LATEST NEWS

कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन, राजस्थान-बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 जनवरी से

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इसके पोस्टर का विमोचन किया और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने कहा कि उत्सव में अधिक से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक शिरकत करें, इसके मद्देनजर इसका व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान ऐसे नवाचार हों, जिससे राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिल सके। कलेक्टर ने बताया कि 10 जनवरी को भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जूनागढ़ परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान हैंडीक्राफ्ट सहित स्थानीय विशेषताओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दूसरे दिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम जिला कलेक्टर ने बताया कि 11 जनवरी को राष्ट्रीय उच्च अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़ तथा अश्व से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी। दोपहर 3:30 बजे जूनागढ़ से शोभायात्रा रवाना होगी। इसमें सजे-धजे ऊंट, ऊंट गाड़े, तांगे, हेरिटेज गाड़ियां, लोक कलाकार, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे। सायं साढ़े चार बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मिस्टर बीकानेर, मिस मरवन तथा ढोला मरवण शो आयोजित होंगे। सायं 7 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। तीसरे दिन रायसर में होंगी अनेक गतिविधियां जिला कलेक्टर ने बताया कि 12 जनवरी को रायसर में रस्साकसी, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, साफा बांधने की प्रतियोगिता, महिला मटका दौड़ तथा ड्यून रेस आदि आयोजित होंगी। वही सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हैंडीक्राफ्ट, फूड बाजार, हॉर्स रेस, कैमल कार्ट सफारी आदि गतिविधियां होंगी। सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक केंद्रों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। पीले चावल बांट देंगे न्योता जिला कलेक्टर ने बताया कि 2 जनवरी को पीले चावल बांटकर आमजन को उत्सव के लिए न्यौता दिया जाएगा। इसमें रोबीले, लोक कलाकार और सजे-धजे ऊंट-घोड़े साथ रहेंगे। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समस्त तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी कार्यक्रम भव्य और गरिमामय तरीके से हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊंट उत्सव बीकानेर की पहचान से जुड़ा आयोजन है। इसके मद्देनजर इसके आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने उत्सव की अब तक की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से हो रहे ऊंट उत्सवों की जानकारी दी। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) सौरभ तिवारी, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, इंडियन रेडक्रास सोसायटी के विजय खत्री, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के संभागीय अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, पर्यटन व्यवसाई विजय सिंह भाटी रायसर, किशन सिंह, पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी योगेश राय आदि मौजूद रहे।

डोटासरा बोले- शिक्षा मंत्री को फजीहत की आदत है, राजस्थान-अब स्कूलों की छुट्टी 25 से

जयपुर। प्रदेश के स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। हर साल शिविरा पंचांग में 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से ही सर्दी की छुट्टियां शुरू जाती हैं, जो पांच जनवरी तक चलती हैं। इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि तेज सर्दी सर्दी पड़ने पर ही स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (25 दिसंबर के बाद) किया जाएगा। हालांकि, उनके इस बयान को लागू नहीं किया गया और शिविरा पंचांग के हिसाब से ही छुटि्टयां दी गई हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि शिविरा पचांग में पूरे साल की एक्टिविटी होती है। उसके अनुसार ही 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुटि्टयां की गई है। ये प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू होगा। डोटासरा बोले-मंत्री बयानबाजी से भ्रमित कर रहे अब कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर दिलावर पर हमला बोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री कहते रहे 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश नहीं होगा। मंत्री निरंतर बयानबाजी कर शिक्षकों और अभिवावकों को भ्रमित करते रहे, लेकिन शिक्षा विभाग के निदेशक ने शिविरा पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी। मंत्री जी को बेतुके बयान और बार-बार यू-टर्न होते फैसलों से फजीहत की आदत हो गई है। दिलावर क्यूं बार-बार लेते हैं यू-टर्न – मौजूदा सरकार के एक साल के कार्यकाल में दिलावर को कई बार अपने बयानों पर यू टर्न लेना पड़ा है।

एक और कैमरा NDRF की टीम ने डाला, राजस्थान-जयपुर में 18 घंटे से बोरवेल में मौत के गड्ढे में चेतना

जयपुर। 18 घंटे से बोरवेल में भूखी प्यासी 3 साल की चेतना को बाहर निकलने के प्रयास और तेज हो गया है। बता दें बोरवेल 700 फीट है और चेतना 150 फीट पर फंसी हुई है। जल्द ही दूसरा प्रयास शुरू होगा। जगह कम होने के कारण खाद्य सामग्री नीचे भेजने में प्रशासन फेल हो गया। रिंग रोड और अंब्रेला टेक्नोलॉजी से बच्ची को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात करीब 1 बजे पहला प्रयास असफल रहा। रिंग बच्ची के कपड़ों में फंसने के बाद बच्ची को बाहर निकाला जाएगा। एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट योगेश मीणा ने बताया कि रिंग बच्ची को फंसाने के लिए बोरवेल में डाली गई थी। बच्ची के कपड़ों में रिंग उलझ गया था। उस रिंग से बच्ची की बॉडी पर पकड़ नहीं बन पाई। ऐसे में आदि दूरी में पकड़ छूटने के डर से रिंग को दोबारा बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों को उम्मीद सही-सलामत निकलेगी चेतना घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ है। सभी लोग बच्ची के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम लगातार बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। सरियों की सहायता से बोरवेल में उतारी गई रिंग बांदीकुई व दौसा में बोरवेल में गिरने वालों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तीन युवकों को भी एसडीआरएफ की टीम अपने साथ लेकर पहुंची है। टीम में शामिल जगमाल, नाथूराम व बलराम को बोरवेल में गिरी मोटर बाहर निकालने का अनुभव है। इन्होंने लोहे की रिंग बनाकर सरियों की सहायता से रिंग को नीचे बोरवेल में उतारा है। दो कोशिश नाकाम, अब तीसरी से उम्मीद सोमवार रात करीब 1 बजे रिंग रॉड और अंब्रेला टेक्नीक से बच्ची को निकालने का पहला प्रयास असफल रहा। एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट योगेश मीणा ने बताया- जो रिंग बच्ची को फंसाने के लिए बोरवेल में फंसाने के लिए अंदर डाला था। वो बच्ची के कपड़ों मे उलझ गया था। उस रिंग से बच्ची की बॉडी पर पकड़ नहीं बन पाई। ऐसे में आधी दूरी में पकड़ छूटने के डर से रिंग को दोबारा बाहर निकाला गया है। अब रिंग को सही कर दोबारा डालेंगे। मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्ची के दादा व परिवार के अन्य लोगों को रेस्क्यू से जुड़ी जानकारी दी। राजस्थान पुलिस की एडवायजरी प्रदेश में जगह जगह खुले पड़े सूखे बोरवेल, सूखे कुंए लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। इन गड्ढों में गिरकर बच्चे ही नहीं बड़े भी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। कहीं भी खुला बोरवेल या सूखा कुंआ दिखाई दे तो एसडीआरएफ हेल्पलाइन 0141-2759903 या 8764873114 पर सूचित करें।… pic.twitter.com/LmktYeSkEt — Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) December 23, 2024

Apple AirPods में आएंगे नए हेल्थ फीचर्स

नई दिल्ली इस साल की शुरुआत में, Apple ने AirPods Pro में कुछ हेल्थ फीचर्स पेश किए थे। इनमें एक हियरिंग टेस्ट फीचर और हियरिंग एड्स के रूप में उपयोग करने का विकल्प शामिल है। अब, Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple AirPods में हेल्थ फीचर्स को और उन्नत बनाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple AirPods में हार्ट रेट मॉनिटर, टेम्परेचर सेंसर और विभिन्न फिजियोलॉजिकल मेट्रिक्स को ट्रैक करने के लिए नए सेंसर्स जोड़ने पर काम कर रहा है। Apple की प्राथमिकता फिलहाल हार्ट रेट मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी पर है, जिसे AirPods में सेंसर के जरिए शामिल करने की योजना है। रिपोर्ट बताती है कि Apple ने AirPods में हार्ट रेट सेंसर का इंटरनल टेस्टिंग किया है। हालांकि, यह Apple Watch जितना सटीक नहीं है लेकिन इससे बहुत ज्यादा पीछे भी नहीं है। नए फीचर्स के लॉन्च की टाइमलाइन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये हेल्थ फीचर्स कब तक लॉन्च किए जाएंगे। संभावना है कि AirPods Pro 3 के साथ कुछ नए फीचर्स आ सकते हैं, लेकिन इसमें अभी कुछ साल लग सकते हैं। कैमरा इंटीग्रेशन पर भी हो रहा है काम Apple केवल हेल्थ फीचर्स पर ही नहीं, बल्कि AirPods में कैमरा इंटीग्रेशन की संभावनाएं भी तलाश रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले यह प्रोजेक्ट रोक दिया गया था, लेकिन अब कंपनी के AI-ड्रिवन प्रोडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने के कारण इसे फिर से शुरू किया गया है। AI और AirPods टीम के लिए AirPods में कैमरा इंटीग्रेशन प्राथमिकता बन चुका है। हालांकि, AirPods में कैमरा फीचर देखने के लिए कुछ सालों का इंतजार करना पड़ सकता है। साउंड क्वालिटी पर भी कंपनी की तरफ से काफी काम किया जा रहा है। इसमें डिजाइन भी आपको काफी अच्छा मिल रहा है। साथ ही आपको कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ कई चीजें मिलती हैं।

एमपी में एक बार फिर से बेस्ट ऑफ फाइव योजना को लागू कर दिया गया, अप्रैल 2024 में रद्द किया था

भोपाल एमपी में बोर्ड परीक्षा MP Board Exam में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके अंतर्गत परीक्षार्थी 5 पेपर में ही पास हो जाएंगे। हाईस्कूल यानि 10वीं क्लास के 6 प्रश्नपत्रों में से किसी एक में फेल हो जाने पर भी वे पास माने जाएंगे। दरअसल एमपी बोर्ड ने हाईस्कूल के छात्रों के लिए बेस्ट ऑफ फाइव योजना फिर लागू कर दी है। बोर्ड परीक्षार्थियों का मानसिक तनाव कम करने और कमजोर विषयों में राहत देने के उद्देश्य से यह योजना दोबारा लागू की गई है। एमपी बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर से बेस्ट ऑफ फाइव योजना को लागू कर दिया गया है। इस योजना से छात्रों को सीधे फायदा होने जा रहा है। दरअसल, बेस्ट ऑफ फाइव योजना के लागू होने के बाद 10वीं बोर्ड के छह प्रश्नपत्रों में से पांच में पास होने वाले परीक्षार्थी पास माने जाएंगे। इसी साल अप्रैल महीने में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर इसे रद्द कर दिया था। हालांकि, एक बार फिर से इसको लागू कर दिया गया है। बेस्ट ऑफ फाइव योजना के बारे में जानिए जानकारी दें कि बेस्ट ऑफ फाइव योजना के तहत छात्रों को 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और सफलता की अधिक संभावना होगी। इसी उद्देश्य के साथ इस योजना को राज्य में लागू किया गया था। योजना के तहत अगर कोई परीक्षार्थी छह अनिवार्य प्रश्नपत्रों में से किसी पांच में पास हो जाता है, तो उसे पास माना जाएगा। इस नियम को छात्रों के ऊपर से परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए और उनके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जानिए कैसे काम करेगी ये योजना     कक्षा 10वीं के लिए एमपी बोर्ड के अंतर्गत 6 अनिवार्य विषयों की परीक्षा होती है।     योजना के तहत छात्रों को इनमें से किसी पांच विषय में न्यूनतम पासिंग अंक लाने होते हैं।     अगर कोई छात्र किसी एक विषय में कमजोर है तो उसके लिए ये योजना काफी लाभदायक साबित होगी।     यदि किसी छात्र का एक विषय कमजोर रहता है, तो वह अन्य पांच विषयों में अच्छे अंक लाकर पास हो सकता है।     योजना के लागू होने के बाद छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम होता है।     योजना के लागू होने के बाद छात्रों को अपनी ताकत के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। पहले योजना को किया गया रद्द उल्लेखनीय है कि इस योजना को इस साल अप्रैल के महीने में रद्द कर दिया गया था। इस योजना को रद्द करने के पीछे का उद्देश्य था कि छात्र सभी विषयों पर समान रूप से ध्यान दे सकें और अच्छा कर सकें। हालांकि, बाद में जनहित और छात्रों की मांग को देखते हुए इसे फिर से लागू किया गया है। किन छात्रों को होगा फायदा गौरतलब है कि ये योजना उन छात्रों के लिए विषेष रूप से लाभकारी साबित होने जा रही है, जो किसी एक विषय में कमजोर हैं। वहीं, वे अन्य विषयों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। माना जा रहा है कि ये योजना छात्रों के भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाती है। इसके अलावा उनके मानसिक तनाव को भी कम करती है, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। क्यों किया था रद्द अप्रैल 2024 में बेस्ट ऑफ फाइव योजना रद्द कर दी गई थी। तब कहा गया था कि बोर्ड परीक्षार्थियोें को सभी विषयों में समान रूप से मेहनत करने और ध्यान देने के लिए प्रेरित करने के लिए ऐसा किया गया।  

HC का महत्‍वपूर्ण आदेश, सरकार निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटें बढ़ाएं

जबलपुर प्रदेश में अब निजी मेडिकल कॉलेजों में भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए कोटा होगा। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत व न्यायाधीश विवेक जैन की युगलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जा सके। अगले सत्र से बढ़ेंगी सीटें- सरकार को आदेश-एक साल में पूरी करे प्रक्रिया युगलपीठ ने इस प्रक्रिया को पूरी करने के लिए सरकार को एक वर्ष का समय दिया है। यह महत्वपूर्ण आदेश जबलपुर निवासी छात्र अथर्व चतुर्वेदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने ईडब्ल्यूएस वर्ग से नीट परीक्षा में 530 अंक प्राप्त किए थेए लेकिन उसे निजी मेडिकल कॉलेज में सीट नहीं मिली। याचिका में आरोप लगाया गया कि कम अंक प्राप्त करने वाले एनआरआई और अन्य कोटे के छात्रों को प्राथमिकता दी गईए जबकि ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं थी। सरकार का सीटों का बहाना छात्र ने राज्य सरकार के 2024.25 सत्र के प्रवेश नियमों को चुनौती दी, जिसमें निजी मेडिकल कॉलेजों में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया था। उसने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने 2019 में ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लिए अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने इसे लागू नहीं किया।  नियमों में बदलाव संभव नहीं राज्य सरकार ने अपनी दलील में कहा कि नीट परीक्षा के नियम पहले से तय थे और प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसलिए नियमों में बदलाव संभव नहीं है। साथ ही, नेशनल मेडिकल कमीशन से निजी कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का कोई निर्देश नहीं था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया कि वह अगले सत्र से सीटें बढ़ाने और ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करे। ज्ञात हो कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज ने वर्ष 2023 में मेडिकल रिकार्ड आफीसर के पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें कंडीडेट से आवेदन मांगे गए थे। कई उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। योग्यता के आधार पर तत्कालीन डीन डॉ मनोज इंदूरकर के समय पर आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद पात्र अपात्र की सूची फरवरी 2024 में जारी की गई थी। मेडिकल कॉलेज से जारी लिस्ट में सिर्फ एक उम्मीदवार ही पद के लिए योग्य पाया गया था। लिस्ट जारी होने के बाद भी पात्र कंडीडेट को ज्वाइनिंग  आदेश जारी नहीं किया गया। आठ महीेने बाद 16 दिसंबर को नई स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई। मेडिकल रिकार्ड आफीसर के लिए आए आवेदनों की फिर से जांच कराई गई। इसके लिए डीन ने कमेटी का भी गठन किया। डीन ने पांच लोगों की कमेटी गठित की। फिर स्क्रूटनी और नए सिरे से चयन कार्यवाही किए जाने के बाद 20 दिसंबर को नई लिस्ट जारी कर दी गई। इसमें जो कंडीडेट अपात्र था। उसे पात्र और जो पात्र था उसे वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया। इतना ही नहीं नई लिस्ट सिर्फ दो उम्मीदवारों की ही जारी की गई है। जबकि इसमें 9 उम्मीदवार थे। पहले जारी की गई सूची में सिर्फ एक ही पात्र था सुपर स्पेशलिटी और संजय गांधी अस्पताल दोनों ही जगह मेडिकल रिकार्ड के पदों पर नियुक्ति की जानी थी। दोनों ही जगह के लिए आवेदन मांगे गए थे। गांधी स्मारक चिकित्सालय और संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल रिकार्ड आफीसर के लिए 9 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें अंकुर जैन पिता राजेन्द्र जैन, गगन मारन पिता भोज राज, शुभम श्रीवास्तव पिता सनत श्रीवास्तव, सनेन्द्र चौहान पिता सुरेन्द्र सिंह चौहान, निशांत यादव पिता विक्रम यादव, शिवम पटेल पिता शैलेन्द्र पटेल, विजय शर्मा पिता रमेश चन्द्र शर्मा, रितेश शुक्ला पिता पंकज शुक्ला, संजय दुबे पिता रामकृष्ण दुबे शामिल थे। इनमें से सिर्फ विजय शर्मा हीपात्र निकले थे। इसी तरह सुपर स्पेशलिटी में अंकुर जैन पिता राजेन्द्र जैन, पूनम जैन पिता अशोक कुमार जैन, सत्यम सुडेले पिता रविन्द्र सुडेले, योगेश दुबे पिता कैलाश बाबू दुबे, सनेन्द्र चौहान पिता सुरेन्द्र सिंह चौहान, निशांत यादव पिता विक्रम यादव, विजय शर्मा पिता रमेशचन्द्र शर्मा ने आवेदन किया था। इसमें भी विजय शर्मा ही पात्र पाए गए थे। दो कंडीडेट की लिस्ट हुई जारी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सुनील अग्रवाल ने 20 दिसंबर की डेट से दो लोगों की मेडिकल रिकार्ड आफीसर के पद के लिए दो लोगों की लिस्ट जारी की गई। इसमं निशांत यादव का नाम पात्र की श्रेणी में रख दिया है। वहीं जो पहले की सूची में पात्र थे विजय शर्मा उन्हें वेटिंग लिस्ट में रख दिया गया है। इस लिस्ट में सिर्फ दो ही नाम रखे गए हैं। निशांत यादव को भी अपात्र की श्रेणी में पहले रखा गया था। इनके अलावा और भी कंडीडेट थे। इनमें से किसी को भी पात्र नहीं किया गया। नियमों में भी किया गया है हेरफेर मेडिकल रिकार्ड आफीसर के लिए श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में जो योग्यता रखी गई थी। उसमें शासन से तय मापदंडों के विपरीत विज्ञापन निकाला गया था। शासन के गजट नोटिफिकेशन में मेडिकल रिकार्ड आफीसर के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता मान्यत प्राप्त विश्वविद्याय से स्नातक एवं किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा महाविद्यालय, चिकित्सालय, संस्था में चिकित्सा अभिलेख संधारण का प्रशिक्षण उत्तीर्ण /1 वर्ष का प्रशिक्षण अनिवार्य अंकित है। वहीं श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में जो विज्ञापन जारी किया गया था उसमें शैक्षणिक सहायता को बदलकर अभिलेख और तकनीकी में 1 वर्ष का प्रशिक्षण होना अनिवार्य कर दिया गया। भर्ती के नियम और योग्यता में ही बदलाव कर दिया गया।

उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे Varun Dhawan साथ में Atlee रहे मौजूद

 उज्जैन जाने-माने फिल्म अभिनेता वरुण धवन(Varun Dhawan), साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका और डाइरेक्टर एटली मंगलवार अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। पारंपरिक भस्म आरती में सभी सेलिब्रिटी शामिल हुए। सभी ने भगवान महाकाल(Ujjain Mahakal Temple) का आशीर्वाद लिया और अपनी आगामी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। अभिनेता वरुण धवन समेत सभी स्टार्स ने मंदिर के नंदी हॉल में करीब 2 घंटे तक बाबा महाकाल का ध्यान किया। आरती के बाद सभी ने जल चढ़ाकर पूरे विधि-विधान से महाकाल की पूजा अर्चना की। मीडिया से बातचीत के दौरान वरुण ने कहा कि यहां आकर भस्म आरती देखने और पूजा करने का बहुत अच्छा अनुभव हुआ। हमने भगवान से प्रार्थना की है कि हमारी फिल्म दर्शकों को पसंद आए। बता दें कि अभिनेता वरुण धवन, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका के साथ सोमवार देर शाम इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान पूरी टीम शहर के निजी सिनेमा हाल में फिल्म प्रमोशन के लिए मौजूद रही। तीनों कलाकारा फैंस से मिले और फिल्म देखने के लिए अपील की।

मध्य प्रदेश नेतृत्व से भेजे जाने वाले तीन नामों में से अंतिम अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगाई जाएगी

भोपाल भाजपा संगठन चुनाव को लेकर अब जिला अध्यक्षों को चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को राष्ट्रीय सहमंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई। बैठक में स्पष्ट हुआ है कि इस बार भाजपा के जिला अध्यक्षों के नाम सांसद-विधायकों की तरह दिल्ली से ही तय होंगे। मध्य प्रदेश नेतृत्व से भेजे जाने वाले तीन नामों में से अंतिम अंतिम मुहर दिल्ली से ही लगाई जाएगी। जिला अध्यक्ष को लेकर चयन समिति बंद लिफाफे में प्रदेश नेतृत्व को नामों का सुझाव देगी। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय संगठन मध्य प्रदेश मनमानी रोकने की दिशा में यह कार्य कर रहा है। अभी तक क्षेत्रीय क्षत्रप अपने हिसाब से जिला अध्यक्षों का चयन करते थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम मोहन यादव केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सोमवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में मुलाकात की। वह आज  भी दोपहर तक दिल्ली में रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर भारत सरकार से जुड़ी योजनाओं का प्रदेश में हो रहे क्रियान्वयन की प्रगति रख सकते हैं। वहीं संगठन के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान से भी हुई मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिले। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उनके साथ थे। उन्होंने कृषि से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू के लिए कोन्स्टास के डेब्यू की पुष्टि, हेड की फिटनेस पर फैसला बाकी

मेलबर्न युवा खिलाड़ी सैम कोन्स्टास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं, स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का फिटनेस टेस्ट अब तक क्लियर नहीं हुआ है। यह अहम मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पुष्टि की है कि 19 वर्षीय कोन्स्टास अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। वह एलन क्रेग, मौजूदा कप्तान पैट कमिंस और टॉम गैरेट के बाद बैगी ग्रीन कैप पहनने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। बाकी प्लेइंग XI का ऐलान क्रिसमस के दिन किया जाएगा, जब कप्तान पैट कमिंस अपनी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने मंगलवार सुबह एमसीजी में ट्रेनिंग के दौरान बताया कि कोन्स्टास गुरुवार को भरे हुए स्टेडियम के सामने अपनी कैप प्राप्त करेंगे। इस दिन कोन्स्टास 468वें ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे। कोच मैकडॉनल्ड ने कहा, “हम चाहते थे कि टीम मीटिंग से पहले बल्लेबाजी क्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो। आमतौर पर हम ऐसा नहीं करते, लेकिन इस बार लगा कि टीम को पहले से पता होना चाहिए। कोन्स्टास टीम में भी वैसे ही हैं जैसे बाहर दिखते हैं – शांत, संयमित और अपने खेल को समझने वाले।” उन्होंने आगे कहा, “कोन्स्टास ने अपने शॉट्स की विविधता और विरोधी टीम पर दबाव डालने की क्षमता दिखाई है। उन्हें मौका मिल रहा है, और हम उनके लिए बेहद उत्साहित हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट सबसे बड़ा मंच होता है, और यह डेब्यू के लिए परफेक्ट मौका है।” हालांकि, ट्रेविस हेड का खेलना अभी तय नहीं है। कोच ने पुष्टि की कि हेड को तीसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था। इसके बावजूद उम्मीद है कि वह मेलबर्न में खेल पाएंगे।  

रीवा में दोस्त के साथ घूमने गई युवती को, निर्वस्त्र कर बनाया था वीडियो, तीन आरोपी गिरफ्तार

रीवा  शहर में पिकनिक स्पॉट पर युवक-युवती को निर्वस्त्र कर पीटकर रुपए छीनने वाले तीन बदमाशों को सिरमौर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है। सोमवार सुबह उन्हें सिरमौर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उस दिन वे नशे में थे और कपल को पत्थर के पीछे देखकर उनकी नीयत डोल गई। 5 हजार मिलने पर उन्हें और लालच आ गया। इसलिए उन्होंने लड़की का बिना कपड़ों वाला वीडियो बना लिया। सिरमौर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कहा- उस दिन वे नशे में थे और कपल को पत्थर के पीछे देखकर उनकी नीयत डोल गई। 5 हजार मिलने पर उन्हें और लालच आ गया। इसलिए उन्होंने लड़की का बिना कपड़ों वाला वीडियो बना लिया। उन्हें छोड़ने के बाद उनसे और रुपयों की डिमांड की। फोन पर लगातार उन्हें डराया-धमकया। उनका वीडियो वायरल कर बदनाम करने का कहा। ज्यादा रुपए नहीं मिले वीडियो वायरल कर दिया। बता दें कि आरोपियों के खिलाफ (354,354-क,354-1,392,341,506,66-ई,67-ए) की धाराओं में केस दर्ज किया किया है। यह है पूरा घटनाक्रम पुलिस ने बताया कि पीड़िता करीब 6 माह पूर्व अपने दोस्त के साथ पूर्वा वाटरफॉल घूमने गई थी। जहां एकांत में बैठकर कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीन बदमाश आ पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने हमारे साथ बदतमीजी शुरू कर दी, फिर हमें कपड़े उतारने के लिए फोर्स किया। चट्टान के पीछे ले जाकर जबरन हमारे कपड़े उतरवाए। वे लगातार वीडियो बना रहे थे। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि मामले में शारदा पिता राममिलन केवट निवासी ग्राम दुलहरा, मुकेश पिता शिवनंदन केवट निवासी ग्राम दुलहरा, संजय विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा निवासी ग्राम क्योटी को गिरफ्तार कर लिया है। नीरू विश्वकर्मा फरार है। यह है पूरा घटनाक्रम पीड़िता ने  बताया कि करीब 8 मार्च को मैं क्योंटी वॉटरफॉल अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। हम दोनों एकांत में बैठकर कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीन बदमाश आ पहुंचे। उन्होंने हमारे साथ बदतमीजी शुरू कर दी, फिर हमें कपड़े उतारने के लिए फोर्स किया। चट्टान के पीछे ले जाकर जबरन हमारे कपड़े उतरवाए। वे लगातार वीडियो बना रहे थे। मैंने उनसे कहा कि मैं आप सबके पांव पकड़ती हूं। मेरा वीडियो मत बनाओ। लेकिन वे लगातार अभद्रता करते रहे। मारपीट करने के साथ ही लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। मैंने उनसे कहा कि आपको जो चाहिए वह ले लीजिए। लेकिन मुझे छोड़ दीजिए, पर उन्हें हमारे ऊपर बिल्कुल भी तरस नहीं आया। घटना के बाद से पूरा परिवार मानसिक तौर पर परेशान है और तनाव में जी रहा है। जबकि पीड़िता डरी-सहमी हुई है। युवक बोला-अश्लील वीडियो बनाकर पैसे मांगे पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों ने मेरी दोस्त और मेरा अश्लील वीडियो बनाया। हमने उनके पैर पकड़ लिए। लेकिन उन्हें बिल्कुल भी रहम नहीं आया। वे बार-बार कह रहे थे कि पैसे निकालो, पैसे निकालो। उन्होंने हम दोनों को नग्न कर वीडियो बनाया। शर्मिंदगी की वजह से हम अपना मुंह छिपाते रहे। हमने उनसे कहा कि आपको जो चाहिए हमसे ले लो। लेकिन हमे जिंदा छोड़ दो। इस तरह का काम हमारे साथ ना करो। लेकिन डर की वजह से उनकी हर बात हमें माननी पड़ी। हम मजबूर हो गए थे। हम भागने की कोशिश भी करते तो वह हमें पकड़कर और टॉर्चर कर सकते थे। पीड़ित युवक ने कहा कि हमारे पास लगभग 5 हजार रुपए थे। वह हमने उन्हें दे दिए। लेकिन वे कहने लगे कि और पैसे लेकर आओ, नहीं तो तुम्हें पूरी दुनिया में इतना बदनाम कर देंगे कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। घर-परिवार में भी उठना बैठना मुश्किल हो जाएगा। इसके बाद हमने उन्हें इस उम्मीद से पैसे दिए, शायद वो हमारी मजबूरी को समझ जाएं। शायद वह हमारे दर्द को समझ पाएं। लेकिन उन्हें हमें बदनाम करने के अलावा कुछ सूझा ही नहीं। जरा भी दया नहीं आई। हमारे साथ इस तरह का गलत काम किया। जिसे हम शायद जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। वीडियो वायरल कर जिंदगी नर्क बना दी पीड़ित ने कहा कि अगर हमें मालूम होता कि हमारे साथ कुछ ऐसा होने वाला है। तो हम बिल्कुल भी उस जगह पर नहीं जाते। बदनामी के डर से हमने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन आरोपियों ने हमारा वीडियो वायरल कर ही दिया। हमारी जिंदगी नर्क बना दी। उन्होंने तो हमारी इज्जत नीलाम कर दी। अब पुलिस को उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी चाहिए ताकि दोबारा किसी के साथ इस तरह का हादसा ना हो पाए। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वे अपना ज्यादातर समय नशा और हुल्लड़बाजी में बिताते थे। वे कपल्स या फिर ऐसे किसी व्यक्ति की तलाश में रहते थे, जिसे वे अपना शिकार बना सकें। उस दिन हमारे एक साथी ने हमें आकर बताया कि चट्टान के पीछे दो लड़के-लड़की बैठे हैं। हम चारों इकट्ठा हो गए। तय कर लिया कि इनसे हर तरह का लाभ लेने की कोशिश करेंगे। हमने उनके साथ बदतमीजी भी की। नग्न अवस्था में लड़की का वीडियो बनाया। हमारे एक साथी ने उनसे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की। पुलिस बोली-तीन गिरफ्तार,एक फरार एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि मामले में शारदा पिता राममिलन केवट नि ग्राम दुलहरा, मुकेश पिता शिवनन्दन केवट नि ग्राम दुलहरा, संजय विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा नि ग्राम क्योटी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नीरू साकेत फरार है।

सुविधाएं एवं खाना रजिस्टर को जांचा, राजस्थान-जयपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया

जयपुर। रालसा द्वारा एक्शन प्लान माह दिसंबर, 2024 में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर महानगर द्वितीय के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय पल्लवी शर्मा ने स्थाई ट्रांसजेंडर आश्रय स्थल दूध मंडी, स्थाई आश्रय स्थल नगर निगम जयपुर हेरिटेज शास्त्री नगर, अस्थाई रैन बसेरा विधाधर नगर सेक्टर 6 एवं अस्थाई रैन बसेरा खासा कोठी पुलिया का औचक निरीक्षण किया गया। पल्लवी शर्मा ने सोमवार को अस्थायी रैन बसेरा हसनपुरा पुलिया के नीचे, अस्थायी रैन बसेरा 200 फीट बाईपास दिल्ली- अजमेर रोड़, स्थायी आश्रय गृह पुराना पंचायत भवन भांकरोटा, स्थायी आश्रय गृह गोविन्ददेव जी मंदिर के पास का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आश्रय स्थल एवं रैन बसेरे में दी जा रही सुविधाओं एवं खाने-पीने की व्यवस्था तथा दर्ज रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय पल्लवी शर्मा ने आश्रय स्थलों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त को पत्र लिखा है।

क्रिकेटर विनोद कांबली के स्वास्थ्य में सुधार

मुंबई विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कांबली को बेचैनी महसूस होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि कांबली निम्न रक्तचाप और मूत्र मार्ग के संक्रमण (यूटीआई) सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, लेकिन उन पर इलाज का असर हो रहा है। उनकी हालत “स्थिर” हो रही है। डॉक्टरों ने बताया कि सोडियम और पोटैशियम में असंतुलन के कारण उनमें जकड़न और गतिशीलता संबंधी समस्याएं देखी गईं। उन्होंने कहा कि उनके मस्तिष्क में पिछले स्ट्रोक के कारण बने थक्के भी पाए गए, जिससे न्यूरोडीजेनेरेटिव परिवर्तन हुए। इसके कारण उनकी याददाश्त और अंगों का समन्वय प्रभावित हुआ है।  

घूसखोरों पर कार्रवाई के खिलाफ 3 माह में देनी होगी अभियोजन स्वीकृति

भोपाल मध्य प्रदेश में अब भ्रष्ट अफसर-कर्मचारी प्रकरण दर्ज होने के बाद अधिक समय तक अभियोजन से नहीं बच पाएंगे। अभियोजन पर सहमति या असहमति के लिए सरकार ने 3 माह की अवधि तय कर दी है। यही नहीं अब हर मामला सीधे विभाग नहीं आएगा, बल्कि नियुक्तिकर्ता अधिकारी ही सहमति या असहमति दे सकेंगे। हर अभियोजन स्वीकृति में विधि विभाग का अभिमत अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर रात इसके आदेश जारी किए। नियुक्तिकर्ता अधिकारी भी मंजूरी दे सकेंगे, कैबिनेट के लिए भी 45 दिन तय पहला बदलाव- भ्रष्टाचार या घूसखोरी का केस दर्ज होता है तो सीधे नियुक्तिकर्ता अधिकारी ही अभियोजन स्वीकृति दे सकेंगे। उदाहरण- किसी पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज होता है तो सहमति जिला पंचायत सीईओ दे पाएंगे। इसके बाद विभाग की सहमति जरूरी नहीं होगी। अब तक… विभाग की सहमति जरूरी होती थी। इसलिए हर बड़े-छोटे मामले सरकार तक आते थे। नियुक्तिकर्ता अधिकारी प्रकरण का परीक्षण कर जांच एजेंसी को भेजेगा। जांच एजेंसी चालान प्रस्तुत कर अधिकारी को सूचित करेगी। इसके बाद विधि विभाग इसमें फॉलोअप लेगा। पूरी प्रक्रिया 45 दिन में होगी। अब तक… विधि विभाग से अभिमत अनिवार्य नहीं था। दूसरा बदलाव- यदि नियुक्तिकर्ता अधिकारी असहमत है तो वह कारण सहित विधि विभाग को भेजेगा। इसके बाद विधि विभाग अपना अभिमत संबंधित विभाग को भेजेगा। यदि दोनों विभाग आपस में सहमत नहीं हैं तो मामला संबंधित विभाग के जरिए कैबिनेट में आएगा। अब तक… कैबिनेट में पहले समय सीमा तय नहीं थी। अब कैबिनेट को 45 दिन में निर्णय लेना होगा। इस तरह कुल 90 दिन यानी 3 महीने लगेंगे। तीसरा बदलाव- किसी अफसर या कर्मचारी के खिलाफ यदि निजी परिवाद आता है तो उस स्थिति में संबंधित का पक्ष सुनना जरूरी होगा। सुनवाई के बाद 3 माह में प्रकरण का निराकरण करना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि उपभोक्ता ही अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है, यदि उपभोक्ता सजग हो, तो बाजार में गुणवत्तापूर्ण सेवा, सुविधा व उत्पाद प्राप्त होंगे, साथ ही आर्थिक प्रगति को भी गति भी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए जागरूकता का प्रभावी माध्यम हैं।  

अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन दिवस की शपथ

भोपाल पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के एक दिन पूर्व मंगलवार को मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 11 बजे अधिकारी और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। शपथ के पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केन्द्रित और जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, सचिव एम. सेल्वेंद्रन सहित मंत्रालय,सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet