LATEST NEWS

मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर निगाहें होंगी, जो एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं

नई दिल्ली टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में गुरुवार 26 दिसंबर से खेला जाना है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर निगाहें होंगी, जो एक बड़ी उपलब्धि एमएसजी में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपने नाम कर सकते हैं। लेफ्ट आर्म पेसर इस समय दमदार फॉर्म में है और अगर स्टार्क इस टेस्ट मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट हासिल किए हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3 मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। मिचेल स्टार्क इस सीरीज में अब तक 14 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट मैच में 6 विकेट निकाले थे। वह इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि, निशाना एमसीजी में पांच और विकेट लेने का होगा, क्योंकि वे ऐसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए 700 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। वे अब तक 695 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में निकाल चुके हैं। दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न (1001 विकेट), पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (949 विकेट) और ब्रेट ली (718 विकेट) ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में निकाल चुके हैं। 284 इंटरनेशनल मैचों में, स्टार्क ने 25.67 की औसत से 695 विकेट लिए हैं, जिसमें उनके नाम 6/28 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े और 24 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट उनका बेस्ट फॉर्मेट है। इस फॉर्मेट में वे 92 मैचों में 27.55 की औसत से 372 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 15 बार पांच विकेट भी वे चटका चुके हैं। 127 वनडे मैचों में उनके नाम 244 विकेट हैं। टेस्ट की तरह वनडे में भी वे ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

मुश्किल समय में ध्यान रखें ये सक्सेस मंत्र

किसी व्यक्ति के लिए उसके मुश्किल समय में इस बात का निश्चय कर पाना मुश्किल हो जाता है, कि वो निराशा के अंधेरों से खुद को बाहर कैसे निकाले। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए उसके लिए क्या करना सही होगा और क्या गलत। अगर आप भी जीवन के किसी मोड़ पर खुद को ऐसी ही किसी असमंजस से घिरा हुआ पा रहे हैं तो आपको राह दिखाएंगे ये सक्सेस मंत्र। धैर्य से काम लें- किसी व्यक्ति के जीवन में जब मुश्किल समय आता है तो वो स्वाभाविक रूप से परेशान होकर झटपटाने लगता है। अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करता है कि वो जल्द से जल्द उस समस्या से बाहर निकल जाएं। लेकिन ऐसे समय में व्यक्ति को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए, कि समय चाहे कितना भी खराब क्यों ना हो परिवार और धैर्य की शक्ति के आगे वो झुक ही जाता है। परिवार के साथ मिलकर धैर्य के गुण को साथ लिए हुए अपने सभी फैसला को लें। सफलता की किरण आपको जरूर नजर आएगी। धन की बचत- व्यक्ति को संकट से निकालने के लिए धन की भी बहुत आवश्यकता होती है। संकट के समय धन ही सच्चा मित्र होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है ,उसके लिए संकट से उभर पाना बड़ा कठिन हो जाता है। नकारात्मक सोच से रहें दूर- व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें आते ही सबसे पहले उसके मन को नकारात्मक सोच घेरने लगती है। निगेटिव एनर्जी से घिरा व्यक्ति यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि उसे उसकी समस्या का कोई हल नहीं मिलने वाला है। ऐसे में व्यक्ति को बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने देने चाहिए। मन को शांत रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपनी हर मुश्किल का हल निकालने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। जल्दबाजी में न लें फैसला- कई बार व्यक्ति मुश्किल समय में समस्या से निकलने के लिए जल्दबाजी में कई फैसला ले लेता है। जिसकी वजह से उसकी मुश्किलें कम होने की जगह और ज्यादा बढ़ जाती हैं। अगर आप किसी मुश्किल में फंसे हैं तो समस्या को अच्छे से समझकर ही उसे दूर करने के उपाय के बारे में सोचें, जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। सावधानी- चाणक्य नीति कहती है कि मुश्किल समय में व्यक्ति को हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि संकट के समय में व्यक्ति के पास सीमित अवसर और चुनौतियां बड़ी होती हैं। ऐसे में जरा सी चूक आपका बड़ा नुकसान कर सकती है। ऐसे में सावधानी बरतकर ही आप अपने काम में सफलता हासिल कर सकते हैं।

मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, छत्तीसगढ़-नवा रायपुर में बनेगी मेडिसिटी

रायपुर। नवा रायपुर में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे हैं। लोगों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वहां पर पूरी तरह से बसाहट हो सके। अब इसी तारतम्य में रायपुरवासियों को एक और सौगात मिलने जा रही है। नवा रायपुर में  200  एकड़ में आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मेडिसिटी बनायी जायेगी। इस प्रोजेक्ट से टूरिज्म के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान मिलेगी। इतना ही नहीं इसके लिये भूमि का भी चिंहाकन कर लिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने अपनी तरफ से प्रयास करना शुरू कर दिया है। यह आधुनिकतम मेडिसिटी लगभग 200 एकड़ में विकसित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर 37 में भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया है। इस प्रोजेक्ट में निजी निवेश की सहायता से लगभग 5 हजार बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाना प्रस्तावित है। राज्य शासन ने इस परिकल्पित  मेडिसिटी प्रोजेक्ट को भविष्य में प्रधानमंत्री मेडिसिटी योजना से जोड़े जाने की योजना प्रस्तावित है। मेडिसिटी की स्थापना के लिए हाल ही में केंद्र सरकार के उपक्रम इंफ्रांटेक सर्विसेस लिमिटेड के साथ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने समन्वय बैठक की है। इसमें मेडिसिटी परियोजना को साकार किये जाने के लिये महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई है। यह सर्व सुविधायुक्त मेडिसिटी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि निकटवर्ती राज्यों के नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी। उक्त मेडिसिटी में कई अग्रणी मल्टीस्पेसिलिटी अस्पताल,  मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, डायग्नोस्टिक्स सेंटर, धर्मशाला,  होटल तथा  वाणिज्यिक  एकीकृत विकास करना प्रस्तावित है। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिये राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। नवा रायपुर अटल नगर में एयरपोर्ट के निकट इस मेडिसिटी के विकास से छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

सुशासन सप्ताह में हुए कार्यक्रम, राजस्थान-कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

जयपुर। सुशासन सप्ताह के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित तहसील चौक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला परिषद सीईओ श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्रीमती कुंतल बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्रीमती सुमन पंवार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री देवेंद्र कुमार जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (उत्तर) श्री मुकेश कुमार मूंड, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शेर सिंह लुहाड़िया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

5 रुपये में पौष्टिक भोजन की योजना शुरू

श्रमिकों के लिए राहत बैकुण्ठपुर/कोरिया  राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की पहल पर जिले में श्रम विभाग ने मात्र 5 रुपये में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। यह योजना श्रमिकों के पोषण और आर्थिक सहायता के उद्देश्य से लागू की गई है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत संचालित की जा रही है। योजना का शुभारंभ बैकुंठपुर के सब्जी मंडी स्थित पौनी पसारी हाट बाजार में क्षेत्रीय विधायक भईया लाल राजवाडे ने किया। पहले ही दिन लगभग 260 श्रमिकों ने इस योजना का लाभ उठाया। श्रम विभाग के अनुसार, योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 5 रुपये में पौष्टिक और गर्म भोजन प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना और उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, गणमान्य नागरिक कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्रम पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ठाकुर, श्रम निरीक्षक मुकेश कुमार राठौर और अन्य अधिकारी एवं श्रमिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार करेगी और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगी। योजना से लाभान्वित श्रमिकों ने इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने सरकार और श्रम विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन को आसान बना रही है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। 5 रुपये में पौष्टिक भोजन की यह पहल श्रमिकों के लिए एक नई उम्मीद और स्थिरता का प्रतीक है। यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब है जो श्रमिकों के स्वास्थ्य और भलाई को प्राथमिकता देती है।

पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री साय ने किया पुण्य स्मरण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे। अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए  ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती के इस विशेष अवसर पर कहा कि अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

गाजे-बाजे के साथ स्वागत, छत्तीसगढ़-रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहुंचे अंडमान और मणिपुर के जनजातीय खिलाड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जनजातीय खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है। आज मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप और उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। अण्डमान-निकोबार से 20 सदस्यीय दल और मणिपुर से 28 खिलाडियों का रायपुर पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। शबरी कन्या आश्रम परिसर में सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छों के साथ रायपुर में स्वागत किया गया। अण्डमान-निकोबार से आये खिलाड़ियों में विशेष पिछड़ी जनजाति ग्रेट अण्डमानी की 2 सदस्य जुरोल और पिगरी भी शामिल हैं। मणिपुर के खिलाड़ियों ने रायपुर पहुंचने पर किए गए स्वागत पर खुशी जताई। स्पर्धा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के उत्साह से भरे नजर आएं। 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से आने वाले दो दिनों में अन्य प्रदेशों से भी तीरंदाजी और फुटबॉल के जनजातीय खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ की ओर से 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्षेत्र अनुसार 33 प्रांतों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाएं कोटा स्टेडियम और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पर होंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। आयेंगे 33 राज्यों के खिलाड़ी वनवासी विकास समिति के प्रचार-प्रसार प्रभाग के प्रभारी राजीव शर्मा ने आज यहां बताया कि देशभर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और उन्हें पहचान कर भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार 24वीं प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डमान निकोबार से लेकर दिल्ली, पंजाब तक के लगभग 33 प्रांतों से जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर सब जूनियर वर्ग में जनजातीय बालक अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। ये है व्यवस्था शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रांतों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर आने वाले जनजातीय खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था वनवासी विकास समिति कर रही है। रोहणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में बालिकाओं को रखा जाएगा। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसरों में बालकों के आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी के लिए शबरी कल्याण आश्रम परिसर में नास्तें और भोजन की व्यवस्था की गई है। आवास स्थल से खेल मैदान तक आने-जाने के लिए खिलाड़ियों को वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने आयोजकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और वनवासी समाज के उत्थान और खेल संस्कृति के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का बड़ा अवसर देगा। इससे विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच एकता की भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एक पुनीत उद्देश्य के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है और इससे वनवासी युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा। राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2024 तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में होगा, जिसमें अण्डमान, मणिपुर, पंजाब सहित देश भर के विभिन्न प्रांतों और पड़ोसी देश नेपाल से लगभग 800 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने राजधानी पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ी फुटबॉल और तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री और प्रतियोगिता के स्वागत समिति के अध्यक्ष केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रांताध्यक्ष उमेश कच्छप, सचिव डॉ. अनुराग जैन, रामनाथ कश्यप सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

छह लोग पहले ही पकड़े, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में चल रहे पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई की है, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अनुचित तरीके से इवेंट में आर्थिक लालच देने वाले अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजनांदगांव जिले के आठवीं बटालियन में पुलिस आरक्षक भर्ती की प्रक्रिया पिछले 16 नवंबर 2024 से जारी है, वहीं भर्ती प्रक्रिया में कुछ दिन पूर्व गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जिसके बाद पूरे मामले में लालबाग थाने पुलिस में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया है, जिसमें दो पुलिस आरक्षक पुरुष दो महिला आरक्षक और दो तकनीकी टीम के सदस्य हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए एक महिला अभ्यर्थी मीना पात्रे को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल चैटिंग सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर पूरी कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ तकनीकी आधार और अन्य सबूत के आधार पर एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले में जांच जारी है। इसमें कुछ साक्ष्य मिले हैं और 20000 रुपये देकर नंबर बढ़ाने की बात सामने आ रही है। इस आधार पर महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर जेल में भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी राजनांदगांव पुलिस द्वारा की जा चुकी है, लगातार गिरफ्तारी का कार्य जारी है सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आने वाले समय में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस आरक्षक भर्ती निष्पक्ष तरीके से हो इसको लेकर लगातार कार्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

जंगल में ही पार्टी करते पांच लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ग्रामीणों ने हिरण का किया शिकार

जगदलपुर। बस्तर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ग्रामीणों ने जंगल मे एक हिरण का शिकार करते हुए उसके 17 हिस्से कर के जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क में गाँव के कुछ लोगों ने हिरण का शिकार कर जंगल के अंदर ही पिकनिक मना रहे थे, विभाग ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए सभी आरोपी कोटमसर गांव के बताए जा रहे है, इन ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले नजदीकी के जंगल ही में हिरण को देखने के बाद उसका शिकार किया था। मामले की जानकारी देते हुए कोटमसर रेंज के डिप्टी रेंजर पितवास भारती ने बताया कि सोमवार की शाम 4 बजे जंगल में हिरण का शिकार करने के बाद ग्रामीणों के द्वारा हिरण के मास को पका कर पिकनिक मनाने की  सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही वन विभाग की उड़नदस्ता टीम जंगल मे पहुंची और जंगल के बीच 15 किलो के हिरण के मास को 17 अलग-अलग हिस्सों में बाटकर सभी पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे थे, जंगल मे टीम ने  दबिश दी तो कई ग्रामीण भाग गए तो कुछ ग्रामीणों से वन विभाग की टीम ने हिरण के शरीर के अंग बरामद किए हैं, 5 लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, पकड़े गए 5 से पूछताछ पर अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है, सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जायेगा। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद कांगेर वेल्ली नेशनल पार्क के भीतर ग्रामीणों द्वारा हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है, माना जा रहा है कि डियर पार्क से बाहर छोड़े गए हिरण में से ही किसी का शिकार ग्रामीणों ने किया है।

पेट्रोल भरी बोतल फेंकने से युवक घायल, छत्तीसगढ़-भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला

बेमेतरा। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू पर सोमवार देर रात एक कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला हुआ जिसमें वो बाल-बाल बच गए। अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भर कर विधायक के ऊपर फेंका, गनीमत रही कि यह बोतल दीपेश साहू को न लगकर मंच के पास काम कर रहें साउंड सिस्टम ऑपरेटर को लगी। हमले में युवक के सिर पर चोट आई है। बता दें कि विधायक दीपेश साहू जिला मुख्यालय से सात किमी दूर चारभांठा गांव गए थे। यहां वे गुरु घासी दास जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रात 10 से 11 बजे के बीच मंच पर अतिथियों का स्वागत चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू पर फेंका लेकिन निशाना चूक गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयोजन समिति के खेलुलाल टंडन ने बताया कि इस तरह की घटना हमारे गांव में पहली बार हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी, मेजबान पाकिस्तान की होगी महा बेइज्जती?

मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने  अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होगा. मगर शेड्यूल जारी होने के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की टेंशन बढ़ गई है. यह टेंशन किसी और को लेकर नहीं, बल्कि फाइनल मुकाबले को लेकर बढ़ी है. आईसीसी ने शेड्यूल में फाइनल के वेन्यू का नाम लाहौर लिखा है. यह देखकर पाकिस्तानी फैन्स खुश जरूर होंगे, लेकिन उसके साथ ब्रेकेट में एक शर्त भी लिख दी है, जिसे पढ़कर उनका दिल टूटा है दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. यह बात शेड्यूल जारी होने से पहले पाकिस्तान को पता थी. भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी इसी को ध्यान में रखते हुए ICC ने शेड्यूल में 4 वेन्यू तय किए हैं. इसमें एक वेन्यू UAE का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम रखा है, जिसमें भारतीय टीम अपने सभी मैच खेलेगी. दुबई में भारतीय टीम के 3 ग्रुप मुकाबले शेड्यूल होने के साथ ही एक सेमीफाइनल भी रखा गया है. यहां तक तो बात ठीक है, मगर असली मामला चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल को लेकर है. ICC ने खिताबी मुकाबला भी एक शर्त के साथ दुबई में शेड्यूल किया है. शर्त यह है कि यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तब उस स्थिति में यह खिताबी मुकाबला दुबई में होगा. मेजबान पाकिस्तान की होगी महा बेइज्जती? यदि भारतीय टीम क्वालिफाई नहीं कर पाती है, तो उस स्थिति में फाइनल लाहौर में होना तय है. यही पाकिस्तान के लिए असली टेंशन वाली बात है. यदि भारतीय टीम फाइनल खेलती है, तो पाकिस्तान से खिताबी मुकाबले की मेजबानी छिन जाएगी. यह उसके लिए बड़ा तगड़ा नुकसान होगा. हालांकि यदि भारत के साथ पाकिस्तान भी फाइनल में पहुंचता है, तो PCB के लिए यह किसी बुरे सपने या महा बेइज्जती से कम नहीं होगा. इसका बड़ा कारण है कि फाइनल में एंट्री करते ही पाकिस्तानी टीम को अपना देश छोड़ना पड़ जाएगा. उसे मेजबान होने के बावजूद यह खिताबी दुबई में जाकर खेलना होगा. बतौर मेजबान यह उसके लिए किसी महा बेइज्जती से कम नहीं होगी. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे. सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं. उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है. सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा. इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी. टूर्नामेंट में इस प्रकार होंगे 2 ग्रुप ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल… 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर 9 मार्च, फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च- रिजर्व डे

4 जनवरी में होगा BPSC 70वीं परीक्षा का री-एग्जाम, 13 दिसंबर को बापू सेंटर में रद्द हुई थी परीक्षा

 पटना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा पटना के बापू सेंटर पर रद्द की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अब 4 जनवरी 2025 को किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए उन सभी अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिन्होंने पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा दी थी. बीपीएससी ने री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी है. यह हॉल टिकट 27 दिसंबर 2024 को जारी होगी, जिन्हें अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें: Step 1- सबसे पहले उम्मीदवार (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं. Step 2- होमपेज उपलब्ध एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें. Step 3- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें. Step 4- सबमिट पर क्लिक करें. Step 5- अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें. परीक्षा का पैर्टन बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा अधिकतम 150 अंकों की होगी. प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा। 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा. जारी है अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बिहार में परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा. हालांकि, बीपीएससी अध्यक्ष ने 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने से इनकार किया है. साथ ही 34 अभ्यर्थियों भेजा कारण बताओ का नोटिस जारी किया.  

28 से होगी जिला पंचायत सदस्य की रिजर्वेशन प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण कार्यक्रम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिये शासन-प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के लिये आरक्षण की कार्यवाही को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने समय सारणी घोषित कर दी है। समय-सारणी के मुताबिक, 28 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही होगी । अधिसूचना का प्रकाशन संबंधित जिलों के कलेक्टर्स करेंगे। इस संबंध में आरक्षण की कार्यवाही के लिये सूचना का प्रकाशन 23 दिसम्बर को संबंधित जिलों के कलेक्टर्स की ओर से हो चुका है। आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण कर 29 दिसम्बर को कलेक्टर्स की ओर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास को जानकारी भेजी जायेगी। रायपुर के निमोरा में 30 दिसम्बर को होगा जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत की ओर से सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना का प्रकाशन संचालक पंचायत की ओर से  23 दिसम्बर को किया गया है। संचालक पंचायत की ओर से आरक्षण की कार्यवाही की जानकारी 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग देगा। प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसंबर को रायपुर जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन की कार्यवाही जिले के चारों ब्लॉक के जनपद कार्यालयों में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आम सूचना जारी कर दी है। रायपुर के चार तहसीलों में होगी आरक्षण की कार्यवाही जनपद पंचायत के सदस्य पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जनपद सदस्यों के लिए आरक्षण और आवंटन की कार्रवाई धरसींवा के जनपद कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद कार्यालय, अभनपुर के जनपद कार्यालय एवं आरंग के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। पंच पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की कार्रवाई 28 दिसंबर को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के पंच पदों के लिए  विभिन्न स्थानों के आरक्षण की  कार्यवाही  28 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी ब्लॉकों के जनपद कार्यालय में आयोजित की गई है। इस दौरान पंच पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के लिए प्रवर्गवार स्थानों के आवंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही होगी। रायपुर जिले की सभी पंचायत के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन एवं आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही धरसींवा के जनपद पंचायत कार्यालय, तिल्दा-नेवरा के जनपद पंचायत कार्यालय, अभनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय एवं आरंग के जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के प्रवर्गवार आरक्षण 29 दिसंबर को  जनपद अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण एवं आवंन की कार्रवाई कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभा कक्ष में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी।

भारत में इजरायल एंबेसी में पदस्थ “वाटरअटैची” सुनोआ एवं उनके दल ने मेपकास्ट में की बैठक

भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकॉस्ट) ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में इजरायल की उन्नत तकनीकों को समझने और उन्हें अपनाने के उद्देश्य से इजरायली एंबेसी की “वाटर अटैची” सुनोआ को आमंत्रित किया। बैठक में प्रदेश के जल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शासकीय विभागों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। बैठक में मेपकॉस्ट के जल संसाधन प्रमुख डॉ. कपिल खरे ने परिषद द्वारा रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीकों के माध्यम से पिछले तीन वर्षों में पूर्ण किए गए प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की। जल संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन में इजरायल की अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा हुई। नर्मदा समग्र और मेपकॉस्ट की संयुक्त पहल से आयोजित बैठक में वाटर सेक्टर पर काम करने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, आईसर भोपाल, केंद्रीय जल आयोग भूजल प्राधिकरण सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। सुनोआ ने प्रदेश में इजरायली विशेषज्ञों की मदद से जल प्रबंधन की नई तकनीकों को लागू करने और भोपाल में एक विस्तृत कंसल्टेशन कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति दी। इस अवसर पर परिाद की गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण तस्नीम हबीब ने किया। कार्यक्रम का समापन परिषद के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रविशंकर भारद्वाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इजराइल अपने उन्नत तकनीकी विकास और वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जल प्रबंधन के क्षेत्र में इजराइल ने अद्वितीय तकनीकें विकसित की हैं, जिनका उपयोग आज दुनिया भर के देश कर रहे हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet