LATEST NEWS

प्रदेश में 4 दिन तक ओले-पानी, कोहरे का अलर्ट, 4 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भिंड और सीहोर में रात भर से हो रही रिमझिम बारिश

भोपाल नए साल से पहले मध्यप्रदेश में मौसम के अलग अलग रुप देखने को मिल रहा है। ठंड-कोहरे के बीच बादल-बारिश और ओले की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग का मौसम बदला ही रहेगा।खास करके 27 दिसंबर को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने का अनुमान है। 28 दिसंबर तक प्रदेश में कहीं कहीं बारिश होगी तो कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान अगले 5 दिनों तक दिन-रात के तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होगी लेकिन ठंडी हवाओं से रात में ठिठुरन रहेगी।जनवरी से फिर मौसम करवट लेगा और तापमान के गिरते ही कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर कोहरा का प्रभाव देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और कोहरा रहेगा। वहीं, रात में ठंडी हवाओं से ठिठुरन रहेगी। कई जिलों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बादल छाए हुए हैं। भिंड और सीहोर के कई क्षेत्रों में रात भर से हो रही रिमझिम बारिश आज सुबह भी जारी रही। इससे पहले सोमवार को भी मौसम बदला रहा। भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहने का अनुमान जताया है। इस दिन भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजस्थान के ऊपर भी एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की एक्टिविटी रहेगी। जिससे बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम     24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, खरगोन, विदिशा, गुना और अशोकनगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इनमें से अशोकनगर, निवाड़ी और छतरपुर में गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी।     25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, अशोकनगर और गुना में कोहरा रहेगा।     26 दिसंबर: इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर और गुना में हल्की बारिश का दौर रहेगा। इनमें से ज्यादातर जिलों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी।     27 दिसंबर: भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में आंधी, बारिश और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, जबलपुर, कटनी और उमरिया में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इस बार सीजन का पहला मावठा पड़ेगा मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के महीने में प्रदेश में बारिश का ट्रेंड रहता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही मौसम है। इस बार भी मौसम बदल गया है। शनिवार को छिंदवाड़ा में बारिश भी हुई थी। वहीं, सोमवार को बादल छा गए हैं। सिस्टम गुजरने के बाद ठंड का असर इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अमूमन दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में ऐसी ठंड रही। आखिरी दिनों में बारिश की एक्टिविटी रहेगी। इसके गुजरने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा, जो पूरे जनवरी महीने तक चलेगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी, नौगांव-पचमढ़ी सबसे ठंडे प्रदेश के ज्यादातर शहरों से कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो गया है। ऐसा उत्तरी हवाओं के नहीं आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी की वजह से हुआ है। जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार-सोमवार की रात में नौगांव में 6.2 डिग्री, पचमढ़ी में 7.9 डिग्री, खजुराहो-मंडला में 8 डिग्री, टीकमगढ़ में 8.2 डिग्री, रायसेन में 9.2 डिग्री और उमरिया में 9.4 डिग्री तापमान रहा। बाकी जिलों में पारा 10 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में सबसे ज्यादा 14.6 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री, जबलपुर में 10.4 डिग्री, भोपाल में 10.2 डिग्री और ग्वालियर में पारा 9.3 डिग्री रहा।

2 दिन पहले हुए विवाद को लेकर ऑटो चालक पर चाकुओं से वार

कटनी ऑटो में सवारी भरने को लेकर दो दिन पहले हुए विवाद और मारपीट की घटना के कारण आज एक ऑटो चालक को लगभग एक दर्जन युवकों ने मारपीट करते हुए दनादन चाकू मार दी। दोपहर लगभग 2:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत आने वाली इंडिया होटल के समीप हुई घटना में चाकू बाजी का शिकार हुए युवक को गंभीर हालत में शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि लगभग आधा दर्जन चाकू के वार मृतक के शरीर पर मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी शासकीय जिला अस्पताल पहुंच गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहरुआ निवासी 36 वर्षीय लकी गुप्ता पिता स्वर्गीय प्रमोद गुप्ता ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। 2 दिन पहले ऑटो में सवारी भरने की बात को लेकर घायल लकी का विवाद अहमद नगर के समीप गत 22 दिसंबर को सुमित बर्मन, आर्यन बर्मन और सौरभ यादव नामक युवकों से हुआ था। विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी जिसके कारण लकी के सिर पर चोट भी आई थी और इस घटना की शिकायत बस स्टैंड चौकी में कराई गई थी। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे लगभग एक दर्जन युवकों ने लकी को इंडिया होटल के समीप कुछ बात करने के बहाने बुलाया और उस पर दनादन चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। लकी के ऊपर एक दर्जन से अधिक चाकू से वार किए गए। घायल को गंभीर हालत में शासकीय जिला अस्पताल लाया गया जहां पर कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक बार फिर संघ प्रमुख के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया, हिंदुओं के नेता नहीं

मुंबई संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर संत समाज उबल रहा है। इस बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक बार फिर संघ प्रमुख के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया है। मुंबई में ANI से बातचीत में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, “…वह किसी संगठन के प्रमुख हो सकते हैं लेकिन वह हिंदू धर्म के प्रमुख नहीं हैं कि उनकी बात हम मानते रहें। वह हमारे अनुशासक रहे हैं, हम उनके अनुसार नहीं चल सकते।” उन्होंने आगे कहा, “मैं बीस बार कह रही हूं कि हिन्दू धर्म की व्यवस्था के लिए वह ठेकेदार नहीं हैं। हिंदू धर्म की व्यवस्था हिन्दू धर्म के आचार्यों के हाथ में है। संपूर्ण भारत के भी वह प्रतिनिधि नहीं हैं।” जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने यह भी कहा कि जो हमारी ऐतिहासिक वस्तुएं हैं, वह हमें मिलनी ही चाहिए और हमें लेनी भी चाहिए, चाहे जैसे मिले। भले इसके लिए साम, दाम, दंड, भेद क्यों न अपनाना पड़े। रामभद्राचार्य के अलावा और कई संतों ने भी मोहन भागवत के बयान की आलोचना की है। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी भागवत के उस बयान पर उनकी आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि हर जगह मंदिर ढूंढ़ने की इजाजत नहीं दी सकती। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने पुणे में एक व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए कहा , “धर्म प्राचीन है और धर्म की पहचान से ही राम मंदिर बनाया गया है। यह सही है, लेकिन सिर्फ मंदिर बन जाने से कोई हिंदुओं का नेता नहीं बन सकता। हिंदू धर्म सनातन धर्म है और इस सनातन और सनातन धर्म के आचार्य सेवाधर्म का पालन करते हैं। यह मानव धर्म की तरह सेवा धर्म है। सेवा करते समय हमेशा चर्चा से दूर रहना हमारा स्वभाव है।” उन्होंने आगे कहा, “जो लोग बिना दिखावे के लगातार सेवा करते हैं, वे सेवा की इच्छा रखते हैं। सेवा धर्म का पालन करते हुए हमें अतिवादी नहीं होना चाहिए और देश की परिस्थिति के अनुसार मध्यम मार्ग अपनाना चाहिए। मानव धर्म ब्रह्मांड का धर्म है और इसे सेवा के माध्यम से प्रकट किया जाना चाहिए। हम विश्व शांति की घोषणा करते हैं , लेकिन अन्य जगहों पर अल्पसंख्यकों की क्या स्थिति है? इस पर ध्यान देना जरूरी है। पेट भरने के लिए जो जरुरी है, वह करना चाहिए , लेकिन घर-गृहस्थी से परे जो कुछ भी हमें मिला है, उसका दोगुना सेवा के रूप में देना चाहिए।”

10 लोग घायल, राजस्थान-जयपुर में अजमेर हाइवे पर लो फ्लोर बस को ट्रक ने मारी टक्कर

अजमेर। राजधानी में अजमेर हाईवे पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को गैस टैंकर का हादसा हुआ था और बीते सोमवार को लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया। बता दें कि  चांदपोल से बगरू जा रही लो फ्लोर बस को अजमेर हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में बैठे करीब 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसा अजमेर रोड पर हाईवे किंग होटल बगरू के पास हुआ है। बगरू थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा के मुताबिक सोमवार को शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि अजमेर रोड पर होटल हाईवे किंग बगरू के पास लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बस में बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।

प्रशांत नील ने सलार 2 के एक गेम-चेंजिंग सीन के बारे में खुलासा किया

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक प्रशांत नील ने फिल्म सलार 2 के एक गेम-चेंजिंग सीन के बारे में खुलासा किया है। सलार पार्ट 1 -सीजफायर के निर्देशक प्रशांत नील, प्रभास, और होम्बले फिल्म्स के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड सेट किए। फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली, और इसकी सफलता ने इसके सीक्वल सलार: पार्ट 2 -शौर्यांगा पर्वम को मच अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है। फैंस इस महाकाव्य कहानी के अगले पार्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में, निर्देशक प्रशांत नील ने सीक्वल से एक अहम सीन की झलक शेयर की है, जिससे उत्साह और बढ़ गया है। प्रशांत नील ने बताया कि सलार पार्ट 1-सीजफायर में जो एक सीन है, जो पहले थोड़ा बढ़ा-चढ़ा सा लगता है, उसका एक गहरा मतलब है और ये सलार: पार्ट 2 -शौर्यांगा पर्वम के एक बहुत ही शानदार मोमेंट से जुड़ा हुआ है। इस सीन में, देवा एक प्लास्टिक का चाकू उठाता है और उसकी मां, जिस किरदार को ईस्वरी राव ने निभाई हैं, उसे देखकर हैरान हो जाती हैं। उन्होंने बताया,सलार में एक सीन है जहां देवा एक चाकू उठाता है और उसकी मां इसे एक डरावने सीन की तरह महसूस कराती हैं। क्या ये बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है? बिल्कुल नहीं। आपको पार्ट 2 का इंतजार करना पड़ेगा, तब आपको समझ आएगा कि उसने ऐसा क्यों किया। ये सीन सलार 2 के सबसे शानदार सीन में से एक है, और इसके पीछे एक खास वजह है।” सलार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसे होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास, श्रुति हासन, और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं।  

रवि दुबे की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

मुंबई     एक्टर रवि दुबे ने 23 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी रखी, जहां उनके खास दोस्त पहुंचे। बीवी और प्रोड्यूसर सरगुन मेहता भी पहुंचीं। मगर सबकी नजरें मुनव्वर फारूकी और आयशा खान पर अटक गईं। आइए दिखाते हैं कि पार्टी में कौन-कौन आया था। फोटो क्रेडिट- योगेन शाह।  रवि दुबे ने पपाराजी के साथ केक काटा। जहां पत्नी सरगुन मेहता और मनीषा रानी भी मौजूद थीं। कपल ने Dreamiyata Dramaa नाम से एक यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया है, जिस पर गौहर खान और ईशा मालवीय स्टारर ‘लवली लोला’ और करण वी ग्रोवर और आयशा खान स्टारर ‘दिल को रफू कर लेई’ प्रीमियर होगा।     27 साल की मनीषा रानी पर 36 साल की सरगुन मेहता भारी पड़ गईं। वह आज भी बला की खूबसूरत लगती हैं। मुनव्वर फारूकी ने रवि दुबे की पार्टी में एकदम स्वैग से एंट्री की। हर कोई उन्हें ही देखता रह गया। आयशा खान और ईशा मालवीय दोनों को ही आपने ‘बिग बॉस 17’ में देखा था। वहीं, अब ये दोनों एक साथ सरगुन मेहता के शो में दिखाई देने वाली हैं।     निया शर्मा और रवि दुबे ने साथ काम किया है। बीच में खबर थी कि इनके बीच लड़ाई हुई है और वजह सरगुन मेहता हैं। मगर दोनों अच्छे दोस्त हैं और जब ये पार्टी में पहुंचीं तो सबकी निगाहें इन पर टिकी रह गईं।  गौहर खान जो कि 41 साल की हैं और एक बेटे की मां हैं। उन्होंने भी पार्टी में मजमा लूट लिया।     नकुल मेहता और टेरेंस लुईस ने भी स्टाइलिश अंदाज में पार्टी में एंट्री की। जिससे हर कोई उनकी वाहवाही करने लगा। रवि दुबे की बर्थडे पार्टी में करन ग्रोवर और सुनील ग्रोवर भी पहुंचे। करण तो आयशा खान के साथ सरगुन के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आशा नेगी इन दिनों सिंगल हैं। वह पार्टीज में या तो अकेले या फिर किसी दोस्त के साथ पहुंचती हैं। रवि दुबे की पार्टी में भी वह अर्जित तनेजा के साथ नजर आईं।     शरद केलकर और शब्बीर अलूवालिया भी पार्टी में कुछ इस अंदाज में दिखाई दिए।    रवि दुबे की उम्र 41 साल है। वहीं सरगुन मेहता 36 साल की हैं। दोनों के बीच 5 साल का अंतर है।  पारितोष त्रिपाठी और पीयूष मिश्रा भी रवि दुबे की पार्टी में सादगी भरे अंदाज में पहुंचे।

प्राइम वीडियो ने अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को दिया ‘सूबेदार’ के फर्स्ट लुक का तोहफा

मुंबई,  प्राइम वीडियो ने आज अनिल कपूर के जन्मदिन पर फैंस को उनकी आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ के फर्स्ट लुक का तोहफा दिया है। प्राइम वीडियो ने ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के साथ मिलकर फिल्म सूबेदार की पहली झलक पेश की है। इस फिल्म में सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी है,जो अब आम जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे हैं। इसमें अनिल कपूर का दमदार रोल है और राधिका मदान उनकी बेटी बनी हैं। सूबेदार का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फर्स्ट लुक की शुरुआत दमदार विजुअल्स के साथ होती है, जिसमें बैकग्राउंड में बजता सूबेदार का जोश भर देने वाला थीम ट्रैक है। अनिल कपूर की दमदार मौजूदगी थ्रिलिंग लगती है, जहां वह एक सख्त और जोशीले किरदार को पूरे परफेक्शन के साथ निभाते हैं। वीडियो में बढ़ता हुआ तनाव उनकी हाई-एनर्जी और दमदार परफॉर्मेंस की झलक दिखाता है। अनिल कपूर ने कहा,”सूबेदार मेरे लिए बेहद खास है! यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि यह हिम्मत, सम्मान, परिवार और जिंदगी में आने वाली चुनौतियों से लड़ने की कहानी है। इस फिल्म के लिए सुरेश से बेहतर कोई निर्देशक नहीं हो सकता था, और इस कहानी में जान फूंकने के लिए विक्रम और उनकी टीम के साथ काम करना भी उतना ही खास है। अपने जन्मदिन पर सूबेदार अर्जुन मौर्या की पहली झलक दिखाना मेरे लिए उन फैंस को तोहफा है, जिन्होंने इन सालों में हमेशा मेरा साथ दिया। ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनायी जा रही फिल्म सूबेदार , विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी निर्मित की जा रह रही है। इसकी दिलचस्प कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है।  

वानगर क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहनकर्ताओं पर की गयी कार्यवाही

बैढ़न कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई क्यों नहीं? सिंगरौली सिंगरौली नवानगर थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की गई सोमवार को खनिज विभाग का अमला अलग-अलग जगह पर पर दबिश देकर अवैध रेत पत्थर के परिवहन में लिप्त वाहनों को जप्त किया कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी मनीष खत्री, खनिज अधिकारी एके राय के निर्देश पर की गई कार्रवाई में कपिल मुनि शुक्ला विधाकांत तिवारी,सैनिक दीनबंधु बैगा, कृष्ण कुमार,रमाकांत तिवारी बृजेश कुमार पांडे शामिल थे

पटपड़गंज सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार अवध ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया: अवध ओझा

नई दिल्ली हाल ही में राजनीति के मैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भगवान बता दिया है। पटपड़गंज सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार अवध ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कंस उनके पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे। ओझा ने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे इसलिए पड़े हैं कि कहीं वो 2029 में प्रधानमंत्री ना बन जाए। अवध ओझा ने बातचीत में यह बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ओझा ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी निश्चित तौर पर भगवान हैं, मैं तो कह ही चुका हूं कृष्ण के अवतार हैं। जब भी कोई व्यक्ति समाज बदलने की कोशिश करता है और जब भी कोई व्यक्ति गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है तो समाज के कंस उसके पीछे पड़ जाते हैं। नहीं तो भगवान कृष्ण जेल में कैसे पैदा होते। क्या बिगाड़ा था देवकी और वासुदेव ने। समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे, मजलूमों के लिए काम करे। सताए हुए लोगों के लिए काम करे।’ अवध ओझा ने कहा कि केजरीवाल दूरदर्शी हैं और उनमें भगवान के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली की जो स्थिति है वह उदाहरण बनती जा रही है पूरे भारत के लिए। सबकी हालत खराब है कि 2029 में कहीं केजरीवाल प्रधानमंत्री ना बन जाएं। निश्चित तौर पर लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं। वो बिल्कुल भगवान हैं, एकदम मैं तो कहता हूं वो भगवान हैं। शिक्षा फ्री कर दी। आज मैंने अखबार में पढ़ा कि एक व्यक्ति मां को घर में बंद करके उज्जैन चला गया, उसकी भूख से मौत हो गई। उनको पता है कि आज के दौर में बुजुर्ग बीमार हुए तो उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं। कितनी दूरदर्शिता की बात है यह। यह भगवान के ही लक्षण हैं, स्वभाविक तौर पर भगवान के लक्षण हैं।’ हिंदुओं की आस्था का मजाक: भाजपा भाजपा अवध ओझा के बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे हिंदुओं की आस्था के साथ मजाक बताया। दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता प्रीति अग्रवाल ने एक्स पर लिखाा, ‘आम आदमी पार्टी नेता द्वारा भ्रष्ट केजरीवाल को श्री कृष्ण जी जैसा बताया जाना शर्मनाक और अस्वीकार्य है। आम आदमी पार्टी हिंदुओं की आस्था का मजाक बनाने से कभी नहीं कतराती है।’

शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल पयारी नंबर 1, जिला अनूपपुर में आयोजित हुआ ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम

अनूपपुर       आम जन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाकर  नियमों की अनभिज्ञता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्कूल/कालेज के छात्र-छात्राओं के बीच यातायात पुलिस द्वारा अधिक से अधिक ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम मे आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पयारी नंबर 1, जिला अनूपपुर मे छात्र-छात्राओं के बीच ट्रेफिक अवेयरनेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी  ज्योति दुबे द्वारा बच्चो को ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन ,रोड मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में विस्तार से बताया गया। बच्चों ने ट्रैफिक रूल्स के विषय में विभिन्न प्रश्न पूछे  जिसका प्रति उत्तर ट्रैफिक प्रभारी द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज तिवारी, थाना यातायात से आरक्षक योगेंद्र सिंह आरक्षक गणेश यादव भी कार्यक्रम उपस्थित रहे।

नगर परिषद के विस्थापित दुकानदारों को निशुल्क दुकानें निर्माण कर दी जाए। दुकानदार यूनियन

कैलारस  नगर के 209 दुकानदारों की दुकान वर्ष 2012 में तत्कालीन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अवैधानिक रूप से दुकानें तोड़ दी गई, उन्हें नोटिस भी नहीं दिए गए। दुकानदारों के मामले में पहले उच्च न्यायालय एवं बाद में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कंपनी की जमीन को सरकारी व नगर परिषद की मान्य करते हुए फैसला दिया है। साथ ही दुकानदारों को नुकसान का एक-एक लाख रुपये मुआवजा और जांच कर अवैधानिक रूप से दुकान तोड़ने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने का आदेश दिए है। इस मामले में 12 वर्षों से संघर्ष कर रहे दुकानदारों की ऐतिहासिक जीत हुई है। अब दुकानदार नगर परिषद से तत्काल और निशुल्क दुकानें बनाकर देने की मांग कर रहे हैं। विस्थापित दुकानदारों की मांग है कि उन्हें पुनर्वास योजना के अंतर्गत निशुल्क दुकानें प्रदाय की जाए। क्योंकि उनकी प्रीमियम राशि बर्ष 1993 से जमा है। यह संबंध में दुकानदारों ने पहाड़गढ़ तिराहे से रैली निकाल कर नगर परिषद कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और सात सूत्रीय मांग पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष के नाम से दिए गए हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने का भी आव्हान किया है। इस कार्यवाही का नेतृत्व सर्वश्री अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष, संतोषी लाल मंगल कोल्हूडाडा वाले, दुर्गेश गोड, ओमप्रकाश श्रीवास,  राजवीर सिंह धाकड़,  इब्राहिम शाह पूर्व पार्षद, पूरनलाल गुप्ता, कमल गुप्ता, बल्लू मामा ,अनवर खान, बीरबल धाकड़, लक्षी धाकड़ आदि ने किया। ज्ञापन में सात मांगें जो रखी गई है, उनमें निशुल्क दुकान देने, बड़ी साइज की दुकान , प्राइम लोकेशन पर देने और बरन्डा बना कर देने, सड़क की चौड़ाई समुचित रखने ,किराया पूर्ववत रखने, जिन दुकानदारों के नामांतरण नहीं हुए हैं। उनके नामांतरण तत्काल  करने आदि मांगें रखी गई है। दुकानदारों ने आगामी आंदोलन के रूप में 6 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री की लाडली बहनाओं के साथ क्यों किया जा रहा है खिलवाड़ क्यों दर दर भटकाया जा रहा है आखिर क्यों

टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले की विकासखंड जतारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धमना की महिला ने लगाए b c mपर रिशपित लेने और बुरी नजर रखने के आरोप महिला ने कहा है कि मेरा नाम कमला कुशवाहा में धमना की निवासी हु मेरे दो दो बच्चे विकलांग हैं में विधवा हु आशा कार पद पर नियुक्त हू मेरे को 2022से कार्य करवाया जाता है लेकिन बेटन नहीं डाली जाती है और कहा जाता है कि अगर आप 50हजार रुपए देदो तो आप का काम हो जाएगा में 20हजार रुपए लेकर गई थी लेकिन उसने नहीं लिए कहा भाग यहां से विधवा कही की में जगह जगह भटक रही हू मेरी कोई नहीं सुन रहा है कैसे बच्चों को पालूंगी b c m मुझे कई बार रात में बुलाया में 9 बजे रात तक बैठी रही लेकिन कोई न्याय नहीं मिला

स्कूल के बाहर कट्टा लगाकर कार में बैठाया, राजस्थान-भरतपुर में 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

भरतपुर। डीग के पहाड़ी थाना इलाके में एक 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब छात्रा अर्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रही थी। आरोपी, जो छात्रा के ससुराल पक्ष से हैं, उन्होंने उसकी कनपटी पर कट्टा लगाकर धमकाया और आसपास के लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी लड़की को कार में डालकर फरार हो गए।  दहेज प्रताड़ना के बाद पिता के साथ रह रही थी नाबालिग पीड़िता के पिता ने पहाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले गोपालगढ़ इलाके के एक युवक से करवाई गई थी। शादी के तुरंत बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। जब यह प्रताड़ना बढ़ गई, तो पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को वापस अपने घर ले लिया। नाबालिग तब से अपने पिता के साथ रह रही थी और पढ़ाई कर रही थी। वह इस समय 10वीं कक्षा में थी। सोमवार सुबह वह अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह स्कूल गेट से बाहर निकली, तो उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पहले से मौजूद थे।  फायरिंग कर लोगों को डराया जैसे ही लड़की स्कूल से बाहर निकली, अपहरणकर्ताओं ने कट्टा लगाकर उसे धमकाया। लड़की ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन जब आसपास के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। डर के माहौल में वे नाबालिग को अपनी कार में डालकर फरार हो गए।  पुलिस में शिकायत दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी पिता की शिकायत पर पहाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि लड़की को सुरक्षित वापस लाने और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कानूनी और सामाजिक कुरीतियों पर सवाल यह घटना न केवल अपहरण का मामला है, बल्कि समाज में मौजूद बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को भी उजागर करती है। 14 साल की उम्र में लड़की की शादी कराना बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 का उल्लंघन है। इसके साथ ही, दहेज के लिए प्रताड़ना और अब अपहरण जैसे गंभीर अपराध, समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करते हैं।

देश के अंदर कारों को खरीदना महंगा हो जाएगा, सरकार ने बढ़ाया GST, कीमतों में 4% तक का इजाफा होने वाला है

नई दिल्ली 1 जनवरी, 2025 से देश के अंदर कारों को खरीदना महंगा हो जाएगा। लगभग सभी कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में 4% तक का इजाफा करने वाली है। यानी 31 दिसंबर तक कार खरीदने का बढ़िया मौका है। हालांकि, इस बीच पुरानी कारों को खरीदना भी महंगा हो गया है। जी हां, बाजार में पुरानी कारों की डिमांड काफी ज्यादा है, लेकिन अब इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। दरअसल, GST कांउसिल ने 55वीं बैठक में यूज्ड कारों पर लगने वाले टैक्स को 12% से बढ़ाकर 18% करने का फैसला किया है। काउंसिल की तरफ से तय किए गए नए रेट ओल्ड व्हीकल सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों या डीलर्स की ओर से खरीदे जाने वाले व्हीकल पर ही लागू होंगे। यदि आप रजिस्टर्ड डीलर के जरिए अपनी यूज्ड कार बेच रहे हैं, तो यह GST लागू होगा। अगर आप सीधे कार बेच रहे हैं, तो आपको यह GST नहीं देना होगा। इस तरह आपको सही कीमत तय करने के वक्त यह बात अपने दिमाग में रखनी होगी। यूज्ड कारों पर GST की नई दर पर्सनल खरीदारों पर लागू नहीं होगी। इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी शख्स से डायरेक्ट पुरानी कार खरीदते हैं, तो आपको 18% GST की बजाय 12%ही टैक्स देना होगा। दूसरी तरफ, यूज्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने पर भी आपको 18% GST देनी होगी। हालांकि, नई EV की खरीद पर आपको 5% GST देनी होती है। GST रेट बढ़ने से नई और पुरानी कारों की कीमतों के बीच का अंतर ऐसे में कम होने वाला है। इसके अलावा पुरानी कारों की बिक्री भी प्रभावित होगी। मान लीजिए आप 18 लाख रुपए में कार खरीदते हैं। इसे किसी किसी दोस्त या रिश्तेदार या फिर जानकार को 13 लाख रुपए में बेचते हैं, तो कोई GST नहीं लगाया जाएगा। दूसरी तरफ, यदि कोई डीलर 13 लाख रुपए में कार खरीदता है और उसे 17 लाख रुपए में बेचता है, तो 18% GST केवल 4 लाख रुपए के प्रॉफिट मार्जिन पर देना होगा। इसका मतलब ये हुआ है कि अब पुरानी गाड़ी खरीदते समय फिर चाहे वो पेट्रोल, डीजल हो या फिर EV हो, 18% टैक्स प्रॉफिट मार्जिन पर देना होगा। कुल मिलाकर इससे सेकेंड कारों की कीमतों में इजाफा हो जाएगा।

एनजीओ के लोगों ने महिला को बच्चे की मौत के नाम पर ठग लिए 25 लाख रुपये

बिलासपुर शहर में रहने वाली महिला से सामाजिक कार्य के लिए चंदा मांगने एक एनजीओ के लोगों ने फोन से संपर्क किया था। कथित एनजीओ के संचालकों ने बीमार और गरीब तबके के बच्चों की मदद का झांसा देकर महिला से रुपये लिए। इसके बाद एक बीमार बच्चे की मदद के लिए रुपये मांगे। महिला रुपये नहीं दे पाई, तो बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए उन्हें ब्लैकमेल किया गया। महिला से 25 लाख की ठगी कर ली गई है। घटना की शिकायत पर रेंज साइबर थाने में जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। रेंज साइबर थाने के प्रभारी अधिकारी आईपीएस और कोतवाली सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि एक महिला ने 25 लाख की ठगी की शिकायत की है। महिला ने बताया कि एक सामाजिक कार्य के लिए कुछ लोगों ने उनसे चंदा मांगने संपर्क किया था। महिला को करने लगे ब्लैकमेल कथित एनजीओ के लोगों ने महिला को बताया कि वे बीमार और गरीब तबके के बच्चों के इलाज और उनके विकास के लिए काम करते हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने पहले कुछ रुपये चंदा दे दिया। इसके बाद एक बीमार बच्चे के इलाज के लिए महिला से और रुपये मांगे गए। महिला तब उन्हें रुपये नहीं दे पाई। इसके बाद जालसाजों ने महिला को कॉल कर बताया कि इलाज नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई है। जालसाजों ने इसका जिम्मेदार महिला को बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला से अलग-अलग बहानों से 25 लाख रुपये ले लिए गए। जब जालसाजों की मांग बढ़ती गई तो महिला ने पूरे मामले की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद घटना की शिकायत रेंज साइबर थाने में की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि मामला संवेदनशील है। इसके कारण पीड़ित महिला का नाम पुलिस की ओर से उजागर नहीं किया जा रहा है। डरने के बजाय तुरंत जाएं पुलिस के पास आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि समय के साथ ही जालसाज ठगी के तरीके बदलते रहते हैं। वर्तमान में किसी केस में फंसने की बात कहकर लोगों को डाराया जाता है। इसके बाद पुलिस की ड्रेस पहना हुआ व्यक्ति वीडियो कॉल कर किसी केस में नाम आने की बात कहता है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के नाम पर कुछ फर्जी दस्तावेज भी लोगों के मोबाइल पर भेजा जाता है। इस तरह से किसी भी तरह की धमकियों से डरने के बजाए तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देनी चाहिए। साथ ही इस तरह के फोन कॉल पर किसी भी तरह का लेन-देन करने से पहले पुलिस थाने में सूचना देना जरूरी है। इससे ठगी से बचा जा सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet