उनकी तैयारी के लिए आवश्यक सुझाव दिये। डॉ चेतन रैकवार ने विद्यार्थियों के पालको से भी विस्तार से चर्चा की जिसमे उन्होने पालको को विद्यार्थियो की रूचि के अनुसार ही विषय एवं कॅरियर का चुनाव करने हेतु सुझाव दिये। इस अवसर पर श्री बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज बैतूल के संचालक डॉ. वी.के. पांडे एवं भावेश खासदेव ने विद्यार्थियो को इंजीनियरिंग के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा, उसकी तैयारी एव देश के प्रतिष्टित्त आईआईटी कॉलेजो की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती शिवली गोस्वामी, श्रीमती सोनिका जोशी, श्रीमती रितू गुगनानी, शिक्षक / शिक्षकाएं एवं पालक उपस्थित रहे।

योजनाओं और पुलिसिंग पर हो सकती है चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम विष्णुदेव आज कैबिनेट के साथ लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज गुरुवार को अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। दोपहर में न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस रायपुर स्थित कन्वेंशन हाल में पत्रवार्ता को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल के विस्तार, राज्य सरकार की योजनाओं और पुलिसिंग पर भी चर्चा कर सकते है। वहीं मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर, कोरबा और बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस लेने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.55 बजे कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेंगे और सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकर्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री साय कोरबा से अपरान्ह 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुंचेंगे और 3.10 बजे जे.एम.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के नवपदस्थ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। शाम 4.15 बजे तखतपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 5 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में पीएम स्व-निधि, डे-एनयूएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगरीय निकायों, बैंकों तथा लाभार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात 7.15 बजे रायपुर के पंडरी अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे ‘बॉक्स स्पोर्स्टस कॉम्पलेक्स‘ का लोकार्पण करेंगे। जनता के नाम देंगे संदेश – मुख्यमंत्री साय राज्य सरकार  के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण शाम 4 बजे और रात 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होगा।

जल्द ही सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं तो अपने भीतर तुरंत उतार लें ये खूबियां

जीवन में हर व्यक्ति सफलता का स्वाद चखना चाहता है। लेकिन इसे हासिल करने का सही रास्ता बहुत कम ही लोगों को पता होता है। कई लोग अपने लक्ष्य के करीब पहुंचकर बीच में ही थककर हार मानकर अपना रास्ता बदलने की गलती कर बैठते हैं। जिसकी वजह से वो सफलता से और दूर हो जाते हैं। अगर आप भी अपने लक्ष्य को हासिल करके जल्द ही सफलता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं तो ये 5 खूबियां अपने भीतर तुरंत उतार लें। अपना फैसला खुद लें अगर आप जीवन में सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो अपने लिए फैसले दूसरों की मदद से नहीं बल्कि खुद के विवेक से लें। अपने जीवन में शामिल दोस्तों और रिश्तेदारों को अहमियत दें लेकिन अपना हर फैसला लेने के लिए उन पर निर्भर न रहें। अपनी जरूरतों को देखते हुए अपने फैसले खुद लेने का प्रयास करें। आत्मविश्वास की ना होने दें कमी सफल जीवन के लिए सबसे जरूरी चीज, व्यक्ति का खुद पर आत्मविश्वास का होना है। जो व्यक्ति के भीतर जीवन से मिले अनुभवों से पैदा होता है। याद रखें खुद में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए आपके पास जीवन में एक मकसद का होना जरूरी होता है। जिसे पूरा करने के लिए आप पूरे विश्वास के साथ मेहनत करते हैं। हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क भी जरूरी कई बार व्यक्ति दिन रात मेहनत तो करता है लेकिन अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाता है। इसका सबसे बड़ा कारण होता है गलत दिशा में मेहनत करना। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी को करने के लिए कम समय लेते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको अपने काम करने के तरीके पर गौर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार सफलता हार्ड वर्क से नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क से भी मिल जाया करती है। अपनी कमियों को भी स्वीकार करें सफल होने के लिए व्यक्ति को अपनी खूबियों के साथ अपनी कमियों की जानकारी भी पूरी होनी चाहिए। अगर आप जीवन में आगे बढ़कर नई उपलब्धियों को हासिल करना चाहते हैं, तो अपनी कमियों का पता करके न सिर्फ उन्हें स्वीकार करें बल्कि उन्हें सुधारने की दिशा में भी काम करें। समय की कीमत समझें जो व्यक्ति अपने जीवन में समय की कदर नहीं करता, उसे सफलता कभी नहीं मिलती है। जीवन में सफल होने के लिए व्यक्ति को समय का पाबंद होना जरूरी होता है।

21 दिसंबर से लगेगी आचार संहिता!, छत्तीसगढ़-नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की जल्द होगी घोषणा

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 21 दिसंबर या उससे पहले ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सियासी गलियार में इस बात की खूब चर्चा है कि प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जनवरी और फरवरी में कराये जा सकते है। नगरीय निकाय चुनाव जनवरी तक और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया फरवरी के पहले हफ्ते तक पूरी हो सकती है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के शीत सत्र के ठीक बाद 21 दिसंबर को राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक लगेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर तक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख तारीखें घोषित हो सकती हैं। पांच से छह चरणों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराए के संकेत मिल रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिये जनवरी में वोटिंग कराये जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया जनवरी से शुरू हो सकती है। फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो सकती है। फैक्ट फाइल: 0- प्रदेश में कुल 14 नगर निगम 0- कुल 52 नगर पालिका परिषद 0- कुल 123 नगर पंचायत वर्तमान में प्रदेश में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को भी लागू किया जाना है। नए रोस्टर के मुताबिक लॉटरी के जरिए निकाय में आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 सितंबर तक हो जाएगा । 15 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

बस्तर अंचल में अब बह रही है विकास की बयार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने पखांजूर में 254 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन पखांजूर-मायापुर सड़क, खेल परिसर, नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा स्वर्गीय श्री असीम रॉय की प्रतिमा का किया अनावरण रायपुर  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई और उन्नति के लिए कार्य कर रही है। बस्तर अंचल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से बस्तर में  रहने वाले लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ सड़क, स्कूल, पेयजल, आवास, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आसानी मिल रही है। अब बस्तर में विकास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में पखांजूर से मायापुर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 8.78 करोड़ रुपए, खेल परिसर निर्माण के लिए 02 करोड़, सिविल अस्पताल के मरम्मत कार्य के लिए 30 लाख रूपए और नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री असीम रॉय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में कुल 254.15 करोड़ रुपए के 68 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को प्रदेश की सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इतने कम समय में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के तुरंत बाद 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवासों की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास से जोड़ने पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। प्रदेश में नई उद्योग नीति लागू कर व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य पीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले एक साल में साय सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक कार्य किए। राज्य की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना में हर महीने एक-एक हजार रूपए की राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगातार आवास बन रहे है। किसानों से लेकर हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। कार्यक्रम को अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी ने भी सम्बोधित किया।      कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा, पूर्व विधायक  देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लाल उम्मेद रायपुर एसएसपी और हरीश बने CM सुरक्षा एसपी, छत्तीसगढ़-चार आईपीएस के ट्रांसफर

रायपुर. राज्य शासन ने कल देर रात छत्तीसगढ़ में चार आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के एक अफसर का भी ट्रांसफर किया गया है। सीएम सुरक्षा पुलिस अधीक्षक आईपीएस लाल उम्मेद सिंह अब रायपुर के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं संतोष सिंह को एसएसपी रायपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है। कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार को  CAF 14वीं बटालियन बालोद का कमांडेंट बनाया गया है। इसके साथ ही 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़ के कमांडेंट रवि कुर्रे को कोरिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा योग मनोयोग से होता है, सहयोग से नहीं, योग के मार्ग पर सभी को चलना चाहिए, योग हमारे जीवन की दिशा बदलता है

उज्जैन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार सुबह योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज के शिष्य डॉ. स्वामी परमार्थ देव महाराज के सानिध्य में नागझिरी चौराहा स्थित होमगार्ड मैदान में निशुल्क (इंटीग्रेटेड) योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग मनोयोग से होता है, सहयोग से नहीं। योग के मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। योग हमारे जीवन की दिशा बदलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योग के बाद संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन के निवासी बड़े भाग्यशाली हैं, जो भगवान श्री महाकाल और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली में रहते हैं। परमात्मा ने हमें जो यह मनुष्य देह दी है, उसका संरक्षण करना आवश्यक है। हमारे देश में प्राचीन काल से योग का बड़ा महत्व रहा है। बाबा रामदेव ने योग को न केवल भारत में बल्कि विदेशों तक प्रसिद्ध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को योग दिवस और 21 दिसंबर को ध्यान दिवस मनाया जाएगा, जो उत्तरायण और दक्षिणायन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण तिथियां हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के भौतिकवाद के साथ-साथ प्राचीन विरासत को सहेजते हुए विकास की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होमगार्ड के मैदान से सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ उज्जैन का भी निरंतर विकास हो रहा है। योग करने से कुविचार और कुरीतियां समाप्त होती हैं। विधाता ने जन्म दिया है, तो मृत्यु का समय भी निर्धारित किया है। इसलिए हमें अच्छे कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में होमगार्ड के कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने मुख्यमंत्री से सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए होमगार्ड में नई भर्ती और होमगार्ड के लिए नए स्थान की आवश्यकता की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया और जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने होमगार्ड के जवानों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि न्यूनतम साधनों के बावजूद बेहतर कार्य किया जा रहा है। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।  

जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों में NIA की रेड, 19 जगहों पर चल रही रेड

श्रीनगर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और देश में आतंक फैलाने की साजिश की जांच के तहत बृहस्पतिवार को कई राज्यों में छापे मारे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में 19 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

’लार्जेस्ट नेचुरल शिवलिंग’ के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया। गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि श्रीमती हेमल शर्मा और अमित सोनी ने मुख्यमंत्री साय से आज मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाईट https://www.easemytrip.com में जशपुर जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी तथा पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। मधेश्वर पहाड़ : प्रकृति और आस्था का संगम जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर स्थित मधेश्वर पहाड़, शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं। पर्यटन और रोमांच का केंद्र मधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव करते हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री 102 नव विवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 दिसंबर को कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 625 करोड़ 28 लाख 56 हजार से अधिक लागत की 284 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही 02 करोड़ 69 लाख 34 हजार की सामग्री का विभिन्न विभागों के 400 से अधिक हितग्राहियों को वितरण करेंगे। साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 284 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में 17 करोड़ 43 लाख 46 हजार से अधिक राशि के 34 कार्यों का लोकार्पण एवं 607 करोड़ 85 लाख 10 हजार से अधिक राशि की 250 कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास शामिल हैं। कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा।          इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा प्रवास के दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। मुख्यमंत्री जिले के 400 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 2.69 करोड़ से अधिक राशि के सामग्री वितरण एवं चेक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की पखांजूर-मायापुर सड़क, खेल परिसर, नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा

बस्तर अंचल में अब बह रही है विकास की बयार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय ने पखांजूर में 254 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की पखांजूर-मायापुर सड़क, खेल परिसर, नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा स्वर्गीय असीम रॉय की प्रतिमा का किया अनावरण रायपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई और उन्नति के लिए कार्य कर रही है। बस्तर अंचल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से बस्तर में  रहने वाले लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ सड़क, स्कूल, पेयजल, आवास, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आसानी मिल रही है। अब बस्तर में विकास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में पखांजूर से मायापुर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 8.78 करोड़ रुपए, खेल परिसर निर्माण के लिए 02 करोड़, सिविल अस्पताल के मरम्मत कार्य के लिए 30 लाख रूपए और नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम रॉय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में कुल 254.15 करोड़ रुपए के 68 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को प्रदेश की सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इतने कम समय में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के तुरंत बाद 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवासों की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास से जोड़ने पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। प्रदेश में नई उद्योग नीति लागू कर व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य पीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले एक साल में साय सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक कार्य किए। राज्य की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना में हर महीने एक-एक हजार रूपए की राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगातार आवास बन रहे है। किसानों से लेकर हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। कार्यक्रम को अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी ने भी सम्बोधित किया।     कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री रात्रि 7.15 बजे रायपुर के पंडरी अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे ‘बॉक्स स्पोर्स्टस कॉम्पलेक्स‘ का लोकार्पण करेंगे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 दिसंबर को राजधानी रायपुर, कोरबा और बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.30 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित न्यू-सर्किट हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे।     मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेेंगे और सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।     मुख्यमंत्री साय कोरबा से अपरान्ह 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुंचेंगे और 3.10 बजे जे.एम.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के नवपदस्थ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे तखतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।     मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में पीएम स्व-निधि, डे-एनयूएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगरीय निकायों, बैंकों तथा लाभार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.15 बजे रायपुर के पंडरी अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे ‘बॉक्स स्पोर्स्टस कॉम्पलेक्स‘ का लोकार्पण करेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet